Home Blog Page 1021

एक दिलचस्प वाकया। रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी…

0

“एक दिलचस्प वाकया हुआ। रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमले किए। इस रैली में एक दिलचस्प वाकया भी हुआ।

रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी का ध्यान एक लड़की की ओर गया जो मोदी-मोदी का नारा लगाती हजारों की भीड़ के बीच उनकी एक तस्वीर लहरा रही थी। पीएम मोदी उस लड़की की ओर मुखातिब हुए और पूछा कि बेटा क्या चाहती हो? बेटी मैं देख रहा हूं, आप कब से यह लेकर खड़ी हो, थक जाओगी। क्या करना है? मुझे देने के लिए लेकर आई हो? इस पर लड़की ने हां में जवाब दिया तो पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि आप लोग इस तस्वीर को लेकर जरा एसपीजी के लोगों को दे दीजिए। पीएम मोदी ने लड़की से यह भी कहा कि बेटा पोट्रेट के पीछे अपना नाम पता भी लिख देना। मैं तुम्हें चिट्ठी भेजूंगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर चुन-चुन कर हमले किए। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। पहले कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने कहा कि ​दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे। अब गोवा में कांग्रेस के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर देश का संविधान लागू नहीं होता है। गोवा पर देश का संविधान थोपा गया है। यह बाबा साहेब आंबेडकर और भारत का अपमान है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा- धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण कर रही है। वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस को तुष्टिकरण के लिए दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक मारना भी पड़ा तो वह एक सेकंड भी देर नहीं लगाएगी। दलित, पिछड़े, आदिवासियों की भागीदारी बढ़े कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं चाहा। वहीं भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रही है। गरीब, युवा, महिला और किसानों का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खिलाफ पीएम मोदी की गारंटी… आखिर कांग्रेस और हिंसा का ये कौन सा नाता है? जवाब है भ्रष्टाचार। गोवा के कांग्रेस प्रत्याशी का जिक्र किया…

0

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खिलाफ पीएम मोदी की गारंटी… आखिर कांग्रेस और हिंसा का ये कौन सा नाता है? जवाब है भ्रष्टाचार। गोवा के कांग्रेस प्रत्याशी का जिक्र किया…

धमतरी मे मोदी के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, कांकेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भोजराज नाग और महासमुंद प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी मौजूद थे।

कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए हिंसा को बढ़ावा देती है, साथ ही आम चुनाव के बाद हमारी सरकार बनती है तो मैं गारंटी देता हूं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ये बातें छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। जो कि महासमुंद लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है।

मोदी ने लोगों से कहा, ‘कांग्रेस और विकास साथ-साथ चल ही नहीं सकते, इसके बजाय कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में रही, वहां हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। यह वही कांग्रेस है, जब तक नॉर्थ-ईस्ट में सत्ता में थी तब तक वहां हिंसा की गतिविधियों शांत नहीं हो पाती थीं, यही कांग्रेस है, जब तक छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार रही, माओवादी हिंसा बढ़ती रही।’

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘आखिर कांग्रेस और हिंसा का ये कौन सा नाता है? जवाब है भ्रष्टाचार। अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू कर लिया है।’

नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दूंगा

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद तेजी से कम हो रहा है और मैं छत्तीसगढ़ को गारंटी देता हूं कि माओवाद को नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा। मैं उन हर माता को आश्वासन देता हूं कि आपके बच्चों की जिंदगी बर्बाद ना हो, बंदूकें लेकर जंगलों में भटकने की आदत ना बन जाए, इसलिए मैं आपके बच्चों की रक्षा करूंगा। मैं हर मां को वादा करता हूं मैं माओवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दूंगा। जब नीयत नहीं होती है तो नतीजे भी सही आते हैं।’

पीएम बोले- मैंने आपके पैसे बचाए

गे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब तक 15 पैसे पहुंचते हैं। रास्ते में 85 पैसे कौन सा पंजा पैसा लूट लेता था। हमने देश में 150 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खोले। बीते 10 साल में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 34 लाख करोड़ सीधे लोगों के खाते में भेजे हैं। अगर कांग्रेस सरकार होती उन्होंने 34 लाख करोड़ रुपए भेजा होता तो 29 लाख करोड़ रुपए उनकी सरकार के बिचौलिए ही खा जाते। ये मोदी ने आपके लिए पैसे बचाए हैं।

पीएम मोदी महासमुंद में धमतरी के श्यामतराई में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडिया समूह की रैली में एक-दूसरे के बीच विवाद हो गया। पहली बार ऐसा हो रहा है जहां दिल्ली में कांग्रेस का शाही परिवार वोट देने जाएगा, उस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी ही नहीं है। और ये लोग पूरे देश में वोट मांग रहे हैं। ऐसे लोगों पर छत्तीसगढ़ कैसे भरोसा कर सकता है।

गोवा के कांग्रेस प्रत्याशी का जिक्र किया

इससे पहले प्रधानमंत्री जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में आने वाले सक्ती जिले में गए थे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के गोवा प्रत्यााशी के उस कथित बयान का जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा था कि भारतीय संविधान गोवा के लोगों पर थोपा गया है। मोदी ने इसे देश को तोड़ने की एक चाल करार दिया। उन्होंने कहा कि देश को धर्म के नाम पर बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद से ही तुष्टिकरण में लगी हुई है।

मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़ों की सत्ता में भागीदारी पच नहीं रही है, इसलिए उसने अब एक बड़ा खेल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, पहले कर्नाटक से कांग्रेस के एक सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे। अब कांग्रेस के गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता है। वह कह रहे हैं कि गोवा पर देश का संविधान थोपा गया है। यह बात उन्होंने शहजादे (राहुल गांधी) से कही थी, क्या यह बाबा साहब आम्बेडर का अपमान नहीं है? क्या यह संविधान का अपमान नहीं है? क्या यह भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं है? पीएम ने आगे कहा, कांग्रेस उम्मीदवार ने यह बयान सार्वजनिक रूप से दिया था, जिसका मतलब है कि उनके नेता ने बयान पर मौन सहमति दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर जुबानी हमला।  ‘गोवा में भारत का संविधान लागू नहीं होता’: पीएम मोदी बोले- कांग्रेसी मेरा सिर फोड़ने और मरने की माला जप रहे… 

0

पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर जुबानी हमला।  ‘गोवा में भारत का संविधान लागू नहीं होता’: पीएम मोदी बोले- कांग्रेसी मेरा सिर फोड़ने और मरने की माला जप रहे… 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। उनके सांसद ने कहा दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर दें। गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारत का संविधान लागू नहीं होता। गोवा पर भारत का संविधान थोपा गया है। गोवा के कांग्रेस उम्मीदवार ने राहुल गांधी से हुई चर्चा को सार्वजनिक किया है, जिसका साफ मतलब है कि राहुल गांधी की इसमें मौन सहमति है। यह बाबा साहब अंबेडकर और भारत के संविधान का अपमान है। यह भारत के संविधान के साथ छेड़छाड़ है। जम्मू कश्मीर के लोग भी यही कहा करते थे। जनता के आशीर्वाद से आज उनकी बोलती बंद हो गई है। वहां देश का संविधान चल रहा है। बाबा साहब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू है। कांग्रेस के पास ना कोई विजन है न ही कोई नीति है और न ही गरीबों के कल्याण के लिए उसको एबीसीडी आती है।

कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता ने कहते हैं कि मोदी मर जाए। कांग्रेसी मेरे मरने की माला जपते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रसी कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। वो कितनी भी गालियां दें, धमकियां दें,सिर फोड़ने की बातें करें, मरने-मारने की बातें करें, लेकिन जब तक मेरी माताएं-बहनें मेरे साथ हैं। मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद है, वहां मौत को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा। ये कांग्रेसियों की बौखलाहट है। यहां महादेव घोटाले, शराब घोटाले, भर्ती घोटाले की जांच की बौखलाहट है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पीएम ने कहा कि मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात करता है।

‘आंबेडकर भी आ जाएंये तो भी संविधान नहीं बलदने वाला’

उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से जब भी चुनाव आता है कांग्रेसी एक ही टेप रिकॉर्ड बजाते रहते हैं। यह बीजेपी वाले आएंगे तो संविधान खत्म कर देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे और कितने दिन तक यह झूठ चलते रहेंगे। मोदी और भाजपा को छोड़िए खुद डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर भी आकर कहें तो भी संविधान नहीं बदला जा सकता। इंडी गठबंधन को दिए वोट से केंद्र में सरकार नहीं बन सकती। बीजेपी इंडिया को वोट आपको विकसित भारत बनाएगा। पीएम मोदी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। लोगों से कहा कि आप सब से जाकर कहें कि पीएम मोदी ने जय जोहार भेजा है।

कांग्रेस ने पूरे मोदी समाज को गाली दी, पिछड़े वर्ग को गाली दी और हमने पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए के लिए ओबीसी आयोग बनाया, पिछड़ों को स्थानीय भाषा में उच्च शिक्षा का अधिकार दिया और आज यहां के कांग्रेस नेता मोदी का सिर फोड़ने और उसके मरने की बात कह रहा है। दरअसल हमने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, बिचैलियों की कमाई बंद की, तब से इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। यहां के लोगों के साथ धोखा किया, उनकी जांच चल रही है। अपने देश को अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं।

’60 वर्षों तक एक ही परिवार रिमोट से सरकार चलाता रहा’

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 60 वर्षों तक एक ही परिवार सीधे या रिमोट से सरकार चलाता रहा। कांग्रेस ने कभी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी नहीं करने दी। भाजपा ने एक दलित बेटे और एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने न केवल उसका विरोध किया बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को अपमानित तक किया। पीएम मोदी ने सक्ति और महासमुंद में विश्वकर्मा समाज को साधते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के लिए विश्व बाजार मुहैया कराने 13 हजार करोड़ रुपए की विश्वकर्मा योजना और जन-मन योजना शुरू की है। इस योजना पर भी 25000 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

‘कांग्रेस ने भगवान राम के नाम पर राजनीति की’

पीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देशवासियों की उम्मीद पूरी करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का काम भाजपा ने किया। कांग्रेस राम मंदिर के नाम पर तानाकशी करती रही पर जब मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया तो सातवें आसमान से भी ऊंचे अपने अहंकार के चलते कांग्रेस ने यह न्योता ठुकरा दिया। यह भगवान राम के ननिहाल और माता शबरी की धरती छत्तीसगढ़ का घोर अपमान है। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस शुरू से तुष्टीकरण में लगी रही है। वोट बैंक का राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है और इसके लिए वह दलितों, वंचितों, आदिवासियों, पिछड़ों का हक मारने से भी पीछे नहीं हटती। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवान का कल्याण है। हमने नारे नहीं दिए बल्कि 10 वर्षों में काम किया। हमारी नीति और नीयत सही है। हम जो कहते हैं, उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करते हैं, चुनौतियों को भी चुनौती देकर अपना कहा पूरा करते हैं।

योजनाओं का बखान किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी बढ़ाई, धान की कीमतें बढ़ाई, धान की बढ़ी हुई कीमत दी और एकमुश्त अंतर की राशि का भुगतान किसानों को किया। दो साल का बकाया बोनस भी दिया। छत्तीसगढ़ में 45 हजार करोड़ रुपए किसानों को मिले हैं। नमो ड्रोन दीदी, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना की चर्चा कर मोदी ने कहा कि हम अब तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। जांजगीर-चाँपा में 50 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, दो लाख नल जल कनेक्शन और तीन लाख बहनों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है। मुफ्त राशन योजना अगले पाँच सालों तक चलती रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत अब 70 साल आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है।प्रधानमंत्री मोदी देश के 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। लोकसभा का यह चुनाव महत्वपूर्ण है। जिस कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में संविधान से छेड़छाड़ की, 80 बार उसमें संशोधन किया, वह कांग्रेस आज संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त कर देने का झूठ फैला रही है। कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, अत्याचार-भ्रष्टाचार, अनाचार-दुराचार का आतंकराज चल रहा था।

छत्तीसगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना पूर्व सीएम बघेल का पलटवार…

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना पूर्व सीएम बघेल का पलटवार…

राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि पीएम मोदी का बयान पीएम मोदी द्वारा राजस्थान में एक चुनावी रैली में कांग्रेस के घोषणापत्र की योजनाओं को देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता देने के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 2006 के बयान से जोड़ने के बाद आया है। पीएम मोदी ने 21 अप्रैल को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए संपत्ति सर्वेक्षण कराएंगे और उनकी जीवन भर की बचत छीन लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में आपका मंगलसूत्र सुरक्षित नहीं रहेगा।

छत्तीसगढ़ : भाजपा नेता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद जांच में जुटी पुलिस…

0

छत्तीसगढ़ : भाजपा नेता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी क्वार्टर में भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल मंहामंत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी व बेटा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव गए हुए थे। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा टाउनशीप बीएसपी क्वार्टर निवासी शिवकुमार वर्मा (40) के पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम होने से मंगलवार की सुबह पत्नी व बेटा गांव चले गए। शिवकुमार घर पर अकेला था। उसने घर पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दूसरे दिन पत्नी व बेटा घर वापस आए। घर का दरवाजे खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो मृतक शिवकुमार फांसी पर लटका हुआ था। जिसके बाद नंदिनी ने पुलिस को सूचनी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में उसने स्वयं को मौत का जिम्मेदार टहराया है। मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

मायावती ने वेस्टर्न यूपी को लेकर मेरठ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ स्थापित करने की “लंबे समय से चली आ रही मांग” को पूरा करने का वादा किया…

0

मायावती ने वेस्टर्न यूपी को लेकर किया ये बड़ा वादा मेरठ (यूपी). बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को केंद्र में सत्ता में आने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य के लिए काम करने और मेरठ में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ स्थापित करने की “लंबे समय से चली आ रही मांग” को पूरा करने का वादा किया. मेरठ लोकसभा सीट से अपनी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, बसपा प्रमुख ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला किया और आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सपा नहीं चाहती है कि एससी/एसटी समुदायों के लोगों को कोटा लाभ मिले. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो क्षेत्र की मांगों को पूरा करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेगी. उन्होंने कहा, “लखनऊ की तरह मेरठ में भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ की आपकी पुरानी मांग के संबंध में हम सकारात्मक कदम उठाएंगे.” मायावती ने कहा, “केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है, लेकिन जब हम केंद्र में सत्ता में आएंगे तो हम इस संबंध में सकारात्मक कदम उठाएंगे.” इस बात का जिक्र करते हुए कि कैसे उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार ने एक अलग राज्य के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसे केंद्र को भेजा गया था, मायावती ने कहा, “शुरू से ही हमारी पार्टी का विचार रहा है कि पश्चिमी क्षेत्र को एक अलग राज्य बनाया जाना चाहिए, जिससे कि यहां का बेहतर विकास हो.”
उन्होंने कहा, “हमने राज्य विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कराया था और केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन उन्होंने इस पर कार्रवाई नहीं की. जब हमारी पार्टी केंद्र में सत्ता में आएगी, तो आपके पश्चिमी यूपी को एक अलग राज्य बनाया जाएगा.” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में सरकारी नौकरियों में दलितों, आदिवासियों (एसटी) और ओबीसी के लिए कोटा की सुविधा वर्षों से नहीं भरी गई है और एससी/एसटी के लिए पदोन्नति में कोटा को भी अप्रभावी बना दिया गया है. उन्होंने कहा, “मैं एससी/एसटी के सदस्यों को याद दिलाना चाहती हूं कि जब सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में थी, तो उसने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कर दिया था. क्या इन वर्गों के सदस्य उन्हें एक भी वोट देंगे और एक ऐसी पार्टी पर बर्बाद करेंगे जो उनका आरक्षण खत्म करने पर तुली हुई है. सपा नहीं चाहती कि एससी/एसटी लोगों को आरक्षण का पूरा लाभ मिले.” मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि जब पदोन्नति में आरक्षण के लिए संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किया गया तो सपा सांसदों ने उसे फाड़ दिया था. उन्होंने कहा, “क्या ऐसी समाजवादी पार्टी दलितों और शोषितों का भला करेगी? इतना ही नहीं, हमने (बसपा सरकार ने) समाज के इन वर्गों के महापुरुषों के नाम पर जो जिले, पार्क, विश्वविद्यालय बनाए थे, उनमें से अधिकांश को बाद की समाजवादी पार्टी सरकार ने बदल दिया.”

’30 लाख पद खाली फिर भी नहीं हो रही भर्तियां’, प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर की सरकार की आलोचना…

0

’30 लाख पद खाली फिर भी नहीं हो रही भर्तियां’, प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी को लेकर की सरकार की आलोचना…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने अपने भाषण के दौरान कहा कि आज देश में दो अलग-अलग सच्चाईयां हैं। प्रियंका ने कहा कि एक हकीकत महंगाई है, बेरोजगारी बढ़ रही है और दूसरी हकीकत वो है जो आप टीवी पर देखते हैं, जहां पीएम बताते हैं कि देश तरक्की कर रहा है। प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
प्रियंका ने कहा- “हमारे भारत ने जो हो रहा है उसे गहराई से मैं बताना चाहती हूं, बताना चाहती हूं कि किस तरह की परिस्थितियां पूरे देश में बन रही हैं। आज देश में दो तरह की सच्चाईयां हैं। एक सच्चाई का सामना आप कर रहे हैं। देश में महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है… और दूसरी सच्चाई जो आप टीवी पर देखते हैं जहां पर आपको देश के मान-सम्मान की बातें दिखाई जाती हैं। जहां आपको हमारे पीएम दिखते हैं और वे शान से कहते हैं कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।”
प्रियंका ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारे 70 करोड़ भाई-बहन बेरोजगार हैं। केंद्र में 30 लाख पद खाली हैं लेकिन उसे भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी, दूसरी तरफ महंगाई- आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है लेकिन हमारी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। प्रियंका ने कहा कि आज की तारीख में केंद्र सरकार देश की सारी संपत्ति केवल कुछ ही लोगों को दे रही है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है लेकिन उद्योगपतियों का करोड़ों माफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पब्लिक सेक्टर को जिस तरह से बडे़ घरानों को दिया जा रहा है, वह पूरा देश देख रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज विपक्षी दलों पर हमला किया जा रहा है। आज विपक्षी दलों के दो-दो सीएम जेल में हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरा देश हैरान कि बीजेपी के लोग किस तरह की भाषा में भाषण कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ही नहीं बल्कि नोटबंदी के माध्यम से भी देश को धोखा देने का काम किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी से केवल काले धन को सफेद करने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड काला धन पर रोक लगाने के लिए लाया गया तो उसमें दान देने वाले का नाम क्यों छुपाया गया? प्रियंका ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में गड़बड़ियों को देखकर ही सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैर कानूनी करार दिया। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सारा डाटा सामने आया।

सरकार ने मुकेश अंबानी के प्लान को दी मंजूरी, केजी-डी6 ब्लॉक से और गैस का प्रोडक्शन किया जाएगा…

0

सरकार ने मुकेश अंबानी के प्लान को दी मंजूरी, केजी-डी6 ब्लॉक से और गैस का प्रोडक्शन किया जाएगा…

क दिन पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज तिमाही नतीजे जारी किए थे. देश की सबसे बड़ी कंपनी को 69 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रिकॉर्ड प्रॉफिट हुआ था. अब मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी नया प्लान करने में लगी हुई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने केजी-डी6 ब्लॉक में गैस रिजर्व प्रोडक्शन बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है. इस प्लानिंग पर सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है. इसका मतलब है कि केजी-डी6 ब्लॉक से और गैस का प्रोडक्शन किया जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किस तरह की प्लानिंग की है. ”मिल गई प्लान को मंजूरी” रिलायंस और उसकी साझेदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 ब्लॉक से फिलहाल तीन करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन करती है जो भारत के कुल गैस उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चौथी तिमाही के नतीजों पर निवेशकों के साथ चर्चा के दौरान कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अन्वेषण एवं उत्पादन) संजय रॉय ने कहा कि गैस ब्लॉक से वृद्धिशील उत्पादन के लिए विकास योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है. हालांकि रॉय ने इस योजना के लिए स्वीकृत निवेश का विवरण नहीं दिया. इस दौरान 40 से 50 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने पर जोर रहेगा. ”रिलायंस इंडस्ट्रीज की कितनी हिस्सेदारी” रिलायंस-बीपी गठजोड़ गहरे समुद्र में केजी-डी6 ब्लॉक से लगभग तीन करोड़ मानक घन मीटर गैस प्रतिदिन उत्पादन करता है. इस ब्लॉक में तीन तरह के समूहों की खोज एक दशक से भी अधिक समय पहले हुई थी और वहां धीरे-धीरे उत्पादन शुरू हुआ है. रिलायंस इंडस्ट्रीज 66.67 फीसदी हिस्सेदारी के साथ केजी-डी6 ब्लॉक का परिचालन करती है जबकि बीपी के पास इसकी बाकी 33.33 फीसदी हिस्सेदारी है. ”शेयर में गिरावट… ”वैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 2918.50 रुपए पर बंद हुआ है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान 2912.50 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंचा. एक दिन पहले कंपनी का शेयर 2960.60 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर कंपनी के मार्केट कैप में भी कमी देखने को मिली है. एक दिन पहले कंपनी का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए के ऊपर था. जिसमें आज 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का मार्केट कैप 19,74,566.78 करोड़ रुपए पर आ गया है.”

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला…

0

र्नाटक के चित्रदुर्ग में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला…

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज की तारीख में केंद्र सरकार देश की सारी संपत्ति केवल कुछ ही लोगों को दे रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि आज किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है लेकिन उद्योगपतियों का करोड़ों माफ हो रहा है. प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के पब्लिक सेक्टर को जिस तरह से बडे़ घरानों को दिया जा रहा है, वह पूरा देश देख रहा है. प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में विपक्ष दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई से लेकर कांग्रेस के बैंक खाते सील किये जाने के मुद्दे तक को उठाया. इसी के साथ प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में गड़बड़ियों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैर कानूनी करार दिया. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सारा डाटा सामने आया. प्रियंका गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ही नहीं बल्कि नोटबंदी के माध्यम से भी देश को धोखा देने का काम किया गया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड और नोटबंदी से केवल काले धन को सफेद करने का काम किया. उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड काला धन पर रोक लगाने के लिए लाया गया तो उसमें दान देने वाले का नाम क्यों छुपाया गया? प्रियंका गांधी ने कहा कि आज विपक्षी दलों पर हमला किया जा रहा है. आज विपक्षी दलों के दो-दो सीएम जेल में हैं. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी वाले संविधान बदलने की बात करते हैं तो उनकी बातों को गौर से सुनिये. प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरा देश हैरान कि बीजेपी के लोग किस तरह की भाषा में भाषण कर रहे हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. हमारे 70 करोड़ भाई-बहन बेरोजगार हैं. केंद्र में 30 लाख पद खाली हैं लेकिन उसे भरा नहीं जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी, दूसरी तरफ महंगाई- आम लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है लेकिन हमारी सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है.

‘ छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने गोवा कांग्रेस के उम्मीदवार का किया जिक्र?

0

‘ छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने गोवा कांग्रेस के उम्मीदवार का किया जिक्र?

जांजगीर-चांपा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं आपका प्रचुर आशीर्वाद मांगने आया हूं।

हमारा देश पिछले 10 वर्षों में एक लंबा सफर तय कर चुका है, लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। पिछली सरकार छत्तीसगढ़ में मेरा काम यहां आगे नहीं बढ़ने दिया, अब विष्णुदेव साय यहां हैं तो वह काम भी मुझे ही पूरा करना है।’

तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, धर्म के नाम पर देश बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी थी। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलित, पिछड़ा और आरक्षण का हक भी छीनना पड़े तो एक सेकंड भी नहीं मिलेगा।

गोवा के कांग्रेसी प्रत्याशी का पीएम ने किया जिक्र

पीएम मोदी ने आगे दक्षिण गोवा से कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन विरियाटो फर्नांडिस के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा के लोग दोहरी नागरिकता (भारतीय और पुर्तगाली) पसंद करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा,”पहले कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने कहा था कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर दिया जाएगा अब कांग्रेस के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर देश का संविधान थोपा गया। क्या ये बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है या नहीं है। क्या ये देश के संविधान का अपमान है या नहीं है। आज आपने मोदी को आशीर्वाद दिया तो बाबा अंबेडकर का संविधान कश्मीर में चल रहा है। कांग्रेस नेता का बयान सोची-समझी साजिश है।”