Home Blog Page 1023

UP Lok Sabh Election 2024: ‘कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए’, CM योगी का निशाना…

0

UP Lok Sabh Election 2024: ‘कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए’, CM योगी का निशाना…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अलीगढ़ के मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस से अनूप वाल्मीकि ‘प्रधान’ के लिए वोट मांगा.

सीएम योगी ने जनता से अपील की केवल कमल निशान देखना है और पीएम मोदी के दस वर्षों के कार्यों के प्रति वोट के रूप में कृतज्ञता ज्ञापित करना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के लोगों ने आपको विकास से वंचित रखा, आस्था से खिलवाड़ किया. सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया. अब अवसर आ गया है, चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाइए और तीसरी बार पीएम मोदी के हाथों में देश की सत्ता सौंपिए. इससे भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनेगा. आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए पीएम के साथ पूरे देश का स्वर जुड़ रहा है. हर तरफ से आवाज आ रही है, फिर एक बार-मोदी सरकार, अबकी पार-400 पार.

”जनता का आशीचर्वाद मिल रहा है”

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ. देश के अंदर 102 लोकसभा सीटों पर जनता-जनार्दन के मन में उत्साह और उमंग रहा. पीएम मोदी के दस वर्ष के कार्यों को ध्यान में रखते हुए जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है. यूपी की सभी आठ सीटों पर विपक्षी दलों का खाता नहीं खुलने जा रहा है. दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी मतदाताओं से यही आह्वान है.

सीएम योगी ने कहा कि विकास, विरासत और गरीब कल्याण की जिन योजनाओं को पिछले दस वर्ष के अंदर देश ने मूर्त रूप लेते हुए देखा है, वह अभूतपूर्व, अभिनंदनीय है. भारत को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण आधार स्तंभ के रूप में हम सभी को यह अवसर प्राप्त हुआ है.

पीएम मोदी ने की जनता की मांगे पूरी?

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अलीगढ़ और हाथरस की जनता को वह सब कुछ दिया है, जिसकी दशकों से मांग थी. आम जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पीएम मोदी स्वयं यहां आए थे. अब विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो गया और सत्र भी प्रारंभ हो गया है. अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर भी प्राप्त हुआ है. रामनवमी पर अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ. पीएम मोदी ने आनंद और गौरव प्रदान करने वाला यह अलौकिक अवसर हमें उपलब्ध करवाया.

Maharashtra Lok Sabha Election: 1st फेज के वोटिंग के आंकड़ों पर शरद पवार का बयान…

0

Maharashtra Lok Sabha Election: 1st फेज के वोटिंग के आंकड़ों पर शरद पवार का बयान…

शरद पवार ने महाराष्ट्र में पहले चरण की वोटिंग के आंकड़ों पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि पहले फेज में हुई पोलिंग प्रतिशत संतोषजनक नहीं हैं. अमरावती में अपने भाषण के दौरान उन्होंने इस पर नाखुशी जाहिर की.

पहले चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली-चिमूर सीट पर 70 फीसदी, नागपुर सीट पर 54 फीसदी वोटिंग हुई. नागपुर में हुई वोटिंग से आप समझ सकते हैं.

शरद पवार ने अमरावती में लोगों से आह्वान किया कि वो इस बार यहां पर 80 फीसदी से ज्यादा मतदान करें. बता दें कि इस सीट से बीजेपी की तरफ से नवतीन राणा मैदान में हैं. वहीं महाविकास अघाड़ी की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार बलवंत वानखेड़े मैदान में हैं.

अमरावती से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा पर निशाना साधते हुए शरद पवार ने कहा, “मैं अमरावती के लोगों से माफी मांगता हूं. पांच साल पहले मैंने वोट के लिए समर्थन में रैली की. लेकिन बाद में जो हुआ उसने मुझे परेशान किया.” दरअसल, पिछले लोकसभा चुनाव में एनसीपी ने नवनीत राणा का अमरावती सीट पर समर्थन किया और उन्हें जीत हासिल हुई थी. शरद पवार ने अपने इस फैसले के लिए अमरावती के लोगों से माफी मांगी.

हालांकि, वोटिंग के बाद शरद पवार ने कहा था कि महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में 50 फीसदी से ज्यादा सीटें जीतेगी. एमवीए में सीट शेयरिंग के तहत उद्धव ठाकरे की पार्टी 21, कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर लड़ रही है.

शरद पवार ने कहा था, “इंडिया गठबंधन के दलों में कुछ मुद्दों पर असहमति हो सकती है लेकिन इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. विपक्षी दलों के बीच व्यापक समझ एक स्थिर सरकार प्रदान करने के लिए चुनाव जीतने की है.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, बिहार और पंजाब में इन्हें दिया टिकट…

0

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, बिहार और पंजाब में इन्हें दिया टिकट…

सोमवार (22 अप्रैल, 2024) को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से जारी की गई इस सूची में कुल सात प्रत्याशियों के नाम हैं, जिनमें पांच बिहार से हैं, जबकि दो पंजाब से हैं.

लिस्ट में सात उम्मीदवारों में से दो महिलाओं को भी मौका दिया गया है.

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की ओर से इन सात नामों को तय किया गया है. लिस्ट में बिहार की महाराजगंज सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दिया गया है.

यह रही कांग्रेस उम्मीदवारों की नई लिस्टः

राज्य का नाम सीट का नाम प्रत्याशी का नाम
बिहार पश्चिम चंपारण मदन मोहन तिवारी
बिहार मुजफ्फरपुर अजय निषाद
बिहार महाराजगंज आकाश प्रसाद सिंह
बिहार समस्तीपुर (एससी) सन्नी हजारी
बिहार सासाराम (एससी) मनोज कुमार
पंजाब होशियारपुर (एससी) यामिनी गोमर
पंजाब फरीदकोट (एससी) अमरजीत कौर सहोके

दो दिन पहले ओडिशा की सीटों पर उतारे उम्मीदवार

कांग्रेस ने इससे पहले शनिवार को ओडिशा की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. पार्टी ने एक लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को बदला था, जिनके नाम पहले जारी सूची में थे. पार्टी ने क्योंझर लोकसभा सीट पर मोहन हेम्ब्रम की जगह बिनोद बिहारी नायक को उम्मीदवार बनाया था. ऐसे ही कंधमाल संसदीय क्षेत्र के तहत कंटामाल विधानसभा क्षेत्र पर मनोज कुमार आचार्य के स्थान पर शरत कुमार प्रधान को मैदान में उतारा.

लोकसभा चुनावः कब मतदान और कब परिणाम?

देश में इस बार सात चरणों में आम चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले चरण के तहत (102 सीटों पर) 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, तीसरे चरण के तहत सात मई को 94 सीटों पर, चौथे चरण के तहत 13 मई को 96 सीटों पर, पांचवें चरण के तहत 20 मई को 49 सीटों पर, छठे चरण के तहत 25 मई को 57 सीटों पर और सातवें चरण के तहत एक जून को लोकसभा की 57 सीटों पर मतदान होगा. नतीजों की घोषणा आगे चार जून को होगी.

मुस्लिम बुद्धिजीवियों का मानना है कि देश सुरक्षित हाथ में है और प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है…

0

मुस्लिम बुद्धिजीवियों का भी मानना है कि नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में बिना किसी मजहबी भेद भाव के चौतरफा विकास हुआ है. बुद्धिजीवियों का मानना है कि देश सुरक्षित हाथ में है और प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मानना है कि देश के मुसलमानों के सामने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस जैसे दल अब पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं. साथ ही साथ इस्लाम के रहनुमा कहलाने वाले संगठन और मजहबी नेता का पूरी तरह से पर्दाफाश हो चुका है.

मुस्लिम बुद्धिजीवियों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दंगा मुक्त, भूख मुक्त, मजहबी नफरत मुक्त, अनपढ़ता अशिक्षा मुक्त भारत यानी तालीम, तरक्की और तरबियत वाला विकसित भारत बनाने में लगे हैं. प्रधानमंत्री ने एक ऐसे भारत की नींव रखी है, जिसमें दुनिया को पता चलता है कि हम हिंदुस्तानी थे, हैं और रहेंगे. कोई हमारी एकता अखंडता को नहीं तोड़ सकता है.

आकाशवाणी के पूर्व महानिदेशक फैय्याज शहरयार, जिनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी पर मन की बात शुरू किया था, उनका कहना है कि, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत प्रतिभा के मालिक हैं.” शहरयार ने मन की बात पर चर्चा करते हुए कहा उसका महत्व बताया, ”यह राजनीतिक विभाजन को पाटने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी पहल और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने पर भी रोशनी डालता है.”

मीटिंग ऑफ द माइंड के लेखक डॉ. ख्वाजा इफ्तिखार अहमद का कहना है कि, ”यदि समग्र रूप से अल्पसंख्यक कल्याण के संदर्भ में पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रदर्शन की ईमानदार समीक्षा की जाए और विशेष रूप से भारतीय मुसलमानों के संदर्भ में, तो इस अवधि के दौरान सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में, भारत के मुसलमानों को उनकी आबादी की तुलना में आनुपातिक रूप से अधिक हिस्सा मिला है. सभी सरकारी और गैर सरकारी अल्पसंख्यक संस्थान सामान्य रूप से चल रहे हैं और राष्ट्रीय धन सृजन में अपना योगदान दे रहे हैं.”

ख्वाजा इफ्तिखार कहते हैं, ”उच्च मुस्लिम शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों के अल्पसंख्यक चरित्र और सांस्कृतिक विविधता को बनाए रखा जा रहा है. धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. वे सामान्य रूप से चल रहे हैं और देश में शांतिपूर्ण माहौल है. विकास के अवसर सबके लिए समान रूप से हैं. उम्मीदों और प्रदर्शन में कुछ अंतर हो सकता है.”

कश्मीर यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग प्रमुख प्रोफेसर डॉक्टर तारिक बांडे का मानना है कि, ”नरेंद्र मोदी सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने के लिए पहल की है, जिसका लक्ष्य देश के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को ऊपर उठाना है. मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार का लक्ष्य नागरिकों को सजग सबल और सशक्त बनाते हुए भारत को बढ़ाना है. यह सभी कुछ सरकार की वैश्विक स्थिति, प्रगति और समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण है. गरीबों के लिए खास तौर से चलाई जाने वाली सात योजनाएं वरदान हैं, जिनमें शामिल है किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना.”

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग प्रमुख प्रोफेसर डॉ. रिजवान खान ने एनईपी के बारे में कहा, ”राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सुंदरता भारत में शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए इसके व्यापक दृष्टिकोण में निहित है. यह समग्र विकास, लचीलेपन और शिक्षार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर देती है. एनईपी 2020 में कौशल विकास, प्रौद्योगिकी के एकीकरण और सीखने के लिए एक बहु-विषयक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के साथ 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए छात्रों को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें रोजगार क्षमता बढ़ाने पर एक सुविचारित फोकस शामिल है.”

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत ‘वसुदेव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चल रहा है. इस दौरान विशेष रूप से शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों के दौर से देश गुजर रहा है. तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे सुधार लैंगिक समानता को बढ़ावा देते हैं, जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी पहल खाद्य सुरक्षा और उन्नत तकनीक को सुनिश्चित करती हैं. कुल मिलाकर, ये प्रयास अधिक न्यायसंगत, सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत समाज बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं.

उर्दू अदब के जाने-माने नाम और महान शायर एवं गीतकार शहरयार (जिन्होंने रेखा की फिल्म उमराव जान के गीत लिखे थे) के सहयोगी रहे कई अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर एहसान अहमद निश्तर का मानना है कि, ”आज पूरा भारत जानता है कि नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है. 11 मुस्लिम मुल्क समेत अनेक देशों ने भारतीय प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर इस बात की पुष्टि कर दी है. दूसरी तरफ विपक्ष के पास एनडीए सरकार के चौतरफा विकास के बदले कोई ऐसा ठोस मुद्दा नहीं है जिसके सहारे विपक्ष चुनाव लड़ सके.”

हरियाणा हज काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन चौधरी का कहना है कि, ”सरकार ने वैसे वैसे काम कर दिखाए हैं, जो कांग्रेस सरकार सोच भी नहीं सकती थी. मोदी सरकार ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक काम किया है. एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यकों से कभी कोई भेद भाव नहीं किया. जिसका उदाहरण नयी मंजिल योजना, नया सवेरा – फ्री कोचिंग योजना, सीखो और कमाओ योजना, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, दिन दयाल उपाध्याय – ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी हसन खां मेवाती के जन्मोत्सव पर सरकारी छुट्टी रखने का फैसला भी बीजेपी सरकार ने लिया, जो बहुत बड़ी बात है.”

राफिया नाज, योग शिक्षिका सह संस्थापक योगा बियॉन्ड रिलिजन का मानना है कि, ”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किये गए कार्यों का गुणगान आज पूरा विश्व कर रहा है. आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास के नारे के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ा है और इसमें किसी तरह का कोई मजहबी भेद भाव नहीं है.”

इस बीच, लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर हैं. पहले फेज की वोटिंग हो चुकी है और बाकी के छह चरणों के लिए राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अपनी ताकत झोंक दी है. मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने खास रणनीति बनाई है. इन सीटों पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक, क्षेत्रीय व प्रांतीय संयोजक एवं सह संयोजक तथा जिले के सह संयोजक तथा कार्यकर्ताओं समेत 40 टीम चुनाव में खुशहाल एवं संपन्न भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत और सशक्त सरकार बनाने के काम में लगी है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने बताया कि 14 राष्ट्रीय संयोजकों की देख-रेख में अलग-अलग राज्यों की कुल 40 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें मोहम्मद अफजाल के पास जम्मू कश्मीर और हिमाचल, गिरीश जुयाल और शाहिद अख्तर के पास नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार और झारखंड की जिम्मेदारी है. अबू बकर नकवी को राजस्थान, एसके मुद्दीन को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली है.

जबकि सैय्यद रजा हुसैन रिजवी और मोहम्मद इस्लाम को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. हालांकि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय टीम की टोली भी अपना दायित्व निभायेगी. विराग पाचपोर और इरफान पीरजादा को महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में अपनी भूमिका निभानी है. माजिद तालिकोटी और मोहम्मद इलियास को कर्नाटक, आंध्रा प्रदेश और तेलेगाना का दायित्व दिया गया है. इसके अलावा रेशमा हुसैन और महिला प्रमुख शालिनी अली को कई राज्यों में महिला वोट संभालने की जिम्मेदारी है. सभी टीम अपना दायित्व निभाने में लगी हैं और हर सप्ताह ऑनलाइन बैठक के जरिए एक दूसरे तक रणनीति और कार्यशैली की समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं.

देश भर में 65 ऐसी लोकसभा सीटों का चयन किया है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की तादाद 35 प्रतिशत से ज्यादा है. मुस्लिम बहुल इन 65 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 14 लोकसभा सीट हैं और दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां कि 13 लोकसभा सीटों को इसमें शामिल किया गया है. केरल की 8, असम की 7, जम्मू कश्मीर की 5, बिहार की 4, मध्य प्रदेश की 3 और दिल्ली, गोवा, हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना की 2-2 लोकसभा सीट इस लिस्ट में शामिल हैं.

कई लोकसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां मुस्लिम मतदाताओं की तादाद 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है. इन 65 लोकसभा सीटों के अलावा देश में 35 से 40 के लगभग लोकसभा की सीटें ऐसी भी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता पूरी तरह से निर्णायक भूमिका में भले ही ना हो, लेकिन जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भारी बहुमत मिलने और ऐतिहासिक जीत को लेकर आश्वस्त है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में मुस्लिम समाज की स्थितियों को बदला है, उन्हें बदहाली से निकाला है, उनकी शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है. फलस्वरूप मुस्लिम समाज अब देश की मुख्यधारा से जुड़ गया है, उनके अंदर तथाकथित सेक्युलर दल, और स्वयंभू कमांडरों की भांति तथाकथित मुस्लिम रहनुमाओं का डर खत्म हो गया है.

Lok Sabha Elections 2024: ‘सरकार छोड़िए, मुख्य विपक्ष तक नहीं बन पा रही कांग्रेस’, CAA हटाने के दावे पर अमित शाह ने साधा निशाना

0

Lok Sabha Elections 2024: ‘सरकार छोड़िए, मुख्य विपक्ष तक नहीं बन पा रही कांग्रेस’, CAA हटाने के दावे पर अमित शाह ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान की निंदा की है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तभी तो वह (CAA), तीन नए आपराधिक कानून और अन्य कानून वापस ले पाएगी, जो होना ही नहीं है.

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी कांग्रेस पहले चरण में अपना सूपड़ा साफ होते देख बौखला गई है. अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख और पारसी समुदाय के लोगों का अहित करने पर कांग्रेस आमदा है.

कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा, ”ये मोदी की गारंटी है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धर्मिक प्रताड़ना झेल कर भारत आए अल्पसंख्यक समुदायों के एक-एक व्यक्ति को CAA से नागरिकता मिलेगी, इसको कोई नहीं रोक सकता है. मोदी ने अंग्रेजों की गुलामी के कालखंड के अपराधिक कानूनों को बदल कर भारत को दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय व्यवस्था दी और कांग्रेस उसको बदलने की बात कर रही है. कांग्रेस को हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख और पारसी भाइयों को नागरिकता मिलने से समस्या है.”

‘कांग्रेस के पंजे से देश ने खुद को किया मुक्त’

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को नए कानूनों से तीन साल के अदर न्याय मिलने से समस्या है. देश की जनता 2014 और 2019 की ही तरह पहले से भी अधिक ताकत के साथ 2024 चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है. कानूनों को बदलने के लिए सरकार में आना होता है और कांग्रेस का तो मुख्य विपक्ष तक बन पाना भी मुमकिन नहीं है. भारत की मूल संस्कृति और विचार को दबाने वाले कांग्रेस के पंजे से देश ने अपने आप को मुक्त कर लिया है.

छत्तीसगढ़ : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ का दौरा किया, लोरमी, भिलाई और चंदखूरी में जनता को संबोधित किया…

0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ का दौरा किया.

इस दौरान उन्होंनेलोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की जगहों पर कई रैलियां कीं. उन्होंने लोरमी, भिलाई और चंदखूरी में जनता को संबोधित किया. लोरमी में उन्होंने कहा कि यहां की जनसभा में यह उत्साह और प्रचंड समर्थन बता रहा है कि प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है. यहां की जनता ने तीन माह पूर्व प्रदेश को कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्त कर सुशासन और विकास का कमल खिलाया है. ‘मोदी की गारंटी’ पर जन-जन का विश्वास निरंतर बढ़ता रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्ष ऐतिहासिक निर्णयों और अभूतपूर्व विकास के रहे हैं. ‘विकसित भारत निर्माण’ के लिए युवा, महिला, किसान और गरीब के सशक्तिकरण के हमारे कार्य जारी रहेंगे. ‘फिर एक बार मोदी सरकार.’ नड्डा ने कहा कि चुनाव में हर वोट बहुत महत्वपूर्ण है, यह बड़े निर्णय लेने और काम करने की ताकत देता है. 2014 में देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजयी बनाया. इसके बाद पिछड़ रहा हमारा देश आज अग्रणी देशों में शामिल हुआ है. 2019 में फिर जनता ने आशिर्वाद दिया. इससे मजबूत निर्णय लेने वाली और जनता के हित में कार्य करने वाली सरकार बनी. 1951 से चार पीढ़ियां जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की यह नारे लगाते हुए खप गईं कि एक देश में ‘दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे. जेपी नड्डा ने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़-इच्छाशक्ति ने धारा 370 को धराशायी कर ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को चरितार्थ किया. 1947 में भारत के विभाजन के बाद बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से धार्मिक कारणों से प्रताड़ित हिंदू, सिख, ईसाई और पारसी निकाले गए थे. तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उन्हें नागरिकता देने का कार्य दशकों तक टलता रहा. पीएम मोदी ने सीएए लाकर उन्हें नागरिकता दी है. हमारी मुस्लिम बहनें दशकों से ‘तीन तलाक’ की पीड़ा सहने के लिए अभिषप्त थीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस कुरीति से उन्हें मुक्ति दी है. ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास और सबका-प्रयास’ ही हमारे नीति निर्माण का मंत्र है. कांग्रेस पार्टी हमेशा से रामविरोधी और सनातन विरोधी रही है. ये न्यायालय में एफिडेविट देते थे कि राम काल्पनिक हैं. इन्होंने प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के रास्ते में बाधाएं खड़ी की और सदा से लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया. कांग्रेस देशविरोधी ताकतों को समर्थन देकर आनंदित होती है. कर्नाटक में एक राज्यसभा का सांसद चुना गया, विस्मय होता है कि विधानसभा के अंदर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुप रहते हैं. यह राष्ट्रविरोधी ताकतों को खुला समर्थन है.

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी रैली…

0

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी रैली…

अमित शाह रविवार शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचे और बीजेपी की राज्य इकाई के मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शाह ने चुनावी तैयारियों के साथ-साथ 23 और 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा का जायजा लिया.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले तीन दिन राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्य मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह सोमवार को बस्तर क्षेत्र के कांकेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 अप्रैल को सरगुजा, महासमुंद और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर मतदान होगा.

अमित शाह रविवार शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचे और बीजेपी की राज्य इकाई के मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शाह ने चुनावी तैयारियों के साथ-साथ 23 और 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा का जायजा लिया.

 

छत्तीसगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा मुंगेली के लोरमी में सोमवार को चुनावी जनसभा…

0

छत्तीसगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा मुंगेली के लोरमी में सोमवार को चुनावी जनसभा…

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमनें फैसला लिया था कि हम राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। तब हम कहते थे राम लला हम आयेंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे। जिसपर कांग्रेस हमारा उपहास उड़ाती थी। लेकिन हमने तारीख भी बताया मंदिर भी बनाया। हमनें सीएए लागू किया तीन तलाक खत्म किया। स्थिर सरकार मजबूत सरकार की यही निशानी है।

”छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।”

छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मुंगेली के लोरमी में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्‌डा ने कहा कि ये गठबंधन या तो जेल में हैं या फिर बेल पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम और सनातन विरोधी है।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमनें फैसला लिया था कि हम राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। तब हम कहते थे राम लला हम आयेंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे। जिसपर कांग्रेस हमारा उपहास उड़ाती थी। लेकिन हमने तारीख भी बताया मंदिर भी बनाया। हमनें सीएए लागू किया, तीन तलाक खत्म किया। स्थिर सरकार मजबूत सरकार की यही निशानी है। पहले जाति, अगड़ा पिछड़ा की राजनीति थी। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। लेकिन मोदी जी ने राजनीति करने का तरीका बदल दिया। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की राजनीति हो रही है।

अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। चुनावी जनसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। बिलासपुर लोकसभा का मतदान सात मई को होना है। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशिल्या की पुण्य भूमि में मुझे आने का सौभाग्य मिला है। मौसम खराब होने के बाद भी जो भीड़ आई है। उस उत्साह को मैं समझ सकता हूं। यहां की जनता ने तोखन साहू को लोकसभा भेजने की तैयारी कर ली है। आज हम सुशासन के काल में चल रहे हैं।

‘जम्मू-कश्मीर में पहले दो झंडे थे’

जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे। जम्मू कश्मीर में दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान था। अब सुशासन की सरकार चल रही है। एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। जम्मू में दो झंडे थे, जम्मू में दो विधान थे, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।

तीसरी बार मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

नड्डा ने कहा कि इस देश में मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 70 साल की उम्र का हर भारतीय आयुष्मान हेल्थ कार्ड में जोड़ दिया जाएगा। जिसका मुफ्त में इलाज होगा। मोदी के नेतृत्व में 5 वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। भूपेश बघेल के जमाने में जो कुछ आया उनके पॉकेट में गया। कांग्रेस ने जनता को लूटा, भ्रष्टाचार कर जनता को लूटा। कांग्रेस हमेशा राम विरोधी रही। सनातन विरोधी रही। इन्होंने कहा था राम काल्पनिक हैं। सेतु का कोई अस्तित्व नहीं है। लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम कांग्रेस ने किया।

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया

0

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा बुलंद किया।

दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिलासपुर पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर को लेकर सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला क्योंकि छत्तीसगढ़ श्रीराम भगवान का ननिहाल है और ननिहाल जाकर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है. आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम भगवान का भव्य मंदिर 500 साल बाद आज अयोध्या में बनकर तैयार हो गया है। यही कांग्रेस की जब सरकार थी तो उन्होंने राम भगवान के अस्तित्व को मानने से ही इंकार कर दिया था। इस तरह आज देश की जनता कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व को खत्म कर रही है।

India Classic 2024 : छत्‍तीसगढ़ की गीत सोन बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक…

0

India Classic 2024 : छत्‍तीसगढ़ की गीत सोन बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक…

देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद संस्था की ओर से जयपुर में मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया।

इसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व गीत सोन ने किया। गीत सोन ने ब्यूटी स्पर्धा में मिसेज इंडिया क्लासिक का ताज अपने नाम किया।

देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद संस्था की ओर से जयपुर में मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों की हजारों महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न चरणों से होते हुए फाइनल राउंड में 20 महिलाएं पहुंचीं, जिसमें छत्तीसगढ़ की गीत भी शामिल थी। 16 अप्रैल को आयोजित फाइनल राउंड में गीत सोन ने मिसेज इंडिया क्लासिक 2024 का टाइटल अपने नाम किया।

गीत ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा बिटिया अनुष्का सोन से मिली, जो खुद एक माडल है और पति जो पुलिस विभाग में सेवारत है उनसे मिली। ग्रैंड फिनाले में नेशनल कास्ट्यूम राउंड में गीत ने एक स्त्री के सक्षम रूप को प्रदर्शित किया। इवनिंग गाउन वाक और प्रश्न उत्तर राउंड जिसमें गीत से पूछा गया कि आप जब फेल होते हैं तब आपके मन में क्या विचार आता है। जूरी के सवाल का गीत ने जवाब दिया कि वो आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। उनका जवाब जूरी और आडियंस को बहुत पसंद आया। अब वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। गीत ने जीत का श्रेय ग्लैमानंद की पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया। गीत ने साबित किया कि एक गृहिणी यदि चाहे तो कितना बड़ा मुकाम भी पा सकती है। पुलिस विभाग में हैं गीत के पति गीत के पति पुलिस विभाग में है, जिस कारण उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा वक्त नक्सल प्रभावित जैसे इलाके में दहशत और हिम्मत के बीच बिताया है। वह नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने में विश्वास रखती है और काम करती है । गीत को इस प्रतियोगिता में जाने की प्रेरणा अपनी बिटिया अनुष्का सोन से हुई मिली, जो खुद एक माडल है और वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बेटा अभय जो के एक यूट्यूबर है। उसकी जिद की वजह से उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया। उन्हें अपनी सास सेतु रत्नम, पिता बेनी प्रसाद, मां सुषमा, देवर विक्रांत एवं परिवार के सपोर्ट से हिम्मत मिली है। गीत आगे महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना चाहती है। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार, रिश्तेदारों में ख़ुशी की लहर व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे है।