Home Blog Page 1031

पहले चरण में मोदी सरकार के 8 मंत्री, किसके नाम पर दबेगा EVM का बटन?

0

पहले चरण में मोदी सरकार के 8 मंत्री, किसके नाम पर दबेगा EVM का बटन?

”लोकसभा चुनाव के पहले चरण की 102 सीटों पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर थम गया. पहले चरण में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के साथ कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है.”

”मोदी सरकार के 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की अग्निपरीक्षा पहले चरण में होनी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल जैसे नेताओं के साथ-साथ कई दिग्गजों नेताओं पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं, जिनकी सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होनी है.”

”बता दें कि पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा. पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. इसमें 134 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, तो 1491 पुरुष कैंडिडेट हैं. राजनीतिक दलों के नजरिए से देखें तो पहले चरण में बसपा के 86, बीजेपी के 77, कांग्रेस के 56, AIADMK के 36, DMK के 22, टीएमसी के 5, आरजेडी के 4, सपा के सात, आरएलडी के 1, एलजेपी (आर) के एक और जीतनराम मांझी की पार्टी हम से एक उम्मीदवार मैदान में है.”

”वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 102 सीटों में से बीजेपी 40, डीएमके ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं. इसके अलावा बसपा 3 सीट और सपा दो सीटें जीती थी, जबकि 18 सीटें अन्य दलों को मिली थीं. इस तरह से 2019 में यूपीए ने इन 102 सीटों में से 45 और एनडीए ने 41 सीटें जीती थीं. यही वजह है कि एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए पहला चरण काफी अहम माना जा रहा है. इस तरह पहला फेज का चुनाव जितना बीजेपी और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, उससे कम दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं के लिए भी है. पहले चरण की हाईप्रोफाइल सीटों पर सभी की निगाहें हैं.”

‘गडकरी लगाएंगे जीत की हैट्रिक’

”महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार चुनावी मैदान में है. गडकरी के खिलाफ कांग्रेस से विकास ठाकरे किस्मत आजमा रहे हैं. 2014 में गडकरी ने पहली बार सात बार के सांसद रहे विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों से हराया था. 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों से हराया था. इस बार वो नागपुर से जीत की हैट्रिक लगाने के मूड से उतरे हैं, लेकिन विपक्षी ने संयुक्त रूप से विकास ठाकरे को उतारा है.”

”अर्जुनराम मेघवाल की अग्निपरीक्षा”

”राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक बार फिर से मैदान में उतरे हैं, जिनके खिलाफ कांग्रेस से पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल मैदान में है. इस तरह बीकानेर का मुकाबला मेघवाल बनाम मेघवाल है. अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और अब चौथी बार मैदान में उतरे हैं, जिसके चलते उनके लिए यह चुनाव काफी अहम है.”

”अलवर सीट पर भूपेंद्र यादव”

”राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट पर पहले चरण की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही है. यहां से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनावी मैदान में है. भूपेंद्र यादव के खिलाफ कांग्रेस से विधायक ललित यादव किस्मत आजमा रहे हैं. 2019 में यहां से बाबा बालक नाथ ने लोकसभा का चुनाव जीता था, लेकिन इस बार बीजेपी ने भूपेंद्र यादव को उतारा है. यादव बहुल सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों यादव उम्मीदवार उतारे हैं, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा.”

”चक्रव्यूह में घिरे संजीव बालियान”

”उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मुजफ्फरनगर में इस बार केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान घिर गए हैं. संजीव बालियान तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनके खिलाफ सपा से जाट नेता हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति मैदान में है. 2014 और 2019 के चुनाव में बालियान जीतने में कामयाब रहे, लेकिन इस बार हरेंद्र मलिक और प्रजापति के उतरने से चुनावी लड़ाई रोचक हो गई है. मुजफ्फरनगर में ठाकुर मतदाता नाराज माने जा रहे हैं, तो जाट वोटों में बिखराव भी उनके लिए चुनौती बना हुआ है, तो मुस्लिम वोटर सपा के साथ एकजुट हैं. ऐसे में बालियान की राह आसान नहीं है.”

”चौथी बार मैदान में रिजिजू”

”अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव मैदान में हैं. किरेन रिजिजू 2004 से तीन बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं और चौथी बार जीत के लिए मैदान में उतरे हैं. रिजिजू का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी से हैं. इसके चलते माना जा रहा है कि रिजिजू को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.”

”डिब्रूगढ़-सोनोवाल की परीक्षा”

”असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चुनावी मैदान में उतरे हैं. बीजेपी ने इस बार केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की जगहसोनोवाल को डिब्रूगढ़ से मैदान में उतारा है. कांग्रेस से मनोज धनोवर चुनावी मैदान में उतरे हैं. देखना है कि डिब्रूगढ़ सीट पर सोनोवाल क्या जीत का परचम फहरा पाएंगे?”

”जितेंद्र सिंह क्या हैट्रिक लगाएंगे?”

”जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और मोदी सरकार में मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस सीट से वो लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं और अब तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है. ऐसे में देखा है कि वो जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं कि नहीं?”

”मुरुगन और एक राजा की फाइट”

”तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट पर मोदी सरकार के मंत्री और मनमोहन सरकार में रह चुके मंत्री के बीच मुकाबला है. डीएमके से पूर्व केंद्रीय मंत्री एक राजा चुनावी मैदान में है, जिनके खिलाफ बीजेपी ने मोदी सरकार में मंत्री एल मुरुगन को उतारा है. ए राजा इस सीट से लगातार चुनाव जीत रहे हैं, जबकि मुरुगन पहली बार नीलगिरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.”

”वहीं, तमिलनाडु की कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई मैदान में उतरे हैं. यहां उनका सामना डीएमके नेता गणपति पी. राजकुमार और एआईएडीएमके के सिंगाई रामचंद्रन से है. इसी तरह तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद कार्ति चिदंबरम का मुकाबला बीजेपी के टी देवनाथन यादव और अन्नाद्रमुक के जेवियर दास से है. तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सौंदरराजन सक्रिय राजनीति में वापसी करते हुए चेन्नई दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में हैं.”

”पहले फेज में इन दिग्गजों की साख दांव पर”

”पहले चरण में पश्चिम त्रिपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की साख दांव पर है, जिनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा से है. असम की जोरहाट सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई चुनाव लड़ रहे हैं. मणिपुर के कानून और शिक्षा मंत्री बसंत कुमार सिंह इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस उम्मीदवार बिमल अकोइजाम से है.”

”मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. छिंदवाड़ा से बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को उतारा रखा है. इस सीट को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है, जिन्होंने 1980 के बाद से नौ बार इस सीट पर जीत हासिल की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 29 में से 28 सीट जीती थीं, लेकिन छिंदवाड़ा पर विजय प्राप्त करने से चूक गई थी.”

”बीजेपी की गढ़ मानी जानी वाली उत्तरी राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट पर दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कस्वां से है. कस्वां ने टिकट न मिलने मिलने के बाद मार्च में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद चुनावी मैदान में उतर गए हैं, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक हो गया है.”

”यूपी की पीलीभीत सीट से योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिनके खिलाफ सपा से भगवतचरण गंगवार और बसपा अनीस खां मैदान में हैं. बीजेपी ने इस बार पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को उतारा है, जिसके चलते सभी की निगाहें लगी हुई हैं. ऐसे में देखना है कि हाई प्रोफाइल नेताओं में कौन चुनावी जीत दर्ज करता है?”

गुजरात : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह’ कल अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे.

0

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे. शाह अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में कल सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार और धुआंधार रोड शो करेंगे. गृहमंत्री ये रोड शो अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे.

पहले चरण के चुनाव को लिए प्रचार खत्म हो चुका है. 21 राज्यों की जिन 104 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं वहां, के पोलिंग बूथ पर आज चुनाव के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच जाएंगे. सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षाबलों की कंपनियों की तैनाती की गई है.

”इस्राइली भवन पर हिजबुल्लाह का हमला, 11 घायल; नेतन्याहू बोले- किसी भी हद तक जाने को तैयार”

0

”इस्राइली भवन पर हिजबुल्लाह का हमला, 11 घायल; नेतन्याहू बोले- किसी भी हद तक जाने को तैयार”

”बीते छह महीने से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के दौरान जमकर गोलीबारी हो रही है। मिसाइल से भी हमले हो रहे हैं। इस्राइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध में अब ईरान जैसे देश भी शामिल होते दिख रहे हैं।”
”इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के हमले का जवाब देने को बेताब हैं। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा है कि इस्राइल अपनी सीमा और अपने इलाके में किसी भी हमले को नाकाम करने के लिए किसी भी हद कर जाने को तैयार है।”

”इस्राइली भवन पर हिजबुल्लाह का हमला, 11 घायल”

”इसी बीच इस्राइल के पश्चिमी छोर पर गलील क्षेत्र में अरब अल-अरामशे के बेडौइन गांव में हिजबुल्लाह ने रॉकेट से हमला किया। रॉकेट सीधा सामुदायिक केंद्र पर गिरा। इस हमले में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। इस्राइली रक्षा बलों (IDF) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक हिजबुल्लाह पर जवाबी हमला किया गया। IDF ने इस्राइली सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर एक लेबनानी गांव अयता राख शब में हिजबुल्लाह के परिसर पर जवाबी हवाई हमले किए।”

”गाजा में शरणार्थी शिविर पर हमला, 13 लोगों की मौत”

”मध्य गाजा के अल-मगाजी शरणार्थी शिविर पर इस्राइली सेना के हमले में 7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी निहाद औदेतल्लाह से मिले एक ग्राफिक वीडियो में कई हताहत लोग फर्श पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया, मैं जब वहां पहुंचा तो देखा कि जमीन पर शवों के ढेर थे।”

”ब्रिटेन बोला- ईरान पर जवाबी कार्रवाई के लिए अड़ा इस्राइल; अमेरिका ने किया आगाह”

”ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने बुधवार को इस्राइल की यात्रा के दौरान कहा कि यहूदी देश मिसाइल और ड्रोन हमलों के लिए ईरान के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई पर अड़ा हुआ है। यह क्षेत्रीय तनाव में एक और हमले की कड़ी चेतावनी है। उधर, अमेरिका ने भी ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। यानी गाजा का युद्ध अब मध्य-पूर्व में फैलना तय हो चुका है।”

”सुनक ने नेतन्याहू से कहा- संयम बरतें; US ने भी आगाह किया”

”ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने ईरान के मिसाइल हमलों के मद्देनजर इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से संयम बरतने को कहा है। सुनक ने उन्हें ब्रिटेन का ‘समर्थन’ भी दोहराया। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव से वैश्विक आर्थिक क्षति की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि बाइडन प्रशासन ईरान की द्वेषपूर्ण गतिविधि के जवाब में नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है। ईरान की आक्रामकता का मुकाबला करना होगा।”

Lok Sabha Poll: पहले चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें;

0

Lok Sabha Poll: पहले चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें;

;Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इस चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग है। पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ”

 

विस्तार;

”लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान बुधवार को थम गया। पहले चरण का मतदान (शुक्रवार) 19 अप्रैल को है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग है। इस चरण में मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ”

”अब 2024 के पहले चरण के चुनाव के मतदान की बारी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने तमाम तैयारियां भी पूरी कर ली है। हम आपको ग्राफिक्स के जरिए बता रहे हैं कि 102 सीटों पर किसके बीच मुकाबला होगा…”

”Akshaya Tritiya 2024: इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं”

0

”Akshaya Tritiya 2024: ”अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो इस दिन बिना मुहूर्त निकाले शुभ कार्य, विवाह करना, सोना-चांदी खरीदना, नए कार्य करने से जैसे काम किए जा सकते हैं।”

”अक्षय तृतीया पर शुक्र अस्त होने के कारण विवाह नहीं हो पाएंगे। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग और धन योग बन रहे हैं, जो 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगे।”

”इस दिन सूर्य और शुक्र की मेष राशि में युति हो रही है, जिससे शुक्रादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही मीन राशि में मंगल और बुध की युति से धन योग, शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने से शश योग और मंगल के अपनी उच्च राशि मीन में रहकर मालव्य राजयोग और वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। इस तरह अक्षय तृतीया पर कई राजयोग का बनना 3 राशि वालों को मालामाल कर देता है।”

;आज का राशिफल – मेष राशि

”मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ होने वाला है। इस दिन मेष राशि के जातक जिस काम में भी हाथ डालेंगे उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। आपके जो काम काफी समय से रुके हुए थे वो भी आखा तीज के दिन पूरे होंगे। परिवार संबंधी जो भी समस्या चल रही थी वो भी समाप्त होगी। संपत्ति आदि खरीदने की भी संभावना है।”

;आज का राशिफल – वृषभ राशि

”वृषभ राशि के जातकों की बात करें तो अक्षय तृतीया का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ की संभावना है। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी और हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी और साथ ही बड़ा पद मिल सकता है। नौकरीपेक्षा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपने अगर पहले निवेश किया था तो आपको उसका लाभ मिलेगा।”

;आज का राशिफल – मीन राशि

”मीन राशि के जातकों के लिए आखा तीज का दिन सफलता भरा रहेगा। इस राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आप एक के बाद एक कामयाबी हासिल करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ भी आपका अच्छा तालमेल रहेगा। आपने जो भी अपना लक्ष्य बनाया है उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आपको अचानक से धन लाभह होने की भी संभावना है।”

Lok Sabha Election 2024: यूपी भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की तीन रैलियां और कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं….

0

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है और इसलिए छोटे से लेकर बड़े नेता लगातार चुनाव प्रचार में उतरे हुए है.

भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी लगातार चुनावी मोड में दिखाई दे रहे हैं. वे एक-एक दिन में दो से तीन रैलियां और कार्यक्रम कर अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं.

यूपी भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की एक से दो दिन छोड़कर उत्तर प्रदेश में अलग अलग रैलियां प्रस्तावित की हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के आने से दो से तीन लोक सभाएं प्रभावित होंगी. ये कार्यक्रम दूसरे तीसरे और चौथे चरण के मतदान करने वाली सीटों के लिए प्रस्तावित किए गए हैं.

”19 अप्रैल को पीएम मोदी की अमरोहा में रैली” ”जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के गजरौला में बड़ी रैली करने वाले हैं.’

”इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दो दिन छोड़कर 22 अप्रैल को फिर से उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में अलीगढ़ में एक बड़ी रैली करने वाले हैं.”

”फिर 3 दिन बाद उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे और एक दिन में 5 लोकसभा सीट के लिए 3 रैलियां प्रधानमंत्री मोदी करेंगे. इनमें एक संयुक्त रैली आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए होगी, एक रैली बदायूं और आंवला सीट के लिए होगी और एक रैली शाहजहांपुर के प्रत्याशी के लिए होगी.”

”उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दिन यानी कि 26 को बरेली में छत्रपाल गंगवार के पक्ष में रोड शो करेंगे.”

”यूपी में मेरठ से रैली की शुरआत की थी पीएम मोदी”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में अपनी रैलियां की शुरुआत मेरठ से की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को निशाना साधते हुए कहा था कि एनडीए भ्रष्टाचार से लड़ रहा है तो वहीं विपक्ष भारष्टाचारियों को बचाने के लिए लड़ रहा है. पीएम ने गाजियाबाद में रोड शो भी किया है. इसके बाद पीएम पीलीभीत में भी एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी की गारंटी की बात दोहरा चुके हैं.”

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं फोन टैपिंग, लोकसभा चुनाव से पहले विड़ मुनेत्र कड़गम ”डी.एम.के.” का आरोप…

0

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं फोन टैपिंग, लोकसभा चुनाव से पहले विड़ मुनेत्र कड़गम ”डी.एम.के.” का आरोप…

”लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले तमिलनाडु के सत्ताधारी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने आरोप लगाया है कि लोकसभा उम्मीदवारों, उनके दोस्तों और रिश्तेदारों सहित पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं.”

”इस बाबत पार्टी ने चुनाव आयुक्त के पास शिकायत भी दर्ज कराई है.”

”हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके नेता आरएस भारती ने मंगलवार (16 अप्रैल) को आयुक्त को लिखे पत्र में कहा, “हम समझते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो), आईटी (आय कर विभाग), और केंद्र सरकार के अधीन अन्य एजेंसियां ​​अवैध रूप से उम्मीदवारों, हमारे अग्रणी नेताओं, उनके दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के टेलीफोन को इंटरसेप्ट कर रही हैं. हम इस तथ्य से अनजान नहीं हो सकते कि पेगासस जैसे सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल इन एजेंसियों की ओर से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जाता है.”

”डीएमके ने चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने का किया निवेदन”

”उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां चुनाव प्रचार में गैर-स्तरीय खेल का मैदान बनाने के लिए फोन टैप करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही थीं. डीएमके नेता ने भारत के चुनाव आयोग से तुरंत हस्तक्षेप करने और केंद्र सरकार के लोकतंत्र विरोधी कामों की जांच का आदेश देने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया.”

”एआईएडीएमके ने डीएमके पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप”

”वहीं तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने राज्य सरकार पर उनकी पार्टी के नेताओं के फोन अवैध रूप से टैप करने का आरोप लगाया है. पिछले साल के आखिरी में एनडीए से नाता तोड़ने वाली अन्नाद्रमुक डीएमडीके, पुथिया तमिलगम और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है. तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है.”

”CM केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिले वर्चुअल मीटिंग की इजाजत, HC में याचिका, सीएम केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने देने की मांग”

0

”CM केजरीवाल को कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिले वर्चुअल मीटिंग की इजाजत, HC में याचिका, सीएम केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने देने की मांग”

”दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका में सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की अनुमति देने की मांग की गई है.”

”पेशे से वकील श्रीकांत प्रसाद की ओर से दायर याचिका में CM केजरीवाल के लिए वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैबिनेट मंत्रियों के साथ बातचीत करने के लिए जरूरी व्यवस्था की मांग की गई है.”

”इसके साथ ही मीडिया को सनसनीखेज खबरें प्रसारित करने से रोकने का भी आग्रह किया गया है.”

”जनहित याचिका में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को सीएम केजरीवाल के इस्तीफे के लिए ‘अवैध तरीकों से विरोध या बयान देकर कोई अनुचित दबाव बनाने से रोकने की भी मांग की गई है. साथ ही डीडीयू मार्ग पर विरोध प्रदर्शन के लिए लोगों को इकट्ठा करने के लिए बीजेपी चीफ के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की गई है.”

”दिल्ली हाईकोर्ट में CM केजरीवाल के समर्थन में याचिका दायर”

”लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट में दायर PIL में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करके और राजनीति से प्रेरित दुर्भावना के साथ यातायात और शांति को प्रभावित करके दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. याचिका में कहा गया है कि पिछले 7 वर्षों से दिल्ली के शासन का शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड है.”

”सीएम केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने देने की मांग”

”इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वर्तमान स्थिति भारत के संविधान के अनुच्छेद 21, 14 और 19 के तहत दिल्ली के लोगों के मौलिक अधिकार के उल्लंघन है.”

PIL में कहा गया है कि न तो भारतीय संविधान और न ही किसी कानून ने मुख्यमंत्री या प्रधान मंत्री सहित किसी भी मंत्री को जेल से सरकार चलाने से रोका है. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. अभी वो तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.”

”Lok Sabha Election: पिछले चुनावों से महत्वपूर्ण है भारत का इस साल का चुनाव? भारत में इस सप्ताह शुरू होने वाले संसदीय चुनाव पिछले कुछ समय की तुलना में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होंगे.”

0

”Lok Sabha Election: पिछले चुनावों से महत्वपूर्ण है भारत का इस साल का चुनाव? भारत में इस सप्ताह शुरू होने वाले संसदीय चुनाव पिछले कुछ समय की तुलना में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होंगे.”

”भारत में इस सप्ताह शुरू होने वाले संसदीय चुनाव पिछले कुछ समय की तुलना में सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होंगे. लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट के संबंध में आलोचना थोड़ी ज्यादा लगती है, लेकिन कर अधिकारियों का उपयोग करके नेताओं को निशाना बनाने के मामलों की अधिक पड़ताल की जरूरत है.”

”पिछले कुछ समय की तुलना में ये चुनाव हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं. एक ओर, आपके पास एक बहुमत वाली सरकार है जो अपने बहुमत का विस्तार करना चाह रही है,”

”लेकिन इससे भारत के साथ-साथ विदेश में भी इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं कि भारत को लोकतांत्रिक विरोध जताने को लेकर डर, धमकी, विशेष रूप से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसी चर्चित हस्ती की गिरफ्तारी और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर चिंता का सामना करना पड़ सकता है.”

”लेकिन अंतत: यह चुनाव भारतीय लोगों के लिए है. और मुझे लगता है कि दुनिया की नजरें मतदान की दर और इस बात पर रहेंगी कि चुनाव कितने प्रतिस्पर्धी हैं”

”परिणाम चाहे जो भी हो, भारत के लोकतंत्र में विश्वास एक बार फिर से बहाल हो सके.’ ‘भारत में लोकतंत्र के बारे में चिंताएं कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई लगती हैं क्योंकि इस समय हमारे पास अब भी एक प्रतिस्पर्धी पार्टी परिदृश्य है, जिसमें कई पार्टियां काफी स्वतंत्र रूप से सरकार की आलोचना कर रही हैं.’ उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का हिस्सा है.”

”दूसरी ओर, मुझे लगता है कि विशेष रूप से कुछ खास राजनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाने के लिए कर अधिकारियों के उपयोग के बारे में चिंता एक ऐसी चीज है जिसकी अधिक पड़ताल की आवश्यकता है.”

Israel Iran War: मंगलवार को हुई इजरायल कैबिनेट बैठक में ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए मंजूरी दी गई, क्या है इजरायल का पूरा प्लान?

0

”Israel Iran War: मंगलवार को हुई इजरायल कैबिनेट बैठक में ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए मंजूरी दी गई, क्या है इजरायल का पूरा प्लान?”

”Israel Iran War: इजरायल-ईरान में तनातनी के बीच बड़ी खबर आई है. इजरायल आर-पार के मूड की तैयारी में है. वहां के राजनीतिक संगठन और सेना भी ईरान को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं. मंगलवार को इसे लेकर हुई इजरायल कैबिनेट बैठक में भी ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए मंजूरी दी गई. हालांकि, जवाबी हमला कब किया जाएगा?”

”इसे लेकर समय या तारीख फिलहाल तय नहीं हो पाई है.”’

”अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद इजरायल थोड़ा भ्रम में है. उसे नहीं पता कि ऐसे में क्या करना चाहिए. इस बीच, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान पर हमला करने को लेकर इजरायल असमंजस में है क्योंकि अमेरिका और यूरोप ने उसे संयम बरतने की सलाह दी है. देश में हालात देखते हुए बेंजामिन नेतन्याहू सरकार पर भी जवाबी कार्रवाई करने को लेकर दबाव है. ऐसे में कैबिनेट मीटिंग में आए फैसलों को लेकर कई बड़े मायने निकाले जा रहे हैं.”

”इसलिए युद्ध रोकना चाहता है अमेरिका”

”अमेरिका इस युद्ध को रोकना चाहता है. दरअसल, वहां इस साल चुनाव होंगे. राष्ट्रपति जो बाइडन पर वोटरों का दबाव है. ऐसे में अमेरिका एक नई जंग में कूदने का जोखिम नहीं उठाना चाहता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को साफ संदेश दिया कि ईरान के हमले को नाकाम कर दिया है. इजरायल को नया हमला करके संघर्ष बढ़ाने की जरूरत नहीं है. यूरोपीय देश भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं.”

”क्या है इजरायल का पूरा प्लान?”

‘इजरायल का आरोप है कि तेहरान परमाणु बम तैयार करने में जुटा है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम को इजरायल अस्तित्व के लिए खतरा मानता है, इसलिए वह ईरान में परमाणु केंद्रों को निशाना बना सकता है. हालांकि, यह बहुत आसान नहीं होगा. ईरान के अधिकांश परमाणु स्थल जमीन के बहुत अंदर बनाए गए हैं, जिससे उन तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. इजरायल को इसके लिए अमेरिका की मदद की जरूरत होगी, जो काफी मुश्किल होगा.”

”इजरायल ईरान के सैन्य ठिकानों को सीधा या साइबर हमला करके बदला ले सकता है. यह ईरान को एक संदेश होगा और इसमें कम लोग भी मारे जाएंगे. मध्य पूर्व में ईरान के हथियारबंद गुटों को एक बड़ा नेटवर्क है, जिनमें लेबनान का हिजबुल्लाह और यमन के हूती प्रमुख हैं. इराक और सीरिया में भी ईरान समर्थित आतंकी हैं. ईरान इन गुटों को हथियार और प्रशिक्षण देता है. बदले में ये तेहरान के समर्थन में इजरायल और पश्चिमी देशों के ठिकानों पर हमला करते हैं. इजरायल इनको भी निशाना बना सकता है. न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, अमेरिका के एक अधिकारी का कहना है कि जो बाइडन प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि इजरायल ईरान के अंदर सीमित हमला करेगा.”