Home Blog Page 1034

रामनवमी की शुभकामनाएं! इस साल राम नवमी 17 अप्रैल दिन बुधवार को रवि योग में मनाई जाएगी, राम नवमी 2024 की बधाई और शुभकामना संदेश…

0

रामनवमी की शुभकामनाएं! राम जिनका नाम, अयोध्या जिनका धाम, ऐसे रघुनंदन को प्रणाम…

स साल राम नवमी 17 अप्रैल दिन बुधवार को रवि योग में मनाई जाएगी. राम नवमी हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. इस तिथि को त्रेता युग में भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था.

इस बार अयोध्या में राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी. इस साल राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. राम नवमी पर पूरे दिन रवि योग बना हुआ है. राम नवमी पर भगवान श्री राम की पूजा करें. दोपहर के समय में उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा. राम नवमी को राम जयंती के नाम से भी जानते हैं. इस राम नवमी पर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई और शुभकामना संदेश भेजकर उनके दिन को शुभ बनाएं. उन पर भी प्रभु श्रीराम की कृपा हो.

राम नवमी 2024 की बधाई और शुभकामना संदेश

1. जिनका नाम राम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा दिल से प्रणाम है.

राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

2. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्‍ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्‍य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा!

राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

4. जिनके मन में श्रीराम हैं, भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया, संसार में उसका कल्याण है.

राम नवमी 2024 की बधाई!

5. श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकंज-लोचन, कंज-मुख, कर-कंज पद कन्जारुणम्।।
आपको और आपके पूरे परिवार को राम नवमी 2024
की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. क्रोध को जिसने जीता है, जिनकी भार्या हैं सीता,
जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता,
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला, वो हैं पुरुषोतम राम,
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम.

हैप्पी राम नवमी 2024!

7. राम नाम का जो महत्व न जाने,
वो अज्ञानी, वो अभागा है,
जिसके दिल में राम बसे हैं,
वो सुखमय जीवन पाया है.

राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम.
जय श्री राम, जय जय श्रीराम

हैप्पी राम नवमी 2024!

9. आपको और आपके पूरे परिवार को
राम नवमी 2024 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
आपके पूरे परिवार पर रामलला की कृपा हो!

लोकसभा चुनाव 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है, AAP ने पंजाब से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है…

0

लोकसभा चुनाव 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है. BJP ने महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के लिए लिस्ट जारी की है.

साथ ही ओडिशा में होने वाले विधानसभा के लिए भी BJP ने अलग से कैंडिडेट लिस्ट जारी की है. वहीं पंजाब की 10 लोकसभा सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है.

AAP ने पंजाब से 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है.

इसमें लुधियाना से विधायक अशोक पप्पी पराशर, फिरोजपुर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया गया है. बता दें कि पवन टीनू कुछ दिन पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए थे.

BJP ने इन्हें उतारा मैदान में

BJP की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी तो वहीं फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने कोलकाता की चर्चित हार्बर सीट के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिया है. इस सीट से बीजेपी ने अभिजीत दास को (बॉबी) को मैदान में उतारा है. महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोसले को टिकट दिया है.

पंजाब के इस सीट पर BJP ने उतारे उम्मीदवार
पंजाब की जिन तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, उसमें खडूर साहिब, होशियारपुर (अनुसूचित जाति) और बठिंडा शामिल है. खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपूर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्धू को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. आईएएस अधिकारी रहीं परमपाल कौर सिद्धू पिछले हफ्ते ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. वह पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात रह चुकी हैं.

ईरान के ड्रोन-क्रूज मिसाइल हमलों को इजराइल ने ‘आयरन शील्ड’ से किया नाकाम, अब जवाबी हमले की तैयारी

0

ईरान के ड्रोन-क्रूज मिसाइल हमलों को इजराइल ने ‘आयरन शील्ड’ से किया नाकाम, अब जवाबी हमले की तैयारी

Iran-Israel War: इजराइल डिफेंस फोर्स ने सोमवार को ऐलान किया कि ईरान द्वारा लॉन्च किए गए ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोकने को आधिकारिक तौर पर ऑपरेशन “आयरन शील्ड” नाम दिया गया है।

आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आयरन शील्ड’ – शनिवार को ईरानी हमले को रोकने और नाकाम करने के ऑपरेशन का आधिकारिक नाम है। ईरान ने इजराइल पर अपने पहले सीधे सैन्य हमले में सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर 1 अप्रैल के हमले के जवाब में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था।

170 ड्रोन और 150 मिसाइलों का हमला

आईडीएफ का कहना है कि ईरान द्वारा लॉन्च किए गए 170 ड्रोन और 150 मिसाइलों (30 क्रूज, 120 बैलिस्टिक) में से 99% को एयर डिफेंस और लड़ाकू जेट द्वारा और अमेरिका के नेतृत्व वाले सहयोगियों के गठबंधन के बीच समन्वय के साथ रोक दिया गया। पश्चिम ने इजराइल का समर्थन किया है और ईरान की निंदा की है। साथ ही इजराइल से अपील की है कि वह उकसावे का जवाब न दे, क्योंकि मध्य पूर्व में इज़राइल और हमास के बीच पहले से ही संघर्ष चल रहा है। दूसरी ओर ईरान ने इजरायल की किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है।

जवाबी कार्रवाई करेगा इजराइल

इस बीच द टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले युद्ध मंत्रिमंडल ने प्रतिशोध पर चर्चा पूरी कर ली है, और कहा कि ऐसी रिपोर्ट है कि जवाबी कार्रवाई सोमवार तक हो सकती है। चैनल 12 के हवाले से कहा गया है कि कैबिनेट ने ईरान को एक संदेश भेजने के लिए जोरदार जवाबी हमला करने का फैसला किया है। एक्सियोस नोट साइट ने बताया कि इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन को बताया कि बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल के कारण इजराइल के पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

इन्हें किया जाएगा टारगेट

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार जवाबी कार्रवाई के विकल्पों में साइबर हमले, ईरानी तेल बुनियादी ढांचे जैसे राज्य के स्वामित्व वाली साइटों पर हमले, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित कर्मियों और बुनियादी ढांचे पर हमले और इसके प्रॉक्सी क्षेत्र (हमास, हिजबुल्लाह, हौथिस) पर हमला शामिल है। डब्ल्यूएसजे ने कहा कि इनमें से ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला करना असंभव होगा, खासकर क्योंकि इस तरह के ऑपरेशन के लिए अमेरिका के समर्थन और धन दोनों की आवश्यकता होगी।

”वजन घटाने और मधुमेह रोकने के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाली 250 से अधिक वेबसाइट को बंद, साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रैंडशील्ड ने की बड़ी कार्रवाई…”

0

”वजन घटाने और मधुमेह रोकने के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाली 250 से अधिक वेबसाइट को बंद, साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रैंडशील्ड ने की बड़ी कार्रवाई…”

”वजन घटाने और मधुमेह रोकने के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाली 250 से अधिक वेबसाइट को बंद कर दिया गया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रेडशील्ड ने जीएलपी 1 वर्ग में यह कार्रवाई की।”

”साइबर सिक्योरिटी फर्म ब्रैंडशील्ड ने की कार्रवाई कंपनी के सीईओ योन केरेन ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और बाजार से जुड़ी 6,900 से अधिक अवैध दवाइयां हटाई गई हैं।”

”इसमें भारत में 992, इंडोनेशिया में 544, चीन में 364 और ब्राजील में 114 दवाएं शामिल हैं। मोटापा घटाने का दावा करने वाली कंपनियों के बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कम से कम नौ देशों में ओजेम्पिक व अन्य जीएलपी-1 के नकली संस्करणों से जुड़े घातक प्रभाव सामने आए हैं।”

”जीएलपी-1 यानी ग्लूकागन जैसा पेप्टाइड-1 एमिनो एसिड पर आधारित पेप्टाइड हार्मोन है, जो कुछ न्यूरॉन्स की ओर से मस्तिष्क को संदेश भेजता है और भूख को नियंत्रित करता है।”

”Pm Modi Interview: पीएम मोदी ने इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत, जानें मोदी के इंटरव्यू की अहम बातें”

0

”Pm Modi Interview: पीएम मोदी ने इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत, जानें मोदी के इंटरव्यू की अहम बातें”

;400 सीट आने के बाद बीजेपी संविधान बदल देगी? सवाल पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

”विपक्ष लंबे समय से ये आरोप लगाती रही है कि बीजेपी 400 सीट आने के बाद संविधान बदलने, देश की विविधता को नष्ट करने, देश में एक ही भाषा लादने जैसी चीजों पर काम कर सकती है। इस आरोप के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वो विविधता के हिमायती हैं।”

”वन नेशन, वन इलेक्शन हमारी प्रतिबद्धता, पीएम मोदी ने इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टों में भी इसे प्रमुखता से जगह दी है और जिस तरह से चुनाव से पहले अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने इस वादे को दोहराया है, उससे एक बड़ा संकेत मिल रहा है।”

”बीजेपी के संकल्प पत्र में भी किया गया एक साथ चुनाव का वादा”

”रविवार को जारी बीजेपी के संकल्प पत्र में भी ‘एक देश, एक चुनाव’ को प्रमुखता दी गई है। इसको लेकर पार्टी के संकल्प पत्र में कहा गया है, ‘एक साथ चुनाव करवाने के मुद्दे की पड़ताल के लिए हमने एक उच्च-अधिकार प्राप्त समिति बनाई थी और इस समिति की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।”

“ये मेरी क्रेडिबिलिटी है…” PM मोदी ने बताया रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय छात्रों को कैसे निकाला…

”लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को अपना इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी ने ये इंटरव्यू एएनआई की शीर्ष पत्रकार और संचालक स्मिता प्रकाश को दिया है। इस विशेष इंटरव्यू में पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर चर्चा की है।”

‘सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों संग बैठने की कांग्रेस की क्या है मजबूरी’, पीएम मोदी ने पूछा सवाल;

”पीएम मोदी से कई मुद्दों पर सवाल पूछ रही हैं। डीएमके के द्वारा सनातक के खिलाफ लगातार बयान देने को लेकर सवाल पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि ये सवाल कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए।”

”PM Modi Interview: राहुल गांधी से लेकर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ तक, जानें मोदी के इंटरव्यू की अहम बातें”

”PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनेताओं को लोगों के सामने दिए गए बयानों का स्वामित्व लेने की जरूरत है।”

”मुझे लगता है कि राजनीतिक नेतृत्व संदिग्ध होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में, हमें याद रखना चाहिए कि हमारे पास ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ की परंपरा है।”

‘किसी को डरने की जरूरत नहीं’

पीएम मोदी कहते हैं कि उनका ध्यान 2047 तक भारत को विकसित बनाने पर है।

‘गरीबी हटा दूंगा’ वाले राहुल गांधी के बयान पर PM मोदी बोले’

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर पीएम ने कहा…

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर पीएम ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है। देश में कई लोग हमारे साथ आए हैं। कई लोगों ने समिति को अपने सुझाव दिए हैं। सकारात्मक और नवोन्वेषी सुझाव आए हैं, अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाएं, तो देश को बहुत फायदा होगा।

‘पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का’

”एलन मस्क के भारतीय बाजार में प्रवेश और रोजगार सृजन के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एलन मस्क का मोदी समर्थक होना एक बात है, मूलतः वह भारत के समर्थक हैं…मैं भारत में निवेश चाहता हूं। पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले।”

”राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम ने कही मन की बात”

”राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनके (विपक्ष) लिए यह एक राजनीतिक हथियार था। ”

‘400 पार’ से संविधान में बदलाव आएगा?

‘400 पार’ से संविधान में बदलाव आएगा, जिससे विविधता खत्म हो जाएगी?

‘उत्तर-दक्षिण विभाजन’ पर क्या कहा?

”तथा कथित ‘उत्तर-दक्षिण विभाजन’ पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अलग-अलग इकाइयों के रूप में देखना भारत के बारे में नासमझी का परिणाम है।”

”विपक्ष के आरोपों पर बोले पीएम, ‘हार का कारण ढूंढ रहे..’, खास इंटरव्यू में मोदी ने इन मुद्दों की बात?

”लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में सियासी उथल पुथल का माहौल है। कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज होने से लेकर केजरीवाल सहित अन्य विपक्षी नेताओं के जेल जाने और जांच एजेंसियों की कार्रवाई तक। जिसमें उन्होंने ईडी, काला धन, कांग्रेस सहित सभी मुद्दों पर बात कही।”

”Modi Interview: ‘पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए’, एलन मस्क के भारत प्लान पर PM मोदी”

;एलन मस्क के प्रोजेक्ट पर क्या बोले पीएम मोदी?

”पीएम मोदी ने एलन मस्क की टेस्ला और स्टारलिंक की भारत में संभावित एंट्री के एक सवाल पर साफ शब्दों में कहा कि, “मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए क्योंकि भारत में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने पैसा लगाया है, (लेकिन) काम में बहाया गया पसीना हमारे अपने लोगों का होना चाहिए। उत्पाद में हमारी मिट्टी का सार होना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि देश में हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।”

”Priyanka Gandhi Road Show In Alwar: राजस्थान में आज प्रियंका गांधी अलवर में रोड शो किया इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव और भंवर जितेंद्र सिंह भी रहे।

0

”Priyanka Gandhi Road Show In Alwar: राजस्थान में दो चरण 19 और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हैं। एक ओर भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी रोड शो कर रहे है तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने मोर्चा सम्भाल लिया है।”

”आज प्रियंका गांधी ने अलवर में रोड शो किया, रोड में हजारों की तादाद में आमजन जुटे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अलवर शहर में सोमवार दोपहर अपना रोड शो शुरू किया। ”

”प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव और भंवर जितेंद्र सिंह भी रहे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।”

”कांग्रेस ने इस सीट से ललित यादव को उम्मीदवार बनाया है जो विधायक भी हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस रोड शो के बाद प्रियंका ने दौसा के बांदीकुई में जनसभा को भी संबोधित किया।”

”अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने इस बार युवा विधायक ललित यादव को मैदान में उतारा है उनके सामने भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव हैं। इस सीट पर महा मुकाबला होने की उम्मीद है।”

”आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी’ देखेँ क्या है मामला…?

0

”आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी’ देखेँ क्या है मामला…?

”जिसमें केजरीवाल ने ED द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड बढ़ा दिया गया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को 24 अप्रैल या उससे पहले अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।”

”केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें चुनाव प्रचार से वंचित करने के लिए गिरफ्तारी की गई थी।”

”पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात की।”

”आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज ही समाप्त हो रही थी।सीबीआई और ईडी ने अपनी जांच में दिल्ली सरकार पर आबकारी नीति को संशोधित करके अनियमितता का आरोप लगाया है।”

”इस मामले में जांच एजेंसियों की ओर से आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया।”

”सरकार की नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 22 जुलाई 2022 को नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।”

”जांच के बाद शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई मंत्रियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।”

”Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस की सरकार में हुई किसान कर्जमाफी योजना को पूरे देश में लागू करना चाहती है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में ऐलान…

0

”Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस की सरकार में हुई किसान कर्जमाफी योजना को पूरे देश में लागू करना चाहती है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में ऐलान…

”छत्तीसगढ़ में पहली बार कांग्रेस की सरकार में हुई किसान कर्जमाफी योजना को पूरे देश में लागू करना चाहती है। यह कांग्रेस के एक बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर की धरती से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में ऐलान किया है। ”

”उन्होंने कहा कि साल 2018  में छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार बनी तो हमने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया था। उनसे समर्थन मूल्य पर धान खरीदा था। अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, तो यही योजना देशभर में लागू करेंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे। ”

”महिलाओं को सलाना एक लाख रुपये और युवाओं को रोजगार देंगे। अग्निपथ योजना बंद करेंगे। युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। इन्हीं वादों के सहारे कांग्रेस देश में लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर कब्जा करना चाहती है। ”

”दूसरी ओर विधानसभा चुनाव 2023 में मिली शानदार जीत से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। शुरुआती दौर में छत्तीसगढ़ भाजपा के सुस्त रफ्तार के बाद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के सीनियर नेताओं ने जिस तरह से विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ का मोर्चा संभाला था।”

”प्रदेश में धुआंधार प्रचार किया था। ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी यही क्रम दोहराना चाहती है। केंद्रीय नेतृत्व के नेता लगातार छत्तीसगढ़ में दौरा कर रहे हैं। बीजेपी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसलिए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से पहले ही एक ही चरण में 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दी थी, जबकि कांग्रेस उसके बाद तीन बार में लिस्ट जारी की है।”

”प्रचार-प्रसार के मामले में भी बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है। बीजेपी चुनाव प्रभारी नीतिन नबीन मोर्चा संभाले हुये हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर में तो राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा और बालोद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खैरागढ़ जिले में रविवार को ही चुनावी सभा कर चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ही बस्तर में चुनावी सभा हुई है।  ”

”बीजेपी के केंद्रीय और स्थानीय नेता प्रदेश की सभी 11 की 11 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।”

”बीजेपी प्रदेश में पूरी तरह से कांग्रेस का सफाया करने पर तूली हुई है। विगत दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 11 में से 1 और 2 सीटें कब्जे में रही हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू चुनाव जीते थे बाकी 10 सीटों पर बीजेपी ने बाजी मारी थी। ”

”लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने बस्तर और कोरबा का किला जीती थी। बस्तर से दीपक बैज, तो कोरबा से पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत जीती थीं। ”

”इस बार बीजेपी पूरी तरह से मैदान खाली करवाना चाहती है। सभी 11 की 11 सीटों पर कब्जा करना चाहती है। वह फुल कॉफिंडेंस में है। हालांकि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के रूप में सचिन पायलट छत्तीसगढ़ किले में मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन कांग्रेस अपने ही अंदर भितरघात से जूझ रही है।”

”पार्टी में सिर फुटौवल का सिलसिला जारी है। समय-समय पर लेटरबाजी कर ‘पार्टी में बम’ फोड़ रहे हैं। इस बम के आवाज की गूंज उनके दिल्ली हाईकमान तक गूंज रही है। पार्टी इससे परेशान हैं और इसे फौरीतौर पर सुलझाने में ही लगी हुई है। तमाम तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।”

”चुनाव से पहले नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर भी चल रहा है। दूसरी ओर पार्टी सख्त कदम उठाते हुए चुनाव छोड़ ऐसे नेताओं को बर्खास्त करने और अनुशासन का पाठ पढ़ाने में भी लगी हुई है। ”

”कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सामने ही मंच से अपनी भड़ास सुनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान तक लेटर लिखकर पूर्व सीएम की शिकायत कर रहे हैं।”

”भूपेश राज के कामकाज पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पू्र्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का कहना है कि हम बीजेपी की तरह 400 प्लस सीटें जीतने का दावा नहीं करते हैं पर छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 3 से 4 सीटे जीतने का पूरा प्रयास जरूर करेंगे। ”

”छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम”

        लोकसभा सीट                   जीत

  • सरगुजा –                     कमलभान (भाजपा)
  • रायगढ़-                      विष्णुदेव साय (भाजपा)
  • जांजगीर-चांपा –             कमला देवी पाटले (भाजपा)
  • कोरबा –                      बंशलाल महतो (भाजपा)
  • बिलासपुर –                  लखनलाल साहू (भाजपा)
  • राजनांदगांव-                 अभिषेक सिंह (भाजपा)
  • दुर्ग-                          ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस)
  • रायपुर –                      रमेश बैस (भाजपा)
  • महासमुंद-                   चुन्नीलाल साहू (भाजपा)
  • बस्तर-                       दिनेश कश्यप (भाजपा)
  • कांकेर –                      विक्रम उसेंडी (भाजपा)

”छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम”

        लोकसभा सीट              जीत

  • सरगुजा –                रेणुका सिंह (भाजपा)
  • रायगढ़ –                गोमती साय (भाजपा)
  • जांजगीर –               गुहाराम अजगले (भाजपा)
  • कोरबा –                 ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)
  • बिलासपुर –             अरुण साव (भाजपा)
  • दुर्ग –                    विजय बघेल (भाजपा)
  • रायपुर –                सुनील कुमार सोनी (भाजपा)
  • महासमुंद –             चुन्नीलाल साहू (भाजपा)
  • बस्तर –                 दीपक बैज (कांग्रेस)
  • कांकेर –                 मोहन मंडावी (भाजपा)
  • राजनांदगांव –           संतोष पांडे (भाजपा)

”भाजपा ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में जनजातीय वर्गों को साधने के लिए संकल्प पत्र जारी करते हुए दिशा निर्देश ऐलान किया है।”

0

”भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में जनजातीय वर्गों को साधने की भरपूर कोशिश की है। अम्बेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संकल्प पत्र जारी करते हुए इस दिशा निर्देश ऐलान किया है।”

”उन्होंने आदिवासियों के देव भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की बात कहकर जनजातीय वर्गों के दिलो में जगह बनाने का प्रयास किया है।”

”ज्ञात हो कि, बिरसा मुंडा आदिवासियों के लिए पूज्य है और आदिवासी जनजाति के लोग बिरसा मुंडा को भगवान मानते हैं। इसी के साथ भाजपा ने सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने का भी वादा किया है।”

”पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाना आरंभ किया है। इसी कड़ी में साल 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के चलते जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मोदी का कहना है कि उनकी सरकार जनजातीय विरासतों पर अनुसंधान को बढ़ाएंगी।”

”ज्ञात हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने भाषणों में भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाते रहे हैं। यह अक्सर भाजपा पर आदिवासियों को वनवासी बनाने की योजना पर कार्य करने का आरोप लगाते हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है।”

”भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष विकास मरकाम का कहना है कि भाजपा ने सदैव ही हाथ लेकर छत्तीसगढ़ में ठीक वैसा ही कारनामा दोहराएगी जैसा कि विधानसभा चुनाव में दोहराया था। भाजपा का संकल्प पत्र जनजातीय समाज के सर्वांगीण का सुनहरा दस्तावेज है। निश्चित ही अबकी बार छत्तीसगढ़ में 11 के 11 सीट के साथ ही देश में 400 पार का इतिहास भाजपा स्थापित करने जा रही है।”

छत्तीसगढ़ : खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांग्रेस सत्ता भूपेश बघेल पर निशाना…

0

”छत्तीसगढ़ : खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांग्रेस सत्ता भूपेश बघेल पर निशाना…”

”छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि…”

”लोकसभा का यह चुनाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।”

”प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार को जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली बताकर साय ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने खूब लोकलुभावन वादे करके प्रदेश की सत्ता हासिल की थी, लेकिन पूरे पाँच साल के शासनकाल में उसने एक भी वादा पूरा नहीं किया।”

”रविवार को आयोजित इस चुनावी सभा के दौरान सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बनाकर रख दिया था।”

”घोटालों-पर-घोटाले करने वाली भूपेश सरकार ने गोबर तक में भ्रष्टाचार करके प्रदेश को शर्मसार किया।”

”कांग्रेस के कई नेता और सरकार के कई बड़े अधिकारी इन घोटालों के आरोप में जेल में हैं और उन्हें बेल तक नहीं मिल रही है, उल्टे बेल मांगने पर मा.कोर्ट जुर्माना लगा रहा है।”

”श्री साय ने कहा राजनांदगाँव से कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी महादेव एप घोटाले में एफआईआर दर्ज हुई है और उन पर इस एप को संरक्षण देने के नाम पर 508 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी लेने का भी आरोप है।”

”श्री साय ने सभा में हुँकार भरी कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलने दें और राजनांदगाँव की जनता कांग्रेस को ऐसा हराए कि बघेल दुबारा राजनांदगाँव की तरफ नजर उठाकर भी न देख सकें।”

”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अपनी साढ़े तीन माह की भाजपा सरकार के कामकाज का ब्योरा रखते हुए कहा कि हमारी सरकार ने इस छोटी-सी अवधि में मोदी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादे पूरे कर दिए हैं।”

”18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी गई। किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान किया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से 3100 रुपए की दर पर रिकॉर्ड 145 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की गई और किसानों को अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह विवाहित महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि की दो किश्तें जमा करा दी गई हैं। रामलला दर्शन योजना को तहत प्रदेश के रामभक्तों को नि:शुल्क अयोध्या भेजा गया।”

”सब काम साँय-साँय हुआ है और आगे भी सब काम साँय-साँय होगा। इसलिए कांग्रेस के लोग अब आँय-बाँय बोलकर झूठ फैला रहे हैं। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह बाय-बाय करने जा रही है। साय ने जनसमूह से भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।”