Home Blog Page 1037

‘Lok Sabha election 2024 ; ”कांग्रेस की दिल्ली में CEC बैठक, PM मोदी-अमित शाह करेंगे चुनावी रैली, इन खबरों पर भी आज रहेगी नजर? कब है लोकसभा चुनाव-2024?”

0

‘Lok Sabha election 2024 ; ”कांग्रेस की दिल्ली में CEC बैठक, PM मोदी-अमित शाह करेंगे चुनावी रैली, इन खबरों पर भी आज रहेगी नजर? कब है लोकसभा चुनाव-2024?”

”लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे भारत में राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सात चरण के चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।”

”कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली में CEC की बैठक करेंगे।”

”इस सीईसी बैठक में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा करेगी। बैठक के बाद कांग्रेस एक-दो दिनों में इन राज्यों के लोकसभा उमीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।”

”PM मोदी और अमित शाह करेंगे चुनावी रैली”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के पेरम्बलुर में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जनसभाएं करेंगे।”

”अमित शाह सबसे पहले आज राजस्थान के अलवर में चुनावी रैली करेंगे। अलवर के हरसौली में अमित शाह शाम 4 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद अमित शाह गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में शाम 6 बजे रैली करेंगे। ये रैली नोएडा सेक्टर 33 में होगा।”

”इन खबरों पर भी आज रहेगी नजर?”

”कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रैली में हिस्सा लेंगे।”

”समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज बिजनौर और नगीना में चुनावी रैली करेंगे।”

”Lok Sabha election 2024 Date: कब है लोकसभा चुनाव-2024?”

”लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाल सात चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान किया जाएगा। लोकसभा के 543 सदस्यीय सीटों के लिए ये चुनाव हो रहे हैं। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।”

”केंद्र में सरकार बनाने के लिए लोकसभा में कम से कम 272 सांसदों का समर्थन जरूरी है।”

&; चरण 1– 19 अप्रैल
&; चरण 2- 26 अप्रैल
&; चरण 3– 7 मई
&; चरण 4 – 13 मई
&; चरण 5 – 20 मई
&; चरण 6 – 25 मई
&; चरण 7 – 1 जून

KVS Admission 2024 ; केंद्रीय विद्यालय केवीएस, कम फीस में बेहतरीन शिक्षा, केवी में मुफ्त में पढ़ाई, ऑनलाइन, ऑफलाइन एडमिशन; जानें सभी जानकारी…

0

”KVS Admission 2024 ; केंद्रीय विद्यालय में केवीएस प्रायोरिटी लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलता है. कम फीस में बेहतरीन शिक्षा की वजह से इसे टॉप सरकारी स्कूल का दर्जा हासिल है.”

”देशभर में 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय हैं. विदेश में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा में व्यवधान न पड़े, इसके लिए भारत के बाहर भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं.”

”हर साल बड़ी संख्या में अभिभावक केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में बच्चे का दाखिला करवाने के लिए दौड़ लगाते हैं.”

”केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है”

”Kendriya Vidyalaya Admission. अन्य क्लासेस में दाखिला ऑफलाइन मोड में होगा. केंद्रीय विद्यालय फीस स्ट्रक्चर प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहद कम है. जानिए केंद्रीय विद्यालय में बिल्कुल मुफ्त शिक्षा का फायदा कौन उठा सकता है.”

KVS Fees Structure: केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है?

”केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर केवीएस फीस स्ट्रक्चर 2024-25 चेक कर सकते हैं. आप चाहें तो केवी की नजदीकी ब्रांच में जाकर भी स्कूल फीस पता कर सकते हैं. केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 से 12वीं तक की प्रति महीने की फीस मात्र 500 रुपये है.”

”वहीं, सभी क्लासेस की एडमिशन फीस 25 रुपये और री एडमिशन फीस 100 रुपये निर्धारित है. KVS क्लास 3 से 12वीं तक के लिए कंप्यूटर फंड 100 रुपये और क्लास 11वीं, 12वीं कंप्यूटर साइंस की फीस 150 रुपये है.”

”kVS Free Education: क्या आप केवी में मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं?”

”केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के बच्चों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं. केवीएस एडमिशन प्रायोरिटी लिस्ट में भी केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को पहली प्राथमिकता दी जाती है. जानिए केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त में कौन पढ़ाई कर सकता है-”

1- केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 से 12वीं तक की सभी लड़कियों के लिए फ्री एजुकेशन का प्रावधान है. छात्राओं से केंद्रीय विद्यालय में कोई फीस नहीं ली जाती है.

2- एससी और एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स भी केंद्रीय विद्यालय में फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं. उन्हें एडमिशन के दौरान कास्ट सर्टिफिकेट जमा करना होगा.

3- बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों के बच्चे भी यहां बिल्कुल मुफ्त में शिक्षा हासिल कर सकते हैं. हालांकि इस सुविधा के तहत सिर्फ 2 बच्चों को ही छूट दी जाती है.

4- भारतीय सेना में कार्यरत वीर जवानों के बच्चे भी भारत में स्थित केंद्रीय विद्यालय की किसी भी ब्रांच में मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं.

5- देशभर के किसी भी केंद्रीय विद्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के बच्चों की फीस भी माफ है. उन्हें पढ़ाई के लिए कोई शुल्क जमा नहीं करना होता है.

6- पैरा मिलिट्री में काम करने वाले जवानों के बच्चे भी देश के टॉप सरकारी स्कूल में बिल्कुल मुफ्त में पढ़ाई करते हैं.

”खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट 4.85 फीसदी पर हुई खुदरा महंगाई दर, 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंची”

0

”खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट 4.85 फीसदी पर हुई खुदरा महंगाई दर, 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंची”

”खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आने से मार्च के महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर पांच महीने के निचले स्तर 4.85 प्रतिशत पर आ गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।”

”उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में 5.09 प्रतिशत और मार्च 2023 में 5.66 प्रतिशत रही थी। मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति पांच महीनों के निचले स्तर पर रही है। इसके पहले अक्टूबर, 2023 में यह 4.87 प्रतिशत रही थी।”

”राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में खाद्य उत्पादों की महंगाई दर 8.52 प्रतिशत रही जबकि एक महीने पहले फरवरी में यह 8.66 प्रतिशत थी। आंकड़ों के मुताबिक, अंडे, मसालों और दालों समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में फरवरी की तुलना में गिरावट आई है।”

”हालांकि फलों और सब्जियों की कीमतें मार्च में एक महीना पहले की तुलना में बढ़ गईं। वहीं, ईंधन और प्रकाश खंड में भी खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी की तुलना में घटी है। सरकार ने रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत (दो प्रतिशत कम या अधिक) पर सीमित रखने का दायित्व सौंपा हुआ है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति नीतिगत दरों पर फैसला करते हुए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों को ही ध्यान में रखती है।”

”केंद्रीय बैंक ने इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद जताते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई ने अप्रैल-जून तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति 4.9 प्रतिशत और सितंबर तिमाही में 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।”

”एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति राष्ट्रीय औसत से अधिक 5.45 प्रतिशत रही जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 4.14 प्रतिशत से कम रही। सबसे अधिक मुद्रास्फीति ओडिशा में 7.05 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि यह दिल्ली में सबसे कम 2.29 प्रतिशत रही।”

”रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि गर्मी अधिक रहने से जल्द खराब होने वाली खाद्य उत्पादों की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है।”

”इससे खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने और मुद्रास्फीति की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए अनुकूल मानसून की अहमियत बढ़ जाएगी। इसके अलावा कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जारी तेजी भी निकट अवधि में खुदरा मुद्रास्फीति के नजरिये को प्रभावित कर सकती है।”

”हालांकि इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि ईंधन की खुदरा कीमतें कितना प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा, “हम चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जाकर रेपो दर में 0.50 प्रतिशत कटौती की उम्मीद कर सकते हैं।”

” उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने कहा कि आपूर्ति शृंखला दुरूस्त करने के लिए उठाए गए सरकारी कदमों से खाद्य कीमतों में कमी आ रही है। इसके अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खुदरा मुद्रास्फीति नरम होने से मुद्रास्फीति को सुगम राह पर लाने में मदद मिल रही है।”

एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें की निलंबित, कभी भी हो सकता है इजराइल पर हमला…

0

एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें की निलंबित, कभी भी हो सकता है इजराइल पर हमला…

एयर फ्रांस ने ईरान के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। एयर फ्रांस ने ईरान के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों के उड़ान रूट को बदलने का निर्णय लिया। इजराइल के साथ उच्च तनाव के कारण एयर फ्रांस ने अब ईरान के ऊपर से उड़ान नहीं भरने का निर्णय लिया।

”इसलिए लिया गया फैसला बताया जा रहा कि ईरान इस्राइल पर बड़ा हमला कर सकता है। इस चेतावनी को देखते हुए इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान या उसके प्रतिनिधियों द्वारा हमला किए जाने की संभावना को लेकर कमर कस ली है। एक अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इससे दूतावास का एक खंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। वहीं, ईरान के दो शीर्ष सैन्य जनरल और पांच अन्य अधिकारी भी मारे गए थे। इस हमले का ईरान इस्राइल पर आरोप लगा रहा है। साथ ही उसने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस्राइल ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।”

”इन देशों ने अपने नागरिकों को किया सतर्क भारत, फ्रांस, पोलैंड और रूस सहित देशों ने अपने नागरिकों को इस क्षेत्र की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। गौरतलब है, हमास और इस्राइल के बीच सात माह से युद्ध जारी है। वहीं, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी का कहना है कि ईरान से खतरा वास्तविक और व्यवहार्य है।”

न्याय के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास… श्री RahulGandhi जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत।

0

न्याय के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास… श्री RahulGandhi जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत।

”बस्तर, छत्तीसगढ़ में श्री RahulGandhi जी की विशाल जनसभा में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनता से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे। न्याय की हुंकार भरेगा छत्तीसगढ़”

CG Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है जिसमें वह बीजेपी सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं.

0

CG Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है जिसमें वह बीजेपी सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं.

देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है . सभी पार्टी अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है. ऐसे में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है जिसमें वह बीजेपी सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं.

मीडिया को संबोधित करते हुए सचिन पायलट का रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में 4 महीने पहले चुनाव हुए थे, सरकार नई बनी लेकिन दुर्भाग्य बस यह सरकार कोई छाप नहीं छोड़ी है, कोई वादे पूरे नहीं हुए हैं. और पिछले 10 साल से जो केंद्र की सरकार है उसका भी आकलन जनता कर रही है और मैं ऐसा मानता हूं कि सब लोग चाहते हैं कि 10 साल की रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा हो, किसान, बेरोजगार, नौजवान, उद्योग निवेश, महंगाई, हर वर्ग के व्यक्ति आज जवाब मांग रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अभी भी बीजेपी के साथी आकर आगे का आश्वासन देते हैं. मैं समझता हुं कि यह बिल्कुल गलत है, पिछले 10 सालों में आपको दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का मौका मिला इसमें ना तो आप महंगाई काम कर पाए हैं, नहीं लोगों की उम्मीदें पूरी कर पाए हैं सिर्फ जज्बाती मुद्दों को बोलकर लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रहे है.

‘बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी’
पायलट ने कहा कि अब जो कांग्रेस की रणनीति रही है हमने जो एलायंस बनाया है उसको देखते हुए और छत्तीसगढ़ में हम हर जगह चुनाव लड़ रहे है. तीनों चरणों में बहुत बेहतर मतों से हमारे प्रत्याशी जीतेंगे. मेरा मानना है कोई कोई भी दवा करें इस बार शायद पहली बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी से ज्यादा सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी.

छत्तीसगढ़ : ”बस्तर में सीएम विष्णुदेव साय ने किया रोड शो” इस दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ, साथ ही बीजेपी को वोट देने की लोगों से अपील की…

0

”बस्तर में सीएम विष्णुदेव साय ने किया रोड शो” 

”मुख्यमंत्री की रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंची, इस दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ, मुख्यमंत्री ने बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में जनसंपर्क किया और बीजेपी को वोट देने की लोगों से अपील की.”

”इस रोड शो में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सीएम ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा. रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा.”

”लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े बड़े लोग पार्टी को छोड़ बीजेपी में प्रवेश कर रहे है, कांग्रेस के पास अब कहने को कुछ भी नही है, ये जनता का विश्वास खो चुके है. पिछली सरकार में कई वायदे इन्होंने किये थे जिनमे से एक भी वायदे पूरे नही किये, इसलिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह से हार मिली और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेसियों को हार मिलेगी और बीजेपी पूरे 11 के 11 सीटों में चुनाव जीतेगी.”

”इस सभा से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले के नेलसनार में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम वापस जगदलपुर पहुंचकर यहां रोड शो किया, और इस रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला.”

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाली है। इससे ठीक पहले एक नया सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, भारत के मतदाताओं की मुख्य चिंता बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई है। आइये जानते है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहते है…

0

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होने वाली है। इससे ठीक पहले एक नया सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, भारत के मतदाताओं की मुख्य चिंता बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई है।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता और दुनिया में भारत के बढ़ते कद से लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

हिंदू अखबरा ने लोकनीति-सीएसडीएस द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर कहा है कि भारत के 28 में से 19 राज्यों में 10,000 मतदाताओं में से 27% की प्राथमिक चिंता बेरोजगारी थी, जबकि 23% के साथ महंगाई दूसरे स्थान पर थी। सर्वे में शामिल लोगों में से लगभग दो-तिहाई या 62% लोगों ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में नौकरियां ढूंढना अधिक कठिन हो गया है।

22% लोगों ने मामना है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण उसे काफी पसंद आया। केवल 8% ने कहा कि यह उनकी प्राथमिक चिंता थी। सर्वे में यह बात सामने निकलकर आई है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन बेरोजगारी और मुद्रास्फीति इसकी वृद्धि को रोक रही है।

बेरोजगारी दर 2022/23 में 5.4% हो गई, जो पीएम मोदी के सत्ता में आने से ठीक पहले 2013/14 में 4.9% थी। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि खराब कौशल और गुणवत्तापूर्ण नौकरियों की कमी है।

पीएम मोदी ने जनवरी में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में लगभग हर चुनाव में इसका वादा देश की जनता से करती थी। सर्वे में शामिल 48% लोगों ने कहा कि राम मंदिर बनने से हिंदुओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं, 79% लोगों ने कहा कि भारत केवल हिंदुओं का नहीं, बल्कि सभी धर्मों के नागरिकों का समान रूप से है।

सर्वें में लोगों से पीएम मोदी की विदेश नीति के बारे में भी पूछा गया। लोगों को पिछले साल भारत द्वारा जी20 बैठक की अध्यक्षता करना और नई दिल्ली द्वारा सितंबर में जी20 नेताओं की मेजबानी करने जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं ने आकर्षित किया। सर्वे में लगभग 8% लोगों ने कहा कि उन्हें भारत की बेहतर अंतरराष्ट्रीय छवि बनाने के लिए सरकार का प्रयास पसंद आया।

Weather Forecast: भारत के कई राज्यों में मौसम बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

0

”Weather Forecast: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां- कहां गिरेगा पारा;

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते वेदर एजेंसियों और आईएमडी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बारिश का अलर्ट जारी किया है। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।”

”इन राज्यों में हवा 30-50 किमी प्रति घंटा से चलने का अनुमान है।”

”मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का पूरा असर देखा जा रहा है। इस हफ्ते शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई। यहां 11 जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा दर्ज की गई। वहीं बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।”

”अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम”

”वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान 12 से 13 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 30-50 किमी की स्पीड से हवा भी चल सकती है। बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार में गरज के साथ बारिश हो सकती है।”

”जम्मू कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी की संभावना”

”13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। जबकि 13 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 13 से 15 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल के बीच भारी बर्फबारी हो सकती है।​​​​​​​”

”यनम, रायलसीमा में बढ़ेगा तापमान”

”भारत मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गति से हवाएं या तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा तटीय इलाकों यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में बारिश क संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की सितम जारी रहेगा।”

”दिल्ली में गर्मी से राहत की संभावना”

”इस बीच दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान है। वेदर एजेंसियों को मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के कारण आने वाले दो दिनों में दिल्ली के तापमान नें 5-6 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली में 14 अप्रैल तक तापमान में थोड़ा नरमी दिखने की संभावना है।”

”IMD के बड़े अपडेट्स”

  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और राजस्थान में 13 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 13 और 14 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
  • 14 अप्रैल, 2024 को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है।
  • 13 अप्रैल, 2024 को, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है।
  • 15 और 16 अप्रैल, 2024 को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश में 13 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।

”Rahul Gandhi Defamation Case : अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की पेशी टली, 22 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई…” जानें… क्या है मामला?’

0

”Rahul Gandhi Defamation Case: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी की पेशी टली, 22 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई…” जानें… क्या है मामला?’

”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी की पेशी एक बार फिर टल गई. कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद को आज शुक्रवार (12 अप्रैल) को सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना था.”

”उनकी ये पेशी पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते टल गई और अब 22 अप्रैल की अगली तारीख दी की गई है.”

”साल 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी की अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर स्थानीय नेता ने केस दर्ज मानहानि का मामला दर्ज कराया था. राहुल गांधी को इस मामले में फरवरी के महीने में जमानत मिली थी. उन्हें 25-25 हजार रुपये की सिक्योरिटी और 25 हजार के बेल बॉन्ड पर बेल मिली थी. पिछली पेशी में राहुल गांधी ने कोर्ट से कहा था कि वो निर्दोष हैं. फिलहाल मामले पर सुनवाई जारी है और अगर राहुल गांधी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम 2 साल की कैद की सजा मिल सकती है.”

”क्या है मामला?’

”साल 2018 में बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उस समय बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. विजय मिश्रा के मुताबिक, राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था. इसके बाद विजय मिश्रा ने अपने वकील के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई. 4 अगस्त, 2018 को सुल्तानपुर की जिला एंव सत्र न्यायालय में मामला दर्ज हो गया, जिसके बाद राहुल गांधी को समन भेजा गया और तब से ये मामला चल रहा है.”

”मोदी सरनेम को लेकर भी फंस चुके हैं राहुल गांधी”

”वहीं, मोदी सरनेम के मामले को लेकर राहुल गांधी मुश्किलों में फंस चुके हैं. गुजरात के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी पाया था. कोर्ट ने उनपर जुर्माना भी लगाया और जेल काटने की सजा भी सुनाई थी. इसके बाद राहुल गांधी की वायनाड से सांसदी भी चली गई थी लेकिन बाद में इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया और राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता वापस मिल गई.”