Home Blog Page 1040

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का लगातार प्रचार-प्रसार जारी, प्रदेश में सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। जानें राजनितिक पार्टियों का सियासी घमासान!

0

छत्तीसगढ़ ; लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगातार प्रचार प्रसार दौर जारी है। इसके साथ ही प्रदेश में सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।…”

”कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर दौरे पर आए थे। अब 13 अप्रैल को कांग्रेस की तरफ से सांसद राहुल गांधी बस्तर लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। राहुल गांधी के अलावा 13 अप्रैल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी छत्तीसगढ़ में आएंगे।”

”छत्तीसगढ़ में खास है 13 अप्रैल, बस्तर में राहुल गांधी और दंतेवाड़ा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे दौरा”

चुनावी सभा की तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता :;

”कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां 13 अप्रैल को प्रदेश के सभा बस्तर नगर पंचायत में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को दंतेवाड़ा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता ने अपने-अपने नेताओं के दौरे को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है।”…

”दोनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक”

”राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मंगलवार को शहर के राजीव भवन में सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के चुनावी सभा स्थल का दौरा किया।”…”

”वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।”…”

”दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बड़े नेताओं के एक ही दिन में सभा होने से आने वाले दिनों में बस्तर का राजनीतिक पारा और बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में खास है 13 अप्रैल, बस्तर में राहुल गांधी और दंतेवाड़ा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे दौरा”

Dailyhunt

”छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 10 मई तक कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है…ऐसे करें चेक!

0

”छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 10 मई तक कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. लेकिन रिजल्ट का जारी होना तय समय पर मूल्यांकन के पूरा होने पर निर्भर करती है.”

”इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट 10 मई तक आने की उम्मीद है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.”

”रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://cgbse.nic.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.”

”बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 21 मार्च और 1 से 23 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी. पिछले साल, सीजीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2 से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी और छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट 10 मई को जारी किए गए थे. वहीं वर्ष 2022 में परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी और रिजल्ट 14 मई को जारी किए गए थे.”

”पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05 प्रतिशत था. पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 3,37,569 थी, जिनमें से 3,30,681 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. कुल 2,47,721 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल छात्रों में से 1,09,903 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 1,19,901 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 17,914 छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की थी. पिछले साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.96 प्रतिशत दर्ज किया गया था. परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले 3,28,121 छात्रों में से 3,23,625 छात्र उपस्थित हुए और 2,58,500 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी.”

”पिछले साल छात्रों को पढ़ाई से इतर एक्टिविटिज में भाग लेने के लिए बोनस अंक भी मिले थे. वर्ष 2022 में कुल 30,007 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जबकि 15 राज्य स्कूलों ने शून्य हासिल किया था. बोर्ड साल में दो बार वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है. विभाग ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव आगामी शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा या अगले शैक्षणिक वर्ष से.”

”CGBSE 10th, 12th Result 2024”
CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CGBSE 10th, 12th Result 2024 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका CGBSE 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
CGBSE 10th, 12th Result 2024 चेक करें और इसे सेव करें.

Baba Ramdev : पंतजलि के खिलाफ दर्ज भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले की आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने के निर्देश हैं।

0

Baba Ramdev : पंतजलि के खिलाफ दर्ज भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले की आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने के निर्देश हैं।

”मामले केा लेकर सरकार के आयुष मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। आयुष मंत्रालय ने एलोपैथिक दवाओं को लेकर पतंजलि के बयानों की आलोचना की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उन्होंने कोविड​​​-19 महामारी के दौरान, पतंजलि को कोरोनिल को वायरस के इलाज के रूप में प्रचारित करने के प्रति आगाह किया गया था।”

”पतंजलि को मंत्रालय द्वारा कोरोना वैक्सीन या किसी भी दवाई के लिए अनिवार्य टेस्ट की जरूरतों की याद दिलाई गई थी। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी कहा गया था कि जब तक मंत्रालय द्वारा मामले की पूरी तरह से जांच नहीं कर ली जाती, तब तक वह COVID-19 के खिलाफ कोरोनिल की प्रभावकारिता के बारे में दावों का विज्ञापन न करे।”

”सरकार ने पतंजलि को नोटिस भी जारी किया था”

”सरकार की ओर से आयुष मंत्रालय के हलफनामे के जरिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की वकालत की गई है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि व्यक्तियों के पास आयुष या एलोपैथिक दवाओं का लाभ उठाने का विकल्प है। आयुष मंत्रालय ने चिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न सिस्टम के बीच को-ऑर्डिनेशन के महत्व पर भी प्रकाश डाला है।”

”सरकार ने कहा कि है कि आयुष सिस्टम या एलोपैथिक मेडिसिन सर्विसेज का लाभ उठाना किसी व्यक्ति या स्वास्थ्य सेवा चाहने वाले की पसंद है। कोरोनिल के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए, जिसके बाद पतंजलि को नोटिस जारी किया गया। सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को सही रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का सही इस्तेमाल करने की वकालत करती है।”

”बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी”

”बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट में पेशी से पहले 6 अप्रैल को पतंजलि की ओर से एक हलफनामा दायर किया गया, जिसमें बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी है। उनकी ओर से कहा गया है कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं की जाएगी। नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही विज्ञापन दिखाए जाएंगे। मामले की पिछली सुनवाई 2 अप्रैल को हुई थी। उस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को फटकार लगाई थी।”

”सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीनों ने गंभीर और संवदेनशील मुद्दों का मजाक बना रखा है। रोक लगाने के बावजूद, एक करोड़ जुर्माना लगाने की चेतावनी देने के बावजूद गलती हुई। इस पर वे क्या कहना चाहेंगे? क्यों न इस बार कड़ी कार्रवाई करके सबक सिखाया जाए, इसके बाद ही मामला समझ आएगा। बता दें कि पतंजलि के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शिकायत की है।”

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर पहुंचेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं.

0

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बस्तर दौरा प्रस्तावित है. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर पहुंचेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं.”

”राहुल गांधी की सभा बस्तर विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय में स्थित लाल बहादुर स्टेडियम में होगी. कांग्रेस नेताओं ने सभा में भीड़ जुटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस की इस सभा में 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है. बस्तर लोकसभा के साथ- साथ कांकेर लोकसभा से भी भीड़ लाने की तैयारी कांग्रेस के नेता कर रहे है.”

मंगलवार (9 अप्रैल) को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कांग्रेसी नेताओं ने सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया.”’

”प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि लोकसभा चुनाव में, बस्तर लोकसभा सीट पर दोबारा कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा, “विधानसभा बाद लोकसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार करने बस्तर आ रहे हैं. ” अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.”

”इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक की जा रही है और सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए नेताओं को लक्ष्य दिया जा रहा है. छत्तसीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का दावा है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता होने की वजह से बस्तर प्रचार के लिए पहुंचे रहे हैं. उन्होंने बताया कि गांधी परिवार का बस्तर से गहरा नाता होने के कारण हजारों की संख्या में भीड़ राहुल गांधी को सुनने के लिए सभास्थल पर आगमन होगा .”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य दिवस पर वीर जवानों को नमन किया है।

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य दिवस पर वीर जवानों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा कि अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक, देश की आंतरिक सुरक्षा के आधार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य दिवस पर वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।

ज्ञात हो कि 9 अप्रैल,1965 को 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफल कर दिया था। इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया था। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल जवानों ने अपनी शहादत दी। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर साल 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।

”PM Modi Rallies ; छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आगाज पीएम मोदी का संदेश”

0

”PM Modi Rallies ; छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का आगाज पीएम मोदी का संदेश”

PM Modi Rallies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के नाम संदेश दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके राज्य के लोगों से बीजेपी को आशीर्वाद देने की अपील की है।

”जनता के नाम दिया संदेश”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, लोकसभा चुनाव में बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों की शानदार जीत का संकल्प लिया है। आज यहां की जनता का आशीर्वाद लेने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ को लेकर, गौरवशाली विरासत के धनी छत्तीसगढ़ के मेरे परिजन लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपना पूरा आशीर्वाद देने जा रहे हैं। पीएम मोदी देश के विकास और निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी कई अन्य चीजों के बारे में बातचीत करेंगे पीएम छत्तीसगढ़ से प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज उनकी विजय संकल्प शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की ओर से जोरदार तैयारी छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं और पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर मे मतदान होना है।

Eid Al Fitr 2024 ; ईद-उल-फित्र मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार, जानें… भारत में कब दिखेगा ईद 2024 का चांद?

0

Eid Al Fitr 2024 Chand Timings India: इस्लाम धर्म को मानने वाले साल भर में कई त्योहार मनाते हैं, ईद-उल-फित्र भी इनमें से एक है। अगर ये कहा जाए कि ईद-उल-फित्र मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है ।

ये महीना रमजान का महीना खत्म होने के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना 29 नहीं बल्कि 30 दिन का होने से ईद-उल-फित्र की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है। जानें इस बार भारत में ईद का चांद कब दिखेगा…

भारत में कब दिखेगा ईद 2024 का चांद?
सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद का चांद दिखाई देता है। उम्मीद के मुताबिक इस बार 8 अप्रैल, सोमवार को वहां ईद का चांद दिखाई नहीं दिया यानी 9 अप्रैल को गल्फ कंट्रीज में सव्वाल मास का चांद दिखाई देगा तो वहां 10 अप्रैल, बुधवार को ईद-उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस हिसाब से भारत में 10 अप्रैल, बुधवार को ईद का चांद दिखाई देगा, इसलिए यहां ईद-उल-फितर का त्योहार 11 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा।

जानें भारत के किस शहर में कब दिखेगा ईद का चांद?
भारत में चांद रात 10 अप्रैल, बुधवार को रहेगी यानी इसी दिन ईद का चांद दिखाई देगा। अलग-अलग शहरों में ईद का चांद दिखने के समय में अंतर रहेगा। आगे जानिए भारत के किस शहर में कब दिखेगा ईद का चांद…

Eid Al Fitr 2024: date and time in Rajasthan
भारत के राजस्थान में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार को दिखाई देगा। इसका समय शाम लगभग 7.10 बजे रहेगा।

Eid Al Fitr 2024: date and time in New Delhi / Delhi/NCR
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम लगभग 07:32 पर दिखाई दे सकता है।

Eid Al Fitr 2024:date and time in Hyderabad
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम लगभग 07:14 पर दिखाई दे सकता है।

भारत के अन्य प्रमुख शहरों में ईद 2024 का चांद दिखने का समय
– मुंबई में ईद का चांद शाम को लगभग 07:39 पर दिखाई देगा।
– कलकत्ता में ईद का चांद शाम 05:34 पर दिखाई दे सकता है।
– बैंगलुरु में ईद का चांद दिखने का समय शाम 07:13 तक रहेगा।
– चंडीगढ़ में ईद का चांद शाम को लगभग 06:27 पर दिखाई देगा।
– अहमदाबाद में ईद का चांद शाम 07:45 पर दिखाई देगा।
– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद का चांद शाम 07:15 पर दिखाई देगा।
– बिहार की राजधानी पटना में ईद का चांद शाम 05:49 पर दिखाई दे सकता है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया हाईकोर्ट ने उनके रिमांड व अरेस्ट को सही ठहराते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया।

0

”अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की रिमांड व अरेस्ट को सही ठहराते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया।”

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा दोपहर बाद अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर बताया है कि उन्होंने साजिश रची थी और अपराध की आय के उपयोग और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी ने बताया कि वह निजी तौर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक के तौर पर भी शामिल थे।

कथित शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। इस गिरफ्तारी को केजरीवाल ने राजनीतिक साजिश करार देते हुए अपनी ईडी हिरासत को चुनौती दी थी। कोर्ट ने बीते दिनों उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और अब वह तिहाड़ जेल में हैं।

क्या कहा कोर्ट ने? दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह याचिका इस बात का फैसला करने के लिए है कि गिरफ्तारी अवैध है या नहीं। यह याचिका जमानत देने के लिए नहीं है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राघव मुंगटा और शरथ रेड्डी के बयान पीएमएलए के तहत रिकॉर्ड किए गए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए हैं कि वो साजिश में शामिल थे और पूरी तरह इन्वॉल्व थे। ईडी ने खुलासा किया कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी के संयोजक के तौर पर भी इस मामले में शामिल थे। सरकारी गवाहों के बयान किस तरह रिकॉर्ड किए इस बात पर शक करना कोर्ट और जज पर कलंक लगाने जैसा है।

दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि पीएमएलए कानून 100 साल पुराना कानून है। यह कोई एक साल पुराना कानून नहीं कि याचिकाकर्ता को फंसाने के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया गया है।

यह भी हम नहीं देखेंगे कि किसने किसको चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया और किसने किसको इलेक्टोरल बॉन्ड दिया। उन्होंने कहा कि जांच किस तरह की जाए यह आरोपी नहीं तय करेगा। साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल को विशेष सुविधा देने से इनकार करते हुए कहा कि किसी भी आदमी को चाहे वह मुख्यमंत्री क्यों ना हो, विशेष सुविधा नहीं दी जा सकती।

केजरीवाल ने उठाया था गिरफ्तारी के समय पर सवाल ; 3 अप्रैल को हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है क्योंकि इससे आगामी लोकसभा चुनाव में समान अवसर मिलने में बाधा उत्पन्न होगी।

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया।”

0

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया।”

”इसमें भाजपा के उम्मीदवार जितिन प्रसाद भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने तराई शहर के आसपास की लोकसभा सीटों का चुनावी गणित को साधेंगे और उम्मीदवार के समर्थन में जनता से आग्रह किया।”

”पीलीभीत के आसपास वाली सीटों में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर व धौरहरा सीटें भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को और भी आसान बनाये। मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।”

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत 45 राजपत्रित अधिकारी, 80 निरीक्षक, 12 महिला निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक और 45 महिला उपनिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी । इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बल की एक कंपनी, 1320 मुख्य आरक्षी व सिपाही, 70 यातायात पुलिस कर्मी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहें। हेलीपैड से सभास्थल तक सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है और सभी मोहल्लों के रास्तों पर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया ।

”भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कहा कि मोदी जी समाज के सभी लोगों को एक साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और निर्भीक होकर किसी भी समय आ-जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान साथियों का भविष्य मोदी जी के संरक्षण में उज्जवल है। विभिन्न रोजगार परक योजनाओं में रोजगार की गारंटी है।”

”भाजपा उम्मीदवार ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कैंथ, मानपुर हटुवा, भिठौरा कला, अमखेड़ा, वाहनपुर, जैतपुर, मुडैला कला आदि स्थानों पर सभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रवक्ता नंद, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, कमलेश गंगवार आदि उपस्थित थे।”

Chaitra Navratri 2024  : चैत्र नवरात्रि में करें ये 3 चमत्कारी उपाय, सांसारिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व…

0

Chaitra Navratri 2024  : चैत्र नवरात्रि में करें ये 3 चमत्कारी उपाय, सांसारिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व है। बता दें कि आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। सभी साधक माता को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।

नवरात्रि में कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने के बाद सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नवरात्रि में किस तरह की साधानाएं और उपाय किए जाते हैं। ताकि जीवन की सारी समस्याएं दूर हो सकें।

नवरात्रि में की जाने वाली जन साधनाएं

यानी आज यानी 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। देवी की उपासना करने वाले सभी साधकों को इस वर्ष नवरात्रि में कुछ उपाय करने चाहिए। वो उपाय कुछ इस प्रकार है।

शीघ्र विवाह हेतु करें साधना-विधि

जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, उन्हें नवरात्रि प्रतिपदा से लेकर नवमी तक त्रिदली बेल पत्र पर राम-राम लिखकर आदिशक्ति माता की पूजा अर्चना करें। साथ ही तीन बेल पत्र लेकर 9 दिन तक अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना सिद्ध होगी और जल्द विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

स्वास्थ्य के लिए-विधि

किसी परिवार के परिवारजन बहुत समय से रोग से ग्रसित है और दवाईया खाने के बावजूद सुधार नहीं हो पा रहा है, नवरात्रि के प्रतिपदा से नवमी तक परिवार का कोई सदस्य देसी घी का भोग माता आदिशक्ति को लगाएं और आराधना करें कि हमारा अमुक व्यक्ति काफी समय से रोग से पीड़ित है। माता पर चढ़ाया हुआ प्रसाद उस रोगी व्यक्ति को ग्रहण कराएं। ऐसा करने से तत्काल लाभ मिलेगा। श्रद्धा और विश्वास के साथ यह उपरोक्त उपाय करें।

पारिवारिक शांति के लिए विधि

यदि किसी परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते हैं, परिवार में अशांति रहती हो, आर्थिक संकट से ग्रस्ति हो तो उस परिवार का मुखिया सोमवार के दिन तुलसी की सूखी हुई लकड़ी को अच्छे से लपेटकर मिट्टी में डाल दें। उसके बाद सोमवार को बेल के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।