Home Blog Page 1055

Holika Dahan 2024: 24 मार्च को होलिका दहन, इस दिन का अत्यधिक धार्मिक महत्व, होलिका दहन की राख से करें ये काम…

0

Holika Dahan 2024: पूरा देश होली के रंग में सराबोर होने लगा है. इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 मार्च सोमवार को देशभर में होली (Holi) मनाई जाएगी.

इससे एक दिन पहले 24 मार्च को होलिका दहन होगा. इस दिन का अत्यधिक धार्मिक महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में होलिका दहन के दिन कई टोटके बताए गए हैं. मान्यता है कि होलिका दहन की राख से कुछ उपाय करने से घर से क्लेश हमेशा के लिए दूर हो जाता है और जीवन खुशियों से भर जाता है. जानिए इस उपाय के बारें में.

होलिका दहन की राख से करें ये काम

अगर आप अमीर बनना चाहते हैं और बैंक बैलेंस मजबूत बनाने की इच्छा है तो होलिका दहन की राख से एक टोटका कर सकते हैं. होली की सुबह होलिका दहन की राख पूरे घर में छिड़क दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इतना ही नहीं इससे घर का कलेश भी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाता है.

अगर घर में किसी सदस्य को लंबे समय से कोई बीमारी लग गई है और वह ठीक नहीं हो पा रही है तो होलिका दहन पर एक उपाय इससे छुटकारा दिला सकता है. एक पान में एक बताशा और दो लौंग रखकर होलिका दहन में अर्पित कर दें. इसके बाद उस राख को घर ले आएं और उसे मरीज के शरीर पर लगा दें. मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारी हमेशा के लिए शरीर छोड़कर भाग जाएगी.

मान्यता यह भी है कि होलिका दहन की राख (Holika Dahan Ash) को किसी लाल कपड़े में तांबे के 7 छेद वाले सिक्के से बांधकर अगर तिजोरी में रख दिया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और धन-संपदा की बढ़ोतरी करती हैं. इससे जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं आती है.

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी : महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)

0

देश भर में आज यानी 21 मार्च को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. हर दिन की तरह सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rates) में बदलाव कर दिया है.

जिसके मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर है. हालांकि, राज्य स्तर पर कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. लेकिन कुछ राज्यों में इसकी कीमतें बढ़ गई हैं. ऐसे में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)

अगर देश के महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है.

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है.

बिहार में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता (Petrol Diesel Rates)

राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम (Petrol Price in Bihar Today) 8 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Bihar) 8 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसके अलावा आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पंजाब, तामिलनाडु. तेलंगाना, यूपी, उत्तराखंड,और पश्चिम बंगाल में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं.

वहीं, असम गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं.

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ank will open on even on sunday 31st March: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें सभी बैंकों को खोलने के लिए कहा गया है।

0

Bank will open on even on sunday 31st March: रविवार को आमतौर पर बैंकों की छुट्टी होती है, जिसकी वजह से वहां कोई कामकाज नहीं होता। लेकिन इस बार मार्च के महीने की आखिरी तारीख यानी 31 मार्च को रविवार होने के बाद भी बैंक जनता के लिए खुले रहेंगे।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें सभी बैंकों को खोलने के लिए कहा गया है।

RBI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक 31 मार्च 2024, रविवार के दिन अपनी सभी ब्रांच ओपन रखेंगे। इसके साथ ही सभी एजेंसी बैंक भी पब्लिक के लिए भी खुले रहेंगे, ताकि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में रिसीप्ट्स और पेमेंट से रिलेटेड सभी सरकारी लेन-देन का हिसाब रखा जा सके। इस नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि मार्च के आखिरी दिन रविवार होने के बाद भी बैंक आम जनता के लिए खुले रहेंगे।

ये सभी बैंक खुले रहेंगे

रविवार 31 मार्च को सभी बैंक खुले रहेंगे। इनमें बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक आदि शामिल हैं। इसके अलावा RBI के एजेंसी बैंक और अन्य प्राइवेट बैंकों में सिटी यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, DCB बैंक, फेडरल बैंक, HDFC बैंक और ICICI बैंक शामिल हैं।

31 मार्च को होती है बैंको की वार्षिक लेखाबंदी

बता दें कि 31 मार्च वित्त वर्ष का आखिरी दिन होता है। ऐसे में हर साल इस दिन बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी होती है। इस दिन सरकार से जुड़े सभी तरह के लेनदेन, NEFT, RTGS से होनेवाले ट्रांजेक्शंस भी रात 12 बजे तक चलते हैं।

इनकम टैक्स विभाग में तीन दिन छुट्टियां कैंसिल

वहीं, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने भी गुड फ्राइडे के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है। इसको लेकर विभाग की ओर से एक सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक, इस बार 29 मार्च (शुक्रवार), 30 मार्च (शनिवार) और 31 मार्च (रविवार) को आयकर विभाग के सभी ऑफिस खुले रहेंगे।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज से लागू कर दी है , आईए जानते है देशभर में में पेट्रोल-डीजल के नए भाव …

0

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज से लागू कर दी है। देश भर में पेट्रोल-डीजल के भाव आज सुबह 6 बजे से जारी कर दिए है। बता दें कि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है।

आईए जानते है देशभर में में पेट्रोल-डीजल के नए भाव ….

-दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये -डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है. -मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये – डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है. -कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये- डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है. -चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये – डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.

इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

-गोवा में पेट्रोल 4 पैसे घटकर 95.36 और डीजल 4 पैसे घटकर 87.92 रुपए प्रति लीटर है. -गुजरात में पेट्रोल 6 पैसे घटकर 94.44 और डीजल 6 पैसे घटकर 90.11 रुपए प्रति लीटर है. -हरियाणा में पेट्रोल 3 पैसे घटकर 95.46 और डीजल 3 पैसे घटकर 88.29 रुपए प्रति लीटर है. -हिमाचल में पेट्रोल 7 पैसे घटकर 93.73 और डीजल 7 पैसे घटकर 86.09 रुपए प्रति लीटर है. -जम्मू कश्मीर में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 95.56 और डीजल 26 पैसे घटकर 83.89 रुपए प्रति लीटर है. -कर्नाटक में पेट्रोल 11 पैसे घटकर 100.50 और डीजल 9 पैसे घटकर 86.56 रुपए प्रति लीटर है. -केरल में पेट्रोल 70 पैसे घटकर 105.60 और डीजल 65 पैसे घटकर 94.59 रुपए प्रति लीटर है.

इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल -महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 62 पैसे की बढ़ोतरी की गई -महाराष्ट्र में पेट्रोल अब 104.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है -डीजल का भाव 59 पैसे बढ़कर 91.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है -इसके अलावा असम,बिहार,छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, यूपी और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ .

छत्तीसगढ़ : मुख्य निर्वाचन राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक, दिशा-निर्देशों को लेकर दी जानकारी…

0

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से प्रशासन आचार संहिता को लेकर सख्त हो गया है।

प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सोमवार को राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई।

इस बैठक में उन्होंने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण को लेकर सारी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर एक मतदान केन्द्र में मतदाता सहायता केन्द्र का निर्माण किया जाएगा।

निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है, जो कि निर्वाचन प्रक्रिया खत्म होने तक प्रभावशील रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मतदाताओं की अंतिम सूची सामने के आने के बाद भी लिस्ट में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं जैसे पीने का पानी, रैंप, शौचालय और विद्युत प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्र में मतदाता सहायता केंद्र बनाया जाएगा।

दिशा-निर्देशों को लेकर दी जानकारी

इस बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को रैलियों की अनुमति है लेकिन इसके लिए पार्टियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को सख्ती के साथ पालन करना बेहद जरूरी है।

भारतीय जवानों और गढ़चिरोली पुलिस ने छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़ में 4 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

0

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया है। भारतीय जवानों और गढ़चिरोली पुलिस ने छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़ में 4 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

इस मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों में से 2 नक्सलियों के ऊपर 16-16 लाख रुपये के इनाम था। वहीं बाकी के 2 नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपये का इनाम था। भारतीय जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पड़ने वाले कोलामारका के जंगल में हुई है।

मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर

जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर पर कोलामारका के जंगल में नक्‍सली की मौजूद है। सूचना पर एक्शन लेते हुए गढ़चिरौली पुलिस ने सी-60 कमांडो के साथ जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह, गढ़चिरौली पुलिस और सी-60 कमांडो ने जंगल में नक्‍सलियों को घेर लिया। इतने में नक्सलियों ने भारतीय जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों में फायरिंग शुरू की। इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों की बड़ी सफलता हासिल हुई और 4 इनामी नक्‍सली ढेर हो गए।

चारों नक्सलियों पर था 40 लाख का इनाम

सामने आई जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों की पहचान इंद्रावती, सचिव मांगी, डीवीसी वर्गीस और डीवीसी मगतु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह चारों नक्सली तेलंगाना स्टेट कमिटी के सदस्य हैं। इन नक्सलियों के ऊपर पुलिस ने लाखों रुपये का इनाम रखा है। इनमें से 2 नक्सलियों पर 16-16 लाख रुपये और 2 नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ के खत्म होने के बाद मौके से पुलिस को इन चारों नक्सलियों के शव मिले। इसके साथ ही घटनास्थल पर पुलिस को एक AK-47, 2 पिस्टल और कारबाइन मिले। इलाके में अभी भी पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुप्रीम कोर्ट आज (19 मार्च 2024) नागरिकता संशोधन नियम (CAA) से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा.

0

सुप्रीम कोर्ट आज (19 मार्च 2024) नागरिकता संशोधन नियम (CAA) से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. इन याचिकाओं में इस कानून को लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले पर तब तक रोक लगाने की मांग की गई है जब तक कि सुप्रीम कोर्ट नागरिकता (संशोधन) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला नहीं कर लेती.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने शुक्रवार (15 मार्च 2024) को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल की दलीलों पर ध्यान दिया कि एक बार प्रवासी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई है, तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता, इसलिए इस पर जल्द से जल्द सुनवाई जरूरी है.

IUML ने CAA को बताया विवादित कानून”

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से सीएए को लागू करने के एक दिन बाद ही केरल में सक्रिय राजनीतिक दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने इसे लागू करने पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, IUML ने मांग की है कि विवादित कानून और नियमों पर रोक लगाई जाए और मुस्लिम समुदाय के उन लोगों के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाए जो इस कानून के लाभ से वंचित हैं.

सुप्रीम कोर्ट में दायर हैं कई याचिकाएं”

आईयूएमएल के अलावा, अन्य पार्टियों और व्यक्तियों जैसे डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई), असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैका, असम से सांसद अब्दुल खालिक और अन्य ने भी इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. आज इन्हीं सब याचिकाओं पर सुनवाई होगी.

CAA के खिलाफ लंबित हैं 237 याचिकाएं”

सीएए के खिलाफ 237 याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें चार अंतरिम आवेदन हैं जिनमें नियमों के कार्यान्वयन पर रोक लगाने की मांग की गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च को केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की स्थिति पर संदेह जताते हुए कहा था, ”किसी भी याचिकाकर्ता के पास नागरिकता देने पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है.” चीफ जस्टिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि हम इस पर मंगलवार को सुनवाई करेंगे. इसमें 190 से अधिक याचिकाएं कार्यान्वयन पर रोक की हैं, उन सभी की सुनवाई की जाएगी. हम अंतरिम आवेदन पर सुनवाई के लिए पूरा बैच रखेंगे.

छत्तीसगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनावी बॉन्ड योजना को लेकर भाजपा पर जमकर हमला…

0

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने चुनावी बॉन्ड योजना को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह साल का सबसे बड़ा घोटाला है। बीजेपी को लग रहा है कि वह लोकसभा चुनाव हार रही है और इसलिए विपक्ष के खिलाफ नए हथकंडे अपना रही है।”

हालांकि, चुनावी बॉन्ड योजना के बचाव में उतरते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विपक्ष चुनावी बांड योजना को लेकर भाजपा पर निराधार आरोप लगा रहा है।

उन्होंने कहा, “चुनावी बांड योजना के तहत धन प्राप्त करने के लिए विपक्ष भाजपा के खिलाफ अफवाह फैला रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “टीएमसी, जो केवल एक क्षेत्रीय पार्टी है। उसे उस योजना के तहत 1600 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 1400 करोड़ रुपये मिले हैं और बीआरएस को 1200 करोड़ रुपये मिले हैं। चुनावी बांड योजना सभी राजनीतिक दलों को धन जुटाने के लिए है और सभी पार्टियां अपने खर्चों को पूरा करने के लिए बांड को भुना सकती हैं।”

बघेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “अब कांग्रेस आरोप लगा रही है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर कंपनियों से जबरन वसूली करने के लिए चुनावी बॉन्ड योजना शुरू की गई थी। उनके शासनकाल में ट्रांसफर पोस्टिंग या ठेके सौंपने को भी पार्टी फंड के तहत सूचीबद्ध किया गया था।”

इससे पहले चुनाव आयोग ने चुनावी बांड पर ताजा डेटा सार्वजनिक किया था, जिसे पहले जनता के लिए उपलब्ध कराने के शीर्ष अदालत के निर्देश के बाद सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को प्रस्तुत किया गया था। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, “भारत के चुनाव आयोग ने आज चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से डिजिटल रूप में प्राप्त डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।”

चुनाव आयोग ने शुरुआत में सीलबंद लिफाफे में विवरण सुप्रीम कोर्ट को सौंपा और बाद में उन्हें सार्वजनिक डोमेन में डालने के लिए कहा गया। विशेष रूप से यह जानकारी 12 अप्रैल, 2019 से पहले हुए लेनदेन से संबंधित है। इस डेटा के बाद जारी किए गए चुनावी बांड का विवरण पिछले सप्ताह चुनाव आयोग द्वारा खुलासा किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार (18 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन, क्या है पूरा मामला?

0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार (18 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन किया है. केजरीवाल को दिल्ली जल बोर्ड मामले में ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत नोटिस भेजा गया है.

हालांकि, केजरीवाल आज जांच एजेंसी के दफ्तर नहीं जाएंगे. ईडी के नोटिस में आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया से कहा गया है कि वह जांच एजेंसी के दफ्तर आकर पूछताछ में शामिल हों.

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से ईडी के नोटिस को गैरकानूनी बताया है. AAP ने कहा है कि बीजेपी ईडी के पीछे छुपकर क्यों चुनाव लड़ना चाहती है. दिल्ली शराब नीति मामले में रविवार (17 मार्च) को ईडी की तरफ से केजरीवाल को नौवीं बार समन भेजा गया. इसके कुछ ही घंटों बाद ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली सीएम को नया समन भेजा. उनसे सोमवार को ईडी दफ्तर आकर बयान दर्ज करवाने को कहा गया.

क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली जल बोर्ड के दो कॉन्ट्रैक्ट में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं की जांच कर रहा है. 1998 में स्थापित दिल्ली जल बोर्ड राष्ट्रीय राजधानी में पीने के पानी की सप्लाई करता है. जल बोर्ड नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली कैंट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से सीवेज को इकट्ठा करने और उसे डिस्पोज करने का काम भी करता है. जुलाई 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए दर्ज किए गए भ्रष्टाचार मामले से ईडी को इस केस की लीड मिली.

सीबीआई के जरिए दर्ज किए गए केस में आरोप लगाया गया कि दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए एक कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया. इस कंपनी का नाम एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड है, जिसे 38 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने के दौरान इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया कि वह टेक्निकल एलिजिबिलिटी क्राइटिरिया को पूरा नहीं करती है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात का दावा किया गया कि अधिकारियों ने रिश्वत के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अधिकारियों के साथ मिलकर एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट दिलवाया. इसके बाद ईडी ने इस मामले में अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल नाम के एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया.

AAP का नाम केस से कैसे जुड़ा?

ईडी ने अपनी शिकायत में दावा किया कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट देने के बाद रिश्वत के तौर पर पूर्व इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा को कैश में पैसा दिया गया. उसके अकाउंट्स में भी रिश्वत के पैसे ट्रांसफर किए गए. इसके बाद अरोड़ा ने पैसे को जल बोर्ड को मैनेज करने वाले अलग-अलग व्यक्तियों को दिया, जिनमें से कुछ आम आदमी पार्टी से भी जुड़े हुए थे.

एजेंसी ने बताया कि जल बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट बढ़ी हुई कीमतों पर दिया, ताकि ठेकेदारों से रिश्वत के पैसे वसूले जा सकें. एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 38 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, लेकिन सिर्फ 17 करोड़ रुपये ही खर्च हुए. बाकी के पैसों को फर्जी खर्चों की आड़ में रिश्वत के तौर पर वसूल लिया गया. ईडी ने यह भी दावा किया कि चुनावों में प्रचार के लिए रिश्वत के पैसे को चुनावी फंड के रूप में इस्तेमाल किया गया.

बीएसपी चीफ मायावती ने उत्तर प्रदेश की चार और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है…

0

बीएसपी चीफ मायावती ने उत्तर प्रदेश की चार और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. अब तक पार्टी ने कुल 13 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है.

बीएसपी के ओर अभी तक पांच मुस्लिम और चार ब्राह्मण चेहरों को अपने प्रत्याशी के तौर पर दांव लगाया गया है. अब पार्टी ने कानपुर, मेरठ, अकबरपुर और बागपत सीट पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.

बीएसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी की बागपत सीट से प्रवीण बैंसला और मेरठ से देवब्रत त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा अकबरपुर से राजेश द्विवेदी और कानपुर से कुलदीप भदौरिया को उम्मीदवार बनाया गया है.

जबकि मायावती की पार्टी ने सबसे पहले इरफान सैफी के नाम का एलान प्रत्याशी के तौर पर किया था. उनके नाम का एलान बीएसपी पश्चिमी यूपी के प्रभारी शमसुद्दीन राइनी ने किया था. इरफान सैफी को बीएसपी ने मुरादाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया था.

इन्हें पहले दिया था टिकट : मायावती ने आगरा लोकसभा सीट से पूजा अमरोही, फैजाबाद से पूर्व बीजेपी नेता सच्चिदानंद पांडेय, अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन, मुरादाबाद से इरफान सैफी, पीलीभीत से अनीश अहमद खान उर्फ फूल बाबू और सहारनपुर से माजिद अली को अपना संभावित उम्मीदवार बनाया है.

बीएसपी ने अभी तक कुल 13 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. अपने 13 उम्मीदवारों में पार्टी ने 5 मुस्लिम, चार ब्राह्मण, एक जाट, एक गुर्जर, एक ओबीसी और एक क्षत्रिय नेता को अपने चेहरा बनाया है.

बता दें कि इस बार मायावती ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है. पार्टी किसी भी गठबंधन के साथ का हिस्सा वह नहीं रहेंगे. मायावती के इस एलान के बाद भी कई कयास लगाए जा रहे हैं.

हालांकि इन कयासों से विपरीत उन्होंने अभी तक पश्चिमी यूपी में ज्यादातर मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया है. बीएसपी ने अब तक पांच मुस्लिम, चार ब्राह्मण, एक जाट, एक गुर्जर, एक ओबीसी और एक क्षत्रिय नेता को टिकट दिया है.