Home Blog Page 1060

CAA नागरिकता संशोधन कानून, 2019 की अधिसूचना जारी

0

CAA नागरिकता संशोधन कानून, 2019 की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

देश में कानून लागू होते ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

ये उन शरणार्थियों के लिए लाइफलाइन है जो 31 दिसंबर 2014 से पहले से भारत में अवैध प्रवासी के तौर पर रह रहे थे. इस कानून में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने देश में सीएए लागू कर दिया है, पिछले कई दिनों से इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे, पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने भी ऐलान कर दिया था कि CAA देश का कानून है और चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा. इसके बाद से ही ये तय माना जा रहा था कि सरकार चुनाव से पहले कभी भी इसकी अधिसूचना जारी कर सकती है.

क्या है CAA

CAA का फुल फॉर्म Citizenship Amendment Act है.

यानी नागरिकता संशोधन कानून. इसके लागू होने से पड़ोसी देशों यानी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों यानी हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसियों को भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा. ये वे अल्पसंख्यक हैं जो पिछले कई सालों से शरणार्थी के तौर पर भारत में बसे हुए हैं. इसमें मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है, हालांकि इस कानून में किसी भी भारतीय चाहे वो किसी भी धर्म या मजहब का हो उसकी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है.

2019 में हुआ था पारित

केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल को 2019 में संसद में पेश किया था. 11 दिसंबर को संसद में इसे पास कर दिया गया था. उस वक्त इसके पक्ष में 125 वोट पड़े थे और 105 वोट इसके विरोध में थे. संसद से पास होने के अगले ही दिन 12 दिसंबर को राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी थी. प्रेसीडेंट की मंजूरी के साथ ही यह नागरिकता संशोधन बिल कानून बन गया था. हालांकि देश भर में विरोध में बीच इसे लागू नहीं किया जा सकता था.

CAA पर क्यों था विवाद

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुस्लिमों ने बड़े पैमाने पर विरोध किया था. दरअसल इस कानून में मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया है, इसमें सिर्फ बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उन अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है, जिनमें हिंदू, बौद्ध, सिख, ईसाई, जैन और पारसी शामिल हैं. ये अल्पसंख्यक पिछले कई सालों से भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं. मुस्लिमों का तर्क है कि यह भेदभावपूर्ण है, क्योंकि इसमें मुस्लिमों को शामिल नहीं किया गया. इसे लेकर ही लंबे समय तक विवाद रहा.

सरकार ने दिया था ये तर्क

सीएए में मुस्लिमों को शामिल न करने पर जब बवाल हुआ था तो गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में बताया था कि यह कानून सिर्फ उन शरणार्थियों के लिए है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के नाम पर उत्पीड़ित हो रहे थे और भारत में आकर बसे हैं. उन्होंने बताया था कि चूंकि मुस्लिम इन देशों में बहुसंख्यक हैं, इसीलिए उन्हें इस कानून में शामिल नहीं किया गया, फिर भी यदि इन देशों के मुस्लिम भारतीय नागरिकता चाहते हैं तो वह नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं, जिस पर सरकार विचार करेगी.

इन शरणार्थियों को मिलेगा नागरिकता का अधिकार

नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद सरकार देश में बसे शरणार्थियों को नागरिकता देगी. अफगानिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए वे अल्पसंख्यक जो 31 दिसंबर 2014 से पहले से भारत में बसे हैं उन्हें कानून का सीधा लाभ मिलेगा. ये शरणार्थी भारत में पासपोर्ट और वीजा के साथ आए थे, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में ही रुक गए. फिलहाल इन्हें अवैध प्रवासी और शरणार्थी का दर्जा दिया जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में देश के पहले एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया.

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में देश के पहले एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे.

इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम में एक सभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने रोड शो भी किया.

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेस वे की हरियाणा वाले हिस्से में लंबाई 18.9 किलोमीटर और दिल्ली वाले में 10.1 किलोमीटर है. खास बात है कि टनल, अंडरपास, फ्लाईओवर तथा फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाई ओवर भी होगा. गुरुग्राम और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही, गुरूग्राम और NCR क्षेत्र को सीधा फायदा मिलेगा. इस एक्सप्रेस वे से नए सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा.

इन इलाकों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेसवे को 4 हिस्सों में विभाजित किया गया है. इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है. दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेरा तक जोड़ता है. तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) है. चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है. इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है, यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे (एनएच -48) और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को जोड़ेगा.

16 लेन का एक्सप्रेसवे, 34 लेन का टोल प्लाजा, ऐसा है देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

गुरुग्राम से गुजरेगा 19 KM का हिस्सा

एक्सप्रेस वेदेश को करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात मिली है. कुल 29.5 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है. इसे अंतिम रूप देने के लिए एनएचएआई के अधिकारी सुधार और सौंदर्यीकरण के कार्यों में जुटे हैं. वहीं, दिल्ली में करीब नौ किलोमीटर पैच का काम जून माह तक पूरा होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना

0
त्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के कई जगह पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा पहुंचा है। नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। मौसम भी साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही बीते दिनों रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे ज्यादा गर्म डोंगरगढ़ रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। तापमान बढ़ने से गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस चर्चा किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री से ऊपर रहा। राजनांदगांव में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा।

Aadhaar Card को Free में करवाना है Update? जल्दी करें वरना निकल जाएगा ये मौका!

0

Aadhaar Card Free Update Deadline: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी हर किसी को जरूरत पड़ती है। इसके बिना कई तरह के काम रुक भी सकते हैं। बैंकिंग से लेकर स्कूल-कॉलेज में दाखिला करवाने जैसे काम बिना आधार कार्ड के नहीं हो सकते हैं।

इसलिए जरूरी है कि हमारा आधार कार्ड सही जानकारी के साथ हो। आधार में किसी तरह की कोई गलती होने पर आपको समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आधार की गलती को सही करवाने में फीस भी चुकानी पड़ती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से लोगों को ये सुविधा फ्री में दी जा रही है।

वहीं, अगर आप भी आधार कार्ड में कोई गलती सही करना चाहते हैं या फिर अपने नाम, पते या जन्म तिथि जैसे बदलाव करना चाहते हैं तो फ्री में अपडेट करवाने के लिए आपके पास कुछ ही दिन हैं। आइए जानते हैं कि कब, कैसे और किस तारीख तक आप फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar Free Updating Last Date

UIDAI के अनुसार आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी चेंज करवाने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। आप 14 मार्च तक इन सब चीजों को फ्री में बदलवा सकते हैं। इस तारीख के बाद आपको किसी भी तरह के बदलाव के लिए फीस भरनी होगी।

क्यों जरूरी है आधार अपडेट करवाना?

आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारियों का सही होना बहुत जरूरी है। UIDAI के अनुसार हर 10 साल में आधार का अपडेट होना भी जरूरी है। ऐसे में धोखाधड़ी के मामलों से बचकर रहा जा सकता है। आप 14 मार्च तक जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, पता, लिंग, मोबाइल फोन नंबर, पिन कोड आदि को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।

मुफ्त में कैसे अपडेट करें आधार?

मुफ्त में आधार अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन प्रोसेस अपनाना होगा। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। मुफ्त में आधार अपडेट के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाना होगा। ये सुविधा ऑफलाइन मॉड पर उपलब्ध नहीं है। नजदीकी सेवा केंद्र में जाकर अगर आप आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना चाहेंगे तो इसके लिए आपको फीस देनी होगी।

फ्री में आधार कार्ड करने का प्रोसेस

  1. UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां अपना आधार से लिंक फोन नंबर एंटर करें।
  3. इसके बाद फोन में रिसीव ओटीपी एंटर करें।
  4. लॉगिन हो जाने के बाद आपको कई ऑप्शन्स दिखेंगे।
  5. इनमें से जिस जानकारी को चेंज करना है उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. बदलने के लिए संबंधित दस्तावेज जमा करें।
  7. मांगी गई जानकारी को भरें और फिर दस्तावेजों को जमा करें।
  8. इसके बाद आप अपना आधार अपडेट कर सकेंगे।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि माय आधार पोर्टल (myAadhaar Portal) के अलावा आप आधार ऐप (mAadhaarApp) से भी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे सीएम भूपेश बघेल

0

CM Bhupesh Baghel : प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे सीएम भूपेश बघेल

Press Conference : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर है। सीएम भूपेश दिल्ली पहुंच चुके हैं और AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।

कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। इस चर्चा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भी प्रस्ताव रखे गए। इसमें भूपेल बघेल सहित कई पुराने चेहरों को चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले सभी दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी कमेटी की बैठक में भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर प्रारंभिक चर्चा हुई। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में भूपेश बघेल के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आया है। बैठक में इस बात को तय किया गया कि लोकसभा का चुनाव पुराने और अनुभवी नेता ही लड़ें। फिलहाल कांग्रेस छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार बैठकें कर रही है।

अनुभवी प्रत्याशियों के नामों को लेकर हुई चर्चा के तहत भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद, कांकेर से मोहन मरकाम, जांजगीर से शिव कुमार डहरिया को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। बता दें कि ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री हैं।

इनके अलावा चरण दास महंत वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं। वहीं टीएस सिंहदेव सहित कई पूर्व मंत्रियों को भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतार सकती है। कोरबा लोकसभा से पूर्व की भांति ही सांसद ज्योत्सना महंत और बस्तर से दीपक बैज को चुनाव लड़ाने का एक बार फिर सुझाव मिला है। वरिष्ठ नेताओं के सुझाव के आधार पर इन नामों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ये अभी प्रारंभिक चर्चा है, अभी नामों पर और भी मंथन होगा। नामों पर शीर्ष नेतृत्व ही आखिरी फैसला लेगी। सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल को राजनांदगांव से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने रखा है।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसी सीटों पर अभी एक राय नहीं बन पायी है। रायपुर के लिए रायपुर के ही दमदार नेता को टिकट देने की मांग उठ रही है। वहीं बिलासपुर से चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव को टिकट देने की मांग उठी है। कांकेर से कुछ लोगों ने फूलोदेवी नेताम को भी टिकट देने का सुझाव दिया। जांजगीर के लिए कुछ लोगों ने चरणदास महंत का भी नाम आगे बढ़ाया है।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों गुजरात में है। कांग्रेस नेता आज बारडोली में मौजूद स्वराज आश्रम जाएंगे।

0

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों गुजरात में है। कांग्रेस नेता आज बारडोली में मौजूद स्वराज आश्रम जाएंगे।

यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी है।”उन्होंने कहा,”आज सुबह करीब 10.30 बजे राहुल गांधी स्वराज आश्रम जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि आश्रम की स्थापना 1922 में वल्लभभाई पटेल ने की थी और 1928 में उन्होंने यहीं से बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया था, जिसके बाद उन्हें सरदार पटेल के नाम से जाना जाने लगा। बारडोली सत्याग्रह एक मील का पत्थर है। आज राहुल गांधी सरदार पटेल को नमन करेंगे। उन्हें याद करेंगे।

13 मार्च को ‘नारी न्याय’ की घोषणा करेगी कांग्रेस

जयराम रमेश ने आगे बताया, कल (10 मार्च) विश्राम का दिन है। 12 मार्च को नंदुरबार में ‘आदिवासी सम्मेलन’ हो रहा है, जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। 13 मार्च को धुले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पांच ‘नारी न्याय’ को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटी का ऐलान करेंगे।

यात्रा में कांग्रेस ने पांच न्याय का किया जिक्र

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, इस यात्रा में हमने पांच न्याय (नारी न्याय, युवा न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय, हिस्सेदारी न्याय) का जिक्र किया है। देखा जाए तो इस वैचारिक यात्रा के जरिए हमारी चुनावी मुद्दे भी निकले हैं।

Israel-Hamas War: लेबनान में एक घर पर इजरायली हमले में चार लोगों की मौत हो गई और नौ घायल…

0

Israel-Hamas War: लेबनान में एक घर पर इजरायली हमले में शनिवार, 9 मार्च को कम से कम पांच लोग मारे गए। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।

इज़राइल अक्टूबर में युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के ठिकानो को निशाना बनाया है। हिजबुल्लाह गाजा के हमास का सहयोगी और समर्थक है।

क्या है मामला?

एनएनए ने कहा, खिरबेट सेल्म क्षेत्र में एक घर पर हुए हमले में चार लोगों के परिवार की मौत हो गई, एक दंपति और उनके दो बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, साथ ही बताया कि महिला गर्भवती थी। इसमें कहा गया है कि हमले ने घर को ध्वस्त कर दिया, जिससे आसपास रहने वाले कम से कम नौ अन्य घायल हो गए।

एएफपी टैली के अनुसार, अक्टूबर में इज़राइल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से लेबनान में कम से कम 312 लोग, मुख्य रूप से हिजबुल्लाह लड़ाके और 56 नागरिक मारे गए हैं। लड़ाई मुख्य रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में है लेकिन लेबनान में व्यापक संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गई हैं। पिछले मंगलवार को दक्षिणी सीमावर्ती गांव हुला में एक घर पर इजरायली हमले में एक लेबनानी दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई थी।

अब तक इतने लोगों की हो चुकी है मौत

इजरायल और हमास के जंग में अब तक इजरायल के लगभग 1,160 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइल के जवाबी अभियान में गाजा में 30,960 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें रेलवे और बुनियादी ढांचों से संबंधित कई परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मंदुरी एयरपोर्ट आजमगढ़ और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण करके जनसभा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार की सुबह आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनसभा भी करेंगे। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब सवा घंटे तक जिले में रहेंगे।

पीएमओ से जारी सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री यूपी के साथ ही महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की जनता को सौगात देंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 9,804 करोड़ की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होना हैं।

भारतीय रेलवे की 8,176 करोड़ की 11 परियोजनाएं भी शामिल हैं। पीएम जल शक्ति मंत्रालय की 1114 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पांच परियोजनाएं का लोकार्पण, शिलान्यास होगा। आवास और शहरी मंत्रालय की 264 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की 744 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। स्टेट सेक्टर की दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

आजमगढ़ से पूर्वांचल और बिहार के साथ दक्षिण भी साधेंगे पीएम मोदी
काशी, आजमगढ़ के दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी और बिहार के साथ ही दक्षिण भारत का राजनीतिक समीकरण साधेंगे। विकास का संदेश देंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां की जनता से समर्थन मांगेंगे। गाजीपुर, मऊ की घोसी, आजमगढ़, लालगंज और जौनपुर में भी भाजपा की हार हुई थी। हालांकि भाजपा ने उपचुनाव में आजमगढ़ सीट जीत ली थी।

प्रधानमंत्री रविवार को आजमगढ़ जाएंगे और वहां से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश की जनता को विकास की सौगात देंगे। एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके लोकसभा चुनाव के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे। आजमगढ़ में जनसभा का असर पूर्वांचल और बिहार की सीटों पर पड़ता है।

मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के दस जिलों से ही करीब 14 लोकसभा सीटें जुड़ी हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को नौ सीटें ही मिल पाई थीं। इस बार पार्टी बाजी पलटने के इरादे से चुनाव मैदान में उतर रही है।

इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव के एलान से पहले ही आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा कराई जा रही है। पार्टी प्रत्याशियों की पहली ही सूची में प्रधानमंत्री का नाम है। प्रधानमंत्री के काशी से चुनाव लड़ने का असर पूरे पूर्वांचल में जाता है।

भारत में ये हैं आज के डीजल – पेट्रोल के दाम, राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल…

0

आज भी तेल को दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है। हालांकि कुछ जगहों पर जरूर कुछ परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं लेकिन ये चेंज बहुत मामूली है। आज लखनऊ में 12 पैसे, नोएडा में 11 पैसे, पटना में 17 पैसे तेल सस्ता हुआ है। तो वहीं बीते 24 घंटे में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।

ब्रेंट क्रू़ड का भाव 97.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

WTI क्रूड का भाव बढ़त के साथ 98.99 डॉलर डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रू़ड 97.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जहां तेल का भाव ये है, वहीं दूसरी ओर आज राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल है। राज्य में आज और सोमवार दोनों दिन पेट्रोल पंप नहीं खुलेंगे।

क्या है वजह?

पंप संचालकों का कहना है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर ना तो वैट कम हो रहा है और ना ही ऑयल कंपिनयों द्वारा पिछले साल साल से डीलर कमीशन बढ़ाया गया है, इसी के चलते संचालकों ने हड़ताल की है, अजमेर को छोड़कर आज पूरे राज्य मे संचालकों ने हड़ताल की है, जिसके बाद आज राजस्थान के 6 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हैं।

भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट

  • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
  • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
  • इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
  • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन, किसानों ने आज देश भर में ‘रेल रोको आंदोलन’ करने का फैसला किया है।

0

किसानों का विरोध प्रदर्शन आज रविवार (10 मार्च) को उग्र हो सकता है। किसानों ने आज देश भर में ‘रेल रोको आंदोलन’ करने का फैसला किया है। 6 मार्च को दिल्ली की ओर मार्च फिर से शुरू करने वाले किसान आज 4 घंटे के लिए देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे।

‘रेल रोको’ आंदोलन आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा। किसानों ने ये फैसला ‘दिल्ली चलो’ मार्च के कुछ दिनों बाद लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र सरकार से अपनी एमएसपी समेत कई मांगें जारी रखने के लिए आंदोलन का आह्वान किया था।

Farmers ‘Rail Roko’ Protest: किसानों के ‘रेल रोको’ विरोध पर लेटेस्ट अपडेट

  • देश भर में होने वाले ‘रेल रोको’ आंदोलन में हरियाणा और पंजाब में लगभग 60 जगहों पर सैकड़ों किसान विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेनों में कुछ व्यवधान पैदा भी कर सकते हैं।
  • किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने शनिवार (09 मार्च) को कहा कि ‘रेल रोको’ विरोध के दौरान सैकड़ों किसान फिरोजपुर, अमृतसर, रूपनगर, गुरदासपुर जिलों सहित पंजाब के कई स्थानों पर रेलवे पटरियों पर बैठेंगे।
  • भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां), भारती किसान यूनियन (दकौंदा-धनेर) और क्रांतिकारी किसान यूनियन, ये तीन किसानों के संगठन जो संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा हैं, ये भी ‘रेल रोको’ आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
  • ‘रेल रोको’ विरोध से पहले सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को चेतावनी दी है।
  • हरियाणा में अधिकारियों ने बड़ी गड़बड़ी से बचने के लिए रविवार को अंबाला जिले में धारा 144 लागू कर दी। राज्य में तनावग्रस्त इलाकों में भी पुलिस तैनात की गई है।
  • विरोध प्रदर्शन से आज इंटर सिटी और इंटर स्टेट ट्रेन शेड्यूल प्रभावित होने की संभावना है। पिछले महीने, किसानों के पटरियों पर धरना देने के कारण दिल्ली-अमृतसर मार्ग पर कई ट्रेनें देरी से चली थीं।
  • ‘रेल रोको’ विरोध का आह्वान करने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान मौजूदा विरोध पर अपना आंदोलन तब तक तेज करेंगे जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं कर देता।