Home Blog Page 1067

नागरिकता संशोधन कानून ‘CAA’ के नियम लागू किए जा सकते हैं…

0

नागरिकता संशोधन कानून ‘CAA’ के नियम लागू किए जा सकते हैं

नागरिकता संशोधन कानून मार्च के पहले हफ्ते से लागू होगा. केन्द्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक़ मार्च के पहले सप्ताह में सीएए (CAA) के नियम लागू किए जा सकते हैं नियम लागू होने के साथ ही सीएए क़ानून लागू हो जाएगा.

BitCoin : क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन के भाव 56 हजार डॉलर, नौ BitCoin ETF में आया 500 करोड़ डॉलर का निवेश…

0

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (BitCoin)

दो साल बाद BitCoin के भाव $56000 के पार एक बार 56 हजार डॉलर

न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETFs ) के जरिए निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते इसके भाव को अच्छा सपोर्ट मिला है जिसके चलते दो साल बाद बिटक्वॉइन इस लेवल को छू सका है।

इससे पहले पिछली बार बिटक्वॉइन ने 56 हजार डॉलर का भाव दिसंबर 2021 में छुआ था और उसी समय के आस-पास इसने 69 हजार डॉलर (BitCoin Price) का ऑल टाइम हाई लेवल भी छुआ था।

नौ BitCoin ETF में आया 500 करोड़ डॉलर का निवेश

पहली बार अमेरिकी बाजार नियामक ने बिटक्वॉइन के ईटीएफ को मंजूरी दी। इसके बाद नौ बिटक्वॉइन ईटीएफ में निवेशकों ने एक महीने में 500 करोड़ डॉलर से अधिक निवेश किया। इसके चलते बिटक्वॉइन के भाव को सपोर्ट मिला। जब इसके ईटीएफ की मंजूरी का इंतजार हो रहा था तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड के एनालिस्ट्स ने कहा था कि ETF में इस साल 5 हजार से 10 हजार करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है जिससे बिटक्वॉइन की कीमत 1 लाख डॉलर तक पहुंच सकती है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन

0

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। बर्क 94 साल के थे। शफीकुर्रहमान बर्क पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

मुरादाबाद के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। पिछले दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल भी गए थे। आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें संभल से प्रत्याशी बनाया था। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी में इन्फेक्शन की समस्या बताई थी। शफीकुर्रहमान लोकसभा में सबसे बुजुर्ग सांसद थे। शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं।

उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह 2014 के मोदी लहर में भी बर्क बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले शफीकुर्रहमान बर्क़ मुसलमानोंके हितोंको लेकर हमेशा मुखर रहे थे।

सपा ने बनाया प्रत्याशी :  सपा के कद्दवार नेता रहे शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में 17 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। 17वीं लोकसभा में वे सबसे उम्र उम्र दराज सांसद थे। सपा ने 90 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह चुनाव से पहले ही उनका निधन हो गया। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादों से पुराना नाता रहा है। CAA- NRC से लेकर राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर उन्होंने हमेशा विवादित बयान दिया है। वहीं पिछले साल उनके सपा से भी नाराज चलने की खबर सामने आई थी।

शफीकुर्रहमान थे सपा के फाउंडर मेंबर : शफीकुर्रहमान का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गठन के समय भी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर काम किया था। उन्हें सपा का फाउंडर मेंबर भी कहा जाता था।

छत्तीसगढ़ : बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय , विष्णुदेव साय सरकार ने लिया फैसला

0

छत्तीसगढ़ : सरकार ने विद्यार्थियों के हित में एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है. राज्य शासन के निर्णय के अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा मार्च माह में और द्वितीय मुख्य परीक्षा जून-जुलाई माह में आयोजित की जाएगी. स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रथम परीक्षा मार्च माह में और द्वितीय परीक्षा जून-जुलाई माह में आयोजित की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही द्वितीय परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र होंगे, लेकिन विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा.

द्वितीय परीक्षा में ये छात्र भी हो सकते हैं शामिल प्रथम परीक्षा के बाद द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्रों को फिर से आवेदन पत्र भरना होगा. द्वितीय परीक्षा में वे छात्र जो पूरक के पात्र है तथा वे छात्र जो सभी विषयों में अनुत्तीर्ण है तथा श्रेणी सुधार (सम्पूर्ण विषय) के छात्र भी परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं. अधिकारियों ने बताया कि उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार के लिए एक विषय, दो विषय या अधिक विषय में परीक्षा आवेदन भर सकते है. इनमें द्वितीय परीक्षा में वे छात्र भी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम परीक्षा में परीक्षा आवेदन फार्म भरने के बाद अनुपस्थित रहे हों.

द्वितीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम दोनों परीक्षाओं में से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर तैयार किया जाएगा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव विजय कुमार गोयल ने बताया कि इस नियम को किस शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा, इसका फैसला जल्द ही किया जाएगा.

Pankaj Udhas Death : मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास का निधन…

0

Pankaj Udhas Death: यकीनन बात हो रही है मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास की, जिन्होंने सोमवार (26 फरवरी) के दिन इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस गमजदा हो गए. उनकी जुबां से बस इतना ही निकला कि सूनी हो गईं शहर की गलियां… यूजर्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पंकज उधास के निधन से दुखी फैंस

फैंस उनके निधन से बहुत दुखी हैं. लोग उनके पॉपुलर गानों को शेयर कर रहे हैं. साथ ही अपने दिल की बात लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ओम शांति. हम आपको मिस करेंगे. वहीं एक यूजर ने लिखा- पंकज इंडिया के सबसे बेस्ट सिंगर और गजल गायक थे.

म्यूजिक के लीजेंड और मेरे दोस्त पंकज उधास चले गए. इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. पंकज उधास लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया. पंकज की फैमिसी ने स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की जानकारी दी. पकंज का निधन सोमवार को 11 बजे हो गया था. उन्हें कुछ महीने कैंसर डिटेक्ट हुआ था. इसी वजह से वो किसी से मिल नहीं रहे थे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान

0

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होना है. हर दो साल में राज्यसभा की कम से कम 33 फीसदी सीटों पर चुनाव होता है. 27 फरवरी का दिन भी 15 राज्यों से 56 राज्यसभा सांसदों के चयन लिए चुना गया था.

हालांकि, 12 राज्यों से जितनी सीटें खाली थीं, उतने ही उम्मीदवारों ने नामांकन किया. ऐसे में 12 राज्यों के 41 उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा सांसद बन गए. अब तीन राज्यों के लिए चुनाव होने हैं. यहां राज्यसभा चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं.

27 फरवरी को उत्तर प्रदेश की 10 सीट, हिमाचल प्रदेश की एक सीट और कर्नाटक की चार सीट के लिए मतदान होना है. तीनों राज्यों में खाली सीटों की संख्या से एक ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

यूपी में अखिलेश के उम्मीदवार की जीत मुश्किल
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा. कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें से 8 भारतीय जनता पार्टी और 3 समाजवादी पार्टी के हैं. यूपी में 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 397 विधायक ही वोट करने के योग्य हैं. 4 सीटें पहले से खाली थीं, इसके अलावा जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को वोट करने की अनुमति नहीं मिली है. चुनाव का सारा समीकरण अब राजा भैया, सुभासपा, निषाद पार्टी और रालोद पर टिका हुआ है. बीजेपी के सात और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों की जीत तय है. एक सीट पर पेंच फंसा है. राजा भैया और जयंत साफ कर चुके हैं कि वह बीजेपी उम्मीदवार को वोट देंगे. ऐसे में अखिलेश के तीसरे उम्मीदवार की जीत मुश्किल लग रही है.

हिमाचल में क्या हैं हालात?
यहां कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 वोट की जरूरत होगी। कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। तीन निर्दलिय भी सरकार के साथ हैं. ऐसे में कांग्रेस का पलड़ा भारी है, लेकिन बीजेपी ने यहां हर्ष महाजन को टिकट दिया है। हर्ष कांग्रेस से ही भाजपा में आए हैं। ऐसे में बीजेपी उम्मीद करेगी कि हर्ष कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा लेंगे. हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराना बेहद मुश्किल है.

कर्नाटक में कहां फंसेगा पेंच?
यहां कांग्रेस ने अजय माकन, सैयद नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी और जेडीएस गठबंधन ने नारायणा कृष्णासा भांडगे और कुपेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है। 224 सदस्यीय विधानसभा में एक सांसद को जीत दिलाने के लिए 45 वोट जरूरी होते हैं. कांग्रेस के 135 विधायक हैं। भाजपा के 66 और जेडीएस के 19 विधायक हैं। चार अन्य विधायक भी है। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे. वहीं, अन्य चार विधायक और कांग्रेस के किसी विधायक का वोट बीजेपी उम्मीदवार को मिलने पर बीजेपी के दोनों उम्मीदवार जीत सकते हैं. अन्यथा बीजेपी-जेडीएस गठबंधन के एक उम्मीदवार की हार तय है.

कैसे होगा मतदान ?
राज्यसभा में मतदान एक से ज्यादा बूथ पर होंगे, जहां उन पार्टियों के पोलिंग एजेंट भी रहेंगे, जिन्होंने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. सुबह 9 से 4 बजे के बीच मतदान होगा. इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी. मतपत्र पर सभी उम्मीदवारों के नाम होंगे. विधायकों को चुनाव आयोग के पेन से उम्मीदवारों के नाम के सामने वरीयता लिखनी होगी, जिसे वह प्राथमिकता के साथ वोट देना चाहते हैं, उसके नाम के सामने 1 और जिसे दूसरी वरीयता देते हैं, उसके नाम के आगे 2 लिखना होगा. अगर किसी विधायक ने अपने पेन से लिखा तो मत खारिज हो जाएगा.

राज्यसभा में मौजूदा स्थिति
20 फरवरी को 12 राज्यों में राज्यसभा सांसदों का चयन हो गया, क्योंकि ये सांसद निर्विरोध थे और चुनाव होने पर भी इनकी जीत तय थी. कुल 41 सीटों पर सांसदों का चुनाव निर्वेरोध रहा. अब 15 सीटों पर चुनाव होगा. इन 41 सांसदों में 20 बीजेपी, 6 कांग्रेस, 4 टीएमसी, 3 वाईआर कांग्रेस, 2 आरजेडी, 2 बीजेडी और एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस, जेडीयू के एक-एक सांसद थे. अब राज्यसभा में बीजेपी के 113, कांग्रेस के 36, टीएमसी के 17, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके 10, वाई आर कांग्रेस के 3, आरजेडी के 2, बीजेडी के 2, एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस और जेडीयू का एक सांसद है.

चुनाव के बाद क्या हो सकती है स्थिति?
राज्यसभा चुनाव में जिन 15 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होना है. उनमें से तीन सीटों पर पेंच फंस सकता है. कर्नाटक, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की एक-एक सीटें इसमें शामिल हैं. इन तीन सीटों में हिमाचल में कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और कर्नाटक में कांग्रेस के उम्मीदवार के जीतने की संभावना ज्यादा है. अगर इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होता तो चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के 122, कांग्रेस के 40, टीएमसी के 17, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके 10, वाई आर कांग्रेस के 3, समाजवादी पार्टी के 2, आरजेडी के 2, बीजेडी के 2, एनसीपी, शिवसेना, बीआरएस और जेडीयू के पास एक सांसद हो सकते है.

आम आदमी पार्टी की बैठक, लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान…

0

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बड़ी बैठक होगी. बैठक में लोकसभा उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा होगी. बैठक के बाद दिल्ली की चार सीटों को लेकर उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है.

दिल्ली के अलावा आम आदमी पार्टी गुजरात, पंजाब और हरियाणा के उम्मीदवारों का भी ऐलान कर सकती है.

लोकसभा चुनाव: बीजेपी को 400 पार का भरोसा, इंडिया गठबंधन भी दिखा रहा एकजुटता

दिल्ली के लिए डील फाइनल
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हाल ही में डील फाइनल हुई है. AAP और कांग्रेस गुजरात, दिल्ली, ​हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के खाते में चांदनी चौक समेत 3 सीटें गई हैं.

चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी. हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि गुजरात में लोकसभा की 26, हरियाणा में 10, दिल्ली में 7, गोवा में 2 और चंडीगढ़ में 1 सीटें हैं.

दिल्ली में कांग्रेस 3 और AAP 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

सीट शेयरिंग के लिए बैठक में शामिल मुकुल वासनिक ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय लोकतंत्र के सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए AAP-कांग्रेस ने एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हम अपने-अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन एकजुट होकर लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे. कांग्रेस के साथ गठबंधन फाइनल होने के बाद AAP ने गुजरात की भरूच लोकसभा सीट से चैत्रर भाई वसावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया. अपनी उम्मीदवारी को लेकर वसावा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, पार्टी नेता संदीप पाठक और भगवंत मान का धन्यवाद किया. उन्होंने कांग्रेस का भी आभार व्यक्त किया.

Ram Lala ; प्राण प्रतिष्ठा के एक महीने में ही रामलला को 100 करोड़ का चढ़ावा, देश-विदेश से आ रहा है दान

0

Ram Lala: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से लेकर अब तक एक महीने में एक अरब से अधिक का चढ़ावा आ चुका है। यह वह चढ़ावा है जो कि श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र को चेक अथवा रसीद के माध्यम से भक्तों ने समर्पित किया है।

इसके अलावा दान पात्र और आनलाइन बैंक खाते में भेजी जाने वाली धनराशि अलग है। इसका हिसाब बैंक के जरिए ही प्राप्त होगा। इसके बारे में भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा के प्रबंधक गोविंद मिश्र कानूनी बाध्यताओं का हवाला देते हुए सार्वजनिक करने से इन्कार कर देते हैं।

वहीं तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि बताते हैं कि 19 जनवरी से 20 फरवरी के मध्य ही 50 करोड़ से अधिक धनराशि भक्तों की ओर से समर्पित की जा चुकी है। वहीं चार दिन पहले जमशेदपुर झारखंड की एक कंपनी की ओर से रामलला को 11 करोड़ की धनराशि समर्पित की गयी है। शनिवार को संत मोरारी बापू ने तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय को 10 करोड़ की राशि समर्पित की है। वहीं श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र व एसबीआई के बीच हुए नये अनुबंध के मुताबिक बैंक कर्मचारियों ने राम मंदिर के दान काउंटर का जिम्मा संभाल लिया है।

विदेशों से भी भक्तों ने समर्पित की धनराशि
महंत गोविंद देव गिरि बताते हैं कि पत्र-पुष्प समर्पित करने का आग्रह किया गया था तो18-19 करोड़ की धनराशि समर्पित हुई। इसमें एनआरआई भी थे लेकिन एफसीआरए में खाता नहीं होने के चलते 11 करोड़ की धनराशि दी जा सकी थी। उसकी अवशेष राशि में कुछ अतिरिक्त धनराशि भी समर्पित की गई।

संत मोरारी बापू ने रामलला के लिए भिजवाया 56 भोग
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामकथा का नौ दिवसीय अनुष्ठान कर रहे संत मोरारी बापू प्रतिदिन रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। उन्होंने रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगवाया। यह भोग रविवार को लगाया गया। इस मौके पर बापू व एसपी जालान मौजूद रहे।

मंदिरों का औसत चढ़ावा
शिरडी साईं मंदिर मंदिर में सालाना करीब 630 करोड़ रुपये का चढ़ावा और दान आता है।
वैष्णो देवी मंदिर सालाना 500 करोड़ और रोजाना 1.36 करोड़ का चढ़ावा आता है।
पद्मनाभ स्वामी मंदिर 500 करोड़ रुपये दान और चढ़ावा हर साल मंदिर में आता है।
तिरुपति बालाजी हर साल करीब 600 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ता है।

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ : 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में ‘पूर्व रेलवे’ के क्षेत्राधिकार के 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा ये स्टेशन उन 550 रेलवे स्टेशनों में से हैं, जहां योजना के तहत सुविधाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री आधारशिला रखेंगे।

इन 28 स्टेशनों में से पश्चिम बंगाल में 17, झारखंड में 7 और बिहार में चार स्टेशन हैं। अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल माध्यम से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा 28 स्टेशनों के पुनर्विकास पर 704 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

अधिकारी ने कहा कि इस मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस बैंडेल स्टेशन पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, जिसे 307 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विश्व स्तरीय स्टेशन में ब

Gold silver price: सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका!

0

सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,200 रुपए और चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं।

इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में भी सुस्ती देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपए की गिरावट के साथ के साथ 62,327 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 138 रुपए की गिरावट के साथ 62,207 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,198 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,327 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी हुई सस्ती

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 297 रुपए की गिरावट के साथ 70,182 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 429 रुपए की गिरावट के साथ 70,050 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,182 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 70,040 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चमक फीकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती रही। Comex पर सोना 2,044.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,049.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,040.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।