Home Blog Page 1074

महतारी वंदन योजना : 2 लाख 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त” आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है”…

0

महतारी वंदन योजना : योजना के तहत आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह हैं। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रत्येक विवाहित महिला जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो उसे सालाना 12000 रुपए (प्रतिमाह 1000 रुपए) दिया जाएगा। जिसकी ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन पंजीयन 05 फरवरी 2024 से जारी है। इसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है।

इस योजना के अंतर्गत 2 लाख 20 हजार से अधिक आवेदन । 

योजना अंतर्गत औसतन प्रतिदिन 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र सहित अन्य केन्दों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं।

राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को जल्द मिलने लगेगा। फिलहाल, योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फार्म भरवाए जा रहे हैं।

प्रदेश के सभी पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है।

mahtarivandan.cgstate.gov.in लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अब करीब 61 लाख 29 हजार आवेदन

0

राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए अब करीब 61 लाख 29 हजार आवेदन”

छत्तीसगढ़ : 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 17 फरवरी की स्थिति में 61 लाख 28 हजार 959 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 9 जिले के बदले गए संयुक्त कलेक्टर

0

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। 9 जिले के संयुक्त कलेक्टर बदले गए हैं, जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने जारी किया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा 2015 बैच के मनीष मिश्रा को संयुक्त कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर से रायपुर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। बेमेतरा के संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बन्दे को संयुक्त कलेक्टर रायपुर नियुक्त किया गया है।

रुचि शर्मा राजस्व मंत्रालय में सचिव नियुक्त

वहीं 2017 बैच की रुचि शर्मा को संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज से अवर सचिव राजस्व विभाग मंत्रालय नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 2016 बैच की आभा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर खैरागढ़ से ट्रांसफर कर अवर सचिव राज्य सूचना आयोग रायपुर में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में सात नए रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे तथा सभी नगरीय निकायों में अटल चौक भी स्थापित किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा ।

0

छत्तीसगढ़ : राजमार्गों को चार साल के भीतर टू-लेन में परिवर्तित किया जाएगा। प्रदेश में सात नए रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे तथा सभी नगरीय निकायों में अटल चौक भी स्थापित किए जाएंगे।

गुरुवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने विभाग की बजट मार्गों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की।

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य और हमने बनाया है हम ही संवारेंगे के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस शासनकाल में राजनीतिक भेदभाव क्यों होता रहा है।

साव ने कहा कि 2018 तक भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ ने जो उड़ान भरी थी उस पर कांग्रेस शासनकाल के पांच वर्षों में रोक लग गई थी लेकिन फिर से अब प्रदेश में विष्णुदेव की सरकार आ गई है। इसलिए एक बार फिर छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के लिए तैयार है। क्योंकि सभी को भाजपा से ही विकास की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ​पीडब्ल्यूडी में रिक्त पड़े पदों की भर्ती के साथ ही पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

महादेव सट्टा ऐप का पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान गिरफ्तार

0

महादेव सट्टा ऐप केस में ED ने भिलाई से 25 साल के नीतीश दीवान को गिरफ्तार कर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। वैशाली नगर का रहने वाला नीतीश दीवान महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर के साथ ऐप के पैनल ऑपरेशन का काम करता था।

शुक्रवार को ED ने नीतीश दीवान को कोर्ट में पेश किया। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

ED के वकील सौरभ पांडेय ने को बताया कि नीतीश महादेव सट्टा ऐप की पैनल ऑपरेटर टीम में था। यह उन्हीं के साथ 2 साल तक दुबई में रहा है। नीतीश ने महादेव ऐप के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किया है। नीतीश दीवान का काम पैनल ऑपरेटर को समय-समय पर चेक करना होता था।

महादेव ऐप से आने वाली अवैध कमाई को प्रमोटर के कहने पर अपने अकाउंट के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर करता था। सट्टे के पैसों को नीतीश दीवान के जरिए इन्वेस्ट किया गया है। इसके नाम से दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदी गई हैं।

छत्तीसगढ़ : Mahtari Vandan Yojana में आवेदन की लास्ट डेट आई नजदीक, जाने कब, कहाँ और कैसे करने अप्लाई ?

0
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तत्परता से काम कर रही है. विष्णुदेव साय की सरकार महिलाओं को लेकर अपने चुनावी वादों को तेजी से पूरा कर रही है.

प्रदेश में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन भरे जा रहे हैं। वहीं राज्य की महिलाएं इस योजना को लेकर काफी उत्साह दिखा रही हैं. इस योजना के तहत अब तक 62 लाख 15 हजार 183 महिलाओं ने आवेदन किया है.आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है

सरकार प्रशासन की मदद से प्रदेश के हर जिले और गांव में कैंप लगा रही है. जहां महिलाओं के महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 20 फरवरी 2024 है. राज्य में अब तक 62 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को योजना के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये देगी.

किस जिले में कितने आवेदन?

जिला स्तर पर आवेदन की बात करें तो सूरजपुर में 1 लाख 78 हजार 529, कवर्धा में 01 लाख 99 हजार 341, बालोद में 02 लाख 32 हजार 353, दंतेवाड़ा में 65 हजार 984, बिलासपुर में 02 लाख 91 हजार 579, महासमुंद में 02 लाख 91 हजार 579। बीजापुर में 03 लाख 13 हजार 127, बीजापुर में 26 हजार 946, कोरिया में 55 हजार 660, बलरामपुर जिले में 01 लाख 86 हजार 147, कोरबा में 02 लाख 20 हजार 144, जशपुर में 01 लाख 74 हजार 200 , रायगढ़ में 02 लाख 59 हजार 328, गरियाबंद में 01 लाख 53 हजार 388, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1 लाख 51 हजार 818, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 92 हजार 60, धमतरी में 01 लाख 90 हजार 323, 1 लाख 24 हजार 264 कोंडागांव में 05 लाख 97, रायपुर में 05 हजार 987, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 78 हजार 493, नारायणपुर में 22 हजार 278, मुंगेली में 02 लाख 27 हजार 724, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 74 हजार 268, 2 लाख 41 हजार 935 बलौदाबाजार में 1 लाख 60, बस्तर में 1 लाख 60 हजार 423, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 63 हजार 73, राजनांदगांव में 2 लाख 33 हजार 50, सक्ती में 1 लाख 49 हजार 60, दुर्ग में 02 लाख 92 हजार 12, 2 लाख 34 बेमेतरा में 02 लाख 526, सरगुजा में 06 हजार 613, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 75 हजार 252, कांकेर में 01 लाख 37 हजार 875, सुकमा में 47 हजार 599 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है।

छत्तीसगढ़ : रियल एस्टेट एक्सपो के शानदार के साथ ही प्रॉपर्टी के लिए सबसे सस्ते तीन दिन की शुरुआत

0

त्तीसगढ़ : रियल एस्टेट एक्सपो के शानदार के साथ ही प्रॉपर्टी के लिए सबसे सस्ते तीन दिन की शुरुआत भी हो गई। इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित तीन दिन के एक्सपो का उद्घाटन दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया। इस आयोजन की सराहना करते हुए विजय बघेल ने कहा कि रोजी, रोटी और मकान लोगों की तीन बड़ी जरूरतें हैं।

इसमें घर का सपना इस तरह के बड़े आयोजन के माध्यम से पूरा हो रहा है। पिछले 10 साल से लगातार रियल एस्टेट एक्सपो का सफल आयोजन करते आया है, जहां पर हर तरह की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती हैं।

क्रेडाई छत्तीसगढ़ अध्यक्ष संजय रहेजा ने कहा कि एक्सपो के मंच पर घर खरीदना आसान हो जाता है, यहां पर एक ही जगह पर प्रॉपर्टी के विकल्प, सुविधाएं और ऑफर्स भी मिलते हैं। आरसीपी इंफ्राटेक के सीएमडी राकेश पांडेय ने कहा कि इस तरह का आयोजन न केवल ग्राहक बल्कि बिल्डर के लिए भी अच्छा होता है।

अपने सपनों को पूरा करने का अच्छा मौका- संजना बघेल

साबा इंफ्रा वेंचर के डायरेक्टर संजय बघेल ने कहा कि यह एक्सपो की ही नहीं हम सब बिल्डरों का आयोजन है, जो हमारे लिए अवसर लेकर आता है। क्रेडाई छत्तीसगढ़ वीमेंस विंग की अध्यक्ष संजना बघेल ने कहा कि होम बायर्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का अच्छा मौका है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में पूर्व विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के गरिमामय उपस्थिति में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री के पद पर है तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतों से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही हम लोगों ने 2 महीना के अंदर ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, राम लला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु में 21 क्विंटल धान की खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का बहुत स्वागत करता हूं। भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे कार्य कर देश को विकसित बनाने के मिशन के लगे है। पिछले 10 वर्षो में मोदी जी के प्रयासों से यह लगता है भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा।

पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा मैं सबको विश्वास दिलाता हूं भाजपा की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे। पार्टी जो आदेश देगी वो कार्य करेंगे।

पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में बीजापुर जिले के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के रामधर जुर्री, सुनील माडी, सतीश जुमडे, सुनीता तिवारी, सुशीला नक्कर, सुमित्रा तेलम, दिलीप सेंड्रा, मोहन कस्टम, प्रेम दुर्गम, रमेश गोटे, गणेश पोटाम, नरगो करसम, शंकर अत्तरा, प्रताभ कुंजाम, जीतू तेलम, मुनेंद्र सेंड्रा, सहित जनता कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस दौरान पूर्व विधायक विधान मिश्रा, प्रमोद शर्मा पूर्व विधायक बलौदा बाजार, अनूप केशव चंद्राकर राज्य संयोजक स्टेट कोऑर्डिनेटर, सुश्री दीप्ति खंडेकर राज्य संयोजक स्टेट कोऑर्डिनेटर, रमेश कोसले जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया, टुम्मन सिन्हा जिला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया, टेकराम साहू महासचिव सोशल मीडिया, हर्षद साहू सचिव सोशल मीडिया, ज्ञानदास सतनामी जिला अध्यक्ष, भोजराम पटेल महासचिव, रमेश गेन्दरे पूर्व सरपंच, आलोक पांडे प्रदेश अध्यक्ष, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सौरभ निर्वाणी राष्ट्रीय सचिव असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, प्रमोद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष जगदलपुर कांग्रेस, जितेश शर्मा जिला अध्यक्ष रायपुर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, श्रीमती परमजीत कौर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जगदलपुर, वंदना गोड़ जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार, गायत्री कोषाध्यक्ष बलौदा बाजार, अमृता बाई जिला अध्यक्ष, कोरबा कविता जिला अध्यक्ष, कोरबा सरस्वती जिला अध्यक्ष बैकुंठपुर, सुमित्रा जिला कोषाध्यक्ष बैकुंठपुर, कचरा चंद्राकर जिला अध्यक्ष, महासमुंद, ईश्वरी साहू कोषाध्यक्ष महासमुंद, श्रीमती मनीषा यादव, कुमारी कविता बघेल, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस एवं जनता कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा, नरेश गुप्ता, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, योगी अग्रवाल रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने किया।

आइबी ग्रुप : ‘एबीस फिश फीड सुखरी प्लांट का उद्घाटन’

0

आइबी ग्रुप की महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत शुरू होने वाले एबीस फिश फीड सुखरी प्लांट का उद्घाटन”

राजनांदगांव : आइबी ग्रुप की महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत शुरू होने वाले एबीस फिश फीड सुखरी प्लांट का उद्घाटन ”इस समारोह के माध्यम से  केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला लगभग 300 किसानों से सीधे संवाद करेंगे और फार्मिंग में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए उन्हें मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित होंगे।

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में स्थापित देश के इंटीग्रेटेड प्रोटीन लीडर आइबी ग्रुप विगत 40 वर्षों से भारत में प्रोटीन पोषण पहुंचा रहा है। विश्वस्तरीय तकनीक से सामंजस्य बैठाते हुए आइबी ने अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित प्लांट्स और रिसर्च लैब विकसित किए हैं जिससे हाई क्वालिटी लाइवस्टॉक फीड्स का उत्पादन हो रहा है और समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते भारतीय पशुधन उद्योग आत्मनिर्भर बन रहा है। भारत के हर एक व्यक्ति तक प्रोटीन पोषण पहुंचाने की अपनी यात्रा में आइबी देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 7 फीड प्लांट की स्थापना कर चुका है।

(SBI) को छह साल पुरानी योजना में दान देने वालों के नामों की जानकारी चुनाव आयोग को देने के निर्देश

0

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (15 फरवरी) को एक ऐतिहासिक फैसले में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया और कहा कि यह सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को छह साल पुरानी योजना में दान देने वालों के नामों की जानकारी चुनाव आयोग को देने के निर्देश दिए.

अब कोर्ट के इस फैसले को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. चुनावी बॉन्ड योजना को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला”

भूपेश बघेल ने एएनआई से बात करते हुए चुनावी बॉन्ड योजना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि बीजेपी कहती रही है कि उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा है. यह सबसे बड़ा आरोप है कि उन्होंने चुनावी बॉन्ड की मदद से पैसा इकट्ठा किया. अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया है, पूरा देश इसका स्वागत कर रहा है.

कोर्ट ने दिया ये आदेश
दरअसल चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि एसबीआई को राजनीतिक दलों द्वारा भुगतान कराए गए सभी चुनावी बॉन्ड का ब्योरा देना होगा. इस ब्योरे में यह भी शामिल होना चाहिए कि किस डेट को यह बॉन्ड भुनाया गया और इसकी राशि कितनी थी. सभी डिटेल्स 6 मार्च तक चुनाव आयोग के सामने पेश किया जाना चाहिए और चुनाव आयोग को एसबीआई से मिली जानकारी को 13 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर देना होगा. साथ ही जिन राजनीतिक पार्टियों ने जिन बॉन्ड को कैश नहीं कराया, उन्हें तुरंत बैंक को लौटाने होंगे.