Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें महादेव सट्टा ऐप का पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान गिरफ्तार

महादेव सट्टा ऐप का पैनल ऑपरेटर नीतीश दीवान गिरफ्तार

39
0

महादेव सट्टा ऐप केस में ED ने भिलाई से 25 साल के नीतीश दीवान को गिरफ्तार कर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। वैशाली नगर का रहने वाला नीतीश दीवान महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर के साथ ऐप के पैनल ऑपरेशन का काम करता था।

शुक्रवार को ED ने नीतीश दीवान को कोर्ट में पेश किया। ED ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दी है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 24 फरवरी को होगी।

ED के वकील सौरभ पांडेय ने को बताया कि नीतीश महादेव सट्टा ऐप की पैनल ऑपरेटर टीम में था। यह उन्हीं के साथ 2 साल तक दुबई में रहा है। नीतीश ने महादेव ऐप के पैसों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किया है। नीतीश दीवान का काम पैनल ऑपरेटर को समय-समय पर चेक करना होता था।

महादेव ऐप से आने वाली अवैध कमाई को प्रमोटर के कहने पर अपने अकाउंट के जरिए इधर-उधर ट्रांसफर करता था। सट्टे के पैसों को नीतीश दीवान के जरिए इन्वेस्ट किया गया है। इसके नाम से दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदी गई हैं।