Home Blog Page 1090

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक शाम पांच बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक शाम पांच बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक में मोदी की गारंटी के प्रमुख वादों को लेकर फैसला हो सकता है। इसमें महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की महतारी वंदन योजना और राजिम पुन्नी मेला की जगह राजिम कुंभ का आयोजन कराने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा आगामी बजट को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर संदेश दिया है। इंटरनेट मीडिया एक्स के माध्यम से उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार अपने आसपास के मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता का संकल्प लें। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए दीप प्रज्वलन कर दीपावली सा उत्सव मनाएं।

आप सबको पता है कि श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस दिव्य पल के साक्षी होने जा रहे हैं। पूरे देश में उत्साह है। छत्तीसगढ़ वही कौशल है जिसकी बेटी माता कौशल्या ने भगवान श्रीराम को जन्म दिया। श्रीराम ने दंडकारण्य को अपने चरण रज से पवित्र किया। मां शबरी के बेर की मिठास अभी भी छत्तीसगढ़ में घुली हुई है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को आरएसएस और भाजपा द्वारा राजनीतिक करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सीएम साय ने कहा कि यह उनकी सोच है। अयोध्या में भगवान राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह सब के लिए खुशी का दिन है।

मुख्यमंत्री साय जशपुर दौरे से लौटने पर हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि दो दिन के जशपुर दौरे के दौरान बगीचा में प्रधानमंत्री जन मन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पहाड़ी कोरवा परिवार की महिला मनकुंवरी बाई से बात की। महिला ने भी बहुत विश्वास के साथ प्रधानमंत्री से बात की।

छत्‍तीसगढ़ : धान खरीदी का नया रिकार्ड, 111.75 लाख टन धान खरीदकर रचा नया कीर्तिमान

0

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी का रिकार्ड टूटा है। विष्णुदेव साय सरकार ने 111.75 लाख टन धान खरीदकर नया कीर्तिमान रच दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप 3,100 रुपये प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय से किसानों में उत्साह है। खरीफ वर्ष 2023-24 में 130 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है, जो कि पूरा होने की कगार पर है। हालांकि धान खरीदी के लिए अभी भी 15 दिन बचे हुए हैं। प्रदेश में बीते एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी हो रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी।

धान का उठाव लगातार जारी

धान खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव भी किया जा रहा है। अब तक 92 लाख 5 हजार 247 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। मिलरों ने 71 लाख 87 हजार 338 टन धान का उठाव किया है।

25,500 रुपये का अतिरिक्त लाभ

राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कामन धान की 2040 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रुपये की इनपुट सब्सिडी दी गई थी, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रुपये का भुगतान होता था।

इस वर्ष 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रुपये मिलेंगे। इस वर्ष धान बेचने पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। हालांकि, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करने के लिए विष्णुदेव साय सरकार की ओर से आदेश जारी नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले सरकार की ओर से कहा गया था कि यह लाभ भी जल्द ही मिलेगा।

Pushpa 2 OTT Release: पुष्पा 2 ने किया ओटीटी प्लेटफार्म का ऐलान…

0

Pushpa 2 OTT Rights: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके पहले पार्ट की सक्सेस के बाद से दूसरे पार्ट पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं.

पुष्पा 2 सिनेमाघरों पर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर बज लंबे समय से बना हुआ है. मेकर्स सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिसकी वजह से फिल्म चर्चा में बनी रहती है. अब फिल्म के ओटीटी राइट्स का ऐलान कर दिया गया है. ये पहली बार हुआ है कि किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज से पहले ही उनके ओटीटी राइट्स की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है.

हाल ही में नेटफ्लिक्स में कहीं और फिल्म को लेकर भी जानकारी साझा की है. पुष्पा 2 अगर आप थिएटर पर नहीं देख पाते हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के कुछ समय बाद नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

रिलीज के बाद अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करके इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है. नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘पुष्पा छुपकर बाहर आने वाली है और वो राज करने आ रहा है. पुष्पा 2 थिएटर में रिलीज होने के बाद नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलूगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी’.

पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन ने जीता था नेशनल अवॉर्ड

पुष्पा: द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. वो पहले तेलुगू एक्टर हैं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. पुष्पा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद से अल्लू अर्जुन से फैंस की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं.

ये है स्टारकास्ट

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी. रिपोर्ट्स की माने तो सई पल्लवी को अल्लू अर्जुन की बहन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक इस पर ना ही मेकर्स और ना ही सई ने कोई रिएक्शन दिया था. फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है.

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त – इस दिन मनाई जाएगी और इसकी पूजा विधि क्या है आइए जानते हैं!

0

हिन्दू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है. इस दिन साधक मौन व्रत रखकर विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करते हैं. इस दिन श्रद्धालु गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, सरस्वती और नर्मदा नदी जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं.

ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या को स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सौ यज्ञों के बराबर फल प्राप्त होता है. ऐसे में इसबार मौनी अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी और इसकी पूजा विधि क्या है आइए जानते हैं.

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त – Mauni Amavasya auspicious time

इस साल माघ अमावस्या 09 फरवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 तारीख को 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा. उदया तिथि 9 को है इसलिए मौनी अमावस्या इस दिन ही मनाई जाएगी.

शुभ योग – Mauni Amavasya Auspicious Yoga

मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है इस बार.यह योग 7 बजकर 5 मिनट से शुरू हो रहा है जो देर रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

मौनी अमावस्या पूजा विधि – Mauni Amavasya Puja vidhi

-मौनी अमावस्या के दिन सबसे पहले भगवान विष्णु को प्रणाम करें.

-इस दिन बोलने की मनाही होती है. इस दिन आप बहते जल में काला तिल प्रवाहित करें.

-इस दिन पीपल के पेड़ में भी जल का अर्घ्य दें.

-इस दिन विष्णु चालीसा और मंत्र का जाप करें.

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने स्पेशलिस्ट पदों पर निकाली भर्ती, डिटेल जानें!

0

UPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ज्यादातर युवाओं को यूपीएससी भर्ती 2023 का इंतजार होता है. अगर आप भी संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती नोटिफिकेशन 2024 का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.

यूपीएससी ने हाल ही में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीएससी ने स्पेशलिस्ट ग्रेड III, असिस्टेंट जूलॉजिस्ट, साइंटिस्ट-बी और असिस्टेंट इंडस्ट्रियल एडवाइजर सहित कई तरह के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी भर्ती नोटिफिकेशन 2024 देखने के साथ इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूपीएससी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2024 है. यूपीएससी भर्ती 2024 अभियान के जरिए कई तरह के कुल 121 पदों को भरा जाएगा.

UPSC Recruitment 2024 Notification Here

UPSC Recruitment 2024 Direct link

UPSC Recruitment 2024: पदों की संख्या

  1. असिस्टेंट इंडस्ट्रियल एडवाइजरः 1 पद
  2. साइंटिस्ट बी (फिजिकल कबर, प्लास्टिक एंड टेक्सटाइल): 1 पद
  3. असिस्टेंट जूलॉजिस्टः 7 पद
  4. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III असिस्टेंट प्रोफेसर ओटीओ-राइनो-लैरिंजोलॉजीः 8 पद
  5. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स मेडिसिन): 3 पद
  6. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III (पीडियाट्रिक सर्जरी): 3 पद
  7. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III (प्लास्टिक एंड रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी): 10 पद
  8. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III ओटीओ-राइनो-लैरिंजोलॉजीः 11 पद
  9. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III (कार्डियोलॉजी): 1 पद
  10. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III (डर्मेटोलॉजी): 9 पद
  11. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III (जनरल मेडिसिन): 37 पद
  12. स्पेशलिस्ट ग्रेड -III (ऑब्स्ट्रेटिक्स एंड गायनेकोलॉजी): 30 पद

UPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद द्वारा या बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का प्रयोग कर करना होगा.

UPSC Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, “ONLINE RECRUITMENT APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS RECRUITMENT POSTS” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन फॉर्म भरें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें.

छत्तीसगढ़ : ‘प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

चारपाई में बैठकर तिलकुट और लड्डू का उठाया लुत्फ

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में चारपाई पर बैठकर तिलकुट और तिल के लड्डू का लुत्फ उठाया। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान के साथ तिलकुट व तिल के लड्डू को खाया जाता है।

छत्तीसगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा, आयोजित कार्यक्रम में गतिविधियां और विभिन्न विभागों का अवलोकन…

0

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोरबा जिले के ग्राम ढोंगदरहा एवं कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम रंजना में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित गतिविधियां और विभिन्न विभागों का अवलोकन किया।

शिविर में स्वास्थ्य आयुष्मान कार्ड, केसीसी, महिला बाल विकास, कृषि, खाद्य, आधार सेवा केंद्र, आदिम जाति विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, भारत सरकार पंचायती राज के अतिरिक्त सचिव सी. एस. कुमार, निदेशक मनरेगा नई दिल्ली धर्मवीर झा, कलेक्टर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी व माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन के माध्यम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का श्रवण भी किया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

शिविर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। जिससे देश के गरीब, महिला, किसान एवं युवा वर्ग शक्तिशाली एवं समृद्ध बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों को आवास, पानी, बिजली, शौचालय, बेहतर स्वास्थ्य लाभ सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं।

इस हेतु प्रधानमंत्री द्वारा समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना व पीएम मातृत्व वंदना योजना से माताओं को पोषण हेतु सहयोग राशि प्रदान किया जा रहा है।

आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान से जुड़ी दीदियों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास सहित जनधन खाता के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से मिलने वाली राशि सीधे उनके खाते में जा रही है। गिरिराज ने कहा कि कोरोना जैसे भीषण महामारी के समय भी समाज के अमीर व गरीब हर वर्ग को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने उपस्थित सभी लोगों से 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हर घर में दीप जलाने के लिए आह्वान किया।

चार के पौधों के वितरण के लिए वाहन को दिखाई हरी झंडी

ग्राम पंचायत रंजना में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के समापन के पश्चात केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह ने चार के पौधों के वितरण के लिए वन विभाग के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि कोरबा जिले को चिरौंजी का केंद्र बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग के माध्यम से चार के पौधों का वितरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है।

शिविर में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

ढोंगदरहा में आयोजित शिविर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा पीएम उज्ज्वला योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं पटवारी ढोंगदरहा नेतराम प्रजापति को डिजिटल लैण्ड रिकॉर्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।

इसी प्रकार रंजना में आयोजित शिविर में एनआरएलएम के तहत रंजना ग्राम की लक्ष्मी स्व सहायता महिला समूह को सब्जी बाड़ी उत्पादन हेतु पांच लाख का चेक प्रदान किया गया। उज्ज्वला योजना से पंच कुंवर व शिव कुमारी को लाभान्वित किया गया। आयुष्मान कार्ड से रामनिवास पोर्ते, आशा देवी, किसान क्रेडिट कार्ड से जनक व विनोद एवं स्वाइल हेल्थ कार्ड से रमेश कुमार जायसवाल को लाभान्वित किया गया।

Petrol Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की नई कीमत? जानिए

0

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमत बढ़ती और घटती देखने को मिलती रहती है, लेकिन ईंधन के दाम घरेलू बाजार में नहीं बदले हैं। देश में रोजाना तेल कंपनियां में पेट्रोल और डीजल की कीमत का संशोधन करती है।

ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम या ज्यादा देखने को मिल सकती है तो कभी कीमत में कोई बदलाव नहीं होता है।

आज यानी 16 जनवरी 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) कितनी है? कहां ईंधन के दाम घटे तो कहां बढ़े हैं? आइए इसके बारे में जानते हैं।

देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत?

शहरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
दिल्ली96.7289.62
मुंबई106.31 रुपये94.24
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76

देश के अन्य राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
नोएडा97.0090.14
गुरुग्राम97.1890.05
लखनऊ96.5689.66
जयपुर108.4893.72
पोर्ट ब्लेयर84.1079.74
पटना107.2494.32
गाजियाबाद96.5889.75

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमत?

पेट्रोल और डीजल की नई कीमत रोजाना तेल कंपनी की साइट पर अपडेट की जाती है। यहां से आप ईंधन के दाम देख सकते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत डीलर कमीशन, वैट और एक्साइज ड्यूटी जैसे टैक्स से बढ़ जाती है। ऐसे में अलग-अलग राज्य या शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग होती है।

आप तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पेट्रोल और डीजल की नई कीमत देख सकते हैं। जबकि, तेल कंपनी के फोन नंबर पर SMS भेजकर भी ईंधन के नए दाम का पता कर सकते हैं।

आखिरी बार 2022 में हुआ बदलाव

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई संशोधन नहीं हुआ है। ईंधन के दाम में आखिरी बार मई 2022 में रेट बदले गए थे। इसके बाद से ईंधन की कीमत सामान्य है। जबकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमत बढ़ती-घटती रही, लेकिन भारतीय बाजार में ईंधन की कीमत में कोई चेंज नहीं हुआ है।

Share Market: रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 73,327 पर बंद, निफ्टी 22 हजार के पार

0

Share Market Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी तेजी देखने को मिली. बाजार बंद होने तक बीएसई सेंसेक्स 1.05 प्रतिशत यानी 759.48 अंक की तेजी के साथ 73,327.94 पर बंद हुआ.

जबकि, निफ्टी 0.93 प्रतिशत यानी 202.90 अंक की तेजी के साथ 22,097.45 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स नये स्तर पर बंद हुआ. मेटल को छोड़कर सभी इंडेक्स में तेजी देखने को मिली. आईटी, पीएसई और इंफ्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. जबकि, फार्मा और FMCG सेक्टर के इंडेक्स में तेजी रही. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी पर टॉप गेनर में विप्रो, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, इनफी और एचडीएफसी बैंक शामिल थे. वहीं, टॉप लूजर में एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को और आयसर मोटर्स शामिल है. बाजार में जारी तेजी के कारण बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 375 लाख करोड़ रुपये के पार 376.14 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर पहुंच गया. आज के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 2.70 लाख करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है.

Stock to Wipro, HCL, Tata Consumer, Lupin, Adani समेत इन शेयरों पर होगी बाजार की नजर,तैयार कर लें लिस्टShare Market

कैसा था सुबह का बाजार

प्री-ओपनिंग में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत यानी 505.66 अंक उछलकर 73,074.11 पर खुला. जबकि, निफ्टी लाइफटाइम हाई को छूते हुए 135 अंक ऊपर 22,081 के पार निकल गया. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2160 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. जबकि, 437 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. 116 शेयरों के भाव पहले की तरह अपरिवर्तित रहे. मार्केट की तेजी में सबसे ज्यादा उछाल विप्रो के शेयर में 10 प्रतिशत आया है. आज भी आईटी के शेयरों की रैली जारी है. आईटी के स्टॉक में करीब 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. मार्केट के टॉप गेनर्स में आईटी के शेयरों का कब्जा है. इसकी वजह से आईटी इंडेक्स 1000 अंकों से ज्यादा उछाल कर 37550 के लेवल के ऊपर निकला था.

गुजरात : मकर संक्रांति पर भारी पड़ी पतंगबाजी, 7 बच्चों की मौत से हड़कंप…

0

गुजरात के अलग अलग स्थानों पर मकर संक्रांति का जश्न बच्चों पर भारी पड़ गया. खासतौर पर दाहोद, पंचमहल, भावनगर और वलसाड जिले में 7 बच्चों की मौत हो गई है. इसमें एक बच्चे की पतंग लूटने के दौराकरंट लगने से मौत हुई है तो दो स्थानों पर बच्चों की पीट पीटकर हत्या को अंजाम दिया गया है.

सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक दाहोद के कंथोलिया में एक 10 साल का बच्चा पतंग लूटने के लिए दौड़ी, लेकिन इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई. इस बच्चे की पहचान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले सिद्धार्थ दांगी के रूप में हुई है. आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. उधर, वलसाड के खटकीवाल मेंएक छह साल का बच्चा छत पर पतंग उड़ाते वक्त फिसल कर नीचे गया. इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

बच्चे की गर्दन कसी पतंग की डोर

वहीं, पंचमहल इलाके में पतंग की डोर गले में कस जाने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हुई है. इस बच्चे की पहचान तरूण मच्छी के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक यह बच्चा गली में खेल रहा था. खेलते हुए थक जाने पर वह घर लौटने लगा और इसी दौरान यह हादसा हो गया. इसी तरह की घटना वडोदरा में भी हुई है. यहां भी चाइनीज डोर से गला कटने की वजह से एक युवक की मौत हो गई. यह घटना वाघोडिया रोड के पास की है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अनिकेत के रूप में हुई है. हादसे के वक्त वह अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था.

छत से गिरने से युवक की मौत

गुजरात के राजकोट में भी एक युवक की छत से गिरने की वजह से मौत हुई है. यह हादसा भी पतंग लूटने के चक्कर में हुआ. बता दें कि मकर संक्रांति पर गुजरात में खूब जश्न मनाया जाता है. लोग मौज-मस्ती करते हैं और पतंग उड़ाते हैं. इस त्योहार पर एक दूसरे की पतंग लूटने और काटने का कंपटीशन होता है. हालांकि इस चक्कर में यहां हर साल हादसे भी खूब होते हैं. इन हादसों को देखते हुए राज्य में चाइनीज मांझे पर पूर्णत: रोक लगी है, बावजूद इसके हादसे रूक नहीं रहे.

मध्य प्रदेश में भी बच्ची छत से गिरी

उधर, मध्य प्रदेश के शाजापुर में पतंग उड़ाने के दौरान 7 वर्ष की बच्ची तीन मंजिल के मकान से गिर गई. इस बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना शाजापुर के मगरिया मोहल्ले की है. यह बच्ची अपने नानी के घर सर्दी की छुट्टियों में आई थी. इसी दौरान वह बाकी बच्चों के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर छत पर पतंग उड़ाने गई थी.