Home Blog Page 1094

Union Budget 2024 : मोदी सरकार के इस चुनावी बजट में यह पांच वित्तीय आंकड़े

0

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. सत्र की शुरुआत आर्थिक समीक्षा से होगी और अगले दिन यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी.

यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होने जा रहा है. बजट के कुछ ही महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इस वजह से यह भी अंतरिम बजट होगा. आइए जानते हैं इस चुनावी बजट में किन अहम आंकड़ों पर लोगों की नजर रहने वाली है…

कितना बड़ा होगा अंतरिम बजट?
हर बजट का पहला और सबसे बड़ा आकर्षण उसका आकार होता है। यह एक तरह से देश की आर्थिक ताकत का भी अंदाजा देता है। जिस देश की अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत होगी, उसकी अर्थव्यवस्था का आकार उतना ही बड़ा होगा। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का 2014 का पहला बजट करीब 18 लाख करोड़ रुपये का था. जबकि पिछले साल पेश किए गए बजट का आकार 45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था.

अर्थव्यवस्था की सेहत कैसी है?
बजट देश की आर्थिक स्थिति का भी सटीक अंदाजा देता है. अर्थव्यवस्था की हालत के दो बड़े संकेतक हैं- विकास दर और राजकोषीय घाटा. इसी महीने बजट से पहले एनएसओ ने पहला अग्रिम अनुमान दिया है, जिसमें चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास दर 7.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. इससे पहले दिसंबर में आरबीआई ने 7 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया था. राजकोषीय घाटे के मोर्चे पर देखें तो चालू वित्त वर्ष के आखिरी बजट में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था. ऐसी संभावना है कि वास्तविक आंकड़ा बजट अनुमान से अधिक हो सकता है.

सरकार की कमाई: टैक्स और विनिवेश?
कोई भी सरकार बजट में कमाई और खर्च का खाका पेश करती है. सरकार की आय के दो मुख्य स्रोत हैं- टैक्स और विनिवेश। सरकार को जहां टैक्स कमाई के मामले में फायदा होने वाला है, वहीं विनिवेश के मोर्चे पर उसे झटका लग सकता है। टैक्स के मामले में चालू वित्त वर्ष के दौरान इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या में नया रिकॉर्ड बना है. इस दौरान जीएसटी कलेक्शन कई बार नए ऊंचे स्तर पर पहुंचा है. सरकार ने टैक्स से करीब 24 लाख करोड़ रुपये और विनिवेश से 51 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था.

सरकार पर कुल कितना कर्ज है?
सरकार हर बार बजट में टैक्स और विनिवेश समेत अन्य सभी स्रोतों से होने वाली कुल आय से ज्यादा खर्च करने का प्लान पेश करती है. ऐसे में सरकार अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के लिए बाजार से कर्ज लेती है। हाल ही में सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज पर आईएमएफ की एक रिपोर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें आशंका जताई गई थी कि भारत में भी कुल कर्ज जीडीपी के 100 फीसदी से ऊपर जा सकता है. बजट में इस पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

कहां-कहां और कितना लगता है खर्च?
यह बजट का सबसे अहम पहलू है. सरकार भविष्य में कैसे, कहां और कितना खर्च करेगी, इससे अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा तय होती है। मोदी सरकार पर नजर डालें तो इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च लगातार बढ़ाया गया है. ऐसा माना जाता है कि कैपेक्स का अर्थव्यवस्था पर कई गुना प्रभाव पड़ता है। पिछले बजट में कैपेक्स लगभग 10 लाख करोड़ रुपये था।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट का पहला दौरा आज, भव्‍य स्‍वागत की तैयारी…

0

छत्तीसगढ़ : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी पायलट गुरुवार को दोपहर 1.40 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।

दोपहर दो बजे विमानतल से राजीव भवन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक सचिन पायलट के स्वागत की तैयारी की है। दोपहर तीन बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। 12 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे सचिन पायलट

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 11 जनवरी को होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), एआइसीसी के सभी सदस्य, विधायक, प्रत्याशी, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की पूरी रिपोर्ट लेंगे। कुछ दिनों पहले दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि नए प्रभारी का मार्गदर्शन लिया जाएगा। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

0

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में गुरूवार को आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। गौरतलब है कि केंद्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय की ओर से विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है।

राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा

वर्ष-2017 में छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने का गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है। इसके साथ ही राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराए जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के बेहतर परिणाम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य को इंदौर में पुरस्कृत किया था।

छत्तीसगढ़ : प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले भगवान श्रीराम इन दिनों हर शहर अयोध्या, घर-घर अयोध्या का अभियान

0

छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष व कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा, अयोध्या में होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में बाजार में एक बार फिर से दीवाली जैसा माहौल होगा। एक अनुमान के अनुसार सभी सेक्टरों के कारोबार को देखा जाए तो प्रदेश में लगभग 3,000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। कैट द्वारा भी इन दिनों हर शहर अयोध्या, घर-घर अयोध्या का अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभु श्री राममय होने वाला है, हालांकि अभी भी बहुत से संस्थानों में भगवान श्री राम के झंडे, स्टीकर आने शुरू हो गए है।

श्रीराम का जयघोष करते हुए झंडे, फ्लेक्स, अयोध्या में मंदिर का माडल, तोरण आदि बड़ी संख्या में आने वाले हैं। उपभोक्ताओं में अभी से इनकी मांग शुरू हो गई है।

कारोबारियों का कहना है कि प्रदेश में इन सभी सेक्टरों के कारोबार को मिलाकर अनुमानित 3,000 करोड़ का कारोबार होगा। कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा इन दिनों हर शहर अयोध्या घर घर अयोध्या अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आने वाले दिनों में श्रीराम संवाद का आयोजन भी किया जा रहा है।

मिष्ठानों के होने लगे आर्डर

मिष्ठान भंडारों में भी इन दिनों पेड़ा, नारियल बर्फी, कलाकंद, मोतीचूर के लड्डू आदि की मांग काफी बढ़ गई है और 22 जनवरी के लिए जबरदस्त आर्डर दिए जा रहे है। कारोबारियों का कहना है कि आम उपभोक्ताओं के साथ ही कारोबारियों व मंदिरों के लिए भी ये आर्डर किए जा रहे है।

दीवाली से ज्यादा होने लगी झालरों और लाइटों की मांग

22 जनवरी आने में अभी 11 दिनों का समय है और बाजार में दीवाली से कहीं ज्यादा झालरों व रंग बिरंगी लाइट की मांग बढ़ गई है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रानिक्स संस्थानों में आने वाली ये झालरें व लाइट चाइनीज नहीं है और भारतीय कंपनियों द्वारा बनाई गई हैं। 22 जनवरी को सभी घर, बाजार व मंदिर रोशनी से जगमगाएंगे।

बाजार में भगवा रंग के कुर्ता-पैजामा की मांग बढ़ी

सामान्य रूप से पुरूष पूजा के दौरान कुर्ते-पैजामे और महिलाएं साड़ियां ही पहनती है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का आनंद देशभर के साथ ही रायपुर में भी मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके चलते 22 जनवरी को अपने घरों में पूजा के लिए कपड़े संस्थानों में भगवा रंग के कुर्ते पैजामे की मांग काफी बढ़ गई है। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि लोगों की मांग को देखते हुए इन दिनों कुर्ते-पैजामे की नई रेंज भी मंगाई गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 : BJP की रणनीति-कैसे फाइनल होंगे कैंडिडेट्स? जानें यह पूरा प्लान…

0

इस वक्त जिस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं, उससे साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी ने अंदरखाने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्टिंग शुरू कर दी है। कई नाम फाइनल भी कर दिए गए हैं और कुछ नामों पर विचार मंथन चल रहा है।

इस वक्त का सबसे बड़ा अपडेट यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं और भारतीय जनता पार्टी ने भी इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि वे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं, पीएम अपनी रैलियों में लगातार मोदी की गारंटी की बातें भी कर रहे हैं। पॉलिटिकल सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल कर दी है। यह भी माना जा रहा है कि बीजेपी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट इसी महीने जारी कर दी जाएगी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियां और तेज कर देगी। भाजपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक इसी महीने के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहली सूची में डेढ़ सौ से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल किए जा चुके हैं।

पीएम मोदी कहां से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी वाराणसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने वाले हैं। यहां से वे न सिर्फ पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि बिहार और मध्य प्रदेश को भी साधने की कोशिश करेंगे। बीजेपी हिंदी हर्टलैंड के अलावा दूसरे राज्यों में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा यूपी, एमपी, बिहार के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने यह भी तय किया है कि 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा। पीएम मोदी का पूरा फोकस युवाओं पर है और इस बार महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा टिकट दिए जा सकते हैं।

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें रेट

0

Petrol-Diesel Price Today: देश भर में 11 जनवरी 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Rates) बदलाव किया गया है. तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है.

आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Today Petrol Diesel Price) सस्ता हुआ है. वहीं, कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में तेल भरवाने के लिए जाने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आज पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर मिल रहा है.

अगर देश के सभी महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Prices) अप्रैल, 2022 से ही स्थिर बनीं हुई हैं. पिछले 21 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये और डीजल की कीमत 94.46 रुपये प्रति लीटर है.

राजस्थान सहित इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

बता दें कि आज राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, और मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल 52 पैसे घटकर 109.43 रुपए और डीजल 46 पैसे घटकर 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है. ओडिशा में पेट्रोल 31 पैसे घटकर 104.60 रुपए और डीजल 30 पैसे घटकर 96.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है. राजस्थान में पेट्रोल 16 पैसे घटकर 108.21 रुपए और डीजल 14 पैसे घटकर 93.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है. तेलंगाना में पेट्रोल 24 पैसे घटकर 111.67 और डीजल 22 पैसे घटकर 99.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है. पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे घटकर 106.82 रुपए और डीजल 41 पैसे घटकर 93.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

वहीं, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तामिलनाडु में आज पेट्रोल (Today Petrol Price) और डीजल के दाम (Today Diesel Price) बढ़ गए हैं. इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं.

SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव (Petrol Diesel Rates)

आप पेट्रोल-डीजल का रेट घर बैठे SMS के जरिए जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और अगर BPCL कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.

देश की अर्थव्यवस्था के 2024-25 तक 4,000 अरब डॉलर के पार होगी : पीएचडी चैंबर

0

देश की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 4,000 अरब डॉलर के पार हो जाने की उम्मीद है. वहीं, 2026-27 तक इसके बढ़कर 5,000 अरब डॉलर होने का अनुमान है. उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है.उद्योग मंडल ने यह भी कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2024 के अंत तक सोच-विचार कर रेपो रेट (Repo Rate) में एक प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है.

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) मजबूत विकास का सबूत दिखा रही है. उपयुक्त नीतिगत उपायों के जरिये आने वाले दिनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था (World Economy) के समक्ष उत्पन्न जोखिम को कम करने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.”

इसमें कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. देश 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.रिपोर्ट के अनुसार, ”देश भविष्य की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में 4,000 अरब डॉलर के पार होने की उम्मीद है. और वित्त वर्ष 2026-27 तक इसके बढ़कर 5,000 अरब डॉलर तक हो जाने का अनुमान है. ”

बैंकिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत करने की जरूरत
पीएचडी चैंबर के उप-महासचिव एस पी शर्मा ने आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के लिए असंगठित क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत बतायी. उन्होंने यह भी कहा कि छोटे कारोबारियों की मदद के लिए बैंकिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है. ताकि वे मांग के अनुसार अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में सक्षम हो सकें.

2024 के अंत तक रेपो रेट घटकर से 5.5% होने की संभावना
उद्योग मंडल का यह एनालिसिस सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि, निर्यात वृद्धि, सकल राष्ट्रीय बचत, कुल निवेश और जीडीपी अनुपात में कर्ज जैसे प्रमुख वृहत आर्थिक संकेतकों पर आधारित है.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय बैंक 2024 के अंत तक रेपो रेट में एक प्रतिशत तक की कटौती कर इसे 5.5 प्रतिशत पर ला सकता है.

‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ में बोले गौतम अडानी- ‘गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेंगे’

0

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 का आज से आगाज हो गया है। इस बार समिट में दुनियाभर के 34 देश शामिल हो रहे हैं, जिसमें 18 देशों के गवर्नर और मंत्री मौजूद रहेंगे।

साथ ही 15 से ज्यादा ग्लोबल सीईओ भी समिट में पहुंचेंगे जिसके चीफ गेस्ट यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं।

इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी मायावती

0

बसपा सुप्रीमो मायावती अब इंडिया गठबंधन का रुख करने वाली हैं. खास बात यह है कि अभी तक इंडिया गठबंधन में मायावती के शामिल होने का विरोध करने वाले अखिलेश यादव ने खुद इसके संकेत दिए हैं.

अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक में यह बात कही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बसपा से बातचीत कर रही है. गठबंधन में बसपा के शामिल होने से अखिलेश को कोई आपत्ति नही यही, उन्होंने अब खुद इस बात को बताया है. अखिलेश ने कहा मायावती सीनियर नेता हैं, हम उनका सम्मान करते हैं. मैं मायावती पर सिर्फ राजनीति टिप्पणी करता हूं और बाकी पार्टी के नेता भी मायावती का सम्मान करें. अखिलेश ने कहा कि जयंत को 8 सीटें साथ ही कांग्रेस को भी 10 सीटों तक शेयरिंग की जा सकती है. वहीं चंद्रशेखर उर्फ रावण को भी सीटें दी जाएंगी.

इंडिया गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव अभी तक यह कहते आए हैं कि मायावती को इसमें नहीं शामिल करना चाहिए लेकिन अब उनके सुर बदलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद बताया कि मायावती से कांग्रेस बात कर रही है और वे गठंबंधन का हिस्सा बनने वाली हैं. उन्होंने कहा कि हम उनका सम्मान करते हैं. मैं मायावती पर सिर्फ राजनीति टिप्पणी करता हूं. उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल लोगों को अपनी सीट के अलावा बाकी सीटों पर भी प्रचार करना होगा, बाकी सहयोगी दलों को भी सीटें उनकी ताकत के मुताबिक दी जाएंगी. अखिलेश ने कहा – जयंत 8 सीटें मांग रहें है, वो मेरे विश्वसनीय साथी हैं. उन्हें 8 सीटें दी जाएंगी.

‘सरकार पीडीए के खिलाफ है’
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि किसी का कोई भगवान हो, हमारा भगवान पीडीए है. असल में उन्होंने सपा के लखनऊ मुख्यालय में पार्टी के मौजूदा और पूर्व विधायकों की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर बीजेपी सरकार पर पीडीए की विरोधी होने का आरोप लगाया है. प्रदेश में हुई शिक्षक भर्ती में आरक्षण को कथित रूप से ठीक तरीके से लागू नहीं किए जाने के विरोध में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, ”यह सरकार पीडीए के खिलाफ है. यह उन्हें कभी न्याय नहीं दे सकती है.

अखिलेश ने कहा कि मैं उन सभी नौजवानों से कहूंगा कि अभी 100 दिन हैं. वे भाजपा को हराने के लिए निकल पड़ें. उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण सही तरीके से लागू नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए अनेक अभ्यर्थी पिछले करीब डेढ़ साल से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. अखिलेश ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पीडीए ही एनडीए को हराएगा.

इंडिया गठबंधन में शामिल​ हुए और भी दल
दिल्ली में विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ गठबंधन के तहत सीट के बंटवारे के मुद्दे पर कब तक कोई फैसला लिया जाएगा, इस पर अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में जो बातचीत हो रही है उस पर पार्टी की तरफ से सुझाव दे दिए जाएंगे और उनसे भी सुझाव मांग लिए जाएंगे. लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए दिल्ली की सात सीट के बंटवारे के लिए सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच बैठक हुई थी. इसके अलावा कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को इस बात पर सहमति जताई कि प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल किया जाना चाहिए.

छत्तीसगढ़ : JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

0

छत्तीसगढ़ : जेसीसीजे के अध्यक्ष अमित जोगी ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इसके बाद छतीसगढ़ की सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

बताया जा रहा है कि जेसीसीजे का बीजेपी में विलय हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के ज्यादातर नेता भाजपा के साथ जाने में सहमत हैं. मुलाकात की तस्वीर अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर की है.

बता दें कि हाल ही में हुए 2023 विधानसभा चुनाव में अमित जोगी की पार्टी जेसीसीजे को नुकसान हुआ है. विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे के खाते में एक भी सीट नहीं आई. 2018 विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे को 5 सीटें मिली थीं. लेकिन इस चुनाव में उन सीटों को भी जेसीसीजे नहीं बचा सकी. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद जेसीसीजे के भविष्य पर मंथन जारी है.

विधानसभा चुनाव में अमित जोगी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बना हुआ था. लेकिन आखिरकार उन्होंने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया. वो पाटन सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

अमित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी के बेटे हैं. अजीत जोगी की गिनती छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं में होती थी. वो अपने पिता की विरासत संभाल रहे हैं लेकिन चुनावी राजनीति में वो कोई ‘बड़ा सफलता’ पाने में नाकाम रहे हैं. अब लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह से अमित जोगी की मुलाकात ने सियासी अटकलों को हवा दे दी है.