Home Blog Page 1098

सोमालिया के पास जहाज ‘लीला’ हाईजैक, 15 भारतीय हैं सवार, बचाने निकला INS चेन्नई

0

सोमालिया के तट के पास अगवा किए जहाज एमवी लीला नॉरफॉक को लेकर भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए आईएनएस चेन्नई को उस तरफ भेज दिया है. हाईजैक किए गए जहाज के चालक दल में 15 इंडियन मेंबर्स भी शामिल हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सैन्य अधिकारी के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई अपहरण की स्थिति से निपटने के लिए अपहृत जहाज की ओर बढ़ रहा है. इससे पहले सैन्य अधिकारी ने कहा था, ‘भारतीय नौसेना अपहृत जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ पर कड़ी निगरानी रख रही है, जिसके बारे में गुरुवार शाम जानकारी मिली थी.

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य हैं. भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ कम्युनिकेशन स्थापित किया गया है. दरअसल, खबर सामने आ रही है कि अफ्रीकी देश सोमालिया के तट से एक मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की खबर सामने आ रही है. इस जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य सवार हैं.

वहीं हाईजैक की सूचना मिलने के बाद इंडियन नेवी एक्शन मोड पर आ गई है. भारतीय नौसेना हाईजैक किए गए जहाज के आसपास की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है. जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है और इसका नाम जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक है’. बता दें कि पिछले कुछ समय से मालवाहक जहाजों पर समुद्री हमलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पहले अरब सागर में पोरबंदर तट पर 23 दिसंबर को एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमला किया गया था. जहाज के चालक दल में कुल 21 भारतीय शामिल थे. लगातार हमलों के चलते भारतीय नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी में अपने निगरानी तंत्र को बढ़ा दिया है.

अगले 2 महीनों में देश को मिलेगी कई बड़ी सौगातें, रेल और रोड से जुड़े 5 बड़े प्रोजेक्‍ट्स का होगा उद्घाटन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जिन योजनाओं का उद्घाटन आने वाले दिनों में कर सकते हैं, उनमें जम्‍मू-कश्‍मीर में बना चिनाब ब्रिज, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे का गुजरात में बना सेक्‍शन, दिल्‍ली का द्वारका एक्‍सप्रेसवे और ताज महल तक आगरा मेट्रो शामिल हैं. इनके अलावा भी प्रधानमंत्री देश भर में बने कई अन्‍य प्रोजेक्‍ट्स को भी जनता को समर्पित करेंगे.

दुनिया के सबसे ऊंचे आर्क रेलवे ब्रिज, चिनाब पुल का उद्घाटन जल्‍द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. इस पुल के माध्‍यम से कश्‍मीर देश के बाकी रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर बना यह ब्रिज 1315 मीटर लंबा और 359 मीटर ऊंचा है.

भारत के पहले फुली एक्‍सेस कंट्रोल्‍ड 8 लेन एलिवेटेड एक्‍सप्रेसवे, द्वारका एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन भी आम चुनाव से पहले होने की पूरी संभावना है. देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी लंबी सुरंग इस एक्सप्रेसवे पर ही बनाई गई है. इस सुरंग के माध्‍यम से हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से संपर्क में सुधार होगा. द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में 2 लाख मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह विश्‍व विख्‍यात एफिल टॉवर में इस्तेमाल किए गए स्‍टील से 30 गुना ज्यादा है.

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के 2 और खंडों का उद्घाटन भी आने वाले 2 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. देश के इस सबसे लंबे एक्‍सप्रेसवे के सोहना-दौसा-लालसोट और मोदक-झाबुआ खंडों का उद्घाटन पहले ही हो चुका है. अब राजस्‍थान और गुजरात के खंडों पर यातायात को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे.

आगरा मेट्रो का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले कर सकते हैं. यह उत्तर प्रदेश की चौथी मेट्रो परियोजना होगी जिसका संचालन चालू हो जाएगा. आगरा में मेट्रो शुरू होने से यहां हर साल आने वाले लाखों पर्यटकों को खूब सुविधा होगी.

कतर में कैद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों का अब क्‍या होगा? विदेश मंत्रालय ने दिया नया अपडेट

0

भारतीय नौसेना के जेल में बंद आठ पूर्व कर्मियों की कानूनी टीम को कतर की अपीलीय अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कतर की अपीलीय अदालत ने पिछले महीने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों की मौत की सजा को कम कर दिया था और उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी. यह फैसला भारतीय नागरिकों के परिवारों के सदस्यों द्वारा एक अन्य अदालत के पहले के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के कुछ सप्ताह बाद आया था.

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि कानूनी टीम के पास कोर्ट का आदेश है जो गोपनीय है. हालांकि, जयसवाल ने पुष्टि की कि कर्मी अब मौत की सजा पर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कतर की उच्चतम अदालत में मामले की अपील करने के लिए दो महीने (60 दिन) का समय है और कानूनी टीम इस पर काम कर रही है. पिछले महीने, एक बड़ी राहत में, कतर की एक अदालत ने पूर्व नौसेना कर्मियों को दी गई मौत की सजा को हटा दिया था.

कथित तौर पर जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था
26 अक्टूबर को कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने नौसेना के दिग्गजों को मौत की सजा सुनाई थी. यह पता चला है कि पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को दी गई जेल की सजा तीन साल से 25 साल तक है. निजी कंपनी अल दहरा के लिए काम करने वाले भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था. न तो कतर के अधिकारियों और न ही नई दिल्ली ने उनके खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया है.

गजब! पायलटों को पता ही नहीं कोहरे में कैसे लैंड करते हैं प्‍लेन! कई फ्लाइट डायवर्ट करने पर खुला राज तो DGCA ने…

0

दिल्ली में इस वक्त कोहरे (Fog) का काफी असर है और ऐसे में विमानों के उड़ान भरने और उतरने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए कम दृश्यता (Low Visibility) में भी विमान को उड़ाने और उतारने के लिए प्रशिक्षित और कुशल पायलटों (Pilots) की जरूरत होती है. मगर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 2 एयरलाइंस कंपनियों की एक ऐसी लापरवाही को पकड़ा है, जिसमें कोहरे जैसे हालात में विमानों को उड़ाने और उतारने के लिए प्रशिक्षण नहीं हासिल करने वाले पायलटों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया. इसके कारण कोहरे के वक्त कई उड़ानों को दिल्ली के बजाय कहीं और डायवर्ट किया गया.

डीजीसीए ने दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के दौरान गैर प्रशिक्षित पायलटों को ड्यूटी पर लगाने के लिएएयर इंडिया (Air India) और स्पाइसजेट (SpiceJet) को कारण बताओ नोटिस जारी किया. इन दोनों एयरलाइंस के ऐसा करने के कारण दिल्ली जाने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि दोनों एयरलाइंस को नोटिस जारी किया गया. यह पाया गया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर बड़ी संख्या में उड़ानों को डायवर्ट करने की सूचना मिलने पर यह कदम उठाया गया.

इन दोनों एयरलाइंस ने ऐसे पायलटों को ड्यूटी पर लगा दिया था, जिनको कम दृश्यता में उड़ान भरने या उतरने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया था. 24-25 और 27-28 दिसंबर की मध्यरात्रि के बीच कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट करने की सूचना मिली थी. डीजीसीए के अधिकारी ने कहा कि दोनों एयरलाइंस को पंद्रह दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है. गौरतलब है कि 26 दिसंबर को दृश्यता 50 मीटर तक गिर जाने के कारण आईजीआई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ था.

नहीं होने देंगे आम चुनाव…भारत के इस पड़ोसी देश में हो रही पीएम को हटाने की मांग, विपक्ष ने किया हड़ताल का ऐलान

0

भारत के पड़ोसी देश बांग्‍लादेश में इस वक्‍त चुनाव हो रहे हैं. बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने गुरुवार को शेख हसीना की सरकार को अवैध करार देते हुए पीएम के इस्‍तीफे की मांग की. उन्‍होंने 7 जनवरी के होने वाले आम चुनाव के विरोध में शनिवार से 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया. बीएनपी आम चुनाव का बहिष्कार कर रही है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया आम चुनाव से पहले एक अंतरिम गैर-पार्टी न्‍यूट्रल सरकार की मांग कर रहे हैं. सत्तारूढ़ अवामी लीग शेख हसीना की सरकार ने इस मांग को खारिज कर चुकी है.

बीएनपी के संयुक्त वरिष्ठ महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आम हड़ताल की घोषणा की. रिजवी ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “48 घंटे की हड़ताल 6 जनवरी को सुबह 6 बजे से 8 जनवरी को सुबह 6 बजे तक चलेगी. हड़ताल में अवैध सरकार के इस्तीफे, एक गैर-पार्टी न्‍यूट्रल सरकार की स्थापना और सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करने की मांग की गई है. हड़ताल के जरिए बीएनपी का लक्ष्य अवामी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अपने असहयोग आंदोलन के लिए समर्थन जुटाना है. इसने देश के संविधान में संशोधन करके चुनावी निगरानी के लिए एक गैर-पार्टी अंतरिम सरकार की अपनी मांग पर जोर देने के लिए लोगों से टैक्‍स और बिलों का भुगतान नहीं करने का आग्रह किया है.

विरोध के दौरान अब तक 16 की मौत
इस हड़ताल के माध्यम से विपक्षी दल महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और स्थायी समिति के सदस्य अमीर खसरू महमूद चौधरी सहित अपने नेताओं की रिहाई की भी मांग कर रहा है, जिन्हें हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, पुलिस ने पिछले तीन महीने में हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कम से कम 16 लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए. राजनीतिक हिंसा में बसों और ट्रकों सहित दर्जनों वाहनों को आग लगा दी गई.

26 जनवरी से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, जम्मू-कश्मीर का मोस्ट वांटेड हिजबुल आतंकी हुआ गिरफ्तार

0

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi police’s Special Cell) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दिल्ली स्पेशल सेल की टीम ने 5 लाख रुपए के इनामी आतंकी जावेद मट्टू (Javid Matoo) को गिरफ्तार किया है. मट्टू आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन (Hizbul Mujahideen) का सदस्य है. पुलिस को इसकी तलाश कई महीनों से थी. इसकी गिरफ्तारी के लिए देश के कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही थी.

स्पेशल सेल के सूत्र के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम जावेद मट्टू (Javid Matoo) के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ हत्या करने के कई मामले दर्ज है. वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu- Kashmir Police ) को भी इसकी काफी समय से तलाश थी. इसी दौरान दिल्ली स्पेशल सेल की टीम को इस आतंकी के बारे में दिल्ली में होने की महत्वपूर्ण जानकारी मिली.

जानकारी मिलने के तुरंत बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर ने इस खबर की औपचारिक तौर पर पुष्टि की है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जावेद मट्टू (Javid Matoo) के बारे में अहम जानकारी उपलब्ध कराई. सेल ने बताया कि इस आतंकी जावेद मट्टू (Javid Matoo) की खोज करने के लिए काफी समय से कई राज्यों में छापेमारी की जा रही थी. पुलिस ने जावेद मट्टू (Javid Matoo) के सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था.

 ट्रक ड्राइवर बवाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, देखें कहां-कितने बढ़े रेट

0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की तेजी दिख रही है. गुरुवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़त के साथ 73.06 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे और डीजल में 28 पैसे की कमी आई है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल में 27 पैसे की कमी आई है. वहीं, पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 70 पैसे और डीजल 65 पैसे सस्ता हुआ है. वहीं, गुजरात में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की तेजी दिख रही है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

5 देश जिनके पास है दुनिया का सबसे ज्यादा कर्ज, हैरान कर देगा एक-एक नाम, 2 तो खुद को कहते हैं सुपरपावर

0

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज लेकर बैठी हुई है. यूएस के पास 2024 में 34 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज हो गया है. यह विकसित या विकासशील किसी भी देश से ज्यादा है. हालांकि, जीडीपी के साइज के संदर्भ में अगर देखा जाए तो यूएस से ऊपर जापान है. आज हम आपको ऐसे 5 देशों के बारे में बताएंगे जिन पर सबसे ज्यादा कर्ज है.

आपको बता दें कि इस कर्ज में एक्सटरनल और इंटरनल दोनों तरह के कर्ज शामिल हैं. बाहरी कर्ज वह होता है जो एक दूसरे देश या फिर इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन से लेता है. अंदरूनी कर्ज एक देश अपने देश की बड़ी कंपनियों व आम जनता से लेता है. इसके लिए गवर्नमेंट सिक्योरिटी व बॉन्ड जारी किये जाते हैं.

ध्यान दें कि यह सूची जीडीपी के मुकाबले कर्ज के अनुपात में नहीं है. यह एक देश पर कर्ज के टोटल अमाउंट के आधार पर दी गई है. अमेरिका के अलावा अन्य देशों का कर्ज 2023 के आंकड़ों पर आधारित है. आइए देखते हैं सबसे ज्यादा कर्ज वाले देश कौन से हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि भारत और उसके पड़ोसियों पर कितना कर्ज है. यह आंकड़े इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस (IIF) के हैं.

अमेरिका- यूएस पर 34 ट्रिलियन डॉलर या 34000 अरब डॉलर का कर्ज है. यह उसकी जीडीपी का 130 फीसदी से अधिक है. इसके अगले 4 साल में बढ़कर 137 फीसदी से अधिक होने का अनुमान है.

चीन- 14 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज के साथ चीन इस सूची में दूसरे स्थान पर है. 2013 में यह 3.10 ट्रिलियन डॉलर था. उस बाद लगातार चीन के कर्ज में वृद्धि हुई है. इस साल यह कर्ज 15 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर निकल सकता है.

जापान- जापान पर 2023 में 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज है. आपको बता दें कि जीडीपी टू डेट के मामले में 2023 तक जापान सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश था. अब यह रिकॉर्ड लेबननान के पास है. जापान पर जीडीपी के मुकाबले 239 फीसदी लोन है.

I.N.D.I.A गठबंधन में डर का माहौल? संयोजक पद पर फिर सस्सेंपस, उद्धव ठाकरे ने नीतीश को घुमाया फोन

0

शिवसेना के शीर्ष सूत्रों ने न्यूज18 को बताया कि बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए इंडिया गठबंधन के नेता एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि गठबंधन की बैठक स्थगित कर दी गई है और अब 5 जनवरी यानी कि आज होगी. इससे पहले सूत्रों ने News18 को बताया था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के संयोजक के रूप में चुने जाने की संभावना है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के संयोजक के रूप में चुना जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बैठक में सभी दल चर्चा के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. एक सूत्र ने कहा, ‘बैठक में लगभग 10-12 पार्टियां भाग लेंगी और निर्णय से दूसरों को अवगत कराया जाएगा.” सूत्रों ने आगे कहा कि नीतीश कुमार पर लगभग आम सहमति है. क्योंकि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी ने जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के लिए जोर दिया है.

नीतीश कुमार को चुनने के पीछे मुख्य कारणों में से एक यह है कि वह हिंदी हार्टलैंड (बिहार) से हैं, विपक्ष को लगता है कि इस बेल्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत और लोकप्रियता का मुकाबला करेंगे. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कांग्रेस के नेता के हवाले से कहा गया, ‘ऐसे समय में जब राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण यात्रा पर निकल रहे हैं, हम गठबंधन की स्पीड को जारी रखना चाहते हैं. अगर नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में चले जाते हैं, तो विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास विफल हो जाएगा. इंडिया ब्लॉक के अधिकांश सदस्य इस चिंता से सहमत प्रतीत होते हैं. कांग्रेस, वैसे भी, राष्ट्रीय अध्यक्ष या अध्यक्ष का पद खड़गे के पास रखकर गठबंधन में अग्रणी पार्टी के रूप में अपनी प्रधानता बनाए रखेगी.”

इस बीच, कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी संकेत दिया कि नीतीश कुमार को उनके गठबंधन का संयोजक बनाया जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सिंह के हवाले से कहा गया है कि नीतीश के इंडिया ब्लॉक से दूर जाने की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयासों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री की सराहना की और उन्हें उनके भारतीय गुट की धुरी बताया.

‘मुझे अरेस्ट करने की साजिश’, अरविंद केजरीवाल ने बताया कब जाएंगे ED दफ्तर

0

दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने ईडी द्वारा भेजे गए अब तक तीनों समन को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि अब तक एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और अबतक एक भी सबूत नहीं मिले हैं. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है, किसी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए कहा कि अगर घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है?

प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है. किसी को भी पकड़कर जेल डाल दो. मेरी सबसे बड़ी ताकत ईमानदारी है. ये झूठे केस लगाकर मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं. मेरे वकील ने बताया कि ये सभी समन गैरकानूनी है. ये गैरकानूनी क्यों है, इनका जवाब मैंने ईडी को दिए हैं, अगर ये सही समन भेजते हैं, तो मैं जांच में सहयोग करूंगा.’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘बीजेपी का मकसद सही जांच करना नहीं है, बल्कि लोकसभा चुनाव में मुझे प्रचार करने से रोकना है. इनका मकसद है कि मुझे पूछताछ के बहाने बुला लो और गिरफ्तार कर लो. ताकि मैं लोकसभा में चुनाव प्रचार ना कर पाऊं.’