Home Blog Page 1109

(Holiday Calendar 2024 ; में सिर्फ 60 छुट्टियां, बड़े त्योहारों पर खुलेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

0

(Holiday Calendar 2024). हर राज्य साल खत्म होने से पहले आगामी वर्ष का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर देता है. बिहार के शिक्षा विभाग ने उर्दू स्कूलों के लिए हॉलिडे कैलेंडर 2024 (Bihar School Holiday Calendar 2024) जारी कर दिया है.

मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों में भी इसी कैलेंडर के अनुसार छुट्टी दी जाएगी.

बिहार ने छुट्टियों के अपने कैलेंडर में काफी बदलाव किया है. साल 2024 में होने वाली छुट्टियों में कटौती की गई है. कई बड़े त्योहारों पर स्कूल खोलने के आदेश जारी हुए हैं. सिर्फ यही नहीं, इस कैलेंडर के अनुसार, शिक्षकों को समर वेकेशन का ब्रेक भी नहीं मिलेगा. देखिए बिहार स्कूल हॉलिडे कैलेंडर 2024 में क्या अहम बदलाव हुए हैं.

64 नहीं, 60 छुट्टियों की लिस्ट
बिहार एकेडमिक कैलेंडर 2024 जारी होते ही विवादों में छा गया है (List of Holidays 2024). बिहार में पिछले साल त्योहार व जयंती आदि मिलाकर कुल 64 दिन स्कूल बंद रहे थे. लेकिन साल 2024 में छुट्टियों में कटौती कर दी गई है. अगले साल कुछ अहम त्योहारों पर स्कूल खुले रहेंगे और स्टूडेंट्स को सब मिलाकर सिर्फ 60 छुट्टियां मिलेंगी. इनमें रविवार की छुट्टी भी शामिल है.

रद्द हुई इन त्योहारों की छुट्टी
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने कई त्योहारों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं. गौरतलब है कि अभी तक इन त्योहारों पर स्कूल बंद रहते थे. ऐसा पहली बार होगा, जब इन बड़े त्योहारों पर भी बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे. बिहार शिक्षा विभाग ने रामनवमी 2024, रक्षाबंधन 2024, शिवरात्रि 2024, जन्माष्टमी, 2024 तीज 2024 व जितिया आदि की छुट्टी कैंसिल कर दी है.

इन त्योहारों पर मिलेगा अवकाश
बिहार के उर्दू स्कूलों में कुछ त्योहारों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं. 2024 में ईद की छुट्टी दो दिन के बजाय कुल 3 दिनों की रहेगी. बकरीद की छुट्टी भी कुल तीन दिन तक रहेगी. पिछले साल मुहर्रम पर 1 दिन का अवकाश मिला था लेकिन साल 2024 में बढ़ाकर 2 दिन कर दिया गया है. हालांकि शब-ए-बारात की छुट्टी कम की गई है.

बदल सकते हैं साप्ताहिक अवकाश
छुट्टियों की लिस्ट के साथ ही बिहार सरकार शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन में स्पष्ट है कि जो स्कूल मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थित हैं, उनका साप्ताहिक अवकाश भी बदला जा सकता है. स्कूल चाहें तो जिलाधिकारी की अनुमति लेकर रविवार के बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर सकते हैं. ऐसा करने वाला बिहार पहला राज्य है.

टीचर्स को नहीं मिलेगी समर वेकेशन
इस नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार के उर्दू स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों को समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा (Summer Vacation 2024). गर्मियों में स्कूल सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे. इस दौरान भी पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग व अन्य अहम आयोजन चलते रहेंगे. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्कूल में छुट्टी के बजाय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

OPINION: ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल को दुनिया में मिल रही नई पहचान…’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को दुनिया में नई पहचान मिलती जा रही है. यहीं नहीं इंडियन रेलवे लगातार एक के बाद एक नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है और ये पीएम मोदी की दूरगामी नीति और उनके विज़न की वजह से संभव हो पा रहा है.

2014 से पहले भारतीय रेल को केंद्र सरकार पर बोझ माना जाने लगा था. भारतीय रेल के भविष्य को लेकर कई बातें कही जा रही थी. लेकिन जबसे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, पीएम मोदी ने रेलवे का कायाकल्प करने की ठानी और नतीजा अब देश के सामने है. प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और उनकी रेलवे के विकास, आधुनिकीकरण की सोच भारतीय रेलवे को दुनिया में अव्वल बना दी है.

रेलवे के विद्युतीकरण में बना रिकॉर्ड
रेलवे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9.5 वर्षों में मौजूदा रेल नेटवर्क का 90 प्रतिशत से अधिक विद्युतीकृत कर दिया गया है. पिछले 9 वर्षों में 62 प्रतिशत यानी 37,014 किमी रेल लाइन का विद्युतीकरण किया गया है. ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है. रेलवे के विद्युतीकरण का असर ये है कि तेल आयात करने की लागत हो सकती है कम और पूरे रेलवे का विद्युतीकरण करने के बाद यह संभव हो सकेगा. हमारे देश में बनाई गई बिजली का इस्तेमाल अगर हम रेलवे में करेंगे, तो इससे तेल आयात करने की लागत कम हो जाती है. इससे मोदी जी की दूरदर्शी सोच परिलक्षित होती है. 2024 तक इस 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है. जानकर हैरानी होगी कि रेलवे को जीरो कार्बन उत्सर्जक बनाने के लिए प्रधानमंत्री एक मिशन की तरह इसपर काम कर रहे हैं. रेलवे के मुताबिक, सबकुछ ठीक रहा तो भारतीय रेल वर्ष 2030 तक विश्व की पहली जीरो कार्बन उत्सर्जक रेल सेवा बना सकी है.

विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क
इंडियन रेलवे विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और भारत में सबसे बड़ा बिजली उपभोक्ता है. करीब 67,956 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली 13000 ट्रेनों में रोजाना करीब 24 मिलियन लोग यात्रा करते हैं और प्रतिदिन 3.3 मिलियन टन माल की ढुलाई भी की जाती है.

दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म
भारत को विश्व के सबसे लंबे रेलवे स्टेशन होने का भी गौरव प्राप्त है. पहले गोरखपुर स्टेशन को दुनिया के सबसे लंबे रेलवे स्टेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल हुआ था. हालांकि, मार्च 2023 में भारत ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे जोन के हुबली रेलवे स्टेशन को देश का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन बनाया. इस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 की लंबाई 1507 मीटर है, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है.

कालका-शिमला टॉय ट्रेन
कालका-शिमला ट्रेन का नाम भी गिनीज रिकॉर्ड में शामिल है, जिसे वर्ष 2003 में विश्व की सबसे ऊंची रेलवे रूट के रूप में मान्यता दी गई. यह ट्रेन विशेष इंजीनियरिंग के साथ 96 किलोमीटर की ऊंचाई पर चलती है और यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में भी मान्यता प्रदान की हुई है.

रोजगार के क्षेत्र में भी सबसे आगे
भारतीय रेलवे ने रोजगार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें यह दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्कों में से एक है. वर्तमान में इसके पास 13 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जो इसके रोजगार क्षेत्र को एक अद्वितीय स्थान पर रखते हैं.

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड की आबादी से ज्यादा यात्री
भारतीय रेलवे के नेटवर्क का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में रोजाना जितने लोग रेल से सफर करते हैं, उतनी ऑस्ट्रेलिया की आबादी भी नहीं है. ऑस्ट्रेलिया की आबादी 2.75 करोड़ हैं, जबकि भारतीय रेल से रोजाना तकरीबन तीन करोड़ लोग यात्रा करते हैं.

आखिर किसने किया पेट्रोल का अविष्कार? जवाब शायद ही होगा पता

0

पहले के समय में इंसान पैदल ही एक से दूसरे जगह का सफर तय करता था. ज्यादा दुरी होने पर लोग जहाज या नाव का सहारा लेते थे. धीरे-धीरे समय बदला और अब तो लोग कार से ही ट्रेवल करना पसंद करते हैं.

सड़कों पर इंसान कम और गाड़ियां ज्यादा नजर आती है. गाड़ियां भी कोई पेट्रोल से चलती है तो कोई डीजल से. अब तो सीएनजी और बैटरी चलित कार भी मार्केट में आ गए है. लेकिन क्या आपको ये पता है कि आखिर पेट्रोल का अविष्कार किसने किया?

आपको बता दें कि पेट्रोल प्रकृति में नहीं मिलती. इसे क्रूड ऑइल से अलग किया जाता है. क्रूड ऑइल लाखों-करोड़ों साल जमीन के अंदर गले पेड़-पौधे या जानवरों के अवशेष के हाई प्रेशर और तापमान पर सड़ने के बाद बनता है. गाड़ियों में इस्तेमाल होने से कई सालों पहले क्रूड ऑइल का इस्तेमाल लाइट्स, मेडिसिन्स में किया जाता था.

चीन में हुई शुरुआत
बात अगर पेट्रोल के सटीक इस्तेमाल की करें, तो सबसे पहले चीन में 347 AD में कुएं खोदे गए थे. इनसे तेल निकाला जाता था. इसके बाद 600 BC में बबीलोनियंस ने क्रूड ऑइल के एक प्रकार से दीवार का निर्माण किया था. 1000 BC में पर्शिया के लोगों ने इस ऑइल का इस्तेमाल लाइटिंग और हीटिंग में किया था. हालांकि, अगर मॉडर्न एरा की बात करें तो उन्नीसवीं सदी में नई तकनीक की मदद से क्रूड ऑइल से पेट्रोल अलग करने का प्रोसीजर शुरू किया गया था.


काफी सदियों पुराना है इतिहास

इस तरह फैला कारोबार
1859 में पेंसिल्वेनिया में रहने वाले एडविन ड्रेक ने सबसे पहला कमर्शियल ऑइल का कुआं खोदा था. इसके बाद इसमें से पेट्रोल एक्सट्रेक्ट किया गया. इसके बाद ही अमेरिका, रुस, कनाडा, मेक्सिको, वेनेज्युएला और ईरान में इसकी शुरुआत हुई. क्रूड ऑइल से किरोसिन, गैसोलीन, डीजल और जेट फ्यूल भी निकाला जाने लगा. 1853 में शमूएल किएर ने पिट्सबर्ग में सबसे पहला ऑइल रिफायनरी बनाया. इसमें अलग-अलग तापमान पर क्रूड ऑइल से अलग-अलग चीजें निकाली गई. जिसमें से निकली गैसोलीन को सबसे वैल्युएबल माना गया. 1885 में इस गैसोलीन से चलने वाली पहली कार बनाई गई, जो जर्मनी में इस्तेमाल की गई. इसके बाद तो क्रान्ति आ गई और 1920 तक सिर्फ अमेरिका में ही 9 मिलियन से ज्यादा कार सड़कों पर नजर आने लगी.

छग में 25 रुपए, दूसरे राज्य की मंडी में 30 रुपए तक पंहुचा दाम….

0
  • प्रदेश में टमाटर की अच्छी फसल के बावजूद चिल्हर में कम नहीं हो रहे दाम

प्रदेश में टमाटर की अच्छी फसल होने के बावजूद इसके दाम बढ़े हुए हैं। इसका कारण थोक मंडियों में टमाटर को सही भाव नहीं मिलना बताया जा रहा है, जबकि राज्य की सीमाओं से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश के अलावा तेलंगाना आदि राज्यों की सब्जी मंडियों में टमाटर के भाव प्रदेश की तुलना में ज्यादा हैं।

इस कारण कई बड़े किसानों के अलावा टमाटर के थोक व्यापारी भी यहां से टमाटर खरीदकर दूसरे राज्यों में टमाटर खपाकर जमकर मुनाफा कमा रहे हैं।

राज्य के लोकल टमाटर दूसरे राज्यों में खपाए जाने से थोक मंडियों टमाटर की आवक कम हो गई है, जिसके कारण यहां टमाटर के भाव में गिरावट नहीं आ पा रही है। हालांकि रविवार को मंडी में आवक थोड़ी बढ़ी, जिसके कारण टमाटर के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे टमाटर थोक में 25-28 रुपए तो चिल्हर में 35-40 रुपए प्रति किलो बिके।

दूसरे राज्यों से आवक कम

एक ओर जहां लोकल टमाटरों को दूसरे राज्यों में खपाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से प्रदेश में टमाटर की आवक भी इन दिनों काफी कम है। थोक सब्जी विक्रेता टी. श्रीनिवास राव रेड्डी ने बताया कि दूसरे राज्यों से आवक बहुत कम है, वहीं लोकल टमाटर की आवक भी कम हो गई है। इस कारण टमाटर के भाव में गिरावट नहीं आ रही है।

बिचौलिए भी कमा रहे

टमाटर के भाव बढ़ने का एक कारण बिचौलिए भी हैं। कई किसान ट्रांसपोर्टिंग का भाड़ा और समय बचाने के लिए टमाटर बिचौलियों के जरिए बेचते हैं। बिचौलिए किसान से कम दाम पर टमाटर खरीदकर उसे ज्यादा भाव में बेच देते हैं। वहीं कई बिचौलिए 7-8 प्रतिशत कमीशन लेकर मंडी, चिल्हर व्यापारियों या थोक व्यापारियों के यहां सौदा करा देते हैं।

छग में 25 रुपए, दूसरे राज्य की मंडी में 30 रुपए तक

टमाटर का उत्पादन करने वाले भाठागांव निवासी किसान आकाश कोडियार ने बताया कि थोक मंडी में कमीशन का खेल चलता है, जिसके कारण किसानों को टमाटर का सही भाव नहीं मिल पाता है। इस कारण वे पिछले एक साल से टमाटर थोक व्यापारियों के जरिए ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि राज्यों में खपा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सब्जी मंडी में किसानों से 25 रुपए के भाव से टमाटर खरीदा जा रहा है, वहीं ट्रांसपोर्टिंग चार्ज मिलाएं तो घटकर 22- 23 रुपए किलो पड़ रहा है, जबकि दूसरे राज्य की मंडियों में ट्रांसपोर्टिंग चार्ज का खर्च जोड़ने के बाद भी 28-30 रुपए किलो की दर से टमाटर के भाव मिल रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा फायदा हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना…

0

छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आगे दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। रायपुर में 18.1 बिलासपुर में 15.6, जगदलपुर में 17.4 डिग्री. दुर्ग में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं।

भीख मांगकर करोड़पति बनी ये लड़की, एक साल में फ्लैट, कार और अब मलेशिया हुई शिफ्ट…

0

पाकिस्तान की एक लड़की अपने गजब बिजनैस मॉडल से कोई जॉब या बिजनैस किए बिना करोड़पति बन गई है। अब अमीरी में खेल रही लड़की की कोई लॉटरी नहीं बल्कि उसने यह दौलत भीख मांगकर कमाई है और इस बात को वह गर्व से कबूल भी करती है।

इस लड़की के कबूलनामे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट करके पाकिस्तान की खस्ता आर्थिक हालत पर तंज कसा है। उन्होंने वीडियो पोस्ट : लिखा-‘पड़ोसी देश के कारोबारी।’

सीमापार सूत्रों के अनुसार वीडियो में पाकिस्तानी यू-ट्यूबर एक खूबसूरत लड़की का इंटरव्यू लेता दिखता है। वह लड़की बताती है कि उसका नाम लाइबा है और वह मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है लेकिन अब मलेशिया में शिफ्ट हो गई है। लाइबा कहती रिश्तेदारों से मिलने के लिए आती रहती है। अपनी दौलत के बारे में पूछे जाने पर लड़की कहती है कि उसके पास मलेशिया में 2 फ्लैट्स और खुद की कार है। उसके परिवार वाले भी उसके साथ ही रहते हैं। उसने सारी दौलत पिछले 5 वर्षों में सड़कों पर भीख मांगकर कमाई है।

छत्तीसगढ़ : वोटिंग से पहले मध्य मतदाताओं से पीएम मोदी की अपील और संदेश…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदताओं के साम संदेश जारी किया।

पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए इस बार का प्रचार अभियान बल्कि जनता-जनार्दन से आशीर्वाद लेने का अभियान बहुत ही खास रहा। मैं राज्य के कोने-कोने में गया, अनेकों लोगों से मिला, संवाद किया। लोगों में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, भाजपा पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है।

आज की नई पीढ़ी, भारत के अगले 25 वर्षों और अपने 25 वर्षों को एक साथ जोड़कर देख रही है। और इसलिए विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के दायित्व को निभाने के लिए हमारे नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे हैं। लोग का ये अटूट विश्वास है कि 21वीं सदी का विकसित ”भाजपा ही बना सकती है। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि विकसित भारत के लिए, भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव अभियान के दौरान मेरे अनुभव बहुत ही अद्भुत रहे, अभूतपूर्व रहे। कहा जाता है- छत्तीसगढ़िया…सबसे बढ़िया। मैंने इसकी प्रतिध्वनि चारों तरफ महसूस की। छत्तीसगढ़ के परिश्रमी लोग अपने राज्य को और बेहतर बनाने के लिए, सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए नई उम्मीदों और नई ऊर्जा से भरे हुए हैं। वो जानते हैं कि कुशासन और भ्रष्टाचार के शिकंजे से अगर कोई छत्तीसगढ़ को निकाल सकता है, तो वो भाजपा ही है। भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी।

अगले कुछ साल में छत्तीसगढ़ अपने 25 साल पूरे कर रहा है। आज राज्य में जो नौजवान हैं, जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, वो एक समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प के साथ ही उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ का भी संकल्प लिया है। वो अपने जीवन के अगले 25 वर्ष, विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत के संकल्प को समर्पित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

जिस तरह राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के युवा हमारे विकास मॉडल के साथ जुड़ रहे हैं, वो बहुत उत्साहित करने वाला है। छत्तीसगढ़ के युवाओं की ये शक्ति, परिवर्तन का नया अध्याय लिखने वाली है। छत्तीसगढ़ की महतारी, हमारी बहनों-बेटियों ने भी राज्य के विकास की ध्वजा पताका खुद उठा ली है। आज भारत जिस तरह महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास कर रहा है, उसका प्रभाव हमें छत्तीसगढ़ में भी दिखता है।

इस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार तय है। जनता, भाजपा के सुशासन पर विश्वास कर रही है, कांग्रेस के खोखले वादों पर नहीं। भाजपा अपने हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, वचनबद्ध है। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में आने वाली बीजेपी सरकार आपकी आकांक्षाओं और प्रदेश की समृद्धि की सरकार होगी।

Kartik Purnima पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे CM Bhupesh Baghel

0

छत्तीसगढ़ : सीएम Bhupesh Baghel ने Kartik Purnima के मौके पर खारुन नदी में स्नान किया। इस दौरान वह आस्था की डुबकी लगाते हुए दिखाई दिए।

सीएम के साथ कई अन्य लोग भी वहां पर मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ : विधानसभा निर्वाचन 2023 के आगामी मतगणना को लेकर तैयारियां…

0

विधानसभा निर्वाचन 2023 के आगामी मतगणना को लेकर गंज मंडी राजनांदगांव में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा पहुचें.

दिनांक 25.11.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के चुनाव की मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

स्ट्रांग रूम में  ईवीएम व वीवीपैट मशीनें जमा की गई है जिसकी सुरक्षा केंद्रीय सरक्षा बल व सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को मुस्तैदी के साथ डयूटी करने व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाईन एवं चेक लिस्ट के अनुसार बिंदुवार जानकारी लेते हुये दिशा निर्देश दिये।

छत्तीसगढ़ : तालाब नहाने गई महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गया जेल…

0

छत्तीसगढ़ : दिनांक 23.11.2023 को ग्राम भरेगांव निवासी महिला द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में आरोपी यशवंत साहू पिता स्वर्गीय पकलू साहू के विरुद्ध लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 19.11 2023 के दिन 11:00 बजे यह गांव के बंधिया तालाब में नहाने गई थी तभी अकेले देखकर आरोपी यशवंत साहू ने पीड़िता को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया  है !

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया !
मामला महिला से संबंधित होने एवं गंभीर होने से तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (आईपीएस) के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम लाल ध्रुव के नेतृत्व  चौकी सुरगी पुलिस के द्वारा आरोपी यशवंत साहू की सरगर्मी से पता तलाश कर आज दिनांक 25.11.2023 को आरोपी यशवंत साहू ग्राम चांदो थाना डोंगरगांव क्षेत्र में अपनी बहन के घर होने की सूचना मिलने पर आरोपी को दबिश देकर पकड़ा गया, पूछताछ पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जुडिशल डिमांड पर जेल दाखिल किया गया है !