Home Blog Page 1110

छत्तीसगढ़ : षडयंत्रपूर्वक हत्या कर व्यापारी को ब्लेकमेल करने की योजना, मामले का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ : षडयंत्रपूर्वक हत्या कर व्यापारी को ब्लेकमेल करने की योजना, मामले का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार सायबर सेल राजनांदगांव एवं थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की सयुक्त कार्यवाही। हत्या के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मृतक को थम्सअप (कोल्ड्रिग) में जहर मिलाकर पिलाकर किया गया हत्या।

मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में हत्या कर शव को इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल पार्रीनाला के पास लाकर फेका गया। चारो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल। मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा घटना बाद अभी भी फरार है.

आरोपी के नाम – दयाराम साहू 2. मनीष खुटेल 3. नितेश सेन 4. प्रेमेन्द्र निर्मलकर

दिनांक 22.11.2023 को सूचना मिला की पार्रीनाला इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास एक अज्ञात शव पडा मिला है’ पार्रीकला थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव की रिपोर्ट पर मौके पर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

शव की अरिहंत टावर मानव मंदिर चैक के पास राजनांदगांव के रूप में पहचान किया गया। नंबरी मर्ग क्र0 83/23 धारा 174 जा.फौ. कायम कर शव का पीएम कराया गया।

जांच के दौरान दिनांक 24.11.2023 को ज्ञानचंद बाफना अरिहंत टॉवर राजनांदगांव द्वारा मर्ग से संबंधित शिकायत किया कि आटो चालक अफजल खान के माध्यम से एक टाइपशुदा और एक हाथ में लिखा पन्ना मिला है, जिसमे टाइपशुदा पन्ने को पढने पर जेल भेजने का डर दिखाकर उद्दापन करने की नियत से लिखा प्रतीत हुआ। आटो चालक अफजल खान से पुछने पर बताया कि मुझे नितेश और उसके साथी ने लिफाफा देकर ज्ञानचंद बाफना के पास छोडने बोला था, नितेश ने पूछताछ मे बताया कि उसे प्रेमेन्द्र निर्मलकर गुरूनानक चैक में मिला और बोला की एक बड़ा पार्टी हाथ लगा थोडा रिस्क वाला काम है, साथ देगा तो तुझे भी हिस्सा मिलेगा।

जिस पर मै उतावला होकर पुरी बात पुछा तो प्रेमेन्द्र ने बताया की प्रकाश गोलछा प्लान बनाया है कि ज्ञानचंद बाफना को फंसाना है। इसी प्लान के तहत दिनांक 21.11.2023 के दोपहर को ज्ञानचंद बाफना के नौकर सुरेश कुमार जोशी को मै एवं मनीष खुटेल, दयाराम साहू, एवं प्रकाश गोलछा मिलकर थम्सअप में जहर मिलाकर पिलाकर मार दिये है। जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घेराबंदी कर पकडे पूछताछ पर उपरोक्त आरोपियो द्वारा प्रकाश गोलछा के कहने पर पैसे के लालच में आकर प्रकाश गोलछा के साथ मिलकर सुरेश कुमार जोशी पिता स्व. मदन लाल जोशी उम्र 52 साल ”को प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में थम्सअप में जहर मिलाकर उसे पिलाकर मारकर उसके शव को कार से पार्रीनाला के पास इण्डियन पब्लिक स्कूल, सुरेश राईस मिल के पास ले जाकर फेंकना एवं उसके गमछा और जूता को रानी सागर तालाब में फेक देना बताये। आरोपीगणों के कब्जे से पेश करने पर थम्सअप, का बोतल, पायजन का शीशी, डिस्पोजल गिलास, रस्सी, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया। कि आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 879/23 धारा 302, 201, 120 बी भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। चारों आरोपियो के विरूद्ध प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 25.11.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियो को जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी नितेश सेन पिता मदन सेन आदतन आरोपी है, जिसके विरूद्व पूर्व में थाना कोतवाली में अप.क्र. 231/17 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, अप.क्र. 466/19 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. कायम कर चालान किया गया है, तथा धारा 151/107, 116 (3) जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

 प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रकाश गोलछा के विरूद्व पूर्व में थाना कोतवाली में अप.क्र. 171/2010 धारा 120 बी, 406, 467, 468, 471, भादवि. , अप.क्र.155/2022 धारा 3, 4 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 दर्ज कर चालान किया गया है।

तेलंगाना : ‘रायथु बंधु’ योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करने की मंजूरी, 70 लाख किसानों को राशी वितरण…

0

चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार को 28 नवंबर से पहले ‘रायथु बंधु’ योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करने की मंजूरी दी। ‘रायथु बंधु’ योजना किसानों को ‘निवेश सहायता’ के रूप में वित्तीय मदद प्रदान करने से जुड़ी है।

राज्य कृषि विभाग के अनुसार, इस फैसले से राज्य के 70 लाख किसानों को राहत बड़ी राहत मिली है।

निर्वाचन आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आयोग को ‘रायथु बंधु’ राशि के वितरण पर कोई आपत्ति नहीं है और यह निर्देश दिया जाता है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता व मतदान के दिन भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना प्रभावित नहीं होगी।’

सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 25,26 और 27 नवंबर को बैंक की छुट्टियों के कारण तथा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 29 व 30 नवंबर को ‘रायथु बंधु’ सहायता के वितरण की अनुमति नहीं है, इसलिए धनराशि ऑनलाइन डीबीटी के तहत सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

Tejas fighter aircraft : मोदी सरकार ने HAL को दिया Tejas लड़ाकू विमानों के लिए 36,468 करोड़ का ऑर्डर…

0

Tejas fighter aircraft : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 83 एलसीए एमके 1ए तेजस विमानों (Tejas aircraft) की आपूर्ति के लिए 36,468 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही।

यह जानकारी ऐसे समय दी गई, जब प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) का दौरा किया और लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि इन तेजस विमानों की आपूर्ति फरवरी 2024 तक शुरू होनी निर्धारित है। सरकार ने भारत की रक्षा तैयारियों और स्वदेशीकरण को बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं जिसमें तेजस लड़ाकू विमान भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि विमान का पहला संस्करण 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था और वर्तमान में वायुसेना की 2 स्क्वॉड्रन एलसीए तेजस के साथ पूरी तरह से परिचालन में हैं। अधिकारियों ने कहा कि एलसीए एमके 2 के विकास के लिए 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी गई है, जो एलसीए तेजस का अद्यतन एवं अधिक घातक संस्करण है।

उन्होंने कहा कि जून 2023 में मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान भारत में जीई इंजन के निर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर अमेरिकी कंपनी के साथ बातचीत की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य विमान के इंजन सहित स्वदेशीकरण को और बढ़ावा देना है।

WhatsApp : एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिला न्यू फीचर, प्रोफाइल में होने वाले बदलाव भी जानिए…

0

लोकप्रिय चैटिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में लगातार नए फीचर्स शामिल किए जाते हैं और इन्हें सभी के लिए स्टेबल वर्जन का हिस्सा बनाने से पहले बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है। अब वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसके साथ यूजर्स के प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी चैट विंडो में ही दिखाई जाएगी।

इस तरह किसी नंबर से मेसेज आने पर बिना चैट इन्फो में गए ही उसकी प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन देखी जा सकेगी।

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया फीचर ऐसी स्थिति में फायदेबंद होगा, जब किसी अनजान कॉन्टैक्ट से मेसेज आता है। इसके बाद अभी यूजर्स को चैट ओपेन करने के अलावा चैट इन्फो पेज पर जाना पड़ता है। यहां यूजर की प्रोफाइल फोटो से लेकर नाम और स्टेटस जैसी जानकारी दिखाई जाती है। अब यह जानकारी देखने के लिए चैट इन्फो पेज पर नहीं जाना होगा। प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी अब चैट विंडो ओपेन करते ही सबसे ऊपर दिखेगी।

एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को मिला फीचर
वॉट्सऐप अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी देने वाली ब्लॉग साइट WABetaInfo ने बताया है कि नए फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.23.25.11 अपडेट का हिस्सा बनाया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। नए बदलाव के साथ मेसेजिंग ऐप में प्रोफाइल इन्फो कन्वर्सेशन के हिस्से के तौर पर चैटिंग विंडो में ही दिख रहा है। सामने आया है कि यह फीचर ऐप में यूजर्स फीडबैक लेने के बाद शामिल किया जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कई यूजर्स की मांग थी कि कन्वर्सेशंस में ही यूजर्स के प्रोफाइल से जुड़ी बेसिक जानकारी दिखाई जाए और मेटा की ओनरशिप वाले ऐप ने इस आधार पर नया बदलाव किया है। प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन के साथ आसानी से तय किया जा सकता है कि किसी कॉन्टैक्ट से बात करनी है या नहीं। अब इसके लिए अलग से स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं है। जल्द सभी यूजर्स को इस बदलाव का फायदा मिलने लगेगा।

प्रोफाइल में होने वाले बदलाव भी दिखेंगे
नए फीचर का एक और फायदा यह है कि किसी यूजर की ओर से नाम या स्टेटस जैसे प्रोफाइल इन्फो में किए गए बदलाव तुरंत दिख जाएंगे। अभी ये बदलाव चैट इन्फो पेज पर जाने के बाद ही दिखते हैं और ऐसा ना करने पर लंबे वक्त तक नजर नहीं आते। प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप चैनल ओनर्स के साथ भी नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है और उन्हें सस्पेंड किए गए चैनल की जानकारी बेहतर ढंग से दी जाएगी।

Tiger 3 : सलमान खान की टाइगर हुई ब्लॉकबस्टर HIT, जानिए अबतक का कलेक्शन

0

सलमान खान इन-दिनों टाइगर 3 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं किस्त ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी.

टाइगर 3 की शुरूआती दिन दमदार रही और इसने दिवाली पर भारत में 44.5 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन 59.25 करोड़ रुपये कमाकर इसने अपना सबसे बड़ा कमाई वाला दिन दर्ज किया. हालांकि, तब से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है. टाइगर 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिलहाल 413.7 करोड़ रुपये है.Tiger 3 Box Office Collection

13वें दिन यानी 24 नवंबर को फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 258.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि शाम और रात के शो के दौरान ऑक्यूपेंसी प्रतिशत बढ़ गई.

सलमान खान को अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री से कुछ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिनकी पहली फिल्म ‘फर्रे’ 24 नवंबर को रिलीज हुई. इससे ‘टाइगर 3’ के कलेक्शन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा.

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, यह साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी.

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ के बाद आती है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ क्रमशः जासूस अविनाश और जोया के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इमरान हाशमी ने प्रतिपक्षी की भूमिका निभाई और रेवती और विशाल जेठवा जैसे अभिनेता भी कलाकारों का हिस्सा थे. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, ‘टाइगर 3’ का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है. फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है.

यह फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई, जिसने 2019 में अली अब्बास जफर की भारत (42.30 करोड़) और 2015 में सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़) को पछाड़ दिया, जो दिवाली पर भी रिलीज हुई थी.

WISHESH; 2024 में कब है होली, दशहरा और दिवाली? सभी त्योहारों की लिस्ट…

0

साल 2023 एक महीने बाद खत्म हो जाएगा. साल खत्म होने से पहले लोगों में अक्सर यह जानने की उत्सुकता होती है कि अगली साल को कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा. हिंदू धर्म के हर एक त्योहार की एक अलग महत्ता होती है लेकिन ऐसे कुछ खास त्योहार होते हैं जिनकी धूम पहले से ही शुरु हो जाती है.

इस लेख में आप उन्हीं कुछ खास त्योहारों की 2024 में पड़ने वाली डेट के बारे में जानेंगे.

हिंदू धर्म के अनुसार, चैत्र माह के बाद नया वर्ष शुरू हो जाता है. चैत्र के बाद वैशाख, आषाढ और क्रम से सभी महीने पड़ते हैं. हिंदू धर्म के सभी त्योहार हर साल अलग-अलग दिन पर पड़ते हैं. आने वाले साल 2024 में कौन सा त्योहार कब पड़ेगा और क्या होगी उसकी तारीख, चलिए जानते हैं.

मकर सक्रांति- 15 जनवरी

अगले साल मकर सक्रांति 15 जनवरी 2024 को पड़ेगी. इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे आरोग्य, धन और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

महा शिवरात्रि- 8 मार्च

महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है. इस दिन को शिव भक्त के लिए बहुत खास होता है. अगले साल महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को है.

होली- 24 मार्च

रंगों का त्योहार होली अगली साल 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन एक दूसरे को रंग लगाने और डांडिया खेलने की परंपरा है.

चैत्र नवरात्रि- 9 अप्रैल

अगले साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल 2024 को खत्म होंगी.

रक्षा बंधन- 19 अगस्त

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार अगले साल 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा.

जन्माष्टमी- 26 अगस्त

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रुप में जन्माष्टमी मनाई जाती है. अगले साल 26 अगस्त 2024 को पड़ रही है.

दशहरा- 12 अक्टूबर

दशहरा जिसे विजयदशमी भी कहते हैं, अगले साल 12 अक्टूबर 2024 को पड़ेगा.

दिवाली- 31 अक्टूबर

पांच दिवसीय दिवाली का त्योहार कार्तिस माह की कृष्ण पक्ष की को मनाया जाता है. अगले साल दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा.

छत्तीसगढ़ : अच्छी ठंड पड़ने साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना…

0

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कुछ दिनों बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. हालांकि, इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.

इसके बाद अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है |

मौसम विभाग के मुताबिक,

आने वाले चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।

हाल ही में गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक

अधिकतम तापमान दुर्ग, कोंडागांव, डोंगरगढ़ जिले में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पूरे प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा इलाका रहा. राजधानी रायपुर में आज साफ बादल रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है |

छत्तीसगढ़ : 160 पुलिस जवानों को कराया गया बलवा ड्रील का अभ्यास…

0

छत्तीसगढ़ : रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में 160 पुलिस जवानों को बलवा ड्रील का संयुक्त रूप से अभ्यास कराया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा एवं तहसीलदार मनीष वर्मा भी शामिल रहे.

आईजी रिर्जव टीम, डीआरजी टीम, यातायात पुलिस टीम व पुलिस के जवानों को अलग-अलग दायित्व की भूमिका देकर अभ्यास कराया गया। उपद्रव करने वाले बलवाइयों को कानून व्यवस्था न तोड़ने की समझाइश देते हुए, केन पार्टी, लाठी पार्टी, अश्रु गैस का प्रयोग किया गया।

पुलिस जवानों से आगामी कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया साथ ही साथ डॉग स्क्वॉड टीम के द्वारा डॉग को भी अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रील अभ्यास करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए और अच्छे से बलवा ड्रील का अभ्यास किए जाने हेतु दिशानिर्देश दिया गया। बलवा ड्रील के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा द्वारा सभी बलवा ड्रील के जवानों को ब्रीफ कर वीआईपी ड्यूटी, लॉ इन आर्डर ड्यूटी के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा कर अपने अनुभव को साझा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा एवं तहसीलदार मनीष वर्मा की उपस्थिति में पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त रूप से रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में 160 पुलिस जवानों को कराया गया बलवा ड्रील का अभ्यास


बलवा ड्रील अभ्यास दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अमित पटेल, रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव अरविंद साहू, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, ओपी सुरगी प्रभारी निरीक्षक पुरूषोत्तम ध्रुव, थाना सोमनी प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले, ओपी चिखली प्रभारी उनि नरेश बंजारे सहित जिला पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस जारी!

0

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग की तरफ से राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है।

कांग्रेस नेता से जवाब भी मांगा गया है। राहुल को जवाब देने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कार्रवाई की मांग की थी। बीजेपी महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल, ओम पाठक सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भी सौंपा था।

ज्ञापन में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी, आधारहीन और अपमानजनक आचरण के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करके तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं के बयान चुनावी माहौल को खराब कर देंगे। इससे सम्मानित व्यक्तियों को बदनाम करने के लिए अपशब्दों, आपत्तिजनक भाषा का उपयोग और झूठी खबरों को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

राहुल के बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी कर राहुल गांधी ने अपना असली रूप दिखा दिया है। रविशंकर ने यह भी याद दिलाया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के दौरान जब सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागार कहा था, तब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की क्या हालात हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी का बयान घोर निंदनीय है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही होगी। उन्होंने साफ कर दिया कि माफी नहीं मांगने की स्थिति में भाजपा इसे गंभीर मुद्दा बना सकती है।

राहुल ने पीएम पर की थी विवादित टिप्पणी

राहुल गांधी ने अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद पीएम पर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल ने राजस्थान में एक चुनावी भाषण में मोदी के खिलाफ ‘पनौती’ शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि, कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी का नाम नहीं लिया था।

छत्तीसगढ़ : क्रिकेट जगत में साल के आखिरी महीने के पहली तारीख 1 दिसंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच महा मुकबाला…

0

छत्तीसगढ़ : क्रिकेट जगत में साल के आखिरी महीने के पहली तारीख 1 दिसंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच महा मुकबाला होने जा रहा है. 5 मैचों के टी 20 सीरीज का चौथा मैच नया रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

आज से रायपुर में इंडिया ऑस्ट्रेलिया के मैच के लिए रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 6 टिकट काउंटर खोले गए है. टिकट के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आज बड़ी भीड़ उमड़ सकती है.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया है कि नया रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच के कॉरपोरेट बॉक्स की टिकट इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच की टिकट के दाम 3500 रुपये से शुरू है. इसके बाद बाद टिकटों के दाम 2000,2500 रुपये तक होंगे. इसके साथ लोअर स्टैंड के लिए 4000,5000 ,7500 रुपये के टिकट मिलेगी. इसके अलावा अलग अलग कैटेगरी में टिकट के दाम भी तय किए गए है. इसके अनुसार सिल्वर कैटेगरी की टिकट 10 हजार रुपये, गोल्ड 12 हजार 509 रुपये और प्लेटेनियम की टिकट 15 हजार रुपये में टिकट मिलेगी. वहीं कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट की कीमत 25 हजार रुपये रखी गई है.