Home Blog Page 1113

छत्तीसगढ़ : ‘जिला राजनांदगांव के समस्त थाना चौकी में एम.सी.पी. कार्यवाही लागातार वाहनो की चेंकिग…

0

छत्तीसगढ़ : जिला राजनांदगांव के समस्त थाना चौकी में एम.सी.पी. कार्यवाही के दौरान आने जाने वाले वाहनो को लागातार चेंकिग की जा रही है

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रौं में एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग करें. जिस पर जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा एमसीपी लगाकर अवैध सामग्री की चेकिंग की जा रही है, साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ : ‘वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल को लेकर बेहद उत्साहित ‘श्री राजेश मूणत’ का बयान…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दोनो चरण के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी श्री राजेश मूणत हल्के फुल्के मूड में नज़र आ रहे हैं। शनिवार को श्री राजेश मूणत ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ वक़्त गुजारते हुए तस्वीर शेयर की। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गपशप करते नज़र आये।

श्री मूणत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर वह विपक्ष में रहते हुए बीते 3 साल लगातार आंदोलन और अभियानों में व्यस्त रहे हैं। उसके बाद बीते 2 माह से लगातार चुनावी अभियान में व्यस्त रहने के कारण परिवार और मित्रों के साथ वक़्त बिताने का अवसर नही मिल पाया था। उन्होंने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद वह काफी रिलेक्स फील कर रहे हैं, इसके साथ वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरफ आश्वस्त हैं।

श्री मूणत ने कहा कि शनिवार को उन्होंने पूरा दिन परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया औऱ इस दौरान जरा भी राजनीतिक चर्चाएं नहीं हुई। सभी ने एक दूसरे से उनका हालचाल जाना।

मूणत ने बताया कि वह 19 नवम्बर को होने वाले वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान वह भारत का एक भी मैच नहीं देख सके हैं ,लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला फाइनल मुकाबला जरूर देखेंगे। मूणत ने कहा कि 19 नवम्बर को भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतेगा और छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिणाम आएगा।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेश बघेल की राह नहीं आसान, टीएस सिंह देव का बयान…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख दलों सहित जनता को नतीजों का इंतजार है.

इस बार कांग्रेस सत्ता में दोबारा आएगी या फिर बीजेपी सत्ता की कमान संभालेगी, ये तो 3 दिसंबर को पता चलेगा लेकिन इससे पहले कांग्रेस में सीएम पद के लिए मांग उठनी शुरू हो गई है.

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने एक बयान देकर अपनी पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति बना दी है. टीएस सिंह देव के एक बयान ने राज्य के राजनीतिक गलियारो में खलबली मचा दी है.

बड़ा बयान देते हुए टीएस सिंह देव ने कहा कि अगर वो मुख्यमंत्री नहीं बने तो चुनाव ही नहीं लड़ेंगे. सीएम भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने की राह आसान होती तो नहीं दिख रही. टीएस सिंह देव का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के लिए यह उनका आखिरी मौका है. अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं है और न ही वो लड़ेंगे. मतदाता जो भी जिम्मेदारी देंगे, वह निभाने के लिए तैयार हैं.

इतना ही नहीं, टीएस सिंह देव ने आगे कहा कि यह मन की भावनाएं हैं, मन में रखी हैं. अगर भौतिक रूप से काम करने का मौका मिल जाए तो उन्हें खुशी होगी. उन्होंने कहा कि जिस भी स्थान पर काम करने का मौका मिलेगा, वह करेंगे. टीएस सिंह देव ने कहा, ‘विधायक था तो विधायक के रूप में जितना काम कर सकता था किया. नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का मौका मिला तो अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया. मंत्री के रूप में भी पूरी तरह से जिम्मेदारी निभाई. आगे जनता जो कहेगी, वो करेंगे.’

जिस भाजपा नेता के कारण गई थी राहुल गांधी की सदस्यता, अब उन्हें मिला बड़ा पोस्ट’ जानिए पूर्णेश मोदी की कहानी…

0

भाजपा के जिस नेता के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई थी, मानहानि के केस में सजा हुई है, उन्हें अब बीजेपी ने बड़ी ईनाम दिया है। भाजपा ने अपने तेज तर्रार नेता पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी नियुक्त किया है।

पूर्णेश मोदी ने ही किया था केस

पूर्णेश मोदी ही वो शख्स हैं, जिन्होंने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्हें गुजरात के कोर्ट से सजा दिलवाई थी और इसी केस के आधार पर राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हुई थी।

कौन हैं पूर्णेश मोदी

58 वर्षीय पूर्णेश मोदी 3 बार गुजरात से विधायक रह चुके हैं। दक्षिण गुजरात में भगवा पार्टी के ओबीसी समुदाय का चेहरा हैं। पेशे से वकील हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में उपचुनाव में सूरत पश्चिम सीट जीती और फिर 2017 और 2022 में उसी सीट से दोबारा चुने गए। 2021 में, उन्हें पहली भूपेन्द्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास जैसे विभाग सौंपे गए थे।

मिला बड़ा पद

भाजपा ने सूरत से पार्टी के विधायक पूर्णेश मोदी को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक गुजरात से ही भाजपा के एक अन्य विधायक दुष्यंत पटेल को केंद्र शासित प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।Dailyhunt

तेलंगाना में वोटरों को लुभाने के लिए नेता अपना रहे हैं प्रचार के अजब-गजब तरीके…

0

तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनेता सड़क के किनारे भोजनालय में डोसा बनाने और खेत में फसल काटने से लेकर सैलून में कैंची चलाने का हुनर आजमाने तक, मतदाताओं को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

चाहे स्थानीय उम्मीदवार हों, या उनके लिए प्रचार करने वाले उनकी पार्टी के नेता हों, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वे तरह तरह के नियम अपना रहे हैं, खासकर तब, जब मीडिया आसपास हो।

ओवैसी ने इडली और डोसे का आनंद लिया

पिछले महीने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तेलंगाना में अपने चुनाव अभियान ‘विजयभेरी’ के दौरान एक डोसे वाले की गुमटी पर रुके और डोसा बनाया। बाद में गांधी ने गुमटी के मालिक से भी बातचीत की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी चुनाव प्रचार के लिए ‘पद यात्रा’ के दौरान अपने समर्थकों के साथ एक भोजनालय में बैठकर इडली और डोसे का आनंद लिया।

बाल काटने का हुनर आजमाया

तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार पुववाड़ा अजय कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान खम्मम में बाल काटने का हुनर आजमाया। कुमार, खम्मम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के दौरान खाने-पीने की दुकानों पर रुक कर चाय बनाना और बच्चों को चूमना, उन्हें नहलाना और खाना खिलाना आम दृश्य हैं। मंत्री मल्ला रेड्डी ने मेडचल क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान के दौरान महिलाओं के एक समूह से बात करते हुए एक बुजुर्ग महिला को उठाकर अपनी गोद में बिठा लिया। रेड्डी ने तेलंगाना की एक विशेष धुन ‘तीनमार’ पर नृत्य भी किया।

मतदान 30 नवंबर को

महबूबनगर सीट से बीआरएस के उम्मीदवार और मंत्री श्रीनिवास गौड़ ने एक रैली के दौरान महिलाओं को खेत में काम करते हुए देखा और अपना काफिला रोककर मूंगफली के खेत में जा कर महिलाओं के साथ फसल काटी। गौड़ ने अपनी पार्टी का पर्चा देते हुए महिलाओं से अनुरोध किया, “अव्वा (दादी), कृपया कार चुनाव चिह्न (बीआरएस) को वोट दें।” चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उम्मीदवारों के पति/पत्नी या बच्चे भी मतदाताओं से आशीर्वाद मांगते हुए नजर आते हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा तथा वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने परिवार के साथ डाला वोट, लाइन में खड़े होकर किया इंतजार…

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को मतदान किया. मतदाताओं की लाइन में खड़े होकर सीएम भूपेश बघेल ने वोट डाला. इससे जुड़ी हुई तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

भूपेश बघेल पुश्तैनी गांव कुरूदडीह पहुंचकर अपने पूरे परिवार के साथ लाइन में खड़े होकर मतदान किया.

उनकी धर्म पत्नी मुक्तेश्वरी देवी सहित उनकी तीन बेटियां और एक बेटा भी मौजूद थे. सीएम बघेल ने वोट करने के बाद एक्स पर लिखा, ” मेरा वोट.. छत्तीसगढ़ को जिताने के लिए.”

बघेल अपने पूरे परिवार के साथ लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया. जब उनकी बारी आई तो उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उनके परिवार के सदस्यों ने भी लाइन में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सीएम बघेल अपनी पत्नी मुक्तेश्वरी देवी के साथ और तीन बेटियां और एक बेटे चैतन्य बघेल के साथ मतदान करने पहुंचे थे. सीएम बघेल ने कहा ”सभी को मतदान का अधिकार है, मैं भी मतदाता हूं इसलिए लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहा हूं.”

सीएम बघेल ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं है कांग्रेस की गारंटी पर जनता को भरोसा है. आगे ईडी की कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ” जहां चुनाव है वहां ईडी जाएगी, अब यहां चुनाव खत्म हो गया अब दूसरे जगह जाएगी जहां चुनाव होंगे.” सीएम बघेल से जब पूछा गया कि सीएम कौन बनेगा? इस पर उन्होंने कहा कि सीएम का फैसला पार्टी हाईकमान को करना है. सीएम बघेल ने हालांकि साथ ही कहा कि यह चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा जा रहा है.

छत्तीसगढ़ : ‘देश की सबसे पुरानी पार्टी भारी बहुमत से जीत रही है” कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा…

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आ रही है.

उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भारी बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है. कांग्रेस सांसद ने साथ ही सभी लोगों से मतदान करने की अपील की.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ” छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है – भारी बहुमत के साथ! घरों से निकल कर, बड़ी संख्या में मतदान – और, चुनें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली कांग्रेस की सरकार.” प्रदेश में कांग्रेस के वादों पर एक मिनट का वीडियो भी शेयर किया है. बता दें कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैली भी की थी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगा था.

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ” छत्तीसगढ़ के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों! आपका वोट ही आपकी ताकत है और आप ही अपना भविष्य तय करेंगे. अपने अनुभव के आधार पर, अपने भविष्य के लिए वोट कीजिए. छत्तीसगढ़ को हमारी गारंटी है.” प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ”आज चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता घोटालों, झूठ, लोगों को आपस में लड़ाने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने की मानसिकता को सबक सिखाएगी.”

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान कराया गया है. कांग्रेस छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है. दूसरे चरण में सीएम भूपेश बघेल समेत कई मंत्रियों की सीट दांव पर है.

छत्तीसगढ़ : दूसरे और अंतिम चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 75.08 फीसदी वोटिंग…

0

छत्तीसगढ़ : दूसरे और आखरी चरण में 70 विधानसभा सीटों पर 75.08 फीसदी वोटिंग हुई है.

रायपुर जिले के चार सीटें शामिल हैं, जहां 60 फीसदी से कम वोट पड़े हैं. इसी तरह बिलासपुर विधानसभा में भी केवल 56.28 फीसदी वोटिंग हुई है. पूरे 70 में सबसे ज्यादा वोटिंग खरसिया विधानसभा में 86.54 फीसदी हुई है. इसके साथ कुरूद और सिहावा विधानसभा में 86-86 फीसदी वोटिंग हुई है.

रायपुर और बिलासपुर में इस बार वोटिंग कम हुई है. इन 70 सीटों में सबसे कम वोटिंग रायपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है.

निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, रायपुर पश्चिम विधानसभा में 55.93 फीसदी वोटिंग हुई है. इसी तरह रायपुर ग्रामीण में 57.2, रायपुर उत्तर में 57.8, रायपुर दक्षिण में 59.99 और बिलासपुर विधानसभा में 56.28 फीसदी वोटिंग हुई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन सीटों में कड़ा मुकाबला हो सकता है और हार जीत का अंतर भी बेहद कम होगा. इसलिए इन सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

सरगुजा संभाग के 14 सीटों पर वोटिंग फीसदी

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में हुएई वोटिंग में विधानसभा वार वोटिंग फीसद की बात करें तो भरतपुर सोनहत में 81.8, मनेंद्रगढ़ में 74.02, बैकुंठपुर में 81.79, प्रेमनगर में 79.56, भटगांव में 81.35, प्रतापपुर में 79.44, रामानूगंज में 83.5, सामरी में 83.42, लुण्ड्रा में 85.1, अंबिकापुर में 75.58, सीतापुर में 81.31, जशपुर में 75.93, कुनकुरी में 77.29 और पत्थलगांव विधानसभा सीट पर 78.66 फीसदी वोटिंग हुई है. लैलूंगा में 85.44, रायगढ़ में 78.8, सारंगढ़ में 79.37, खरसिया में 86.54, धर्मजयगढ़ में 86, रामपुर में 76.65, कोरबा में 66.3, कटघोरा में 74.02, पालीतानाखर में 80.38, मरवाही में 78.27, कोटा में 73.2, लोरमी में 67.98, मुंगेली में 67.3, तखतपुर में 73.52, बिल्हा में 69.63, बिलासपुर में 56.28, बेलतरा में 65.71, मस्तूरी में 66.4, अकलतरा में 74.13, जांजगीर चांपा में 74.59, सक्ती में 76.7, चंद्रपुर में 68.66, जैजैपुर में 69.5, पामगढ़ में 67.48 और बिलाईगढ़ विधानसभा में 70.39 फीसदी वोटिंग हुई है.

सरायपाली में 81.68, बसना में 83.47, खल्लार में 81.34, महासमुंद में 75.17, कसडोल में 73.6, बलौदा बाजार में 76.1, भाटापारा में 75.1, धरसीवां में 77.63, रायपुर ग्रामीण में 57.2, रायपुर पश्चिम में 55.93, रायपुर उत्तर में 57.8, रायपुर दक्षिण में 59.99, आरंग में 74.12, अभनपुर में 83, राजिम में 82.04, बिंद्रनवागढ़ में 83.2, सिहावा में 86, कुरूद में 86, धमतरी विधानसभा में 81 फीसदी वोटिंग हुई. इसी तरह दुर्ग संभाग के विधानसभा सीटों की बात करें तो संजारी बालोद में 84.7, डौंडीलोहारा में 81.24, गुंडरदेही में 83.1, पाटन में 84.12, दुर्ग ग्रामीण में 74.79, दुर्ग सिटी में 66.48, भिलाई नगर में 66.34,वैशाली नगर में 65.67, अहिवारा में 72.02, साजा में 77.8, बेमेतरा में 79.55, नवागढ़ में 75 फीसदी वोटिंग हुई है.

Adani Vs Jindal Vs Mittal: अडानी के सामने आए जिंदल और मित्तल, इस सीमेंट कंपनी के लिए आमने-सामने भिड़ंत…

0

सीमेंट बिजनेस को बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से काम कर रहे गौतम अडानी के निशाने पर अब एक और कंपनी आई हुई है. हालांकि इस बार गौतम अडानी की राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि उनकी टक्कर सज्जन जिंदल और लक्ष्मी निवास मित्तल जैसे उद्योगपतियों से होने वाली है.

दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही सीमेंट कंपनी को खरीदने में अडानी के अलावा जिंदल और मित्तल भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

ये पेश कर सकते हैं बोलियां

दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही यह कंपनी वडराज सीमेंट है. वडराज सीमेंट एबीजी शिपयार्ड ग्रुप की कंपनी है, जिसके खिलाफ ट्रेड क्रेडिटर ब्यूमर टेक्नोलॉजी इंडिया ने रिकवरी के लिए कोर्ट की शरण ली थी. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अगस्त 2018 में वडराज सीमेंट को वाइंड अप करने का ऑर्डर दिया था. अब कंपनी दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है. ईटी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वडराज सीमेंट के लिए बोली लगाने वाली संभावित कंपनियों में अडानी समूह की एक कंपनी, सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू सीमेंट और लक्ष्मी मित्तल का आर्सेलर मित्तल ग्रुप शामिल है.

एनसीएलटी के पास आया काम

जब ब्यूमर टेक्नोलॉजी इंडिया ने अपने बकाए की रिकवरी के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, तब कोर्ट ने कंपनी को बंद करने का आदेश दिया था. हालांकि कंपनी की संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया धीमी होने से नाराज होकर कोर्ट ने सीमेंट कंपनी के डेट रिजॉल्यूशन प्रोसेस को आईबीसी के पास ट्रांसफर करने की सहमति दे दी थी. अब एनसीएलटी के तहत कंपनी की दिवाला प्रक्रिया चलने वाली है.

अडानी समूह की स्थिति

अडानी समूह की बात करें तो सीमेंट इंडस्ट्री में अब समूह की अहम भूमिका है. अडानी समूह एसीसी और अंबुजा सीमेंट को खरीदकर सीमेंट उत्पादन के मामले में भारत में एक झटके में दूसरे नंबर पर पहुंच गया था. अभी अडानी समूह की सालाना क्षमता 67.5 एमटी सीमेंट का उत्पादन करने की है. अल्ट्राटेक सीमेंट 137.5 एमटी की क्षमता के साथ पहले स्थान पर है.

कंपनी के पास ये एसेट

वडराज सीमेंट के पास जो एसेट हैं, वो इसे अडानी समूह के लिए स्ट्रेटजिक बना देते हैं. वडराज सीमेंट के पास कच्छ में सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी है. कंपनी के पास लाइमस्टोर के माइनिंग राइट्स भी हैं. कंपनी के पास सूरत में 6 एमटी क्षमता वाली सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट भी है. कंपनी के कर्जदाताओं को दिवाला प्रक्रिया में संभावित खरीदारों से 2000 से 2500 करोड़ रुपये की बोली की उम्मीद है.

छत्तीसगढ़ : फिल्म कलाकार तथा धरसींवा से बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा आज मतदान करने के लिए लाभांडी स्कूल पहुंचे’ जनता से मतदान करने की अपील…

0

छत्तीसगढ़ : आज 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए आज सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों के बीच मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जतना से लेकर नेता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ फिल्म के एक्टर और धरसींवा से बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा आज मतदान करने के लिए लाभांडी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी ली और जनता से मतदान करने की अपील भी किया।

आज छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण पर 70 सीट पर मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां यहां वादों की जंग हैं। दोनों ही पार्टियों ने लगभग एक जैसे ही वादे किए हैं।