Home Blog Page 1118

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी’ पर जमकर निशाना साधा।

0

छत्तीसगढ़ : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंबिकापुर के कतकालों में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में मैंने आपसे वादा किया था किसानों की कर्जा माफी का। भाजपा कहती थी ऐसा नहीं होगा, हमने किया। क्या किसी का कर्ज माफ नहीं हुआ।

मोदी जी यहां आए उन्होंने वादा किया था 15 लाख हर आदमी के खाते में डालूंगा। क्या किया, किसी के अकाउंट में पैसा नहीं आया। कहा था नोटबंदी से काला धन मिट जाएगा। क्या ऐसा हुआ। कृषि कानून का तो किसानों ने ही विरोध किया। हमने आपसे कहा था कि धान के लिए 2500 प्रति क्विंटल देंगे, आपको कहने की जरूरत नहीं पड़ी वो बढ़ता गया।

भाजपा नेता आपसे कहते हैं हिंदी सीखिए, अंग्रेजी या छत्तीसगढ़ी मत सीखिए। अगर भाजपा का बेटा सपना देख सकता है तो आदिवासी का बच्चा सपना क्यों नहीं देख सकता। इसलिए हमने पूरे राज्य में स्वामी आत्मानंद स्कूल का जाल बिछा दिया है। ताकी हर आदिवासी अंग्रेजी में भी बात कर सके।

3200 रुपए प्रति क्विंटल का वादा किया है और इससे शुरुआत होगी। लिखकर रख लो। ये बढ़ता जाएगा, जो हम कर सकेंगे करके दिखा देंगे। इस बार भी किसान का कर्जा माफ होगा। इस बार बिजली के 200 यूनिट माफ करेंगे। यानी 40 लाख परिवारों को बिजली के लिए एक रुपए भी नहीं देंगे।

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां KG से PG तक की पढ़ाई मुफ्त होगी। भाजपा सारे स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का निजीकरण कर रही है.

मध्यप्रदेश : ‘बीजेपी नेता स्मृति ईरानी राम मंदिर निर्माण और मुफ्त राशन योजना के तहत कांग्रेस’ पर साधा निशाना…

0

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार भगवान राम के अस्तित्व से इनकार किया था, लेकिन उसके नेता अब मंदिरों का दौरा करने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाता 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को खारिज कर देंगे.

स्मृति ईरानी ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में बरही (कटनी जिला) और चौरई (छिंदवाड़ा जिला) में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2007 में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में भगवान राम के अस्तित्व से इनकार किया था, लेकिन उसके नेता अब मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं.

स्मृति ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा का मजाक उड़ाती थी और बीजेपी से पूछती थी कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कब पूरा होगा. उन्होंने कहा कि हम न केवल राममंदिर का निर्माण कर रहे हैं, बल्कि आपको यह भी बता रहे हैं कि 22 जनवरी राममंदिर में रामलला की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की जाएगी.

बीजेपी नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 80 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने की घोषणा से कांग्रेस आहत है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को देखने के बाद इस योजना का विस्तार किया, लेकिन कांग्रेस नाखुश है क्योंकि वह चाहती है कि गरीब, गरीब ही रहें.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. पूरे राज्य में एक चरण में ही वोटिंग होगी. एमपी की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती पांचों राज्यों के साथ तीन दिसंबर को होना है.

Rahul Gandhi : केदारनाथ से लौटते ही चुनाव प्रचार में जुटे राहुल गांधी, पीएम मोदी पर साधा निशाना…

0

तीन दिन की केदारनाथा यात्रा समाप्त करने के साथ ही राहुल गांधी फिर से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार में जुट गए है।

राहुल गांधी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया। उन्होंने यहां सरगुजा और जशपुर में जनसभा को संबोधित किया। दोनों ही जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने सभा के दौरान घोषाणा पत्र में धान खरीद के वादे को दोहराया। हालांकि जशपुर में सभा के दौरान वह घोषणापत्र के वादे की जगह कुछ और बोल गए, जब उन्हें अहसास हुआ तो वो भाषण खत्म होने के बाद दोबारा पोडियम पर आए और उन्होंने अपनी गलती सुधार ली।

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में अपनी चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, मैं पीएम मोदी की तरह झूठ नहीं बोलता। पीएम ने आपसे 15 लाख का झूठ बोला, किसानों की आय दोगुनी करने का झूठ बोला, नोटबंदी से कालाधन खत्म हो जाने का झूठ बोला लेकिन मैं आपसे झूठ नहीं बोलूंगा।

छत्तीसगढ़ : रायपुर सराफा बाजार में सोना 850 रुपये सस्ता और चांदी की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट…

0

छत्तीसगढ़ : अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से धनतेरस के पहले बीते दो दिनों में सोना 850 रुपये सस्ता और चांदी की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट आ गई है।

रायपुर सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 62,350 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) रहा और चांदी 72,900 रुपये प्रति किलो रही।

सराफा विशेषज्ञों का कहना है मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। त्योहारी सीजन में सराफा संस्थानों में खरीदारी जोर पकड़ती जा रही है और शुभ दिनों के लिए अभी से बुकिंग की जा रही है। दाम गिरने के बाद से तो शुभ दिनों के लिए बुकिंग ज्यादा बढ़ गई है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस के पहले ही कीमतों में गिरावट आना कारोबार के लिए शुभ संकेत है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

संस्थानों में गहनों के नए कलेक्शन

सराफा संस्थानों में पारंपरिक के साथ नए फैशनेबल गहनों के कलेक्शन उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। सराफा संस्थानों में सोने, चांदी तथा डायमंड के अलग-अलग काउंटर बनाए गए है और शुभ दिनों की बुकिंग के लिए भी अलग से काउंटर तैयार है।

बनवाई में मिल रही विशेष छूट

संस्थानों में गहनों की बनवाई में विशेष छूट दी जा रही है। डायमंड गहनों की बनवाई में ज्यादा छूट है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को हमेशा इसका इंतजार रहता है।

गोल्ड लोन की भी बढ़ी मांग

इस वर्ष गोल्ड लोन की भी मांग बढ़ी है। बैंकों के साथ फाइनेंस कंपनियों द्वारा गोल्ड लोन आफर भी दिया जा रहा है। आसानी से गोल्ड लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष 10 महीने में ही प्रदेश में 300 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड लोन दिया जा चुका है।

लाइटवेट में रानी हार के साथ ही चांदी के आकर्षक गिफ्ट

सराफा संस्थानों में इन दिनों त्योहारी सीजन के हिसाब से पारंपरिक व नए फैशनेबल गहनें तो उपलब्ध हैं, वहीं लाइटवेट में रानी हार आया है, जिसे उपभोक्ता काफी पसंद कर रहे हैं। चांदी के सिक्के, भगवान की मूर्तियां, बर्तन, ब्रेसलेट आदि उपलब्ध हैं। इन दिनों त्योहारी सीजन के साथ ही चुनावी सीजन भी है, इसके चलते सराफा संस्थानों में चांदी के सिक्कों व गिफ्ट की मांग काफी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

कीमतों में गिरावट तो सराफा में बढ़ी भीड़

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आते ही सराफा संस्थानों में भीड़ बढ़ने लगी है। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग कराने के साथ ही अभी से खरीदारी की जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि अभी खरीदारी के लिए अच्छा मौका है।

छत्तीसगढ़ : ‘केंद्र सरकार ‘कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ईडी, आईटी का इस्तेमाल’… सी.एम. भूपेश बघेल…

0

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके राजनीतिक सलाहकार और अन्य करीबी सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर उनकी सरकार पर दबाव बनाने और उसे बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को हथियार बनाने का आरोप लगाया।

बघेल ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ सरकार से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ ईडी और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के मुद्दे पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

आक्रामक बघेल ने कहा कि यह तथ्य कि ईडी और आईटी विभाग छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गए हैं, यह दर्शाता है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर काफी तनाव में है। मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य की जनता सच्चाई जानती है। अगर वे इसी तरह हम पर छापेमारी करते रहे, तो वे 15 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कथित शराब घोटाले, कोयला घोटाले और महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में उनकी सरकार को निशाना बनाने के लिए किया गया है, और दावा किया कि मुख्य आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है जबकि राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में 2,168 करोड़ रुपये के घोटाले होने का आरोप है। लेकिन एजेंसियां ​​200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद नहीं कर पाई हैं।”

एक सवाल का जवाब देते हुए, बघेल ने कहा कि भाजपा के लिए यह होगा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 75 से अधिक सीटें जीतेगी और अदालतों से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के कथित हथियारीकरण पर विचार करने की अपील की।

‘पीएम मोदी, शिवराज चौहान, ED, CBI और IT पांच पांडव’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान…

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयांन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा तीन केंद्रीय एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग ‘पांच पांडव’ हैं

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ” कांग्रेस के पास एक उम्मीदवार (प्रति निर्वाचन क्षेत्र) है, लेकिन भाजपा के पास चार हैं. एक (पार्टी) उम्मीदवार है जो दिखाई दे रहा है, लेकिन तीन अन्य हैं जो अदृश्य हैं….

ईडी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह एक स्टार प्रचारक की तरह प्रचार कर रहा है. दूसरा उम्मीदवार है सीबीआई, जो उम्मीदवारों (प्रतिद्वंद्वी) को कमजोर करने के लिए उनके पीछे पड़ती है और तीसरा उम्मीदवार है आयकर विभाग.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”इन तीनों के अलावा, मोदी और (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह) चौहान भी हैं…वे प्राचीन समय के नहीं बल्कि आज के ‘पांच पांडव’ की तरह हैं, जो हमें हराने की कोशिश कर रहे हैं…

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में चुनाव हो रहे हैं ऐसे में ईडी वहां पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धमकी दे रही है. उन्होंने कहा, ”यह कोई लोकतांत्रिक तरीका नहीं है और न ही बराबरी का मामला है, लेकिन इस प्रकार डराने-धमकाने का काम चल रहा है.

‘कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया’ संबंधी बाते कहने वाले भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए खरगे ने कहा, ” कांग्रेस ने देश और उसके संविधान को बचाया है, जिसके कारण वे मुख्यमंत्री बने हैं. इन भाजपा नेताओं ने देश के लोकतंत्र और आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि अंग्रेजों का साथ दिया. अगर हमने प्रयास नहीं किया होता तो देश की तस्वीर कुछ और होती.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ‘भ्रष्टाचार, किसान आत्महत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कुपोषण और बेरोजगारी में नंबर एक’ है लेकिन कांग्रेस इसमें बदलाव लाएगी.

उन्होंने कहा, ”अगर भाजपा आजादी के तुरंत बाद सत्ता में आती तो उसने भारत में मनुस्मृति लागू कर दी होती. उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ के मुकाबले ‘नफरत की दुकान’ खोलने का भी आरोप लगाया.” खरगे ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर नहीं गए हैं जहां झगड़े हुए, घर लूटे गए, कारें जलाई गईं और घर बर्बाद हो गए. लेकिन वह मिजोरम को छोड़कर मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान जा रहे हैं जहां चुनाव होने हैं.” खरगे ने जनता से कहा कि कांग्रेस महंगाई को नियंत्रण में रखना चाहती है. उन्होंने कहा, ”मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीटों के साथ हमारी सरकार बन रही है. हम महंगाई पर अंकुश लगाएंगे.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जहां भी शांति है, भाजपा वहां आग लगाना चाहती है. उन्होंने कहा, ”वे हमेशा अपनी जेब में माचिस रखते हैं और हाथ में पेट्रोल रखते हैं…उन्होंने कहीं भी शांति की बात नहीं की है. अगर उन्होंने देश की पहली सरकार (आजादी के बाद) बनाई होती, तो अमीरों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बनाने के लिए मनु के कानून लागू किए होते…”

खरगे ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत किया, जबकि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान बनाया जिसने सभी को मतदान का अधिकार दिया. उन्होंने कहा कि नेहरू ने भोपाल और अन्य जगहों पर बड़े उद्योग भी स्थापित किए जो अब व्यापारियों को बेचे जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ”लोगों को इन उद्योगों में लाखों नौकरियां मिलीं…इन्हें या तो बंद किया जा रहा है या व्यवसाइयों को बेच दिया गया है जिससे रोजगार कम हो गए हैं..इससे आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए नौकरियां भी कम हो गई हैं.”

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनावों के पहले चरण कुल 20 सीटों पर मतदान, 223 उम्मीदवारों की किस्मत की फैसला…

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पहले चरण कुल 20 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा 10 विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चत्रिकोट में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

कुल 5304 मतदान केन्द्रों में से सूदुर इलाके के 156 मतदान दलों को हेलीकाप्टर से कल ही रवाना किया था। उन्होने बताया कि 5304 मतदान केन्द्रों में 2431 मतदान केन्द्रों पर बेव कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होने 20 विधानसभा क्षेत्रों में दो विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव एवं कवर्धा में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक हैं इस कारण इस क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो झ्रदो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी।

223 उम्मीदवारों की किस्मत की फैसला

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में नर्विाचन हेतु कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चत्रिकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण की सभी 20 सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच है।वर्तमान में इन 20 सीटों में से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के लिए पुरानी स्थिति को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है।

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरजपुर जिले में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे जारी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरजपुर जिले के दौरे पर आ रहे है.

पीएम दतिमा के जंबूरी मैदान में अयोजित भाजपा के कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहला दौरा है. इससे पहले साल 2012 में अंबिकापुर में निर्मित कृत्रिम लालकिले में उन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित किया था. उस समय वे प्रधानमंत्री नहीं थे. वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में सूरजपुर जिले में आए थे.

पीएम मोदी का लगभग एक दशक के बाद छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आना हो रहा है, जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर पर जारी है. यहां पीएम सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा के मतदाताओं को चुनावी आमसभा में साधने का कार्य करेंगे. कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटने की संभावना है. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है.

सरगुजा संभाग के छह जिले व 14 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन नरेंद्र मोदी को सुनने आमसभा में शामिल होंगे. इस मौके पर संभाग के सरगुजा, कोरिया, एमसीबी, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर जिले के 14 भाजपा उम्मीदवार व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे.

मिजोरम : आज विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर मतदान किया जाएगा…

0

5 राज्यों के चुनावों को 2024 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. इसकी आज से शुरुआत हो रही है. आज मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. आज मिजोरम की सभी 40 सीटों और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान होगा.

मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर मतदान किया जाएगा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

एक और अधिकारी ने कहा कि इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. व्यास ने कहा, मिजोरम में देश में सबसे शांतिपूर्ण चुनाव कराने की परंपरा रही है. हमें उम्मीद है कि हम इसे बरकरार रखेंगे.

राज्य के सभी बॉर्डर सील

उन्होंने कहा कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान से पहले म्यांमा से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है. इसके अलावा असम के तीन जिलों, मणिपुर के दो और त्रिपुरा के एक जिले से लगीं अंतर-राज्यीय सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं. व्यास ने कहा कि ईवीएम लेकर अधिकतर मतदान कर्मी पहले ही अपने संबंधित बूथों पर पहुंच चुके हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे पास तकनीकी गड़बड़ियों से निपटने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त ईवीएम और पर्याप्त इंजीनियर हैं. कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन हजार पुलिस कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 5400 कर्मियों को चुनावों के लिए तैनात किया गया है.

चुनावी मैदान में कुल 174 उम्मीदवार

चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. भाजपा 23 और आम आदमी पार्टी (आप) 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल मिलाकर, 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल करेंगे.

मणिपुर में जातीय झड़पों का असर

राज्य में मुख्य मुकाबला, जिसकी लगभग सभी सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के बीच है, जिसमें भाजपा किंग मेकर के रूप में उभरने के लिए उत्सुक है. पड़ोसी राज्य मणिपुर में जातीय झड़पों का असर चुनावों पर पड़ा है और मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एमएनएफ को उम्मीद है कि लोग पड़ोसी राज्य से आए कुकी-जो समुदाय के कुछ सदस्यों को शरण देने के लिए पार्टी के रुख का समर्थन करेंगे.

म्यांमार के कुछ जो-कुकिस ने भी राज्य में शरण ली है. पर्यवेक्षकों ने कहा कि एमएनएफ ने ‘जो एकीकरण’ को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की है. जबकि एमएनएफ केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है, राज्य स्तर पर दोनों दलों के बीच कोई गठबंधन नहीं है.

छत्तीसगढ़ : पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान, उम्मीदवारों की किस्मत पर लगेगी मुहर, भारी सुरक्षा व्यवस्था…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं. इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है.

आज पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों पर विजयी हुई, जबकि भाजपा ने इन 20 सीटों में से केवल दो सीटें जीती थीं और एक सीट जनता पार्टी ने जीती थी.

छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 20 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की 20 सीटों पर 19,93,937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. पहले चरण में कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से 16 निर्वाचन क्षेत्र मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, राजनांदगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक हैं.

इनमें से कवर्धा सीट पर सबसे अधिक महिला मतदाता हैं. कवर्धा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,31,615 है, जिनमें से 1,66,843 महिला और 1,64,770 पुरुष मतदाता हैं. जबकि ट्रांसजेंडर के दो मतदाता हैं. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के शेष चार विधानसभा क्षेत्रों अंतागढ़, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और डोंगरगांव में महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक हैं.

पहले चरण में 25 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों में से 200 ‘संगवारी’ मतदान केंद्र होंगे, जिनका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 20 मतदान केंद्रों का प्रबंधन ‘दिव्यांग जन’ द्वारा किया जाएगा तथा 20 का प्रबंधन युवा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में ट्रांसजेंडर के 69 मतदाताओं में से सबसे ज्यादा जगदलपुर सीट पर 29 मतदाता, अंतागढ़ और बीजापुर में आठ-आठ, डोंगरगढ़ और नारायणपुर में चार-चार, केशकाल में तीन, कवर्धा, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में दो-दो तथा चित्रकोट, दंतेवाड़ा और कोंटा में एक-एक मतदाता हैं.

रेनबो मॉडल मतदान केंद्र स्थापित

डीएम प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ ट्रांसजेंडर मतदाता विशेष रूप से तैयार किए गए ‘रेनबो’ मॉडल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल सकेंगे. कांकेर की जिलाधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अंतागढ़ सीट के तृतीय लिंग के सभी आठ मतदाता पखांजूर क्षेत्र में रहते हैं. इसीलिए पखांजूर-3 में ‘रेनबो’ मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किया गया है. इससे उन्हें यह महसूस कराया जा सके कि वे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

उन्होंने इस पहल को संभवत: देश में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया. उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र पर तृतीय लिंग के चार पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. शुक्ला ने बताया कि इस मतदान केंद्र पर 887 मतदाता हैं, जिनमें 421 पुरुष, 458 महिला और तृतीय लिंग के आठ मतदाता शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि इस मतदान केंद्र को इंद्रधनुष के सात रंगों में रंगा गया है तथा उसी रंग में तंबू भी बनाया गया है.

60 हजार सुरक्षा जवान तैनात

पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के खतरनाक क्षेत्रों में 600 से अधिक मतदान केंद्र, जहां आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले दौर में मतदान होगा, सुरक्षा की तीन परतों द्वारा संरक्षित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 12 विधानसभा सीटों वाले बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगभग 60,000 सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है, जिनमें से 40,000 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से और 20,000 राज्य पुलिस से हैं. पुलिस के अनुसार, विशिष्ट नक्सल विरोधी इकाई कोबरा के सदस्यों के साथ-साथ महिला कमांडो भी सुरक्षा तंत्र का हिस्सा होंगी.

उनके अनुसार, सुरक्षा कारणों से संभाग की पांच विधानसभा सीटों में 149 मतदान स्थानों को निकटतम पुलिस स्टेशन और सुरक्षा शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है. नक्सली गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक बम निरोधक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जाएगा.

मैदान में प्रमुख उम्मीदवार हैं रमन सिंह (बीजेपी), भावना बोहरा (बीजेपी), लता उसेंडी (बीजेपी), गौतम उइके (बीजेपी), मोहम्मद अकबर (कांग्रेस), सावित्री मनोज मंडावी (कांग्रेस), मोहन मरकाम (कांग्रेस), विक्रम मंडावी (कांग्रेस) और कवासी लखमा (कांग्रेस). बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से होगा.