Home Blog Page 1123

धनतेरस और दिवाली की कम पैसों में करें शॉपिंग…

0

धनतेरस और दिवाली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में लोगों ने त्यौहार को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. दिवाली आने से पहले लोगों ने शॉपिंग करना भी शुरू कर दिया है.

खासतौर पर महिलाएं फेस्टिव सीजन पर खूब शॉपिंग करना पसंद करती हैं. घर को खूबसूरत लुक देना हो, कपड़े खरीदने हों या फ्रेंड्स के गिफ्ट- इन सब चीजों की प्लानिंग पहले से ही हो जाती है. लेकिन आम लोगों को शॉपिंग करने से पहले बार-बार सोचना पड़ता है. शॉपिंग के लिए कुछ लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो ज्यादातर लोग लोकल मार्केट का रुख करते हैं.

तो यहां हम आपको उन मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आप जेब खर्च की परवाह किए बिना शॉपिंग कर सकेंगे. इन मार्केट्स में खरीदारी करके आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा.

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर दिल्ली की सबसे फेमस और पुरानी मार्केट में से एक है. यहां आप कपड़ों के अलावा त्यौहार से जुड़े दूसरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं. धनतेरस और दिवाली शॉपिंग के लिए मार्केट बजट के लिहाज से भी सस्ता है. यहां आपको शानदार लाइट्स, तोरन, फ्लावर्स, कपड़े और डेकोरेटिव आइटम्स की भरमार मिलेगी.

करोल बाग

दिल्ली का करोल बाग मार्केट भी लोगों के बीच फेमस है. यहां आपको दिवाली शॉपिंग की हर आइटम मिल जाएगी. हालांकि, यहां इस बात का ध्यान रखें कि यहां आपको जमकर बार्गेनिंग करनी पड़ेगी. ये होल सेल मार्केट है और इसी के कारण यहां मिलने वाले सामानों की कीमत कम होती है.

चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक भी सस्ती मार्केट है. यहां आप दिवाली की सस्ती और किफायती शॉपिंग कर सकते हैं. आप चांदनी चौक की दरीबा कलां मार्केट जा सकते हैं. इस मार्केट में होम डेकोर के कई सारे सामान आसानी से मिल जाएंगे. इस मार्केट में आप मोलभाव जरूर कर लें.

भागीरथ मार्केट

चांदनी चौक से थोड़ा आगे जाएंगे तो भागीरथ पैलेस है. आप यहां से भी दिवाली की शॉपिंग कर सकते हैं.इस मार्केट में दिवाली की झालर, लाइट्स, बंदनवार, झूमर, लैंप्स, मोमबत्तियां और डेकोरेशन के सभी आइट्म आसानी से मिल जाएंगे.

छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत का लगातार अभियान जारी…

0

छत्तीसगढ़ को मोदी की गारेंटी कांग्रेस की तरह झूठा घोषणा पत्र नही, जनसेवा मेरी प्राथमिकता भाषाई स्तर गिराना ओछेपन और बौखलाहट का प्रमाण राजेश मूणत

रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत लगातार सघन जनसंपर्क कर रहे हैं

राजनीतिक भाषणों और वादों से दीगर वे जनता से सीधे मुखातिब होकर जनसमस्याओं का संकलन कर उसके निदान हेतु प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं

जहां एक ओर उनके सतत प्रतिद्वंदि उन पर जुबानी तीर चलाने में मशगूल हैं.

राजेश मूणत का कहना है की मैने कभी राजनीतिक स्तर गिरा कर जनसेवा का भाव नहीं अपनाया मैने सदैव जनसेवा को प्रमुखता से अपनाया और उसके निदान के लिए लगातार कार्य किया और मैं ही नही भाजपा का हर प्रत्याशी भाजपा की विचारधारा को जानता के बीच पोषित करने में विश्वास रखता है भाजपा ने जब जब जनता के बीच जाकर वादे किए उन्हें अक्षरसह पूरा किया चाहे बात धारा 370 की हो, राम मंदिर निर्माण की हो, या हर गरीब के सर पर पक्की छत की हो हमने जनता से जो वादे किए उसे अक्षरसह पूर्ण किया,

भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री मोदी की गारेंटी प्रदेश में लौटेगी खुशहाली – राजेश मूणत

राजेश मूणत ने आगे कहा की मेरे नजरिए से प्रदेश भाजपा ने आज घोषणापत्र का विमोचन नही अपितु संकल्प पत्र का विमोचन किया है

भारत के गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया गया स्वयं अमित शाह ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की यह घोषणापत्र नही अपितु हमारा संकल्प पत्र है जो प्रधानमंत्री मोदी की गारेंटी है हमने प्रदेश निर्माण किया है तो इसको संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी है

मूणत ने कहा की भाजपा का संकल्प पत्र हर वर्ग को सीधा लाभान्वित करने वाला है हम प्रदेश की माताओं बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लाने जा रहे हैं जिसके तहत प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं को 12 हजार सालाना सहयाता राशि दी जायेगी, हम प्रदेश की जनता को 500₹ में गैस सिलेंडर देने संकल्प लिया है,

हम आयुष्मान योजना से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य अनुदान को दोगुना करने जा रहे हैं अब प्रदेश की जनता को 5 लाख की जगह 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और साथ ही 500 नए जन औषधि केंद्र भी खुलेंगे,

हम प्रदेश के गरीब के सर पर पक्की छत बनाने का वादा करते हैं हम प्रदेश के गरीबों और जरूरतमंदो के रुके हुए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने जा रहे हैं,

छत्तीसगढ़ में आएगी उद्यम क्रांति जिसके माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार हेतु बिना ब्याज का ऋण  उपलब्ध करवाया जायेगा वह भी 50% सब्सिडी के साथ,

रानी दुर्गावती योजना के माध्यम से बी.पी.एल. वर्ग की बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जिसका लाभ वयस्क होते ही बालिकाओं को मिलेगा ।

रायपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज बाल गंगाधर तिलक वार्ड डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड और रामकृष्ण परमहंस वार्ड में सघन जनसंपर्क किया

जहां पत्रकारों से छत्तीसगढ़ के चुनाव पर उन्होंने अपना विस्तृत मत रखते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास जताया । 

छत्तीसगढ़ : बीजेपी अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए बड़ी बातें!

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र लॉन्च किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है।

छत्तीसगढ़ की स्थापना का उद्देश्य विकास की मुख्य धारा में सम्मलित करना था। हमें छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का मौका मिला।

अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को भी सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। कई योजनाओं की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई। पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देने की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई है। साथ ही हमारी सरकार ने पावर सर प्लस स्टेट बनाया है। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से बाहर लाने का काम बीजेपी ने किया है।

गृहमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंदल में जहां कॉलेज की स्थापना काफी मुश्किल था, वहां दंतेवाड़ा में भी शिक्षा के नए मानक गढ़ने का काम बीजेपी ने किया। 5 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। मैं 3 महीनों में 10 बार आया, मैंने कई वर्ग से बात की है। एक ही भावना बनी है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा। हमने वादा जिम्मेदारी के साथ किया है।

घोषणा पत्र की बड़ी बातें…

  • 500 रुपये में गैस का सिलेंडर
  • छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना शुरु होगी
  • इनोवेशन हब रायपुर में बनेगा, 6 लाख से ज्यादा रोजगार
  • 2 साल में 1 लाख खाली पदों में होगी भर्ती
  • 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर घर बनाए जाएंगे
  • छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों को उत्तराखंड के तर्ज पर होगा विकसित
  • कृषि उन्नति योजना की होगी शुरू इसके तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी
  • किसानों को एकसाथ भुगतान किया जाएगा
  • हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा
  • तेंदुपत्ता संगग्रहण 5500 रुपये
  • बारदाने की खरीदी होगी
  • चरण पादुका योजना फिर से लॉन्च होगी
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का उपचार सीएम राहत कोश से किया जाएगा
  • NCR की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर SCR बनेगा
  • भर्ती घोटाले में शामिल लोगों की जांच होगी
  • नए उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी
  • बच्चियों के लिए रानी दुर्गावती योजना लाएंगे।
  • एम्स की तर्ज पर हर लोक सभा क्षेत्र में CIMS बनाएंगे
  • इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन फिर से शुरुआत करेंगे
  • कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस

छत्तीसगढ़ : ‘राजेश मूणत’ का अभियान जारी, रायपुर क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, महिलाओ और युवाओं से मतदान की अपील…

0

छत्तीसगढ़ : राजेश मूणत ने बाबा हटकेश्वरनाथ के दर्शन बाद की जनसंपर्क की शुरुवात

रायपुर पश्चिम से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज अपने जनसंपर्क की शुरुवात में सर्वप्रथम महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात की उन्होंने महादेव घाट में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया उसके पश्चात उन्होंने वही से अपने सघन जनसंपर्क की शुरुवात की…

उन्होंने माधवराव सप्रे वार्ड रायपुर क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, महिलाओ और युवाओं के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष के मतदान की अपील की उन्होंने डोर टू डोर सघन जनसंपर्क अभियान लगातार जारी।

जनसंपर्क को मिल रहे प्रतिसाद से राजेश मूणत में उत्साह स्पष्ट दिखता है वे जहां भी जनसंपर्क में पहुंच रहे हैं वहां पुष्पमाला और आरती की थालियों से महिलाओ और स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जा रहा है बकौल मूणत जब वे लोगो के बीच पहुंचते हैं तो उनसे उन्हें अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त होता है लोग लगातार कमल के पक्ष के प्रचार और समर्थन देते नजर आ रहे हैं और आश्चर्य तो तब होता है जब क्षेत्र के गैर राजनीतिक लोगो द्वारा स्वस्फूर्त समर्थन देते हुए यह कहा जाता है की भैया हम तो स्वयं आपका प्रचार स्वेच्छा से कर रहे हैं क्योंकि हम अब पश्चिम में पुनः उन्नति देखना चाहते हैं हम परिवर्तन चाहते हैं आपके जाते ही जैसे क्षेत्र की उन्नति में यकायक ब्रेक ही लग गया हो।

कांग्रेस का विकास बस कागजों और विज्ञापनों में धरातल पर दूरबीन से नही दिखता

उन्होंने कहा की हम लगातार जनता के बीच सघन जनसंपर्क पर पहुंच रहे हैं लगातार बैठके ले रहे हैं महिला समुहों , वृद्धों, युवाओं सहित सभी वर्गो में वर्तमान सरकार और विधायक के लिए रोष है समस्यायों का अंबार है जिस क्षेत्र में पहुंचो वहां लगातार समस्यायों का आवेदन मिल रहा है।

ज हमने माधव राव सप्रे वार्ड रायपुरा क्षेत्र मे सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक हम क्षेत्र की जनता बीच रहे और वहां हमे दर्जनों समस्यायों के आवेदन प्राप्त हुए वहां से हम संत रविदास वार्ड पहुंचे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जनता के बीच रहे वहां भी जनता से दर्जनों समस्याएं प्राप्त हुई उसके पश्चात हम ईश्वरी चरण वार्ड पहुंचे और वहां भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिली रायपुर पश्चिम विधानसभा सहित पूरे प्रदेश का हाल बदतर हो गया है।

सभी जगह समस्यायों का अंबार ही दिखाई दे रहा है ”कांग्रेस का विकास कागजी है जिसका धरातल से कोई लेना देना नही हमने तो दूरबीन लेकर क्षेत्र की उन्नति और विकास खोजा मगर कहीं दिखाई नहीं दिया कांग्रेस नेता केवल घोषणाएं करते हैं और कागजों वा विज्ञापन पर उसके पूरे होने की पुष्टि करते हैं परंतु धरातल पर जब उसकी असलियत जानने का प्रयास किया जाए तो वह शून्य होती है।

मैं सभी मीडिया बंधुओ से भी आग्रह करता हूं की आप कांग्रेस के घोषणापत्र अनुसार उनके एक एक वादे की जांच के लिए विभागीय कार्यालय और जनता के बीच जाएं आपको पता चल जायेगा इस कांग्रेस सरकार का असल चेहरा विकास विरोधी है और जनहितो से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं न्याय की बड़ी बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस  राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व वाई सरकार की योजनाओं से भी प्रदेश की जनता को वंचित कर उनके साथ अन्याय कर रही है।

यह छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन का मुख्य कारक भी बनेगी पूरे 5 वर्ष कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को केंद्र की कई बड़ी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा और उसी तरह की योजनाओं का कागजी निर्माण कर उसे विज्ञापनों में वाहवाही का माध्यम बनाया लेकिन उन सभी के राज्य सरकार ने भरसक भ्रष्टाचार किया जनता से 36 वादे करने  वाली कांग्रेस से जब इस विषय में सवाल किया जाता है तो उनके नेता बगले झांकते नजर आते हैं । 

छत्तीसगढ़ : अबकी बार किसकी सरकार दो चरणों में वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 2 चरणों में वोटिंग की जाएगी। 7 नवंबर और 17 नवंबर को इस बाबत मतदान किया जाएगा। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

90 विधानसभा सीटों पर कौन जितेगा या किसे शिकस्त मिलेगी अब यह तो 3 दिसंबर को ही तय होगा।

एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा 38 (+23) और कांग्रेस कांग्रेस 50 (-18) सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं अन्य के खाते में बची हुई सीटें जा सकती हैं। 3 दिसंबर को ही तय होगा कि आखिर छत्तीसगढ़ में क्या भूपेश बघेल फिर से सत्ता में वापसी करेंगे या फिर भाजपा कुर्सी पर कब्जा जमाएगी।

शाहरुख खान बर्थडे सेलिब्रेट : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे शामिल…

0

शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर खूब धमाका हुआ है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने एक्टर का बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। एक ओर जहां शाहरुख ने फैंस संग बर्थडे मनाया।

शाहरुख ने सेलिब्रिटीज के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें लीक हो गई हैं और अंदर किस-किस का जलवा रहा ये इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि सबसे ज्यादा डैशिंग और रॉकिंग अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्ल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे थे।

धोनी का दिखा डैशिंग अवतार

महेंद्र सिंह धोनी का एकदम जुदा लुक सामने आया है। इतने ग्लैमरस अंदाज में धोनी को पहली बार ही देखा गया है। उनका स्टाइल इस बार सादगी से भरा नहीं, बल्कि फुल ऑफ स्टाइल है। महेंद्र सिंह धोनी ने पार्टी में ब्लैक सूट कैरी किया था, जो उनके नए हेयरस्टाइल को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। एक्टर के अलावा पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स की भी धूम रही। दीपिका पादुको, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स पार्टी में पहुंचे थे।

बी-टाउन की बालाओं का दिखा स्वैग

करीना कपूर मे व्हाइट सैटिन ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की थी तो वहीं उनकी बहन करिश्मा ने ब्लैक ब्लिंगी ड्रेस पहनी थी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी वहां मौदूद थीं। उन्होंने काफी स्टाइलिश ब्लिंगी शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी। वही उनके पति ब्लैक सूट में नजर आए थे। आलिया भी पार्टी में अपनी बहन के साथ पहुंची थीं। उनका लुक भी काफी ग्लैमरस था। पार्टी की तस्वीरों में सभी पोज देते और हाथों में ड्रिंक्स लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे कि पार्टी काफी ज्यादा दिलचस्प रही और इसमें शामिल हुए गेस्ट को काफी ज्यादा मजा आया है।

छत्तीसगढ़ : 3 नवंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत की महासभा…

0

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं. कल यानी 3 नवंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत छत्तीसगढ़ आएंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक भी छत्तीसगढ़ आएंगे.

अरविंद केजरीवाल का छत्तीसगढ़ दौरा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान रायपुर पहुंचेंगे. दोनों मुख्यमंत्री रायपुर से अकलतरा जाएंगे जहां अकलतरा में दोनों सीएम का रोड शो होगा.

अकलतरा प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी के समर्थन में केजरीवाल और मान रोड शो करेंगे. जिसके बाद 4 नवंबर को मस्तूरी और कवर्धा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो होगा. आम आदमी पार्टी के मुखिया के छत्तीसगढ़ दौरे से प्रदेश के कारकरताओं में अलग ही जोश देखने को बन रहा है.

चुनावी माहौल में राजनीतिक पार्टियों के कई दिग्गज छत्तीसगढ़ में लगातार सभाएं कर रहे हैं. 4 नवंबर को दुर्ग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है.

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शुक्रवार को दुर्ग जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी चुनावी सभा है. पीएम दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. जाहिर है दो पार्टियों के इस रैली से छत्तीसगढ़ का चुनावी माहौल काफी गर्म रहने वाला है.

पीएम मोदी राज्य में बीजेपी की सरकार दोबारा बने इसके लिए ताकत झोंक देंगे तो वहीं इस बार चुनाव में अपना दम दिखाने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी भी किसी से पीछे नहीं रहने की पूरी कोशिश करेगी.

छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा.

नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सात जिलों तथा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों की 20 सीटों में पहले चरण में तथा बाकि 70 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पलटवार…

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पलटवार

छत्तीसगढ़ में चुनावी गरमाहट के बीच राजनीतिक दलों और नेताओं का वार-पलटवार जारी है आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्पेशल प्लेन के माध्यम से प्रदेश में बक्सों में भरकर पैसे लाने की आशंका जताते हुए भाजपा, ईडी और सीआरपीएफ के जवानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़ी साजिश❓

निर्वाचन आयोग से अनुरोध है कि जितने भी स्पेशल प्लेन छत्तीसगढ़ में उतर रहे हैं, सबकी जाँच की जाए.

आखिर बक्सों में भरकर क्या आ रहा है?

छापों के नाम पर आ रही ED और CRPF के वाहनों की भी जाँच की जाए.

प्रदेश के लोगों को आशंका है कि चुनाव हारता देख भाजपा भर-भरकर रुपया ला रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर सीएम भूपेश को जवाब देते हुए लिखा कि यह डर अच्छा लगा

चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी EVM पर सवाल उठाते थे अब हारने के पहले ही बहाना तैयार करके बैठे हैं।

दाऊ भूपेश बघेल बाकी सब तो ठीक है लेकिन सीआरपीएफ के जवानों पर ऐसे आरोप लगाते हुए थोड़ी तो शर्म कर लेते। यह जवान हमारे देश की धरोहर हैं इनकी निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाने का अधिकार किसी को भी नहीं है।

उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने ‘क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया’ से खरीदी समूची हिस्सेदारी…

0

उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी भी हासिल कर ली है। हालांकि, कंपनी ने लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया।

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी सब्सिडियरी कपंनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने क्यूबीएमएल में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौता पूर्ण किया है।

क्यूबीएमएल व्यापार व वित्त समाचार डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करती है। एएमजी मीडिया ने इससे पहले क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (क्यूबीएमएल) में 47.84 करोड़ रुपये में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। बीक्यू प्राइम को पहले ब्लूमबर्ग क्विंट के नाम से जाना जाता था, जो अमेरिका स्थित वित्तीय समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग मीडिया तथा राघव बहल के क्विंटिलियन मीडिया के बीच एक पूर्व संयुक्त उद्यम था। ब्लूमबर्ग पिछले साल मार्च में इस समझौते से बाहर हो गया था।

Quint Digital Ltd के शेयर आज गुरुवार को मामूली तेजी के साथ 157.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इस महीने में यह शेयर 3.32% गिर गए। इस छह महीने में यह शेयर 32.41%

छत्तीसगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग की सुविधा का लाभ, डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही मतदान करने का फैसला…

0

छत्तीसगढ़ : मतदाताओं को वोट डालने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की सुविधा का लाभ उठाते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही मतदान करने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 तथा दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों चरणों में 1,01,35,561 पुरुष, 1,02,56,846 महिला और 753 तृतीय लिंग समेत कुल 2,03,93,160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

कुल मतदाताओं में से 2,457 ऐसे हैं जो 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं तथा देश में पहली बार हुए चुनाव से ही लोकतंत्र के इस त्योहार (चुनाव) के साक्षी रहे हैं जबकि 18-19 आयु वर्ग के 7,29,267 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया, ”चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा शुरू की है।