Home Blog Page 1127

‘गोल्डन’ घारी सोने की मिठाई जिसके 1 पीस (100 ग्राम) मिठाई की कीमत 1100 रुपये है…

0

11 हजार रुपये प्रति किलो की कीमत वाली मिठाई…

गोल्डन‘ सोने की मिठाई जिसके 1 पीस (100 ग्राम) मिठाई की कीमत 1100 रुपये है तो आज हम आपको बताते है सोने के पन्नी वाली मिठाई के बारे में…

गुजरात के सूरत में मिठाई विक्रेता ने सोने की पन्नी वाली सुनहरी मिठाई तैयार की जाती हैं, जिसे घारी के नाम से जाना जाता है। इस मिठाई के एक पीस की कीमत 1100 रुपये और एक किलो की कीमत 11000 रुपये है।

गोल्डन घारी की देश-दुनिया में भारी डिमांड
देश के प्राचीन ग्रंथो में भी उल्लेख है कि सोने की भस्म का उपयोग खाद्य पदार्थों में करने से मनुष्य के शरीर में स्फूर्ति और तंदुरस्ती बढ़ती है। प्राचीन काल में राजा रजवाड़े भी सोने की भस्म का उपयोग खाद्य पदार्थों में करते थे, इसी से प्रेरित होकर सूरत के मिठाई विक्रेताओं ने सोने की पन्नी वाली स्वाद में रसीली घारी तैयार की है। इस मिठाई की मांग सिर्फ सूरत में ही नही, बल्कि देश दुनिया में भी है। सूरत में लोग चंडी पड़वा उत्सव पर इस मिठाई के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी गोल्डन घारी की भारी डिमांड है।

ऐसे तैयार की जाती है मिठाई
अलग-अलग फ्लेवर वाली घारी बादाम, पिस्ता घारी, केशर पिस्ता घारी सोने की पन्नी वाली गोल्डन घारी सूरत के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेताओं द्वारा तैयार की जाती है। इसमें खासकर प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध देसी घी, काजू का कोटिंग और सोने की पन्नी का उपयोग करके तैयार की जाती है।

24 कैरेट सोने की पन्नी, शुद्ध देसी घी का कोटिंग
मिठाई विक्रेताओ ने बताया कि इस घारी को 24 कैरेट सोने की पन्नी, शुद्ध देसी घी और काजू का कोटिंग करके बनाया जाता है। इस घारी को ज्यादातर कॉरपोरेट सेक्टर के लोग गिफ्ट देने के लिए ऑर्डर करते है। सिर्फ सूरत ही नहीं देश विदेश से हमे ऑनलाइन ऑर्डर भी मिलते है। आर्डर के मुताबिक हम घरी तैयार करके हम भेजते है। हम एक पीस से लेकर 100 पीस तक का ऑर्डर लेते है। हम देश विदेश में भेजने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलोजी का उपयोग करते है जिसकी वजह से 1 महीने तक मिठाई खराब नही होती हैं।

SBI : ‘योनो ऐप’ के जरिए बिना क्रेडिट कार्ड के भी आसानी से एटीएम से कैश विड्रॉ किया जा सकता है।

0

भारत में यूपीआई के जरिए सबसे ज्यादा कई कामों में डिजिटल पेमेंट की जगह कैश की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में कई बार लोगों के पास कैश न हो पाने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऑनलाइन पेमेंट के चलन होने के बाद लोग अपने साथ कैश लेकर नहीं चलते हैं।ऐसे में हम एटीएम से कैश तो आसानी से निकाल सकते हैं पर एटीएम कार्ड पास ना होने पर हमारी परेशानी और बढ़ जाती है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने योनो ऐप (YONO App) को यूपीआई (UPI) से जोड़ा है।

बिना क्रेडिट कार्ड के भी आसानी से एटीएम से कैश विड्रॉ किया जा सकता है। इस फीचर को इंटर पेएबल कार्डलेस कैश विथड्रावल (ICCW) कहा जाता है।

यह फीचर सभी एटीएम पर मौजूद है। बैंक ने कहा कि इस नए फीचर से एटीएम कार्ड के क्लोनिंग से हो रहे धोखाधड़ी को रोका जा सकता है।

आइए, जानते हैं कि आप बिना एटीएम कार्ड के कैसे कैश निकाल सकते हैं।

डेबिट कार्ड के बिना कैसे निकाले एटीएम से कैश

  • आपको सबसे पहले अपेन पोन में योनो ऐप को ओपन करना है।
  • इसके बाज आपको ‘Cash Withdrawal’ सेक्शन को सेलेक्ट करना है।
  • अब आप जितना कैश निकालना चाहते हैं उतना अमाउंट दर्ज करें।
  • इसके बाद अब आप अपने एटीएम को सेलेक्ट करें।
  • अब एक QR कोड जनरेट होगा।
  • आपको QR कोड को स्कैन करना है।
  • QR कोड को स्कैन करने के बाद आप अपना यूपीआई आईडी और यूपीआई पिन दर्ज करें।
  • यूपीआई पिन को दर्ज करने के बाद आप जैसे ही सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। उसके बाद आपके अकाउंट से कैश डिस्पर्स हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ : गुलाबी ठंड के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना!

0

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव होगा। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद गुलाबी ठंड ने दस्तक दी है। वहीं ठंड भी बढ़ने लगी है और लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दी है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार है। इन दोनों दिनभर मौसम शुष्क रहता है। सुबह-सुबह और रात में गुलाबी ठंड लगती है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही आउटर इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश भर में आने वाले तीन दिनों में मौसम मिजाज आज ऐसे ही रहने की संभावना है।

आजा राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में तीन दिनों बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल!

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह 28 अक्टूबर को रात आठ बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक एकात्म परिसर में बैठक लेंगे, तथा अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे।

Bill Gates Birthday: इतने अमीर कैसे बने बिल गेट्स? इस एक कदम से बदल गई पूरी जिंदगी!

0

Bill Gates Birthday: इतने अमीर कैसे बने बिल गेट्स? इस एक कदम से बदल गई पूरी जिंदगी

Microsoft: दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो काफी ज्यादा अमीर है. दुनिया के अमीर लोगों की जब बात होती है तो उनमें बिल गेट्स का नाम भी शामिल है. बिल गेट्स दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल है.

दिल्‍ली के सबसे महंगे मार्केट की बात करें तो खान मार्केट, इसे ल्यूटियंस दिल्‍ली का मार्केट भी कहा जाता है.

0

दिल्‍ली के सबसे महंगे मार्केट की बात करें तो खान मार्केट सबसे ऊपर आता है.

इसे दिल्‍ली का दिल भी कहते हैं क्‍योंकि यह उस जगह बसा हुआ है जहां राष्ट्रपति भवन, संसद भवन सहित कई महत्वपूर्ण इमारतें मौजूद हैं.

बड़े-बड़े अफसर और धनाड्य लोग इस इलाके में रहते हैं. इसे ल्यूटियंस दिल्‍ली का मार्केट भी कहा जाता है.

पांच साल पहले इसका नाम सबसे ज्‍यादा तब उछला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खान मार्केट गैंग’ शब्‍द का उल्‍लेख किया. लोगों ने इसके बारे में खूब जानना चाहा. लेकिन इससे इतर खान मार्केट कई वजह से खास है. दूर-दूर से लोग यहां शॉप‍िंग करने आते हैं. जायकेदार पकवानों का लुत्‍फ उठाते हैं. लेकिन कभी आपने सोचा कि खान मार्केट का माल‍िक कौन है? इसे किसने बसाया? यहां की दुकानों का किराया कौन वसूलता है? अजबगजब नॉलेज सीरीज के तहत आइए जानते हैं इसका सही जवाब. बहुत सारे लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा.

खान मार्केट की शुरुआत 1951 में हुई. बंटवारे के बाद पाक‍िस्‍तान से भारत आकर बसे लोगों को यहां रहने के घर बनाए गए थे. नीचे दुकानें थीं और ऊपर घर. अब्‍दुल गफार खान के भाई अब्‍दुल जब्‍बार खान के नाम पर रखा गया, जो एक स्‍वतंत्रता सेनानी थे.

कहा जाता है कि विभाजन के समय जब कत्‍लेआम मचा हुआ था तब अब्‍दुल जब्‍बार खान तमाम हिंदुओं को पाक‍िस्‍तान से सुरक्ष‍ित निकालकर भारत लाए थे. इसल‍िए उनके नाम पर इस मार्केट का नाम रखा गया. कहते हैं कि शुरुआत में यहां सिर्फ 3 घर थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, रहने की जगह रेस्‍टोरेंट्स और दुकानों ने ले ली. आज यहां हजारों की संख्‍या में दुकानें खुल गई हैं.

किसके नियंत्रण में यहां की दुकानें

अब आप सोच रहे होंगे कि आख‍िर इन दुकानों का किराया वसूलता कौन है? तो बता दें कि ज्‍यादातर दुकानें लीज पर हैं.

शुरुआत में इनका किराया सिर्फ 50 रुपये महीना तय किया गया था. लेकिन 1956 में पुर्नस्‍थापन मंत्रालय की एक योजना के तहत 6,516 रुपए रुपये पर दुकानें एलॉट की गईं. आज यहां सैकड़ों दुकानें हैं जो सरकार के नियंत्रण में आती हैं. इनका किराया 6 लाख रुपये प्रत‍ि महीने से ज्‍यादा है. मगर बहुत सारी दुकानें निगम के नियंत्रण में हैं. जब राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे, तब इसका नाम बदलने की भी मांग की थी, लेकिन यहां के दुकानदारों ने विरोध कर दिया.

राहुल गांधी का 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा जनसभा को करेंगे संबोधित!

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज शनिवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

राहुल गांधी आज रायपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर व कोंडागांव के फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन के दौरान वे 5वीं घोषणा करेंगे।

राहुल गांधी का 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा है। राहुल गांधी 28 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी कोंडागांव के फरसगांव में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।

इन चारों विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को होंगे मतदान

राहुल गांधी 29 अक्टूबर को राजनांदगांव और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। बतादें कि इन चारों विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होंगे।

कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे रैली

राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे। इन चारों हाइप्रोफाइल सीटों पर कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी, कोंडागांव से मोहन मरकाम, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को चुनावी मैदान में उतारा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और कवर्धा में जीत दर्ज की थी। वहीं राजनांदगांव में हार का सामना करना पड़ा था।

शरद पूर्णिमा 2023 ; आज शरद पूर्णिमा के दिन कोजागरी पूजा” बढ़ेगी धन-संपत्ति, बिजनेस-नौकरी में तरक्की, जानें मुहूर्त!

0

आज शरद पूर्णिमा के दिन कोजागरी पूजा करते हैं, इस वज​ह से इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और भ्रमण करती हैं.

वे भ्रमण करते हुए पूछती हैं कि को जाग री यानि कौन जाग रहा है? शरद पूर्णिमा की रात, जो व्यक्ति जागरण करते हुए माता लक्ष्मी का स्वागत करता है, उसके घर मां लक्ष्मी का वास होता है और वह धन-दौलत से संपन्न हो जाता है. आज शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण भी लग रहा है और इसका सूतक काल दोपहर से ही लग जाएगा. ऐसे में कोजागरी पूजा कब करनी चाहिए? शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है? शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय क्या हैं? 

श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं.

शरद पूर्णिमा तिथि 2023 कब से कब तक है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा की तिथि आज 04 बजकर 17 मिनट पर प्रारंभ हुई है, जो कल 01:53 एएम तक मान्य है.

कब से कब तक है चंद्र ग्र​हण और सूतक काल?
चंद्र ग्रहण आज देर रात 01:06 एएम से मध्य रात्रि 02:22 एएम तक है. इसका सूतक काल आज दोपहर 02:52 बजे से लग जाएगा.

शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 राशिवालों पर होगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी धन-संपत्ति, बिजनेस-नौकरी में तरक्की!

शरद पूर्णिमा 2023 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त कब है?
ज्योतिषाचार्य तिवारी के अनुसार, इस साल चंद्र ग्रहण के कारण रात्रि के समय में माता लक्ष्मी की पूजा पूजन सामग्री का उपयोग करके नहीं होगी. इस बार मां लक्ष्मी की मानसोपचार पूजा की जाएगी. आप ग्रहण काल में रात्रि के समय जो भी समय ठीक लगे, उसमें पूजा करें. मां लक्ष्मी की मानसोपचार पूजा के बारे में नीचे बताया गया है.

शरद पूर्णिमा पर ग्रहण में कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा?
आज रात के समय आप माता लक्ष्मी की मानसोपचार पूजा करें. इसमें परिकल्पना मात्र से पूजा की जाती है. सबसे पहले आप माता लक्ष्मी को स्मरण करें. उनका ध्यान करके उनके मंत्र का जाप करें या लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें. इस पूजा में आपको फूल, फल, मिठाई या कोई भी पूजन सामग्री का इस्तेमाल नहीं करना है.

मन में ही ध्यान करके माता लक्ष्मी का नाम जाप भी कर सकते हैं. मां लक्ष्मी को अपने वचनों से प्रसन्न करें. ग्रहण काल में जागरण का महत्व है. इसमें मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. देवी को प्रसन्न कर सकते हैं. आपको जानना चाहिए कि ग्रहण काल में तंत्र विद्याओं की सिद्धि का कार्य किया जाता है.

शरद पूर्णिमा पर करें लक्ष्मी मंत्र का जाप
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

शरद पूर्णिमा पर बने हैं 3 शुभ योग
आज शरद पूर्णिमा पर सुबह ही रवि योग बना था. रवि योग सुबह 06:30 बजे से लेकर सुबह 07:31 बजे तक था. वज्र योग सुबह से बना है, जो रात 10:52 बजे तक है. उसके बाद सिद्धि योग प्रारंभ होगा. सिद्धि योग में आप मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करके लाभ उठा सकते हैं.

PM Rozgar Mela: दिवाली से पहले पीएम मोदी 51,000 लोगों को सौंपेगे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र!

0

PM Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 28 अक्टूबर, 2023 को रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नियुक्त किए गए 51,000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर बाटेंगे. दोपहर 1 बजे वीडियो कॉंफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधामंत्री रोजगार मेला के इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे जिसमें नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

देश में कुल 37 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. ये नियक्ति केंद्र सरकार के विभागों के साथ साथ राज्य सरकारों और केंद्र शाषित प्रदेशों में भी ये नियक्तियां सरकारी विभागों में की जा रही रही है जो इस अभियान के साथ जुड़े हैं. नव-नियुक्त कर्मचारी जिन्हें देशभर में चयन किया गया है सरकार के अलग अलग विभागों जैसे रेल मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, गृह मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा अन्य विभाग भी शामिल हैं.

रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. रोजगार मेला आगे भी रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा.

नियुक्त किए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल (iGOT Karmayogi portal) पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ (Karmayogi Prarambh) के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा. 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं. ये कर्मचारी कही से भी और किसी भी डिवाइस के जरिए इसके साथ जुड़ सकते हैं.

जून 2022 में प्रधानमंत्री ने एलान किया था कि अगले डेढ़ सालों यानि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को मिशन मोड में सरकारी नौकरी दी जाएगी. प्रधानमंत्री ने जून 2022 में सभी सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खुद खाली पदों की समीक्षा की थी जिसके बाद भर्ती करने का फैसला लिया गया था.

मध्य प्रदेश : विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी नेताओं सहित स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी…

0

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में बीजेपी ने पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं का नाम दिया है.

इस लिस्ट में बीजेपी ने 40 नेताओं को जगह दी है, जो मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे.

बीजेपी की इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, योगी आदित्यनाथ, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्व सरमा, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, एसपी सिंह भगेल, मनोज तिवारी, नरोत्तम मिश्रा समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. अब पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार के लिए चुनावी मैदान में अपनी ताकत दिखाएंगे. इसके लिए बीजेपी ने कई दिग्गज नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और कई मुख्यमंत्रियों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है.