Home Blog Page 1131

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अजीब सी शर्त रख दी?

0

भारत से हार का बदला चाहती है यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, कहा- अगर टीम इंडिया को हराया तो बांग्लादेश की पूरी टीम के साथ…

सहर शिनवारी ने कहा है, “इंशाअल्लाह मेरा बंगाली बंधू अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हरा देती है तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़कों के साथ फिश डिनर डेट पर जाऊंगी।”

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ है। इस मैच को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने भारत की हार देखने के लिए एक अजीब सी शर्त रख दी है। सहर ने एक ट्वीट कर कहा है कि अगर बांग्लादेश की टीम भारत को हरा देती है तो वह ढाका जाकर बांग्लादेशी टीम के खिलाड़ियों के साथ डिनर डेट पर जाएंगी।

पाकिस्तान की हार का बदला चाहती है सहर

सहर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। सहर शिनवारी ने कहा है, “इंशाअल्लाह मेरा बंगाली बंधू अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हरा देती है तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़कों के साथ फिश डिनर डेट पर जाऊंगी।” बता दें कि सहर का यह ट्वीट पाकिस्तान टीम की शर्मनाक हार को लेकर है जो भारत ने उसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दी थी। उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था। पाकिस्तान टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने सहर को लिया आड़े हाथ

सहर शिनवारी बांग्लादेश की जीत को लेकर इतनी कॉन्फिडेंस से भरी हैं कि उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा है कि दोस्तों बांग्लादेश की टीम इंडिया को पेलने वाली है। मेरे इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लीजिए और मैच के बाद मुझे दिखाईगा। सहर की इन बातों पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ गई है। कई यूजर्स ने सहर को आड़े हाथ ले लिया है। एक यूजर ने कॉमेंट कर कहा है कि आप इंडिया आ जाओ आपकी बहन सीमा हैदर भी यहीं है और यहां सबकुछ मिलेगा। एक अन्य यूजर ने कहा है, “खुद को परोस कर काफिरों की बर्बादी चाहती हो, ऐसी भी दुश्मनी जो खुद बर्बाद होना चाहती हो?”

वर्ल्ड कप में भारत को गहरा जख्म दे चुकी है बांग्लादेश

सहर शिनवारी ने जो शर्त रखी है वह नामुमकिन तो नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश की टीम विश्व कप में भारत को गहरा जख्म दे चुकी है। 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को ग्रुप स्टेज पर ही हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इसके अलावा बांग्लादेश ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को भी हराकर वर्ल्ड कप में उलटफेर किया है। वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को और नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहले ही बड़े उलटफेर कर दिए हैं।

अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन फेमस लिट्टी चोखा शुद्ध देसी घी के साथ बेहद लाजवाब…

0

यहां के विभिन्न इलाकों में अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं. अमेठी में लिट्टी चोखा की एक फेमस दुकान लोगों के दिलों पर राज कर रही है.

यहां के लिट्टी चोखा का स्वाद भी लाजवाब है,शहर ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी इस फेमस लिट्टी चोखा की दुकान पर स्वाद का तड़का लगाने आते हैं.

यहां देसी अंदाज में लिट्टी चोखा के साथ दाल चटनी और सिरका मिलता है.

लिट्टी चोखा रेस्टोरेंट गौरीगंज शहर के रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग पर गौरीगंज शहर के नए बस स्टॉप के खुला हुआ है.

सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक यह चलता है.

खास बात यह है की रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को मिट्टी के बर्तन में लिट्टी चोखा परोसा जाता है.

शुद्ध देसी घी के साथ परोसे जाने वाले लिट्टी चोखा का स्वाद बेहद लाजवाब है. कहते हैं एक बार जो कस्टमर यहां आता है, वह लिट्टी चोखा खाने और कहीं नहीं जाता.

ऐसे होता है तैयार
दुकानदार श्री राम जोशी ने बताया कि
बाटी को सबसे पहले तैयार करने के लिए लकड़ी जलाई जाती है फिर बाटी बनाकर उसमें डाला जाता है.

20 मिनट बाद जब वो पक जाती है तो उसे साफ कर लिया जाता है फिर उसमें मसाला भर के उसे देसी घी के साथ भरोसा जाता है.

स्पेशल लिट्टी चोखा ग्राहकों को मिट्टी के बर्तन में परोसा जाता है. इस दुकान पर नार्मल थाली का रेट 30 रुपये है जबकि एक बाटी की कीमत 15 रुपये है.

लिट्टी चोखा के अलावा दुकान पर दाल चावल भी 50 रुपये थाली में उपलब्ध.

शुद्धता का रखा जाता है पूरा ध्यान
दुकानदार श्रीराम जोशी ने बताया कि यह पूरी तरह से शुद्धता को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. सेहत के लिए भी यह फायदेमंद है.

यह ग्राहकों को खूब पसंद आता है. अधिकारी से लेकर आम आदमी तक इसे पसंद करते हैं और इस व्यवसाय से हम प्रतिदिन 2 से ढाई हजार रुपये तक का मुनाफा होता है.

छत्तीसगढ़ : स्कूल और सरकारी दफ्तर की छुट्टियों की घोषणा, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे…

0

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ शासन ने 2024 की सरकारी छुट्टियोंं का नोटिफिकेशन जारी किया है।

देश में त्यौहारों का सीजन शुरू हो चूका है रहा है। स्कूली छात्र छात्रों की छुट्टियां शुरू होने को है।

आपको बता दें कि आगामीसाल यानी 2024 में भी सरकारी कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए छुट्टियोंं कई छुट्टियां मिलने वाली है।

छत्‍तीसगढ़ शासन के नोटिफिकेशन के अनुसार, 2024 में 17 सार्वजनिक अवकाश और 25 सामान्‍य अवकाश शामिल हैं।

49 ऐच्छिक अवकाश भी शामिल हैं। आगामी साल 2024 में महावीर जयंती, डॉ.अंबेडकर जयंती और हरेली रविवार को रहेंगे हैं। ऐसे में इन अवसरों पर अलग से छुट्टी नहीं दी गई है।

देखें राज पत्र:  Dailyhunt

अडानी ग्रुप : राहुल गांधी ने लगाया पर बड़ा आरोप,20 हजार करोड़ नहीं, 32 हजार करोड़ की गड़बड़ी!

0

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी ग्रुप पर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ नहीं बल्कि 32 हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है।

राहुल गांधी ने अडानी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों को लेकर रिपोर्ट का उल्लेख करते यह बात कही। राहुल ने बताया कि यह रिपोर्ट लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स में छपी है।

हिंदुस्तान की जनता की पॉकेट से 12 हजार करोड़ निकाले गए

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाइनेंशियल टाइम्स की प्रति लहराते हुए राहुल गांधी ने कहा-‘पहले हमने 20 हजार करोड़ की बात की थी और सवाल पूछा था कि पैसा किसका है और कहां से आया है।

अब पता चलता है कि 20 हजार करोड़ का आंकड़ा गलत था उसमें 12 हजार करोड़ और जुड़ गए हैं और कुल आंकड़ा 32 हजार करोड़ हो गया है।

अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जबतक वह हिंदुस्तान पहुंचता है उसका रेट बदल जाता है, कोयले का रेट डबल हो जाता है।

इस तरह से उन्होंने और 12 हजार करोड़ की चपत लगाई है।’ राहुल गांधी ने कहा कि अडानी ग्रुप ने 12 हजार करोड़ हिंदुस्तान की जनता की पॉकेट से निकाला है।

कोल प्राइस को गलत दिखाकर यहां पर बिजली के दाम बढ़ा दिया गया और जनता के पॉकेट से पैसे निकाल लिए गए।”

राहुल गांधी ने कहा,’कर्नाटक में बिजली की सब्सिडी दी गई, मध्य प्रदेश में सब्सिडी की तैयारी है। बिजली का बिल बढ़ता जा रहा है।

इसमें से आपकी जेब से 12 हजार करोड़ अडानी जी ने लिए। ये मैं नहीं फाइनेंशियल टाइम्स लंदन की रिपोर्ट कह रही है।

‘राहुल गांधी ने कहा-‘ ये स्टोरी आती है लेकिन हिंदुस्तान का मीडिया एक सवाल नहीं पूछ रहा है। किसी भी मीडिया चैनल को इसमें रुचि नहीं है।’ राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इस पूरे मामले में सांठगांठ का आरोप लगाया।

शरद पवार-अडानी मुलाकात पर राहलु ने कही ये बात

वहीं अडानी के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के एकजुट होने के बावजूद शरद पवार की अडानी से मुलाकात पर सवाल नहीं उठाए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने शरद पवार से यह सवाल नहीं पूछा क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं।

शरद पवार अडानी को नहीं बचा रहे हैं, PM मोदी बचा रहे हैं इसीलिए मैंने उनसे यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार प्रधानमंत्री होते और अडानी को बचाते, तो मैं शरद पवार से यह सवाल पूछ रहा होता।’

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया….

0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की.

पार्टी ने शाह पर छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को अपनी हार नजर आ रहा है. अपनी हार से बौखलाए अमित शाह अब सांप्रदायिकता का सहारा लेना चाहते हैं.

दरअसल, अमित शाह ने सोमवार को राजनांदगांव में एक चुनावी रैली के दौरान बघेल सरकार पर हमला बोला था.

उन्होंने कहा था कि बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई सांप्रदायिक हिंसा में भूपेश बघेल का हाथ है. अप्रैल में यह हिंसा हुई थी, जिसमें ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी. बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी.

अमित शाह ने क्या कहा था?

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने चुनावी भाषण में भूपेश बघेल सरकार पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि बघेल सरकार ने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को ‘लिंचिंग’ करवाकर मार दिया. हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

बता दें कि बीजेपी ने भुवनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू को टिकट दिया है. कांग्रेस ने शाह के इस बयान की जमकर आलोचना की.

कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह का यह बयान ना केवल आपत्तिजनक है बल्कि इसका एक ही उद्देश्य है छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना.

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रमन सिंह और अरुण साव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

छत्तीसगढ़ : 56,000 करोड़ के बैंक घोटाला में ED की बड़ी कार्रवाई…

0

56,000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया और काफी सबूतों को इकट्ठा किया.

सर्च ऑपरेशन के कनेक्शन मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड कंपनी और कंपनी से जुड़े कई निदेशकों सहित अन्य ऐसे आरोपियों के खिलाफ था.

56 हजार करोड़ रुपये के इस बैंक घोटाला मामले की शुरुआती तफ्तीश केंद्रीय जांच एजेंसी एसएफआईओ के द्वारा आरोप पत्र द्वारा किया गया था जिसके बाद उस केस को ईडी द्वारा टेकओवर कर लिया गया है.

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में तफ्तीश की जा रही है.

इस मामले में जांच एजेंसी द्वारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघल सहित उसके कई सहयोगियों के खिलाफ भी विस्तार से तफ्तीश की जा रही है

क्योंकि इस मामले में शुरुआती तफ्तीश के दौरान जानकारी सामने आई थी कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित उसके कई सहयोगी के द्वारा कई शैल कंपनियों को बनाकर बैंक से कर्ज ली गई रकम को उसी शैल कंपनियों के मार्फत घुमाया गया और बाद में जिस प्रोजेक्ट हेतु लोन लिया गया था

इसके बाद बैंक से कर्ज के तौर पर ली गई रकम के साथ फर्जीवाड़ा कर दिया गया. इस मामले में बाद में बैंक के द्वारा कई शिकायतें दर्ज करवाई गई और इस मामले में SFIO और उसके बाद जांच एजेंसी ईडी की एंट्री हुई.

जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में 13 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली, हरियाणा, कोलकाता, मुंबई, भुवनेश्वर इत्यादि कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था.

आरोपियों से संबंधित करीब चार करोड़ की महंगी कारों सहित 72 लाख की नकदी जब्त हुई थी. जांच एजेंसी ईडी के द्वारा इसी साल 09 जून 2023 को मेसर्स भूषण स्टील लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघल को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद कोर्ट द्वारा उसे फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिसे आसान शब्दों में यह कह सकते हैं कि वो फिलहाल जेल में हैं. जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक को करीब करोड़ों रूपया का चूना लगाने के मामले में तफ्तीश के दौरान मिले तमाम सबूतों और दर्ज गवाहों के बयान के बाद कई चल -अचल संपत्तियों को भी अटैच कर चुकी है.

कंपनी से जुड़े असम, रायगढ़, हरियाणा के फरीदाबाद में करीब 61.38 करोड़ की प्रॉपर्टी को अटैच कर चुकी है जिसका बाजार मूल्य आज की तारीख में कई गुणा ज्यादा माना जा रहा है. इसके साथ ही ईडी के द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 72 लाख रुपये की नकदी, करीब 52 लाख रुपये के विदेशी करेंसी, ट्रैवल चेक, तीन बेहद महंगी कारों को भी फिलहाल जांच एजेंसी द्वारा अटैच कर लिया गया है .

पूर्व सीएम रमन सिंह ने की मतदान की तारीख बढ़ाने की मांग, सामने आई ये वजह…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग करते हुए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है.

उन्होंने लिखा है, ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

लेकिन इसके आस पास छत्तीसगढ़ में कई त्योहारों को मनाया जाएगा. इस लिए छत्तीसगढ़ में मतदान की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी चुनाव आयोग मतदान की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की है.

चुनाव आयोग से मतदान तारीख बढ़ाने की मांग
दरअसल, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट चुनाव आयोग मतदान की तारीख आगे बढ़ाने का मांग किया है.

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

मैं चुनाव आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ. हालाकि रमन सिंह की सीट राजनांदगांव में पहले पहले चरण में मतदान होने वाले है.

छत्तीसगढ़ में 4 त्योहारों के बीच होगा मतदान
आपको बता दें कि अगले महीने नवंबर के दूसरे सप्ताह में कई हिंदू त्योहार है. 12 नवंबर को दिवाली,13 को गोवर्धन पूजा,15 को भाई दूज,19 को छठ पूजा होगी.

यानी लगातार त्योहारों का दिनचर्या रहने वाला है. इसके चलते वोट प्रतिशत कम होने की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना वाला है. जो प्रमुख त्योहारों के बीच में पड़ रहा है.

राजस्थान में शादियों के कारण बदला गया है मतदान की तारीख
गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग ने राजस्थान में मतदान की तारीख में बदलाव किया है.पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई थी.

लेकिन राज्य के अलग अलग संगठनों की तरफ की गई मांग के चलते मतदान तारीख में 2 दिन आगे बढ़ाकर 25 नवंबर किया गया. इसके पीछे वजह बताई गई कि 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी है और ऐसे में बड़ी संख्या में शादियां होती है. तो मतदान प्रतिशत में प्रभाव पड़ सकता था.

छत्तीसगढ़ विधान चुनाव : अरविंद नेता की हमर राज पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 19 नामों का एलान…

0

हमर राज पार्टी छत्तीसगढ़ विधान चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है. हमर राज पार्टी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री अरविंद नेताम की पार्टी है.

हाल ही में नेताम की पार्टी ने 90 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और अब पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है.

कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने पहली लिस्ट जारी किया है. ये हैं प्रथम सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम .

  • प्रतापपुर से गीता सोन्हा
  • सामरी से परसुराम भगत
  • लुंड्रा से अनुक प्रताप सिंह टेकाम
  • खरसिया से भवानी सिंह सिदार
  • रामपुर से कन्हैया आनंद कंवर
  • बिल्हा से शिव नारायण ध्रुव
  • मस्तूरी से सुख राम खूंटे
  • सरायपाली से बिरितिया चौहान
  • बसना से जगदीश सिदार
  • कसडोल से परमेश्वरी पैकरा
  • संजारी बालोद से विनोद कुमार नागवंशी
  • डोंगरगांव से छत्तर राम चंद्रवंशी (छत्रपाल)
  • खुज्जी से ललिता पैकरा
  • मोहला मानपुर से युवराज नेताम
  • भानुप्रतापपुर से अकबर राम कोर्राम
  • कोंडागांव से पनकु राम नेताम
  • नारायणपुर से राम लाल उसेंडी
  • बस्तर से लखेश्वर बघेल
  • बीजापुर से अशोक तलांडी

हमर राज पार्टी ने सामान्य सीटों पर भी आदिवासियों को मैदान में उतारा है. सूची में 19 उम्मीदवारों में से दो अनुसूचित जाति वर्ग के हैं तथा शेष 17 उम्मीदवार आदिवासी समाज से हैं.

सूची में तीन महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. राज्य में आदिवासी समाज का संगठन सर्व आदिवासी समाज (एसएएस) द्वारा गठित इस पार्टी ने पहले आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सभी 29 सीटों सहित 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी अब 60 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है.

एसएएस के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में सूची जारी की और कहा कि उनकी पार्टी अब 60-70 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, क्योंकि लोग स्वेच्छा से उनके साथ जुड़ रहे हैं तथा अधिक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने का आग्रह कर रहे हैं.

रावटे ने कहा कि लोग कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तंग आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों के लोग उनकी पार्टी को अपना जनादेश देंगे. उन्होंने कहा, “हमें जीत या हार की चिंता नहीं है. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अपने अधिकारों के लिए और शोषण के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है.”

मौसम विभाग : इस सप्ताह धूप व गर्मी से राहत मिलने वाली है ग्रामीण इलाकों में देर रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड…

0

छत्तीसगढ़ में अब मौसम के मिजाज बदलने का दौर शुरू हो गया है. राजधानी रायपुर समेत ग्रामीण इलाकों में देर रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड का अहसास हो रहा है. दरअसल मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह धूप व गर्मी से राहत मिलने वाली है.

यानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है.

विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. इसके बाद यानि 20 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और हल्की ठंड बढ़ने लगेगी

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी ठंड पड़ सकती है. इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और दोपहर को तेज धूप के चलते थोड़ी गर्मी भी है, हालांकि रात के समय आउटर क्षेत्रों में हल्की ठंड शुरू हो गई है. अभी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, किसी प्रकार से बदलाव के आसार नहीं है.

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा परंतु इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी.

इस हफ्ते छुट्टियां ही छुट्टियां, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों की होगी मौज…

0

अक्टूबर में कई त्योहार मनाए जाएंगे. ऐसे में बच्चों को लॉन्ग वीकेंड की सौगात मिलने वाली है. इसमें कोई शक नहीं है कि बच्चों को त्योहारों का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है.

शॉपिंग, खाना-पीना, नए कपड़े, दोस्तों-रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात के अलावा स्कूलों में होने वाली छुट्टी उनका मजा दोगुना कर देती है (Schools Closed in October 2023).

नवरात्रि शुरू होने के साथ ही छोटे बच्चे खुश रहने लग जाते हैं. कोई पटाखे खरीदने लगता है, कोई हलवा-पूड़ी में खुश हो जाता है तो किसी को रावण बनाने में मजा आता है. इस साल नवमी-दशमी सोमवार-मंगलवार को मनाए जाने से बच्चे काफी उत्साहित हैं (Dussehra Holidays 2023). जानिए अक्टूबर 2023 के इस हफ्ते में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे (List of Holidays 2023).

नवमी पर बंद रहेंगे स्कूल
23 अक्टूबर को देश भर में नवमी का त्योहार मनाया जाएगा (Navami 2023 Date). इस दिन ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी रहती है. बच्चों में सुबह से ही कंजक खाने और दशहरा की तैयारी करने का उत्साह रहता है. नवमी सोमवार को है (Long Weekends in 2023). इससे स्पष्ट है कि बच्चे अभी से लॉन्ग वीकेंड की तैयारी में जुट चुके होंगे.

2023 में दशहरा कब है?
2023 में दशहरा 24 अक्टूबर को है (Dussehra 2023 Date). इस दिन मंगलवार है. दशहरा के खास अवसर पर सभी स्कूल-कॉलेजों व ऑफिस में छुट्टी रहती है (Dussehra Holidays 2023). बच्चों के लिए यह त्योहार काफी खास हो जाता है. दशहरा पर कुछ बच्चे खुद रावण बनाते हैं तो कुछ आस-पास लगे मेले में जाने के लिए उत्साहित रहते हैं.

4 दिनों की छुट्टियों का इंतजार
साल 2023 में लॉन्ग वीकेंड्स की भरमार रही है (Long Weekends in 2023). अब इस हफ्ते भी ज्यादातर लोगों ने लॉन्ग वीकेंड एंजॉय करने की तैयारी कर ली है. कई स्कूलों में शनिवार की भी छुट्टी रहती है. ऐसे में 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर यानी इस हफ्ते 4 दिन स्कूल बंद रहेंगे. इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को यूपी के 35 जिलों में UPSSSC PET परीक्षा की वजह से स्कूलों में छुट्टी रहेगी.