Home Blog Page 1139

राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे ‘पीएम मोदी’

0

एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने के लिए अपील की है. उनका कहना है कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है. नियंत्रित कार्य को करने के लिए तैयार श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना आज से हो जाएगी और देशभर में संबंधित चुनाव के निर्णायक दौर के लिए लोगों से मतदान किया जायेगा. नतीजे आज घोषित किए जा सकते हैं.

मॉनसून; इस बार बारिश सामान्य दर्ज की गई! सामान्य से 5.6 फीसदी कम बारिश, भारी बारिश की 377 घटनाएं…

0

Monsoon: अलनीनो के बावजूद मॉनसून के चार महीनों के दौरान इस बार बारिश हालांकि सामान्य दर्ज की गई, लेकिन देश का 18 फीसदी भाग सूखे की चपेट में रहा। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल और उसे सटे कर्नाटक के कुछ हिस्से और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके प्रमुख रूप से शामिल रहे।

जबकि राजस्थान और कच्छ में सामान्य से 42 और 47 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने मॉनसून सीजन के खत्म होने जानकारी पेश किया। 73 फीसदी हिस्से में सामान्य बारिश हुई। नौ फीसदी में ज्यादा बारिश हुई जबकि 18 फीसदी हिस्से में सूखे की स्थिति रही। यानी इन इलाकों में बारिश की कमी सामान्य के 20 फीसदी या इससे अधिक की रही।

सामान्य से 5.6 फीसदी कम बारिश
जून-सितंबर के चार महीनों के दौरान कुल बारिश सामान्य से 5.6 फीसदी कम दर्ज की गई है। चार महीनों में 868.6 मिमी के मुकाबले 820 मिमी बारिश हुई जो सामान्य के 94.4 फीसदी रही। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 18.5 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि दक्षिण भारत में यह 8 फीसदी कम रही। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में यह करीब-करीब सामान्य रही। जून में बारिश सामान्य से 9 और अगस्त में 36 फीसदी कम रही लेकिन जुलाई और सितंबर में यह सामान्य से 13 फीसदी अधिक हुई।

भारी बारिश की 377 घटनाएं
मॉनसून के चार महीनों के दौरान भारी बारिश (115-204 मिमी) की 377 घटनाएं दर्ज की गई हैं। जबकि अत्यधिक भारी बारिश (204 मिमी से ज्यादा) की कुल 85 घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि देश के सभी हिस्सों में यह घटनाएं प्रकाश में आई हैं लेकिन पर्वतीय राज्यों में ज्यादा प्रकोप देखा गया है।

सर्दी में सामान्य रहेगा मॉनसून
मौसम विभाग ने कहा कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच सर्दियों का मॉनसून सामान्य रहेगा। इस दौरान बारिश सामान्य के 88-112 फीसदी रहने की संभावना है। इन तीन महीनों के दौरान 334.13 मिमी बारिश होती है।अक्टूबर में भी बारिश सामान्य रहेगी. अक्टूबर में तापमान सामान्य बना रह सकता है।

यहां सबसे कम बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश-
 29 फीसदी
बिहार- 23 फीसदी
झारखंड- 26 फीसदी
गंगीय पश्चिम बंगाल- 22 फीसदी
नगालैंड- 27 फीसदी
मेघालय- 27 फीसदी
त्रिपुरा- 27 फीसदी
केरल- 34 फीसदी
कर्नाटक- 28 फीसदी

सामान्य तौर पर मॉनसून (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 653.6 एमएम बारिश हुई। इस वर्ष मॉनसून के दौरान 660.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तौर पर मॉनसून 27 जून को पहुंचता है और 25 सितंबर तक चला जाता है।

इस वर्ष 25 जून से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली में दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्यम प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी मॉनसून चला गया । इसके अलावा कुछ बचे हुए क्षेत्रों से अगले तीन से चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गायब हो जाएगा।

बीजेपी : केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगाई जाएगी…

0

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा.

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय चुनाव समिति के दूसरे सदस्य शामिल रहेंगे.

छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगाई जाएगी. बैठक के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया है.

कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही पांच राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भी बैठक की थी. इस बैठक में राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से अलवर से सांसद बालक नाथ ने मुलाकात से बात कही थी.

यह बैठक में बीजेपी नेता अरुण सिंह, राजस्थान इकाई के चीफ सीपी जोशी, सांसद राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं ने जेपी नड्डा के आवास पर उनके साथ बैठक में चर्चा की गयी थी.

चुनावी राज्यों में ,चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार सहित तीनों आयुक्त, कुछ दूसरे अधिकारी और आयोग के कई विभागों के सचिव और निदेशक भी राज्यों के दौरे पर जाएंगे. चुनाव आयोग की टीम तीन अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक तेलंगाना का दौरा करेगी.

चुनाव आयोग की टीम के तेलंगाना दौरे से लौटने के बाद आयोग कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. छत्तीसगढ़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान का फिर से दौरा करने वाले हैं.

आज पीएम मोदी तेलंगाना जाएंगे और राज्य को 13 हजार 500 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात देंगे. ,पीएम महबूब नगर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद कल पीएम राजस्थान का दौरा करेंगे.

पटाखों की बिक्री पर लगाये रोक सख्त करवायी के आदेश…

0

प्रदूषण की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है जिस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। वायु में प्रदूषण की वजह से कई प्रकार की बीमारियों का डर बढ़ रहा है।

वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पटाखों और उसके उपयोग पर रोक लगा दी गई है प्रशासन ने सभी प्रकार के पटाखों का निर्माण, बिक्री और उपयोग पर एक नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सिर्फ ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल ही किया जाएगा और बाकी अन्य पटाखों पर रोक लगा दी जाएगी। इन पटाखों को सिर्फ बाज़ारों में ही नहीं , बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कि फ्लिपकार्ट, अमेज़न आदि पर भी रोक लगा दी गई है। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रक विभाग को भी हवा की शुद्धता का ध्यान रखने को कहा गया है, और डेटा को डेली बेस पर अपडेट करने को भी बोला गया है।

दिवाली और गुरुपर्व के लिए क्या हैं नियम पटाखों की बिक्री पर लगी रोक लगाने के बाद जिला प्रशासन ने दिवाली त्योहारों के लिए पटाखों का इस्तेमाल और आतशबाज़ी निर्धारित सख्त करवायी के आदेश प्रशासन ने सख्त करवायी करने के आदेश हैं। साथ ही टाइम-टाइम पर छापेमारी करने को भी कहा है। इस बार नियमों को ध्यान में रखते हुए आदेशों की पालना करने को कहा गया हैं। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी कलेक्टरेट कार्यालय में रिपोर्ट सबमिट करने को भी बोला गया है। आपको बता दें की आदेश का अगर शक्ति से पालन नहीं किया गया तो भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियमों की प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

30 सितंबर और एक अक्टूबर को भाजपा सीईसी की बैठक पीएम मोदी सहित बड़े नेता होंगे शामिल उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय…

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत प्रमुख नेता बैठक में हिस्सा लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के मुख्यालय में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनावों पर चर्चा के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की थी। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत चुनाव समिति के अन्य सदस्यों और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया था।

बीजेपी ने 17 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 25 सितंबर को मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्यों में शामिल हैं। यह समिति उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला लेती है। सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से संबंधित सीईसी की तीसरी बैठक में राजस्थान को लेकर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले की दो बैठकों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई थी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा चार अन्य सांसदों को उम्मीदवार बनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा राजस्थान में इसी रणनीति के तहत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।

भाजपा ने 2019 में राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से एक को छोड़कर सभी पर जीत दर्ज की थी। तेलंगाना और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग अक्टूबर के पहले पखवाड़े में सभी पांच राज्यों में चुनावी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर सकता है। चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने अब तक 79 उम्मीदवारों और छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। चुनावों की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के नाम तय कर लेना भाजपा की नयी रणनीति का हिस्सा है।

आम तौर पर चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है। इन पांच राज्यों में से भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास बागडोर है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

शाह और नड्डा ने पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने और प्रचार सहित अन्य अभियानों के लिए बुधवार को जयपुर में राजस्थान के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। सूत्रों का कहना है कि भाजपा इनमें से किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी। शाह और नड्डा बृहस्पतिवार रात रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के नेताओं से चर्चा करेंगे।

Rain Alert : आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी…

0

Rain Alert: ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है। उत्रत पश्चिम और उससे सटे पश्चिमी मध्य भारत के राज्यों से अगले दो से तीन दिनों में साउथवेस्ट मॉनसून वापस हो जाएगा। हालांकि, पूर्वी मध्य और उससे सटे हुए उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से बारिश कई राज्यों में बारिश होगी।

इसके अलावा, पूर्वी भारत में कल यानी 29 सितंबर से भारी बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।

पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, ओडिशा में 29 सितंबर से एक अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 और 30 अक्टूबर, झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर और बिहार में दो अक्टूबर को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु के घाट इलाकों में 28 और 29 सितंबर, तटीय कर्नाटक में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, केरल और माहे में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, इंटीरियर कर्नाटक में 28 से 29 सितंबर को भारी बारिश होने जा रही है। तटीय कर्नाटक की बात करें तो 29 और 30 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

पश्चिमी भारत को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोंकण-गोवा में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र में 28-30 सितंबर, कोंकण-गोवा में 28-30 सितंबर, मध्य महाराष्ट्र में 29 सितंबर को भारी बरसात होने वाली है। मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तेज बारिश होगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28, 29 सितंबर, असम और मेघालय में एक और दो अक्टूबर को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

(भाजपा) : शाह, नड्डा ने पार्टी नेताओं से चुनावी मुद्दों पर आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बैठक…

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर यहां पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ लंबी चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठकों का दौर बुधवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय पदाधिकारियों से म‍िलने का कार्यक्रम है।

पार्टी में राजस्थान को लेकर शीर्ष स्तरीय बैठकों का यह दौर ऐसे समय में हुआ है जब वह अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने वाली है। पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार अन्य सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इन अटकलों को बल मिला है कि राजस्थान में भी दो केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है।

शाह और नड्डा ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ बैठक की। राजे से मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। इसके बाद पार्टी के राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई जिसमें विधानसभा क्षेत्रों व चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

संपन्न हुई चार परिवर्तन यात्राओं का ‘फीडबैक’ लिया गया। ”समीक्षा की गई कि यात्राओं पर चर्चा की गई।”बैठक में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी नितिन पटेल, राजस्थान के लिए पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल व कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और अन्य नेता मौजूद थे। इसके बाद सतीश पूनियां व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बैठक स्थल से निकलते दिखाई दिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा और शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी नितिन पटेल, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह और कुलदीप विश्नोई और विजया रहाटकर सहित अन्य नेताओं के साथ अगले दौर की बैठक की।

सूत्रों ने बताया, ”बैठक में विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मेवाड़, शेखावाटी, हाड़ौती, मारवाड़ इलाके और पूर्वी राजस्थान में अधिक से अधिक सीटें कैसे जीती जाएं।”

इसके अनुसार, ”निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर है और जीत सुनिश्चित करने के लिए क्या रणनीति की जरूरत है। उन सीटों की श्रेणियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई – जहां पार्टी पिछले तीन चुनावों से लगातार जीत रही है या हार रही है और जहां पार्टी वैकल्पिक रूप से जीत रही है।”

सूत्रों ने कहा, ”बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी संगठन ही सर्वोपरि है और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।” पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कुछ अन्य सांसदों के साथ विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक में टिकट वितरण और अन्य चुनाव संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि, बैठक के बाद होटल से निकल रहे पार्टी नेताओं ने बैठकों के बारे में मीडियाकर्मियों से बात नहीं की।

चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर ही मीडिया को जानकारी दी जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नड्डा और शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से निकाली गई पार्टी की ”परिवर्तन यात्राओं” के पूरा होने के अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर के पास जनसभा को संबोधित किया था।

उसके ठीक बाद शाह और नड्डा पार्टी अब युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यक्रमों की योजना बना रही है।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे होंगे किसानों और मजदूरों के सम्मेलन में शामिल!

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसानों और मजदूरों के सम्मेलन में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिले के भाटापारा शहर होने वाले कृषक-सह-श्रमिक सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

पिछले दो महीनों में खरगे की यह छत्तीसगढ़ की तीसरी यात्रा है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले इस राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 24.52 लाख किसानों के बैंक खातों में 1895 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए जाएंगे।

गोधन न्याय योजना के तहत 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5.16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में 33,642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57.18 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना की भी शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत वे निर्माण श्रमिक जो 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और दस साल तक पंजीकृत हैं, उन्हें जीवन भर हर महीने 1500 रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी।

Prime Minister Modi ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं…

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जन्‍मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह त्योहार समाज में भाईचारे और दया की भावना को आगे बढ़ाएगा।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं। कामना है कि हमारे समाज में भाईचारे और दया की भावना आगे बढ़े। सभी खुश और स्वस्थ रहें। ईद मुबारक।

Madhya Pradesh में भाजपा के शासन में कोई सुरक्षित नहीं : प्रियंका गांधी…

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना और आरोप लगाया कि भाजपा के 20 साल के शासन में महिलाएं, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।

उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रियंका गांधी

उन्होंने आरोप लगाया, ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के तंत्र में, महिलाएं, कोई सुरक्षित नहीं है।”

प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा… सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है।