Home Blog Page 1146

आज या कल कब है गणेश चतुर्थी 2023; जानें बप्पा को घर लाने की सही डेट, स्थापना विधि, पूजन मुहूर्त, व सबकुछ!

0

Ganesh sthapana date 2023: हिंदू धर्म में भगवान गणेश की उपासना का विशेष महत्व है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देवता हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश की उपासना करने से सुख-समृद्धि, बुद्धि व बल आदि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को गणेश चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन लोग गणपति को ढोल-नगाड़ों के साथ लाते हैं और उन्हें स्थापित करने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विदा किया जाता है। लेकिन इस साल गणेश चतुर्थी की डेट को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है, जानें कब है गणेश चतुर्थी-

गणेश चतुर्थी 2023 की तिथि-

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बडकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण इस साल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 19 सितंबर 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 19 सितंबर का दिन गणेश स्थापना के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। 19 सितंबर को गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक है।

गणपति पूजा मुहूर्त-

ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के दौरान हुआ था इसीलिए दोपहर के समय को गणेश पूजा के लिये ज्यादा शुभ माना जाता है। हिंदू दिन के विभाजन के अनुसार मध्याह्न काल, अंग्रेजी समय के अनुसार दोपहर के समान होता है। मध्याह्न मुहूर्त में, भक्त-लोग पूरे विधि-विधान से गणेश पूजा करते हैं जिसे षोडशोपचार गणपति पूजा भी कहा जाता है।

गणेश मूर्ति स्थापना विधि-

1. सबसे पहले चौकी पर गंगाजल छिड़कें और इसे शुद्ध कर लें।
2. इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर अक्षत रखें।
3. भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें।
4. अब भगवान गणेश को स्नान कराएं और गंगाजल छिड़कें।
5. मूर्ति के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के रूप में एक-एक सुपारी रखें।
6. भगवान गणेश की मूर्ति के दाईं ओर जल से भरा कलश रखें।
7. हाथ में अक्षत और फूल लेकर गणपति बप्पा का ध्यान करें।
8. गणेश जी के मंत्र ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें।

गणेश चतुर्थी पर न करें चंद्रदर्शन-

गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्र-दर्शन वर्ज्य होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चन्द्र के दर्शन करने से मिथ्या दोष अथवा मिथ्या कलंक लगता है जिसकी वजह से दर्शनार्थी को चोरी का झूठा आरोप सहना पड़ता है।

कब होगा गणेशोत्सव का समापन-

हर साल गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। इस साल गणेश उत्सव का समापन 28 सितंबर 2023, गुरुवार को होगा। इस दिन ही देशभर में गणेश विसर्जन किया जाएगा।

CWC Meeting: मोदी का विजयी रथ रोकने के लिए कांग्रेस खेलेगी आरक्षण का मास्टरस्ट्रोक, CWC में रखा ये प्रस्ताव!

0

Congress Working committee Meeting 2023: अगले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. I.N.D.I.A गठबंधन बनाने के बाद अब कांग्रेस जातीय समीकरण बनाने में जुट गई है.

मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी ने जातिगत जनगणना करवाने के साथ ही दलित, आदिवासी और ओबीसी आरक्षण की सीमा को बढ़ाने की मांग की है.

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के लिए आरक्षण की मौजूदा ऊपरी सीमा को बढ़ाने का भी आह्वान करती है. इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार की सभा में जाति आधारित जनगणना की मांग की थी ताकि सभी जातियों को संख्या के मुताबिक हिस्सेदारी मिल सके.

माना जा रहा है कि जिन राज्यों में कांग्रेस बीजेपी को सीधी चुनौती दे रही है, वहां अल्पसंख्यकों का रुझान उसकी तरफ है. दलित और आदिवासी भी कांग्रेस के परंपरागत वोटर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे खुद दलित समाज से आते हैं.

इस तरह पलट सकती है बाजी

जातीय जनगणना और आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग के जरिए कांग्रेस का असली निशाना ओबीसी वोट बैंक पर है जहां बीजेपी काफी मजबूत है. कांग्रेस को लगता है कि मंहगाई, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों के साथ यदि आरक्षण कार्ड काम कर गया तो वो बाजी पलट सकती है. इसके साथ ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में केंद्र सरकार से संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग भी की गई.

बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर भी बात

सीडब्ल्यूसी ने बैठक में 14-सूत्रीय प्रस्ताव भी रखा. अपने प्रस्ताव में सीडब्ल्यूसी ने बढ़ती बेरोजगारी और विशेष रूप से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार होती बढ़ोतरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की. प्रस्ताव में मणिपुर में संवैधानिक मशीनरी के पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने और जारी हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त किया गया.

रायपुर में गोवा के CM प्रमोद सावंत का दावा, कहा- छत्तीसगढ़ में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा!

0

CG : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने यहां दावा किया है कि, छत्तीसगढ़ में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा।

  • छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत।
  • रायपुर पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का दावा।
  • सीएम प्रमोद सावंत ने कहा- छत्तीसगढ़ में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा।

छत्तीसगढ़। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने यहां प्रेस वार्ता किया है। वहीं, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि, छत्तीसगढ़ में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

बता दें कि, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा एकात्म परिसर में मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री झूठे वादे करने में माहिर हैं। छत्तीसगढ़ में जितना धान उत्पादन होगा, केंद्र सरकार उसको लेने के लिए तैयार है। आयुष्मान भारत योजना में हर व्यक्ति के पास कार्ड होना जरूरी है। सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में हेल्थ कार्ड से निशुल्क इलाज हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे, उसे पूरा नहीं किया। कांग्रेस को एक रिपोर्ट कार्ड सबमिट करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर कोई भी डेवलपमेंट नहीं हुआ, केवल बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाकर विज्ञापनों में पैसे खर्च किया गया।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आगे कहा कि, “कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन शराबबंदी की बजाए होम डिलीवरी करने लग गए। छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है। यहां के लोग देख रहे हैं कि, हमे घर कब मिलेगा, सभी को पीएम आवास मिलना चाहिए।”

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से प्रदेश की जनता को भी पूछना चाहिए कि, अपने 5 साल में जो वादा किया था उसमें क्या-क्या काम किया। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। उन्होंने शराबबंदी की बात की थी।”

CG Election 2023 : केंद्रीय अधिकारियों की टीम लोगों से फीडबैक लिया और उनके आधार पर कलेक्टर से चर्चा की…

0

CG Election 2023: भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारी छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन केंद्रीय अधिकारियों के दल ने बिलासपुर जिले में 12 से 14 सितंबर तक गांव-गांव का दौरा कर इन योजनाओं की स्थिति देखी, लोगों से फीडबैक लिया और उनके आधार पर कलेक्टर से चर्चा की। दो दिनों तक बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ब्लाक के गांव में केंद्र सरकार की योजनाओं के कामकाज को देखने के बाद अधिकारी अब रिपोर्ट तैयार करेंगे। माना जा रहा है कि यह योजनाओं के उचित संचालन व कार्रवाई के लिए जितना महत्वपूर्ण है, भाजपा के लिए भी राजनीतिक दृष्टिकोण से उपयोगी साबित होगा। आने वाले समय में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता राज्य सरकार को घेरने के लिए और मुखर हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने विलेज अटैचमेंट प्रोग्राम के बहाने केंद्रीय टीम को छत्तीसगढ़ के दौरे पर भेजा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आइएएस अफसरों की अलग-अलग टीम दौरा कर रही है। बिलासपुर जिले में दो दिवसीय प्रवास पर केंद्र सरकार की टीम यहां पहुंची थी। केंद्रीय टीम ने तीन स्तर पर केंद्रीय योजनाओं की पड़ताल की है।जिला मुख्यालय से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा जिले से दूर के गांव व दूरस्थ वनांचल में रहने वाले वनवासियों व आदिवासियों के बीच केंद्र सरकार के अफसर पहुंचे। केंद्रीय योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों और हो चूक कार्य दोनों की सूची हाथ में थी। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्य की गुणवत्ता को अफसरों ने मौके पर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से सीधी बात की। जो कार्य हुए हैं उससे वे कितने संतुष्ट हैं। उन कार्यों का लाभ ग्रामीणों को मिल पा रहा है या नहीं। किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं की गई है। अफसर यह भी पड़ताल कर रहे थे कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना जो स्वीकृत हो गया है और अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। या ये भी पता लगाते रहे कि कार्य प्रारंभ होने के बाद अधूरा तो नहीं है। विलेज अटैचमेंट प्रोग्राम केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले अफसरों की टीम जिले के दो दिवसीय प्रवास पर थी। इस दौरान केंद्र व राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं को लेकर हितग्राहियों व ग्रामीणों से चर्चा की है।

हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक का आज दूसरा दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेताओं को दे डाली नसीहत…

0

हैदराबाद: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को पार्टी नेताओं से अनुशासन एवं एकजुटता का आह्वान किया.

उन्होंने नेताओं से कहा कि वे अपने व्यक्तिगत मतभेदों को दूर रखकर कांग्रेस की सफलता को प्राथमिकता दें और ऐसा कुछ नहीं करें, जिससे पार्टी को नुकसान हो.

खरगे ने पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि देश में बदलाव के संकेत हैं और कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात का प्रमाण हैं.

खरगे ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसने अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए इस विषय पर समिति बनाई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंप दी.

उन्होंने विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कहा, ‘यह आराम से बैठने का समय नहीं है. दिन-रात मेहनत करनी होगी. हम सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते है, पर हमें हमेशा अनुशासन में ही रहना चाहिए.’

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं का आह्वान किया, ‘यह ध्यान रखें कि हम अहं या अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें, जिससे पार्टी का नुकसान हो जाए.

अनुशासन के बगैर कोई नेता नहीं बनता. हम खुद अनुशासन में रहेंगे, तभी लोग हमारा अनुकरण करेंगे, हमारी बात मानेंगे.

उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के हैदराबाद में ही 1953 में दिए उस वक्तव्य का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने अनुशासन की भावना पर जोर दिया था.

खरगे ने कहा, ‘कर्नाटक में हम एकजुट रहे, जिसका नतीजा सबने देखा.’ उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि केंद्र की ‘तानाशाह सरकार’ को सत्ता से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंकनी होगी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जनता के मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए, नये-नये मसले लाकर ध्यान भटकाने की राजनीति करती है. उन्होंने कहा, ‘जिन राज्यों में हमारी सरकारें हैं, उनके अच्छे कामों को प्रचारित करना है.

हमें यह भी बताना है कि केंद्र सरकार कैसे हमारी सरकारों की प्रगति में रोड़े डालती है. जहां हम विपक्ष में हैं, वहां हमें सत्तारूढ़ दल की खामियों और जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करना है.’

पीएम विश्वकर्मा योजना की हुई शुरुआत, PM Modi ने कहा- ‘यह देश के कारीगरों को समर्पित’

0

PM Vishwakarma Yojana Launched : पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत की है. साथ ही पीएम मोदी ने इससे पहले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया और दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक के विस्तार का भी उद्घाटन किया.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना देश के कारीगरों को समर्पित है.

ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देना उद्देश्य

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का उद्देश्य न केवल देशभर के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देना है, बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति तथा विविध विरासत को जीवित और समृद्ध रखना भी है. ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ में 18 पारंपरिक शिल्‍प-कलाओं को शामिल किया गया है. केंद्र सरकार ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्रीय बजट 2023-24 में की थी. इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 तक वित्तीय परिव्यय 13,000 करोड़ रुपये रखा गया है.

नि:शुल्क किया जाएगा पंजीकृत

इसके तहत, ‘विश्वकर्मा’ (कारीगरों व शिल्पकारों) को बायोमेट्रिक आधारित ‘पीएम विश्वकर्मा पोर्टल’ का उपयोग करके सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकृत किया जाएगा. उन्हें पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के माध्यम से मान्यता प्रदान की जाएगी और कौशल उन्नयन के लिए बुनियादी तथा उन्नत प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर राष्ट्र को समर्पित किया. इस केंद्र का नाम ‘यशोभूमि’ रखा गया है.

योजना के लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे :

  • 15,000 रुपये का टूलकिट
  • 1 लाख रुपये का ऋण 5% ब्याज दर पर
  • पहला लोन चुकता करने पर दो लाख रुपये का दूसरा ऋण

योजना के लिए पात्रता निम्नलिखित है :

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • आवेदक किसी भी विश्वकर्मा समुदाय से संबंधित होना चाहिए.
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित कौशल प्रमाण पत्र होना चाहिए.
  • योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आवेदक को सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, आवेदक को संबंधित जिला उद्योग और उद्यम कार्यालय में आवेदन करना होगा.
  • पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देना और भारत में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है. इस योजना से विश्वकर्मा समुदाय के लोगों को अपने कौशल को विकसित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.

‘यशोभूमि’ में विश्‍व-स्‍तरीय बैठक, सम्मेलन की मेजबानी की जा सकेगी

यशोभूमि पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने इस केंद्र का मुआयना भी किया. ‘यशोभूमि’ में विश्‍व-स्‍तरीय बैठक, सम्मेलन और प्रदर्शनियों की मेजबानी की जा सकेगी. यह दुनिया के सबसे बड़े सम्‍मेलन और प्रदर्शनी सुविधा स्‍थलों में से एक है. करीब 73,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने कन्वेंशन सेंटर में 15 कन्वेंशन रूम हैं. इनमें मुख्य सभागार, भव्य बॉलरूम और 11,000 प्रतिनिधियों के बैठने की कुल क्षमता वाले 13 बैठक कक्ष शामिल हैं. कन्वेंशन सेंटर में देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया स्‍क्रीन है. इसके मुख्‍य सभागार में करीब छह हजार लोगों के बैठने की क्षमता है.

प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया और दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से सेक्टर-25 में नये मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि’ तक के विस्तार का उद्घाटन किया. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में सवार हुए. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते भी देखा गया. कुछ यात्री प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए. एयरपोर्ट मेट्रो विस्तार के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो कर्मचारियों से भी संवाद किया.

क्या कोरोना की ही तरह एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है ये जानलेवा संक्रमण, किसे ज्यादा खतरा?

0

केरल में निपाह वायरस का बढ़ता संक्रमण स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। अब तक यहां 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, एक हजार से अधिक निकट संपर्क में आए लोगों की स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

कोझिकोड जिले से शुरू हुआ संक्रमण अब 30 से अधिक शहरों में बढ़ गया है। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए पड़ोसी राज्यों में को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल अनावश्यक यात्रा करने से बचें और इस वायरल संक्रमण से बचाव के लिए प्रयास करते रहें।

निपाह वायरस के संक्रमण के कारण मृत्युदर 40-70 फीसदी के बीच देखा जा रहा है, जिसके कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता और भी बढ़ गई है। इस वायरल संक्रमण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। क्या यह कोरोना जितना ही खतरनाक है, क्या इसका प्रसार भी कोविड की ही तरह एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैलता है? और किन लोगों में इस रोग का खतरा अधिक हो सकता है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

निपाह के कारण मृत्युदर अधिक

भारत में देखा जा रहा निपाह वायरस का ये स्ट्रेन मुख्यरूप में बांग्लादेश का माना जा रहा है, जिसे अध्ययनों में संक्रामकता के मामले में तो कम पाया गया है, हालांकि इसके कारण मृत्यु का जोखिम अधिक हो सकता है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया निपाह वायरस के मुख्यरूप से दो प्रकारों के बारे में पता चलता है जिसमें मलेशिया और बांग्लादेश स्ट्रेन प्रमुख है। मलेशिया स्ट्रेन के कारण संक्रमित व्यक्ति से दूसरे को संक्रमण होने का खतरा कम देखा जाता रहा है, हालांकि बांग्लादेश स्ट्रेन के कारण इसका जोखिम अधिक हो सकता है और इसके एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से बढ़ने का जोखिम भी अधिक रहा है।

संक्रमित व्यक्ति से दूसरों में संक्रमण का खतरा

निपाह वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद से लोगों के मन में ये बड़ा सवाल रहा है कि क्या कोरोना की तरह इसका संक्रमण भी एक से दूसरे व्यक्ति में होता है, अगर हां तो क्या इससे बचाव के लिए भी सोशल आइसोलेशन जरूरी है?

इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, निपाह का संक्रमण भी कोरोना की ही तरह से एक से दूसरे में तेजी से हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के शरीर के स्राव जैसे मूत्र, रक्त और नाक या छींक से निकली बूंदों के सीधे संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्तियों में इसका खतरा हो सकता है। यही कारण है इन दिनों केरल में देखे जा रहे ज्यादातर संक्रमित स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी हैं।

किन लोगों में इस संक्रमण के खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, निपाह का संक्रमण किसी को भी हो सकता है, हालांकि इसमें भी शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता की बड़ी भूमिका होती है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें संक्रामक रोगों का खतरा अधिक हो सकता है। संक्रमित चमगादड़-सुअरों के संपर्क में आए फलों के खाने से इसका संक्रमण हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि चमगादड़ के मल से दूषित फलों के सेवन के कारण भी इस रोग का खतरा हो सकता है।

ब्राजील के अमेजन में विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 14 लोगों की मौत!

0

ब्राजील के अमेजन में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. विमान में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुई है.

अमेज़ॅनस राज्य के गवर्नर विल्सन लीमा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस विमान में चालक दल के दो सदस्य और 12 यात्री सवार थे. सभी की मौत हो गई.

लीमा ने कहा कि इस घटना पर मुझे गहरा अफसोस है. हमारी टीमें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू से ही काम कर रही हैं. पीड़ित परिवारों और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन का था. इस हादसे को लेकर कंपनी ने बयान जारी किया है. कंपनी ने कहा कि अमेजन में एक विमान हादसे का शिकार हुआ है.

अमेरिकी नागरिक के भी शामिल होने का दावा

मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. घटना के वजहों का पता लगाया जा रहा है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक इस मामले में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है. जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मरने वालों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

दिल्ली-NCR में तेज हवाएं.बारिश के आसार, राजस्थान-MP और महाराष्ट्र में भी अलर्ट, जानें इन 8 राज्यों के मौसम का हाल!

0

Weather Forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे आसपास के इलाकों में आज फिर रेनी-डे होगा. सुबह से यहां बारिश का दौर शुरू हो सकता है और कभी धीमी तो कभी तेज बारिश पूरे दिन जारी रह सकती है.

इसी प्रकार अगले 24 घंटे में राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक भारी बारिश होने का अलर्ट है. इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम का पूर्वानुमान करने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक बारिश की वजह से रविवार को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पूर्वी गुजरात में दिक्कत हो सकती है. यहां मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसी प्रकार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु के अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण हरियाणा के निचले स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

इससे दिल्ली एनसीआर में आज तेज हवाओं के चलने की भी संभावना बनी हुई है. बता दें कि बीते 24 घंटे में बारिश ने खासतौर पर मध्य प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. इसी प्रकार तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों के अलावा हिमाचल प्रदेश में बारिश से काफी नुकसान हुआ है. इसी प्रकार उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी जमकर बारिश हुई हैं.

बैंक हॉलिडे : कल से 3 दिन तक बैंकों में नहीं होगा कोई कामकाज…

0

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम कराना है तो कल से आपको परेशानी हो सकती है. दरअसल, कल से 3 दिन तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. गणेश चतुर्थी के चलते कई राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक हॉलिडे है.

ऐसे में कोई भी बैंकिंग से जुड़ा कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा आज यानि 17 सितंबर को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद हैं. वैसे तो गणेश चतुर्थी की छुट्टी 19 सितंबर को है. फिर भी अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में बैंक हॉलिडे कब है तो खबर आपके काम की हो सकती है. देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. चलिए जानते है RBI के मुताबिक, कब-कब कहां बंद रहेंगे बैंक.

गणेश चतुर्थी पर यहां इस दिन है बैंक हॉलिडे

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, विनायक चतुर्थी के मौके पर 18 सितंबर को बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 19 सितंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्नर, मुंबई, नागपुर, पणजी में गणेश चतुर्थी के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा. 20 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन नुआखाई के चलते भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे. इस तरह भुवनेश्वर और पणजी में 19 और 20 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे.

8 दिन और बंद रहेंगे बैंक

  1. 20 सितंबर, 2023 गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा.
  2. 22 सितंबर, 2023 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
  3. 23 सितंबर, 2023 चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  4. 24 सितंबर, 2023 रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  5. 25 सितंबर, 2023 श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में अवकाश रहेगा.
  6. 27 सितंबर, 2023 मिलाद ए शरीफ के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे.
  7. 28 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  8. 29 सितंबर, 2023 ईद ए मिलाद उन नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

जल्द बदलवा लें 2000 का नोट

अगर आपके पास सर्कुलेशन से आउट हो चुका 2000 का नोट है तो जल्द समय रहते उसे बदलवा लें. RBI ने इन नोटों को बदलवाने की डेडलाइन 30 सितंबर 2023 तय की है. वहीं, गणेश चतुर्थी और बाकि कारणों के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक हॉलिडे है.ऐसे में अगर आप नोटों को नहीं बदलते है तो आपको परेशानी हो सकती है.