Home Blog Page 1173

G-20; भारत देश को स्वतंत्रता दिवस के अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, फ्रांस, नेपाल सहित अन्य देशों के नेताओं ने 76वीं वर्षगांठ की शुभकामनाये सहित!

0

भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस मौके पर दुनिया भर के नेताओं की तरफ से भारत को शुभकामना संदेश मिल रहे हैं।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, फ्रांस, नेपाल सहित कई देशों के नेताओं ने भारत को उसके आजादी की 76वीं वर्षगांठ की बधाईयां दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के लोगों को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि दोनों देश एक ऐसी दुनिया के लिए मिलकर काम करते हैं, जो खुली, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीली है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से सफलता हासिल की है। पुतिन ने कहा कि भारत को विश्व पटल पर अच्छा सम्मान प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण रचनात्मक भूमिका निभाता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर को साझा करते हुए भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीजी ने भारत को दिए अपने बधाई संदेश में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक कथन का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता की सुबह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत के लोगों से काम करने और जमकर मेहनत करने का आहवान किया था ताकि उनके सपनों को पूरा किया जा सके। 2023 में भारत नेहरू के सपनों की कोशिशों पर विचार कर अपनी सफलता पर गर्व कर सकते हैं।”

वहीं, इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भारत के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारी मित्रता और सहयोग निरंतर मजबूत और समृद्ध होता रहे। इसके अलावा, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई….

MP Police: पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा ₹100 भोजन भत्ता और 15 लीटर पेट्रोल हर माह!

0

MP Police : मध्यप्रदेश प्रशासन ने कानून व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों का भोजन भत्ता बढ़ा दिया है। पुलिस कर्मियों का ₹70 की जगह ₹100 निशुल्क भोजन भत्ता दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गिरे राजेश राजुरा ने संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को हर महीने सरकारी काम को लेकर की गई यात्रा के लिए 15 लीटर पेट्रोल भत्ता भी दिया जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षण से लेकर उप निरीक्षक इस तरीके अराजपत्रित कर्मचारियों को पूर्व में स्वीकृत पोस्टिक आहार भत्ता राशि ₹650 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह कर दी गई है।

पुलिस आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को मिलने वाले क्लोदिंग भत्ते की राशि प्रतिवर्ष ढाई हजार रुपए और 3000 से बढ़ाकर 3 हजार और ₹5000 कर दी गई है। पुलिस के सहायक उप निरीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को हर 3 साल में दिए जाने वाले वर्दी नवीनीकरण अनुदान को भी बढ़ा दिया गया है। इसे 500 रुपये से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए प्रति 3 साल कर दिया गया है।

अतिरिक्त भत्ते वालों को पात्रता नहीं

मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल एसएएफ के अराजपत्रित कर्मचारियों को ₹1000 प्रति माह भत्ता स्वीकृत किया गया है। मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के ऐसे पुलिसकर्मी जिन्हें पूर्व से अतिरिक्त भत्ता दिया जा रहा है, उन्हें इस भट्टे की पात्रता नहीं होगी। 14 अगस्त से यह सभी बड़े हुए भत्ते प्रभावी हो जाएंगे और पुलिस कर्मचारियों को इसका लाभ इसी दिन से मिलने लगेगा।

Arvind Kejriwal Independence Day 2023;अगर हम आपस में लड़ते रहे… भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा’, दिल्ली सीएम की देश से अपील!

0

Arvind Kejriwal Independence Day 2023 Speech: आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए ध्वजारोहण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम आपस में लड़ते रहे तो भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा।

वहीं दिल्ली सरकार के खिलाफ संसद में पारित किए गए दिल्ली सेवा बिल को लेकर भी सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को विश्वाल दिलाया कि उनके लिए जारी योजनाओं में कोई कमी नहीं आएगी।

दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक कानून से दिल्ली के लोगों के अधिकार छीन लिए गए, लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि अब मैं कैसे काम करूंगा? आज मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि चाहे कोई भी सत्ता छीनना चाहे हमारा काम जारी रहेगा।

सीएम केजरीवाल ने वादा करते हुए कहा कि दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली जारी रहेगी, बच्चों की अच्छी शिक्षा जारी रहेगी और महिलाओं की मुफ्त यात्रा जारी रहेगी। आपके लोगों के लिए अच्छे इलाज की व्यवस्था जारी रहेगी, हां गति कम हो सकती है लेकिन काम चलता रहेगा।

केजरीवाल ने पूछा- भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में पूछा कि मणिपुर या हरियाणा में झड़पों से किसे फायदा हो रहा है और अगर ऐसे संघर्ष जारी रहा तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मणिपुर जल रहा है। एक भाई ने दूसरे भाई के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं। हरियाणा में भी हमने दो समुदायों को लड़ते हुए देखा। इन सब से किसको फायदा हो रहा है? हम हर दिन कह रहे हैं कि भारत विश्वगुरु बनेगा। भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा? उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें हमें विश्व गुरु बनना है या दुनिया में नंबर एक देश बनना है तो 140 लोगों को एक परिवार की तरह रहना होगा।

आईबी ग्रुप में उत्साह के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समाहरो!

0

आईबी ग्रुप में उत्साह के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समाहरो!

देश के अग्रणी प्रोटीन प्लेयर्स में से एक आईबी ग्रुप ने बड़े उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस समाहरो सम्पन्न किया| आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट” की थीम को अपनाते हुए समाहरो में आईबी के कर्मचारियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और भारत की एकता एवं आज़ादी के संघर्षों को प्रदर्शित करने का एक सफल प्रयास किया गया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहन सिंह ढल्ला उपस्थित थे| कंपनी के चेयरमैन श्री सुल्तान अली और एमडी श्री बहादुर अली ने श्री ढल्ला जी का स्वागत किया| श्री मोहन सिंह ढल्ला ने ध्वजारोहण करते हुए समाहरो की शुरुआत की और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘आईबी ग्रुप में भी एक भारत बसता है क्योंकि कंपनी में देश के हर राज्य के लोग कार्य करते हैं और देश के लोगों को प्रोटीन पहुंचाने का बेहतरीन कार्य कर रहें हैं।’

कंपनी के एमडी श्री बहादुर अली ने श्री मोहन सिंह ढल्ला का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही आईबी ग्रुप वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी|

Independence Day 2023: लाल किले पर 90 मिनट तक देश को किया संबोधित, ये हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें!

0

Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 90 मिनट तक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान देश के विकास से लेकर पीएम मोदी ने कई विषयों पर अपनी बात देश वासियों से कही.

इस दौरान पीएम ने कहा, 2014 में मैंने परिवर्तन का वादा किया था. आप देश वासियों ने मुझ पर भरोसा किया. 2019 में आपने फिर मुझे आर्शीवाद दिया. मैं आपका हर सपना पूरा करुंगा. मैं अगली 15 अगस्त को फिर आपके सामने आऊंगा. मैं आपके लिए ही जीता हूं. मैं अगर पसीना बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं. क्योंकि आप ही मेरा परिवार है. मैं आपका दुख नहीं देख सकता.

परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से मुक्ति जरूरी
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण देश की बीमारी हैं जिनको खत्म करना बेहद जरूरी है. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा, समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण.

मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा. हमारे देश को परिवारवाद ने नोंच लिया है. तीसरी बुराई तुष्टीकरण की है. इसने हमारे देश पर दाग लगा दिया है. हमें इन तीन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है. इन तीन बुराइयों से मुक्ति पाना है.

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

1. 140 करोड़ देशवासियों को परिवारजनों कहा

2. पूरा देश मणिपुर के साथ, समाधान का भरोसा

3. सरकार के 10 साल काम के काम का हिसाब दिया

4. अगले 5 साल में टॉप-3 अर्थव्यवस्था की गारंटी

5. 2047 में विकसित भारत का तिरंगा फहराएगा

6. शहर में किराए पर रहने वालों को होम लोन में छूट

7. जन औषधि केंद्र की संख्या बढ़कर 25 हजार होगी

8. गांव में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

9. 15 हजार करोड़ की विश्वकर्मा योजना शुरू होगी

10. भ्रष्ट्राचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर प्रहार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के लिए कई अहम एलान!

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के लिए कई अहम एलान किए. सीएम ने महिला सुरक्षा, छात्रों के लिए फ्री बस सेवा का भी जिक्र किया.

सीएम भूपेश बघेल ने साहित्य, खेल, रेशम कीट पालन को लेकर भी अहम घोषणाएं की.

सीएम ने साहित्य के संदर्भ में घोषणा करते हुए सीएम ने कहा- प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में “छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान” पहला- छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये. दूसरा- हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये. तीसरा- हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये दिया जायेगा. हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान दिये जाने की घोषणा करता हूं

महिला सुरक्षा पर सीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा.

प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किये जाने की घोषणा
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किये जाने की घोषणा करता हूं. यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे.

रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन पर सीएम ने कहा कि मछली पालन और लाख पालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये मैं घोषणा करता हूं कि छत्तीसगढ़ में अब रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को कृषि का दर्जा दिया जायेगा .

रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराया जायेगा- सीएम
रोजगार सृजन के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ कुक्कुटपालन प्रोत्साहन योजना’’ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुक्कुटपालन को प्रोत्साहित करने नवीन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से मैं छत्तीसगढ़ कुक्कुटपालन प्रोत्साहन योजना” प्रारंभ किये जाने की घोषणा करता हूं. इस योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को सब्सिडी तथा वाणिज्यिक दर के स्थान पर रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराया जायेगा.

11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रूप से तैयारी कर सकें इसके लिये देश के ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन कोचिंग निःशुल्क कराने की व्यवस्था हम शीघ्र करने जा रहे हैं. इसके लिये हर विकासखंड मुख्यालय में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी.

जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट- सीएम
सीएम ने कहा कि सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है. इसी क्रम में नवनिर्मित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ मुख्यालय में संचालित शासकीय लोचनप्रसाद पाण्डे महाविद्यालय सारंगढ़, जिला गौरेला- पेंड्रा मरवाही मुख्यालय में संचालित डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, जिला सक्ती मुख्यालय में संचालित क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति एवं जिला मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी में संचालित शासकीय एल. सी. एस. महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी को स्नातकोत्तर विद्यालय का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करता हूं. इसके लिये आवश्यक नवीन विषय एवं पद संरचना इन महाविद्यालयों को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी.

स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर सीएम ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका को देखते हुए हम अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे, जिससे हमारे बच्चे भविष्य की तकनीक के लिये अभी से तैयार हो सकें और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने के पेग्य बन सकें.

विद्यार्थियों को FREE बस सुविधा का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने जाने के लिये बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.

सीएम ने कहा कि स्थानीय बोली अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान छत्तीसगढी भाषा से है. मैं आज यह घोषणा करता हूं कि अगले शिक्षा सत्र से राज्य के जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है, वहां छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जाएगा.

इसके साथ ही सीएम ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का एलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में भी 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करता हूं. स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों के कारण ही हमारे प्रदेश नें लगातार तीन बार देश का स्वच्छतम् राज्य होने का गौरव हासिल किया है.

संगठकों के मानदेय में 20% बढ़ोत्तरी का एलान
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम ने सामुदायिक संगठकों के मानदेय में 20% बढ़ोत्तरी का एलान भी किया. उन्होंने कहा कि शहरी आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संगठकों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उनके मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की मैं घोषणा करता हूं.

सीएम ने निर्माण श्रमिकों को जीवन पर्यंत पेंशन की घोषणा भी की. सीएम ने कहा घोषणा करता हूं कि हमारे मेहनतकश निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना प्रारंभ की जायेगी. निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं. उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी.

मुख्यमंत्री ने ITI में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों, मेहमान प्रवक्ताओं की भुगतान सीमा में वृद्धि का एलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रु से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रु करने तथा मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रु से बढ़ाकर 15,000 रु प्रतिमाह करने की घोषणा करता हूं .

सफाई कर्मियों और मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में वृद्धि का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अंशकालीन सफाई कर्मी भाई-बहनों को एवं मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रु प्रतिमाह वृद्धि किये जाने की घोषणा करता हूं.

Congress : कांग्रेस की निगाह इन राज्यों पर “इंडिया” गठबंधन की रणनीति…

0

“इंडिया” गठबंधन के घटक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है| कांग्रेस के रणनीतिकार लोकसभा सीटों के बंटवारे का ऐसा फार्मूला बना रहे हैं ताकि उन्हें सब से ज्यादा फायदा हो| कांग्रेस का अपना लक्ष्य कम से कम 150 सीटों को जीतना है, ताकि अगर गठबंधन की सरकार बनने का चांस बने तो उसका प्रधानमंत्री बन सके| जैसे 2004 में 145 सीटें जीत कर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे, हालांकि उस समय भाजपा की सीटें सिर्फ 138 रह गई थी| कांग्रेस को 150 सीटें जीतने के लिए भी मौजूदा सीटों के अलावा 90 सीटें और चाहिए| तो वह इतनी सीटें कहां से लाएगी| निश्चय ही ये सीटें उसे भाजपा से जीतनी पड़ेगी।

अगर वह भाजपा से इतनी सीटें जीतती है, तभी वह भाजपा की सौ सीटें घटा सकेगी|

कांग्रेस के पास भाजपा से सीटें छीनने का स्कोप गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से है| इन नौ राज्यों की 152 सीटों पर कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है| इन 152 सीटों में से कांग्रेस पिछली बार सिर्फ पांच सीटें जीतीं थीं| इन सभी 9 राज्यों में कोई अन्य पार्टी कांग्रेस की मदद नहीं कर सकती, क्योंकि गठबंधन की किसी पार्टी का इन नौ राज्यों में कोई प्रभाव नहीं है|

इन सभी राज्यों में नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत वोट बैंक में गिरावट के कोई संकेत नहीं हैं| हां, भाजपा सांसदों की लोकप्रियता में गिरावट जरुर होगी, लेकिन उसका इलाज मोदी उम्मीदवार बदल कर करने में माहिर हैं| मोदी वैज्ञानिक तरीके से तीन तीन बार सर्वेक्षण करवा कर उम्मीदवार तय करवाते हैं। इसलिए इन दस राज्यों के साथ साथ यूपी से भी पिछले दो चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हुआ|

कांग्रेस को भी पता है कि गठबंधन सहयोगियों का इन नौ राज्यों में कोई असर नहीं, इसलिए गठबंधन का उसे इन राज्यों में कोई फायदा नहीं होने वाला| कांग्रेस उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में गठबंधन के सहयोगियों के सहारे ज्यादा सीटें हासिल करना चाहती है| इन चारों राज्यों में गठबंधन के सहारे वह अपनी सीटें बढ़ा सकती है| इन चारों राज्यों की 210 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पिछली बार सिर्फ 5 सीटें जीती थी| भाजपा अकेले 121 और गठबंधन के साथ एनडीए 164 सीटें जीता था|

उत्तर प्रदेश में पिछली बार सिर्फ सोनिया गांधी चुनाव जीती थी, क्योंकि समाजवादी पार्टी और बसपा ने उनके सामने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था| इन दोनों दलों ने अमेठी में भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था, फिर भी राहुल गांधी चुनाव हार गए थे| कांग्रेस ने इसीलिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल को इंडिया गठबंधन में रखा है, ताकि वह इन दोनों दलों की पीठ पर सवार होकर कुछ सीटें निकाल सकें|

कांग्रेस यूपी में दो दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है| वह समाजवादी पार्टी से 30 सीटों की डिमांड रखेगी, अखिलेश यादव की मुश्किलों में थोड़ा इजाफा तो होगा, लेकिन वह 24-25 सीटें देने को तैयार हो जाएंगे| क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों ने यह संकेत दिया है कि मुस्लिम वोट बैंक कांग्रेस की तरफ लौट रहा है, और गठबंधन में उसे भी फायदा होगा| कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यूपी के कांग्रेस नेताओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है| पार्टी को लगता है कि वह 2009 का प्रदर्शन दोहरा सकती है, जब उसने यूपी से लोकसभा की 21 सीटें जीतीं थीं| हालांकि 2004 में 9, 1999 में 10 और 1998 में शून्य सीट मिली थी|

मोदी युग की शुरुआत के बाद कांग्रेस यूपी में 2014 में दो और 2019 में एक सीट ही जीती है| चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने एक बैठक के दौरान कहा था कि कांग्रेस 2009 में किए गए प्रदर्शन से भी ज्यादा सीटें जीतेगी| हालांकि यह तय है कि गठबंधन को बनाए रखने के लिए कांग्रेस उतनी ही सीटों पर संतोष कर लेगी, जितनी अखिलेश यादव समझौते में देंगे। लेकिन कांग्रेस के कई बड़े नेता कह रहे हैं कि गठबंधन में उन्हें कम से कम 24 सीटें नहीं मिली तो वह अकेले दम पर सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी|

यूपी की 12 लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल का दावा है, जिसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव है। हालांकि सपा, बसपा, रालोद गठबंधन होने के बावजूद 2019 में रालोद एक भी सीट नहीं जीत पाया था| जिन 12 सीटों पर आरएलडी चुनाव लड़ना चाहती है, उनमें कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और बागपत शामिल हैं| यूपी की 80 सीटों में यदि कांग्रेस 24 और रालोद 12 सीटों की डिमांड करती है तो सपा के लिए सिर्फ 44 सीटें ही बचेंगी| इसके अलावा गठबंधन के अन्य सहयोगी भी इक्का-दुक्का सीटों के लिए दबाव बनाएंगे ही|

दूसरा बड़ा राज्य बिहार है, जहां कांग्रेस राजद और जेडीयू के साथ गठबंधन में एक तिहाई, यानि 13 सीटों की मांग कर रही है, जबकि पिछली बार वह एक ही सीट जीती थी| कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार का गठबंधन उसे बिहार से ज्यादा सीटें दिला सकता है|

तीसरा बड़ा राज्य महाराष्ट्र है, जहां पिछले चुनाव में तो वह राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन के बावजूद सिर्फ एक सीट जीत पाई थी, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस 4 सीटें जीत गई थी| बाकी सारी सीटें भाजपा, शिवसेना ने जीती थीं| इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस के टूटने से इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा, लेकिन उद्धव ठाकरे की ताकत इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ी है| हालांकि तिहरे गठबंधन में कांग्रेस को समझौते में पिछली बार से कम सीटें लड़ने को मिलेंगी, लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि वह कम से कम पांच छह सीटें महाराष्ट्र से जीत सकती है|

कांग्रेस को सबसे ज्यादा उम्मीद कर्नाटक से है, जहां भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में वह आधी सीटें जीतने की उम्मीद पाले हुए है| पिछले लोकसभा चुनाव के समय भाजपा 28 में से 25 लोकसभा सीटें जीत गई थी, जबकि कांग्रेस और जेडीएस एक-एक सीट जीती थीं| लेकिन अगर भाजपा और जेडीएस का गठबंधन हो जाता है, तो कांग्रेस के लिए कर्नाटक में अपना लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल होगा|

कांग्रेस को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं है| पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जो 52 सीटें जीतीं थीं, उनमें से सर्वाधिक 15 केरल से थीं, आठ आठ पंजाब और तमिलनाडु से थीं| तमिलनाडु में वह पिछली बार भी द्रमुक के साथ गठबंधन में थी, और इस बार भी गठबंधन में है| पंजाब में इस बार उसे आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना पड़ा तो उसे केजरीवाल 13 लोकसभा सीटों में से पांच से ज्यादा सीटें नहीं देने वाले, जबकि मौजूदा लोकसभा में ही उसके सात सांसद हैं|

Cryptocurrency; क्रिप्टो के निवेशक हो रहे मालामाल, मार्केट कैप 1.17 खरब डॉलर के पार पहुंचा…

0

Crypto currency ; क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है और इसका मार्केट कैप 1.15 खरब डॉलर से ऊपर भी आ चुका है. क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में अच्छा वॉल्यूम बना हुआ है और पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के मार्केट कैप में 43.93 फीसदी की बढ़त देखी जा चुकी है.

क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.17 खरब डॉलर पर आ चुका है और बीते ट्रेडिंग सेशन से इसमें 23.35 अरब डॉलर का इजाफा आ गया है. क्रिप्टो के मार्केट में बिटकॉइन का मार्केट शेयर कुल 48.7 फीसदी पर है और इथेरियम का मार्केट शेयर 18.9 फीसदी पर है.

जानें आज की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के रेट में क्या बदलाव देखा जा रहा है

बिटकॉइन के दाम

दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी के रेट में आज तेजी देखी जा रही है. भारत में बिटकॉइन का दाम 24,38,397 रुपये पर बना हुआ है. इसमें पिछले ट्रेडिंग सेशन से 0.06 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. इसका वॉल्यूम 61,299 करोड़ पर देखा जा रहा है. इसका मार्केट कैप 47,44,192 करोड़ रुपये का है.

इथेरियम के दाम

भारत में इथेरियम के दाम देखें तो 1,53,290 रुपये पर हैं और इसका मार्केट कैप 18,41,680 करोड़ रुपये पर आ चुका है. हालांकि पिछले ट्रेडिंग सेशन से इसमें रिटर्न में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन इसका वॉल्यूम 40,693 करोड़ रुपये पर है. मार्केट कैप के हिसाब से ये दूसरे नंबर पर क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट में रैंक करती है.

क्रिप्टो मार्केट के टॉप गेनर्स

Hedera

Hedera ने पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो निवेशकों को 16.01 फीसदी का रिटर्न दिया है और इसका वॉल्यूम इस समय 888 करोड़ रुपये पर है.

सेफमून

सेफमून के निवेशकों को पिछले ट्रेडिंग सेशन के मुकाबले 14.86 फीसदी का रिटर्न मिला है और इसका वॉल्यूम 6.58 करोड़ रुपये का है.

कॉइनमेट्रो

कॉइनमेट्रो के निवेशकों को 13.30 फीसदी ज्यादा बढ़कर रिटर्न मिला है.

Fetch.ai

Fetch.ai के निवेशकों को कुल 9 फीसदी का रिटर्न पिछले 24 घंटे में मिल चुका है. इसका मौजूदा मार्केट वॉल्यूम 614 करोड़ रुपये का है.

बाइकॉनमी

बाइकॉनमी के निवेशकों को कुल 6.29 फीसदी का रिटर्न पिछले 24 घंटे में मिल चुका है. इसका मौजूदा मार्केट वॉल्यूम 71.49 करोड़ रुपये का है.

Insurer Probe: बीमा कंपनियों की जांच पूरी, इनकम टैक्स ने पकड़ी 15 हजार करोड़ की टैक्स चोरी…

0

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीमा कंपनियों पर लगे कर चोरी के आरोपों की जांच पूरी कर ली है. जांच में डिपार्टमेंट को बीमा कंपनियों के द्वारा कमिशन के भुगतान में अनियमितताओं का पता चला है और हजारों करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की भी जानकारी मिली है.

इतनी बन सकती है टैक्स देनदारी

ईटी की एक रिपोर्ट में इनकम टैक्स के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि जांच में 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के भुगतान को छुपाए जाने की जानकारी मिली है. इसके ऊपर करीब 4,500 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी बन सकती है. जांच में बीमा कंपनियों के द्वारा टैक्स चोरी करने के लिए अपनाए जा रहे तरीकों के बारे में भी पता चला है.

जांच के दायरे में ये रहे शामिल

इस जांच के दायरे में 25 से ज्यादा बीमा कंपनियां और 250 से ज्यादा बिजनेस शामिल थे. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इन्वेस्टिगेशन विंग के द्वारा की गई जांच में पता चला है कि एजेंटों तक कमिशन को पहुंचाने के लिए इन बिजनेस का इस्तेमाल किया जा रहा था. जांच में पता चली जानकारियों से असेसिंग ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है.

असेसिंग ऑफिसर करेंगे डिमांड

असेसिंग ऑफिसर को टैक्स चोरी के इस मामले में शामिल कंपनियां, कुल रकम और टैक्स चोरी के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया है. असेसिंग ऑफिसर अब पूरे मामले को देखने के बाद संबंधित कंपनियों को टैक्स डिमांड जारी करेंगे. टैक्स डिमांड में ब्याज और जुर्माना भी शामिल रहेगा.

डीजीजीआई ने भी की जांच

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अलावा जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय यानी डीजीजीआई ने भी संबंधित बीमा कंपनियों की जांच की है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस बात की जांच कर रहा था कि बीमा विनियामक इरडा के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए कथित टैक्स चोरी हुई, वहीं डीजीजीआई फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों की जांच कर रहा था.

जीएसटी में मिले इतने करोड़

डीजीजीआई मार्च से लेकर अब तक 30 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है और उन्हें 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी भुगतान के लिए कह चुका है. कंपनियों ने अब तक करीब 700 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया है. वहीं कंपनियां डीजीजीआई की कार्रवाई के खिलाफ सक्षम प्राधिकरण के पास अपील करने की भी तैयारी में है.

हजारों सैनिक, 100 टैंक. चीन बॉर्डर पर भारत ने की थी ऐसी तैयारी, रिपोर्ट में खुलासा…

0

देश जब आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है, तब भारत-चीन के बॉर्डर पर हलचल तेज़ है. 14 अगस्त एक अहम दिन है क्योंकि भारत-चीन के बीच सोमवार को चुशूल मोल्दो में 19वें दौर की बातचीत होनी है.

जून 2020 से गलवान घाटी में जो विवाद हुआ, उसके बाद से ही सीमा पर तनाव है और दोनों देश बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कोशिश में हैं लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं ऐसे में अब हर किसी को उम्मीद है कि क्या इस बातचीत से कोई बेहतर रास्ता निकलता सकता है या नहीं.

इस बातचीत से पहले बॉर्डर की स्थिति को लेकर अहम जानकारी भी आई है. जून 2020 से लेकर अभी तक भारत ने चीन से सटे बॉर्डर पर अपनी निगरानी को काफी बढ़ाया, इतना ही नहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से भारत ने करीब 68 हजार जवान, 100 टैंक और अन्य बड़े-अहम हथियारों को बॉर्डर पर पहुंचाया था. वायुसेना की मदद से सभी को एयरलिफ्ट किया गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.

: भारत-चीन के बीच क्या होगी बात?

पीटीआई के इनपुट के मुताबिक, वायुसेना ने बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुखोई-30 से लेकर जैगुआर तक को तैनात किया था, इनके अलावा ड्रोन से बॉर्डर पर नज़र रखी जा रही थी. बता दें कि 15 जून 2020 को भारत-चीन के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में तनाव हुआ था, इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे जबकि चीनी सेना को भी भारी नुकसान हुआ था. इसी के बाद बॉर्डर पर हालात काफी बिगड़ गए थे और चीज़ें कई बार युद्ध की ओर जाती दिखी थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही बॉर्डर पर हालात बिगड़े और LAC के उस पार चीन ने अपनी सेना को इकट्ठा शुरू किया तभी भारत ने भी त्वरित एक्शन लिया. यही वजह रही कि वायुसेना के जरिए सैनिकों और हथियारों को एयरलिफ्ट किया, ताकि बिना किसी देरी के तैयारी की जा सके. इनमें 68 हजार जवान, 90 टैंक, 330 BMP इन्फैंट्री, रडार सिस्टम, आर्टिलिरी गन और अन्य जरूरी हथियार बॉर्डर पर पहुंचाए गए थे. वायुसेना के सुपर हरक्युलस, ग्लोबमास्टर के जरिए 9000 टन सामान शिफ्ट किया गया था.

चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहले ही एलएसी पर अपनी एक्टिविटी को बढ़ा रहा है. लद्दाख के आसपास वाले इलाके में भी भारत ने निर्माण कार्यों में तेज़ी पकड़ी है, ताकि चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके. भारत-चीन सिर्फ सेना के लेवल पर ही अभी तक 18 दौर की बातचीत कर चुके हैं, इनके जरिए बॉर्डर से पूर्ण रूप से सेना को हटाना है लेकिन अभी तक ये संभव नहीं हो पाया है.

रिपोर्ट में दावा है कि अभी भी करीब 50 हजार सैनिक बॉर्डर पर तैनात हैं. हाल ही में 24 जुलाई को भारत के एनएसए अजित डोभाल ने चीनी डिप्लोमेट वांग यी स मुलाकात की थी, ब्रिक्स समिट से इतर हुई इस बैठक में बॉर्डर के हालात पर चर्चा हुई थी.