Home Blog Page 1176

बाजार की गिरावट में भी 70 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 10-31% उछले, 14 अगस्त को कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

0

भारतीय इक्विटी बाजार में और गिरावट आई। शुक्रवार 11 अगस्त को समाप्त हुए लगातार तीसरे हफ्ते में बेंचमार्क इंडेक्सेस में बिकवाली देखी गई। इस साल के अंत तक कोई दर में कटौती का संकेत नहीं देने की आरबीआई की कठोर टिप्पणी और वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात (ICRR) लागू करने और मुद्रास्फीति बढ़ने के पूर्वानुमान ने बाजार के सेंटीमेंट्स को नुकसान पहुंचाया।

इस हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत या 398.6 अंक टूटकर 65,322.65 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.45 प्रतिशत या 88.7 अंक टूटकर 19,428.30 पर बंद हुआ। ब्रॉडर इंडेक्सेस ने मिक्स प्रदर्शन किया, मिड-कैप इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत बढ़ा। जबकि बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो निफ्टी बैंक और रियल्टी इंडेक्सेस में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि निफ्टी मीडिया इंडेक् में 7 प्रतिशत, पीएसयू बैंक इंडेक् में 3 प्रतिशत और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

ये शेयर 31% तक चढ़े

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसमें शामिल albros Automotive Components, Zen Technologies, Tasty Bite Eatables, Banco Products (India), Bajaj Hindusthan Sugar, OnMobile Global, Force Motors, Windlas Biotech, Zee Media Corporation, BF Utilities, Mrs. Bectors Food Specialities, Orient Cement और Hindustan Construction Company के शेयरों में 20-31 प्रतिशत की तेजी आई।

ये शेयर 27% तक फिसले

वहीं दूसरी तरफ Dreamfolks Services, Ugar Sugar Works, Expleo Solutions, Venkys, Fairchem Organics, Monte Carlo Fashions, Muthoot Capital Services, Ester Industries, Binny, Reliance Infrastructure, Uniparts India, Carborundum Universal, Everest Kanto Cylinder, ORIENTAL AROMATICS, Valiant Organics, Taj GVK Hotels & Resorts, Shivalik Bimetal Controls, GIC Housing Finance, Man Industries (India), Shakti Pumps (India), India Nippon Electricals, Somany Ceramics, Optiemus Infracom, Sunflag Iron and Steel Company, Vinyl Chemicals (India), Hindware Home Innovation, Navkar Corporation, Ashoka Buildcon, Styrenix Performance Materials आदि कंपनी के शेयरों में 10 से 27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस हफ्ते 4,702.06 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,224.3 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

कैसी रहेगी Nifty50 की चाल?

Kotak Securities के अमोल अठावले की सोमवार 14 अगस्त के लिए बाजार पर राय

कमजोर यूरोपीय और एशियाई बाजार संकेतों के साथ-साथ मांग में कमी के बीच चीन के मंदी की चपेट में आने की चिंता निवेशकों को परेशान कर रही है। उन्हें घरेलू इक्विटी में बिकवाली करने के लिए प्रेरित कर रही है। इस महीने अब तक विदेशी निवेश (FII flows) में उतार-चढ़ाव के साथ, इंट्रा-डे वोलैटाइल ट्रेड में वृद्धि नजर आई। इसकी वजह से बाजार ऊपर की ओर रुझान बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। तकनीकी रूप से हफ्ते के दौरान बाजार में लगातार 20-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के पास बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। डेली और इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया है। ये पैटर्न मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का संकेत देता है।

अमोल अठावले ने कहा कि जब तक इंडेक्स 19560 से नीचे कारोबार कर रहा है, कमजोर टेक्सचर जारी रहने की आशंका है। इससे निफ्टी 19300-19250 के स्तर तक फिर से लुढ़क सकता है। दूसरी ओर 19560 से ऊपर निकलने पर इंडेक्स के 19670-19700 के स्तर तक पहुंचने की संभावना प्रबल है।

Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया की सोमवार 14 अगस्त के लिए निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय

जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी में बिकवाली का दबाव जारी रहने की आशंका है। डेली और आवरली दोनों मोमेंटम इंडिकेटर्स के नकारात्मक क्रॉसओवर होने के कारण, इसमें गिरावट की ओर रुझान रहने की आशंका है। नीचे की तरफ हमें उम्मीद है कि निफ्टी 19100 के लक्ष्य स्तर की ओर लुढ़क सकता है। नीचे की तरफ महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन 19350 – 19290 पर दिख रहा है। वहीं ऊपर की तरफ 19530 – 19500 के जोन पर अहम रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

44000 तक फिसल सकता है Bank Nifty

उन्होंने आगे कहा कि बैंक निफ्टी ने कमजोरी का संकेत देते हुए नीचे की ओर 44500 – 45000 की रेंज को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। मोमेंटम इंडिकेटर में एक नकारात्मक क्रॉसओवर है जो एक बिकवाली का संकेत दे रहा है। इस प्रकार प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडिकेटर अगले कुछ कारोबारी सत्रों में और गिरावट का संकेत दे रहे हैं। इसमें गिरावट आने पर 44000 का अल्पकालिक लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

Independence Day 2023: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी फाइनल, सीएम भूपेश बघेल रायपुर में फहराएंगे तिरंगा|

0

India Independence Day 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाने की तैयारी चल रही है. राजधानी रायपुर (Raipur) के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह होने वाला है.

जहां राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) झंडा फहराएंगे. वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) सरगुजा में ध्वजारोहण करेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और संसदीय सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है.

दरअसल, कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में पिछले कुछ सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा था, लेकिन अब कोरोना का असर कम पड़ने के बाद इस साल बड़े उत्साह से यहां आजादी का त्योहार मानाया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ने डिप्टी सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और संसदीय सचिवों को अलग अलग जिलों के कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दी है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संदेश भी देंगे. इसमें कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं.

डिप्टी सीएम और मंत्री यहां करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. इसी तरह डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास और स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला और बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति औऱ अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे.

संसदीय सचिव और विधायक यहां करेंगे ध्वजारोहण
इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यूडी मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, विधायक रामकुमार यादव सक्ती, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे.

नूंह में फिर शोभायात्रा निकालने की तैयारी; दहशत में गुरुग्राम, 5 हजार फल-सब्जी विक्रेताओं ने छोड़ा शहर

0

हरियाणा के नूंह जिले में पिछले हफ्ते 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से आसपास के इलाकों में भी स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी. हिंसा की चपेट में गुरुग्राम भी आ गया. अब हालत यह हो गई है कि इस घटना के बाद गुरुग्राम में रहने वाले करीब 5000 फल और सब्जी विक्रेताओं ने शहर को छोड़ दिया है.

वहीं कई हिंदू संगठनों का कहना है कि वे इसी महीने 28 अगस्त को अपनी शोभायात्रा पूरी करेंगे.

सांप्रदायिक हिंसा के बाद गुरुग्राम में अलग-अलग सेक्टर्स में सड़कों पर फल-सब्जी और अन्य सामान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों की संख्या करीब 40 हजार हैं जिसमें 40% एक ही समुदाय के लोग हैं. इस सांप्रदायिक हिंसा के बाद गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले इस समुदाय के विक्रेताओं ने अपनी जगह छोड़ दी है. गुरुग्राम के सदर बाजार में रोड के किनारे लगने वाले फल विक्रेता और सब्जी विक्रेता फिलहाल नदारद हैं इतना ही नहीं घरों में ठेके पर पुताई का काम करने वाले ठेकेदारों का कहना है कि उनके आदमी अभी अपने घर गए हुए हैं जो इस घटना के बाद से वापस आने में कतरा रहे हैं.

अभी भी कई लोग गुरुग्राम नहीं लौटे

गुरुग्राम का सदर बाजार का रोड पहले कभी रेहडी पटरी से पटा हुआ करता था. सदर बाजार की रोड पर फल सब्जी वाले और तमाम काम धंधे करने वाले एक समुदाय के लोग मौजूद रहते थे, लेकिन 31 जुलाई को नूंह से शुरू हुई नहगड़ के मंदिर से शोभा यात्रा निकालने जाने पर एक समुदाय द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई थी और जिसके बाद पूरे हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर पथराव की घटना सामने आने लगी.

जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र में तुरंत धारा 144 लागू की गई जिसके बाद पथराव करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की गई. फिलहाल गुरुग्राम में पटरी लगाने वाले लोगों ने अभी गुरुग्राम की ओर रुख नहीं किया है क्योंकि लोगों के अंदर अभी डर का माहौल बना हुआ है और उन्हें अपनी जान और माल का खतरा सता रहा है.

काम-धंधे पर पड़ रहा असर

रेहडी पटरी पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि वे यहां पर कई सालों से काम धंधा कर रहे हैं लेकिन 31 जुलाई के बाद से माहौल थोड़ा बदल गया है. उनके साथ के लोग जो दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहते हैं कोई मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर और मुरादाबाद समेत कई जिलों से आकर यहां पर अपना काम धंधा कर रहे हैं उनके अभी यहां आने में डर लग रहा है.

साथ ही गुरुग्राम में मकान में पुताई का ठेका लेने वाले अकरम खान का कहना है कि उनके साथ कई अन्य मजदूर बाहर का काम करती है जो इस घटना के बाद से घर गई हुई है और अभी तक वापस नहीं आई है क्योंकि उसे डर सता रहा है कि कहीं दोबारा से माहौल खराब ना हो जाए जिसके कारण वे लोग अपने काम धंधे पर वापस नहीं आ स रहे हैं जिसके कारण काम पर इसका बुरा असर पड़ रहा है.

गुरुग्राम और उसके आसपास क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी लोग अभी फिलहाल अपने काम धंधे पर वापस नहीं आए हैं हालांकि जिला प्रशासन द्वारा हर जगह पर नजर रखी जा रही है और जिले में धारा 144 अभी भी लागू है.

28 अगस्त को निकालेंगे शोभायात्रा

इन सबके बीच 28 अगस्त को नलहड़ मंदिर से दोबारा हिंदू संगठनों की ओर से शोभा यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है. जिसमे बजरंग दल, हिंदू सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे. इस मामले पर बजरंग दल के जिला प्रवक्ता कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की ओर से जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन उस शोभायात्रा पर जिहादियों ने जो हमला किया जिसके कारण शोभायात्रा पूरी नहीं हो सकी.

उन्होंने आगे कहा कि अब उस अधूरी यात्रा को पूरा करने के लिए फिर से विश्व हिंदू परिषद समेत कई लोगों की इच्छा है कि यह यात्रा दोबारा पूरी करनी चाहिए. इस यात्रा को लेकर हमने अपने विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों को अवगत करा दिया है. यह यात्रा पूरी होनी चाहिए और सावन महीने में ही पूरी होनी चाहिए.

छत्तीसगढ़ के 25 हजार वकील धरने पर, राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग…

0

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वकीलों ने राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू (Advocate Protection Act) करने की मांग तेज कर दी है. आज (11 August) को प्रदेशभर के 25 हजार से अधिक वकील धरने पर हैं.

इस बड़े धरना प्रदर्शन को प्रदेश के सभी 72 अधिवक्ता संघ का समर्थन मिला है. बिलासपुर हाईकोर्ट (Bilaspur highcourt) अधिवक्ता संघ ने कहा है कि आज सभी अधिवक्ता संघ अपने अधिवक्ता कक्ष में धरना देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के नाम ज्ञापन सौंपेंगे.

आज राज्य के 25 हजार वकील धरने पर

दरअसल शुक्रवार को कोर्ट में वकील जाएंगे लेकिन सभी आज धरने पर रहेंगे. वकीलों ने राज्य सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है. बिलासपुर अधिवक्ता संघ ने बताया है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के अधिवक्ताओं का महाधरना रैली प्रदर्शन आयोजित किया गया है. हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के द्वारा प्रस्तावित आंदोलन का समर्थन करते हुए आज राज्य भर के करीबन 25 हजार वकील धरना दे रहे हैं

सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

बिलासपुर हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने बताया कि लंबे समय से हमार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग है और अधिवक्ताओं की मृत्यु पर मृत्यु दावा की राशि 10 लाख रुपए करने की मांग की जा रही है. इसके अलावा राज्य सरकार से वकीलों के सामूहिक जीवन बीमा की मांग को राज्यव्यापी समर्थन मिला है. आज राज्य के सभी वकील अपने-अपने अधिवक्ता संघ के परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे है. इसके बाद रैली निकालकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा.

प्रदेशभर के 72 अधिवक्ता संघ आज धरने पर हैं

गौरतलब है कि बीते 8 अगस्त को बिलासपुर हाईकोर्ट के वकीलों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था. इसके बाद अब मांगे पूरी नहीं हुई इस लिए अधिवक्ता संघ बलौदा बाजार, शिवरीनारायण, मालखरोदा ,दुर्ग ,रायपुर ,राजनांदगांव, सक्ती, चांपा जांजगीर समेत राज्य के लगभग 72 अधिवक्ता संघ आंदोलन में शामिल है. वहीं अधिवक्ताओ ने ये भी बताया है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग रमन सरकार से चली आ रही है. लेकिन सत्ता बदल जाने के बाद भी वकीलों की मांग पूरी नहीं हुई है.

भारत 2075 तक बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्था, जापान और अमेरिका छूट जाएंगे पीछे

0

भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी रफ्तार के साथ चल रही है. मौजूदा समय में यह देश दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश है और आने वाले 2075 तक यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा.

इतना ही नहीं यह जापान और जर्मनी के साथ-साथ महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका को भी पीछे छोड़ देगा. यह दावा Goldman Sachs की रिपोर्ट में कहा गया है.

यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है भारत की जनसंख्या 2100 में दुनिया में सभी से ज्यादा होगी. यहां की जनसंख्या 1,529 मिलियन तक हो जाएगी. इसके साथ ही भारत की जीडीपी में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. हालांकि इसके बाद चीन की आबादी सबसे ज्यादा 767 मिलियन तक रहने का अनुमान है. इसके बाद नाइजेरिया 546 मिलियन, पाकिस्तान 487 मिलियन और कांगो की आबादी 432 मिलियन तक पहुंच जाएगी.

2075 में टॉप-5 अर्थव्यवस्था वाले देश

साल 2075 में भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा, जिसकी अर्थव्यवस्था 52.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़कर हो जाएगी. Goldman Sachs की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, जिसकी अर्थव्यवस्था 57 ट्रिलियन डॉलर होगी. तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 51.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ अमेरिका की होगी. इसके बाद यूरो एरिया और जापान की अर्थव्यवस्था रहने वाली है.

भारत की दूसरे देशों पर निर्भरता होगी कम

गोल्डमैन सैक्स रिसर्च के भारतीय अर्थशास्त्री शांतनु सेनगुप्ता ने कहा कि अगले दो दशकों में, भारत का निर्भरता अनुपात अन्य रीजनल अर्थव्यवस्थाओं में सबसे कम में से एक होगा. उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती आबादी की क्षमता श्रम शक्ति को बढ़ाएगी. वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 20 साल में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का निर्भता अनुपात सबसे कम होगा. उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के लिए विनिर्माण क्षमता स्थापित करना, सेवाओं में बढ़ोतरी और इंफ्रास्ट्रक्चर के ग्रोथ को जारी रखना जैसी चीजें अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना में मदद करेंगे.

Goldman Sachs की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के लिए इनोवेशन और बढ़ती वर्कर प्रोडक्टिविटी खास होने वाली है. यह देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगी.

Chhattisgarh Election: कई MLAs के कट सकते हैं टिकट, डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा- कांग्रेस को मिलेंगी 75 सीटें!

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव में कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस 75 सीटों के साथ सरकार बनाएगी.

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. इस बीच डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना और कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को छत्तीसगढ़ सरकार अपने वचन पत्र में शामिल कर सकती है. खास अंगूठी पहनने पर बोले सिंहदेव ने कहा कि यह अंगूठी पहनने के बाद ही मैं डिप्टी सीएम बना, आगे हो सकता है कुछ बेहतर हो जाए.

भारत में आदिवासियों पर हमले के प्रयास किए जा रहे : हेमंत सोरेन

0

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर में जातीय संघर्ष का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में आदिवासी समुदाय पर हमला करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासी लोग अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं।

सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समाज में आदिवासियों की पहचान स्थापित करने के लिए सरना को एक अलग ‘धर्म कोड’ के रूप में शामिल करने की मांग करते हुए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री ने यहां दो दिवसीय ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सोरेन ने कहा, ”देश में ऐसे कई समुदाय हैं, जिनकी आबादी आदिवासियों से कम है, लेकिन उनकी अलग पहचान है। आदिवासियों की अपनी पहचान क्यों नहीं होनी चाहिए?” उन्होंने कहा कि देश के करीब 13 करोड़ आदिवासियों को एक अलग पहचान मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, ”केंद्र में आदिवासी मामलों का एक अलग मंत्रालय है, लेकिन प्राधिकारी आदिवासियों को अलग पहचान देने के लिए तैयार नहीं हैं। कुछ लोग उन्हें ‘वनवासी’, जबकि कुछ उन्हें ‘जनजाति’ कहते हैं। यह बहुत विरोधाभासी है, क्योंकि ‘वनवासी’ लोग आदिवासी नहीं हैं।”

भारत और इटली रक्षा क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे : राजदूत विंसेंजो लूका

उन्होंने दावा किया, ”योजनाबद्ध रणनीति के तहत आदिवासियों पर हमले के प्रयास किए जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में उन पर अत्याचार किया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि मणिपुर में क्या हो रहा है। कई आदिवासी, जो ब्रिटिश काल के दौरान वहां गए थे, झारखंड वापस आ रहे हैं। हम उन्हें आश्रय प्रदान कर रहे हैं।

‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के साथ ओटीटी पर है मनोरंजन की बहार, आज रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेबसीरीज…

0

Friday Releases: सिनेमा लवर्स के अच्छे दिन आ चुके हैं, आज मनोरंजन का खजाना खुल चुका है, क्योंकि सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक ने आज दर्शकों के लिए दिल खोल दिया है। जहां बॉलीवुड के दो दमदार स्टार अक्षय कुमार और सनी देओल अपनी फिल्में ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ के साथ सिनेमा घरों में दस्तक दे रहे हैं।

ओटीटी पर दो दमदार एक्ट्रेस की फिल्में और वेबसीरीज स्ट्रीम होने जा रही हैं। आलिया भट्ट आज अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ आज रिलीज होने जा रही है। वहीं ‘द केरल स्टोरी’ फेम अदा शर्मा की वेबसीरीज ‘कमांडो’ आज से स्ट्रीम होगी। इसके अलावा भी ओटीटी पर काफी कुछ आने वाला है। तो यहां देखिए पूरी लिस्ट…

ओएमजी 2


अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ‘ओएमजी 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के गण बने हैं, तो वहीं यामी गौतम वकील कके किरदार में हैं। पंकज त्रिपाठी अपने किशोर बेटे के साथ पूरे देश के किशोरों के लिए सेक्स एजुकेशन की वकालत करते दिख रहे हैं।

गदर 2 
सनी देओल, अमिषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म का काफी लंबे अरसे से इंतजार था, लोगों ने अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘गदर’ को भी खूब प्यार दिया था। वहीं अब इसका सीक्वल भी काफी चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह पाकिस्तान में घुसकर अपनी होने वाली बहू और बेटे को लेकर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।

हार्ट ऑफ स्टोन

जासूसी की दुनिया में, राचेल स्टोन एक बार फिर हाजिर हैं। आलिया भट्ट फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आलिया इस फिल्म में विलेन के किरदार में हैं। वह इसमें धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी।

द कश्मीर फाइल्स:अनरिपोर्टेड

सात-एपिसोड वाली यह वेब सीरीज कश्मीर संघर्ष के कई पहलुओं को दिखाएगी। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता व निर्देशक पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने इसे बनाया है। जिसमें इस फिल्म के निर्माण से पहले सावधानीपूर्वक एकत्र किए गए डेटा पर फोकस किया जाएगा। हर एपिसोड अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डालेगा, जो कश्मीर में संघर्षों पर एक रिसर्च की तरह दिखाया जाएगा।

कमांडो

‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा अब एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। अदा शर्मा फिल्म में एक एक्शन गर्ल के रूप में दिखेंगी। इस कहानी के केंद्र में कमांडो विराट है, जो एक हीरो है, जिसे एक भयानक उलझन का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, दर्शक एक रोमांचक और रहस्यमय अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें दमदार एक्शन भी नजर आने वाला है।

WhatsApp Group Call में मिलेगा स्काइप वाला धमाकेदार फीचर, 15 मिनट पहले आएगा नोटिफिकेशन

0

WhatsApp New Feature 2023: वॉट्सऐप दुनिया का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप्लीकेशन है। 2 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है।

कंपनी ने हाल ही में ग्रुप कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का फीचर रिलीज किया था। अभी इसको ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि अब कंपनी ने एक और नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यूजर्स अब ग्रुप कॉल को शेड्यूल भी कर पाएंगे।

मौजूदा समय में मीटिंग आदि के लिए स्काइप जैसे ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें ग्रुप कॉल को शेड्यूल करने का फीचर मिलता है। वॉटस्ऐप में इस फीचर की काफी दिनों से डिमांड हो रही थी। करोड़ों यूजर्स होने के बाद भी ज्यादातर लोग मीटिंग के लिए स्काइप ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी ने ग्रुप कॉल को शेड्यूल करने का फीचर दे दिया है।

बीटा यूजर्स को रोलआउट हुआ फीचर

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स और अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो के मुताबिक कंपनी इस समय नए फीचर पर काम कर रही है। कुछ बीटा यूजर्स को अभी ग्रुप कॉल को शेड्यूल करने वाला फीचर रोलआउट किया गया है। अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है और अगर बीटा टेस्टिंग में यह ठीक से परफॉर्म करता है तो जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

टॉपिक लिखने का भी मिलेगा ऑप्शन

ग्रुप कॉल को शेड्यूल करने में यूजर्स को कॉल की तारीख और टॉपिक को लिखने का भी ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप कॉल में दो तरह के ऑप्शन भी दिए जाएंगे। अगर आप वॉइस ग्रुप कॉल और वीडियो ग्रुप कॉल को चुन सकते हैं। जब आप ग्रुप कॉल को शेड्यूल करेंगे तो जिन जिन लोगों के साथ ग्रुप कॉल में शामिल किया होगा उन्हें करीब 15 मिनट पहले इसका नॉटिफिकेशन मिल जाएगा।

Daily horoscope: इन राशियों को मिलेगा सभी परेशानियों से छुटकारा…

0

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ;

मेष: सितारा बाद दोपहर तक आपकी फाइनेंशियल पोजीशन मजबूत रखने तथा कामयाबी देने वाला, फिर बाद में भी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।

वृष: सितारा आमदन देने, कारोबारी तौर पर आपकी प्रोग्रामिंग को सफल रखने वाला, कामकाजी टूरिंग प्लान करना भी फ्रूटफुल रहेगा।

मिथुन: सितारा बाद दोपहर तक किसी न किसी प्राॅब्लम को जागृत रखने वाला है, सावधानी बरतें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कर्क : सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी तौर पर बढ़िया, कामकाजी भागदौड़ पाॅजिटिव नतीजा देगी, मगर बाद में हर फ्रंट पर सावधानी बरतें।

सिंह : सितारा बाद दोपहर तक आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, फिर बाद में समय कारोबारी कामों के लिए बेहतर बनेगा।

लव राशिफल 11 अगस्त – चलते-चलते राहों में खोए-खोए हैं दोनों तन-मन

कन्या: सितारा सुदृढ़, आपका मनोबल सशक्त बनेगा, स्कीमें सिरे चढ़ेंगी, हर फ्रंट पर आप हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे।

तुला : सितारा बाद दोपहर तक पेट के लिए ठीक नहीं जो भी काम या कोशिश करें, सोच विचार कर करें, मगर बाद में आपकी पैठ बढ़ेगी।

वृश्चिक: सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी दशा बेहतर रखेगा, मन तथा तबीयत पर खुशदिली प्रभावी रहेगी, फिर बाद में विपरीत हालात बन सकते हैं।

धनु: सितारा बाद दोपहर तक एहतियात नुकसान वाला, अपने आपको दूसरों के झांसों से बचा कर रखें, मगर बाद में आम हालात बेहतर बनेंगे।

मकर: आम सितारा बाद दोपहर तक मजबूत जो आपके कदम को बढ़त की तरफ रखेगा, किन्तु बाद में किसी न किसी परेशानी के जागने का डर रहेगा।

कुम्भ: मजबूत सितारा के कारण हर फ्रंट पर आपका हाथ ऊपर रहेगा, शत्रु भी कमजोर रहेंगे किन्तु तबीयत में तेजी का असर।

मीन: कामकाजी प्लानिंग सिरे चढ़ेगी, आप हर फ्रंट पर एक्टिव तथा हावी रहेंगे, कामयाबी तथा इज्जत मान बना रहेगा।