Home Blog Page 1187

Price Cut: LPG सिलेंडर की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट, अगस्त के पहले ​ही दिन खुली आम लोगों की लॉटरी।

0
Price Cut: LPG सिलेंडर की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट, अगस्त के पहले ​ही दिन खुली आम लोगों की लॉटरी।

LPG Price Cut: अगस्त महीने के पहले ही दिन आम लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती कर दी है।

इस कटौती के बाद 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,680 रुपये हो गई है। जो कि 31 जुलाई तक 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर थी। वहीं दूसरी ओर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 मार्च के बाद से 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

ताजा बढ़ोत्तरी के बाद महानगरों में दाम

देश की सबसे बड़ी गैस मार्केटिंग कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर दी गई प्राइस लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपये प्रति सिलेंडर होंगी। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1802.50 रुपये, मुंबई में 1640.50 रुपये और चेन्नई में 1852.50 रुपये हो जाएगी।

LPG Rates From 2023

होटलों में खाने वालों को मिलेगी राहत

बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होटलों या फिर सड़क किनारे के ठेले और खोमचे करते हैं। जहां बड़ी संख्या में आम लोग खाना खाते हैं। ऐसे में यदि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, तो इसका असर होटलों की थाली पर भी दिखाई दे सकता है। यहां आपको जेब पर कुछ राहत महसूस हो सकती है।

पिछले साल से 296 रुपये घटे दाम

कीमतों में गिरावट की बात करें तो पिछले साल अगस्त के मुकाबले सिलेंडर के दाम में बहुत बड़ी कटौती दर्ज की गई है। अगस्त 2022 के मुकाबले अब कीमतें 296.5 रुपये कम हैं। 1 अगस्त 2022 को सिलेंडर की कीमतें 1976.50 रुपये थीं, वहीं आज कीमतें घटकर 1680 रुपये प्रति सिलेंडर आ गई हैं।

पिछले महीने घटे थे गैस के दाम

पेट्रोलियम कंपनियों ने जुलाई में दो बार 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। पहले जून की कीमतों में 83 रुपये की कटौती करते हुए एलपीजी के दाम 1856.50 से घटाकर 1 जुलाई को 1773.00 कर दिए गए थे। वहीं 4 दिन बाद ही कीमतों में फिर 7 रुपये का इजाफा करते हुए दाम 1780.00 रुपये हो गए थे। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये थी जो 1 जून को घटकर 1773 हो गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल एपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जहां राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) 1103 रुपये में मिल रहा है, तो कोलकाता में आप इसे 1129 रुपये में खरीद सकते हैं।

किस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन, यहां जानें अगस्त माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट।

0

किस दिन मनाई जाएगी हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन, यहां जानें अगस्त माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

August 2023 Vrat-Tyohar List: अगस्त माह की शुरुआत हो चुकी है। व्रत-त्यौहार के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण है। अगस्त मास की शुरुआत अधिकमास पूर्णिमा के साथ हुई है। इसी महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहार आएंगे।

वहीं अगस्त में सावन और अधिकमास दोनों का संयोग बना हुआ है। ऐसे में इस दौरान शिवजी के साथ भगनान विष्णु की पूजा करना भी काफी फलदायी होगा। आपको बता दें कि अधिकमास लगने की वजह से ही इस साल सावन का माह एक जगह दो महीने का है।

सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी, जो कि 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। तो आइए अब जानते हैं अगस्त में आने वाले व्रत-त्यौहार के बारे में।अगस्त महीने के व्रत-त्योहार लिस्ट

1 अगस्त 2023: अधिकमास पूर्णिमा व्रत, मंगला गौरी व्रत

2 अगस्त 2023: पंचक शुरू

4 अगस्त 2023: विभुवन संकष्टी चतुर्थी

7 अगस्त 2023: सावन सोमवार

8 अगस्त 2023: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी

12 अगस्त 2023: पुरुषोत्तम एकादशी

13 अगस्त 2023: रवि प्रदोष व्रत

14 अगस्त 2023: अधिकमास मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार

15 अगस्त 2023: मंगला गौरी व्रत

16 अगस्त 2023: अधिकमास अमावस्या

19 अगस्त 2023: हरियाली तीज

21 अगस्त 2023: नाग पंचमी

27 अगस्त 2023: सावन पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त 2023: प्रदोष व्रत

30 अगस्त 2023: रक्षाबंधन

31 अगस्त 2023: सावन पूर्णिमा व्रतमंगला

गौरी व्रतसावन महीने में जितने भी मंगलवार पड़ते हैं उन सभी को मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। मंगला गौरी व्रत को मोराकत व्रत के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को सावन महिना अति प्रिय है। इसीलिए सावन महीने के सोमवार को शिव जी और मंगलवार को माता गौरी की पूजा को शास्त्रों में बहुत ही शुभ व मंगलकारी बताया गया है।

इस माह में मंगला गौरी व्रत 1, 8 और 15 अगस्त को पड़ेगा।

रक्षाबंधन 2023पिछले साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन दो दिनों तक मनाया जाएगा। दरअसल इस बार भी भाई-बहन के प्यार वाले इस त्यौहार पर भद्रा का साया मंडरा रहा है। 30 और 31 अगस्त दोनों दिन बहनें भाईयों को राखी बांधेंगी। लेकिन भद्रा की वजह से 30 अगस्त की रात में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त निकला है, जो कि 31 अगस्त की सुबह सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।नाग पंचमी 2023हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। नाग देवता को शिवजी ने अपने गले में धारण किया हुआ है और नाग पंचमी भी सावन माह में ही आता है इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।

जुलाई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, अगस्त और सितंबर में क्या रहेगा हाल? मौसम विभाग ने बताया|

0

देशभर में भारी बारिश का रिकॉर्ड इस साल जुलाई में टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में भारी बारिश की 1113 घटनाएं दर्ज की गई हैं। जबकि चरम बारिश की 205 घटनाएं हुई हैं। इससे पहले 2019 में भारी बारिश की सबसे अधिक 753 घटनाएं दर्ज की गई थी, जबकि चरम बारिश की 161 घटनाएं दर्ज हुई थीं।

यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मौसम पर जलवायु परिवर्तन का असर किस तरह से पड़ने लगा है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून सीजन के दूसरे हिस्से, अगस्त तथा सितंबर में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक अल नीनो का मानसून पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। विभाग का कहना है कि अभी भी अलनीनो की स्थितियां कमजोर बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने सोमवार को कहा कि पूर्वी मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों तथा हिमालय के अधिकांश उपसंभागों में सामान्य और इससे थोड़ी अधिक बारिश होने का अनुमान है। जबकि प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों और उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से थोड़ी कम 94 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। अगस्त एवं सितंबर के महीने में औसत 422 मिलीमीटर बारिश होती है।

उत्तर पूर्व के अधिकांश हिस्सों में तापमान अधिक रहेगा
आईएमडी के अनुसार अगस्त के महीने में दक्षिणी हिस्से, उत्तर पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों, उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। डॉ. महापात्र ने कहा कि एक ओर जहां भारत में जुलाई में 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 1901 के बाद से इस महीने में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज हुई। महापात्रा ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में 2001 के बाद से जुलाई में सबसे अधिक 258.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मॉनसूनी बारिश में बदलाव
आईएमडी प्रमुख ने कहा कि भारत में मॉनसूनी बारिश में उतार-चढ़ाव देखा गया है, जून में नौ फीसदी कम, जबकि जुलाई में 13 फीसदी अधिक बारिश हुई है। देश में अब तक मानसून सीजन में सामान्य बारिश (445.8 मिमी) की तुलना में 467 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पांच प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि अल नीनो से अब तक मॉनसूनी बारिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। अल नीनो आमतौर पर भारत में मॉनसूनी हवाओं के कमजोर होने और शुष्क मौसम से जुड़ा है।

जुलाई में भारी बारिश का टूटा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की घटना उसे माना जाता है जब 24 घंटे के भीतर 115.6 मिलीमीटर से लेकर 204.5 मिलीमीटर तक बारिश होती है। इस तरह की 1113 घटनाएं जुलाई के महीने में रिकार्ड की गई हैं। यदि बारिश 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा होती है तो उन घटनाओं को चरम बारिश की घटना माना जाता है। ऐसी घटनाओं का भी जुलाई में रिकार्ड टूटा है, कुल 205 ऐसी घटनाएं रिकार्ड की गई हैं। विभाग के अनुसार यह घटनाएं न सिर्फ पर्वतीय राज्यों में हुई बल्कि देश के मैदानी क्षेत्रों एवं करीब-करीब सभी हिस्सों में दर्ज की गई हैं। यानि जुलाई महीने में रोजाना 35-36 भारी बारिश की घटनाएं हुई। इससे जान-माल की भारी क्षति भी हुई है।

2019 से रखा जा रहा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार 2019 से भारी बारिश और चरम बारिश की घटनाओं को रिकॉर्ड रखा जा रहा है, तब से पहली बार सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। एक तरफ जहां दुनियाभर में जुलाई अब तक सबसे गर्म महीना होने का अनुमान है। वहीं भारत में भारी बारिश व चरम बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। अधिकतम तापमान के लिहाज से भारत में जुलाई अब तक का आठवां तथा न्यूनतम तापमान के हिसाब से दूसरा गर्म महीना रहा। मौसम विभाग ने 1901 से अब तक के आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया है।

नूंह हिंसा की आग में राजस्थान, भरतपुर में हाई अलर्ट, कई इलाकों में इंटरनेट भी बंद

0

हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा से फरीदाबाद और गुरुग्राम में फैले तनाव के बाद अब राजस्थान के भरतपुर जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा एहतियात के तौर पर अब भरतपुर जिले की 4 तहसीलों में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

पूरे भरतपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा-भरतपुर सीमा पर कड़ी नाकेबंदी की गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सीमा से सटे इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल की ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा को रोकने के लिए एक समुदाय के लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया था। इसके बाद हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में दो होम गार्ड्स सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि होमगार्ड के जवान नीरज की गोली लगने से मौत हो गई। हिंसा में मारे गए होमगार्ड के दूसरे जवान की पहचान गुरसेवक के रूप में हुई।

मुस्लिम बहुल नूंह में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की यह आग बाद में सोहना, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक फैल गई थी। हिंसा की घटनाओं के बाद सभी प्रभावित सभी जिलों में जिले में धारा-144 लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। स्कूल-कॉलेज बंद भी हैं और जिले की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं।

इस बीच, हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियों को तैनात कर दिया है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल लगातार सभी जगह गश्त कर रहे हैं।

नूंह हिंसा पर ओवैसी का पहला बयान, मोनू मानेसर तो खुलेआम घूम रहा है; उसी ने भड़काया दंगा

0

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को भीषण सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में दो होमगार्ड्स समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी एक मस्जिद में देर रात को आग लगा दी गई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 2 लोग बुरी तरह जख्मी हैं।

नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में प्रशासन सख्त हैं। इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा राजस्थान के भरतपुर जिले की भी 4 तहसीलों में इंटरनेट बंद किया गया है। इस बीच एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने हरियाणा सरकार के ऐक्शन पर सवाल उठाए हैं।

ओवैसी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर ही पुलिस मोनू मानेसर को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में भी 19 साल के मौलाना की गुरुग्राम में हत्या कर दी गई। ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसा होने दिया गया है ताकि चुनाव में उसका फायदा मिले। जब एक आरोपी ने वीडियो डाला था और लोगों से जुटने की अपील की थी तो सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी। जुलूस में जनता के पास हथियार भी थे तो यह किसकी गलती है। कई बार ऐसी रैलियों में भड़काऊ गाने और नारे भी चलते हैं।

ओवैसी ने कहा कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड और वॉन्टेड मोनू मानेसर खुला घूम रहा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उसने ही एक वीडियो शेयर किया था, जिससे यह आग लगी। इसके बाद भी वह खुला घूम रहा है। दरअसल कहा जा रहा है कि मोनू मानेसर ने एक वीडियो जारी कर हिंदू समुदाय के लोगों से अपील की थी कि वे नूंह जिले के मंदिरों में जुटें। इसी पर भगवा यात्रा निकाली गई थी। हालांकि हरियाणा की सरकार ने इन दावों से इनकार किया है। हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज ने कहा कि ऐसी सारी बातें गलत हैं।

उन्होंने कहा कि हर साल 1 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद की ओर से ऐसी रैली निकाली जाती है। कभी हिंसा नहीं होती थी और यह यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकलती थी। लेकिन इस बार साजिश के तहत यात्रा पर हमला हुआ, जिससे हिंसा भड़क गई। वहीं नूंह विधानसभा के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का कहना है कि इसके पीछे हिंदूवादी संगठनों की साजिश है। उन्होंने कहा कि नूंह में साजिश रचकर भाईचारा खत्म करने का प्रयास हुआ है। उन्होंने लोगों से शांति की अपील की है।

Mangalwar Ke Upay : सावन के पांचवें मंगलवार को करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

0

Mangalwar Ke Upay: आज एक अगस्त 2023 और सावन महीने का पांचवा मंगलवार है। मान्यता के मुताबिक, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, और इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इसे ऊर्जा का कारक माना जाता है, और संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है।

यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करे तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।

मंगलवार के उपाय (Mangalwar Ke Upay)

  1. मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाएं और एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  2. जीवन की समस्त समस्याओं के निवारण के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
  3. मंगलवार को जरूर राम मंदिर में जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
  4. मंगलवार को शाम के समय हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं। यह सबसे सरल उपाय है जो हनुमान जी को खुश करने के लिए किया जाता है।
  5. मंगलवार के दिन सुबह, धागे में चार मिर्चें नीचे तथा तीन मिर्चें ऊपर और बीच में नीबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
  6. हनुमान जी के मन्दिर में जाएं और उनके श्री रूप के कंधों पर सिन्दूर लगाएं और उसे नजर लगे व्यक्ति को लगा दें। इससे नजर का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  7. काले तिल, जौ का आटा और तेल मिलाकर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बनाकर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो, उसे सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं।
  8. छोटे बच्चे को रात में सोते समय डर लगता हो तो मंगलवार (Mangalwar Ke Upay) को उसके सिरहाने फिटकरी का एक टुकड़ा रख दें। इससे उसका डर समाप्त हो जाएगा।

Eye Flu: क्या आई फ्लू से बचा सकता है कोई आई ड्रॉप, जानें एक्सपर्ट्स की राय|

0

देश के कई इलाकों में आई फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ये बीमारी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. हर दिन नए केस बढ़ रहे हैं. बढ़ते मामलों के बीच लोग आई फ्लू से बचने के तरीके भी खोज रहे हैं.

कुछ लोग घरेलू उपचार का सहारा ले रहे हैं, वहीं अब मेडिकल स्टोर्स पर भी आई ड्रॉप की मांग बढ़ गई है. लेकिन क्या ऐसी कोई आई ड्रॉप है जो आपको आंखों की इस बीमारी से बचा सकती है? आइए एक्सपर्ट्स से इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

दिल्ली में सर गंगाराम हॉस्पिटल में आई डिपार्टमेंट में एचओडी प्रोफेसर डॉ. एके ग्रोवर ने बताया कि आई फ्लू की बीमारी एडिनोवायरस से फैल रही है. इस वायरस का टाइप आरएनए है. इस तरह के वायरस से कोई दवा या फिर आई ड्रॉप नहीं बचा सकती. ऐसे में बिना वजह आई ड्रॉप के यूज से बचना चाहिए.

डॉ ग्रोवर कहते हैं कि इस समय कई ऐसे मरीज आ रहे हैं जो आई फ्लू होने के कुछ दिन बाद इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. इस बीच ये लोग आंखों में घर पर रखे आई ड्रॉप डाल रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. ये आई ड्रॉप नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिससे आंखों में किसी तरह का इंफेक्शन होने का रिस्क रहता है.

किसी प्रकार की दवा नहीं करती काम

डॉ ग्रोवर बताते हैं कि आरएनए वायरस से होने वाली बीमारियों के रोकने के लिए किसी प्रकार की दवा काम नहीं करती है.चूंकि आई फ्लू के संंक्रमण में आरएनए वायरस है इसलिए इसपर कोई दवा का प्रभाव नहीं होगा, हां अगर, आई फ्लू का वायरस डीएनए टाइप होता तो रोकथाम के लिए आई ड्रॉप या दवा का यूज किया जा सकता था. लेकिन फिलहाल किसी आई ड्रॉप का यूज करने से बचना चाहिए. लोगों को सलाह है कि बिना वजह किसी भी आई ड्रॉप को आंखों में न डालें. आई फ्लू से बचना है तो हैंड हाइजीन ( नियमित रूप से हाथ धोना) का सबसे ज्यादा ध्यान रखें.

100 में से 80 मरीजों में मिल रहा एडिनोवायरस

एम्स में आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जे.एस तितियाल कहते हैं कि आई फ्लू का संक्रमण एडिनोवायरस की वजह से फैल रहा है. अस्पताल में आने वाले 100 में से 80 संक्रमितों में एडिनोवायरस ही मिल रहा है. ऐसे में इससे बचाव करना जरूरी है. बचाव के लिए किसी दवा या घरेलू उपचार पर निर्भर न रहें. लोगों को सलाह है कि अगर आंखों में जलन, दर्द या आंखें लाल हो रही है तो खुद से इलाज न करें. इस मामले में डॉक्टर से सलाह लें और अस्पताल में जाएं.

आई फ्लू से कैसे करें बचाव

मारेंगो एशिया हॉस्पिटल में नेत्र विज्ञान विभाग में डॉ. निखिल सेठ ने आई फ्लू से बचाव के लिए ये टिप्स बताए हैं.

नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं

अपनी आंखों को छूने से बचें

घर के दरवाज़े के हैंडल, लाइट स्विच और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की नियमित रूप से सफाई करें

अपने कॉन्टैक्ट लेंस को साफ रखें

संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें

CA फाउंडेशन जून रिजल्ट की घोषणा जल्द, कहां, कैसे चेक करें स्कोर, लेटेस्ट अपडेट जान लें|

0

ICAI CA Foundation June Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जून में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा.

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नतीजे आज घोषित हो सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवारों को बता दें कि आज रिजल्ट जारी करने के संबंध में अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ICAI CA Foundation Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

संस्थान अपने छात्रों को वेबसाइट और सोशल मीडिया पर परिणाम घोषणा की तारीख और समय के बारे में पूर्व सूचना प्रदान करता है. इन नतीजों को चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. आईसीएआई ने अपनी सीए फाउंडेशन परीक्षा का जून 2023 एडिशन 24 जून, 26 जून, 28 जून और 30 जून को आयोजित किया था.

ICAI CA Foundation Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

  • icai.org
  • icai.nic.in
  • icaiexam.icai.org

ICAI CA Foundation Result 2023: रिजल्ट कैसे चेक करें ?

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 कैसे चेक करें…

  • icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
  • अब, सीए फाउंडेशन जून 2023 परिणाम जांचने के लिए लिंक ढूंढें और खोलें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालें.
  • अपना रिजल्ट सबमिट करें और डाउनलोड करें.
  • भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेजें.

चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा पास करने के फायदे

चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन (चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन) परीक्षा पास करने के कई फायदे हो सकते हैं. यह परीक्षा विभिन्न विषयों में अध्ययन करने और अकाउंटेंसी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. कुछ मुख्य फायदे निम्नलिखित हो सकते हैं:

पेशेवर मान्यता: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा पास करने से आपको एक पेशेवर के रूप में मान्यता मिलती है. यह प्रमाणित करता है कि आपने अकाउंटेंसी के मूल अध्ययन को पूरा किया है और आप वित्तीय विशेषज्ञ के रूप में कार्य करने के लिए तैयार हैं.

करियर डेवलपमेंट: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन पास करने से आपके पास वित्तीय विशेषज्ञों के बड़े नेटवर्क से जुड़ते हैं. यह आपको बेहतर करियर अवसरों और प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए मदद कर सकता है.

वित्तीय संचालन: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन पास करने से आपको वित्तीय संचालन और वित्तीय व्यवस्था के लिए विशेषज्ञता प्राप्त होती है. यह आपको व्यक्तिगत और पेशेवर वित्तीय मामलों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद करता है.

संबंध स्थापित करना: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन पास करने से आप वित्तीय उद्योग में अपने संबंध स्थापित कर सकते हैं. यह आपको उच्च-स्तरीय व्यक्तियों और संगठनों के साथ काम करने का मौका प्रदान करता है.

विश्वसनीयता: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन पास करने से आपकी विश्वसनीयता में सुधार होता है. यह आपके वित्तीय और व्यवसायिक परिप्रेक्ष्य को मजबूत बनाने में मदद करता है.

पर्सनल डेवलपमेंट: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए अध्ययन करने से आपके व्यक्तिगत विकास में सुधार होता है. यह आपके लिए स्वयं को समझने, लक्ष्यों को प्राप्त करने, और समय का बेहतर उपयोग करने के लिए साहस प्रदान करता है.

पदोन्नति की संभावना: चार्टर्ड एकाउंटेंसी फाउंडेशन के बाद, आपको आगे कई अवसरों मिल सकते हैं जैसे कि चार्टर्ड एकाउंटेंसी (सीए) या अन्य एडवांस्ड प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन के लिए. इन पदों पर आगे बढ़ने के लिए एक चार्टर्ड एकाउंटेंसी के गवर्नमेंट या प्राइवेट नौकरी में मिली पदोन्नति की संभावना भी रहती है.

चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा पास करने के बाद करियर विकल्प कौन-कौन से हैं?

चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा को पास करने के बाद, आपके पास कई प्रतिस्पर्धी विकल्प हो सकते हैं जिनमें निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

चार्टर्ड एकाउंटेंसी (सीए): चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन पास करने के बाद, आप चार्टर्ड एकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के लिए तैयार हो सकते हैं और सीए प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं. एक चार्टर्ड एकाउंटेंसी के रूप में, आप वित्तीय परामर्श, निरीक्षण, बैंकिंग, और कंसल्टेंसी के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं.

कंपनी के वित्तीय विभाग में नौकरी: चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रमाणपत्र के साथ, आप कंपनी के वित्तीय विभाग में विभिन्न पदों के लिए नौकरी कर सकते हैं. आप वित्तीय विश्लेषण, लेखा, बजटिंग, फंड मैनेजमेंट और रिसर्च जैसे कार्यों को संभाल सकते हैं.

वित्तीय सलाहकार या स्वतंत्र कंसल्टेंट: चार्टर्ड एकाउंटेंसी प्रमाणपत्र आपको स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार बनने की संभावना प्रदान करता है. आप विभिन्न अध्यात्मिक और निजी उद्यमियों को वित्तीय मामलों, सेवा कर और निवेशों में सलाह देने के लिए अपनी खुद की सलाहकार कंपनी खोल सकते हैं.

वित्तीय समाचार पत्रिका या मीडिया में पत्रकार: आप अपने वित्तीय ज्ञान और अनुभव का उपयोग वित्तीय समाचार पत्रिकाओं या मीडिया में पत्रकार के रूप में कर सकते हैं.

अध्ययन और शिक्षण: आप चार्टर्ड अकाउंटेंसी के द्वारा प्राप्त किए गए ज्ञान और प्रमाणपत्र का उपयोग वित्तीय शिक्षा संस्थानों में प्रोफेसर, उपाचार्य, या अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षण करने में कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी: चार्टर्ड एकाउंटेंसी पास होने के बाद, आप सरकारी संस्थानों और विभागों में वित्तीय सलाहकार या अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अन्य वित्तीय प्रमाणपत्र: चार्टर्ड एकाउंटेंसी पास होने के बाद, आप अन्य वित्तीय प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि सीएफए, सीआईए, सीआरए, और सीएआरओ आदि.

यहां दिए गए करियर विकल्पों में से आपको अपनी रुचि, कौशल, और लक्ष्यों के अनुसार चयन करना होगा. चार्टर्ड एकाउंटेंसी के पास होने से आपको वित्तीय क्षेत्र में उच्च स्तरीय विकल्पों का मौका मिलता है और आपके करियर को एक मजबूत नींव प्रदान करता है.

Business Ideas: दस हजार में शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस, होगी बंपर कमाई, जानें नये आईडिया

0

Business Idea: आज के समय में लोग एक से बढ़कर एक बिजनेस आईडिया पर काम करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. कई ऐसे सेक्टर हैं जिनमें काम की भरमार है. इसके साथ ही, उत्पाद की मांग भी काफी ज्यादा है.

कई बार हम अपना बिजनेस इस लिए शुरू नहीं कर पाते हैं क्योंकि पैसे की कमी या बिजनेस आईडिया की कमी होती है. कई ऐसे बिजनेस हैं जो केवल दस हजार रुपये में शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. यदि आप दस हजार रुपये में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आपको छोटे स्केल पर शुरू करने और धीरे-धीरे विस्तार करने की जरूरत हो सकती है. यह बिजनेस आपको अधिकतर लाभ प्रदान करेगा जब आप उसे मेहनत और समय देकर अच्छे से चलाएंगे. इसलिए, जिस भी बिजनेस को शुरू करने का फैसला करें, उसमें अपनी क्षमता, रुचि और रिसर्च करना महत्वपूर्ण है.

पानी की बोतलों का व्यापार

आप पानी की बोतलों को खरीदकर उन्हें रीसेल करके बेच सकते हैं. यह छोटे स्केल पर शुरू किया जा सकता है और धीरे-धीरे विस्तार किया जा सकता है. इसके लिए आपको एक बोतल बनाने की मशीन लेनी होगी. इसके साथ ही, एक बड़े कमरे का इंतजाम करना होता. इसमें आप अपनी बोतल बनाएंगे और स्टोर करके रखेंगे. इसमें दो मुख्य काम है. इस मशीन खरीदना दूसरा बोतल बनाने के लिए प्लास्टिक खरीदना. बोतल बनाने के बाद इसे बेचने के लिए आपको शुरू में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. बाद में व्यापारी खुद आप तक पहुंचने लगेंगे.

घरेलू खाद्य व्यवसाय

आप घरेलू खाद्य जैसे नमकीन, पापड़, आचार, वड़े आदि का बनाने और बेचने का व्यापार शुरू कर सकते हैं. इस काम को आप अपने घर में भी शुरू कर सकते हैं. इसमें दो से ज्यादा लोगों की जरूत होगी. ऐसे में आप शुरू में कामगार रखने की जगह अपने घर के किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं. इस काम में काफी मेहनत की जरूरत नहीं है. बस आपको अपने लिए बाजार की तलाश करनी होगी. पहले किराना दुकान तक अपने उत्पाद को पहुंचाना होगा. इसके साथ ही, संभव हो तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए अपने शहर या इलाके में होम डिलिवरी भी शुरू करें.

हाइजेनिक फूड स्टॉल

यदि आपके पास एक अच्छी जगह है जहां आप फूड स्टॉल स्थापित कर सकते हैं, तो आप छोटे नाश्ते और खाने की चीजें बेच सकते हैं. हालांकि, इस व्यवसाय में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इसमें से एक है जहां आप अपना फूड स्टॉल लगा रहे हैं वो स्थान मार्केट प्लेस हो. इसके साथ ही, आप हमेशा हाइजेनिक खाना लोगों को परोसे. चूकि बात खाने की है इसलिए खाने के टेस्ट का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. संभव हो तो जगह ता चुनाव करते हुए फूड जोन को तहरीज दें. इस बिजनेस को बाद में आप बढ़ाकर रेस्टोरेंट का रुप दे सकते हैं.

बिजली उपकरण रिपेयर या सर्विस

यदि आपके पास बिजली उपकरणों के रिपेयर और मैंटेनेंस की जानकारी है, तो आप बिजली उपकरणों की सर्विस और रिपेयर का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. अच्छे बिजली मेकेनिक की हर सोसाइटी में सबसे ज्यादा जरूरत है. हो सकता है कि आपको अपने आप को बाजार में स्थापित करने में थोड़ा वक्त लगे. मगर, लोगों से कंटैक्ट बन जाने के बाद चेन में काम मिलने लगते हैं. इसके साथ ही, आप कम पूंजी में अपना काम करने और सीधे ग्राहकों से जुड़ने के लिए एक छोटी दुकान भी खोल सकते हैं. इसमें आप बिजली बल्ब, सॉकेट, वायर, स्विच आदि का व्यापार शुरू कर सकते हैं.

सूखे मिठाई बनाने का व्यापार

आप सूखे मिठाई जैसे बर्फी, लड्डू, नारियल की बर्फी आदि का व्यापार शुरू कर सकते हैं. त्योहारी सीजन में सुंदर तरीके से पैक ऐसे गिफ्ट मिठाई की अच्छी बिक्री होती है. इस काम में कम लागत में शुरू किया जा सकता है. हालांकि, इसमें माल नहीं बिकने पर नुकसान होने की संभावना रहती है. ऐसे में काम शुरू करने से पहले बाजार और बिक्री का अनुमान लगा लेना चाहिए. आप चाहें तो सोशल मीडिया और ऑनलाइन डिलिवरी साइट के माध्यम से भी अपने उत्पाद बेच सकते हैं.

हैंडमेड आभूषण व्यापार

आप हैंडमेड आभूषण जैसे मणी, गले की चेन, कंगन, आदि बनाकर उन्हें बेच सकते हैं. हाल के दिनों में जब से ऑनलाइन फैशन वेबसाइट से शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है. तबसे ऐसे हैंडमेड आभूषण की मांग काफी बढ़ी है. आप हैंडमेड आभूषण बनाने की ट्रेनिंग ऑनलाइन यू-ट्यूब की मदद से ले सकते हैं.

Chhattisgarh : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक| 79 आरक्षित सीटों को जीतने के लिए बनेगी रणनीति।

0

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक एक अगस्त को सुबह 10 बजे से रायपुर स्थित भाजपा के पद्रेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इसमें छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान में अनुसूचित जाति की 79 आरक्षित सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनेगी।

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठक पी सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री और मोर्चा प्रभारी सीपी रवि, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह और 35 संगठन राज्यों के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आएंगे। बताया जा रहा है कि कई वरिष्ठ नेता 31 जुलाई को ही रायपुर आ जाएंगे। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय का कहना है कि हर तीन महीने में राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होती है।

बैठक में दिग्गज छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थाना के अनुसूचित जाति के मतदाताओं को साधने की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ अनुसूचति जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा, हर तीन महीने में राष्ट्रीय बैठक होती है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होने वाली आगामी विधानसभा को देखते हुए यह बैठक की जा रही है।

अनुसूचति जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। इन तीनों राज्यों में दलित समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ा है। इन मुद्दों को लेकर रणनीति के तहत सभी एसटी सीटों पर जाएंगे।