Home Blog Page 1195

रायपुर 24 जुलाई । भारत सरकार के निर्देश पर ”वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’

0

रायपुर : राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी 31 जुलाई तक।

रायपुर, 24 जुलाई । भारत सरकार के निर्देश पर ”वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना” के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई 31 जुलाई 2023 तक किया जाएगा।

‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है। उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण ई-केवाईसी की कार्रवाई की जा रही है।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानों को प्रदान किये गये ई-पॉस उपकरण में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्णतः निःशुल्क है। ई-केवाईसी की कार्रवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया एवं राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुँचेंगे। जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा ई-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की पृथक-पृथक प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी की कार्रवाई पूर्ण किया जाएगा।

प्रदेश वासियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि कई सौगाते।

0

Madhya Pradesh government : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 81 करोड़ रु से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम चौहान की तरफ से कहा गया है कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस 1 प्रतिशत लगेगा।सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य के नागरिकों का सुख-दुख मेरा है। मैं दिन-रात प्रदेश की जनता की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा हूं। विकास पर्व के तहत पूरे प्रदेश में विकास का महायज्ञ चलाया जा रहा है।इसके तहत कई सारे निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन किया जा रहा है। बिजली, पेयजल, सड़क, सिंचाई के लिए पानी तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।सीएम शिवराज सिंह चौहान में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने 81 करोड़ 44 लाख 4 हजार रु के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान सीएम चौहान महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि पहले सिंचाई की व्यवस्था नहीं थी। जिस वजह से उत्पादन कम होता था। ऐसे किसान जो खेती करते थे। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब कई सिंचाई परियोजनाओं के जरिए से हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने नागरिकों को सिंचाई योजना दिया गया है। इस सिंचाई योजना से जैसे पहाड़ी क्षेत्र के गांव के खेतों तक सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध होगा।इस योजना से तीनों गांवों के 661 किसानों की 889.07 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में अनेक योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में नौका पलटी, 15 की मौत, 19 लापता

0

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में नौका पलटी, 15 की मौत, 19 लापता,

24 जुलाई । इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास यात्री नौका पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस नौका दुर्घटना में 19 अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी राहत और बचाव अभियान प्रमुख मुहम्मद अराफा ने सोमवार को दी।उन्होंने बताया कि इस नौका में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। यह नौका दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत के बुटन सेंट्रल रीजेंसी के लांटो गांव से पास के लागिली गांव जा रही थी। इस नौका में 40 लोग सवार थे। इसकी क्षमता 20 लोगों की थी।अराफा ने कहा कि बचावकर्मी और गोताखोर 19 लोगों की तलाश कर रहे हैं। 15 शव बरामद हो चुके हैं। छह लोगों को बचा लिया गया है। रविवार को सेंट्रल रीजेंसी की नौवीं वर्षगांठ मनाने के लिए लोग यहां पहुंचे। कई लोगों को मछली पकड़ने या यात्री नौकाओं से यहां लाया गया था।उल्लेखनीय है इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीप हैं। यहां आवागमन के लिए नौका परिवहन बड़ा संसाधन है। 2018 में लगभग 200 लोगों से भरी नौका उत्तरी सुमात्रा प्रांत की एक झील में डूब गई थी। इस हादसे में 167 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी 1999 में यात्री जहाज डूब गया था। इसमें 332 लोग सवार थे। इनमें से मात्र 20 लोगों को खोजा जा सकता।

Veg Biryani recipee । शानदार सनडे को बनाएं और लाजवाब देखें डिनर में वेज बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी

0

आज ही करें ट्राई Veg Biryani recipee

Veg Biryani Recipee(वेज बिरयानी रेसिपी)

रविवार का आराम वाला दिन है, और मौसम भी बहुत सुहाना है।

(Recipei) अब इस प्यारे से मौसम में कुछ बेहतरीन बनाकर खाने का मन है।तो बिरयानी (Biryani recipe) बनाना एकदम बेस्ट हो सकता है, जायकेदार बिरयानी बनाने के लिए आपको बस इन आसान स्टेप्स को फॉलों करना होगा। और बस आपकी लजीज मसालेदार वेज बिरयानी (Veg Biryani Recipe) बनकर तैयार है।

फॉलो करें ये स्टेप्स, हम यहां 3 लोगों के हिसाब से बिरयानी बना रहे हैं – सामग्री

एक और एक आधा कप बासमति चावल,तेजपत्ता,दालचीनी,दो तीन लौंग एक इलायची,नमक,पसंद की सब्जियां जैसे आलू, मटर, गाजर आदि पनीर के टुकड़े जीरा,तेल बारीक कटा प्याज,अदरक हरी मिर्च का पेस्ट हल्दी पाउडरलाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला,शक्कर,धनिया घी,दही,

वेज बिरयानी बनाने की रेसिपीलजीज बिरयानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल पकाने होंगे।

चावल को आपको हल्का सा धोकर एक और एक आधे कप पानी, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, नमक को मिलाकर एक नॉन स्टिक पैन में धीमी आंच पर कुछ देर के लिए पकने देना है। ताकि चावल अच्छी तरह से थोड़े नरम हो जाएं।फिर आपको चावल का पानी छान लेना है और चावल को कुछ देर के लिए अलग रख देना है।फिर वेजिटेबल ग्रेवी बनाने के लिए आपको एक कढाई में तेल गर्म करना है और जीरा डालकर थोड़ी देर चला लेना है।फिर एक बार जब जीरा थोड़ा चटकने लग जाए, तब कढाई में प्याज डालकर उन्हें हल्के सुनहरा होने तक भुन लें।प्याज पकने के बाद कढाई में अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट जाएगा, उसी के साथ आपको हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला भी ड़ालना होगा।अब मसाला थोड़ा तैयार हो जाए उसके बाद आपको आलू, पनीर समेत बाकि पसंद की सब्जियां कढाई में एड करनी होगी। साथ ही साथ आपको दूध और नमक भी डालना होगा और अब मध्यम आंच पर करीब 2-3 मिनट के लिए चला लेना होगा।सारी सब्जियां पक जाएं उसके बाद आपको गैस बंद कर देना है।अब एक हांडी लीजिए और उसमें तैयार चावल की परत अच्छे से फैला दें।फिर एक परत के ऊपर तैयार किया गया मसाला ग्रेवी डाल दें और अच्छे से उसे भी फैला दें।फिर ग्रेवी के ऊपर चावल की दूसरी परत फैला लें और उसपर घी ड़ालकर बढ़िया तरीके से ढंक दें।हांडी को आप किसी नॉन स्टिक तवे पर रखकर, धीमी आंच पर कम से कम 25-30 मिनट के लिए जरूर पकाएं।और बस आपकी लजीज वेज बिरयानी बनकर तैयार है, आप इसे दही, चटनी और प्याज संग सर्व कर बहुत आनंद ले सकते हैं।

Weekly change in gold rate : 2023 में सोने–चांदी के दाम में तेजी की उम्मीद सोने–चांदी के साप्ताहिक रेट।

0

Weekly change in gold rate: गोल्ड और चांदी के साप्ताहिक रेट में उल्टा रुख देखने को मिला है। जहां गोल्ड का रेट बढ़ा है, वहीं चांदी के दाम में कमी आई है। वहीं अगर जानकारों की राय देखी जाए तो उनको 2023 में सोने के दाम में तेजी की उम्मीद है।

बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट बढ़ा है। सोने का रेट बीते शुक्रवार को 59455 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोमवार को साोने का रेट 59270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने के रेट में 185 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज हुई है।

बीते हफ्ते चांदी का रेट कम हुआ है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 74622 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 75066 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 444 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

अगर देखा जाए तो 2023 में जानकारों की राय है कि सोने के रेट में बढ़त आ सकती है। एंजल वन के उपाध्याक्ष प्रथमेश माल्या के अनुसार सोने का रेट 2023 में 68,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं अगर सोना 57,000 रुपये से लेकर 58,000 रुपये के स्तर तक आ जाए, तो खरीदना काफी फायदेमंद हो सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार भी 2023 में सोने में कुल मिलाकर तेजी का रुख है। ऐसे में घरेलू बाजार में मध्यम अवधि में सोने की कीमतें 65,000 रुपये के स्तर से ऊपर पहुंच सकती हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा का भी सोने पर पॉजिटिव रुझान है। इनके अनुसार मध्यम से दीर्घकालिक समय में घरेलू बाजार में सोना पहले 62,600 रुपये और फिर 68,150 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर दिखा सकता है। इस वक्त सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2,191 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 1842 रुपये नीचे बिक रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।

23 July 2023। सुभ विचार।

0

:🦅🦅 परिंदों को मंज़िल मिलेगी यक़ीनन, ये फैले हुए उनके पंख बोलते हैं, वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।

😑😆😚🎫23 July 2023,

Income Tax Raid in Chhattisgarh । रेलवे ठेकेदार सहित राइस मिलरों व मार्कफेड एमडी के ठिकानों पर दबिश

0

रायपुर। Income Tax Raid in Chhattisgarh :

मंगलवार 18 जुलाई से आयकर की 150 सदस्यीय टीम द्वारा प्रदेश के स्टील, कोल, रेलवे ठेकेदार सहित राइस मिलरों व मार्कफेड एमडी के ठिकानों पर दबिश दी गई।

2.50 करोड़ नगद व 1.75 करोड़ की ज्वेलरी हो चुकी है जब्त

आयकर विभाग द्वारा इन कारोबारी समूहों के साथ ही राइस मिलरों के पास से 2.50 करोड़ नगदी व 1.75 करोड़ की ज्वेलरी जब्त की जा चुकी है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने बड़ी मात्रा में कच्ची रसीदें व कच्चे में लेनदेन मिला है। इस संबंध में कारोबारी समूहों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मार्कफेड के एमडी व राइस मिलरों पर भी आयकर का शिकंजा और कसता जा रहा है।

आयकर छापा: सात ठिकानों पर चल रही जांच, स्टील कारोबारियों से मिला 14 करोड़ का अतिरिक्त स्टाक

आयकर विभाग ने स्टील, कोल कारोबारी समूहों के पास से 14 करोड़ का अतिरिक्त स्टाक मिला है। इस स्टाक के संबंध में फर्म के डायरेक्टरों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टील कारोबारी पर चल रही आयकर की यह जांच रायपुर में दो ठिकानों पर चल रही है और बाकी क्षेत्रों में समाप्त हो गई है।वहीं दूसरी ओर मार्कफेड एमडी के एक ठिकानों व कुरुद, धमतरी, रायगढ़ व दुर्ग के राइस मिलरों के ठिकानों पर जांच जारी है। इस प्रकार अब आयकर की यह जाचं प्रदेश में केवल सात ठिकानों पर चल रही है।

छत्तीसगढ़ । रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाको में गरज चमक के साथ बारिश

0

छत्तीसगढ़ में जमकर हुई बारिश, आज भी गरज चमक से साथ पड़ेंगी बौछारें ।छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन शनिवार को सुबह हल्की मध्यम बारिश हुई।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होती रही।आज भी प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कम ज्यादा बारिश हो रही है। कुछ दिनों तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद 25 जुलाई के आगे पीछे के दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की संभावना है। इससे राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, दिघा, रतलाम, बेतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक 2.1 किमी ऊंचाई तक फैली है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती दक्षिण परिसंचरण विदर्भ और लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 24 जुलाई के आसपास दक्षिण उड़ीसा, उत्तरी आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्रता भाव बनने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर में गुंडरदेही – 9 सेंटीमीटर, दुर्गकोंदल – 8 सेंटीमीटर, तखतपुर, पाटन में 7 सेंटीमीटर, भोपालपटनम, भानुप्रतापपुर में 6 सेंटीमीटर, चारामा, लाभांडीह, कांकेर, नारायणपुर, डोंगरगांव में 5 सेंटीमीटर, बालोद, पखांजूर, राजनांदगांव, धमधा, कुरूद, छुईखदान में सेंटीमीटर, लोरमी, माकड़ी, खैरागढ़, जगदलपुर, छुरा, मगरलोड, महासमुंद, अभनपुर, धमतरी, बीजापुर, अंतागढ़, बकावंड, मस्तूरी, डोंगरगढ़, आरंग में 3 सेंटीमीटर, पामगढ़, कोटा, गरियाबंद, बलौदा,पलारी, बेरला, जशपुरनगर, सरायपाली, रायपुर, दुर्ग, तमनार, बसना, साजा, मोहला, अकलतरा, तिल्दा में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली वैकेंसी : 25 जुलाई तक करें अप्लाई, 78 हजार तक मिलेगी सैलरी

0

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने राजस्थान समेत देशभर 400 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिसके तहत ऑफिसर स्केल-2 के 300 और ऑफिसर स्केल-3 के 100 पदों पर भर्तियां की जाएगी.

जिसमें शामिल होने के लिए 38 साल तक की उम्र के उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर 25 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.

सैलरी
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली वैकेंसी में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 48,170 रुपए से लेकर 78,230 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में में निकली वैकेंसी में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. रिटन टेस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप होगी.

योग्यता
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है.

एज लिमिट
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 25 साल से कम 38 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

फीस

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 1180 रुपए का भुगतान करना होगा. जबकि, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स को केवल 118 रुपए फीस देनी होगी.

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं.
  • होम पेज पर करियर टैब पर क्लिक करें.
  • उम्मीदवार रिक्रूटमेंट प्रोसेस पर क्लिक करें.
  • फिर करंट ओपनिंग पर क्लिक करें.
  • आवेदन पत्र भरें और फीस जमा करें.
  • उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
  • आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल कर रखें.
  • आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े..

बॉलीवुड । ये है 90 के दशक की 10 सबसे महंगी बॉलीवुड फ़िल्में ।

0

90 के दशक की 10 सबसे महंगी बॉलीवुड फ़िल्में ये है 90 के दशक की 10 सबसे महंगी बॉलीवुड फ़िल्में 1990 का दशक बॉलीवुड के लिए एक महत्वपूर्ण दशक था, जिसमें कई प्रतिष्ठित और यादगार फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा पर स्थायी प्रभाव छोड़ा। इस युग के दौरान, बॉलीवुड निर्माता देश भर के दर्शकों को पसंद आने वाली भव्य और दृश्यमान शानदार फिल्में बनाने के लिए पर्याप्त बजट निवेश करने को तैयार थे।आज आपको बताएंगे 90 के दशक की 10 सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में…

1. “हम आपके हैं कौन..!” (1994)सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित, “हम आपके हैं

कौन..!” एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। अपने भव्य सेट, विस्तृत गीत-और-नृत्य दृश्यों और कलाकारों के साथ, यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई। इसका प्रोडक्शन बजट 14 करोड़ रुपए था।

2. “दिल तो पागल है” (1997)यश चोपड़ा की “दिल तो पागल है”

एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं। फिल्म के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य दृश्यों और असाधारण उत्पादन डिजाइन ने लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में योगदान दिया।

3. “करण अर्जुन” (1995)शाहरुख खान और सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली “करण अर्जुन”

राकेश रोशन द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर पुनर्जन्म ड्रामा थी। फिल्म की निर्माण लागत लगभग 9.5 करोड़ रुपये थी।

4

. “त्रिमूर्ति” (1995)मुकुल एस आनंद द्वारा निर्देशित, “त्रिमूर्ति” एक उच्च बजट की एक्शन फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में थे।

इसके असाधारण सेट और स्टार-स्टडेड कलाकारों ने 9 करोड़ रुपये के उत्पादन बजट में योगदान दिया।

5. “रूप की रानी चोरों का राजा” (1993)”रूप की रानी चोरों का राजा” सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित एक लार्जर दैन लाइफ फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के भव्य सेट और व्यापक दृश्य प्रभावों के कारण इसका बजट लगभग 9 करोड़ रुपये था।

6. “मोहरा” (1994)राजीव राय द्वारा निर्देशित, “मोहरा” एक ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर थी जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन ने अभिनय किया था। अपने प्रभावशाली एक्शन दृश्यों और प्रोडक्शन डिजाइन के साथ, फिल्म का बजट 8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

7. “गर्दिश” (1993)प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, “गर्दिश” एक गहन अपराध ड्रामा थी जिसमें जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की बड़ी निर्माण लागत 8 करोड़ रुपये थी।

8. “अग्निपथ” (1990)मुकुल एस आनंद द्वारा निर्देशित “अग्निपथ” अमिताभ बच्चन अभिनीत एक एक्शन से भरपूर फिल्म थी। इसकी सशक्त कहानी और प्रभावशाली प्रदर्शन ने लगभग 8 करोड़ रुपये के बजट में योगदान दिया।

9. “चाहत” (1996)शाहरुख खान और पूजा भट्ट की मुख्य भूमिका वाली “चाहत” महेश भट्ट द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा थी। फिल्म का निर्माण खर्च लगभग 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

10. “घातक: लीथल” (1996)राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित “घातक: लीथल” एक एक्शन से भरपूर फिल्म थी, जिसमें सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री ने अभिनय किया था। इसके एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन सीक्वेंस और प्रोडक्शन डिजाइन के कारण 7 करोड़ रुपये का बजट बना।

1990 के दशक में भारी बजट वाली बॉलीवुड फिल्मों का उदय हुआ, क्योंकि निर्माता और निर्देशकों ने जीवन से भी बड़ा सिनेमाई अनुभव बनाने की कोशिश की।

90 के दशक की इन दस सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों ने न केवल भारतीय सिनेमा की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि वे कालजयी क्लासिक्स भी बन गईं, जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं। उनके असाधारण सेट, प्रतिभाशाली स्टार कास्ट और मनोरम कहानियों ने बॉलीवुड के इतिहास में इन प्रतिष्ठित फिल्मों के आकर्षण और सफलता में योगदान दिया।