Home Blog Page 1198

Google । AI टूल, खबर लिखने में पत्रकारों की करेगा मदद।

0

Genesis टूल करंट इवेंट्स की जानकारी निकालकर न्यूज कॉन्टेंट जनरेट करने का काम करता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स।

The New York Times की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Google जल्द ही Genesis कोडनेम वाला AI टूल लेकर आने वाला है। यह टूल पत्रकारों को खबरें लिखने में मदद करेगा। जैसे कि हमने बताया इस टूल का डेमोस्ट्रेशन The New York Times, The Washington Post और The Wall Street Journal पर दिया जा चुका है।

पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम करेगा टूलरिपोर्ट के मुताबिक, इस डेमो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि गूगल ने इस टूल को जर्नलिस्ट्स के लिए पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर पेश किया है। यह टूल ऑटोमेटिकली कई टास्क अपने आप पूरे कर लेगा, ताकी जर्नलिस्ट अन्य जरूरी कामों में ज्यादा समय दे सकें।खबरों की विश्वसनीयता पर उठ सकता है सवालहालांकि, जहां गूगल इस टूल को पत्रकारों के लिए मदद करने के लिए पेश कर रहा है, वहीं कुछ लोगों का दावा है कि यह टूल आगे चलकर काफी परेशानियां पैदा कर सकता है। इस तरह के टूल के जरिए न्यूज आर्टिकल जनरेट करने पर तथ्यों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है और खबरों पर कई तरह के सवाल खड़े हो सकते है -गूगल प्रवक्ता ने इस टूल को लेकर कहा कि इस टूल का उद्देश्य केवल पत्रकारों के काम को आसान बनाना है। यह टूल पत्रकारों की जगह लेने के लिए नहीं बनाया गया है और न ही यह पत्रकारों की जगह ले सकता। इवेंट की रिपोर्टिंग, आर्टिकल क्रिएट करना और तथ्यों की जांच करने जैसे काम पत्रकारों तक ही सीमित है। यह टूल पत्रकारों को केवल राइटिंग स्टाइल देने में मदद करेगा। इसके अलावा, यह टूल पत्रकारों को खबरों के लिए हेडलाइन भी सजेस्ट करेगा।

Monsoon Updates: महाराष्ट्र और हिमाचल सहित 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मॉनसून का ताजा हाल

0

Monsoon and Weather Updates 21 July: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड, हिमाचल-प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि यहां गुरुवार को भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। आईएमडी ने आज के लिए उपनगरों और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मॉनसून का ताजा हाल:

>> 21 जुलाई को ठाणे, रायगढ़, पुणे और पालघर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
>> आईएमडी ने उत्तराखंड के लिए 22 जुलाई को येलो अलर्ट और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
>> मौसम एजेंसी ने कहा कि 20 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
>> 21 जुलाई को उधम सिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
>> हिमाचल प्रदेश में 22 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
>> आईएमडी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भी 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
>> मौसम विभाग ने कहा, “22 जुलाई को मध्य प्रदेश औप 18-22 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।”
>> मौसम कार्यालय ने अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र में और अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
>> दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 22 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
>> आईएमडी ने केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
>> भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने गुरुवार और शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है।
>> मंचेरियल, कामारेड्डी, मेडक, संगारेड्डी, कोमाराम भीम, यदाद्री भुवनगिरि, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और सिद्दीपेट सहित कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मोदी सरनेम केस में अब 4 अगस्त को सुनवाई, SC ने राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार को भेजा नोटिस

0

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 10 दिनों में जवाब देने के लिए भी कहा है।

इस मामले में अब चार अगस्त को अगली सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को भी नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। सूरत की अदालत ने ‘मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट के सात जुलाई के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें कि कोर्ट ने दोषसिद्धि (दो साल की सजा) पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। राहुल गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका को 21 जुलाई या 24 जुलाई को सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया था।

राहुल गांधी ने अपनी याचिका में कहा कि यदि हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई तो यह लोकतांत्रिक संस्थानों को व्यवस्थित तरीके से, बार-बार कमजोर करेगा और इसके परिणामस्वरूप लोकतंत्र का दम घुट जाएगा, जो भारत के राजनीतिक माहौल और भविष्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक होगा। उनकी याचिका में कहा गया, अत्यंत सम्मानपूर्वक यह दलील दी जाती है कि यदि विवादित फैसले पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे स्वतंत्र भाषण, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, स्वतंत्र विचार और स्वतंत्र बयान का दम घुट जाएगा।

Petrol-Diesel Rates: आपके शहर में क्या है ताजा रेट पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स

0

ऑयल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए. हालांकि, कीमतों में कुछ बदलाव नहीं हुआ है. कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल आने से कच्चे तेल के दाम बढ़ बढ़कर 80 डॉलर बैरल के करीब पहुंच गए हैं.डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत गिरकर 75.63 डॉलर बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.70 डॉलर बैरल के करीब पहुंच गए हैं.अब आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम कितने हैं. साथ ही इस खबर में यह भी बताएंगे कि आप कैसे आज का रेट घर से बाहर निकले बिना जान सकते हैं.

Ram Mandir: राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा, मंदिर ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीरें

0

Ram Mandir: राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा, मंदिर ट्रस्ट ने जारी की भव्य तस्वीरें

 अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है. मंदिर के प्रथम तल का कार्य पूरा हो चुका है मंदिर के गर्भगृह और दीवारों पर देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की खूबसूरत नक्काशी की जा रही है.

नवंबर 2023 तक यह सारे कार्य पूरे हो जाने की उम्मीद है.

आगामी वर्ष जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद भव्य और दिव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की स्थापित की जाएगी. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कैबिनेट के कई बड़े चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर द्वितीय तल के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के द्वितीय तल के निर्माण की खूबसूरत और विहंगम तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों में प्रथम तल के ऊपर द्वितीय तल के लिए पिलर का निर्माण होता दिखाई दे रहा है.

रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि मंदिर के अन्य भागों का निर्माण कार्य 2025 तक जारी रहेगा. राम जन्मभूमि परिसर में तीन मंजिला मंदिर समेत समस्त निर्माण कार्य 2025 तक पूरा होगा. इसी टाइमलाइन के साथ अयोध्या के विकास का ढांचा भी पूरी तरह विकसित हो जाएगा.

भगवान राम लला को जनवरी 2024 में दिव्य भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वंय अपने हाथों से करेंगे. इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख अभी तय नहीं की गई है. हालांकि यह जरूर है कि मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किसी भी शुभ मुहूर्त में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश का मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है, कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुष्प वर्षा कराने और पूरे शहर को स्थानीय कुम्हारों के बनाये दीपक से शहर को रौशन करने की योजना है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश भर के 5 लाख से अधिक मंदिरों में राम नाम कीर्तन कराया जाएगा.

सनी देओल की फिल्म गदर 2 में अमरीश पुरी की जगह ये एक्टर बना विलेन

0

सनी देओल की फिल्म गदर 2 में अमरीश पुरी की जगह ये एक्टर बना विलेन

सनी देओल की फिल्म गदर 2 में अमरीश पुरी की जगह ये एक्टर बना विलेन

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर काफी बज है. ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का सॉन्ग खैरियत भी रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया.

गदर फिल्म सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा अमरीश पुरी ने अपनी धमाकेदार एक्टिंग से सभी को खूब इंप्रेस किया था.

वो फिल्म में विलेन के रोल में थे. अब फिल्म के सीक्वल में विलन का रोल एक्टर मनीष वाधवा निभाने वाले हैं. वो फिल्म पाकिस्तान आर्मी जनरल के रोल में होंगे.

इन शोज में दिखें मनीष वाधवा

मनीष वाधवा टीवी के मशहूर अभिनेता हैं. उन्होंने हीरो-गायब मोड ऑन, कहत हनुमान जय श्री राम, क्राइम पेट्रोल, सिया के राम, चंद्रगुप्त मौर्य, आम्रपाली, देवों के देव महादेव जैसे कई पॉपुलर शोज किए हैं. उन्होंने कुछ फिल्में जैसे पद्मावत, मणिकर्णिका, पठान में भी काम किया है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनीष को गदर 2 में ये रोल कैसे मिला. मनीष ने इसके बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, ‘फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने पहले इस रोल के लिए किसी और को साइन कर लिया था. लेकिन वो कहते हैं न कि जब नसीब में था तो वो अपने आप आ ही जाता है. जब मैं पहली बार उनसे मिलने के लिए पहुंचा था तो वो सामने सोफे पर बैठे थे. जैसे मैं एंटर हुआ तो वो बोले की भाई मैंने आपको देखा हुआ है. आपका काम मैंने देखा है आपकी पर्सनालिटी मैंने देखी है. आप मेरे रोल के लिए बिल्कुल बैठते हैं.’

‘पुराना दौर होता तो चप्पलें पड़ती’

अमरीश पुरी संग तुलना पर उन्होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि ये जनरल ज्यादा खूंखार है. क्योंकि पहली फिल्म में पिता का इमोशन जुड़ा हुआ था. यहां वैसा कोई इमोशन नहीं है. इस फिल्म में विलेन का रोल पूरी तरह तारा सिंह पर फोकस रखेगा. उसे सिर्फ तारा सिंह चाहिए होगा. मैं ये कह सकता हूं कि इस रोल को देखने के बाद अगर वो पुराना वाला दौर होता जहां लोग नाराज हो जाते थे विलेन से, चप्पलें पड़ती थीं, वैसा कुछ होता मेरे साथ.’

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी में

0

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का अडानी समूह जल्दी ही एक बड़ा धमाका करने जा रहा है. बंदरगाह से लेकर हवाई अड्डा और तेल से लेकर बिजली तक का कारोबार करने वाला अडानी समूह आने वाले दिनों में अपना सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है.

गौतम अडानी ने बताई ये बात

गौतम अडानी ने फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बातें की. उन्होंने कह का कि उनके समूह का सुपर ऐप डिजिटल दुनिया की Ferrari साबित होगा. गौतम अडानी ने साथ ही इस बात की भी उम्मीद जताई कि यह पोर्टल अगले 3 से 6 महीने में शुरू हो जाएगा. अडानी समूह का मोबाइल ऐप समूह के द्वारा संचालित हवाई अड्डों के यात्रियों को समूह की कंपनियों के द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं से कनेक्ट करेगा.

यहां से मिल सकता है ठोस आधार

अडानी समूह अभी देश के 7 हवाई अड्डों का परिचालन कर रहा है. अडानी की कंपनी मुंबई में नया टर्मिनल व रनवे बना रही है. फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के अनुसार, भारत का करीब 20 फीसदी हवाई ट्रैफिक अडानी के हवाई अड्डों से गुजरता है. इस तरह देखें तो अडानी के पास अपने सुपर ऐप तक बड़ी संख्या में यूजर लाने का शानदार बेस है.

टैक्स फ्लीट सेवाओं की तैयारी

अडानी समूह आने वाले दिनों में कुछ शहरों में टैक्सी फ्लीट सेवाएं देने की भी तैयारी में है. अडानी समूह की योजना उन शहरों में टैक्सी फ्लीट सेवाएं शुरू करने की है, जहां उसके पास हवाई अड्डे का परिचालन अधिकार है. अडानी को अपने सुपर ऐप के लिए यहां से भी ग्राहक जोड़ने में मदद मिल सकती है. हालांकि ब्लूमबर्ग की एक ताजी रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि अडानी ने शायद सुपर ऐप की रेस में शामिल होने में बहुत देर कर दी है.

बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक से सामना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी का सुपर ऐप ऐसे समय में आ रहा है, जब टेक कंपनियां संघर्ष कर रही हैं. बाजार में पहले से ही कई सुपर ऐप मौजूद हैं. बकौल ब्लूमबर्ग, अडानी की फरारी को सुपरऐप यानी डिजिटल दुनिया में बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक मिलने वाला है.

अडानी समूह का सुपरऐप एंड्रॉयड से लेकर एप्पल के आईओएस तक पर जल्द उपलब्ध होगा.

अभी ऐसा है बाजार का हाल

भारत के डिजिल बाजार की बात करें तो अभी वालमार्ट की फ्लिपकार्ट और अमेजन का ई-कॉमर्स पर दबदबा है. पेटीएम का सुपरऐप भी बाजार में है. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भी डिजिटल दुनिया में जमीन बनाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं टाटा नियू के साथ 150 साल से भी ज्यादा पुराना टाटा समूह अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है. स्थिति गंभीर होने की आशंका इस कारण भी है कि डिजिटल दुनिया और सुपर ऐप बाजार में टाटा जैसे समूह को संघर्ष करना पड़ रहा है, जिसका कारोबार अडानी की तुलना में कहीं ज्यादा विस्तृत है और जिसका इन-हाउस कारोबार नमक से लेकर जहाज तक का है.

अनजान कॉल, फिर प्यार और निकाह, ऐसी है सीमा हैदर और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की लव स्टोरी

0

ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में दीवानी हुई सीमा हैदर की किस्मत का फैसला अब गृह विभाग के हाथ में है. सीमा गैर कानूनी तरीके से अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी. महिला ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन के साथ शादी का दावा किया है.

फिलहाल, यह पाकिस्तानी महिला सचिन के साथ उसके घर पर ही रह रही है और धड़ल्ले से न्यूज चैनलों को इंटरव्यू दे रही है. इस बीच, महिला के पूर्व पति गुलाम हैदर ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक फोन से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले के रहने वाले गुलाम हैदर ने बताया कि सीमा हैदर से पहली बार उनकी फोन पर बात हुई थी. इसके बाद दोनों कोट बंगले में एक दरगाह पर मिले थे. गुलाम हैदर का कहना है कि उन्होंने यूं ही एक नंबर डायल किया और सामने सीमा थीं. यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हई. दोनों ने फोन पर ही काफी दिनों तक प्यार भरी बातें की. फिर दरगाह में मिले और एक-दूसरे के साथ निकाह का फैसला किया.

सीमा संग की कोर्ट मैरिज

सीमा और गुलाम हैदर ने साल 2014 में कोर्ट मैरिज की. तब गुलाम हैदर के कुछ दोस्त और उनके पिता कोर्ट में मौजूद थे. गुलाम हैदर ने बताया कि उन्होंने अपने वालिद यानी पिता को इस शादी के लिए मना लिया था. बता दें कि सीमा से निकाह करने से पहले गुलाम शादीशुदा थे. पहली पत्नी से उनके दो बच्चे भी हैं. हालांकि, सीमा के मोहब्बत में उन्होंने दूसरी शादी के तीन महीने बाद ही पहली पत्नी को तलाक दे दिया.

सीमा को शहर का माहौल पसंद था

शादी के तुरंत बाद गुलाम हैदर जैकोबाबाद से कराची शिफ्ट हो गए. उनके मुताबिक, सीमा को देहात में रहना पसंद नहीं था. इसलिए वह सीमा के साथ कराची शिफ्ट हुए. हैदर ने बताया कि शादी के एक महीने बाद जब ससुरालवालों से उनकी सुलह हुई, तो पता चला कि कोट बंगले में सीमा का एक बड़ा परिवार है. सीमा का एक भाई और तीन बहनें हैं. वो खुद को बलोच बताती थीं.

‘पता नहीं था कि ऐसे धोखा देगी’

गुलाम हैदर ने बताया कि कराची आने के बाद उन्होंने पत्थर और टाइल्स का काम किया. इस दौरान रिक्शा भी चलाया. लेकिन अपनी पत्नी-बच्चों को अच्छी जिंदगी देने के लिए वे और पैसा कमाने के लिए 2019 में सऊदी चले गए. तब से वह यहीं रह रहे हैं. गुलाम हैदर ने कहा, कराची में सीमा के नाम से एक घर खरीदा था. मुझे नहीं पता था कि वह मुझे ऐसे धोखा देगी. आगे की कहानी तो आपको मालूम ही है.

मणिपुर में हुई शर्मसार करने वाली घटना पर फूटा Uorfi Javed का गुस्सा

0

मणिपुर में हुई शर्मसार करने वाली घटना पर फूटा Uorfi Javed का गुस्सा

मणिपुर में हुई शर्मसार करने वाली घटना पर फूटा Uorfi Javed का गुस्सा

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है. सोशल मीडिया लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इस शर्मसार करने वाली वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी गुस्सा जाहिर किया है. अक्षय कुमार से लेकर उर्फी जावेद तक कई सेलेब्स का रिएक्शन सामने आया है. उर्फी जावेद ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है.

उर्फी जावेद हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. वह अपनी प्रतिक्रिया जरुर देती हैं. मणिपुर में हुए मामले पर भी उर्फी ने लिखा है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है.

उर्फी ने कही ये बात
उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मणिपुर मामले का एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- मणिपुर नें जो भी हुआ वह सिर्फ मणिपुर के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए शर्मसार है.

बता दें उर्फी जावेद हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह हर ट्रेंडिंग टॉपिक से इंस्पायर होकर फैशन स्टाइल बना लेती हैं. टमाटर के बढ़ते दामों के बीच उर्फी ने इसी से अपने ईयरिंग बना लिए थे. उन्होंने हाल ही में फोटोशूट करवाया था जिसमें टमाटर से बने ईयररिंग पहने थे. उर्फी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं.

उर्फी जावेद ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान उनके फैशन स्टाइल ने दिलाई है. वह अतरंगी कपड़े पहनती रहती हैं. उर्फी ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम किया है. वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आईं थीं. कुछ समय पहले उर्फी स्पिल्ट्सविला में भी नजर आईं थीं. जिसमें उनके बेबाक अंदाज को पसंद किया गया था.

ICC ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ शेयर की शाहरुख खान की यह खास तस्वीर, देखकर प्रशंसक हैरान

0


ICC World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी के साथ शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस तस्वीर को ICC के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया था.

ICC World Cup 2023: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वनडे विश्व कप ट्रॉफी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिला.

तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है – “किंग खान #CWC23 ट्रॉफी, यह लगभग यहीं है”. शाहरूख खान तस्वीर में ट्राॅफी की ओर देखते हुए नज़र आ रहे हैं. आईसीसी की इस तस्वीर ने क्रिकेट प्रेमियों ही नहीं बल्कि शाहरूख खान के फैंस का दिल भा जीत लिया. इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने लिखा ‘इंडिया की शान शाहरूख खान’. वहीं कुछ यूजर्स ने आईसीसी से फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की स्पीच भी शेयर करने की मांग की.

15 अक्टूबर को पाकिस्तान से भीड़ेगी टीम इंडिया

मालूम हो कि भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 के बीच एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन होना है, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दस टीमें हिस्सा लेंगी. भारत अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को करेगा और 15 अक्टूबर को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगी.

लीग चरण में देखने को मिल रहे रोमांचक मुकाबले

टूर्नामेंट को शुरू करने के लिए शुरुआती मैच में पिछले सीज़न के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को शामिल किया गया है. लेकिन लीग चरण में अभी भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं.

भारत-पाक मुकाबले पर होगी नज़र

जबकि राउंड-रॉबिन चरण में भारत-पाक मुकाबला निश्चित रूप से शेड्यूल के हिसाब से सबसे बड़ा है. वहीं 13 अक्टूबर को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भी जबरदस्त होने वाला है. पाकिस्तान एक ऐसी टीम है जो जाहिर तौर पर सुर्खियों में रहेगी, 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी जबकि इंग्लैंड को अगले दिन मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है.

22 अक्टूबर को धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड होंगे आमने-सामने

भारत 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने की मकसद से मैदान पर उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 4 नवंबर को अहमदाबाद में भिड़ंत होगा.