Home Blog Page 1210

Lok Sabha Election: 2024 से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक! राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए ये 10 दिग्गज नेता

0

Lok Sabha Election 2024: अलग-अलग राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) में फेरबदल का दौर जारी है. बीजेपी कार्यसमिति में 10 नेताओं की नियुक्ति की गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है, जिनमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय, पंजाब के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, तेलंगाना के नेता सोमबीर राजू, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया शामिल हैं.

मध्य प्रदेश में भूपेंद्र यादव को कमान

वैसे इससे पहले बीजेपी ने कई राज्यों के लिए अपने प्रभारी का ऐलान किया था. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की कमान भूपेंद्र यादव को सौंपी गई तो वहीं तेलंगाना की जिम्मेदारी प्रकाश जावड़ेकर को मिली थी. इसी तरह चुनावी राज्य राजस्थान की कमान प्रह्लाद जोशी को दी गई है और छत्तीसगढ़ पर नजर रखने का काम ओम प्रकाश माथुर को दिया गया है.

मिशन 2024 पर BJP का मंथन

बता दें कि बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी ने अहम बैठक की. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष मौजूद रहे. इस बैठक में तय किया गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए.

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चला ये दांव

बीजेपी ने अपने बयान में बताया कि छत्तीसगढ़ के धर्मलाल कौशिक, आंध्र प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सोमू वीरराजू और राजस्थान के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा को राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल किया गया है. जान लीजिए कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेताओं को शामिल करने से पहले बीजेपी ने इसके समीकरण को भी ध्यान में रखा है.

PMLA Act: अब GST से जुड़े मामलों में सीधा दखल दे सकेगी ED, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

0

PMLA Act: अब GST से जुड़े मामलों में सीधा दखल दे सकेगी ED, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

भारत सरकार ने निर्णय किया है की GST नेटवर्क को PMLA एक्ट के तहत लाया जाएगा. अब जीएसटी से जुड़े मामलों में ED सीधा दखल दे सकेगी. GST नेटवर्क का पूरा डाटा भी ED से साझा किया जा सकेगा.

जीएसटी में गड़बड़ी करने वाले व्यापारी, कारोबारी अथवा फर्म के खिलाफ ED कार्रवाई कर सकेगी.

मध्य प्रदेश: पेशाबकांड के बाद एक और शर्मनाक कांड! मुस्लिम युवक को कार में बुरी तरह पीटा, तलवे चाटने को किया मजबूर

मध्य प्रदेश: पेशाबकांड के बाद एक और शर्मनाक कांड! मुस्लिम युवक को कार में बुरी तरह पीटा, तलवे चाटने को किया मजबूर

गुलाम नबी आजाद ने UCC का किया विरोध। PM Modi । Congress

EPFO: सिर्फ 2 दिन बाकी…खत्म होने वाली है अधिक पेंशन के लिए अप्लाई करने की डेडलाइन

EPFO: सिर्फ 2 दिन बाकी…खत्म होने वाली है अधिक पेंशन के लिए अप्लाई करने की डेडलाइन

उत्तर भारत में बारिश से कोहराम, कई मौतें; दिल्ली में टूटा 40 साल का रिकॉर्ड; इतनी वर्षा क्यों- समझें कारण

0

Weather Update, Heavy Rains in North India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को भारी बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

जम्मू-कश्मीर में आज लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण कठुआ और सांबा जिलों के साथ ही निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया।

दिल्ली में टूटा 40 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज भी भारी बारिश जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से यहां जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। यह 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ है।आईएमडी ने यह जानकारी दी। IMD कार्यालय ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिलीमीटर बारिश के बाद से सर्वाधिक है। अधिकारी के मुताबिक, शहर में 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और 21 जुलाई 1958 को यहां अब तक की सर्वाधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

बारिश की वजह से कहां-कहां मौतें
बारिश की वजह से कई मौतें भी हुई हैं। दिल्ली में 58 वर्षीय एक महिला की उसके फ्लैट की छत गिरने से मौत हो गई, जबकि राजस्थान में 24 घंटे के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना इलाके में रविवार तड़के तेज बारिश के कारण एक मकान की छत गिर जाने से मलबे में दबकर महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गयी जबकि उसका पति घायल हो गया।

IMD का पूर्वानुमान क्या, कहां के लिए अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिमालयी इलाकों में लगातार बारिश और भूस्खलन को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को आज लगातार तीसरे दिन भी रोक दिया गया है। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर लगभग 3,000 वाहन फंसे हुए हैं, जहां कल सड़क का एक हिस्सा टूट गया था। आईएमडी ने राजस्थान के नौ से अधिक जिलों में बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है, जिनमें राजसमंद, जालौर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर और कोटा शामिल हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

दक्षिण में क्या हालात
दक्षिणी राज्यों केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। आईएमडी ने केरल के चार जिलों – कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में “पीला” अलर्ट जारी किया है। केरल में एक सप्ताह से अधिक समय से बारिश का प्रकोप है जिसके कारण 19 लोगों की जान जा चुकी है और 10,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है।

क्यों हो रही इतनी बारिश
आईएमडी ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है, जिसके कारण भारी बारिश का मौजूद दौर चल रहा है। इस विक्षोभ के प्रभाव में ही शनिवार और रविवार को दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। यह सीजन की पहली भारी बारिश है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के पुरजोर प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण बारिश हुई और दिल्ली में मौसम की यह पहली ‘बहेद भीषण बारिश’ है।

IMD की ताजी रिपोर्ट के मुताबिक इस समय मानसूनी ट्रफ अजमेर, जैसलमेर, गुना, सतना, डाल्टेनगंज, जमशेदपुर और दीघा के करीब समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय है। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अभी गुजरात-राजस्थान के करीब पाकिस्तान में सक्रिय है।

क्या यह जलवायु परिवर्तन का असर है?
दिल्ली में 40 सालों की बारिश का रिकॉर्ड टूटना और राजस्थान के दर्जन भर से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश क्या जलवायु परिवर्तन के संकेत हैं या यह उसी का प्रभाव है? इस बारे में पूछने पर पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग के हेड रहे प्रो. डॉ. देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से इसका दूर-दूर तक नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि मानसून का सीजन चल रहा है और मानसूनी हवाओं की अनिश्चिचतता ही मानसून की विशेषता रही है। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि कभी खूब बारिश (अतिवृष्टि) तो कभी बहुत कम बारिश (अनावृष्टि) मानसूनी हवाओं की पुरानी और पारंपरिक विशेषता रही है। इसीलिए मानसून को भारतीय कृषि के लिए जुआ भी कहा जाता है।

जलवायु परिवर्तन से जुड़े कई शोध करवा चुके प्रोफेसर सिंह ने कहा कि मानसूनी हवाएं अक्सर अपना रास्ता भी बदलती रही हैं। यही वजह है कि इस साल मौसम वैज्ञानिकों को भी चकमा देकर मानसून निर्धारित समय से पहले ही दिल्ली पहुंच गया। अनुमान से ज्यादा बारिश भी उत्तर भारत में इस साल हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। अतीत में भी ऐसी मौसमी दशाएं बन चुकी हैं।

Chhattisgarh : बीजेपी नेताओं पर लगाया दांव, जानें- किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

0

 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव(Chhattisgarh election)नजदीक है. बीजेपी (BJP)चुनाव जितने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पूरी ताकत के साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के साथ बीजेपी की राष्ट्रीय टीम मैदान में उतर गई है.

संगठन को भी मजबूत करने के फैसले लिए जा रहे है.

बीजेपी ने पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया(Mansukh Mandaviya)को छत्तीसगढ़ सह चुनाव प्रभारी बनाया. इसके बाद बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में छत्तीसगढ़ के 2 बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई. अब घोषणा पत्र टीम का भी ऐलान हो गया है.

बीजेपी के दो पूर्व अध्यक्षों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली
दरअसल शनिवार रात को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की टीम को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है. इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को शामिल किया है. इसी के साथ साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी ने दुर्ग संभाग के सांसद विजय बघेल को चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जिम्मेदारी दी है.

बीजेपी के घोषणा पत्र बनाने वाली टीम में कौन कौन है?
बीजेपी के घोषणा पत्र टीम में 31 लोग है. 1 संयोजक और 3 सह संयोजक के रूप में काम करेंगे. इसके अलावा 27 नेता घोषणा पत्र टीम के सदस्य रहेंगे. संयोजक विजय बघेल रहेंगे, सह संयोजक के रूप में पूर्वसांसद रामविचार नेताम,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा,इसके अलावा अलग अलग जिलों के 27 नेताओं को घोषणा पत्र टीम का सदस्य बनाया गया है. इसमें बीजेपी के विधायक,पूर्व मंत्री, बीजेपी के पदाधिकारियों को शामिल किया है.

बीजेपी का दावा सत्य पर आधारित घोषणा पत्र तैयार करेंगे
छत्तीसगढ़ बीजेपी की तरफ से घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद विजय बघेल ने ट्वीट कर कहा कि हमारे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मुझपर विश्वास करते हुए चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ. हम सब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से आधारित सबके सुझावों के अनुसार सभी वर्गों के भावनाओं का सम्मान करते हुए. सत्य पे आधारित घोषणा पत्र तैयार करेंगे.

CG Weather : आज भी छाए रहेंगे बादल, इन स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

0

CG Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। रायपुर में लगातार दो दिनों से रूक-रुककर बारिश हो रही है। प्रदेश के बाकी शहरों में भी बारिश का यही हाल है।

ज्यादातर जगहों पर हल्की सी मध्यम-बारिश हो रही है। वहीं बस्तर संभाग में कई जगहों भारी बारिश भी हुई है। बारिश की वजह से लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं। कुछ जगहों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। वहीं प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक साइक्लॉनिक सर्कुलेशन है जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, ये अभी झारखंड के उपर बना हुआ है और मानसूनी द्रोणिका पेण्ड्रा से होकर गुजर रही है, जो अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर होने के कारण से बारिश के अच्छे संकेत बन रहे हैं। पश्चिमी हवाएं जो अरब सागर से नमी लेकर आती है वो प्रबल हो गई है इसलिए बादल बने हुए हैं। जगदलपुर के उपर विंड शियर बना हुआ है। इन सभी वजहों से प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिंटे पड़ने की संभावना है। बस्तर में भारी बारिश हो सकती है।

तापमान गिरेगा उमस से मिलेगी राहत

रायपुर में 6 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं वहीं कुछ जगहों पर वज्रताप की भी संभावना है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में लगभग 22 से 23 स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। राज्य में निचले स्तर पर पश्चिमी हवा के साथ आने वाली नमी के चलते बारिश के बने रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 103 मिलीमीटर बारिश बस्तर इलाके में हुई है वहीं रायपुर में 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Durg Chhatishgarh : सरकारी राशन गोदाम का ताला तोड़ उड़ा ले गए 4 लाख रुपए से अधिक का राशन

0

दुर्ग। दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय राशन की गोदाम में चोरी का मामला सामने आया है। शासकीय राशन की गोदाम से 96 क्विंटल चावल और 75 किलो शक्कर की चोरी हुई है।

4 लाख 45 हजार कीमत का राशन चोरी हुआ है।

ग्राम पंचायत आमटी स्थित सोसायटी है, जहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोदाम के लोहे के शटर एवं चैनल गेट को तोड़कर तथा अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। मामले पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी अंडा पुलिस ने जल्द से जल्द अज्ञात आरोपी को पकड़े जाने का भरोसा दिलाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अंडा क्षेत्र अंतर्गत 5 किमी. की दूरी पर ग्राम आमटी के सार्वजनिक वितरण प्रणाली गोदाम में रखे चावल व शक्कर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। सोसायटी संचालक जामवंत देशमुख पिता सोनराम देशमुख 57 वर्ष पता ग्राम सलौनी तिलखेरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद ने थाना प्रभारी अण्डा अम्बिकाप्रसाद ध्रुव से लिखित शिकायत किया है। शिकायत के अनुसार किसी अज्ञात चोर ने गुरुवार शाम से शुक्रवार प्रातः7 बजे के बीच सोसायटी गोदाम आमदी में रखें हितग्राहियों को आवंटन करने हेतु शासकीय चावल 192 बोरी बजनी 96 क्विंटल तथा 75 किलो शक्कर प्रत्येक खानी सूत बोरी मे भरा हुआ कीमती 4 लाख 45 हजार रुपए को सोसायटी गोदाम से चोरी कर ले गए।

राजनांदगांव :  अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले 02 आरोपीयान गिरफ्तार

0
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 08/07/2023
थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
 *अवैध रूप से शराब विक्रय करने वाले 02 आरोपीयान गिरफ्तार*
 *दोनो के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही*
 *आरोपियो के कब्जे से 31 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब मात्रा 5.240 बल्क लीट, कीमती 2480 रूपये, एवं बिकी रकम 120 रूपये को किया गया जप्त*

*आरोपीगण-*

1 अरूण गौली पिता गोपी गौली उम्र 32 साल साकिन खण्डुपारा वार्ड नं. 12 डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
2 हरमीत सिंह उर्फ विकंल पिता स्व० गुरबीर सिंह भाटिया उम्र 44 साल साकिन बुधवारीपारा वार्ड नं. 14 एकता चौक डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 07/07/2023  को पृथक-पृथक मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अरूण गौली नामक व्यक्ति अपने ढाबा बधियाटोला के पास एवं हरमीत सिंह उर्फ विंकल मुरमुंदा ढाबा के सामने में अवैध शराब रखकर बिकी कर रहा है, कि सूचना पर रेड कार्यवाही की गयी है। आरोपीगण को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया, आरोपी अरूण गौली पिता गोपी गौली उम्र 32 साल साकिन खण्डुपारा वार्ड नं. 12 डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के कब्जे से 13 पौवा देशी मंदिरा प्लेन शराब, मात्रा 2.340 बल्क लीटर,
कीमती 1040 रूपये, एवं बिक्री रकम 120 रूपये, एवं आरोपी हरमीत सिंह उर्फ विकंल पिता स्व० गुरबीर सिंह भाटिया उम्र 44 साल साकिन बुधवारीपारा वार्ड नं. 14 एकता चौक डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के कब्जे से 18 पौवा देशी मंदिरा प्लेन शराब, मात्रा 3.240 बल्क लीटर, कीमती 1440 रूपये, को जप्त किया गया। आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 433/2023, 434 / 2023 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की रही है।

उक्त कार्यवाही में – प्र0आर0 नवीन क्षत्रिय, अजीत टोप्पो, आरक्षक राजेन्द्र साहू, लक्ष्मी मण्डावी, रोहित सिंह की विशेष भूमिका रहा। 

राजनांदगांव : लेबर कालोनी से चोरी किये गये मोटर सायकल को डोंगरगढ़ बस स्टैण्ड में विक्रय हेतु ग्राहक तलाश करते आरोपी गिरफतार

0
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 08/07/2023
थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
 *राजनांदगांव लेबर कालोनी से चोरी किये गये मोटर सायकल को डोंगरगढ़ बस स्टैण्ड में विक्रय हेतु ग्राहक तलाश करते आरोपी गिरफतार*
 *चोरी के 01 नग मोसा० टीव्हीएस जुपिटर स्कुटी क्रमांक-CG 08 AH 0669 जप्त*
 *मोटर सायकल की अनुमानित कीमत 60000 /रू*
*आरोपी :-*
समीर खान पिता बाबर खान उम्र 36 साल साकिन ममता नगर मिल चाल राजनांदगांव थाना
कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 07/07/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की, एक व्यक्ति नया बस स्टैण्ड डोंगरगढ कुंआ के पास पर संदिग्ध अवस्था में औने-पौने भाव पर 01 नग मोसा0 टीव्हीएस जुपिटर स्कुटी क्रमांक- CG 08 AH 0669 को विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है। कि सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ श्री प्रभात पटेल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में बिना विलंब किये टीम रवाना क़र घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। आरोपी से उपरोक्त वाहन के संबंध में दास्तावेज मांग करने पर कोई दस्तावेज पेश नही  किया गया, सख्ती से पूछताछ करने पर 24-25 दिन पूर्व बजरंग गली लेबर कालोनी, बजरंग बली मंदिर के पास से राजनांदगांव से चोरी करना बताये है। आरोपी के विरूध्द धारा 41(1+4) जा.फौ. 379 भादवि का अपराध पाये जाने से, 01 नग मोटर सायकल टीव्हीएस० जुपिटर स्कुटी क्रमांक- CG 08 AH 0669 को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर इस्तगासा क्रमांक 04/2023 धारा 41(1+4) जा.फौ. एंव 379 भादवि0 तैयार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय डोंगरगढ़ पेश किया गया है। तथा थाना कोतवाली को अग्रिम कारवाही हेतु सूचित किया गया।
उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 दीपचंद वर्मा, महोदव साहू आरक्षक- अर्जुन अजगल्ले, रविराज माण्डले की विशेष भूमिका रहा है। 

छत्तीसगढ़ में चार साल में शराब से राजस्व बढ़ा, घोटाले का सवाल ही नहीं : बघेल

0

छत्तीसगढ़ में चार साल में शराब से राजस्व बढ़ा, घोटाले का सवाल ही नहीं : बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में शराब से मिलने वाला राजस्व बढ़कर 6,500 करोड़ रुपये हो गया है और किसी तरह का घोटाला होने का सवाल ही नहीं उठता है।

रायपुर में शुक्रवार को एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में शराब घोटाले का आरोप लगाया था। इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ”वर्ष 2017 में रमन सिंह की सरकार के दौरान शराब से मिलने वाला राजस्व 3,900 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 6500 करोड़ रुपये हो गया है। राजस्व बढ़ने के बाद किस आधार पर कह सकते हैं कि भ्रष्टाचार हुआ है।” बघेल ने यहां के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य के आबकारी विभाग ने नकली होलोग्राम के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर तीन डिस्टिलरी को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा, ”आबकारी विभाग ने तीन डिस्टिलरी को नोटिस जारी कर पूछा है कि यदि उन्होंने होलोग्राम का इस्तेमाल नहीं किया है या नकली होलोग्राम का इस्तेमाल किया है तो उनसे वसूली क्यों नहीं की जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा, ”ये होलोग्राम शराब कारखानों में बोतलों पर चिपकाए जाते हैं। यदि फैक्टरी मालिक और कोई भी व्यक्ति (किसी अनियमितता में) शामिल था तो उनकी जांच की जानी चाहिए। लेकिन फैक्टरी या डिस्टिलरी मालिक स्वतंत्र हैं।”

केन्द्र की वित्तीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले के तहत 2,161 करोड़ रुपये की गैरकानूनी आय होने का दावा किया है।

इसके साथ ही बघेल ने महाराष्ट्र में हाल की राजनीतिक गतिविधि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आठ दिन पहले जिन लोगों पर महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के आरोप थे, उन्होंने अपना पाला बदल लिया और वे सभी मंत्री बन गए और अब उनके आरोप गंगाजल से धो दिए गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों पर अत्याचार करने के लिए ईडी और आईटी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बघेल ने कहा, ”उन्हें भ्रष्टाचार से कोई तकलीफ नहीं है, वरना वे राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते। राहुल गांधी ने पूछा था कि आपके (भाजपा) और अडानी के बीच क्या रिश्ता है। उनकी सदस्यता समाप्त हो गई और उन्हें अपना बंगला खाली करना पड़ा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पहले रायपुर में एक सभा में कहा था, ”36 वादों (2018 में विधानसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस के) में से एक था राज्य में शराबबंदी लागू होगी। अब पांच साल होने को हैं, सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला ज़रूर कर दिया है।”

मोदी ने कहा था, ”आरोप यह है कि जो कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे वह कांग्रेस पार्टी के खाते में गए हैं। कहने वाले कहते हैं कि शराब घोटाले के पैसे की मारा-मारी में यहां ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद वाला फ़ॉर्मूला लागू नहीं हो पाया।”

Congress Manifesto Committee : ‘कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में अध्यक्ष नहीं रहूंगा’ डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कही ये बात’

0
रायपुर: Congress Manifesto Committee छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते घमासान मचा हुआ है। चुनावी साल में प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा भी शुरू हो चुका है।

डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद टीएस सिंहदेव भी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच डिप्टी सीएम सिंहदेव ने बड़ी बात कही है।Congress Manifesto Committee मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति में मैंं अध्यक्ष के तौर नहीं रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि समय उतना बचा है। पिछली बार लोगों से मिलकर काम किया था, लेकिन इस बार अब समय नहीं है। उस हिसाब से मैंने कहा है कि मैं नहीं रह पाऊंगा। हां लेकिन समिति में सदस्य के रूप में हमेशा उपलब्ध रहूंगा।केदार कश्यप के जय वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सिंहदेव ने कहा कि शोले पिक्चर को रिलीज हुए बहुत साल हो गए हैं। अब नई जोड़ी है काका बाबा की है, जो ताबड़तोड़ हिट होने वाली है। विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अहम भूमिका थी। डिप्टी सीएम सिंहदेव अलग-अलग लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों के अनुसार ही चुनावी घोषणा पत्र तैयार किए थे।