Home Blog Page 166

“अडानी से अनिल अंबानी तक, आखिर क्यों भाग रहे हैं इनकी कंपनियों के पावर स्टॉक्स”

0

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते दुनियाभर के शेयर बाजार में उथल-पुथल का महौल चल रहा है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. लेकिन इस सबके बीच 13 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, जिसमें पावर सेक्टर के शेयर में खासी देखने को मिली.

इसकी बड़ी वजह गर्मी का बढ़ना और बिजली को बढ़ी हुई डिमांड है. आज हम आपको ऐसी ही पावर सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयर की जानकारी दे रहे हैं.

13 अप्रैल को जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं पावर सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. आने वाले गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने की उम्मीद ने निवेशकों को इस सेक्टर की ओर आकर्षित किया है. खासकर शाम के समय बिजली की खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए बाजार में पहले से पोजिशनिंग शुरू हो गई है.

पावर कंपनियों के शेयरों में दिखी मजबूती

पावर और एनर्जी सेक्टर की कई कंपनियों के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. अदाणी पावर, जेपी पावर, रिलायंस पावर, टाटा पावर और टोरेंट पावर जैसे शेयरों में 2% से 4% तक की बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनटीपीसी और सुजलॉन एनर्जी जैसे शेयरों ने भी सकारात्मक रुख दिखाया. मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम ने इस तेजी को और मजबूती दी.

ग्लोबल दबाव के बीच बाजार में गिरावट

दूसरी ओर, वैश्विक तनाव के चलते शेयर बाजार में गिरावट रही. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर बातचीत विफल होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी. इसके असर से सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में रिस्क-ऑफ माहौल बना रहा.

ईंधन उपलब्धता पर सरकार का भरोसा

सरकार ने स्थिति को लेकर स्पष्ट किया है कि देश में कोयला, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. अधिकारियों के अनुसार, कोयले का पर्याप्त स्टॉक खदानों और पावर प्लांट्स में मौजूद है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से चल रही है. इससे बिजली उत्पादन में किसी तरह की बाधा की आशंका कम हुई है.

डेटा और लॉन्ग टर्म फैक्टर से मिला सपोर्ट

हालिया आंकड़ों के अनुसार, मार्च में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है. देश की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता भी 5.2 लाख मेगावाट से अधिक हो गई है. इसके अलावा, बिजली उपकरणों का बढ़ता उपयोग और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में अनिश्चितता जैसे स्ट्रक्चरल फैक्टर भी इस सेक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं. कुल मिलाकर, मौसमी मांग, मजबूत सप्लाई और सकारात्मक डेटा के चलते पावर सेक्टर के शेयर बाजार की गिरावट के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. आने वाले समय में भी इस सेक्टर पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

गूगल का नया Windows App लॉन्च, अब बिना ब्राउजर AI से मिलेगा जवाब और पूरे सिस्टम में होगी सर्च…

0

Google = Windows यूजर्स के लिए अपना नया और अपग्रेडेड गूगल ऐप ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है. यह ऐप अब सीधे कंप्यूटर पर AI पावर्ड सर्च का अनुभव देता है, जिससे यूजर बिना ब्राउजर खोले सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं.

इसमें सिस्टम वाइड सर्च, AI मोड और गूल लेंस जैसे फीचर्स को एक ही प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि इससे काम के दौरान रुकावट कम होगी और यूजर ज्यादा तेजी से जानकारी हासिल कर सकेंगे.

सिस्टम वाइड सर्च से सब कुछ एक जगह

गूगल के इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका सिस्टम वाइड सर्च फीचर है, जो Mac * Spotlight जैसा अनुभव देता है. यूजर Alt + Space शॉर्टकट दबाकर तुरंत सर्च शुरू कर सकते हैं. इसके जरिए वे वेब, लोकल फाइल्स, इंस्टॉल्ड ऐप्स और गूगल ड्राइव कंटेंट तक एक ही जगह से पहुंच सकते हैं. इसका मतलब है कि अब अलग-अलग ऐप या टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना कंप्यूटर पर कई तरह के काम करते हैं और जल्दी जानकारी चाहते हैं.

AI मोड से मिलेगा स्मार्ट जवाब

इस ऐप में AI मोड को भी शामिल किया गया है, जो इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाता है. यूजर किसी भी सवाल को सीधे ऐप में टाइप कर सकते हैं और उन्हें AI जनरेटेड जवाब के साथ संबंधित वेब लिंक भी मिलेंगे. खास बात यह है कि यूजर फॉलो अप सवाल भी पूछ सकते हैं, जिससे यह एक बातचीत जैसा अनुभव देता है. यह पारंपरिक सर्च से अलग है, क्योंकि इसमें सिर्फ लिंक नहीं बल्कि समझाने वाले जवाब भी मिलते हैं. इससे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों को काफी मदद मिल सकती है.

गूगल लेंस और स्क्रीन अवेयर फीचर्स

इस ऐप में गूगल लेंस और स्क्रीन अवेयर फीचर भी दिया गया है, जो इसे और उपयोगी बनाता है. यूजर अपने स्क्रीन के किसी हिस्से या पूरे डेस्कटॉप को चुनकर उससे जुड़े सवाल पूछ सकते हैं. गूगल लेंस की मदद से इमेज या वेबपेज के टेक्स्ट को सर्च, ट्रांसलेट या एनालाइज किया जा सकता है. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो काम करते समय जल्दी जानकारी चाहते हैं. यह ऐप Windows 10 या उससे नए सिस्टम पर चलता है और फिलहाल केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, साथ ही AI मोड अभी सभी यूजर्स या क्षेत्रों में पूरी तरह उपलब्ध नहीं है.

Egg City: हर दिन देश को 7 करोड़ अंडे देने वाला शहर, कतर से ओमान तक इनकी मांग…

0

दुनिया में सबसे ज्यादा अंडों का प्रोडक्शन चीन में होता है. भारत दूसरे पायदान पर है. देश के कुछ चुनिंदा राज्य अंडों के सबसे ज्यादा प्रोडक्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक शहर ऐसा भी है जो एग सिटी कहलाता है.

तमिलनाडु का नमक्कल अकेले रोजाना 7 करोड़ अंडों का उत्पादन करता है. यही वजह है कि इसे अंडों के एक्सपोर्ट का हब कहा जाता है.

नमक्कल के अंडे संयुक्त अरब अमीरात, कतर और अफ्रीकी देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. हाल में अमेरिका भी लिस्ट में शामिल हुआ है, जहां नमक्कल के अंडे पहुंचने लगे हैं. पहली बार यहां से अंडे संयुक्त राज्य अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए हैं. अमेरिकी बाजार से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर एक्सपोर्ट और भी बढ़ सकता है. अब सवाल है कि नमक्कल कैसे बना अंडों का हब. जानिए, इसका जवाब.

नमक्कल कैसे बना अंडों का हब?

भारत के ‘अंडों के शहर’ के रूप में पहचाना जाने वाले नमक्कल में 1,200 पॉल्ट्री फार्म हैं. जो रोजाना 7 करोड़ अंडों का उत्पादन करती हैं. ये अंडे मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भेजे जाते हैं, और तमिलनाडु की फूड स्कीम के तहत स्कूलों को भी बांटे जाते हैं.

नमक्कल रोजाना 7 करोड़ अंडों का उत्पादन करता है.

1960 के दशक के अंत में, नमक्कल में ट्रांसपोर्ट बिज़नेस से जुड़े कुछ लोगों ने पॉल्ट्री फार्मिंग शुरू की. तेजी से फलते-फूलते फायदे के इस सौदे में धीरे-धीरे स्थानीय लोग जुड़ने लगे. 1990 के दशक तक, शहर में 5,000 से ज़्यादा पॉल्ट्री फार्म थे. ये फार्म 1990 के दशक के अंत में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में चले गए.

तकनीक और आधुनिक तरीकों के बढ़ते दायरे के कारणछोटे पैमाने पर पॉल्ट्री फार्म चलाने वाले लोग कम हो गए, और पॉल्ट्री फार्म की संख्या 5,000 से घटकर 1,100 हो गई. हालांकि, अंडों की संख्या बढ़ गई क्योंकि एक ग्रुप में 10,000 से 2,00,000 मुर्गियां होती थीं. वर्तमान में फार्म की संख्या बढ़कर 1200 हो गई है.

नमक्कल को अंडों को हब बनाने में सरकार की भी बड़ी भूमिका रही. किसानों को सही कीमत दिलाने के लिए नेशनल एग कॉर्डिनेशन कमेटी (NECC) बनाई गई. 1985 में वेटरनरी कॉलेज खोला गया है. इससे पॉल्ट्री उद्योग को स्थिरता के वैज्ञानिक मदद भी मिली.

मिडिल ईस्ट समेत कई देशों में नमक्कल के अंडों की मांग है.

क्यों बढ़ी नमक्कल के अंडों की मांग?

रूस और यूक्रेन की जंग के कारण कई देशों में पॉल्ट्री फीड महंगा हुआ. इसका फायदा नमक्कल को मिला. पॉल्ट्री इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से दुनिया के कई देशों को एक्सपोर्ट होने वाले अंडों में 95 फीसदी हिस्सेदारी नमक्कल की है. यही नहीं, भारतीय अंडा अंतराष्ट्रीय मानकों पर खतरा उतरा है. मांग बढ़ने की एक वजह यह भी है. दूसरे देशों के मुकाबले भारतीय अंडा सस्ता पड़ता है. भारत में बड़े स्तर पर इसका प्रोडक्शन होता है और सरकार की तरफ से इस उद्योग को काफी मदद मिली है. नतीजा, यह फला-फूला.

पॉल्ट्री इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत वैश्विक अंडा उत्पादन में दूसरे स्थान पर है. ओमान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन सहित मध्य पूर्वी देश, मालदीव और कई अफ्रीकी देश भारतीय अंडों के खरीदार हैं. ओमान, भारतीय अंडों का सबसे बड़ा आयातक देश है.

Heatwave : cg में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, कई इलाकों में लू जैसे हालात के आसार…

0

छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, रायपुर में 41.2°C दर्ज किया गया है और अगले 24 घंटों में कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ का मध्य क्षेत्र अब तेज गर्मी की चपेट में आ चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। मंगलवार को राजधानी रायपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। इन इलाकों में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि बस्तर और सरगुजा संभाग में अभी गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन महीने के अंतिम दिनों में यहां भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी तपिश

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में भी पारा ऊपर चढ़ा है और आने वाले समय में इसमें और इजाफा होने की संभावना है। मध्य क्षेत्र में औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो लू जैसी स्थिति बनने का संकेत है।

अगले 24 घंटे अहम, लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मौसम प्रणाली का असर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में इस समय कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिणी असम से तमिलनाडु तक फैली हुई है, जबकि दूसरी द्रोणिका 89 डिग्री पूर्व में प्रभावी है। इसके अलावा कर्नाटक और उससे सटे महाराष्ट्र क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त असर से प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी का प्रभाव तेज हो गया है।

बीते 24 घंटे का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। वहीं आज (15 अप्रैल) राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को खासा परेशान कर सकती हैं।

CG” अंबेडकर के नाम’ दिन भर चला संग्राम, विपक्ष ने सरकार पर लगाया आयोजनों के आड़ में छवि सुधारने का आरोप, प्रदेश में कब तक चलेगी श्रेय की राजनीति’

0

संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर’ पूरे देश के साथ-साथ बीजेपी ने प्रदेश भर कई आयोजन किए।

संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर…पूरे देश के साथ-साथ बीजेपी ने प्रदेश भर कई आयोजन किए। रायपुर में CM विष्णु देव साय ने बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण किया, बीजेपी ने राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में समरसता भोज किए।

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कैबिनेट मंत्री शंकर नगर समरसता भोज में शामिल हुए, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए इन आयोजनों को कांग्रेस की नकल बताया।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा शोषण के ख़िलाफ़ लड़ना अंबेडकर ने सिखाया, कांग्रेस उन्हीं के मार्ग पर है, बाबा साहब के बनाए संविधान के साथ है जबकि BJP देखा-देखी में अम्बेडकर जयंती मना रही है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का आरोप है बीजेपी आयोजनों की आड़ में छवि सुधारने की कोशिश कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सरकार की तरफ से करारा पलटवार हुआ।

CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस तो शुरू तो बहुत कुछ किया लेकिन उसे अंजाम तक बीजेपी ने पहुंचाया। मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने तंज कसा कि राहुल गांधी केवल संविधान की बुक रखते हैं लेकिन कभी खोले नहीं हैं..

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि इतिहास गवाह है कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया है।

दलितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले बाबा साहेब की जयंति पर उनके सिद्धांतों और उनकी विरासत पर अधिकार किसका ये बहस नई नहीं है। वजह बार नहीं उठा आयोजनों को होड़ से इतर, सवाल ये है कि सिद्धातों के पालन में कौन सा दल है जो उनकी राह पर चल रहा है ?

Vedanta Power Plant वेदांता प्लांट हादसे में पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान…

0

Vedanta Power Plant Sakti : सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को सक्ती, रायगढ़ और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 33 मजदूर घायल हुए थे, जिनमे से 12 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोगों का इलाज जारी है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों ने प्रशासन और प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही तथा घटना की जानकारी छिपाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव धरने पर बैठ गए हैं। इधर सरकार की ओर मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं इस मामले को लेकर प्लांट प्रबंधन की भी प्रतिक्रिया आई है। कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि यूनिट का संचालन NGSL ठेका कंपनी कर रही थी। प्रबंधन ने जांच समिति गठित की है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में एक पावर प्लांट में हुई दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।

सीएम साय ने दिए जांच के निर्देश

सीएम विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।  वहीं इस मामले में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस हादसे के दोषियों के खिलाफ श्रम कानून के तहत कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं मंत्री देवांगन ने घायलों और मृतकों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

CG Cabinet Meeting Today: आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, कई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी’

0

CG Cabinet Meeting

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बार फिर कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting) होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी।

बस्तर विकास के लिए बड़े पैकेज पर हो सकता है फैसला

Sai Cabinet Meeting आज को होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

इतना ही नहीं औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर भी फैसला हो सकती है और बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत रोजगार पर फोकस हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है।

Vedanta Power Plant Boiler Blast: सक्ती वेदांता प्लांट ब्लास्ट में 17 मजदूरों की मौत, कई घायल’

0

Vedanta Power Plant Boiler Blast: वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर में हुए धमाके से अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़े पैमाने पर श्रमिक घायल है। इन घायलों को रायगढ़ के अलावा बिलासपुर और रायपुर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया हैं, जहाँ उनका उपचार जारी हैं।

(Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates) वही बात लाशों की शिनाख्त की करें तो उनकी पहचान करने में प्रशासन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ब्लास्ट की आग से ज्यादातर शव बुरी तरह झुलस गए है। यही वजह है कि 17 लाशों में से अब तक सिर्फ 11 की ही शिनाख्त की जा सकी हैं, जबकि 6 अन्य की पहचान नहीं हो पा रही है।

मृतकों में दीगर राज्यों के श्रमिक भी शामिल

जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपने ने बताया है कि, जान गंवाने वाले श्रमिकों में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मजदूर भी शामिल है। प्रशासन अब मृत मजदूरों के परिजनों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

सीएम ने ली कलेक्टर से जानकारी

राहत और बचाव अभियान के बीच प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपने से फोन पर हालात की जानकारी ली और उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। सीएम साय ने जिला कलेक्टर को घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार कराने और मृतकों के पोस्टमार्टम, परिजनों को शव सौंपने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा है।

(Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates) बता दें कि, घटना के बाद कल भी मुख्यमंत्री ने फोन पर हादसे की जानकारी ली थी। इस पूरे हादसे की मॉनिटरिंग प्रदेश लेवल पर हो रही है।  उच्चाधिकारी खुद भी पल-पल के हालात पर नजर बनाये हुए है।

कलेक्टर ने किया मौके का दौरा

जिले के कलेक्टर अमृत ​​विकास ने कहा कि हाल ही में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए, प्रभावित परिवारों को अधिकतम संभव सहायता प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य, कल्याण और सहायता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, प्रत्येक मृतक के लिए 35 लाख रुपये, घायलों के लिए 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है, और संयंत्र प्रबंधन द्वारा चिकित्सा संबंधी सभी खर्चों का वहन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

जिले के एसपी ने बताया, राहत और बचाव कार्य पूरा, सभी अस्पताल दाखिल

जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया, “यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे घटी। वेदांता पावर प्लांट में स्थित बॉयलर में विस्फोट हो गया। सूचना मिलते ही मैंने सबसे पहले डबरा थाना प्रभारी के अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी और इसके बाद मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचा। एसडीओपी, कलेक्टर और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। हमने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया और उनका इलाज शुरू करवाया। रायगढ़ इस स्थान के निकट होने के कारण सभी पीड़ितों को वहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोगों का इलाज चल रहा है। कुछ जिंदल अस्पताल में, कुछ मेडिकल कॉलेज में और अन्य अंबेडकर अस्पताल में भर्ती हैं। इस प्रकार, कुल 20 लोगों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है और उनमें से पांच को आगे के इलाज के लिए अन्य स्थानों पर रेफर किया गया है।” उन्होंने बताया कि कलेक्टर के साथ एक टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ‘ग्राउंड जीरो’ स्थल का दौरा किया।

बढ़ाई गई प्लांट की सुरक्षा, थ्री लेयर पर बेरिकेडिंग

किसी भी तरह के आशंका को देखते हुए प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्लांट को तीन लेयर में बैरिकेडिंग कर दिया गया है, ताकि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति अंदर न जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्लांट के अंदर आने-जाने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

(Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates) प्रशासन को आशंका है कि इस घटना को लेकर आंदोलन या प्रदर्शन हो सकता है, इसलिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रपति ने जताया दुःख, कहा, “गहरा दुःख हुआ”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता लिमिटेड के एक विद्युत संयंत्र में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे में अब तक 14 श्रमिकों की मौत हो चुकी है जबकि 15 अन्य घायल है। सभी का उपचार रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर और खरसिया के अस्पतालों में जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह इस दुखद घटना से “बेहद दुखी” हैं और उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती है।

मंगलवार को X पर साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक विद्युत संयंत्र में हुई मौतों के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का ऐलान

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए बॉयलर विस्फोट में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रूपये सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।

(Vedanta Power Plant Boiler Blast Live Updates)  एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

पीएम मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

टीएस सिंहदेव बोले, “दिल दहला देने वाली घटना”

इस बीच, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने इस घटना को “दिल दहला देने वाली और दुखद” बताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम ने “शक्ति जिले के सिंहित्राई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भयावह हादसे की खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। बॉयलर विस्फोट में कई श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत और कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें दिल को बेहद परेशान कर रही हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ-साथ, मैं इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

0

डॉ. आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संसद भवन के परिसर में स्थित डॉ. आंबेडकर के प्रेरणा स्थल पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पांजलि दी।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें नमन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बीआर आंबेडकर प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर, मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।’ उन्होंने डॉ. आंबेडकर को एक न्यायविद, अर्थशास्त्री और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के समर्थक के रूप में याद किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘डॉ. आंबेडकर ने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूत किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर, आइए हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य हमें एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दुनिया की फार्मेसी’ से नवाचार केंद्र के रूप में उभर रहा फार्मा क्षेत्र’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत का फार्मा क्षेत्र “दुनिया की फार्मेसी” से आगे बढ़कर अब नवाचार के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत का फार्मा क्षेत्र “दुनिया की फार्मेसी” से आगे बढ़कर अब नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

देश में शोध-आधारित विकास पर बढ़ते जोर को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब सस्ती दवाओं के वैश्विक आपूर्तिकर्ता से आगे बढ़कर फार्मास्यूटिकल इनोवेशन के उभरते केंद्र के रूप में परिवर्तित हो रहा है।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए कहा कि भारत का फार्मा क्षेत्र धीरे-धीरे वैल्यू चेन में ऊपर जा रहा है, जिसमें शोध और विकास, बायोलॉजिक्स, बायोसिमिलर्स और अगली पीढ़ी की चिकित्सा पर मजबूत जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दुनिया की फार्मेसी से लेकर नवाचार के केंद्र तक, भारत का फार्मा क्षेत्र वैल्यू चेन में ऊपर जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान सरकार के तहत आरएंडडी, बायोलॉजिक्स, बायोसिमिलर्स और अत्याधुनिक उपचारों पर व्यापक ध्यान दिया जा रहा है।”

पीएमओ की ओर से साझा की गई पोस्ट में नड्डा के लेख को देश के फार्मा क्षेत्र की दिशा को समझने के लिए “जरूर पढ़ा जाने वाला विश्लेषण” बताया गया।

पीएमओ ने कहा, “केंद्रीय मंत्री नड्डा का यह लेख इस बात पर एक महत्वपूर्ण पुनरावलोकन है कि भारत इस क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में नेतृत्व के लिए कैसे तैयार हो रहा है।”

लेख में बताया गया है कि हाल के वर्षों में नीतिगत समर्थन और सरकार के निरंतर फोकस ने इस क्षेत्र की दिशा को बदल दिया है।

इसमें कहा गया है कि भारत अब केवल जेनेरिक दवाओं के बड़े पैमाने पर उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि अब उन्नत शोध क्षमताओं और जटिल दवा विकास में भी निवेश कर रहा है।

लेख के अनुसार, सरकार ने आरएंडडी निवेश को प्रोत्साहित कर और एक ऐसा इकोसिस्टम बनाकर नवाचार-आधारित विकास को प्राथमिकता दी है, जो अत्याधुनिक उपचारों को समर्थन देता है।

इसमें बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स पर बढ़ते जोर का भी उल्लेख है, जिन्हें वैश्विक फार्मा उद्योग के अगले चरण के विकास का प्रमुख चालक माना जा रहा है।

लेख में नड्डा ने कहा, “भारत, जिसे लंबे समय से जेनेरिक दवाओं में नेतृत्व के कारण ‘दुनिया की फार्मेसी’ कहा जाता रहा है, अब पैमाने से नवाचार की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।”