Google = Windows यूजर्स के लिए अपना नया और अपग्रेडेड गूगल ऐप ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है. यह ऐप अब सीधे कंप्यूटर पर AI पावर्ड सर्च का अनुभव देता है, जिससे यूजर बिना ब्राउजर खोले सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं.
इसमें सिस्टम वाइड सर्च, AI मोड और गूगल लेंस जैसे फीचर्स को एक ही प्लेटफॉर्म में जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि इससे काम के दौरान रुकावट कम होगी और यूजर ज्यादा तेजी से जानकारी हासिल कर सकेंगे.
सिस्टम वाइड सर्च से सब कुछ एक जगह
गूगल के इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत इसका सिस्टम वाइड सर्च फीचर है, जो Mac * Spotlight जैसा अनुभव देता है. यूजर Alt + Space शॉर्टकट दबाकर तुरंत सर्च शुरू कर सकते हैं. इसके जरिए वे वेब, लोकल फाइल्स, इंस्टॉल्ड ऐप्स और गूगल ड्राइव कंटेंट तक एक ही जगह से पहुंच सकते हैं. इसका मतलब है कि अब अलग-अलग ऐप या टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना कंप्यूटर पर कई तरह के काम करते हैं और जल्दी जानकारी चाहते हैं.
AI मोड से मिलेगा स्मार्ट जवाब
इस ऐप में AI मोड को भी शामिल किया गया है, जो इसे और ज्यादा स्मार्ट बनाता है. यूजर किसी भी सवाल को सीधे ऐप में टाइप कर सकते हैं और उन्हें AI जनरेटेड जवाब के साथ संबंधित वेब लिंक भी मिलेंगे. खास बात यह है कि यूजर फॉलो अप सवाल भी पूछ सकते हैं, जिससे यह एक बातचीत जैसा अनुभव देता है. यह पारंपरिक सर्च से अलग है, क्योंकि इसमें सिर्फ लिंक नहीं बल्कि समझाने वाले जवाब भी मिलते हैं. इससे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों को काफी मदद मिल सकती है.
गूगल लेंस और स्क्रीन अवेयर फीचर्स
इस ऐप में गूगल लेंस और स्क्रीन अवेयर फीचर भी दिया गया है, जो इसे और उपयोगी बनाता है. यूजर अपने स्क्रीन के किसी हिस्से या पूरे डेस्कटॉप को चुनकर उससे जुड़े सवाल पूछ सकते हैं. गूगल लेंस की मदद से इमेज या वेबपेज के टेक्स्ट को सर्च, ट्रांसलेट या एनालाइज किया जा सकता है. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो काम करते समय जल्दी जानकारी चाहते हैं. यह ऐप Windows 10 या उससे नए सिस्टम पर चलता है और फिलहाल केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, साथ ही AI मोड अभी सभी यूजर्स या क्षेत्रों में पूरी तरह उपलब्ध नहीं है.



