Home Blog Page 188

पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपने फैसले से दुनिया को किया हैरान, पूरा मामला जान चौंक जाएंगे आप…

0

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को पाक टीम की वर्ल्ड कप जर्सी का लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया.

बताते चलें कि यह जर्सी लॉन्च इवेंट पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले होना था.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार के विदेश कार्यालय से मंजूरी ना मिलने के कारण जर्सी लॉन्च इवेंट को रद्द कर दिया गया. उम्मीद की जा रही है कि आगामी सोमवार को पाकिस्तान सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर अपना अंतिम फैसला सुना सकती है. अभी तक PCB ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया है. पाकिस्तान का स्क्वाड पहले ही घोषित हो चुका है, वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होना है, लेकिन इस टीम के वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है.

दूसरी ओर न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 2 फरवरी के दिन अपनी टीम को कोलंबो भेजने की व्यवस्था पूर्ण कर चुका है. इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं पर बांग्लादेश को अपना पूरा समर्थन दिया, लेकिन ICC के भीतर अपनी स्थिति को नुकसान पहुंचाए बिना वो आगे कुछ नहीं कर सकता था. वहीं पाकिस्तान अब शायद ही 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा.

इससे पहले आईसीसी, पीसीबी और बीसीसीआई के बीच सहमति बन चुकी थी कि ICC इवेंट्स में 2027 तक भारत बनाम पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसी कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

भारत के 9, पाकिस्तान के 3… श्रीलंकाई खिलाड़ी भी शामिल; जानें USA की टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने प्लेयर…

0

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यूएसए की टीम में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. मुंबई के लिए खेल चुके शुभम रंजने भी यूएसए के लिए डेब्यू को तैयार हैं.

वहीं श्रीलंका के शेहान जयासूर्या को भी यूएसए ने टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया है. यहां जानें यूएसए की 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में यूएस को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और भारत भी हैं. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यूएसए ने श्रीलंका में एक लंबा ट्रेनिंग कैंप लगाया है. वहीं टी20 विश्व कप में यूएसए अपना पहला मैच मुंबई में भारत के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 10 फरवरी को उसका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 13 फरवरी को नीदरलैंड से और 15 फरवरी को यूएसए की टीम नामीबिया से भिड़ेगी.

टी20 विश्व कप के लिए यूएसए टीम की कमान भारत के मोनांक पटेल को सौंपी गई है. वहीं शुभम रंजने यूएसए के लिए चार वनडे मैच खेलने के बाद टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना चाहेंगे. उनके अलावा मोहम्मद मोहसिन और शेहान जयासूर्या यूएसए के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करना चाहेंगे. यूएसए दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को तैयार है. साल 2024 में इस टीम ने 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया था.

यूएसए की टीम में कुल 9 भारतीय खिलाड़ी हैं. इसमें मोनांक पटेल, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, सैतेजा मुक्कामाला, नोस्तुश केंजी और शुभम रंजने शामिल हैं. वहीं अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शायन जहांगीर पाकिस्तानी मूल के हैं. वहीं शेहान जयासूर्या श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन अब वह यूएसए की जर्सी में नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका के एंड्रीज गौस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम-

मोनांक पटेल (कप्तान), जेस्सी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने.

आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार, जानें किस समय होगा शपथ ग्रहण समारोह…

0

महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगी। महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि, कोई महिला डिप्टी सीएम बनेगी। 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित पवार के असामयिक निधन के बाद, पार्टी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सुनेत्रा पवार पर भरोसा जताया है।

CG: कल से 15 दिनों तक नहीं खुलेंगे शराब की दुकानें.. मांस-मटन के लिए भी जाना होगा दूसरे शहर, खुद पढ़ें कलेक्टर आदेश…

0

कल से 15 दिनों तक नहीं खुलेंगे शराब की दुकानें.. मांसमटन के लिए भी जाना होगा दूसरे शहर, खुद पढ़ें कलेक्टर आदेश..”’

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 के लिए उन्हें आमंत्रित किया। यह भेंट मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई, जहां मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

  1. कुंभ अवधि में शराब दुकानें बंद
  2. 1 से 15 फरवरी मांस बिक्री प्रतिबंध
  3. आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

राजिम कुंभ कल्प मेले के दौरान प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन एवं कलेक्टर गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुंभ अवधि के दौरान राजिम क्षेत्र में मांस-मटन एवं शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

से 15 फरवरी तक मांसमटन की बिक्री बंद

जारी आदेश के तहत 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजिम क्षेत्र की सीमा में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए राजिम, गोबरा नवापारा और मगरलोड क्षेत्र की सभी शराब दुकानें भी इस अवधि में बंद रहेंगी।

इस संबंध में राजिम एसडीएम विशाल महाराणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से राजिम कुंभ कल्प के दौरान सहयोग करने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।

पर्यटन मंत्री का CM साय को आमंत्रण

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर राजिम कुंभ कल्प 2026 के लिए उन्हें आमंत्रित किया। यह भेंट मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई, जहां मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर क प्रमुख प्रतीक है। यह कुंभ मेला परंपरा से प्रेरित विशाल स्नान पर्व है, जिसमें लाखों भक्तगण भाग लेते हैं। वर्ष 2026 का यह कल्प विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह राज्य की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का अवसर प्रदान करेगा। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान पारंपरिक स्नान, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक उत्सव आयोजित किए जाएंगे, जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

CM ने कुंभ को बताया महापर्व

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आयुक्त रायपुर महादेव कावरे एवं कलेक्टर गरियाबंद बी.एस. उईके भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक एकता और आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने वाला महापर्व सिद्ध होगा। राज्य सरकार द्वारा इस कुंभ के लिए विशेष तैयारियां तेजी से की जा रही हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और डिजिटल प्रचार शामिल हैं।

गरियाबंद जिला प्रशासन ने पहले ही स्थानीय स्तर पर समितियां गठित कर ली हैं। यह आयोजन छत्तीसढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पटल पर लाने में मील का पत्थर साबित होगा।

CG: महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की चयनित युवतियां होंगी शामिल…

0

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की चयनित युवतियां होंगी शामिल ”

  1. 23 फरवरी को होगा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन।
  2. छत्तीसगढ़ के 33 जिलों की चयनित युवतियां होंगी शामिल।
  3. 24 फरवरी को होगी अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच।

रायपुर: भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) में आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं में सम्मिलित किया जाएगा।

24 फरवरी को होगी चिकित्सकीय जांच

भर्ती रैली के दौरान शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

भर्ती रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही प्रवेश पत्र उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे गए हैं। अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश की बेटियों के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर

महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए अनुशासन, सम्मान और देशसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक स्वर्णिम अवसर प्रदान कर रही है। बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों की भागीदारी से यह आयोजन राज्य स्तर पर विशेष महत्व रखता है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का पांचवां दौरा! 7 फरवरी को बस्तर पंडुम का करेंगी उद्घाटन, प्रशासन और पुलिस अलर्ट…

0

जगदलपुर जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर दौरे पर आएंगी। वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर दौरे पर आएंगी। वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। यह राष्ट्रपति का बस्तर आने का पाँचवां दौरा होगा। इससे पहले आठ साल पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 8 फरवरी, 2018 को दंतेवाड़ा पहुंचे थे।

तैयारियों का जायजा

जगदलपुर के लालबाग मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के मामलों की जिला प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बस्तर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात हैं।

VVIP मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, पार्किंग और VVIP मूवमेंट के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन निगरानी रखी गई है।

बस्तर के लिए महत्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के कारण सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बस्तर में इससे पहले भी कई राष्ट्रपतियों का आगमन हो चुका है, और हर दौरे ने बस्तर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।

CG: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा बदलाव, पदोन्नति के साथ 16 अधिकारियों की नई पदस्थापना…

0

छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। विभाग ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उनके तबादले कर दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। विभाग ने पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उनके तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर पदोन्नत कुल 16 अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किया गया है। यह बदलाव विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

CG:  रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गोगो पेपर बैन किया, पूर्व CM भूपेश बघेल का तंज- शराब की जगह चखने पर बैन…

0

पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा जारी आदेश में 29 मार्च 2026 तक गोगो पेपर, चिलम, सिगरेट रोलिंग पेपर और कोन पेपर जैसी सामग्री की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाई गई है. आदेश में कहा गया है कि ये सामग्री अक्सर नशीले पदार्थों के सेवन में प्रयुक्त होती है, इसलिए एहतियाती कदम के रूप में कार्रवाई की जा रही है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गोगो पेपर और धूम्रपान सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध के आदेश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि यह आदेश साबित करता है कि सरकार खुद मान रही है कि शहर में नशे का सेवन बड़े पैमाने पर हो रहा है. बघेल ने पूछा कि नशे की मूल वजहों पर रोक लगाने के लिए सरकार क्या कर रही है?

पुलिस कमिश्नर रायपुर के आदेश में क्या कुछ है?

पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा जारी आदेश में 29 मार्च 2026 तक गोगो पेपर, चिलम, सिगरेट रोलिंग पेपर और कोन पेपर जैसी सामग्री की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाई गई है. आदेश में कहा गया है कि ये सामग्री अक्सर नशीले पदार्थों के सेवन में प्रयुक्त होती है, इसलिए एहतियाती कदम के रूप में कार्रवाई की जा रही है.

अजब-गज़ब आदेश!!

रायपुर पुलिस कमिश्नर का यह आदेश अक्षरशः पढ़िए.

इस आदेश से यह तो स्पष्ट हो गया है कि अब सरकार स्वीकार रही है कि रायपुर में गाँजा/चरस आदि का सेवन बड़ी मात्रा में हो रहा है.

अब सवाल यह है कि गाँजा/चरस की उपलब्धता कैसे रुके, इसके लिए सरकार क्या कर रही है?

इस आदेश…

पूर्व सीएम की प्रतिक्रिया

इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए लिखा है कि  “यह तो वैसा ही है जैसे शराब पीने से रोकने के लिए ग्लास की बिक्री बंद कर दी जाए.” उन्होंने कहा कि सरकार यदि वास्तव में नशे पर अंकुश लगाना चाहती है, तो नशीले पदार्थों की उपलब्धता पर सख्त कार्रवाई करे, न कि सिर्फ सहायक सामग्री को निशाना बनाए.

बघेल ने आदेश की अस्थायी अवधि को लेकर भी तंज कसा. “इसे स्थायी आदेश क्यों नहीं बनाया गया? केवल दो महीने के लिए लागू करने का क्या तुक है?” उन्होंने सवाल उठाया. साथ ही आदेश में लिखे वाक्य “यदि बीच में वापस न लिया गया” पर भी टिप्पणी करते हुए पूछा कि वह कौन है जो आदेश को बीच में रद्द कर सकता है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ इसकी चपेट में है. “यदि सरकार गंभीर है, तो गंभीर आदेश जारी करे. मीडिया में सुर्खियाँ बटोरने के लिए उसके पास और भी कई तरीके हैं.” उधर, पुलिस का कहना है कि प्रतिबंध शहर में बढ़ रही नशे की गतिविधियों को रोकने की दिशा में उठाया गया अल्पकालिक कदम है, और इसका उल्लंघन करने पर धारा 163 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में ठंड विदा की ओर, बढ़ने लगी गर्मी, तीन फरवरी को बारिश के आसार…

0

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है और मौसम में गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि सर्दी का दौर सिमट रहा है।

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है और मौसम में गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि सर्दी का दौर सिमट रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 2 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं 3 फरवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अब मौसम करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में ठंड के बजाय हल्की गर्मी लोगों को महसूस होने लगेगी।

जनवरी के अंतिम दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ने की प्रक्रिया को रोक दिया था। लगातार विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हो पाई और अब धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब ठंड का प्रभाव मुख्य रूप से सुबह के समय ही महसूस होगा और आने वाले दिनों में यह भी कम हो जाएगा।

उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा 2 और 5 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। वहीं राजधानी रायपुर में रात का तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3.8 डिग्री ज्यादा है।

एसपी ने किया डोंगरगांव थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा ने थाना डोंगरगांव का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन व परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव और अभिलेख संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना के सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। विवेचकों के पास लंबित अपराध, मर्ग व शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना में प्राप्त प्रत्येक रिपोर्ट पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करनेए निगरानीशुदा व गुंडा बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। साथ ही बीट अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक विश्वसनीय मुखबिर विकसित कर आसूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर चोरी के एक प्रकरण में सराहनीय कार्य करने पर आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी को पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगांव मंजूलता बाज एवं थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर उपस्थित रहे।