Home Blog Page 223

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में 25 जनवरी तक निःशुल्क कैंसर जांच शिविर

0

राजनांदगांव। जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव और बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के संयुक्त प्रयास से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।

शिविर के पहले दिन कैंसर विशेषज्ञों ने 354 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। साथ ही, 56 महिलाओं की पैप स्मीयर टेस्ट और 34 महिलाओं की मैमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई।

सुरक्षा चक्र के तहत आयोजित इस शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), स्त्री रोग संबंधित परीक्षण (पेप स्मीयर) सहित अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. दिवाकर पाण्डेय, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सुनिता मेश्राम सहित अन्य चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह दे रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कैंसर के सामान्य लक्षणों को लेकर लोगों को सचेत किया है, जिनमें स्तन में गांठ, मुंह में बदलाव, आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठीक न होने वाले घाव, बार-बार बुखार, संक्रमण, खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, त्वचा में बदलाव, वजन में बिना कारण कमी, मल या मूत्र त्याग की आदतों में बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव और पेट के निचले हिस्से में दर्द शामिल हैं। इस प्रकार के लक्षण दिखने पर लोग शिविर में आकर अपनी जांच करा सकते हैं।

शिविर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन पर भी जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण बनता है और एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के खतरे को टालने में मददगार साबित हो सकती है। यह वैक्सीन 9 से 45 वर्ष की उम्र की महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा प्रदान करती है, साथ ही यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) और गर्भाशय कैंसर से बचाव भी करती है।

शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9098118682 और 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजनांदगांव में अवैध धान के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 223 क्विंटल धान और वाहन जप्त

0

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश पर जिले में अवैध धान के परिवहन के खिलाफ मुस्तैदी से कार्रवाई जारी है। जिले के अंतर्राज्यीय और अंतर जिला सीमाओं पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 223 क्विंटल अवैध धान और परिवहन में उपयोग हुए वाहन को जप्त किया गया।

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने आधी रात को घुमका तहसील के ठेलकाडीह चौक में घेराबंदी की। इस दौरान कोण्डागांव से राजनांदगांव की ओर आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में बिना किसी वैध दस्तावेज के 140 क्विंटल अवैध धान बरामद हुआ, जिसे जप्त कर वाहन को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

इसी तरह की एक और बड़ी कार्रवाई छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत हाटबंजारी में की गई, जहां रामस्वरूप के घर से 48 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। यह धान महाराष्ट्र सीमा से लाकर बिना अनुमति के अवैध रूप से एकत्रित किया गया था।

इसके अलावा, कुमर्दा तहसील के ग्राम मंुजालकला में भूषण देवांगन के पास से 35 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि जिले में धान की अवैध आवक को रोकने के लिए चेक पोस्ट की संख्या बढ़ाई गई है और उन्हें पूरी तरह सक्रिय किया गया है।

कलेक्टर ने चेतावनी दी कि बिना वैध दस्तावेजों के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध धान के परिवहन के साथ-साथ संबंधित वाहन और व्यक्तियों को भी कानून के तहत दंडित किया जाएगा।

जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 6,590 नगद जब्त

0

राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल ₹6,590 नगद राशि बरामद की। पुलिस ने जुआ खेलने वालों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रात्रि गश्त के दौरान रेड की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक, और अनुविभागीय अधिकारी डोगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध जुआ, शराब, चोरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

घटना का विवरण:
दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना छुरिया पुलिस को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोलापुर के शिकारीमहका मार्ग के पास कुछ लोग 52 पत्ती तास से “काटपत्ती” जुआ खेल रहे हैं, और मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी जुआरी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

भारत लाल जांगड़े (39 वर्ष)

रमेश कुमार साहू (50 वर्ष)

धनेश कुमार सेन (45 वर्ष)

विजय साहू (26 वर्ष)

नीलकंठ साहू (40 वर्ष)

सभी आरोपी ग्राम भोलापुर, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के निवासी हैं।

बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों से ₹6,590 नगद, तास पत्ते, एक प्लास्टिक बोरी और मोमबत्तियां जप्त की।

विधिक कार्यवाही:
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस का संदेश:
थाना छुरिया पुलिस ने कहा है कि वे अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग करें।

बसंतपुर पुलिस ने 24 घंटे में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

0

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस को लूट के प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी सौरभ दास मानिकपुरी (27 वर्ष, चौखडियापारा, थाना बसंतपुर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूट की गई नगदी राशि और गमछे में बंधा पत्थर बरामद हुआ।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी देवा यदु के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मामले का विवरण:
दिनांक 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे प्रार्थी अपने साथी के साथ स्कूटी CG 24 J 1299 से मोहारा शराब भट्टी गया था। तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज, हाथ-मुक्कों और गमछे में बंधे पत्थर से हमला कर प्रार्थी के हाथ में रखी 3200 रुपये नगद और अन्य दस्तावेज लूट लिए।

प्रकरण संख्या: 36/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 309(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड: सौरभ दास मानिकपुरी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध थाना बसंतपुर में पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें भादवि और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं।

सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्र.आर. दीपक जायसवाल, म.प्र.आर. सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी और प्रवीण मेश्राम की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

धर्मांतरण मामले में पुलिस की गहन जांच जारी : आरोपी डेविड चाको से पूछताछ

0

राजनांदगांव। थाना लालबाग के अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदेहन में 8 जनवरी 2026 को एक गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें ग्राम धर्मापुर में एक व्यक्ति द्वारा आश्रम/चर्च संचालन, नाबालिग बच्चों को रखने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप लगाए गए थे। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह मामला छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत पंजीबद्ध किया गया, और आरोपी डेविड चाको के खिलाफ विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की जांच में सामने आया कि आरोपी डेविड चाको ने न केवल आश्रम/चर्च का संचालन किया, बल्कि कथित रूप से नाबालिग बच्चों को भी रखवाया। पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ शुरू की है, जिसमें ट्रैवल वाउचर्सएकॉमोडेशन प्लानविभिन्न पुस्तकें और अन्य दस्तावेजों के संदर्भ में जानकारी ली जा रही है।

जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि आरोपी द्वारा प्रयुक्त कई महत्वपूर्ण पुस्तकें और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई थीं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पुस्तकों को खरीदने के लिए धनराशि किस स्रोत से प्राप्त की गई थी। क्या यह धन किसी एजेंसी या संस्था द्वारा दिया गया था या आरोपी ने इसे निजी तौर पर प्राप्त किया था?

ऑफिस बेयर्स के संदर्भ में भी जांच की जा रही है। बताया गया है कि ग्रासरूट स्तर पर कार्यरत कुछ कार्यकर्ताओं, जिन्हें “पॉल” के नाम से जाना जाता है, को ट्रैवल वाउचर्स के माध्यम से भुगतान किया जाता था। पुलिस यह जांच कर रही है कि ये वाउचर्स नगद दिए जाते थे या ऑनलाइन क्लेम किए जाते थे, और इसके लिए धनराशि कहाँ से प्राप्त होती थी।

इसके अतिरिक्त, दिसंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। इस प्रशिक्षण में आरोपी के समकक्ष अन्य व्यक्तियों की सहभागिता पाई गई थी, जिनमें से कुछ विषय संदिग्ध पाए गए। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इन संदिग्ध विषयों को पढ़ाने का उद्देश्य क्या था, और किसे प्रशिक्षित किया गया।

चर्च के हेडक्वार्टरसंचालन प्रक्रियाप्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन स्थलआयोजक, और वित्तीय प्रबंधन की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विषयवस्तु और प्रशिक्षण मॉड्यूल का चयन कौन करता था, और इसमें किसकी भूमिका रहती थी।

आरोपी द्वारा अमेरिका में अध्यापन के बाद भारत लौटने पर प्राप्त कथित धनराशि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह धनराशि किस माध्यम से भारत लाई गई, और किस खाते से किस खाते में स्थानांतरित हुई।

जोनल कमांडर और जोनल लीडर स्तर के अन्य उच्च पदस्थ व्यक्तियों को नोटिस जारी कर उनकी पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही, राजनांदगांव जिले के अन्य समूहों और संस्थाओं से भी पूछताछ की जा रही है, जो इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाई गई हैं।

पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि प्रकरण की विवेचना निरंतर प्रगति पर है, और निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले में विधिक तरीके से कार्यवाही कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का आश्वासन दिया गया है।

अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 3 माह में 39.5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शराब तस्करों और कोचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में शराब तस्करी पर काफी नियंत्रण पाया गया है।

पुलिस ने विगत तीन माह में 127 प्रकरणों में 138 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है, जिसमें कुल 39,53,549 रुपये की अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए। इनमें 1150.33 बल्क लीटर अवैध शराब की कीमत 8,88,549 रुपये और 41 दोपहिया एवं 2 चारपहिया वाहनों की कीमत 30,65,000 रुपये शामिल है।

अवैध शराब के तस्करी में शामिल प्रमुख मामलों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से शराब लाने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब के 3 प्रमुख प्रकरणों में 464.46 लीटर शराब और 3 वाहनों को जब्त किया, जिनकी कीमत 14,80,000 रुपये थी। वहीं, महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के 2 मामलों में 12.96 लीटर शराब और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया, जिनकी कुल कीमत 25,760 रुपये थी।

वहीं जिले के भीतर छत्तीसगढ़ निर्मित अवैध शराब के 122 प्रकरणों में 128 आरोपियों से 522.40 लीटर देशी शराब और 133.23 लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत 3,23,400 रुपये जब्त की गई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त 39 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया, जिनकी कुल कीमत 15,65,000 रुपये थी।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा कि यह अभियान न केवल अवैध शराब की तस्करी को रोकने में सफल हो रहा है, बल्कि यह जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक है। नशा मुक्ति अभियान के तहत असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अवैध शराब की तस्करी या बिक्री की सूचना पुलिस को दें, ताकि जिले को अवैध शराब से मुक्त किया जा सके।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में 435 छात्रों ने लिया भाग

0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में राजनांदगांव यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 19 जनवरी 2026 को एक विशेष चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय था, “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”, जिसे यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात शाखा में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 435 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें पीएम श्री सर्वेश्वरदास स्कूल, अजीज पब्लिक स्कूल, जे.बी. सिंह मेमोरियल स्कूल, गुरूनानक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, गुजराती स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री, वेसलियन स्कूल, युगान्तर पब्लिक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, रॉयल किड्स कॉन्वेंट्स और वाइडनियर स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्री रीतेश देवांगन (यामिनी कला केंद्र) और श्री पुनाराम यादव (प्राचार्य, जंगलपुर स्कूल) उपस्थित थे। सभी स्कूलों के शिक्षकगण ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया, जिससे प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा।

यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं। नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं और नियंत्रित गति में वाहन चलाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें।

यातायात पुलिस ने यह भी बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि सड़क पर हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सुरगी पुलिस की कड़ी कार्रवाई, असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में सुरगी पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध की रोकथाम हेतु एक सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51, हल्दी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वार्डवासियों को धमकाने और वाद-विवाद करने की शिकायत प्राप्त हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि आरोपियों ने वार्डवासियों को पुलिस में शिकायत करने पर आक्रोश व्यक्त किया और शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की। इससे कानून व्यवस्था के बिगड़ने और संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना पैदा हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने ताम्रध्वज निषाद (27 वर्ष) और रूपेश निषाद (38 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 51, हल्दी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उनके खिलाफ धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

रक्षा टीम ने बच्चों को दी सेफ टच और आत्म-सुरक्षा की जानकारी

0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में आज 19 जनवरी 2026 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम लिटिया में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा टीम/स्टॉप महिला इकाई की महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, आरक्षक अमित जाटवर और आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंहा ने कक्षा 1वीं से 8वीं तक के बच्चों को सेफ टच और अनसेफ टच, आत्म-सुरक्षा, नशे से बचने के उपायों और मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

आरक्षकों ने बच्चों को बताया कि शरीर के किस हिस्से को छूने का अधिकार किसी को नहीं होता, और आत्म-सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इसके अलावा, बच्चों को नशे से दूर रहने की महत्वता और मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल कैसे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, इस पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक स्टाफ को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। यह ऐप महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है, जिसके जरिए आपातकालीन स्थिति में त्वरित मदद ली जा सकती है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 96 छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद बच्चों ने अपनी सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे और इसे बहुत ही लाभकारी बताया। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम में वेतन संकट : कांग्रेस

0

राजनांदगांव। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम राजनांदगांव का दिवालिया निकल रहा है। जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि हालात ऐसे हैं कि सफाई मजूदरों को सात महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। सफाई ठेकेदारों की मनमानी से तीन साल से ईपीएफ नहीं डाला जा रहा है। और तो और मजदूरों को कलेक्‍टर दर से कही कम वेतन भुगतान हो रहा है। तीन-पांच साल पुराने अनुकंपा नियुक्ति के मामले भी अब तक अटके हुए हैं।

इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई मजदूरों की मांगों को लेकर जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने निगम प्रशासन के सामने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस के दबाव बनाने के बाद निगम प्रशासन ने मजदूरों को तत्‍काल तीन माह का वेतन भुगतान के साथ ही अन्‍य मांगों को लेकर भी आश्‍वस्‍त किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के हस्‍तक्षेप के बाद सफाई कर्मियों से जुड़ा मामला सुलझा और हड़ताल समाप्‍त हुई।

मुदलियार ने कहा कि गरीब तबके के लोगों के घरों में चूल्‍हा नहीं जल पा रहा है और स्‍थानीय विधायक डॉ रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव उदासिन रवैया अपना रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास-रोजगार का वायदा छल साबित हो रहा है। निगम की माली हालत सुधारने किसी तरह के प्रयास नहीं किये जा रहे हैं जिसका असर निगम में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले ने कहा कि शहर को स्‍वच्‍छ बनाए रखने का दायित्‍व निभा रहे सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया बार बार दोहराया जा रहा है। एक ओर तो स्‍वच्‍छता दिवस पर इनका सम्‍मान करने का ढोंग किया जाता है दूसरी ओर इनकी आजिविका पर खेल चल रहा है।

सोमवार को प्रदर्शनरत मजदूरों के साथ जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मुदलियार ने आयुक्‍त अतुल विश्‍वकर्मा ने मुलाकात की और तत्‍काल बकाया भुगतान देने की मांग की। उन्‍होंने कर्मियों के ईपीएफ भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति के अटके मामले, कलेक्‍टर दर पर मजदूरी और अन्‍य सुविधाएं भी मुहैया कराने की मांग रखी।

कांग्रेस के तीखे विरोध के बाद आयुक्‍त ने तत्‍काल सफाई कर्मियों को तीन महीने का वेतन जारी करने की बात कही। इसके अतिरिक्‍त बकाया वेतन का मार्च तक भुगतान, ईपीएफ की राशि डालने कड़े निर्देश जारी करने, अतिरिक्‍त कलेक्‍टर दर पर भुगतान की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित किए जाने और अनुकंपा नियुक्ति के अटके मामलों को जल्‍द सुलझाए जाने पर भी आश्‍वस्‍त किया गया है। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मुदलियार के साथ नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले, पार्षद युवराज भारती, मुकेश साहू, राजिक सोलंकी, गोलू महानंद, राकेश चंद्राकर, गोलू नायक सहित अन्‍य मौजूद थे।