Home Blog Page 2384

छत्तीसगढ़ – नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, घर सजे और नदी घाटों की हुई सफाई…

0

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की गुरुवार से शुरुआत हो गई है। 4 दिवसीय इस महापर्व के लिए घर सज चुके हैं। नदी घाटों और तालाबों की सफाई भी पूरी की जा चुकी है। खरना शुक्रवार को होगा। इसी दिन शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का व्रत शुरू हो जाता है। उपवास रहते हुए व्रती सूर्य को पहला अर्घ्य 2 नवंबर को देंगी। फिर दूसरा अर्घ्य 3 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को। इस बीच 36 घंटे तक व्रती न तो कुछ खाएंगे, न पिएंगे। छठ महापर्व पर शहर में इस बार 50 से ज्यादा जगहों पर धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। 

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने महादेव घाट पर जुटेंगे, हाेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

  1. सबसे बड़ा आयोजन महादेवघाट में होगा। यहां एक साथ 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देंगे। आयोजन समिति ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेवघाट के प्रमुख राजेश सिंह ने बताया कि घाट की सफाई पूरी कर ली गई है। पार्किंग, टेंट, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी तैयार हैं। मुख्य कार्यक्रम 2 नवंबर को होगा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग महादेवघाट में जुटेंगे। इस दिन दोपहर 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हाे जाएंगे। भाेजपुरी गायिका व एक्ट्रेस देवी छठ मइया के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। 
  2. तिथिवार पूजन : नहाय खाय- 31 अक्टूबर,  खरना- 1 नवंबर, संध्या अर्घ्य- 2 नवंबर., उषा अर्घ्य- 3 नवंबरलोक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने छत्तीसगढ़ी कलाकार मंच पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 3 और 4 नवंबर को सूर्य उपासना के लिए जितने भी श्रद्धालु जुटेंगे, उनके लिए गाय के दूध और गंगा जल की व्यवस्था की जाएगी। दोनों दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया है। पुलिस और निगम प्रशासन की टीम लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेगी। इसके अलावा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल पर डॉक्टरों एक टीम भी उपलब्ध कराई जा रही है। 
  3. छठ महापर्व से जुड़ी खास बातें 
    • माताएं पुत्र की प्राप्ति के लिए 4 दिन तक छठ मइया और सूर्य की उपासना करती है। 
    •  यह ऋग वैदिक कालीन पर्व है। विष्णु पुराण, ब्रह्म वैवर्त पुराण, भगवत पुराण में वर्णन। 
    •  नेपाल, फिजी, मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना जैसे देशों में भी लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं। 
    •  यह एकमात्र ऐसा पर्व जिसमें न केवल उगते, बल्कि डूबते सूर्य की भी पूजा होती है। 
    •  छत्तीसगढ़ में खारून, अरपा और शिवनाथ नदी के आसपास सबसे ज्यादा आयोजन। 
  4. राज्यपाल सीएम को दिया समारोह का न्योता आयोजन समिति ने राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर समारोह का न्योता दिया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सभी केबिनेट मंत्रियों समेत विधायक कुलदीप जुनेजा, बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को भी न्योता दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ : झालर लाइट की करंट से बालक की मौत

0

पड़ोसी के घर पᆬूल तोड़ने के दौरान 8 वर्षीय बालक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

जानकारी के अनुसार ओडिसा के संबलपुर निवासी सतीश यादव पिछले कुछ दिनों से नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड नंबर 4 स्थित संतोष थवाईत के मकान में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। यहां वह बोरा सिलाई का काम कर गुजर बसर करता है। आज सुबह उसका 8 वर्षीय बेटा कृष्णा यादव पड़ोस के मकान में पᆬूल तोड़ने गया। इस दौरान घर के बाहर दीपावली को लेकर लगे झालर की करंट की चपेट में आकर झुलस गया और कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

18 की उम्र में गौरी पर दिल हार बैठे थे शाहरुख, पैरेंट्स से मिले तो छुपाना पड़ा था अपना धर्म

0

शाहरुख खान और गौरी बॉलीवुड के पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल हो गए हैं। 2 नवंबर को शाहरुख अपना जन्मदिन मनाते हैं तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।

शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। गौरी डांस करने में शरमा रहीं थीं। शाहरुख ने जब गौरी से बात की तो उन्होंने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन उस वक्त उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।

सच्चाई तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था और उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते।

गौरी मुंबई आ गई थीं। शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढ़ने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। कई दिनों तक ढूंढ़ने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन यह इतना भी आसान नहीं था।

शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। ऐसे में गौरी के माता-पिता को मनाना काफी मुश्किल था। इसके अलावा शाहरुख उस वक्त फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शाहरुख जब गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई।

छत्तीसगढ़ : अकलतरा ब्रिज जर्जर होने के मामले में इंजीनियर को केंद्र से मिली फटकार

0

अकलतरा के पास रेलवे ओवरब्रिज ट्रैफिक चालू होने से पहले ही जर्जर हो गई। इस मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। इंजीनियर को दिल्ली बुलाकर पहले तो पुल जर्जर होने के कारणों की जानकारी ली गई। इसके बाद मॉनिटरिंग ठीक नहीं होने के कारण कड़ी फटकार लगाई गई है।

बिलासपुर से अकलतरा तक नई फोरलेन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इससे पहले कि ट्रैफिक चालू होता रेलवे ट्रैक के ऊपर बना ओवरब्रिज जर्जर हो गया। मामले पर लीपापोती करते हुए अधिकारियों ने नई दीवार बनाकर सब-कुछ ठीक कराने का जुगाड़ बना लिया था। इस बीच पूरे मामले की शिकायत केंद्र सरकार को हो गई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सड़क का काम देख रहे इंजीनियर वायके सोनकर को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। बनने से पहले ही ओवरब्रिज जर्जर हो जाने को लेकर अधिकारी को जमकर फटकार लगाई गई। इसके अलावा उन्हें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश मिले हैं। इसी के साथ अधिकारियों ने एक बार फिर जर्जर ओवरब्रिज और मरम्मत कार्य की समीक्षा शुरू कर दी है। देखा जा रहा है कि नई दीवार खड़ी करके कराई जा रही मरम्मत सुरक्षित है या नहीं। इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से भी सलाह ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी तरह रायपुर रोड में भी सरगांव के पास बना ओवरब्रिज भी एक तरफ खतरनाक तरीके से बैठ गया है। इस मामले में भी केंद्रीय जांच दल ने ठेकेदार कंपनी को फिर से नया पुल बनाने के निर्देश दिए हैं। इस तरह जिले में निर्माणाधीन दोनों प्रमुख सड़क बनते ही जर्जर हो गई हैं। इसे लेकर एनएच और एनएचआइ दोनों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सड़क और पुल परफार्मेंस गारंटी में हैं। इनमें किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर ठेकेदार ही मरम्मत करेगा। अकलतरा रोड में भी पुल को ठेकेदार ठीक कर रहा है।

वायके सोनकर

कार्यपालन अभियंता, एनएच

KBC 11 : ‘करोड़पति’ बनने सेट पर पहुंची बिल्ली, अमिताभ ने लिखी ये मजेदार बात

0

महानायक अमिताभ बच्चन का टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ किसी न किसी वजह से खबरों में रहता है। शो में बहुत बार अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से कहानी बताते हैं। जो खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बार बिग बी ने केबीसी 11 के सेट की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जो देखने में काफी रोचक हैं। अमिताभ बच्चन ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए बेहद खास कैप्शन भी दिया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बिल्ली की तस्वीर साझा की है। बिल्ली की ये तस्वीरें ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11’ के सेट की हैं। बिल्ली की तस्वीरों को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ऐ बिलौरी , बिल्ली बिल्ली , खेलन चली केबीसी जैसे आई फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट , लोट पोट हो गई’। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और अमिताभ बच्चन के फैंस उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11’ में कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछने के अलावा ढेर सारी बातें भी करते हैं। वह अपनी जिंदगी के अनुभव और किस्सों के बारे में भी बताते हैं। हाल ही में उन्होंने शो में अपनी जिंदगी के जुड़ा बेहद खास किस्सा सुनाया है। अमिताभ बच्चन का ये किस्सा उनके हवाई सफर के दौरान एयर होस्टेस से जुड़ा है, जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 11 में हाल ही में पटना से शर्मिष्ठा पहुंची। शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। खेल के दौरान शर्मिष्ठा अपनी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने अपनी जिंदगी के संघर्ष की दास्तां सुनाई। इस बीच अमिताभ बच्चन ने शर्मिष्ठा से सवाल पूछा- इनमें से किसे हिंदी में विमान परिचारिका कहते हैं? इस सवाल का सही जवाब एयर होस्टेस होता है, जिसको शर्मिष्ठा ने सही बताया। इस सवाल के बाद अमिताभ बच्चन हवाई सफर से जुड़ा अपना बेहद रोचक किस्सा बताते हैं।

सवाल खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि एयर होस्टेस कई बार यात्रियों पर नाराज भी होती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बार एयर होस्टेस उनसे भी नाराज हो चुकी हैं। एक बार वह फ्लाइट से सफर कर रहे थे और उनके बगल वाला यात्री तेजी से खर्राटे ले रहा था। उसके कारण विमान के अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद एक एयर होस्टेस ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि ‘क्या ये आपके साथ हैं?’ अमिताभ के अनुसार एयर होस्टेस से वह जरा सा डरे कि कहीं उन्हें डांट ना पड़ जाए। फिर मैंने कहा नहीं और बच गया। अमिताभ का ये किस्सा सुनकर शो में सभी लोग उनके बात पर हंसने लगे।


छत्तीसगढ़ : 73000 गरीबों के नाम राशन कार्ड से कर दिए गायब

0

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस के क्रियान्वयन में अपना जिला फिसड्डी साबित हो गया है। कार्ड बनाने और डाटा एंट्री करने में ऐसी लापरवाही बरती गई कि दो महीने से बीपीएल कार्डधारी गरीब परेशान हो गए हैं। दो महीने से शासन की मंशा के अनुरूप उनको खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। जांच के बाद फूड कंट्रोलर ने अब जाकर विभागीय अमले की गलती का खुलासा किया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के 73 हजार गरीबों के नाम को विभागीय अमले ने राशन कार्ड से गायब कर दिया था।

राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहले की फोटो वाले राशन कार्ड को बदलने का निर्णय लिया। इसके लिए सार्वभौम पीडीएस योजना लेकर आए। सार्वभौम पीडीएस के तहत बीपीएल हितग्राहियों को राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने का फरमान जारी किया।

लिहाजा सभी कार्डधारकों ने पुराने कार्ड को सरेंडर करने के साथ ही नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन जमा किया था। आवेदन लेने के बाद महिला मुखिया के नाम कार्ड जारी करने के साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम को शामिल करना था। इसके बाद शासन की वेबसाइट पर डाटा एंट्री करनी थी।

राज्य शासन ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर से बीपीएल कार्डधारकों को नए नियमों के अनुसार खाद्यान्न वितरण के निर्देश प्रदेशभर के कलेक्टरों को जारी किए थे। इसी आपाधापी में विभागीय अमले ने महिला मुखिया के नाम कार्ड तो जारी किया साथ ही परिवार के सदस्यों के नाम को कार्ड से पूरी तरह गायब कर दिया।

राशन कार्ड वितरण के दौरान परिवार के सदस्यों के नाम छूटने को लेकर हितग्राहियों ने हंगामा भी मचाया था । लगातार शिकायत के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया और नए सिरे से परिवार के सदस्यों के नाम कार्ड में जोड़ने के अलावा डाटा एंट्री के निर्देश दिए थे। शासन के कड़ाई के बाद जब कार्ड में हितग्राहियों के परिवार के सदस्यों के नाम को जोड़ना शुरू किया तब पता चला कि 73 हजार गरीबों के नाम को छोड़ दिया गया था ।

कुछ ऐसी चली थी राजनीति

राशन कार्ड वितरण के लिए प्रशासन स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इसमें सत्ताधारी दल के विधायकों की मौजूदगी को अनिवार्य किया था। तालापारा में शहर विधायक शैलेष पांडेय की अगुवाई में जब कार्ड का वितरण शुरू हुआ तब हितग्राहियों के साथ नेता प्रतिपक्ष शेख नजरुद्दीन व पार्षद रामा बघेल ने विधायक के सामने शिकायत दर्ज कराई कि कार्ड में महिला मुखिया का नाम है।

परिवार के सदस्यों के नाम को छोड़ दिया गया है। इस पर विधायक ने मौके पर मौजूद खाद्य विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए खाद्य सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह से मोबाइल पर बात कर गड़बड़ी की जानकारी दी थी।

तबादले के साथ ही प्रभार भी बदला

राशन कार्ड बनाने में लापरवाही सामने आने के बाद राज्य शासन ने वर्षों से जमे चार खाद्य अधिकारियों का तबादला अन्यत्र जिलों में कर दिया है। इसके अलावा कलेक्टर ने विभागीय लिपिकों के प्रभार में भी अदला बदली कर दी है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों का अटैचमेंट खत्म कर मूल विभाग में वापस भेज दिया है।

गुड़ी के कार्डधारकों ने खाद्यान्न लेने से कर दिया था इन्कार

राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम न होने से ग्राम गुड़ी के 650 से ज्यादा कार्डधारकों ने राशन दुकान के सामने जमकर हंगामा मचाया था और विरोध स्वरूप खाद्यान्न लेने से इन्कार कर दिया था। बीपीएल कार्डधारकों द्वारा शासन की योजना का बायकॉट करने से जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। इसकी खबर राज्य शासन तक पहुंची थी।

अब वेंडरों पर होगी कार्रवाई

बीपीएल एवं अंत्योदय राशनकार्डों में त्रुटि के लिए जिम्मेदार वेंडरों पर कार्रवाई करने कलेक्टर ने फूड कंट्रोलर को निर्देश जारी किया है। बीपीएल हितग्राहियों के नाम राशन कार्ड बनाते वक्त परिवार के सदस्यों के नाम को छोड़ दिया गया था। तकरीबन 73 हजार लोगों के नाम कार्ड में जोड़ने के अलावा बेवसाइट पर एंट्री की गई है। इसी महीने बीपीएल हितग्राहियों को शासन की योजना के अनुसार खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। – बीएस उइके, अतिरिक्त कलेक्टर

कल से बदल जाएगा बैंकों के सुपरविजन का नियम, RBI ने किया यह बदलाव

0

बैंकों और एनबीएफसी के कामकाज में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से नया कदम उठाया जा रहा है. आरबीआई के नए कदम के तहत अब बैंकों पर निगरानी और रेगुलेशन पहले से बेहतर होगा.

अलग डिपार्टमेंट बनने से कामकाज में सुधार होगा
इसके डिपार्टमेंट के अंतर्गत बैंकिंग, NBFC के अलावा को-ऑपरेटिव बैंकों का भी सुपरविजन किया जाएगा. मौजूदा व्यवस्था के तहत बैंकिंग, एनबीएफसी और को-ऑपरेटिव के अपने सुपरविजन डिपार्टमेंट हैं. लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत रेगुलेशन के लिए भी बैंकिंग, NBFC और को-ऑपरेटिव का एक विभाग होगा. रेगुलेशन और सुपरविजन के लिए अलग से डिपार्टमेंट बनने से बैंकों के कामकाज में सुधार होगा.

इसका दूसरा फायदा यह होगा कि एक-दूसरे के साझा अनुभव से बैंकों, NBFC और को-ऑपरेटिव में बेहतर कामकाज हो सकेगा. आरबीआई की तरफ से यह कदम NBFC और कई बैंकों के कामकाज में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद उठाया गया है.

छत्तीसगढ़ : भूलकर मत डाउनलोड करना ये ऐप, खाते से पार हो गए 1.20 लाख रुपए

0

खुद को बजाज फाइनेंस का आफिसर बताकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी से एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने कार्ड बनाने का झांसा देकर कर्मचारी के मोबाइल पर एनीडेस्क नाम का एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद उसके खाते से रुपये पार हो गए। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सकरी के ग्राम हांफा निवासी रमेश उपाध्याय पिता रामकुमार उपाध्याय कोषलेखा एवं पेंशन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है।

उसे 23 अक्टूबर को मोबाइल नंबर 9709473331 से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को बजाज फाइनेंस का आफिसर बताया। इसके बाद रमेश को कंपनी का कार्ड दिलावने का झांसा दिया। इसके लिए ठग ने एनीडेस्क नाम का एप डाउनलोड करने के लिए कहा।

रमेश ने तत्काल अपने मोबाइल पर एप डाउनलाउड कर लिया। इसके बाद अपने खाते की जानकारी भी डाल दी। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से एक लाख 20 हजार रुपये पार हो गए। इसके बाद युवक ने फोन काट दिया। ठगी का एहसास होने के बाद रमेश ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की। जांच के बाद मामले में बुधवार को अपराध दर्ज किया गया है।

एक साथ दो कार्ड रखने का झांसा

फोन करने वाले युवक ने बड़ी चालाकी से पीड़ित को झांसे में लिया। पीड़ित ने बता दिया था कि उसके पास बजाज फाइनेंस का कार्ड पहले से है। ऐसे में युवक ने कहा कि एक साथ बजाज के दो कार्ड रख सकते हो। इसमे क्रेडिट लिमिट काफी बढ़ जाएगी। इसके लिए किसी तरह का प्रोसिसिंग चार्ज नहीं लगेगा।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2020 ट्रॉफी का उद्घाटन करेंगी करीना, ससुर को याद कर कही ये बड़ी बात

0

सिनेमा जगत की मशूहर अभिनेत्री करीना कपूर खान के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अभिनेत्री आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफीज का अनावरण शुक्रवार को मेलबर्न में करेंगी। वह पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने से करीना बेहद खुश हैं। महिला और पुरुषों का टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए करीना ने कहा, ‘मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। मैं उन सभी महिला क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ाऊंगी जो अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने वाली हैं। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें देखना सशक्तिकरण का एहसास कराता है। वह सभी के लिए प्रेरणा हैं।’ करीना ने अपने ससुर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी को याद करते हुए कहा, ‘मेरे स्वर्गीय ससुर इंडिया टीम के लिए खेले गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक थे और मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं ट्रॉफीज का अनावरण करने जा रही हूं।’

करीना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही अभिनेत्री अक्षय कुमार संग फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल 27 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। फिल्म में अक्षय-करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में हैं।

इसके अलावा करीना, करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’, होमी अदजानिया की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ और आमिर खान संग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म हॉलीवुड की मशूहर फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक है।

छत्तीसगढ़ : वरिष्ठ IAS आरपी मंडल होंगे छत्तीसगढ़ ने नए मुख्य सचिव

0

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरपी मंडल को छत्तीसगढ़ राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर से गुस्र्वार को एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए इस पद पर उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी गई। राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आरपी मंडल इन्हीं की जगह लेंगे। साल 1987 बैच के आईएएस अफसर मंडल मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं और मध्यप्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर के पद पर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद काडर के बंटवारे में उन्हें छत्तीसगढ़ काडर मिला और इसके बाद वे बिलासपुर और रायपुर में भी कलेक्टर रहे। मंडल राजस्व, आदिवासी विकास, पंचायत, लोक निर्मांण, वन, श्रम विभाग समेत कई विभागों में वे सचिव रह चुके हैं। सचिव रैंक में पहुंचने के बाद भी सरकार ने उन्हें रायपुर का कलेक्टर बनाया था। बिलासपुर के मल्टीपरपस हायर सेकेंड्री स्कूल से उनकी स्कूल शिक्षा हुई है।

रायपुर इंजीनिरिंग कालेज से उन्होंने इलेक्ट्रिकल में बीई किया। इसके बाद खड़गपुर आईआईटी से एमटेक किया। इसके बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की। मंडल को सीएस बनने के बाद उनके बैच के सीके खेतान को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्व मंडल में अध्यक्ष का काम संभाल रहे 1983 बैच के वरिष्ठ अफसर अजय सिंह को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा आईएएस अफसर मनोज कुमार पिगुआ को परिवहन विभाग से मुक्त कर वन विभाग का आयुक्त बनाया है। भुवनेश यादव आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त किया गया है। सुब्रत साहू को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने दो बार कुजूर के एक्सटेंशन को लेकर पत्र भेजा था। मुख्य सचिव पद के लिए वरिष्ठता के आधार पर देखा जाए, तो राज्य कैडर में 1987 बैच के तीन आइएएस अफसर थे सबसे ऊपर सीके खेतान का नाम था। इसके बाद आरपी मंडल और फिर सुब्रमण्यम थे।

सियासी हलकों में खेतान और मंडल में से किसी एक को मुख्य सचिव की कुर्सी मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। राज्य सरकार मंडल को मुख्य सचिव बनाया है, तो अब खेतान के लिए मंत्रालय के बाहर उसी के समकक्ष कोई पद स्वीकृत करना होगा। वैसे मुख्य सचिव के लिए पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एनएमडीसी के अध्यक्ष एन बैजेंद्र कुमार और जम्मू-कश्मीर में सेवा दे रहे बीवीआर सुब्रमण्यम के नाम की भी चर्चा था।