Home Blog Page 2398

छत्तीसगढ़ : टाइगर रिजर्व में फंदा लगाकर तेंदुए का शिकार

0

अचानकमार टाइगर रिजर्व में दिनदहाड़े फंदे लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया। जाल में फंसने के बाद शिकारियों ने मारने के लिए भाले का इस्तेमाल किया। एक के बाद एक कई बार प्रहार किए गए। तेंदुए जोर-जोर से दहाड़ता रहा, लेकिन जंगल के रखवालों को उसकी गूंज सुनाई नहीं दी। विभाग आरोपितों को पकड़कर बेवजह वाहवाही लूट रहा है। घटना लोरमी बफर के कक्ष क्रमांक 404 की है। जहां तेंदुए का शव मिला था। जिसे देखते ही वन अमले के होश उड़ गए। हालांकि यह एरिया मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का बार्डर कहलाता है। लेकिन घटना स्थल टाइगर रिजर्व के दायरे में आता है। जाल में यही बिछाया गया था।

शिकारियों ने अपराध को अंजाम देने से पहले इतना सब कुछ बड़ी आसानी से किया, लेकिन विभागीय अमले को इसकी भनक तक नहीं लगी। फंदा लगाने के बाद इसमें तेंदुआ फंस गया। इसके फंसते ही शिकारियों ने भाले से कई बार वार किए। शरीर के हर हिस्से में छेद किया गया। मौत से पहले तेंदुआ दहाड़ता रहा। इसे वन अमले नहीं सुना है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन यही कह रहा है, जबकि हकीकत यह है कि तैनात ही नहीं था।

अधिकारियों ने इस क्षेत्र का कभी दौरा किया हो, यह किसी याद भी नहीं। शिकार के बाद भले ही विभाग ने 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की हो, लेकिन घटना केवल लापरवाही की वजह से हुई है। विभाग की तत्परता ऐसी कि घटना के पांच दिन बाद जानकारी मिली। शिकार की यह घटना शनिवार की दोपहर 12 बजे हुई। इसकी खबर बुधवार को मिली।

कैमरे लगाने नहीं जाते तो पता ही नहीं चलता

तेंदुए के शिकार की यह घटना सामने नहीं आती, यदि ट्रैप कैमरा लगाने के लिए वन अमला इस पहाड़ी क्षेत्र में नहीं पहुंचा। दरअसल अभी वन्यप्राणियों की फोर फेस गणना चल रही है। इसके लिए कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अमला वहां पहुंचा था। तभी उनकी नजर तेंदुए कटे शव पर पड़ी। शिकार उसके पंजा, जीभ, मूंछे, नाखून व दांत समेत सभी प्रमुख अंग काटकर ले गए थे। इसे काटने के लिए तब्बल व कुल्हाड़ी का इस्तेमाल हुआ था।

अस्तित्व में नहीं एसटीपीएफ, चार माह से सर्चिंग बंद

शिकारियों की घुसपैठ के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ही जिम्मेदार है। दरअसल मानिटरिंग के लिए स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया गया। यह बेहद महत्वपूर्ण सर्चिंग टीम है। लेकिन बजट के अभाव में जुलाई से यह फोर्स अस्तित्व में ही नहीं है। टाइगर रिजर्व के अंदर चार माह से सर्चिंग ही नहीं हो रही है। इसी वजह से शिकारी आसानी से घुसकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

पांच फरार, पकड़ने में छूट रहा पसीना

तेंदुए के शिकार की इस घटना को 22 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। लेकिन विभाग ने केवल 17 को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पांच अब भी फरार हैं। उनकी पहचान के बावजूद पकड़ने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं।

जानें शादी से जुड़े भ्रम, शादी के बाद इन चीजों में नहीं आता बदलाव

0

अक्सर लोग कहते हैं कि शादी के बाद व्यक्ति बदल जाता हैं. हम सभी ने कई विवाहित लोगों को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि शादी के बाद सब कुछ बदल गया है. असल में यह बात सही नहीं है. शादी के बाद चीजे़ बदलती जरूर हैं लेकिन सब कुछ नहीं बदलता है. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के बाद कौन- कौन सी चीजे़ नहीं बदलती हैं.

व्यक्तित्व

यह धारणा बेहद ही गलत है कि शादी के बाद व्यक्ति का व्यक्तित्व बदल जाता है. शादी से आपके गुणों और व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आता है. शादी व्यक्ति को नए तरीके से जीना सिखाती है. आप जैसे थे वैसे ही रहते हैं.

जीवन में बहार आना

अगर आप यह सोच रहे हैं कि शादी के बाद आपकी जिंदगी में बहार आ जाएगी तो आप बिल्कुल गलत हैं. शादी के बाद जीवन में बदलाव जरूर आते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शादी के बाद आपकी जिंदगी एक दम खुशहाल हो जाएगी. ऐसा सोचना आपके लिए बेहद नुकसानदायक रहेगा.

रिश्ता

अगर आप सोचते हैं कि शादी के बाद आपके रिश्ते बदल जाएंगे , यह बात बिल्कुल सही नहीं है. आपका साथी शादी के बाद भी वैसा ही रहेगा जैसा पहले था. शादी के बाद उनमें ऐसे कोई बदलाव नहीं आएंगे जो आपके रिश्ते को बदल सकें.

परिपक्वता

काफी लोगों का मानना है कि शादी के बाद व्यक्ति अधिक परिपक्व हो जाता है. यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है. यह जरूर होता है कि शादी के बाद व्यक्ति थोड़ा दूसरे तरीके से सोचने लगता है,लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह परिपक्व हो गया हो

छत्तीसगढ़ : कार्रवाई शून्य, खपेंगी मिलावटी खोवा की मिठाइयां

0

त्यौहार के समय बाजार में बड़ी आसानी से मिलावटखोर नकली खोवा से मिठाई तैयार कर बाजार में खपा देते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई नहीं होने के कारण शहर के अंदर लंबे समय से कतिपय होटल व्यवसायी नकली खोवा का उपयोग करते हैं, ऐसी संभावना से इंकार करना मुश्किल है।

यूं तो बाजार में हर समय नकली मावा और मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में खपता है। लेकिन त्योहार के समय नकली खोवा, पनीर और घी की खपत बढ़ जाती है। शहर हो या गांव,दूध की कितनी भी कमी हो जाए, लेकिन खोवा के नाम पर बड़ी मात्रा में नकली खोवा हमेशा उपलब्ध हो जाता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर दुकानदारों पर दबाव बनाया जाता है ,लेकिन नतीजा सिफर रहता है। क्योंकि जांच रिपोर्ट आने से पहले नकली खोवा मार्केट में खप जाता है। इसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। नकली खोवा के उपयोग से लोगों को गंभीर बीमारी तक भी हो सकती है। शहर की होटलों में लंबे समय से खाद्य एवं औषधि विभाग ने जांच पड़ताल नहीं की है। केवल रस्म अदायगी के लिए शहर से लगे गांव के होटल, गुमटी में कार्रवाई की जाती है। होटलों में लगातार अखबारी कागज में नाश्ता परोसा जा रहा है। इसके अलावा होटल में काम कर रहे कामगार मुंह में गुटका पाउच दबाए नाश्ता परोसते हैं जो कि पूर्णतः गलत है। इस पर भी कार्रवाई नहीं हो रही। जानकारों का कहना है कि मिलावटी खोवा बनाने में दूध के पाउडर का इस्तेमाल होता है। इसमें रिफाइंड या वेजीटेबल ऑयल मिलाया जाता है। इसके अलावा रसायन, आलू, शकरकंदी का प्रयोग भी किया जाता है। इसके अलावा अन्य केमीकल का भी उपयोग होता है।

ऐसे करें मिलावट की पहचान

खोवा में मिलावट की पहचान रासायनिक व जैविक परीक्षण से की जा सकती है। लेकिन भौतिक रुप से भी नकली खोवा को पहचाना जा सकता है। कुछ विशेष बातें ध्यान रखने से नकली खोवा की पहचान कर सकते हैं। यदि खोवा सफेद या हल्के पीले रंग का है तो वह मिलावटी हो सकता है। सूंघने पर मिलावटी खोवे की खुशबू अजीब सी महसूस होती है, जबकि असली खोवा की महक अच्छी होती है। खोवे को हाथ से रगडे पर असली होने पर घी छोड़ता है। चखकर देखने पर असली खोवा का स्वाद अच्छा लगता है, नकली होने पर यह कड़वा या अजीब स्वाद वाला लग सकता है। नकली खोवा आसानी से पानी में नहीं घुलता।

लीवर और किडनी डैमेज हो सकता है

मिलावटी खोवा किडनी व लीवर को खराब कर सकता है। इसमें संक्रमण पैदा कर सकता है। इसके साथ ही सिर दर्द, पेट दर्द व त्वचा रोग हो सकते हैं। पेट खराब होने वा आंतों में संक्रमण होने की भी संभावना है। नकली खोवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सेंपल लेकर जांच करवाई जाएगी

नगर निगम आयुक्त को निर्देशित कर दिया गया है कि शहर में त्यौहारी सीजन में नकली खोवा खपने की आशंका रहती है। इसलिए होटल और मिठाई दुकानों में जांच पड़ताल करें। सीएमएचओ और औषधि प्रशासन विभाग की टीम के साथ मिलकर जांच कार्रवाई की जाए। राजधानी से मोबाइल जांच टीम बुलाकर तत्काल सेंपल जांच करवाने की व्यवस्था की भी कोशिश की जा रही है।

जांघ पर होने वाली खुजली को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

0

जिन लोगों की जांघें हेल्दी होती हैं या फिर कभी-कभी बेहद टाइट कपड़े पहनने के कारण त्वचा पर खुजली व जलन का अहसास होता है। जांघों पर होने वाली खुजली व्यक्ति को काफी असहज महसूस करवाती है। ऐेस में जरूरी है कि उस खुजली व रैशेज को दूर करने के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाएं।

बेकिंग सोड़ा के एंटी-बैक्टीरियल त्वचा की कई तरह की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए बस एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चौथाई कप पानी मिलाकर थाई रैशेज पर लगाएं और 20 मिनट बाद गीले तौलिए से जांघों की त्वचा को साफ कर लें।

वहीं जांघ पर होने वाली खुजली को दूर करने के लिए ओटमील का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कप ओटमील में एक चम्मच सेंधा नमक और कुछ बूंदे लेवेंडर एसेंशियल ऑयल और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को थाई रैशेज पर लगाएं और 20 मिनट बाद गीले तौलिए से जांघों की त्वचा को साफ कर लें।

नारियल तेल गुणों की खान है। आप त्वचा पर खुजली होने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण रैशेज व खुजली दोनों को खत्म करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में 4 चम्मच नारियल का तेल लें और थाई रैशेज पर लगाएं कर मालिश करें। इससे त्वचा की खुजली शांत हो जाती है।

छत्तीसगढ़ : देहव्यापार में महिला दलाल सहित 8 महिला हुईं गिरफ्तार

0

महासमुंद लंबे समय से तुमगांव में जिस्मफरोशी के कारोबार पर पुलिस लगाम लगाने में असफल रही है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने यहां दबिश देकर एक महिला दलाल सहित आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार दोपहर 40 वर्षीया महिला दलाल ननकी बाई उर्फ भूरी बाई के यहां छापा मारा जहां से कोलकाता बिलासपुर तिल्दा क्षेत्र की 7 महिलाएं पकड़ी गई। इन पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी महिला दलाल को कई बार पुलिस ने गिरफ्त में लिया है इससे पहले पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है बावजूद जिस्मफरोशी का यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के अनुसार यहां लंबे समय से जिस्मफरोशी के कारोबार की खबर मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश के असर से बाजार की गायब हुई रौनक

0

तीन चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। किसानों के लिए यह बारिश अब आफत बन गई है। गरज-चमक के साथ हो रही तेज बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी भर गया है और पकने को तैयार फसल गिर गई है। पिछले चार-पांच दिन से रुक रुक कर बारिश होने से किसानों को चिंता बढ़ गई है। बीती रात 60 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। कार्तिक में सावन जैसी झड़ी से खेत पानी-पानी हो गए हैं। लगभग पक चुकी फसल बारिश और हवा से खेतों में गिर गई है। धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। अपनी मेहनत की कमाई को नष्ट होते देख किसान चिंतित हैं। वहीं सामने दीपावली का त्योहार है, फसल की कटाई कर किसान उसे बेचकर त्योहार के समय खरीदारी करते हैं। ऐसे में फसल की कटाई भी नहीं कर पा रहे।

व्यापार भी प्रभावित, पटाखे दुकानों में सन्नाटा

बारिश से व्यापार भी प्रभावित है। लोग लिपाई पुताई ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। बाजारों में सन्नााटा है खासकर पटाखा व हार्डवेयर दुकान में ग्राहकी कम है। बारिश के कारण बधाों का उत्साह भी कम है मौसम साफ़ नहीं होने से वे भी दिवाली की खुशियाँ बाँट नहीं पा रहे हैं वरना पहले नजारा था की बधो एक हफ्ते पहले ही आतिशबाजी शुरू कर देते थे, लेकिन इस बार नजारा ही उल्टा है। बादल आसमानों से घिरा हुआ है रुक रुक कर हर इलाके में बारिश हो रही है। इससे लोगों में दिवाली का उत्साह भी फीका पड़ सकता है हालाँकि इधर मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि एक दो दिन में मौसम साफ़ हो सकता है जिससे सभी वर्ग को राहत मिल जाएगी।

सारा की तरह ही होगी तैमूर की पढ़ाई-लिखाई,बॉर्डिंग स्कूल को लेकर आई नई अपडेट

0

बॉलीवुड के सुपरस्टार किड् तैमूर अली खान 2 साल के हो चुके है।अब लगातार तैमूर की स्टडी पर हर किसी का ध्यान जा रहा है।जिसे लेकर काफी समय से करीना और सैफ ने भी अपनी राय रखी है।अब लीजिए इस सिलसिले में हाल ही में नया अपडेट सामने आया है जिसकी मानें तो तैमूर की पढ़ाई लिखाई भी अब बहन सारा अली खान की तरह ही होगी।जी हां सारा अली खान ने जिस तरह से अपनी डिग्री खत्म कर इंडस्ट्री में करियर बनाया है तैमूर भी इसी फॉर्मूले को अपनाने जा रहे है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने तैमूर को बॉर्डिंग स्कूल भेजने के बारे में अपनी राय दी है इस दौरान सैफ ने कहा कि-तैमूर को को किसी बोर्डिंग स्कूल में नहीं भेजा जा रहा है कम से कम 10वीं तक तैमूर बोर्डिंग स्कूल में नहीं पढ़ेंगे।हम उसे अपने पास रखना चाहते है वो सारा के जैसे ही अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले है।हालांकि इससे पहले जब सैफ और करीना से इस बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि इस पर जल्द ही दोनों बड़ा फैसला लेने वाले है।

बताना चाहेंगे कि सैफ अली खान यानि पटौदी ट्रेडिशनल के मुताबिक उनके परिवार के बच्चों को हरफोर्डशायर के ल़ॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल में भेजा जाता है सैफ ने भी यहीं से पढ़ाई की तो वही यहां से प्राइमेरी क्लासेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद वे विंचेस्टर कॉलेज गये थे सैफ से पहले उनके पिता टाइगर पटौदी भी इस परंपरा को पूरा कर चुके है।वही सारा अली खान ने न्यूयॉर्क से कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेडुएशन की डिग्री पूरी की है।अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तैमूर की ये स्टडी कहां से कैसे शुरु की जाती है।

छत्तीसगढ़ : राज्यस्तरीय सैनिक सम्मान और रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता आज

0

नो टेंशन क्लब, स्पर्श रक्तदान समिति एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम बोड़रा धनेली जिला बालोद के तत्वधान में राज्य स्तरीय एक दिवसीय सैनिक सम्मान समारोह एवं रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता शुक्रवार को बोड़रा-धनेली में होगी। शाम पांच बजे से लोकगीत एवं देश भक्ति गीत ओजस्वी साहू (बेबी आरू) प्रस्तुत करेंगे। छह बजे से आमंत्रित सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। शाम 7ः30 बजे से राज्य स्तरीय डीजे राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता होगा। छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद दिनेश ठाकुर एवं शहीद छगन कुलदीप जो देश के लिए अमर हो गए, उनके पराक्रम एवं शहादत को नमन करते हुए ऐसे जज्बे वाले सैनिक को सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजारी बालोद विधानसभा विधायक संगीता सिन्हा, अध्यक्षता जिला कलेक्टर रानू साहू करेंगी । वहीं अति विशिष्ट अतिथि जिला एसपी एमएल कोटवानी, छत्तीसगढ़ साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, जिला पंचायत बालोद सभापति ललिता साहू, जनपद पंचायत गुरुर सभापति तोषण साहू, होटल व्यवसाई संघ धमतरी अध्यक्ष पदमाकर वायकर, समाजसेवी बोड़रा दुर्ग दुर्गानंद साहू होंगे। एवं विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गुरुर डामेश्वरी कौशल साहू, जनपद पंचायत गुरुर उपाध्यक्ष तिलोक साहू, जनपद पंचायत गुरुर संचार एवं संकर्म समिति सभापति बुलेश्वर सिन्हा, जनपद पंचायत गुरुर सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति सभापति ताम्रध्वज यादव, जनपद पंचायत गुरुर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास स्थाई समिति सभापति रिखी राम साहूू, जनपद पंचायत गुरुर वन स्थाई समिति सभापति केशव सिन्हा, जनपद पंचायत गुरुर कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती दिनेश्वरी पन्नाालाल सिन्हा आदि होंगे ।

महापर्व दिवाली : दिवाली के दिन इन जगहों पर दीपक जलाना न भूलें, जानिए महत्व

0

दिवाली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता हैं इस पर्व को महापर्व भी कहा जाता हैं क्योंकि दिवाली पूरे पांच दिनों का त्योहार मानी जाती हैं दिवाली को सुख समृद्धि का पर्व भी कहा जाता हैं दिवाली की रात महालक्ष्मी की पूजा की जाती हैं वही कई घरों में महालक्ष्मी के साथ साथ भगवान श्री गणेश की भी पूजा की जाती हैं वही मान्यता हैं कि दिवाली की रात महालक्ष्मी धरती पर भ्रमण यानी की चक्र लगाने आती हैं

जिस वजह से पूजा की रात लोग अपने घर के दरवाजे खुले रखते हैं जिससे महालक्ष्मी उनके घर में प्रवेश करें और सदा के लिए घर में विराजमान हो जाएं। पूजा करने के साथ साथ दिवाली की रात दिये जलाना भी शुभ माना जाता हैं वही घरों में तो सब लोग दीपक जलाते हैं मगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा ही सुख शांति और समृद्धि के साथ साथ वैभव बना रहे, तो उसके लिए आप घर के अलावा और कुछ खास स्थानों पर भी दिवाली की रात को दीपक जरूर जलाए।

बता दें कि दिवाली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा से पहले पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। वही दीपक जलाने के बाद आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना हैं दिवाली की रात ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक परेशानी नहीं आएंगी। वही अगर आपके घर के पास कोई सुनसान स्थान हैं तो दिवाली की रात उस स्थान पर भी दीपक अवश्य ही जलाए। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

छत्तीसगढ़ : हरी सब्जियों की कीमतों में आग, भिंडी 40, गोभी 60 और ग्वारफल्ली 80 रुपये

0

हरी सब्जियों की कीमतों में आग लगी है। बरसात होने के कारण सब्जियों के हुए नुकसान के दाम बढ़ गए हैं। आलू और बैगन को छोड़कर अन्य सब्जियां 30 से 40 रुपये किलों के दर पर बिक रही है। ऐसे में लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि क्या खाए या न खाए। कई घरों में केवल आलू या आलू के साथ चने की सब्जी से ही काम चलाया जा रहा है।

बाक्स

प्याज, मिर्च व गोभी हाफ सेंचुरी पर

चिल्हर बाजार में प्याज अभी भी 50 रुपये किलो बिक रही है। प्याज के साथ ही फूलगोभी और ग्वालफल्ली भी सेंचुरी पार है। वहीं थोक बाजार में भिंडी 20 तो गोभी 30 रुपये किलो के रेट से बिक रही है।

बाक्स

करेला और टमाटर का रेट 40 रुपये किलो

करेला, टमाटर का दाम चिल्हर में 40 रुपये किलो है। वहीं मिर्ची 50 और शिमला मिर्च 50 रुपये किलो मिल रहा है। खीरा, मूली और हरी साग भी बाजार में 30 रुपये किलो है।

बाक्स

बालोद में इन जगहों से आती है सब्जियां

जिले के ग्रामीण इलाके नेवारीकला, मुल्ले, कुर्सीपार, ओरमा, शिकारीपारा, सांकरी, पर्रेगुड़ा, मालगांव, मड़वापथरा, अरौद, भेंगारी सहित आस पास के गांवों से आती है। वहीं कुछ सब्जियां जिले के पड़ोसी जिले धमतरी और राजनांदगांव से भी आतीं हैं।

बाक्स

क्या कहते हैं सब्जी बिक्रेता

सब्जी व्यापारी मनोहर गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण अंचलों से सब्जी की आवक तो हो रही है लेकिन बरसात के चलते गांव से आने वाले कोचिए मंडी आना बंद कर दिए हैं। जिसके चलते गांव से सब्जियों की आवक कम हो रही है।

बालोद में सब्जियों के भाव

सब्जी खुदरा

करेला 30 रुपये किलो

भिंडी 40 रुपये किलो

गोभी 60 रुपये किलो

कुमड;ा 30 रूपए किलो

भांटा 20 रुपये किलो

टमाटर 40 रुपये

मिर्ची 50 रुपये किलो

धनिया 150 रुपये किलो

गवार फल्ली देसी 80 रुपये किलो

लावा (मोटा मिर्च) 80 रुपये किलो

बंधे 40 रुपये किलो

बरबट्टी 40 रुपये किलो

बालोद

सब्जी के थोक विक्रेता के दाम

करेला 15 रुपये किलो

भिंडी 20 रुपये किलो

गोभी 30 रुपये किलो

कुमड़ा 15 रूपए किलो

भाटा 10 रुपये किलो

टमाटर 20 रुपये किलो

मिर्ची 30 रुपये किलो

धनिया 100 रुपये किलो

गवार फल्ली देसी 40 रुपये किलो

लावा मोटा मिर्च 40 रुपये किलो

बंधे 20 रुपये किलो

बरबट्टी 20 रुपये किलो