Home Blog Page 2402

छत्तीसगढ़ : सरकारी कर्मचारियों को पहली बार सात दिन पहले वेतन, एरियर्स भी…

0

प्रदेश में पहली बार दिवाली के चलते राज्य सरकार ने कर्मचारियों की अक्टूबर की सैलरी एक हफ्ता पहले ही बैंक खातों में पहुंचा दी है। यह रकम लगभग 1500 करोड़ रुपए है। यही नहीं, राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की एक किस्त भी उनके बैंक खातों में पहुंचा दी गई है, जो लगभग 500 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मार्कफेड के कर्मचारियों को लगभग एक करोड़ रुपए बोनस भी बांटा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह ऐलान किया था कि दिवाली के पहले कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन दे देंगे।  

वित्त विभाग के अफसरों की मानें तो त्योहार के पहले चालू महीने की वेतन देने की परंपरा है, लेकिन पिछले छह-सात साल बाद दिवाली के पहले पेमेंट हुआ है। कर्मचारियों की सैलरी 22 तारीख के अासपास खातों में पहुंचाने की तैयारी थी, लेकिन सर्वर में गड़बड़ी की वजह से मामला थोड़ा लेट हो गया। दरअसल जिलों को कोषालयों में बार-बार सर्वर खराब होने की वजह सैलरी खातों में नहीं जा पा रही थी। इसकी शिकायत वित्त विभाग के आला अफसरों से भी की गई। इसके बाद गुरुवार को सर्वर दुरुस्त करवाया गया। अफसरों के मुताबिक गुरुवार को 66 प्रतिशत कर्मचारियों की सैलरी उनके खातों में जा चुकी है। शुक्रवार यानी धनतेरस को दोपहर के बाद तक सभी की सैलरी खातों में चली जाएगी। 

छत्तीसगढ़ – आरपी मंडल हाेंगे राज्य के नए मुख्य सचिव, सुनील कुजूर की जगह लेंगे…

0

वरिष्ठ आईएएस अफसर आरपी मंडल राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे सुनील कुजूर का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र  सरकार ने एक्सटेंशन देने से इनकार कर दिया है। मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। वे 1987 बैच के अाईएएस हैं। वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर इस महीने रिटायर हो जाएंगे। भूपेश सरकार इस कोशिश में लगी हुई थी कि कुजूर को किसी भी हालत में एक्सटेंशन मिल जाए।

कई प्रयासों के बाद भी राज्य सरकार को इस बारे में सफलता नहीं मिली। मुख्य सचिव के लिए वर्तमान में मंडल के अलावा सीके खेतान और अमिताभ जैन के नामों की भी चर्चा है। लेकिन मंडल के नाम पर मुहर लगने की संभावना इसलिए अधिक है, क्योंकि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वासपात्र अफसरों में माने जाते हैं। 

 इसके अलावा मंडल को परफारमेंस देने वाले अफसरों की श्रेणी में शुमार किया जाता है। वैसे कहा जा रहा था कि सीके खेतान और मंडल के बीच इस पद के लिए जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा है। लेकिन सरकार का इशारा मंडल की तरफ जा रहा है। मंडल के पक्ष में एक बात और जा रहा है वह स्थानीय होने की बात है।

छत्तीसगढ़ : जिन सुषेण वैद्य ने बचाए थे लक्ष्मण के प्राण, उन्हें श्रीराम ने दिया था अपने ननिहाल में स्थान…

0

धनतेरस से दीपावली महापर्व की शुरूआत हो जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरह को ही समुद्र मंथन से भगवान धन्वन्तरि निकले थे। इन्‍हें आयुर्वेद की चिकित्सा करने वाले वैद्य आरोग्य का देवता कहते हैं। इन्होंने ही अमृतमय औषधियों की खोज की थी। धन्वन्तरि के प्राकट्य दिवस पर हम मृत संजीवनी विद्या के जानकार सुषेण वैद्य से जुड़ी कहानी बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 27 किलोमीटर की दूरी पर चंदखुरी गांव है। इसे भगवान राम की मां कौशिल्या का जन्म स्थान माना जाता है। इस गांव को औषधि ग्राम या वैद्य चंदखुरी भी कहा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि यहां सुषेण वैद्य का आश्रम था।

श्रीरामचरित मानस के लंका कांड में सुषेण वैद्य का जिक्र आता है। युद्ध में मेघनाद की शक्ति से श्रीराम के भाई लक्ष्मण अचेत हो गए थे। विभीषण ने राम को बताया कि लंका के राजवैद्य सुषेण लक्ष्मण को बचा सकते हैं। श्रीराम के कहने पर हनुमान जी सुषेण वैद्य को लंका से उनके भवन सहित ले आए थे। लक्ष्मण का परिक्षण करने के बाद सुषेण वैद्य ने उनका उपचार संजीवनी बूटी बताया था। सुषेण के बताए अनुसार हनुमान जी हिमालय से वह पर्वत उठा लाए थे, जिसमें बूटी थी।

सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी से दवा बनाकर लक्ष्मण को पुन: चेतन्य किया था। इसके बाद रामायण में कहीं भी सुषेण वैद्य का जिक्र नहीं आता है। हालांकि उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई थी। रावण के वध के बाद सुषेन ने श्रीराम से भेंट की और खुद को अपनी शरण में लेने का अनुरोध किया था। श्रीराम सुषेण वैद्य के अनुरोध पर उन्हें अपने साथ ले आए और उन्हें अपनी ननिहाल कौशल राज्य में भेज दिया। सुषेण वैद्य ने अपना शेष जीवन यही बिताया।

रायपुर जिले के चंदखुरी गांव में सुषेन वैद्य का मंदिर बना है, जिसमें एक बड़ा पत्थर भी रखा है, ऐसा माना जाता है कि सुषेण वैद्य इसी पत्थर पर बैठा करते थे। मंदिर के पुजारी संतोष चौबे के अनुसार मान्यता है कि सुषेण वैद्य के मंदिर की मिट्‌टी या भभूत लगाने से कई लोगों की बीमारियां ठीक हो चुकी हैं।

Health tips : शराब छोड़ने से शरीर को होते हैं ये 5 फायदें, जानें

0

सभी जानते हैं शराब पीना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता लेकिन फिर भी लोग शराब पीते ही हैं। शराब पीना तब तक बुरा नहीं है, जब तक यह आदत न बन जाए। लगातार शराब पीने से आपके शरीर में ऐसी कई बीमारियां घर बना लेती हैं, जो वक्त बीतने के साथ-साथ आपको परेशान कर सकती है। वहीं, आप अगर शराब पीना छोड़ देते हैं, तो उससे आपके शरीर में कई बदलाव होते हैं-


लगातार शराब पीने से आपका वजन या तो बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है या घट जाता है। ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी सेहत अच्छी हो रही है, बल्कि इससे आप कमजोर हो रहे हैं। शराब छोड़ने से भूख बढ़ती है, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से मजबूत बनता है।

शराब छोड़ने से बॉडी में विटमिन सी का लेवल बढ़ जाता है और यह विटमिन हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी होती है।

शराब पीने की वजह से न सिर्फ याददाश्त कमजोर हो जाती है और मानसिक परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इसकी वजह से व्यक्ति डिप्रेशन का भी शिकार हो जाता है। लेकिन शराब छोड़ने के बाद ये सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। व्यक्ति की सोचने की क्षमता बढ़ जाती है और वह सही ढंग से फैसला ले पाता है।

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, शराब छोड़ने के बाद वजन सामान्य होने लगता है, थकान कम महसूस होती है और व्यक्ति फिट रहने लगता है। इसके अलावा नींद भी सही आने लगती है।

शराब पीने से बहुत-सी चितांए मन को घेरे रखती हैं। दिमाग में कई तरह की नकरात्मकताएं घर कर आती है। शराब छोड़ने से सकरात्मकता का संचार होता है।

यहां भूतों का अस्तित्व को साबित करने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

0

लोगों में जागरुकता पैदा करने और जादू-टोना एवं अंधविश्वास से जुड़ी अन्य कुप्रथाओं को दूर करने के मकसद से गंजम जिले के शीर्ष अधिकारी ने भूतों का अस्तित्व साबित करने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

गंजम जिला कलेक्टर विजय अमृत कुलांज ने बुधवार को दावा किया था कि उनकी जानकारी के मुताबिक भूत नहीं होते। कुलांज ने कहा, ‘अगर कोई भूत के अस्तित्व को साबित कर दे या अंधविश्वास की प्रथाओं को तर्कसंगत ठहरा दे, तो मैं उस व्यक्ति को 50,000 रुपये का इनाम दूंगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई बीमारी जादू-टोने की वजह से नहीं होती। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि उनके रिश्तेदार जादू-टोना किए जाने की वजह से बीमार पड़ गए। बीमार व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाने की बजाए, वे काला जादू करने वालों के पास जाते हैं। कलेक्टर ने कहा, ‘मैं लोगों को दूसरों को दोष देने की बजाए बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की सलाह दूंगा।’

कलेक्टर की यह घोषणा जिले में जादू-टोना को लेकर हाल में हुई दो घटनाओं के मद्देनजर आई है। जादू-टोना के संदेह पर जिले के गोपापुर गांव के कई ग्रामीणों ने छह लोगों के दांत निकाल लिए थे और जबरन उन्हें इंसानी मल खिलाया था।

दूसरी घटना हाल ही में जगन्नाथ प्रसाद में हुई। पुलिस ने गोपापुर और जगन्नाथ प्रसाद घटना में क्रमश : 35 और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कुछ गांवों में लोग काला जादू के संदेह में कुछ परिवारों को बहिष्कृत कर देते हैं।

करतारपुर गलियारे में यात्री अधिकतम 11,000 रुपये और सात किलो का एक बैग ले जा सकेंगे

0

पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्री अधिकतम 11,000 रुपये और सात किलोग्राम का एक बैग ही ले जा सकेंगे. उन्हें धर्मस्थल के अलावा कहींऔर जाने की इजाजत नहीं होगी.

गृह मंत्रालय ने करतारपुर के तीर्थयात्रियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इसके मुताबिक, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 75 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों को समूह का हिस्सा बनकर यात्रा करनी होगी. तीर्थयात्रा के दौरान पर्यावरण के अनुकूल सामग्री (जैसे कपड़े के बैग) का इस्तेमाल करना होगा और क्षेत्र की स्वच्छता को बनाये रखना होगा. तीर्थयात्री सुबह के वक्त रवाना होंगे और उन्हें उसी दिन लौटना होगा. पाकिस्तान के नरोवाल जिले के गुरुद्वारा दरबार साहिब में जाने के इच्छुक सभी तीर्थयात्रियों को एक ऑनलाइन पोर्टल (प्रकाशपर्ब550.एमएचए.जीओवी.इन) पर अग्रिम पंजीकरण करवाना होगा. अकेले पंजीयन करवा लेने भर से उन्हें यात्रा का अधिकार नहीं मिल जायेगा. जिन आवेदकों को यात्रा की इजाजत दी जायेगी उन्हें इस बारे में यात्रा की तिथि से चार दिन पहले इस बारे में सूचित किया जायेगा. ऐसे में आवेदकों को अपनी यात्रा की तैयारी पहले से करके रखना होगी.

तीर्थयात्रियों को केवल श्री करतारपुर साहिब जाने की इजाजत होगी, वह इसके अलावा कहीं बाहर नहीं जा सकेंगे. गृह मंत्रालय ने कहा है कि वहां केवल 11,000 रुपये नकदी ले जायी जा सकती है. इसके अलावा पेयजल समेत सात किलो तक का केवल एक ही बैग ले जाने की इजाजत होगी. पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक में पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स (पीटीबी) के भीतर धूम्रपान, मदिरापान और तंबाकू के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी. तेज आवाज में संगीत बजाना और बिना अनुमति अन्य लोगों की तस्वीरें लेने की मंजूरी नहीं होगी. प्रत्येक श्रद्धालु को 20 डॉलर शुल्क का भुगतान करना होगा. भारत ने पाकिस्तान से भारतीय श्रद्धालुओं से शुल्क नहीं वसूलने का आग्रह किया था.

डेरा बाबा नानक-करतारपुर साहिब गलियारे के रोजमर्रा के कामकाज को देखने के लिए पंजाब के डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के उपायुक्त-सह-मुख्य प्रशासक की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय पैनल करतारपुर साहिब कॉरिडोर कार्यकारी समिति का गठन किया गया है. गुरुद्वारा दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताये थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित करतारपुर गलियारे का आठ नवंबर को औपचारिक रूप से उदघाटन करेंगे. तब तक वहां अत्याधुनिक पैसेंजर टर्मिनल बनकर तैयार हो जायेगा. वहां तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों के लिए एक सुविधा केंद्र भी होगा, भोजन की दुकानें, पार्किंग स्थल बनाये जाएंगे और सुरक्षा बिंदु भी बनाये जायेंगे.

बृहस्पतिवार को भारत और पाकिस्तान ने ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे को चालू करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किये. पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुद्वारा दरबार साहिब तक भारतीय तीर्थयात्रियों की वीजा रहित यात्रा पर सहमति बनी थी. इसके लिए तीर्थयात्रियों को केवल अपने पासपोर्ट लेकर जाना होगा. समझौते के तहत, श्रद्धालु सुबह के समय यहां पहुंचेंगे और गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर शाम तक लौटेंगे. हर दिन कम से कम 5,000 श्रद्धालुओं को बिना वीजा के इस पवित्र स्थल तक आने की अनुमति दी जायेगी. यह गलियारा सालभर और हफ्ते में सातों दिन चालू रहेगा.

भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना इन बीमारियों का हो जाएंगे शिकार

0

भुट्टा खाने का असली मजा बारिश के दिनों में है. भुट्टे पर लगा मसाला और नींबू इसके स्वाद को और भी ज्यादा दुगना कर देते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि भुट्टा खाना जितना टेस्टी लगता है. उतना ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

दरअसल भुट्टे के अंदर प्रोटीन और फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. जोकि आपकी हड्डिया को मजबूत बनाती है. इसी के साथ ही ये आपके शरीर को ताकत देने का भी काम करते हैं. लेकिन कभी भी खाना खाने के बाद भूलकर भी पानी पीने की गलती न करें. भुट्टा खाने के बाद तुरंत पानी पीने से आप कई सारी बिमारियों को अपने घर में न्यौता दे देंगे.

कहा जाता है कि भुट्टा भारी होता है और इसे खाने के बाद पानी पीने से पेट भर जाता है. जिसके चलते आपके पेट में ऐठन और सड़न होने लगती है. भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाब्लॉजिम तेज हो जाता है. इसी के चलते भुट्टा खाने के बाद कभी भी पेट भर कर पानी नहीं पीना चाहिए.

इसी के साथ भुट्टा खाने के बाद तुरंत दूध भी नहीं पीना चाहिए. ऐसा करने से शरीर की चर्बी जमा हो जाती है. क्योंकि दोनों ही गरिष्ठ होते हैं. वहीं भुट्टा खाने के बाद जूस पीना भी किसी खतरे से खाली नहीं होता है. इसको पीने से यह आपके पोषक तत्व अवशोषित करने की प्रक्रिया को रोक देता है.

मुस्लिम डिलीवरी बॉय लेकर आया खाना, कस्टमर ने लेने से किया इनकार

0

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी से एक कस्टमर ने केवल इसलिए खाना लेने से मना कर दिया, क्योंकि डिलीवरी बॉय मुस्लिम था. हैदराबाद में अजय कुमार नाम के एक शख्स ने स्विगी से खाना ऑर्डर किया. खाना ऑर्डर करते वक्त अजय कुमार ने लिखा था कि डिलीवरी बॉय हिंदू होना चाहिए. जब डिलीवरी बॉय मुस्लिम निकला तो उन्होंने खाना लेने से मना कर दिया. कुछ महीनों पहले जोमैटो को भी ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा था.

खबर के मुताबिक, ये घटना सोमवार, 21 अक्टूबर की है.अजय ने फलकनुमा के ग्रैंड बावर्ची रेस्टोरेंट से स्नैक आइटम चिकन-65 ऑर्डर किया था. ऑर्डर देते वक्त अजय ने लिखा था कि खाने को कम स्पाइसी रखें और ‘डिलीवरी बॉय हिंदू हो. सभी रेटिंग इसी पर बेस्ड होगी.’ ये डिलीवरी मुदस्सर उमर नाम के डिलीवरी बॉय को मिली.

जब उमर ने एड्रेस पूछने के लिए अजय को फोन किया, तो उन्होंने उसका नाम पूछा. बतौर उमर , ‘उन्होंने मुझसे मेरा नाम पूछा और जब मैंने बताया तो वो गुस्सा हो गए. उनकी पसंद का खयाल नहीं रखने पर वो मुझपर चिल्लाने लगे. उन्होंने कहा कि वो ऑर्डर को रिजेक्ट कर रहे हैं क्योंकि मैं एक मुस्लिम हूं.’

इसके बाद, अजय कुमार ने स्विगी के कस्टमर केयर पर फोन कर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई. अजय ने कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से अपना ऑर्डर कैंसल करने और पैसे वापस करने के लिए कहा. जब एग्जीक्यूटिव ने उन्हें बताया कि 95 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लगेंगे और बाकी बची राशि 5-7 वर्किंग डे में उनके अकाउंट में रिफंड कर दी जाएगी, तो अजय ने कहा कि उन्हें पैसे खोने से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वो एक मुस्लिम का डिलीवर किया हुआ खाना स्वीकार नहीं करेंगे.

साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे उमर ने कहा कि चूंकि वो ग्राहक के पास थे, इसलिए ऑर्डर उन्हें मिल गया. मुंबई मिरर से उमर ने कहा’फैक्ट यही है कि स्विगी किसी के धर्म पर नहीं जाता है. आपको फलकनुमा एरिया में कोई हिंदू डिलीवरी बॉय नहीं मिलेगा.’

इस मामले पर राजनीतिक पार्टी मजलिस बचाओ तहरीक (MBT) के अध्यक्ष अमजादुल्लाह खान ने कहा कि कोई धर्म के आधार पर खाने को कैसे मना कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘ग्रैंड बावर्ची रेस्टोरेंट भी एक मुस्लिम का ही है. शायद, कस्टमर को ये मालूम न हो.’ खान ने कहा कि उन्होंने स्विगी से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा है. लेकिन अब तक स्विगी का इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है.

VIDEO : विद्युत जामवाल की नई फ़िल्म ‘कमांडो 3’ में होगा एक्शन का फुल डोज़

0

विद्युत जामवाल की आने वाली फ़िल्म ‘कमांडो 3’ का ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हो गया है. यह कमांडो सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म है. फ़िल्म में एक्शन का दमदार डोज़ देखने को मिलेगा. ये फ़िल्म एक्शन प्रेमियों के लिए तोहफ़ा साबित होगी.

विद्युत जामवाल एक्शन फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी यह फ़िल्म भी उनकी दूसरी फ़िल्मों की तरह एक्शन पैक्ड है. विद्युत की फ़िल्मों की ख़ास बात ये है कि वो ज़्यादातर स्टंट्स ख़ुद ही करते हैं.

कमांडो सीरीज़ की पहली फ़िल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी. इसके बाद 2017 में इसका दूसरा पार्ट आया था. इन दोनों ही फ़िल्मों को दर्शकों ने पसंद किया था. अब देखना ये है कि ‘कमांडो 3’ को दर्शक कितना पसंद करते हैं.

‘कमांडो 3’ का ट्रेलर देखकर पता लग रहा है कि फ़िल्म में धमाकेदार एक्शन के साथ-साथ ढ़ेर सारी देशभक्ति भी भरी हुई है. फ़िल्म में विद्युत आतंकवादियों से लड़ते हुए नज़र आएंगे.

इस फ़िल्म में ज़बरदस्त एक्शन के साथ-साथ धमाकेदार डायलॉग्स भी हैं. आपको ट्रेलर में भी विद्युत और गुलशन देवाइया के धारदार डायलॉग्स सुनने को मिल जाएंगे.

‘कमांडो 3’ में विद्युत के अलावा अदा शर्मा, अंगीर धर, गुलशन देवाइया अहम किरदार निभा रहे हैं. फ़िल्म को आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं. फ़िल्म 29 नवंबर को रिलीज़ होगी.

रात को सोने से पहले पानी का सेवन करने से टेंशन होती है दूर

0

‘जल ही जीवन है’

पानी पीना सेहत के लिए कितना लाभदायक है ये हम सब जानते है| प्रातः उठते ही पानी पीने के अद्भुत फायदे भी आप सब जानते है लेकिन सोने से पहले पानी के क्या लाभ है शायद आप इस बात से अनजान है| पानी अगर हम सही समय पर पीयें तो यह हमारे लिए अमृतबाण के सामान है| प्राचीन आयुर्वेद में भी पानी पीने के कई लाभ के विषय में बताया गया है|

प्रातः अगर आप नियमित रूप से पानी पीते है तो यह आपके शरीर की गंदगी साफ़ करता है| यह गंदगी मूत्र के रूप में हमारे शरीर से बाहर निकल जाती है जिससे हमारे शरीर में एनर्जी और ताज़गी आ जाती है| पानी के इस्तेमाल से शरीर का रक्त साफ़ हो जाता है और चेहरे पर तेज़ आ जाता है| आइये जानते है रात को सोने से पहले पाने पीने के फायदे –

टेंशन भगाये अच्छी नींद लाये – रात को सोने से पहले पानी का सेवन करने से आपकी टेंशन दूर होती है और आपको सुखद नींद आती है|

मजबूत मांस पेशियां बनती है – रात को सोने से पहले पानी का सेवन करने से हमारे शरीर के अंदर नयी कोशिकाऐं जन्म लेती है जो कि हमारी मांस पेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है| सोने से पहले पानी पीने से हमारे दिनभर की थकान दूर हो जाती है| अगर आपको दिन में किसी बात की परेशानी या टेंशन सत्ता रहा है तो रात को सोते समय आप इस गिलास पानी पी लें| इससे आपको मानसिक अवसाद से मुक्ति मिल जाएगी|

पाचन तंत्र करे दुरुस्त – रात्रि में सोने से पहले अगर हम पानी पीते है तो इससे हमारा पेट एकदम साफ़ हो जाता है जिससे पाचन सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलता है| पानी पीना पेट साफ़ करने का कारगर घरेलु उपाय है|

हार्ट अटैक से बचाए – रात को पानी पीने से हमे कभी दिल की बीमारियां नहीं लगती| रात में पानी पीने से हार्ट अटैक की बीमारियां नहीं रहती और शरीर में रक्त का संचार भी सुचारु रूप से होने लगती है| हार्ट अटैक की समस्या का खतरा नहीं रहती रहता|