Home Blog Page 2412

बंदरों की वजह से कुंवारी है इस गांव की लड़कियां, वजह कर देगी हैरान

0

अपने पिता के घर से डोली में बैठकर अपने पिया के घर जाना हर लडक़ी का ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार का ख्वाब होता है। लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां लड़कियों और उनके परिवार के इस ख्वाब को पूरा करने के बीच में आ रहे हैं वहां के बंदर जिनकी वजह से गांव की लड़कियां कुंवारी हैं।

दरअसल, बिहार के पटना से 75 किमी दूर जिला भोजपुर पड़ता है। इस जिले में रतनपुर नामक गांव है। इस गांव में बंदरों का इतना आंतक है कि यहां लोग बारात लेकर आने से कतराते हैं, ये पूरा गांव बंदरों के आंतक से परेशान है और अब इसी वजह से यहां की लड़कियों की शादी भी नहीं हो पा रही है क्योंकि बाकी सभी गांवों के लोग यहां बारात लाने से डरते हैं।

यहां लोग बारात लाने से इसलिए कतराते हैं क्योकि यहां इतने बंदर हैं जो कि लोगों को लहुलुहान करने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं। इसलिए यहां लोग बारात लाने से डरते हैं और इसी वजह से यहां की लड़कियां भी कुंवारी हैं।

अभी कुछ समय पहले यहां एक बारात आई थी। खुशी में मग्न, हंसते-गाते लोग यहां की एक लडक़ी को ब्याहने आए थे लेकिन इसी बीच उन पर बंदरों के एक झुण्ड ने हमला कर दिया और कईं लोगों को लहुलुहान कर दिया। सिर्फ इसी गांव का नहीं, बल्कि आस-पास के कईं गांवों का भी यही हाल है और इसी वजह से यहां की लड़कियां कुंवारी हैं।

ये है चमत्कारी मंदिर, मुर्दे जिंदा हो जाते हैं यहां

0

भारत को अगर मंदिरो का देश कहें तो गलत नहीं होगा यहां मौजूद प्रत्येक मंदिर अपनी किसी न किसी खासियत के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं लेकिन आज हम जिस मंदिर के बारें में आपको बताने जा रहे हैं उसको जानकर आपकों भी यकीन नहीं होगा ये एक ऐसा मंदिर है जहां जाते ही मुर्दे भी जिंदा हो जाते हैं।

यह मंदिर उत्तर भारत के उत्तराखंड में स्थित है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां आने वाले मृत लोग भी जिंदा हो जाते हैं और उठकर चलने लगते हैं। ऐसी खबरों की कोई कमी नहीं है जिनमें हमें पढ़ने को मिलता है कि मरने के बाद कोई व्यक्ति अचानक जिंदा हो जाता है। उत्तराखंड के जिस मंदिर के बारे में हम बात कर हैं वह चमत्कारी शक्तियों से भरा हुआ है।

देहरादून से करीब 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर मूल रूप से भगवान शिव का मंदिर है। लाखामंडल नाम की जगह पर स्थित यह मंदिर अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में काफी मशहूर है।

बताया जाता है कि यहां हुई खुदाई के दौरान अनेक शिवलिंग पाए गए थे जिन्हें काफी प्राचीन बताया जा रहा था। भगवान शिव की चमत्कारी शक्तियों से भरपूर इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू हैं जिसका मतलब ये है कि यह शिवलिंग स्वयं ही प्रकट हुआ है।

कुत्ते ने अपने ही मालिक को मारी गोली, वजह कर देगी हैरान

0

अमेरिका के आयोवा शहर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर 51 साल के एक आदमी को अपने ही पालतू कुत्ते के साथ खेलना काफी महंगा पड़ा गया। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

इस शख्स ने इमरजेंसी नंबर डायल करके बताया कि उसे उस ही के पालतू कुत्ते ने गोली मार दी है। यह सुनकर पुलिस को भी झटका लगा। वह सोच में पड़ गए कि यह कैसे हो सकता है। यह घटना उस वक्त घटी जब यह पालतू कुत्ता अपने मालिक के साथ खेल रहा था।

फोर्ट ब्रिज के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम रिचर्ड रेम्मे है। जो कि अपने क्रॉस ब्रिड कुत्ते बालेव को अपनी गोदी में कूदना सीखा रहे थे। इसी दौरान उनके डॉग ने उनकी पिस्टल की सेफ्टी क्लिप खोल दी। ऐसे में जब डॉग ने दुबारा से गोदी में आने के लिए छलांग लगाई तो कुत्ते की पैर की उंगलियों में पिस्टल का ट्रिगर फंस गया और गोली चल गई।

जिसके बाद रिचर्ड ने इमरजेंसी सर्विस 911 पर कॉल करके कहा कि उनके कुत्ते ने उनको गोली मार दी है। रिचर्ड ने बताया कि गोली उनके पैर में लगी और अच्छी बात यह रही कि गोली से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। वही सिटी पुलिस चीफ रोजर पोर्टर का कहना है कि कुत्ते द्वारा गोली मारने की यह पहली घटना है। ऐसी घटना उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी।

ये है कलयुग की द्रौपदी, रहती है 5 पतियों के साथ

0

दुनियाभर में ना जाने कितने हे ऐसे लोग है जो दो शादियां कर लेते हैं लेकिन आज हम जिस महिला के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होंने दो नहीं बल्कि पांच शादियां कि वो भी एक साथ।

दरअसल में हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उनका नाम रजो है और वह उत्तराखंड की रहने वाली है। रजो ने एक परिवार में रहने वाले पांच भाइयों से शादी की और सभी के साथ रहने लगी। वह पांचो को एक जैसा रखती हैं और पांचो से एक जैसे व्यवहार करती हैं। रजो अपने सभी पतियों के साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाती है और उनका एक बेटा भी है। अब सवाल ये आता है कि रजो ने ऐसा किया क्यों..?

रजो का कहना है कि जहां वह रहती हैं वहां पर लड़कियों की संख्या कम है इसी वजह से उनकी शादी एक ही घर के पांच भाइयों से करवा दी गई हालांकि उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

पांचो पति रजो की देखभाल करते हैं और पांचो के बीच कभी रजो को लेकर तनाव या लड़ाई नहीं हुई। रजो हर पति को खुश रखती हैं और सभी से बहुत प्यार करती हैं। रजो ही नहीं कई ऐसी लडकियां है जिनकी शादी एक ही परिवार के दो या तीन लड़को से करवा दी जाती हैं। ऐसा सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि तिब्बत में भी होता है क्योंकि वहां भी लड़कियों की कमी हैं।

ये है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, पैसे गिनने के लिए रखा है नौकर

0

भिखारी अगर भीख नहीं मांगेगा तो क्या करेगा। यह बात तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको ऐसे अमीर भिखारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी महीने की कमाई करीब एक लाख रुपए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उसका दो मंजिला खुद का मकान भी है।

भिखारी का नाम सुनते ही मन में पहला ख्याल आता है कि इसके पास न तो खाने को होगा और न ही रहने का ठिकाना। अगर आप अब तक यही सोचते रहे हैं तो यह खबर भिखारियों के बारे में आपके ख्याल को पूरी तरह से बदल देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये भिखारी कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास है।

चीन की राजधानी बीजिंग में यह भिखारी घंटों तक सड़कों पर भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। हर महीने के अंत तक इस भिखारी की कमाई हजार-दो हजार नहीं बल्कि एक लाख तक हो जाती है। यही नहीं इस भिखारी ने अपने लिए चीन की राजधानी में दो मंजिला मकान भी बनवाया है।

यह भिखारी हर महीने अपने परिवार के 3 सदस्यों की पढ़ाई की फीस भी भरता है। इसके साथ ही हर महीने पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करने से पहले यह सभी पैसे एक साथ ले जाता है। इसके लिए यह भिखारी सारे नोट पोस्ट ऑफिस के फर्श पर बिखेर देता है।

नोट को गिनने में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भी इस भिखारी की मदद करते हैं। लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे की इसकी मदद करने वाले कर्मचारियों को ये 1000 रुपए टिप भी देता है।

क्या आप जानते हो कि नाथूराम गोडसे ने आखिर महात्मा गाँधी को क्यों मारा ?…

0

आपके भी मन में यह जरूर आया होगा की आखिर किसने हमारे महात्मा गाँधी को मारा था और मारने की आखिर वजह क्या थी। पहले तो आपको यह बता दे की महात्मा गाँधी को नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गोली मारी थी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को गोली मारने के अपराध में नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फांसी दे दी गई थी।

कौन था नाथूराम गोडसे

नाथूराम गोडसे का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उसने हाई स्कूल की पढाई बीच मे छोड़ दी थी गोडसे और उसके भाई राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़े हुए थे। उसने कुछ समय बाद अपना एक संघ भी बनाया। जिसका नाम हिंदू राष्ट्रीय दल रखा था। उसने एक समाचार पत्र भी निकला जिसको हिंदू राष्ट्र का नाम दिया। उसको लिखने का बहुत शौक था उसके कई आर्टिकल और लेख कई समाचार पत्रों में छपते रहते थे।

शुरू में वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पक्का अनुयायी था। लेकिन कुछ समय बाद वह गाँधी जी की नीतियों के खिलाफ हो गया। उसको यह लगने लगा की गांधीजी ने अपनी ‘आमरण अनशन’ नीति से हिंदू हितों का गला घोंटा दिया है।

गोडसे ने महात्मा गाँधी को क्यों मारा

वैसे आज तक गाँधीजी की मृत्यु का असल कारण क्या था किसी को नहीं पता चल पाया है लेकिन गोडसे के बयान और तर्क के आधार पर हमारे कुछ बुद्धि जीवियों ने इसके कुछ कारण बताए है।

गोडसे यह मानता था की महात्मा गाँधीजी ने ही देश का विभाजन किया है हमारे गाँधीजी ने दोनों देशों में अच्छी छवि बनाए रखने के चक्कर में देश के दो टुकड़े होने दिए।

गोडसे गाँधीजी से तब और नाराज हो गया जब कश्मीर समस्या के बावजूद जिन्ना ने गांधीजी के पाकिस्तान दौरे की सहमति दी है। उसको लगा गांधीजी को मुसलमानों के प्रति कुछ ज्यादा ही दया भावना है और हिंदुओं की भावनाओं की बिलकुल परवाह नहीं है गोडसे का मानना था की गाँधीजी एक साधु हो सकते हैं लेकिन एक राजनीतिज्ञ कभी नहीं हो सकते है।

कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने पाकिस्तान को वादे के अनुसार 55 करोड़ रुपये नहीं दिए। लेकिन गाँधी कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ थे उन्होंने आमरण अनशन करने की धमकी भी दी। जिसको देखते हुए गोडसे को लगा कि गांधीजी मुस्लिमों के लिए ज्यादा ही दयावान है।

अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ होटल के कमरे में पकड़ी गई थी बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री नाम जानकर रह जाओगे दंग !

0

आज इस आर्टिकल में मां को एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जो होटल के कमरे में एक डॉन के साथ पकड़ी गई थी।

हम जिस अभिनेत्री के बात कर रहे हैं उसका नाम मोनिका बेदी है मोनिका दिखने में बेहद हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस है मोनिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में तेलुगु फिल्म ‘ताज महल’ से की थी|लेकिन उस समय यह एक्ट्रेस ज्यादा सुर्ख़ियों में आ गई जब जब अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ यह एक होटल में मिली थी।

मोनिका बेदी का अंडरवर्ल्ड के डॉन अबू सलेम के साथ रिश्ता था और इसी कारण से वह बॉलीवुड के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी धमकी दिया करती थी।

लेकिन उस घटना के बाद इनका बॉलीवुड कैरियर चौपट हो गया और यह दोबारा कभी फिल्मों में नजर नहीं आई।

अलर्ट! चाइनीज पटाखे बेचते या जलाते पकड़े गए तो होगी सजा, सरकार ने जारी किया आदेश…

0

दिवाली से ठीक पहले सरकार ने चाइनीज पटाखों (Chinese Crackers) पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. सोमवार को कस्‍टम विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर (Principal Commissioner of Customs) ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि पटाखों के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. अगर कोई व्‍यक्ति चाइनीज पटाखों को रखता है, बेचता है या फिर किसी तरह से इसकी डीलिंग करता है तो उन्‍हें कस्‍टम एक्‍ट 1962 के तहत दंडित किया जाएगा.

खतरनाक केमिकल्स से बचने के ​लिए लगा प्रतिबंध
बता दें कि सरकार की तरफ से जारी इस नोटिस में कहा गया है कि चाइनीज पटाखों का आयात और भारतीय बाजार में इनका इस्‍तेमाल चिंता का विषय है. चाइनीज पटाखों के आयात पर प्रतिबंध है और यदि किसी व्‍यक्ति के पास यह पाया जाता है तो उन्‍हें कस्‍टम एक्‍ट के तहत दंडित किया जा सकता है. इस नोटिस में कहा गया है कि चाइनीज पटाखों का इस्‍तेमाल सरकार के एक्‍सप्‍लोजिव रूल्‍स 2008 (Explosive Rules 2008) के खिलाफ है और यह हानिकारक है. इनमें लेड, कॉपर, ऑक्‍साइड और लीथियम जैसे प्रतिबंधित केमिकल्‍स का इस्‍तेमाल किया जाता है. ये केमिकल्‍स इंसानों के लिए खतरनाक होने के साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हैं.

ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि पटाखों की लेबलिंग डिटेल्‍स देखकर ही खरीदारी करें. अगर कोई आम नागरिक इस तरह के पटाखों की सेल संबंधित जानकारी रखता है तो वो चेन्‍नई कस्‍टम कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 044-25246800 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं.

विवाद के बाद ‘सिर्फ ब्राह्मणों के लिए’ फ्लैट की बिक्री का विज्ञापन वापस…

0

तमिलनाडु के त्रिची में ‘सिर्फ ब्राह्मणों के लिए’ फ्लैट बेचने संबंधी विज्ञापन को लेकर विवाद हुआ तो बिल्डर कंपनी ने विज्ञापन वापस ले लिया. ये विज्ञापन शहर के श्रीरंगम क्षेत्र में प्रस्तावित रिहायशी प्रोजेक्ट के लिए था. मंगलवार को विज्ञापन हटाने के साथ बिल्डर कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया कि वो किसी धर्म या जाति के ख़िलाफ़ नहीं है.

बिल्डर कंपनी ‘ओम शक्ति कंस्ट्रक्शन’ के जनरल मैनेजर अंबु ने इंडिया टुडे टीवी को बताया, “हमारा शुरुआत में प्लान सिर्फ शाकाहारियों को फ्लैट बेचने का था लेकिन प्रिंटर ने ग़लती से ‘सिर्फ ब्राह्मणों के लिए’ छाप दिया. हम किसी जाति या धर्म के ख़िलाफ़ नहीं हैं. हम किसी को भी फ्लैट बेचने के लिए तैयार हैं.”

बिल्डर कंपनी ने तीर्थनगरी श्रीरंगम के मेलुर रोड पर प्रस्तावित ‘श्री शक्ति रंगा अपार्टमेंट्स’ प्रोजेक्ट के लिए विज्ञापन निकाला था. इसके मुताबिक रिहाइशी प्रोजेक्ट में बिक्री के लिए कुल 13 यूनिट थे जो दो महीने में रहने के लिए तैयार हो जाते.

याचिका देकर की थी कार्रवाई की मांग

सोमवार को तमिलनाडु अनटचेबिलिटी इरेडिकेशन फोरम (TNUEF) ने त्रिची के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एस सिवारासु को याचिका देकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. याचिका में कहा गया, “ये आधुनिक युग में नए तरीके की छुआछूत है और विज्ञापन का मकसद ये संदेश देना था कि फ्लैट दलितों और अल्पसंख्यकों को नहीं बेचे जाएंगे.”

TNUEF के जिला सचिव विनोद मणि ने कहा कि इस तरह के विज्ञापन समाज के विभिन्न वर्गों को और बांटने वाले हैं. फोरम ने श्रीरंगम पुलिस में भी दर्ज कराई शिकायत में बिल्डर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की. श्रीरंगम पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए बिल्डर कंपनी को नोटिस भेजा है.

दिवाली पर जियो ने दिए ग्राहकों को गिफ्ट, मिल रहा 700 रुपए से ज्यादा का लाभ और नए रिचार्ज

0

 रिलायंस जियो ने दिवाली के मौके पर अपने ग्राहकों को गिफ्ट दे दिया है। कंपनी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए दिवाली ऑफर्स जारी कर दिए हैं, जिसमें ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट पर जियो फोन, फ्री डेटा ऑफर्स और नया ऑल इन वन रिचार्ज प्लान जारी किया है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो नए जियो फोन गिफ्ट करने के लिए भी ऑफर दे रही है, जिस पर कंपनी टॉक टाइम और डेटा दोनों का प्लान भी प्रदान कर रही है। 

Jio Phone Diwali 2019 Offer

दिवाली को ध्यान में रखकर जियो अपने 4जी फीचर फोन यानी जियो फोन पर आकर्षक ऑफर प्रदान कर रही है। इस दिवाली जियो फोन को आप सिर्फ 699 रुपए में खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत 1500 रुपए है। यानी इस फोन पर कंपनी 50 फीसदी से ज्यादा का डिस्काउंट प्रदान कर रही है। साथ में आपको एक 4जी फोन भी मिलेगा। Volume 0% 

Jio free data offer

अगर आप नया जियो फोन खरीदते हैं तो आपको कम से कम 99 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। जिसमें आपको लगभग 700 रुपए का फ्री डेटा लाभ मिलता है। ये डेटा लाभ यूजर्स को पहले सात 99 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा। 

नॉन जियो ग्राहकों से बातचीत के लिए जियो 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का आईयूपी टॉप अप जारी किया है। जो अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है। 10 रुपए के टॉप अप पर 124 मिनट व 1 जीबी डेटा और 100 रुपए के टॉप अप पर 1,362 रुपए और 10 जीबी डेटा मिलता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में जियो ने ऑल इन वन रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। इन प्लान्स की शुरुआत 222 रुपए से होती है, जिसमें 56 जीबी डेटा (प्रतिदिन 2 जीबी डेटा) 28 दिनों के लिए मिलता है। वहीं 333 रुपए के प्लान में 112 जीबी डेटा 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। 444 रुपए का प्लान 168 जीबी डेटा और 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।

इन सभी प्लान में डेटा के अतिरिक्त 1000 नॉन जियो कॉलिंग मिनट्स, 100 एसएमएस और जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही जियो ने 555 रुपए का भी एक प्लान जारी किया है, जो 84 दिनों की वैधता 168 जीबी डेटा और 3000 नॉन जियो मिनट्स के साथ आता है। इन सभी प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है।