Home Blog Page 2418

नेहा कक्कड़ को जबरदस्ती Kiss कर बैठा यह कंटेस्टेंट, जानिए आगे फिर क्या हुआ

0

इंडियन आइडल का 11वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार नेहा कक्कड़, विशाल और अनु मलिक इस शो को जज करते हुए नजर आएंगे। आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करेंगे। इन दिनों शो के तीनो जजेस कंटेस्टेंट का ऑडिशन लेने में व्यस्त हैं।

हाल ही में जब एक शख्स इस शो पर ऑडिशन देने पहुंचा, तो उसने जबरदस्ती नेहा कक्कड़ को किस कर लिया। ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट खूब सारे गिफ्ट्स लेकर स्टेज पर पहुँचता है। वह सारे गिफ्ट्स नेहा कक्कड़ को देता है, जिससे नेहा काफी खुश हो जाती हैं और उसे हग करने लगती हैं, तभी वह नेहा के गाल पर किस कर लेता है।

शो के हॉट्स आदित्य नारायण ने उसे रोकने की कोशिश भी की। इसके बाद नेहा तुरंत वहां से दूर हट जाती हैं। यह देखकर दूसरे जजेस भी हैरान रह जाते हैं। बता दें कि इंडियन आइडल 11 के ऑडिशन के दौरान नेहा एक कंटेस्टेंट का गाना सुनकर फूट-फूट कर रोने लगी थीं।

उस कंटेस्टेंट का नाम अविनाश है, जिससे नेहा पूछती हैं कि आपके चेहरे पर निशान है। क्या यह कोई एक्सीडेंट हुआ था? इस पर अविनाश ने कहा- मेरा चेहरा जल गया था। यह आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता था। इस सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा दी थी।

यह भारत का अनोखा मंदिर है जहाँ पुरुष साड़ी पहन रहे हैं

0

 हमारे भारत देश में कई अलग-अलग ताकत हैं। भारत में विविधता सिर्फ धर्म या खाने-पीने तक सीमित नहीं है। लेकिन पोशाक से लेकर कर्मकांड तक में अंतर है। अगर किसी पुरुष को अपनी मर्दानगी पर गर्व है और वह कभी भी महिलाओं के कपड़ों को नहीं छूता है,

तो हर आदमी को केरल में इस त्योहार के बारे में जानने की जरूरत है। त्यौहार में, पुरुष दिन मनाने के लिए महिलाओं की साड़ी पहनते हैं। हर साल मनाया जाता है, केरल में हर साल चाम्याविलक्कू उत्सव मनाया जाता है।

यह अवसर केरल के कोल्लम शहर के कोटंकुलंगारा श्री मंदिर में मनाया जाता है। केरल के लोग मार्च के आखिरी 10-12 दिनों तक त्योहार मनाते हैं। जिसमें पुरुष महिला के भेष में मंदिर पूजा करने जाते हैं।

एक महिला की ज्वलंत प्रतिकृतियां महिलाओं के कपड़े, गहने, चेहरे, उसके सिर में फूल और श्रृंगार द्वारा बनाई जाती हैं।

यही कारण है कि पुरुष अपनी दाढ़ी और मूंछ को शेव करते हैं। इसके अलावा, जो लोग 5 किमी के दायरे में रहते हैं, उन्हें दुर्गा मां का विशेष सम्मान दिया जाता है। कोल्लम शहर के पुरुष ही नहीं, दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों के लोग – ट्रांसजेंडर भी यहां घूमने आते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक समय में गौडियन लड़कियों के कपड़े पहनता था और एक पत्थर से खेलता था,

जिसे वे इलाके की देवी मानते थे। एक दिन गोवदियों ने एक महिला को पत्थर के स्थान पर खेलते देखा। यह खबर आस-पास के गांवों में फैल गई और सभी लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए। माताजी के दर्शन करने के लिए सभी पुरुषों ने महिलाओं के कपड़े पहने थे।

छोटे से चूहे ने बर्बाद कर दिया पूरा होटल, लगाया 13 अरब का चूना, जानिए कैसे

0

आप रेस्टोरेंट जाए और आपको खाने में चूहा परोस दिया जाए तो क्या करेंगे। आपका मन खाने को नहीं करेगा न। जी हां, ऐसा ही हुआ चीन के रेस्टोरेंट में। चीन में एक रेस्टोरेंट में गर्भवती महिला के सूप में मरा हुआ चूहा मिला। हालांकि इसके बाद जो हुआ उसकी रेस्टोरेंट ने भी कल्पना नहीं की थी।

चीन के इस प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के ब्रांच को बंद कर दिया गया। चीन का यह रेस्टोरेंट काफी फेमस है। इस रेस्टोरेंट का नाम है जियाबु जियाबु( Xiabu Xiabu शिआबू शिआबू )। 1998 में खुले इस रेस्टोरेंट के चीन के कई शहरों में ब्रांच है।

हालांकि जियाबु जियाबु(Xiabu Xiabu शिआबू शिआबू) के शेनडूंग प्रांत के आउटलेट में 6 सितंबर को बेहद बुरा हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला व उसका पति छह सितंबर को प्रसिद्ध जियाबु जियाबु(Xiabu Xiabu शिआबू शिआबू) रेस्तरां में खाना खा रहे थे, तभी उन्हें अपने हॉटपॉट में मरा हुआ चूहा मिला।

रेस्टोरेंट तुरंत गलती कबूल कर ली। हालांकि बेहद अपमानजनक ऑफर दिया। आपको बता दें कि जियाबु जियाबु( Xiabu Xiabu शिआबू शिआबू) अपने हॉट पॉट विधि से खाना पकाने के लिए फेमस है।

प्रेग्नेंट महिला के पति मा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में रेस्टोरेंट के कर्मचारी को बताया। इसके बाद उसने काफी अपमानजनक ऑफर दिया। उन्होंने गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ने पर गर्भपात कराने के लिए पैसे का ऑफर दिया गया। मा ने कहा कि उसे कर्मचारी ने कहा कि अगर आप शिशु के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो तो हम आपको गर्भपात कराने के लिए तीन हजार डॉलर (20 हजार युआन) दे सकते हैं। महिला के पति ने मुआवज़े के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह चाहते थे कि मुआवज़े की राशि तय होने से पहले उनकी पत्नी का फ़ुल बॉडी चेकअप हो।

इसके बाद सूप से निकले मरे चूहे की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल होने के बाद शिआबू शिआबू नामक हॉटपॉट रेस्टोरेंट के शेयर पूरे एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गिर गए।

सोशल मीडिया पर कई चीनी यूजर्स ने रेस्टोरेंट के ऑफर की निंदा की है। शनिवार को रेस्टोरेंट ने बयान जारी कर इस आशंका को ख़ारिज किया था कि स्वच्छता की कमी है लेकिन बाद में उन्होंने इसे हटा लिया। वहीं इस रेस्टोरेंट की ब्रांच वेइफ़ांग सिटी में थी जहां के प्रशासन ने कहा है कि वह जियाबु जियाबु( Xiabu Xiabu शिआबू शिआबू ) रेस्टोरेंट में जांच करवाएंगे।

यह हादसा सामने आने के बाद प्रसिद्ध चीनी रेस्टोरेंट ने शेयर बाज़ार में 19 करोड़ डॉलर यानी लगभग 13 अरब रुपये गंवा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेस्टोरेंट ने कथित रूप से घटना के हर्जाने के तौर पर हमें बाद में 728 डॉलर (5000 युआन) दिए।” स्वास्थ्य अधिकारियों ने रेस्तरां की जांच की, लेकिन चूहा होने के कोई सबूत नहीं मिले। हालांकि रेस्टोरेंट को फिलहाल अन्य उल्लंघनों के लिए बंद कर दिया गया है।

सीएम भूपेश से मेरा कोई विवाद नहीं : राज्यपाल उइके

0

सुपेबेड़ा में लंबे समय से बीमारी का प्रकोप है। अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। मैं खुद वहां जाकर हालात को देखना चाहती हूं। राज्य सरकार अपनी तरफ से काम कर रही है। मैं केंद्र सरकार से भी वहां स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भेजने की मांग करूंगी। रही बात सीएम से विवाद की तो ऐसी कोई बात नहीं है।

आपसी सामंजस्य से बेहतर नतीजे निकलते हैं। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने उक्त बातें कही। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विवाद की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर के बिना राज्यपाल कहीं आ जा नहीं सकते ऐसी बात नहीं है। कभी हेलिकाप्टर खराब हो जाता है। दीपावली पर्व नजदीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री दौरा भी प्रस्तावित रहता है। आपसी सामंजस्य बनाकर काम करने से बेहतर परिणाम सामने आता है। सीएम से विवाद जैसी कोई बात नहीं है।

उन्होंने सुपेबेड़ा मामले में कहा कि वहां लंबे समय से लोग किडनी की बीमारी काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार ने वहां कोई काम नहीं किया है। इससे पहले भी सरकार ने वहां मरीजों को बचाने की कोशिश की है। कई प्रयास किए हैं।

मैं वहां की हालात जानने खुद जाकर देखना चाहती हूं कि आखिर समस्या क्या है। मैं केंद्र सरकार से भी मांग करूंगी कि वह भी अपनी स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम सुपेबेड़ा भेजे। हमारा उद्देश्य लोगों की समस्या का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि वे बिलासपुर नवाखाई के कार्यक्रम में आई थीं। इस त्योहार को आदिवासी समाज नई फसल आने के पूर्व और फसल लगाने के समय मनाता है।

अगर सपने में सांप दिखाई दे तो समझ लीजिये आपके साथ होने वाला हैं कुछ ऐसा!

0

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है ऐसे में सपने में दिखाई देने वाली कुछ चीजें दुखों का संकेत भी देती हैं तो कभी सपने में कई ऐसी चीजें भी दिखाई देती हैं जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आने वाले समय में आपको किसी न किसी माध्यम से ढेर सारा पैसा मिलने वाला है।

# ज्योतिष के अनुसार सपने में गाय को देखना बहुत ही शुभ संकेत है यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको जल्द ही धन सम्मान मिलने वाला है और आप अमीर बनने वाले हैं।

# अगर सपने में हाथी दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है ज्योतिषों की मानें तो सपने में हाथी देखने का मतलब है कि आपको किसी माध्यम से खूब पैसा मिलने वाला है।

# सपने में अगर आपको सफेद घोड़े दिखाई दें तो यह आपके भाग्यशाली होने का संकेत देता है इस तरह का सपना आए तो समझ लीजिए कि धन के मामले में भाग्य आपका भरपूर साथ देने वाला है।

# सपने में काले सांप का नज़र आना भी शुभ संकेत माना जाता है सपने में सांप दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपको धन लाभ होने वाला है।

तीन महीने में फेसबुक-वाट्सऐप पर बनेगा नया कानून, क्या खतरे में है आपकी प्राइवेसी

0

सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने ऐलान कर दिया है कि वह अगले तीन महीने में प्राइवेसी को लेकर नए नियम लाने जा रही है। इसके तहत वह फेसबुक, वाट्सऐप जैसी सोशल मीडिया कंपनियों से किसी संदिग्ध परिस्थिति में यूजर्स के डाटा प्राप्त कर सकेगी। अभी तक प्राइवेसी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया कंपनियां सरकार को डाटा देने से इनकार करती रही हैं। इस पर सरकार का तर्क है कि वह प्राइवेसी के नाम पर आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने में कोई ढील नहीं कर सकती है। कंपनियों को डाटा शेयर करना होगा। तीन महीने की डेडलाइन आने के बाद से यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कहीं नए कानून से लोगों की प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन नहीं हो जाए।

इस मामले पर साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने ‘आउटलुक’ को बताया कि सरकार को नए नियम में इस बात का ध्यान रखना होगा कि लोगों की प्राइवेसी का उल्लंघन नहीं होने पाए क्योंकि सरकार को कोई भी कानून बनाते वक्त सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2017 में दिए गए फैसले का ध्यान रखना होगा। जिसके तहत अगस्त 2017 में जस्टिस के.एस. पुट्टास्वामी ने प्राइवेसी को मौलिक अधिकार माना था। यानी लोगों की निजता का उल्लंघन मौलिक अधिकार के हनन के रूप में देखा जाएगा। हालांकि हमें यह भी समझना होगा कि भारत में काम करने वाली फेसबुक, वाट्सऐप जैसी कंपनियों को यह अधिकार नहीं होना चाहिए कि वह प्राइवेसी के नाम पर भारतीय कानून की अनदेखी करें। दुनिया में आतंकवाद और दूसरे मामलों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। ऐसे में कई देशों में इस तरह की मांग उठी है कि कंपनियां डाटा शेयर करें। लेकिन इस बीच सरकार को यह भी देखना होगा कि वह कानून बनाते समय चीन जैसा मॉडल नहीं अपनाए। सरकार को यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी तरह प्राइवेसी जैसे मौलिक अधिकार की अनदेखी नहीं हो।

सरकार का क्या है तर्क

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में, केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने कहा कि एक तरफ जहां टेक्नोलॉजी ने आर्थिक और सामाजिक विकास को गति दी है, वहीं दूसरी ओर इसकी वजह से घृणा फैलाने वाले भाषणों, फेक न्यूज, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां, मानहानि संबंधी पोस्ट और इंटरनेट/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के मामलों में वृद्धि हुई है। हलफनामे में यह भी उल्लेख किया गया है कि इंटरनेट ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने के एक शक्तिशाली उपकरण’ के रूप में उभरा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना था कि, ‘कोई भी मध्यस्थ यह नहीं कह सकता है कि निजता की आड़ में आतंकवादी गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा, फेक न्यूज, अपमानजनक पोस्ट और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को विनियमित करने के लिए नए नियम 15 जनवरी 2020 तक बना लेगी।’

सबूतों के आधार पर हो कार्रवाई

सरकार जिस तरह नया कानून लाने की बात कर रही है, उससे इस बात की आशंका भी उठ रही है कि कहीं लोगों की प्राइवेसी ही खतरे में नहीं पड़ जाय। लोगों को यह लगने लगे कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस पर कंज्यूमर एक्टिविस्ट बेजॉन मिश्रा का कहना है कि इस बात का खतरा तो है। ऐसे में सरकार को बहुत सोच-समझ कर कानून बनाना होगा। कम से कम लोगों पर नजर रखने के लिए सरकार के पास कोई ठोस प्रमाण होना जरूरी है। जिससे वह साबित कर सके कि नजर रखने की कोई ठोस वजह है।

सरकार का क्या करती है इसके लिए तो तीन महीने का इंतजार करना होगा। लेकिन हर हालत में उसे यह नहीं भूलना होगा कि प्राइवेसी संविधान के तहत हर नागरिक को मिला मौलिक अधिकार है। जिस पर से आम लोगों का भरोसा नहीं उठना चाहिए।

जल्द आएगा Hyundai Santro का एनिवर्सरी एडिशन, लीक हुई कीमतें और Photo

0

नई हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) को भारतीय बाजार में लॉन्च हुए लगभग एक साल होने वाला है। इस मौके को खास बनाने के लिए हुंडई, सैंट्रो का एनिवर्सरी एडिशन उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने अब तक इस एडिशन के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है लेकिन उससे पहले इसकी कीमत और कुछ तस्वीरें सामने आ गई है।


Cardekho.com के मुताबिक यह एनिवर्सरी एडिशन सैंट्रो के स्पोर्टज़ वेरिएंट पर आधारित होगा। इसे कई कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ पेश किया जाएगा। इनमें ग्लॉसी ब्लैक कलर रूफ रेल, ब्लैक ओआरवीएम, डार्क ग्रे कलर व्हील कवर्स और डोर हैंडल शामिल हैं। साथ ही इसमें डोर क्लैडिंग और बूट लिड पर क्रोम स्ट्रिप भी मिलेगी। इसके अलावा टेलगेट पर ”एनिवर्सरी एडिशन” की बैजिंग मिलेगी। सैंट्रो का यह स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन केवल दो एक्सटीरियर कलर – पोलर व्हाइट और एक्वा टी में ही उपलब्ध होगा।

बात की फीचर्स की तो, इसमें स्पोर्टज़ वेरिएंट वाली ही सभी खूबियां मिलेगी। इसके मुख्य फीचर्स में 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, ड्यूल-फ्रंट एयरबैग और एबीएस आदि शामिल हैं।

बता दें हुंडई सैंट्रो में 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 69 पीएस की पावर और 99 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है। हुंडई सैंट्रो का यह एनिवर्सरी एडिशन 5.17 लाख (मैनुअल) और 5.75 लाख रुपये (एएमटी) (एक्स-शोरूम दिल्ली) की प्राइस पर उपलब्ध होगा। इस लिहाज़ से यह इसके रेगुलर स्पोर्टज़ वेरिएंट से 10,000 रुपये महंगा है।

दिवाली पर दोस्तों और परिवार को देना है गिफ्ट, ये हैं बेस्ट ऑप्शन

0

रोशनी का त्योरहार आने ही वाला है और यदि आपने अभी तक अपने चहेतों के लिये कोई उपहार नहीं खरीदा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अमेज़न फैशन एंड ब्यूनटी में से आपके पास अपने प्रियजनों को देने के लिए अनेक गिफ्ट ऑप्शन है।

: इन ईयररिंग्सब एवं पेंडेंट को परफेक्टप दिवाली गिफ्ट के लिये तैयार किया गया है। आप नाजुक कंटेम्प ररी गहनों की व्याापक श्रृंखला में से अपनी पसंद का आभूषण चुन सकते हैं। इन्हें पारंपरिक एवं वेस्टिर्न दोनों ही आउटफिट्स के साथ पहना जा सकता है। ये वर्सेटाइल गहने किसी भी अवसर के लिये उपयुक्तक हैं।

: एक स्टेजटमेंट क्लच एक बेहतरीन तोहफा हो सकता है, जिसे वह अगली दिवाली पार्टी पर अपने साथ ले जा सकती हैं। शिमर से सजा एक क्लच चुनें और त्योलहारों का आनंद उठायें।

: एक क्लालसिक घड़ी को बेहद ध्याएन से चुना जान चाहिये। इन घडि़यों को किसी भी एसेसरी लिस्टप में अवश्यक शामिल किया जाना चाहिये। इस फेस्टिव सीजन को रौशन करने के लिये मैटेलिक स्ट्रै प्से को चुनें।

: सावधानीपूर्वक तैयार किये गये स्किनकेयर उत्पा द आपके चहेतों के लिये एक बिल्कुसल उपयुक्तप उपहार है। प्राकृतिक सामग्रियों के गुणों से भरपूर ये उत्पाेद त्योतहारी मौसम के दौरान उनकी सौंदर्य जरूरतों को पूरा करेंगे।

: एक लग्ज री फ्रेगरेंस उपहार में देने के लिये बेहतरीन विकल्पद है। एक टाइमलेस क्लापसिक को चुनें, जिसे वे खास अवसरों के लिये बचा कर रख सकते हैं। यदि उनके पास पहले से सिग्नेचर सेंट हैं, तब भी अपने कलेक्शकन में एक और ऑप्श न को शामिल करके उन्हेंय बहुत खुशी होगी।

रॉकस्टार यो यो हनी सिंह ने बैंकॉक में एक दिवाली कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म!

0

रॉकस्टार यो यो हनी सिंह ने बैंकॉक में एक दिवाली कॉन्सर्ट में किया परफॉर्म!

संगीत सेंसेशन यो यो हनी सिंह को अपने खूबसूरत संगीत क्रिएशन के लिए दुनिया भर में सरहाया जाता है और हाल ही में गायक ने बैंकाक में एक दिवाली कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया है जहाँ हनी सिंह अपने देसी मूव्स की झलक साझा करते हुए भांगड़ा पर थिरकते हुए नज़र आये। हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी झलक साझा की है और लिखते है,” SOUND CHECK DIWALI CONCERT BANGKOK”

यो यो हनी सिंह ने बैंकाक में अपने अन्य गानों के साथ ब्लू आईज, अंगरेजी बीट, मखना जैसे सुपरहिट गानों पर भी परफॉर्म किया और प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था जो गायक के साथ सुर में सुर मिलाने से खुद को रोक नहीं पाए।

हाल ही में, गायक ने आईफा में ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’ के लिए अवार्ड जीता था, जो उन्हें फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में उनके सराहनीय संगीत निर्देशन के लिए दिया गया था। इतना ही नहीं, रॉकस्टार को उनके क्लासिक हिट गीत ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ के रीक्रिएशन के लिए अपार सराहना मिली है, जिसे रिलीज के कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका था।

कुछ दिन पहले, यो यो हनी सिंह को उनके प्रशंसकों ने हांगकांग में घेर लिया था जहाँ संगीतकार ने अपने हिट गीत चार बोटल वोडका पर लाइव परफॉर्म करते हुए एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना लिया था। विदेशी देश में भी इतने सारे प्रशंसकों को देखना, संगीत निर्देशक के लिए एक भावुक लम्हा था जिसका एक वीडियो यो यो हनी सिंह ने शेयर भी किया था।

यो यो हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है, जिसके बाद अब हम उनके आगामी गानों के लिए उत्साहित है।

यो यो हनी सिंह के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में सुनकर प्रशंसक ओर अधिक उत्साहित हो गए है और अब उनके गानों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जानिए धनतेरस, नरक चतुदर्शी, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज का सही मुहू्र्त…

0

‘दिवाली’ हिंदुओं में मनाया जाने वाला प्रमुख धर्मिक पर्व है जिसे पांच दिन मनाया जाता है, ‘दिवाली’ को दीपों का त्‍योहार कहते हैं। ‘दिवाली’ अंधेरे से उजाले में जाने का प्रतीक है, इसे पूरे पांच दिनों तक बड़े हर्ष और उल्‍लास के साथ मनाया जाता है, ये पांच दिन होते हैं, धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाईदूज, हर दिन का खास महत्व है।

चलिए इन पांचों दिनों के महूर्त और महत्व के बारे में जानते हैं…

  • धनतेरस की तिथि: 25 अक्‍टूबर 2019
  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: 25 अक्‍टूबर को शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 13 मिनट तक

दीपावली का पहला दिन धनतेरस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है।

कृष्ण ने दैत्य नरकासुर का संहार किया था
छोटी दिवाली या नरक चतुदर्शी

इस बार छोटी दिवाली या नरक चतुदर्शी को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूजन हो गया है इस बार चतुदर्शी तिथि 26 अक्टूबर को तीन बजकर 46 मिनट से लग रही है, जो कि 27 अक्टूबर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी इसलिए छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों ही 27 अक्टूबर को है।

कृष्ण ने दैत्य नरकासुर का संहार किया था

आपको बता दें कि धनतेरस के अगले दिन नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथा है कि इसी दिन कृष्ण ने दैत्य नरकासुर का संहार किया था और सोलह हजार एक सौ कन्याओं को नरकासुर के बंदी गृह से मुक्त किया था। इस दिन को छोटी दीपावली के रूप में भी मनाते हैं।

बड़ी ‘दिवाली’ पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है
बड़ी दिवाली

बड़ी ‘दिवाली’ पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, कहा जाता है जब तक भगवान गणेश और मां लक्ष्‍मी की पूजा न की जाएं दीवाली की पूजा अधूरी रहती है।

मुहूर्त

लक्ष्‍मी पूजा मुहुर्त: 27 अक्‍टूबर 2019 को रात 12 बजकर 23 मिनट तक
कुल अवधि: 01 घंटे 30 मिनट

भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठाया था
गोवर्द्धन पूजा

गोवर्द्धन पूजा / अन्‍नकूट की तिथि: 28 अक्‍टूबर 2019
गोवर्द्धन पूजा मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2019 को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक

भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठाया था

कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा था जिसके नीचे सभी नंदगांव के लोगों ने आश्रय लिया था। इस पौराणिक घटना के बाद से ही गोवर्घन पूजा की जाने लगी।

दीवाली का आखिरी दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है
भाई दूज

दीवाली का आखिरी दिन भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भाई और बहनों के लिए समर्पित होता है।

भैयादूज : 29 अक्‍टूबर 2019

पूजा मुहूर्त: : दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक