Home Blog Page 2431

ये वो 5 फ़िल्में हैं जिन पर लोगों ने प्रतिबंध लगाने की मांग की, नं. 4 ने 854 करोड़ कमाए

0

5. मद्रास कैफे

यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, वास्तव में यह फिल्म राजीव गांधी की हत्या को दिखाती है। साथ ही, श्रीलंकाई गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप भी दिखाया गया था। फिल्म का दक्षिण में विरोध हुआ था। हालाँकि यह फिल्म काफी परेशानियों के बाद रिलीज़ हुई थी, लेकिन यह अच्छी कमाई की थी।

4. पीके

फिल्म पीके 19 दिसंबर 2014 को आई। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। बता दें कि रिलीज से पहले ही यह विवादों में घिर गई थी। दरअसल, फिल्म में हिंदू धर्म का मजाक बनाया गया था। इसके कारण इसके रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालाँकि, अपनी रिलीज़ के बाद, इसने 854 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया, जो एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

3. पद्मावत

फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी की बेरूखी को दिखाया गया है। यह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी थी, जो 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी। ऐतिहासिक फिल्म, जो कि 215 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। बता दें, फिल्म में, पद्मावती एक राजपूत समुदाय की रानी है, अलाउद्दीन खिलजी ने उसे पाने के लिए राज्य पर हमला किया। फिल्म ने राजपूत समुदाय को अच्छी तरह से अपील नहीं की और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, हालांकि बाद में रिलीज़ किया गया जिसने बॉक्स ऑफिस पर 585 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

2. उड़ता पंजाब

सेंसर बोर्ड के अनुसार, एक धर्म फिल्म में किसी भी समुदाय या किसी भी स्थान का मजाक नहीं उड़ा सकता है, यदि ऐसा होता है, तो फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन 17 जून 2018 को, फिल्म उड़ता पंजाब ने उन सभी चीजों को दिखाया। इसके कारण, इस फिल्म को पंजाब राज्य में नशे की स्थिति को दर्शाते हुए, इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था कि कैसे वहां के लोग ड्रग्स की चपेट में हैं। खैर रिलीज के बाद यह अच्छी कमाई की थी।

1. रांझणा

फिल्म रांझणा 21 जून 2013 को आनंद एल राय के निर्देशन में आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार किया। फिल्म में रांझणा मुख्य अभिनेता धनुष और अभिनेत्री सोनम कपूर थीं। आपको बता दें कि फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। क्योंकि इसमें एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के बीच की प्रेम कहानी है। पाकिस्तानी सरकार ने यह स्वीकार नहीं किया कि वे इसे असहनीय मानते हैं। और इसे पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

OMG! इस रेस्टोरेंट में पीने के लिए दिया जाता है Toilet का पानी, रहती है लोगों की भीड़

0

अगर आपसे किसी ऐसे रेस्टोरेंट में जाने के लिए कहा जाए, जहां पीने के लिए टॉयलेट का पानी मिलता है, तो जाहिर है आप वहां जाएंगे तो नहीं, बल्कि गुस्से से आग बबूला होंगे सो अलग, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक भी रेस्टोरेंट मौजूद है, जहां ग्राहकों को पीने के लिए ‘टॉयलेट का पानी’ दिया जाता है?

इस रेस्टोरेंट का नाम है ‘गस्ट यूक्स’, जो बेल्जियम के कुर्ने में स्थित है। यहां आने वाले ग्राहकों को पीने के लिए सिंक और टॉयलेट के पानी को रीसाइकल करके दिया जाता है। इसके लिए रेस्टोरेंट ने एक नई तकनीक का वाटर प्यूरिफायर लगाया है।

रेस्टोरेंट ने जो वाटर प्यूरिफायर लगाया है, वो नाले के पानी को भी बिल्कुल साफ करके उसे पीने लायक बना देता है। खास बात ये है कि इस पानी में मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि नाले, सिंक या टॉयलेट के पानी को पहले प्लांट फर्टिलाइजर में साफ किया जाता है, उसके बाद उसमें बरसात का पानी मिलाया जाता है और फिर उसे पीने लायक बनाने के लिए वाटर प्यूरिफायर में दे दिया जाता है।

यही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि रिसाइकल किए गए इस पानी को आइस क्यूब बनाने, बीयर बनाने और कॉफी बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।

100 बार ‘नायक’ फिल्म देख चुके लोग भी नही जानते इन 5 बातों के बारे मे

0

नायक 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। एक ऐसी फिल्म है जिसमें संयोग से फिल्म का हीरो बन जाता है। 1 दिन का मुख्यमंत्री और उस 1 दिन के कार्यकाल से प्रभावित होकर जनता उसे पूर्णकालिक मुख्यमंत्री बनाने की मांग करती है। फिर नायक का इनकार और इंकार के बाद जनता के दबाव में चुनाव लड़कर खुद की सरकार बनाना एक्शन ड्रामा और मधुर संगीत से सजी यह फिल्म है नायक द रियल हीरो। फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं में हैं अनिल कपूर रानी मुखर्जी अमरीश पुरी और परेश रावल। फिल्म के हीरो हैं अभिनेता अनिल कपूर याने शिवाजीराव जो कि 1 न्यूज़ चैनल के कैमरामैन है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस फ़िल्म की 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे l तो चलिए जानते हैं इन 5 बातों के बारे में-

1. दोस्तो शिवाजी राव के किरदार के लिए पहले आमिर खान और शाहरुख खान पर विचार किया गया था। लेकिन बाद में यह रोल अनिल कपूर को दिया गया था।

2. डायरेक्टर ऐस. शंकर की यह पहली हिंदी फिल्म है।

3. दोस्तो बॉलीवुड की इस फिल्म की रिलीज़ डेट को दो हफ्ते आगे बढ़ाया गया था।

4. इस फिल्म में रानी मुखर्जी से पहले मनीषा कोइराला पर विचार किया गया था।

5. इस फिल्म में अनिल कपूर के कीचड़ में गिरने वाले सिन को कंप्यूटर इफेक्ट से बनाया गया था। वास्तव में वे एक पानी के तलाव में गिरे थे।

स्वास्थ : अपेंडिक्स के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

0

अपेंडिक्स पेट में होने वाली सबसे गंभीर बीमारी होती है। अगर इसमें इंफैक्शन हो जाए तो कई बार तो इलाज में लापरवाही के कारण यह विल्कुल फट भी सकता है। जिससे पेट को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

इसीलिए डॉक्टर ऑपरेशन करने की भी सलाह अवश्य देते हैं। तो आइये जानते है इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे..

1 एलोवीरा जूस का रोजाना सेवन करने से आँतों में जमा गंदगी विल्कुल साफ होनी शुरू हो जाती है।

2 खाना खाने से पहले टमाटर के साथ अदरक और सेंधा नमक लगाकर खाएं।

3 कच्चा दूध पीने से परहेज करें. उबले हुए दूध को ठंड़ा करके पीने से बहुत लाभ होता है।

4 अपेंडिक्स के दर्द से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन अवश्य करें।.

5 खट्टे और मसालेदार खाने से विकुल परहेज करें।

6 सुबह खाली पेट रोजाना 2-3 कलीया लहसुन की खाने से राहत मिलता है।

7 रोजाना सुबह खाना खाने से पहले 2-3 पत्ते तुलसी का सेवन करने से लाभ मिलता है।

8 छाछ में काला नमक मिलाकर खाने से फायदा होता है।

बाबरी मस्जिद: सुन्नी वक्फ़ बोर्ड का आया बहुत बड़ा बयान!

0

उत्‍तर प्रदेश सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से ‘मुकम्‍मल इंसाफ’ की उम्‍मीद की है। बोर्ड ने साथ ही कहा है कि उसने अयोध्‍या मामले में गठित मध्‍यस्‍थता पैनल के सामने जो भी प्रस्‍ताव दिया है, वह मुल्‍क के भले के लिए है और हिन्‍दुस्‍तान के तमाम अमन पसंद लोगों की इसमें रजामंदी होगी।

बोर्ड के अध्‍यक्ष जुफर फारूकी ने रविवार को कहा कि बोर्ड ने अपने तमाम सदस्‍यों के साथ विचार-विमर्श करके मध्‍यस्‍थता पैनल के सामने प्रस्‍ताव रखा था।

उन्होंने कहा कि अयोध्‍या का मसला बेहद संवेदनशील है और उससे जुड़े अहम पक्षकारों का रुख मुल्‍क के भविष्‍य पर असर डाल सकता है लिहाजा इसे इंतहाई सलीके से संभालना होगा।

फारूकी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर ‘मुकम्‍मल इंसाफ’ करेगा। उन्‍होंने कहा, ‘हमने मध्‍यस्‍थता पैनल को जो भी प्रस्‍ताव दिया है, वह एक तो मुल्‍क के मफाद (भले) में है और अगर अदालत इसे मंजूर कर लेती है तो तमाम अमनपसंद हिन्‍दुस्‍तानियों की इसमें ताईद (रजामंदी) होगी।

उन्होंने कहा कि इस वक्‍त भी काफी लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। चूंकि कानूनी वजूहात (कारण) हैं इसलिये हम मध्‍यस्‍थता पैनल को दिये गये प्रस्‍ताव का खुलासा नहीं कर सकते।’

फारूकी ने कहा कि बोर्ड ने मध्‍यस्‍थता पैनल को जो प्रस्‍ताव दिया है, उसे यह न समझा जाए कि हम विवादित जमीन पर अपने दावे से हट रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट को संविधान के अनुच्‍छेद 142 के तहत यह अधिकार है कि वह मुकम्‍मल इंसाफ करने के लिये कुछ भी फैसला कर सकता है।

हम अदालत से सम्‍पूर्ण न्‍याय चाहते हैं। सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड अध्‍यक्ष ने कहा कि जब भी कोई कदम उठाया जाता है तो कुछ लोग उसका समर्थन करते हैं तो कुछ उसका विरोध करते हैं।

मालूम हो कि अयोध्‍या मामले में प्रमुख पक्षकार उत्‍तर प्रदेश सुन्‍नी वक्‍फ बोर्ड ने इस प्रकरण में गठित मध्‍यस्‍थता पैनल के सामने एक प्रस्‍ताव रखा है।

इस प्रस्‍ताव को अयोध्‍या प्रकरण की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जा चुका है। चूंकि अदालत ने मध्‍यस्‍थता पैनल की तमाम कार्यवाही की मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगा रखी है इसलिए प्रस्‍ताव में लिखी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सीएम योगी से मिला कमलेश का परिवार, पत्नी बोली- आरोपियों को मिले सख्त सजा

0

रविवार को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के परिवार ने लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के बाकी लोगों और कमलेश की पत्नी किरण तिवारी ने मुख्यमंत्री से उनके पति के हत्यारों को मौत की सजा दिए जाने की मांग की। रविवार सुबह कमलेश तिवारी की मां, पत्नी और उनका बेटा सीएम योगी से मुलाकात करने के लिए सीतापुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

कमलेश की पत्नी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके पति के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी और उनके परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। किरण ने कहा, “सीएम योगी ने हमें आश्वासन दिया कि न्याय किया जाएगा। हमने हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।”

बता दें कि अपने विवादित बयानों के वजह से चर्चा में रहने वाले हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की शुक्रवार को सीतापुर स्थित उन्हीं के दफ्तर में घुसकर दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक भगवा रंग के कपड़े पहने दो युवक मिठाई के डिब्बे में बंदूक और चाकू छुपाकर कमलेश से बात करने के बहाने उनके दफ्तर में घुसे और उनकी हत्या कर दी।

हत्यारों ने पहले कमलेश की गर्दन में गोली मारी और उसके बाद शरीर पर चाकुओं से कई वार किए। अंत में बदमाशों ने उनका गला रेत दिया। घटना के 24 घंटों बाद पुलिस की हिरासत में मोजूद तीन संदिग्धों ने कुबूल किया था कि उन्होंने ही कमलेश की हत्या की है।

देशभर में 22 अक्टूबर को बैंक कर्मचारियों के हड़ताल का ऐलान

0

देशभर के बैंक कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर को हड़ताल का ऐलान किया है। अखिल भारत बैंक कर्मचारी असोसिएशन और बैंक इंप्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बंद का ऐलान किया है। दोनों ही संगठनों के बैनर तले देशभर के बैंक कर्मचारी 22 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे और कार्य का बहिष्कार करेंगे। ये बैंक कर्मचारी हाल ही में 10 सरकारी बैंक को विलय के विरोध में हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में तमाम बैंकों के साथ एलआईसी भी शामिल होगी।

हालांकि इस हड़ताल का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। दरअसल एसबीआई की ओर से कहा गया है कि बैंक के बहुत कम कर्मचारी हैं जो इस हड़ताल में यूनियन के साथ हैं। ऐसे में इस हड़ताल का बैंक पर बहुत कम असर पड़ेगा। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि 22 अक्टूबर को कामकाज प्रभावित रहेगा बता दें कि एसबीआई की देशभर में 22000 शाखाएं हैं और वह देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जबकि विजया बैंक व देना बैंक के विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया है।

दरअसल मोदी सरकार ने बैंकों के बढ़ते एनपीए को देखते हुए बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी। सरकार ने हाल ही में 10 बैंकों के विलय कर 4 बड़े बैंक बनाने की घोषणा की। इस विलय के बाद इलाहबाद बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ इंडिया और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का अस्तिव खत्म हो जाएगा। ऐसे में बैंक कर्मचारी और कर्मचारी संघ इसका विरोध कर रहे हैं। इसी नाराजगी को जताने के लिए 22 अक्टूबर को बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियो ने की PM से मुलाकात, आप भी जानिए

0

फिल्म उद्योग को आमंत्रित करने का मकसद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी और गांधीवाद पर उन्हें फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करना था।

बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नाडीज, इम्तियाज अली, एकता कपूर, अनुराग बसु, बोनी कपूर और सनी देओल आदि इस इवेंट में शामिल हुए और गांधी जी से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए। प्रधानमंत्री आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि गांधी के विचार सादगी के पर्याय हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने फिल्मी हस्तियों से डांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की अपील की। मोदी ने कहा कि आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। पीएम ने कहा, महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलीविजन जगत शानदार काम कर रहे हैं।

फिल्म एक्टर आमिर खान ने कहा, बापू के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं। क्रिएटिव लोगों के तौर पर हम बहुत कुछ कर सकते हैं। मैं पीएम मोदी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में कुछ करने का प्रयास करेंगे

इस अभिनेत्री के हुस्न के दीवाने हुए लड़के,आप भी देखिये ये खुबसूरत तस्वीर

0

आज हम आपकों टीवी जगत की एक ऐसी 21 वर्षीय अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहा हूँ। जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक नजर आती हैं। जिसने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना लिया है।

जी हाँ दोस्तों आज हम आपको स्टार प्लस के पापुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शिवांगी जोशी के बारे में बताने जा रहा हूँ। इन्होंने बेहद ही कम समय में टीवी जगत में एक अलग पहचान बना ली है।

शिवांगी टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है l दर्शक इनके द्वारा निभाए गए किरदार को बेहद पसंद करते हैं। इन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत बहुत ही छोटी उम्र में की थी। उन्होंने ज़ी टीवी के शो ‘खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली’ में एक मामूली सा किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्होंने बेइंतेहा, बेगूसराय, ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया जैसे कई सुपरहिट शो में अभिनय किया है।

दोस्तों ये सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने दोस्तों के साथ अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है।

…जब चुनाव प्रचार के बाद चाट खाने बंगाली मार्केट पहुंचे राहुल

0

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को हल्के मूड में दिखे. अमूमन एसपीजी की भारी भरकम सुरक्षा के साथ घर से बाहर निकलने वाले राहुल गांधी शनिवार को एक वैगन-आर कार में सवार होकर बंगाली मार्केट पहुंचे और चाट का लुत्फ उठाया.

बंगाली मार्केट चाट और मिठाई के शौकीनों के लिए राजधानी की पसंदीदा जगह है. यहां पर सीएम अरविंद केजरीवाल, अभिनेता अनुपम खेर जैसे लीडर-एक्टर लजीज मिठाइयों का आनंद लेने आते रहते हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर को टी-शर्ट पहन आउंटिंग पर निकल पड़े. वैगर आर से राहुल गांधी बंगाली मार्केट पहुंचे और एक होटल में चटपटी चाट का लुत्फ उठाया. राहुल गांधी आम लोगों की तरह होटल में लोगों के बीच बैठे और नाश्ते का आनंद लिया. राहुल यहां करीब आधा घंटा रुके. बता दें कि राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया.

शुक्रवार को बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

इससे पहले शुक्रवार को जब राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए महेंद्रगढ़ गए थे , तो वापसी के दौरान उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. दरअसल मौसम खराब होने की वजह से रेवाड़ी के एक कॉलेज के मैदान में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतरना पड़ा था. यहां पर कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. बच्चों को क्रिकेट खेलता देख राहुल गांधी भी मैदान पर आ गए और बैटिंग की. क्रिकेट खेलने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया में आ गया था और काफी वायरल हुआ था.

हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए विधानसभा चुनाव का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे खत्म हो गया है. हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.