Home Blog Page 2442

कौन सी अभिनेत्री सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है फ़िल्मी दुनिया में जानिए…

0

१. आलिया भट्ट
अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने वाली आलिया भट्ट बॉलीवुड का एक कामयाब चेहरा है। आलिया भट्ट फिटनेस के मामले में भी बहुत आगे हैं जो जिम के कपड़ों में बहुत आकर्षक नजर आती हैं।

२. मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा वो भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनका जिम लुक आए दिन सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हुआ करता है, वाकई में यह अभिनेत्री जिम के कपड़ों में लाजवाब दिखती है।

३. करीना कपूर
फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली करीना कपूर का ड्रेसिंग सेंस भी बहुत उम्दा है। वे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो फिटनेस के खातिर जिम में कड़ा परिश्रम करना पसंद करती है। यह अभिनेत्री जिम के कपड़ों में बेहद शानदार और आकर्षक नजर आती है।

योगी : रामपुर में गरीबों के हक पर डाका डाला गया…

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां पर जमकर प्रहार किया और कहा कि यहां पर पिछले लंबे समय से परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है। गरीबों की जमीनों को कब्जाया गया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में भाजपा विजय संकल्प जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आजम खां का नाम लिए बगैर कहा कि रामपुर में पिछले लंबे समय से एक परिवार का राज रहा है। यहां पर गरीबों हकों पर डाका डाला गया है।

इस दौरान रामपुरी चाकू की विशेषता बताकर योगी ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “रामपुर का विख्यात रामपुरी चाकू अगर गलत हाथ में रहेगा तो गुंडागर्दी को बढ़ाएगा। इस रामपुरी चाकू की दुनिया भर में पहचान है, लेकिन कोई तलवार या चाकू गलत हाथों में होगा तो वह उसका गलत इस्तेमाल करेगा। गरीबों के हकों पर डाका डालेगा। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करेगा और गुंडागर्दी बढ़ाएगा। अगर यही चाकू सही हाथों में होगा तो यह समृद्घि और सुरक्षा के लिए काम करेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि “यूपी में 17 फीसदी मुसलमान हैं और उनको सरकारी योजनाओं का 30 फीसदी लाभ मिल रहा है। इसमें हमारी कोई तुष्टिकरण की नीति नहीं है। हम गांव, गरीब और किसान का विकास करना चाहते हैं।” उन्होंने रामपुर के चाकू और कारचोब उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की बात कही।

योगी ने कहा, “भाजपा भारत के सामान्य नागरिक की पार्टी है। हमने किसी नेता के भाई, बेटा या पत्नी को नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया। हम गरीब के हक में योजनाएं बनाते ही नहीं बल्कि लागू भी करते हैं। यहां सरकारी योजनाओं का गलत इस्तेमाल किया गया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा शिवसेना में शामिल…

0

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शुक्रवार को शिवसेना ज्वाइन कर ली. इस मौके पर शिवसेना अक्ष्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे।

शेरा मातोश्री निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस बात की घोषणा शिवसेना के ट्विटर हैंडल से की गई है।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में सलमान खान के बॉडीगार्ड शिवसेना में शामिल हुए।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही हैं ये 3 बड़ी फिल्में, दीवाली पर सिनेमा प्रेमियों के लिए सौगात…

0

इस साल दीवाली के मौके पर सिनेप्रेमियों के लिए सौगात है. इस दीवाली सेलेब्रेशन के लिए बॉलीवुड तीन धमाके पेश करने जा रहा है.पिछले साल दीवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं.

इस दीवाली अक्षय कुमार और राजकुमार रॉव के बीच में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर फैंस के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ बॉबी देओल, कृति सेनन, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. इस फिल्म का गाना बाला रिलीज हो गया है. जोकि दर्शकों के बीच में लोकप्रिय बना हुआ है.

इसके अलावा राजकुमार रॉव की फिल्म मेड इन चाइना के साथ दर्शकों को दीवाली पर मनोरजंन करने वाले हैं. फिल्म में गुजराती बिजनेसमैन की कहानी को इंटरटेनिंग तरीके के दिखाया जाएगा. इस फिल्म में राजकुमार रॉव के साथ बोमन ईरानी और मॉनी रॉय भी फिल्म में नजर आएंगी. हालांकि राजकुमार की फिल्मे दर्शकों को काफी पसंद आती है.

इस मौके पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म सांड की आंख भी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी हरियाणा की दो शूटर दादी की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म को अनुराग कश्यप प्रोडयूस कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसपर दर्शकों का नॉर्मल रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. अब देखना ये है कि इन तीनों फिल्मों में कमाई के मामले में पहली रेस में कौन अपनी जीत दर्ज करवाता है.

मस्जिद में नमाज के दौरान बम धमाका, अबतक 62 लोगों की मौत, कई घायल…

0

अफगानिस्तान की एक मस्जिद में हुए जबरदस्त ब्लास्ट में अबतक 62 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में 100 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं. अफगानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद में धमाका उस वक्त हुआ जब लोग जुमे की नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठे हुए थे. इस दौरान तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और लोगों में चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि फिलहाल इस धमाके की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यानी के मुताबिक, हस्का मेना जिले के जाव दारा इलाके की मस्जिद में कई जबरदस्त विस्फोट हुए. विस्फोट में मस्जिद की छत पूरी तरह से ढह गई. नांगरहार की प्रांतीय परिषद के सदस्य सोहराब कादरी के मुताबिक, इस धमाके में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालात गंभीर है. जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस धमाके में मस्जिद पूरी तरह से नष्ट हो गई है. स्थानीय पुलिस के कर्मचारी तेजाब खान ने बताया कि धमाका उस वक्त हुआ जब जुमे की नमाज से पहले मौलाना धार्मिक संदेश दे रहे थे, इसी दौरान तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और चारों तरह चीख-पुकार मच गई.

जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लोग मलबे में दबे शव और घायलों को बाहर निकाल रहे थे. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे किसका हाथ है. वहीं समाचार एजेंसी टोलो के मुताबिक, तालिबान ने कहा है कि इस जघन्य घटना से उसका कोई संबंध नहीं है.

बता दें कि तालिबान आतंकियों से पीड़ित अफगानिस्तान में आए दिन इस तरह के धमाके होते रहते हैं. जिनमें तमाम बेगुनाह लोगों की जान चली जाती है. इससे पहले 17 सितंबर को भी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो अलग-अलग स्थानों पर आत्मघाती हमले हुए थे, जिनमें करीब 48 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

शाहिर शेख को दिल दे बैठी थी ये खुबसूरत अभिनेत्री, आप भी जानिए

0

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में मिष्टी का किरदार निभाने वाली रिया शर्मा है।

जो अपने इस किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी है। दर्शको द्वारा उनकी इस किरदार को टीवी पर बहुत ही ज्यादा पसंद भी किया जाता है l

रिया ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनको शाहिर शेख पर क्रश हुआ करता था। और उनकी खुशनसीबी है कि उन्हें शाहिर शेख के साथ काम करने का मौका मिला है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से इन दोनों के अफेयर की खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। इसी शो के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है और आज वह दोनों एक साथ हैं।

छत्तीसगढ़ : दीवाली मनाने अधिकारियों-कर्मचारियों को 24 और 25 अक्टूबर को मिलेगा वेतन

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2019 के वेतन का भुगतान दीपावली के पहले 24 और 25 अक्टूबर को किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों और अध्यक्ष राजस्व मंडल को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

छत्तीसगढ़ : हल्का पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एसीबी टीम ने शुक्रवार को एक हल्का पटवारी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पटवारी ने जमीन नामांतरण कराने के नाम पर रुपयों की मांग की थी। इस पर ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में कर दी। टीम ने छापा मारकर रतनपुर पटवारी को उसी के कार्यालय से धर दबोचा। 

रुपए लेकर मुकरा, जब हाथ धुलवाया गया तो पकड़ में आया

  1. जानकारी के मुताबिक, कोटा निवासी नजरुद्दीन अंसारी को अपनी भूमि का नामांतरण कराना था। इसके लिए उसने रतनपुर हल्का नंबर 37 के पटवारी अमर दहायत से संपर्क किया। आरोप है कि नामांतरण के लिए पटवारी ने नजरुद्दीन से 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इस पर नजरुद्दीन ने असमर्थता जताई। इसके बाद से उसे लगातार परेशान किया जाने लगा। 
  2. तंग आकर नजरुद्दीन ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत पर एसीबी ने आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई और शुक्रवार को उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर पहले तो आरोपी रुपए लेने की बात से साफ मुकर गया। इस पर एसीबी टीम ने कैमिकल से उसके हाथ धुलवाए तो नोटों पर लगे कैमिकल का रंग निकल गया। 
  3. 72 घंटे में एसीबी की दूसरी कार्रवाई, इससे पहले महिला पटवारी को पकड़ाएसीबी टीम ने 16 अक्टूबर को ही बेमेतरा जिले के हल्का नंबर 49 के महिला पटवारी आकांक्षा मेमन को 7 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उसने दुलहा साहू से जमीन संबंधी नकल खसरा देने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत 30 सितंबर को एसीबी ऑफिस रायपुर में की थी। 

छत्तीसगढ़ – एयरफोर्स पायलट ने की लव मैरिज, बदला लेने के लिए मारपीट कर पिता के चेहरे पर पोती कालिख…

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक एयरफोर्स पायलट का लव मैरिज करना उसके पिता को भारी पड़ गया। काम पर गुरुवार को फैक्ट्री जा रहे युवक के पिता को अपने साथियों के साथ युवती के पिता ने रोक लिया। इसके बाद उनसे मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने युवक के पिता के चेहरे पर कालिख पोत दी और उन्हें इलाके में घुमाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आरोप है कि लव मैरिज से भड़के युवती के पिता ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में करीब 9 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की है। 

एक सप्ताह पहले ही की थी युवक ने लड़की को भगाकर शादी

  1. नेहरु नगर निवासी योगराज के भांजे आकाश ने बताया कि मामा अपनी कार से डबरा पारा स्थित अपनी फैक्टरी जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर में कार सवार बंसीलाल, विनोद, आशीष गुप्ता व अन्य ने मामा की कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उन्हें रोक लिया। उनको कार से बाहर निकाला और मारपीट करने लगे। बाद में बंसी लाल ने मामा को मल मूत्र खिलाया। बंसी लाल व उसके अन्य साथियों ने मामा के चेहरे पर पेशाब भी की। फिर भी मन नहीं भरा तो मामा के चेहरे पर कालिख पोती और कुछ देर कर इलाके में घुमाते रहे। फिर घायल हालत में उनको छोड़कर भाग गए।
  2. घटना के बाद मामा ने बाकी परिजन को सूचना दी। सभी थाने गए, मामा का प्राथमिक इलाज कराया। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की बजाय आवेदन लेकर जांच करने का आश्वासन देती रही। आकाश के मुताबिक ममेरा भाई अंकित सेना में नौकरी करता है। वह एयरफोर्स में पायलट है और इस समय ग्वालियर में नियुक्त है। उसने आरोपी बंसी लाल की बेटी से 10 अक्टूबर को भाग कर शादी कर ली थी। बंसी लाल की बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि मामा के साथ-साथ बंसी लाल की भी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। दोनोंे की ही पास-पास फैक्ट्रियां हैं। 
  3. पीड़ित का आरोप है कि जब इस मामले को लेकर पुलिस के पास गए तब वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि लड़की के पिता रसूखदार है। इसलिए पुलिस ने भी उनकी शिकायत समय पर दर्ज नहीं की। मामला जब तूल पकड़ता दिखा तब जाकर घटना के तकरीबन 9 घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने योगराज को अस्पताल भेजा और वहां उनके पेट से सैंपल भी लिया जाएगा। जिसकी जांच रायपुर में होगी। मारपीट की वजह से उन्हें चोट भी आई है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

छत्तीसगढ़ : 1300 प्रोफेसरों की रिक्तियों पर भड़कीं राज्यपाल उइके, बोलीं- उच्च शिक्षा के लिए यह उचित नहीं…

0

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक प्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों की शिक्षा और सामान्य प्रशासन के हालातों समीक्षा बैठक ली। अर्थशास्त्र की प्रो.रहीं उइके ने बैठक में तल्ख तेवर दिखाते हुए कुलपतियों को कई अहम निर्देश जारी किये। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में कोई भी योजना या अभियान केवल रिपोर्ट तैयार करने तक ही सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर कार्य करें। उइके ने सभी विश्वविद्यालयों में प्लास्टिक की बोतल को बैन करने और प्रदूषण को रोकने कैंपस के अंदर गाड़ी बैन कर साइकिल से जाने की सलाह दी है। 8 विश्वविद्यालयों के कुलपति की बैठक में राज्यपाल ने शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ-साथ ग्रेडिंग के स्तर को भी ऊंचा करने की भी बात कही।

राज्यपाल ने इस बात पर हैरानी जताई कि प्रदेश के सिर्फ दो ही विश्वविद्यालय को नैक की ग्रेडिंग के आधार पर अनुदान मिला है। उन्होंने अन्य विश्वविद्यालय को भी स्तर ऊंचा करने का निर्देश दिया। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अफसर तो बुलाए गए थे पर मंत्री को आमंत्रित नहीं थे। उन्होंने कुलपतियों से कहा कि वे प्रदेश और यहां के लोगों के विकास के लिए वर्तमान संदर्भ को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों और उपयोगिता पर आधारित विषय-वस्तु पर पीएचडी कराएं। ताकि वह शोध सरकार की योजनाएं बनाने में सहायक हो।  इधर कुलपति सभी विश्वविद्यालयों में नैक ग्रेडिंग के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और समन्वय के लिए रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर को नोडल एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से यूजीसी से अनुदान हासिल करने हर विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र के एक-एक महाविद्यालय को नोडल एजेंसी बनाएं।

विवि को इकाई मानकर बैकलाग पद भरे जाएंगे : उइके ने कॉलेजों में प्रोफेसरों के खाली पदों को लेकर भी नाराजगी जताई। खासकर बैकलाग के पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केंद्रीय निर्देशानुसार विश्वविद्यालय को ईकाई मानकर बैकलाग पदों की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि 1384 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, वहीं अजा-जजा के कई प्रोफेसरों को अब तक प्रमोशन नहीं मिला है। यह उचित नहीं है।