Home Blog Page 2483

छत्तीसगढ़ : वायुसेना भर्ती रैली में 27 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

0

छत्तीसगढ के धमतरी जिला मुख्यालय में भारतीय वायुसेना द्वारा सात दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।

स्थानीय बाबू पंढरीराव कृदत्त (इंडोर स्टेडियम) में कल रविवार से 19 अक्टूबर तक होने वाली इस रैली में प्रदेश के 27 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल यह जानकारी दी।

भर्ती रैली के पहले चरण में कल रविवार से 14 अक्टूबर तक प्रदेश के 13 जिले के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा सुकमा जिले के अभ्यर्थी शामिल है।

इसी तरह दूसरे चरण में 16 से 17 अक्टूबर तक 14 जिले के प्रतिभागी रैली में शामिल होंगे, इनमें धमतरी जिला सहित रायपुर, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सरगुजा तथा सूरजपुर जिला सम्मिलित हैं।

अभ्यर्थियों का पात्रतानुसार शारीरिक, लिखित एवं अन्य परीक्षण किया जाएगा। वायुसेना के ग्रुप वाई (ए.आई.) के लिए क्रमशः 13 एवं 16 अक्टूबर को टोकन दिए जाएंगे। टोकन प्राप्त उम्मीदवार ही परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती रैली के लिए कोई आवेदन पत्र की जरूरत नहीं है। इसमें सिर्फ अविवाहित युवक शामिल हो सकेंगे, जिनका जन्म 19 जुलाई 1999 से एक जुलाई 2003 के बीच हुआ हो और न्यूनतम उंचाई 165 सेंटीमीटर तथा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की हो, जिसमें अंग्रेजी विषय न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।

विदेशी युवती से डेटिंग के चक्कर में FB पर फंसा युवक, सामने आई सच्चाई तो उड़ गए होश

0

अगर आप फेसबुक या किसी डेटिंग ऐप पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती करने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए है। जी हां यहां साइबर शातिरों ने अपना जाल बिछा रहा है। दोस्ती और मजबूरी दिखाकर ये लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां अनुज अग्रवाल फेसबुक पर एक विदेशी युवती से दोस्ती करके फंस गया। अनुज ने तीस हजार रुपए खाते में जमा कराने के बाद 50 हजार की और मांग की जा रही थी। अब उसने सदर थाने में शिकायत की है।

अनुज अग्रवाल की मानें तो उसकी फेसबुक एकाउंट पर 27 सितंबर को रोज स्मिथ नाम से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल पर खूबसूरत युवती का फोटो लगा था। अनुज ने उसकी फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर बात होने लगी। कुछ दिन बाद वाट्सएप पर चैटिंग करने लगे। आठ अक्टूबर को युवती ने अनुज से कहा कि वह उससे मिलने भारत आ रही है। उसी दिन उसने एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट लेने की बात भी कही। दूसरे दिन अनुज के नंबर पर एक अंतरराष्ट्रीय कॉल आई। उसने कहा कि रोज स्मिथ मुंबई एयरपोर्ट पर किसी मुश्किल में फंस गई है। वहां उसका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो गया है।

कस्टम अधिकारी ने मेडिकल के लिए रोक लिया है। उसको तीस हजार रुपए की जरूरत है। अनुज ने तीस हजार रुपए उसके बताए गए खाते में जमा करा दिए। 10 अक्टूबर को दोबारा कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि अब रोज स्मिथ को एंटी टेरेरिस्ट सर्टिफिकेट की जरूरत है। इसके लिए पचास हजार रुपए जमा कराने पड़ेंगे। यह रुपए वापस हो जाएंगे। अनुज ने मुंबई एयरपोर्ट पर कॉल करके रोज स्मिथ के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वहां इस नाम की कोई महिला नहीं है। न ही कोई इस तरह का सर्टिफिकेट होता है। शुक्रवार को अनुज ने सदर थाने में मामले की शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर सदर कमलेश सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल में जांच को भेजा गया है।

सरकारी स्कूल में हो रही मदरसे की प्रार्थना, वायरल वीडियो होने के बाद BSA ने मांगा जवाब

0

 उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीआरसी विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाध्यापक के द्वारा छात्र-छात्राओं का मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए उप जिला अधिकारी बीसलपुर को ज्ञापन सौंपा है। वहीं, मामला बीएसए के संज्ञान में आते ही खण्ड शिक्षा बीसलपुर से जबाब मांगा गया है।

दरअसल, परिषदीय स्कूल के बच्चे कतारों में खड़े होकर मदरसे की प्रार्थना कर रहे है। ये सब बच्चे अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर रहे है बल्कि स्कूल के प्रधानाध्यापक के कहने के अनुसार कर रहे है, वायरल वीडियो के बाद मीडिया कर्मियों ने स्कूल जाकर बच्चों से इसकी जानकारी लेनी चाही। मगर प्रधानाध्यापक के डर के चलते कोई भी बच्चा कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अध्यापक द्वारा बच्चों के मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए एसडीएम बीसलपुर सौरभ दुबे को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। नगर अध्यक्ष रवि सक्सेना की मानें तो उनके पास एक वीडियो आया है, जिसमे स्कूल के बच्चों से मदरसे की प्रार्थना कराई जा रही है। जिसमे हिन्दू बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मदरसे की प्रार्थना कराके धर्म शिक्षा देने का अधिकार किसी भी विद्यालय को नहीं है। इसके लिए हमने एस डी एम को ज्ञापन दिया है।

वहीं, इस मामले में प्रधानध्यापक फुरकान अली ने बताया कि प्रार्थना तो सब एक सी होती हैं विद्यालय में 267 छात्र-छात्राएं हैं। जिसमें 90% मुस्लिम बच्चे हैं और उन बच्चों का अनुरोध रहता है इसलिए यह प्रार्थना करवाई जाती है। साथ ही राष्ट्रीय गान भी कराया जाता है। बीसएए देवेंद्र स्वरूप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसके संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी बीसलपुर से आख्या मांगी है। जैसे ही आख्या प्राप्त होगी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अंडे के शाकाहारी होने के बारे में बाबा रामदेव से करवाया जाए प्रचार: डेयरी विकास मंत्री

0

मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को बाबा रामदेव और देश के धार्मिक नेताओं से अंडे के शाकाहारी होने को बारे में प्रचार करवाना चाहिए। इससे लोगों को सस्ती और संतुलित खुराक मुहैया करवाई जा सकेगी।

यह बात पंजाब के डेयरी विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से आयोजित विश्व अंडा दिवस पर पोल्ट्री किसानों और मेहमानों को संबोधित करते हुए कही।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउन्होंने आगे बताया कि मुर्गी पालन के पेशे को बढ़ावा देकर इस धंधे के साथ जुड़े किसानों की मदद की जा सकती है। नई खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि अंडे में जीवित सैल नहीं होते हैं। अब तो पोल्ट्री फार्मों में पैदा किए जाने वाले अंडों को पक्षी फल कहा जाने लगा है।

इस दौरान पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के सचिव डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि पंजाब में अभी पोल्ट्री के पेशे का बहुत बड़ा स्कोप है।

राज्य सरकार पोल्ट्री के पेशे को और प्रोत्साहित करने के लिए इसमें रुचि रखने वाले व्यक्तियों को हर सहायता मुहैया करवा रही है। इस मौके पर मुर्गी पालन के साथ जुड़ी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की कई मशहूर हस्तियों और किसानों को सम्मानित किया गया।

चटनी है सेहत के लिए फायदेमंद, कीजिये सेवन

0

चटनी खाना हर कोई पसंद करता है, कोई समोसे के साथ, कोई पकौड़े के साथ और कोई भोजन के साथ चटनी का सेवन करते हैं। चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। टेस्ट और शौक के हिसाब से हमारे घरों में कई तरह की चटनी बनाई जाती है। आज हम आपको बताएंगे चटनी हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।

पुदीने की चटनी का सेवन अक्सर भोजन के साथ किया जाता है। पुदीने की चटनी का सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और आप मिचली, कब्ज और उल्टी आदि प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।

आवले की चटनी में विटामिन ‘सी’ की काफी मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर में रोग-प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है और आपका शरीर त्वचा संबंधी प्रॉब्लम से दूर रहता है।

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण काफी मात्रा में होते हैं। प्याज और लहसुन की चटनी के सेवन से आप कब्ज और पाइल्स जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

मुकेश अंबानी के Jio डिजिटल सर्विस का बदल गया नाम, जानिए क्या है नया नाम

0

मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो डिजिटल लिमिटेड का नाम अब जियो हैप्टिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो डिजिटल लिमिटेड ने आर्टिफिसियल इंटेलीजेन्स कंपनी Haptik Infotech Pvt Ltd में 87% हिस्सेदारी खरीदी थी. जियो ने अब अपना नाम बदलकर Jio Haptik Technologies Ltd कर दिया है. RJDSL ने 700 करोड़ में Haptik Infotech में हिस्सेदारी खरीदी थी.

Haptik ने सितंबर में Buzzo.ai का अधिग्रहण किया था, जो मुंबई स्थित एक संवादी वाणिज्यिक स्टार्ट-अप (conversational commerce start-up ) है, इसे लगभग 3-4 मिलियन डॉलर में खरीदा था. यह रिलायंस जियो के स्वामित्व वाले हैप्टिक द्वारा इस वित्तीय वर्ष में दूसरा अधिग्रहण था.

जुलाई में मुंबई स्थित हैप्टिक ने उत्तरी अमेरिका में ग्राहकों की सेवा के लिए लॉस एंजिल्स स्थित एक स्टार्टअप कॉनफ्रैग को हायर किया था, जो कि चैटबॉट विकसित करता है. 2013 में स्थापित हैप्टिक दुनिया के सबसे बड़े संवादी एआई प्लेटफार्मों में से एक है जो ग्राहक सहायता, कंसीयज, लीड जनरेशन और लाइव चैट जैसे मामलों का उपयोग करके मुख्य ग्राहक जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करता है. अब तक सैमसंग, कोका-कोला, फ्यूचर रिटेल, केएफसी, टाटा ग्रुप और महिंद्रा ग्रुप सहित ग्राहकों के साथ, इसने 2 बिलियन से अधिक इंटरैक्शन की प्रक्रिया की है.

सुबह जग कर पियें उबले हुए नींबू का पानी, हो जायेगा इस समस्या का समाधान

0

आप सभी ने ऐसा अवश्य सुना होगा कि नींबू पानी को सुबह-सुबह पीना चाहिए, इससे वजन कम करने में बहुत ही मदद मिलती है। लेकिन क्‍या आपने कभी उबले हुए नींबू को छिलकर खाने के बारे में सोचा है।

सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये बहुत फायदेमंद होता है। आपको बता दे कि इस प्रकार के जूस को पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे होते हैं। इससे वजह घटता है, इम्‍यूनिटी में बढ़ोत्‍तरी होती है और शरीर में कई प्रकार के विटामिन की मात्रा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही जिंक, कैल्शियम आदि की मात्रा भी शरीर में बहुत संतुलित हो जाती है। लेकिन अगर आपको नींबू से एलर्जी हो तो इसका सेवन न करें। इस मामले में डॉक्‍टर से सलाह लेना बहुत ही आवश्‍यक होता है।

तैयारी – 4-5 नींबू लें। इन्‍हें बहुत ही अच्‍छे से धो लें। दो टुकडों में काट लें। एक बर्तन में पानी लें और इन्‍हें डालकर पानी को 3 से 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद, इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। बाद में इसे छान लें और बचे हुए पानी को पी जाएं। पल्‍प को भोजन बनाने के काम में ले जाएं। अगर आपको स्‍वाद अच्‍छा न लगे तो आप चाहे तो इसमें शहद को भी मिला सकती हैं।

1. इम्‍यूनिटी – इस पानी को पीने से Immunity Strong होती हैं क्‍योंकि नींबू में विटामिन सी पर्याप्‍त मात्रा में होता है।

2. सर्दी – जुकाम दूर भगाएं – अगर आपको कोल्‍ड हो गया है तो आपको इस पेय को पीने से आराम मिलेगा। इसमें Anti-Oxident होते हैं तो सर्दी दूर भगा देते हैं।

3. पाचन करें दुरूस्‍त – इस पेय को पीने से पाचन क्रिया बहुत दुरूस्‍त हो जाती है।

4. वजन घटाने में सहायक – इस पेय को पीने से वजन में कमी लाई जा सकती है और वो भी शरीर को कमजोर किए बिना। इसे पीने से बार-बार भूख लगने की आदत कम हो जाती है। जिससे Extra Energy शरीर में नहीं जाती है।

5. एनर्जी बूस्‍ट करना – नींबू, एनर्जी को बूस्‍ट करने में मदद करता है। यह सिर्फ पल्‍प नहीं है बल्कि इसकी एरोमा तक से एनर्जी बढ़ जाती है।

6. मेटाबोल्जि़म को बूस्‍ट करना – नींबू को पीने से कैलोरी बर्न हो जाती है और शरीर को पोषण तत्‍व भी मिलते हैं जिससे बॉडी का Metabolism विल्कुल सही हो जाता है।

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल : Redmi Note 7Pro, Realme, Xiaomi के स्मार्टफोन पर है धमाकेदार छूट

0

भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। इसी को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एक बार फिर से अपनी सेल ‘फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल’ (Flipkart’s Big Diwali Sale) शुरू की है। फ्लिपकार्ट की यह सेल आजसे शुरू हो गई है। कंपनी के मुताबिक ये सेल 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट प्लस कस्टमर्स को 11 अक्टूबर को रात 12 बजे से ही यानी एक दिन पहले सेल में खरीदारी का मौका मिलेगा। सेल में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 85 फीसदी तक छूट ऑफर की जा रही है।

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में शियोमी, रियलमी, सैमसंग, आसुस और ओनर जैसे स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

रियलमी – दिवाली सेल में रियलमीC2 मोबाइल 5,999 रुपये में मिल रहा है जो रिटेल में 7,999 रुपये का है। रियलमी5 8,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं प्रो 13,999 में मिल रहा है जो 14,999 रुपये का है।
शियोमी

शियोमी नोट 7 प्रो 11,999 रुपये में मिल रहा है। रेडमी 7ए पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। ये फोन 4,999 में मिल रहा है जिसकी कीमत 6,499 रुपये है।

विवो Z1 Pro 15990 रुपये का है लेकिन सेल में ये यह 12,990 रुपये में मिल रहा है। Vivo Z1x 14,990 रुपये में मिल रहा है जिसकी कीमत 19,990 रुपये है।

सैमसंग
सैमसंग गैलैक्सी S9 और S9+ पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। इसकीम कीमत 29,999 रुपये से शुरू है।

कार्ड से भुगतान पर अधिक फायदा
सेल के द्वारा ग्राहकों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए इस बार एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ करार किया है। इसके तहत क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा होगी।

यहां भी मिलेगी छूट
Big Diwali Sale के तहत फ्लिपकार्ट पर डील्स टाइम के हिसाब से होंगी। कंपनी ने कहा है कि मोबाइल, टीवी और इवेक्ट्रॉनिक्स पर खास टाइमिंग के हिसाब से छूट मिलेगी। उदाहरण के तौर पर 12 बजे, 8 बजे और शाम के 4 बजे डील्स मिलेंगी। कंपनी ने कहा है कि धमाका डील्स के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और मोबाइल कैटिगरी पर 85% तक की छूट मिलेगी।

‘बिग बॉस-13’ के विरोध में उतरे वृंदावन के साधु-संत

0

रियल्टी टीवी शो ‘बिग बॉस-13’ के ”बेड फ्रेण्ड फॉर एवर” कॉन्सेप्ट के विरोध में उठ रही लहर अब मथुरा तक पहुंच गई है जहां के अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने इसे हिन्दू धर्म-संस्कृति पर हमला बताते हुए शो पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने शो बंद न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

शुक्रवार को वृन्दावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न हुई बैठक में शो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधु-संतों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी और उपाध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ट ने इस शो को देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया। महंत राधामोहन दास, महंत रामजीवन दास, महंत सतगुरु दास, आचार्य वल्लभ दास आदि ने भी शो पर रोक लगाने की मांग की।

उधर, सनातन संस्कार धाम में आयोजित उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी बिग बॉस शो का विरोध किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंडित रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री पंडित आशीष चतुर्वेदी ने शो की निंदा करते हुए रोक लगाए जाने की मांग की।

युवा ब्राह्मण महासभा ने शो बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बताया जा रहा है कि शो में ”बेड फ्रेंड फॉर एवर” कॉन्सेप्ट की वजह से लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है।

गुड़हल का पौधा है हमारे लिए बेहद गुणकारी, जानिए कैसे?

0

भारत में गुड़हल का पौधा आसानी से मिल जाता है। गुड़हल का फूल दिखने में सुंदर होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस पौधे से आप कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज आदि की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे गुडहल का पौधा हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।

गुड़हल के फूलों में एंटी-ऑक्सीडेंट के काफी गुण होते हैं। इसके फूलों को गरम पानी में उबालकर पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

आजकल काफी लोगो में किडनी की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए गुडहल की पत्ती से बनी चाय का सेवन करे।

गलत खान पान के कारण अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। इन छालों से छुटकारा पाने के लिए गुडहल के पत्ते चबाए।