Home Blog Page 2619

Amazon Alexa हुआ पहले से और भी स्मार्ट, अब हिंदी में भी कर सकेंगे बात

0

भारतीय यूजर्स के शौक को देखते हुए Amazon Alexa को और भी ज्यादा स्मार्ट बना दिया गया है। दरअसल अब आप Alexa से हिंदी में भी बात कर सकेंगे। यानि बॉलीवुड का गाना सुनना हो या फिर क्रिकेट स्कोर जानना हो, Alexa अब आपको हिंदी और हिंग्लिश में सारी जानकारियां देगा। यह तो आप जानते ही हैं कि Alexa एक स्मार्ट असिस्टेंस है, जिसे Amazon Echo स्मार्ट डिवाइस के लिए बनाया गया है।Amazon Alexa के इस फीचर को आज ही रोल आउट किया गया है। आइये जानते हैं Amazon Alexa के नए अपडेट के बारे में….

Amazon Alexa में होगी ये खासियत

  • Alexa में कई और भारतीय भाषाओं, जैसे कि हिंदी, तमिल, मराठी और पंजाबी में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • Amazon Alexa सर्विस को 2017 में भारत में शुरू की गई थी।
  • यह वॉयस असिस्टेंस स्मार्ट डिवाइस के अलावा Amazon ऐप में भी काम करता है।
  • Alexa वॉयस असिस्टेंस को 500 से ज्यादा Alexa स्कील्स और 11 हिंदी स्पेलिंग शब्दों के साथ ट्रेन किया गया है।
  • इसमें यूजर्स कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलिवुड डॉयलॉग्स के अलावा हिंदी में जोक्स सुने जा सकेंगे।
  • Alexa के जरिए अब यूजर्स म्यूजिक प्ले करने से लेकर प्रश्न पूछने, न्यूज पढ़ने, टाइमर सेट करने, अलार्म लगाने और कैलेंडर मैनेज जैसे काम भी हिंदी में कर सकेंगे।
  • इसके अलावा Echo डिवाइस में वीडियो देखने से लेकर वॉयस कंट्रोल करने तक के कमा भी कर सकेंगे।
  • Alexa अब आपके स्मार्ट होम को भी हिंदी में कंट्रोल कर सकेगा।
  • स्मार्ट होम में फैन ऑफ या ऑन करने, लाइट ऑन या ऑफ करने से लेकर कई तरह के कमांड हिंदी में दिए जा सकेंगे।
  • अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और जल्दबाजी में आप घर का फैन बंद करना भूल गए हों और घर के गेट पर जाकर फैन ऑफ करना याद आए, तो आप Alexa को वॉयस कमांड देकर उसे बंद कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको केवल Alexa पंखें बंद करो कहना होगा। इसके बाद Alexa घर में चल रहे पंखे को ऑफ कर देगा।

Hero ने Yamaha के साथ मिलकर पेश की Lectro EHX20 ई-साइकिल, जानिए कीमत

0

भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के वाहन आज ज्यादातर लोगों को पसंद हैं. हीरो कंपनी की बाइक्स तो लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. एक समय था जब कंपनी सिर्फ साइकिल बनाने का ही काम करती थी. लेकिन आज यह कंपनी एक से बढ़कर एक बाइक का निर्माण भी करने लगी है. अब कंपनी हीरो साइकिल्स ने यामाहा मोटर के साथ मिलकर ई-साइकिल ‘लेक्ट्रो ईएचऐक्स20’ भी लॉन्च की है. शानदार फीचर्स वाली ये ई-साइकिल आपको भी बेहद पसंद आएंगी. तो चलिए जानते हैं इस ई-साइकिल के बारे में कुछ खास बातें-

courtesy

सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि, इस साइकिल में दूसरी ई-साइकिलों की तरह पीछे की तरफ मोटर नहीं लगी है. दरअसल इस साइकिल में पैडल के बीच में मोटर कंपनी ने लगाई है. यह साइकिल शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाई जा सकती है. इसके अलावा एडवेंचर्स गतिविधियों में भी यह साइकिल आसानी से दौड़गी. वहीं हम बात करें इस साइकिल की कीमत की तो इस साइकिल कीमत करीब 1.30 लाख रुपए है. कम वजट की यह साइकिल आपको जरूर पसंद आएंगी.

courtesy

पिछले साल हीरो साइकिल्स, यामाहा मोटर्स और मित्सुई एंड कंपनी के बीच साझेदारी होने के बाद यह साइकिल पेश हो पाई है. रिपोर्ट की माने तो हीरो और यामाहा को साथ लाने में मित्सुई की सबसे ज्यादा भूमिका है. मित्सुई यामाहा और हीरो के सहयोग से बने उत्पादों की बिक्री, वितरण और विपणन की जिम्मेदारी उठाएंगी.

courtesy

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, सेंटर मोटर द्वारा संचालित होने वाली पहली ब्रांडेड ई-साइकिल है. इस ब्रांडेड ई-साइकिल का निर्माण गाजियाबाद की फैक्ट्री में किया जा रहा है. एक बार चार्ज करने में यह ई-साइकिल 60 से 70 किलोमीटर तक दौड़ती है. इस साइकिल की बैटरी भी सिर्फ तीन घंटे में चार्ज हो जाती है. इस साइकिल की मोटर यामाहा की इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट से आयात की गई है. अगर आप साइकिल चलाने के शौकीन हैं तो यह ‘लेक्ट्रो ईएचऐक्स20’ ई-साइकिल खरीद सकते हैं.

SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक अक्टूबर होगा ये फायदा

0

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। SBI ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए कई सर्विसेस फ्री करने की तैयारी शुरू कर दी है तो कई सर्विसेस सस्ती भी कर दी है। SBI ने अपने कई सर्विस चार्जेज में बदलाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मिनिमम बैलेंस से लेकर फंड ट्रांसफर के चार्जज में बदलाव किया गया है।

SBI ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस के झंझट से मुक्त करने का प्लान कर रहा है। खाताधारकों को मिनिमम मंथली बैलेंस मेंटेंन नहीं कर ने पर लगने वाले चार्ज में छूट देने की तैयारी है। माना जा रहा है कि ये छूट लगभग 80 फीसदी तक हो सकती है। आपको बता दें कि एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस को लेकर कुछ नियम तय कर रखा है। नियम के तहत मेट्रो शहरों, पूर्ण शहरी इलाकों में एसबीआई ब्रांच में बैंक अकाउंट खुलवाने वाले लोगों को अपने खाते में कम से कम 5000 रुपए और 3000 रुपए तक तक मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस बनाकर रखना जरूरी होता था। ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना पड़ता है।

1 अक्टूबर से मेट्रो और पूर्ण शहरी इलाकों के लिए यह बैलेंस घटकर 3000 रुपए हो सकता है। एसबीआई में अभी मिमिमम बैलेंस नहीं रखने पर अभी 80 रुपए और जीएसटी देना पड़ता है। अंग्रेजी वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक SBI के नए सर्विस चार्ज 1 अक्टूबर 2019 से लागू कर सकता है।

एसबीआई खाताधारकों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। बैंक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में बदलाव करने वाली है। NEFT और RTGS जैसे डिजिटल मोड के जरिए ट्रांजेक्शन भी सस्ता करने की तैयारी की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए प्रेरित हों । रिपोर्ट के मुताबिक 1 अक्टूबर से एसबीआई बैंक ब्रांच में NEFT/ RTGS से 10 हजार रुपए के ट्रांजेक्शंस पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

आईफा अवॉर्ड्स की विलेन बनी बारिश, किसी ने पकड़ा छाता तो कोई भीगता हुए लुक में लगाये चार चांद

0

बॉलीवुड गलियारो में बीती रात ही आईफा अवॉर्डस आयोजित किये गये जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।गौरतलब है 20 सालों बाद आईफा की घर वापसी हुई है जिसके लिए हर कोई उत्साहित था लेकिन ऐसे में बारीश ने स्टार्स के लुक को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोडी हालांकि एक तरफ स्टार्स इसका मजा लेते नजर आए तो वही दूसरी तरफ अपने लुक को इस बारीश से बचाते नजर आए तो आइए देखते है स्टार्स की तस्वीरेः

इस दौरान माधुरी दीक्षित, मृणाल ठाकुर, उर्वशी रौतेला और आयुष शर्मा को इस कार्यक्रम में एक छतरी के साथ देखा गया। आइफा की शाम सजी हुई थी लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी। आलिया भट्ट भी मुंबई की बारिश में परेशान हो गईं। उन्हें गाऊन उठाकर चलना पड़ रहा था।

ऐसे में जहां माधुरी जब ग्रीन कारपेट पर पहुंची तो अच्छी खासी बारिश हो रही थी। माधुरी ग्रीन कार्पेट पर मीडिया को पोज दे रही थीजबकि एक सहायक ने उनके ऊपर छाता लगाए हुए नजर आया। हालांकि ऐसे में माधुरी ने अपने चेहरे पर एक शानदार मुस्कुराहट रखे हुईं थी। हालांकि भारी बारिश में ग्लैमरस बने रहने की कोशिश करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन सितारों ने बारिश की परवाह ना करते हुए ग्रीन कार्पेट पर वॉक जारी रखा।

इसके अलावा वही उर्वशी रौतेला भी जब पहुंची तो मुसलाधार बारिश हो रही थी। उनकी गाउन काफी लॉन्ग थी और बारिश में गीली हो रही थी। उनके अटेंडेंट उनके गाऊन को पकड़े हुए चल रहे थे। ऐसे में मृणाल ठाकुर भी आईफा अवॉर्ड्स की मेहमान बनी। मृणाल ठाकुर ने ग्रीन कलर की गाऊन पहनी थी। जब वो आइफा के ग्रीन कार्पेट पर आई तो बारिश हो रही थी। तो वही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी आइफा में शिरकत करने आए। बारिश की वजह से उन्हें भी छाता लगाना पड़ा।

बात यदि अव़ॉर्ड्स नाइट के अवॉर्ड्स की करें तो गली बॉय के सितारें आलिया और रणवीर को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है।जो कि रणवीर को पद्मावत के लिए तो वही आलिया को राजी के लिए मिला वही अंधाधुन के लिए श्रीराम राघवन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वही कई अव़ॉर्ड्स सितारों ने जीते।

विदेशों में प्रायोजित इवेंट से निवेशक नहीं आते : प्रियंका गांधी

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवासी कार्यक्रम ‘हाउडी, मोदी!’ पर निशाना साधा। टेक्सास के ह्यूस्टन में रविवार को यह कार्यक्रम होने वाला है। प्रियंका ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करने के सरकार के दावों में मंदी एक स्पीड ब्रेकर की तरह है।

प्रियंका ने ‘हाउडी मोदी!’ कार्यक्रम का नाम लिए बिना ट्वीट किया, ‘चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते। निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी देश के बाहर इस तरह के आयोजन पर सवाल उठाए। उन्होंेने कहा, ‘अगर ‘हाउडी मोदी!’ भारत से बाहर आयोजित किया जा रहा है, तो इसे यहां भी होना चाहिए। मोदी के लिए ‘हाउडी मोदी!’ जैसे कार्यक्रम देश के ग्रामीण इलाकों में होने चाहिए और लोग उन्हें बताएंगे कि वे क्या झेल रहे हैं।’

सिब्बल ने कहा, ‘वह आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के उपभोग के लिए इस तरह के आयोजन करा रहे हैं। इससे आम लोगों की समृद्धि नहीं होगी। ये बस प्रचार भर के लिए है।’

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम में मोदी के साथ मौजूद होंगे।

बजाज ने पल्‍सर रेंज की बाइक के दामों में की बढ़ोत्‍तरी, ये रही नई कीमत

0

एक ओर जहां ज्‍यादातर ऑटो कंपनियां वाहनों में भारी डिस्‍काउंट दे रही हैं वहीं बजाज ऑटो ने अपनी सबसे मशहूर बाइक पल्‍सर के सभी रेंज की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी पल्सर 150 क्लासिक और 150 नियॉन में की है। इसकी कीमत में 4 हज़ार रुपये की वृद्धि की गई है। अब इसकी कीमत 75,200 रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी कीमत 71,200 रुपये थी।

तो वहीं बात करें पल्सर के सिंगल और डबल डिस्क वैरिएंट के बारे में तो कंपनी ने क्रमशः 998 और 999 रुपये की वृद्धि की है। कीमत बढ़ने के बाद अब इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 84,960 और 88,838 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा पल्सर NS 160 और 180F में कंपनी ने 1100 रुपये की बढ़ोत्तरी की है जिसके बाद इसकी कीमत 94,195 रुपये और 96,390 रुपये होगी। वहीं पल्सर 220F और NS200 की कीमत क्रमशः 1,08,355 और 1,14,355 हो गई है। कंपनी ने 1299 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब पल्सर ने अपने बाइक्स की कीमत बढ़ाई है, बल्कि इससे पहले भी जून में भी कंपनी ने अपनी प्लैटिना, पल्सर सहित अपने कई बाइकों के दाम बढ़ा दिए थे। कंपनी ने बाइकों के मूल्य में 400 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक की वृद्धि की थी।

बजाज पल्सर 150 नियॉन में पावर के लिए 149 सीसी का एयर कूलड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 9000 आरपीएम पर 15 हॉर्सपावर की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 12 एनएम का पीक टार्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

मंदी के इस दौर क्‍या बजाज पल्‍सर के बढ़े हुए दाम डिमांड को बढ़ाएंगे या घटाएंगे यह तो कंपनी की रिर्पोट से ही पता चलेगा।

ट्रेन में मनाएं करवा चौथ! रेलवे शुरू करेगा शादीशुदा जोड़ों के लिए ‘डीलक्स’ ट्रेन, इतना होगा किराया

0

भारतीय रेलवे (Indian Railway) इस करवा चौथ (Karwa Chauth) पर शादीशुदा जोड़ों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आ रहा है. इसके लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) ‘मैजिस्ट्रिक राजस्थान डीलक्स ट्रेन’ (Majestic Rajasthan Deluxe train) चला रही है. यह ट्रेन 14 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजे निकलेगी. जबकि करवा चौथ के लिए तैयार की गई यह शानदार ट्रेन आगरा, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर होते हुए 18 अक्टूबर को वापस दिल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन में केवल शादीशुदा जोड़ों को ही सफर करने की अनुमति होगी. अगर ट्रेन के किराये की बात करें तो एक कपल को एसी-1 में सफर करने के लिए 1,02960 रुपये और एसी-2 के लिए 90,090 रुपये चुकाने होंगे.

इस साल करवा चौथ का त्यौहार 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा जोड़ों को जैसलमेर में रेत के टीलों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने और करवा चौथ मनाने का मौका मिलेगा. इस सफर के दौरान भारतीय रेलवे लोगों को 3-4 स्टार होटल में ठहराएगा और डीलक्स बसों से स्थानीय सफर कराएगा.

सफर में ताजमहल, जैसलमेर फोर्ट, परवान की हवेली, गाड़ी सागर झील, महरानगढ़ का क़िला, जसवंत थाड़ा और अंबेर फ़ोर्ट सिटी पैलेस में सैर सपाटे का मौका मिलेगा. अंबेर फोर्ट में सैर सपाटे के दौरान जोड़ों को ऊंट की सवारी का भी मौका मिलेगा. यही नहीं, सफर में जोड़ों को बेहतरीन भोजन, होटल में ठहरने और स्थानीय सफर की सुविधा आईआरसीटीसी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी.

छत्तीसगढ़ में 9 महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं, बिजली का बिल देने को भी पैसे नहीं दे रही कांग्रेस सरकार

0

राजधानी में हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक और अध्यक्ष को हटाए जाने के बाद से सिस्टम ठप है। यहां के स्टाफ को लगभग 9 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। बिजली का बिल अदा नहीं होने से पिछले डेढ़ महीने पहले बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। उसके बाद से पूरा ऑफिस अंधेरे में है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान ऑफिस स्टाफ भीतर अंधेरे में बैठ नहीं पा रहा है। उनका ज्यादातर समय अकादमी दफ्तर के बाद बरामदे में कट रहा है।

अकादमी में कोई किताबें खरीदने आता है तभी वे उठकर अंदर जाते हैं। यहां किताब खरीदने आने वाले ग्राहकों को भी अंधेरे में परेशानी हो रही है। कौन सी किताब कहां है? ये पहले से मालूम है, इस वजह से स्टाफ ढूंढकर दे रहा है।

अकादमी में सहायक संचालक, कंप्यूटर आपरेटर, ड्राइवर, प्यून, सफाई कर्मचारी समेत 8 स्टाफ हैं। सरकार बदलने के बाद 20 दिसंबर को निगम, मंडल व आयोगों के अध्यक्ष व संचालकों से इस्तीफे ले लिए गए। उसी समय हिंदी अकादमी के अध्यक्ष का भी इस्तीफा हो गया। अब तक नए अध्यक्ष की पोस्टिंग नहीं की गई है। डेढ़ साल पहले संचालक बनाए गए शशांक शर्मा ने भी त्यागपत्र दे दिया।

संचालक का कार्यकाल तीन साल का होता है। अकादमी के अध्यक्ष उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री होते हैं। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर यहां करीब एक दशक तक संचालक रहे। लगभग आठ महीने से यहां संचालक नियुक्त नहीं है। जानकारों के अनुसार संचालक को ही आहरण वितरण का अधिकार है। उनके न रहने से कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल समेत कई भुगतान लंबित हैं। अकादमी के स्टाफ ने विभागीय सचिव व मंत्री से भी मुलाकात कर अपनी समस्या बताई है। वहां से हर बार आश्वासन ही मिला है। अब वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जन-चौपाल में मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

क्या काम है अकादमी का

जिस तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल बड़ी हाई व हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए किताबें छापता है उसी तरह अकादमी कालेज के छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकें प्रकाशित करता है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी किताबें छापता है। बताते हैं कि हाल ही में पीएससी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी की भर्ती परीक्षा में टॉपर रहे पति-पत्नी अनुभव सिंह और विभा सिंह ने अकादमी की किताबों से नोट्स बनाकर ही परीक्षा में सफलता पाई है। बताते हैं कि अकामदी, पुस्तकों व कापियों के लिए केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अनुदान मिलता है। जबकि स्थापना व्यय राज्य सरकार वहन करती है।

अकादमी के प्रबंध मंडल में बड़े लोग हैं। इसमें अध्यक्ष विभागीय मंत्री, संचालक के अलावा सभी विवि के कुलपति भी हैं। इनके अलावा, ज्य सरकार उच्च शिक्षा व साहित्य से जुड़े 11 लोगों का मनोनयन करती है। कुल 32 सदस्य मंडल में रहते हैं।

आखिरी उम्मीद ‘गांधीगिरी’

लगभग 9 महीने होने के बाद भी सैलरी का कुछ पता नहीं चल रहा है, इससे तंग आकर कर्मचारी अब गांधीगिरी करने जा रहे हैं। मीडिया के नाम एक पत्र जारी कर उन कर्मचारियों ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यालय के सामने झाड़ू पोछा लगा कर गांधीगिरी करी जाएगी। उसके बाद हम मानवाधिकार आयोग में शिकायत भी करेंगे।

यह छतीसगढ़ सरकार की नाकामी ही कही जाएगी कि 9 महीने से कर्मचारियों को देने के लिए तनख्वाह नहीं, ऑफिस की बिजली का बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि यह मामला अब तक भूपेश बघेल तक ना पहुंचा हो। जरूरत बस इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने की है।

तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के फॉर्म हाउस में मिली सड़ी गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

0

तेलुगु सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के फॉर्म हाउस में एक गड़ी हुई लाश मिली है। शव पूरी तरह से गल चुका है। इसलिए उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस को संदेह है कि शव लगभग छह महीने पुरानी हो सकती है, हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह फॉर्म हाउस तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के पापीरेड्डीगुडा में है।

साइबराबादद पुलिस के अनुसार यह फॉर्म हाउस लगभग 40 एकड़ में फैला हुआ है और लंबे समय से ऐसे ही पड़ा हुआ था। कुछ समय पहले ही इसे नागर्जुन ने खरीदा है। यह मामला उस समय सामने आया जब 18 सितंबर को नागार्जुन ने कुछ मजदुरों को फॉर्म हाउस पर भेजा था ताकि वह जमीन का साफ-सफाई कर उसे खेती के लायक बना सकें। लेकिन जब मजदूर खेत पर पहुंचे तो उन्हें पास में बने एक घर से बदबू आई, जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां एक लाश पड़ी थी जो कि सड़-गलकर कंकाल में बदल चुकी थी।

इसके बाद मजदूरी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस अभी तक कुछ नहीं कह रही है क्योंकि मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गुरुवार को कथित तौर पर मौत को संदिग्ध माने तो हुए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज किया है। यह भी बात सामने आ रही है कि सितंबर के पहले सप्ताह में तेलुगु सुपरस्टार की पत्नी अक्किनेनी अमाला ने फॉर्म हाउस का दौरा भी किया था।

रामलीला में इतना डूब गया दशरथ बना व्यक्ति, राम के वियोग में हकीकत में तोड़ दिया दम

0

हरियाणा के झुंझनू से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां पर रामलीला के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना हरियाणा के झुंझुनू जिले के मलसीसर इलाके की है. कंकडेऊ गांव में इन दिनों रामलीला चल रही है. वहां कुंदनलाल नामक व्यक्ति राजा दशरथ का किरदार निभाता था. लेकिन अब उस व्यक्ति की मौत हो चुकी है.

कुंदनलाल की मौत रामलीला में भगवान राम के वन जाने के बाद दशरथ के मरने के अभिनय के दौरान हुई. रामलीला देख रहे लोगों को लगा कि कुंदनलाल अभी भी अभिनय कर रहे हैं. लेकिन वे अपनी जान गंवा चुके थे. लेकिन जैसे ही पता चला कि कुंदनलाल का निधन हो चुका है. रामलीला देख रहे लोग रोने लगे.

कुंदनलाल की मौत के बाद रामलीला आयोजकों ने समय से पहले ही रामलीला के समापन की घोषणा कर दी. फिर उनके पार्थिव शरीर को रामलीला कमेटी ने उनके घर पहुंचाया. उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई.

किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि कुंदनलाल अपने अभिनय में इतना डूब जाएंगे कि उनकी मौत हो जाएगी. कुंदनलाल पिछले कई सालों से रामलीला में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे. उनके अभिनय को लोग खूब सराहते थे.