Home Blog Page 2900

गुजरात में भारी बारिश वडोदरा की सड़कों पर घूमते नजर आए मगरमच्छ

0

इस वक्त भारी बारिश के कारण गुजरात बेहाल है, राज्य के कई शहरों में आज काफी तेज बारिश हुई है जिससे कि हालात काफी खराब हो गए हैं, अहमदाबाद, वड़ोदरा, वलसाड़ नवसारी राजकोट, सूरत सहित विविध शहरों में भारी बारिश हो रही है। वडोदरा में बुधवार को केवल छह घंटे में 10 इंच बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक वडोदरा में भारी बारिश के कारण अब तक 6 लोग मौत के शिकार हो गए हैं। शहरी प्रशासन ने शहर के निचले इलाकों में रह रहे 4000 से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया है।


वडोदरा में हुई भारी बरसात की वजह से स्थानीय विश्वामित्री नदी में बाढ़ आई है और नदी में रहने वाले मगरमच्छ अब वडोदरा की सड़कों पर घूम रहे हैं।स्थानीय प्रसाशन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इन मगरमच्छों को वापस नदी में भेजने की है, जब तक मगरमच्छ वापस नहीं होते हैं तब तक सड़कों पर खतरा बना रहेगा। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल हो रहे पहले वीडियो में वडोदरा की सड़कों पर मगरमच्छ साफ देखे जा सकते हैं
विश्वामित्री नदी में लगभग 260 मगरमच्छ हैं

वायरल हो रहे पहले वीडियो में वडोदरा की सड़कों पर मगरमच्छ साफ देखे जा सकते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में एक मगरमच्छ पानी में खड़े एक कुत्ते पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि वडोदरा की विश्वामित्री नदी में लगभग 260 मगरमच्छ हैं और भारी बरसात की वजह से नदी का पानी सड़कों पर आ गया है, इसी वजह से मगरमच्छ सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं ये वीडियो काफी डराने वाले हैं।

नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के एवज में मांगी रिश्वत, FIR दर्ज

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राखी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पर बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन का झांसा देकर रिश्वत मांगने का आरोप है. आरोपी ने खुद को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल का डाटा एंट्री ऑपरेटर बताकर पैसे की मांग की थी. छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल अटल नगर के सलाहकार डॉ. प्रदीप चौबे की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक व्यापमं ने 16 जून 2019 को बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा ली थी.आरोपी हेमसागर सूना ने खुद को व्यावसायिक परीक्षा मंडल शैलेंद्र नगर का डाटा एंट्री ऑपरेटर बताकर परीक्षार्थियों को कॉल कर पैसे की मांग कर रहा था. आरोपी परीक्षार्थियों से पैसे बैंक खाते में जमा करने कह रहा था.

शिकायत पर कार्रवाई
मामले की शिकायत व्यापमं में की गई थी. इसके बाद व्यापमं के सलाहकार डॉ. प्रदीप चौबे ने इसे गंभीरता से लिया. आरोपी हेमसागर सूना द्वारा परीक्षार्थियों से की गई रिकॉर्डेड बातचीत का आडियो हासिल करने के बाद थाने में इसकी शिकायत की. पुलिस ने हेमसागर सूना के खिलाफ धारा 420, 419 के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है. 

यह किसान खुद को ‘जिंदा’ दिखाने के लिए काटने पड़ रहे तहसील के चक्कर

0

स्वयं को जिंदा दिखाने को एक किसान तहसील के चक्कर काट रहा है। उसने एसडीएम से खतौनी में उसका नाम दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामला पूरे दिन चर्चा में रहा।
ग्राम धरमपुर निवासी करन सिंह पुत्र हरकेश सिंह की गांव में भूमि है। उस भूमि को उसने तहसील अभिलेखों में सहखातेदार के रूप में भी दर्ज कराया था। बताते है कि गांव में करन सिंह पुत्र चिरमोली की मृत्यु होने पर वर्ष 2005में हल्का लेखपाल एवं तहसील लिपिक ने जांच किए बिना ही उसकी आराजी के नंबरान में उसे मृत दर्ज कर दिया। बताते है कि पिछले साल गन्ने की सप्लाई बढ़ाने के लिए करन सिंह को खतौनी की जरूरत पड़ी। तहसील से खतौनी निकलवाने पर उसके नाम के आगे मृतक लिखा होने पर उसके पैरों से जमीन खिसक गई। करन सिंह ने तत्कालीन एसडीएम से भी मामले में शिकायत कर नाम ठीक कराने की गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। करन सिंह ने नाम ठीक कराने को एसडीएम एवं तहसील दफ्तर के कई चक्कर लगाये।

लेकिन खतौनी में सुधार नहीं हुआ। गुरूवार को करन सिंह ने एसडीएम सुंदर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर स्वयं को जिंदा बताते हुए खतौनी में उसका नाम चढ़ाने की बात कही। एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार को बुलाकर मामले में जांच कर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि प्रकरण में दोषियोंके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

SC : ‘चेक बाउंस’ मामले में अंतरिम मुआवजा का प्रावधान होगा लागू

0

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पिछले साल सितंबर से लागू हुए और चेक बाउंस होने के मामले में शिकायतकर्ता को अंतरिम मुआवजा मुहैया करने वाला कानून ‘नेगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट’ का एक प्रावधान आगे भी लागू होगा. कोर्ट ने कहा कि एनआई एक्ट के सेक्शन 143ए के तहत शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत करने के बाद आरोपी को चेक की रकम का 20 फीसदी अंतरिम मुआवजा देना होगा.
सुप्रीम कोर्ट ने एक सवाल का निपटारा करने के दौरान यह फैसला सुनाया है. दरअसल, कोर्ट से यह बताने का अनुरोध किया गया था कि क्या कानून की धारा 143-ए अतीत से लागू होगी या नहीं?
न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति विनीत सरन की पीठ ने सुनवाई के दौरान मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसमें आरोपी जेजे राजा को शिकायतकर्ता (तेजरात सुराणा) को 20 प्रतिशत अंतरिम मुआवजा देने का आदेश जारी किया गया था.गौरतलब है कि निचली अदालत द्वारा कानून की धारा 143-ए के तहत अंतरिम मुआवजा देने का आदेश दिया गया था.

पेट में दर्द हो तो पी लें महुआ दारू – छत्तीसगढ़ के मंत्री की सलाह..

0

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों की वजह से आए दिन चर्चा में रहते हैं. मंत्री कवासी लखमा ने गुरुवार को पेट दर्द को लेकर एक बयान दे दिया. इस बयान के बाद वे फिर से चर्चाओं में आ गए. धमतरी प्रवास के दौरान मंत्री कवासी ने रमन सरकार में मंत्री रहे बीजेपी विधायक अजय चन्द्राकर पर निशाना साधा. इसके तहत ही उन्होंने पेट दर्द को लेकर बयान दिया.

धमतरी पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘अजय चंद्राकर के पेट मे दर्द है तो महुआ दारू पी लें, ठीक हो जायेगा.’ दरअसल पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने राज्य की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर बयान करते हुए तंज कसा था. इसके जवाब में ही कवासी लखमा ने पेट दर्द होने पर अजय चन्द्राकर को पेट दर्द होने पर महुआ दारू पीने की सलाह दे दी.

पूर्व मंत्री के इस बयान का दिया जवाब दरअसल पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने राज्य सरकार पर तंज कसते फ्लैगशिप प्रोग्राम का मखौल उड़ाया था. अजय चन्द्राकर ने कहा था, जै हो नरवा घुरूवा बारी..पी के मस्त रहो संगवारी. पूर्व मंत्री चन्द्राकर का ये बयान भी खूब चर्चा में रहा. इसके बाद आज धमरती के पोटियाडीह पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने अजय चन्द्राकर को जवाब देते हुए बयान दिया.

तो क्या स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम बनेंगे पाकिस्तान के कोच?

0

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर जारी है. वर्ल्डकप में टीम के प्रदर्शन को लेकर 2 अगस्त को समीक्षा बैठक होनी है. हालांकि खबरें थीं कि टीम के कोच मिकी आर्थर अपनी जगह बचाए रख सकते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने महान गेंदबाज और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम को टीम के मुख्य कोच के लिए सबसे उपयुक्त दावेदार बता दिया है. जावेद मियांदाद ने घरेलू कोच के विचार का मजबूती से समर्थन करते हुए कहा कि इस पद के लिए वसीम अकरम का नाम सबसे सही है. एक ओर जहां दुनिया भर के क्रिकेट खेलने वाले देश वसीम अकरम की विशेषज्ञता का फायदा उठा रहे हैं, हमसारे अपने ही देश पाकिस्तान में हम खुद ऐसा करने में नाकाम रहे हैं.

जावेद मियांदाद ने कहा कि वसीम अकरम के लिए टिप्स बहुत कारगर हैं. ऐसे में जबकि दूसरे देश के खिलाड़ी उनसे बात कर सुझाव मांग रहे हैं तो हम क्यों‌ नहीं अपने पूर्व क्रिकेटरों को ये जिम्मेदारी नहीं दे सकते? टीम के मौजूदा कोच मिकी आर्थर की अगुआई में टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक में जगह नहीं बना सकी. इतना ही नहीं, आर्थर के कोच रहते टीम कई टूर्नामेंट हार गई.

cricketpakistan.com.pk की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान टीम के 1998-99 में भारत दौरे पर टीम के कोच जावेद मियांदाद और कप्तान वसीम अकरम थे.

मियांदाद ने कहा कि जब खिलाड़ी अच्छा करते हैं तो कोच उसका श्रेय लेने के लिए सबसे आगे आ जाते हैं, लेकिन अगर कुछ टूर्नामेंट में खिलाड़ी अच्छा नहीं खेल पाए तो फिर सारी गलती खिलाड़ियों की बता दी जाती है. अगर आपके पास विशेषज्ञों की कमी है तो फिर विदेशी कोच रखने का विचार बुरा नहीं है, लेकिन अगर आपके देश में अच्छे पूर्व खिलाड़ी हैं तो फिर उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए.

मियांदाद ने साथ ही कहा कि विदेशी कोच तकनीक पर अधिक निर्भर करते हैं. ये तरीका उभरते क्रिकेटरों के लिए तो काम कर सकता है, लेकिन सीनियर लेवल पर आपको ऐसे कोच की जरूरत है जो मैदान पर ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों की कमजोरियों को दूर करने में मदद कर सके.

अर्जुन कपूर की बहन ने शुरू किया ये काम अब 300 रुपए देकर अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार से मिलें..

0

बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर की बहन अंशुला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अक्सर अंशुला अपनी बहन जानवी कपूर और अर्जुन कपूर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है. कई बार तो अंशुला ने बहन जान्हवी को ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को भी सोशल मीडिया पर जमकर फटकारा है.

वैसे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली यह सेलिब्रिटी सिस्टर अब 300 रुपए के टिकट से सेलेब्रिटी और फैंस की मीटिंग कराने की सोच रही हैं. असल में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में एक वेबसाइट ‘फनकाइंड’ लांच की है अंशुला का दावा है कि इस वेबसाइट के जरिए वह बॉलीवुड स्टार्स और फैंस की मुलाकात कराएंगी.

असल में इस वेबसाइट पर फैंस को अपने फेवरेट सितारे की डिटेल के साथ तीन सौ रुपए जमा कराने होंगे और उसके बाद अंशुला और उनकी टीम लकी ड्रॉ के जरिए एक फैन को चुनेंगे और यह फैन अपने फेवरेट सितारे के साथ पूरा दिन बिता सकता है.

अंशुला की टीम का दावा है कि फैंस से मिले पैसे को वो चैरिटी के लिए देंगी, फैंस से मिली इस डोनेशन को किसी अच्छे काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, हालांकि अभी तक यह साफ़ नहीं किया गया है कि फैंस से मिली यह डोनेशन किस संस्था को डोनेट की जाएगी.

आपको बता दें सेलिब्रिटी की इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर के साथ साथ बॉलीवुड के किसी भी दिग्गज से मिलाने का दावा है. हालांकि इस सेलिब्रिटी मीटिंग लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि खेल और बिजनेस से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हैं.

पत्रकारिता में दिए उत्कृष्ट योगदान का सम्मान, रवीश कुमार ने जीता 2019 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार

0

एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार ने 2019 का रमन मैग्सेसे अवार्ड जीता है। एशिया का नोबेल पुरस्कार कहे जाने वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 12 साल बाद किसी भारतीय पत्रकार को मिल रहा है। इससे पहले 2007 में पी. साईनाथ ने यह अवार्ड जीता था।

रवीश कुमार के साथ म्यांमार के को सी विन, थाइलैंड की अंगहाना नीलपाइजित, फिलिपींस के रेमंड और दक्षिण कोरिया के किम जोंग की को यह अवार्ड देने की घोषणा की गई है। एक ट्वीट में रमन मैग्सेसे कमेटी ने बताया कि रवीश कुमार को यह अवार्ड पत्रकारिता में वंचितों की आवाज उठाने के लिए दिया जा रहा है।

रमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन ने कहा कि रवीश कुमार का कार्यक्रम प्राइम टाइम जीवन के असली मुद्दों और आम जनों की समस्याओं को रिपोर्ट करता है।

https://twitter.com/MagsaysayAward/status/1157122862110502912

क्या है रमन मैग्सेसे पुरस्कार

एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह रमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा फिलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैग्सेसे की याद में दिया जाता है। यह पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिया जाता है। ये श्रेणिया हैं- शासकीय सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता एवं साहित्य, शांति और उभरता नेतृत्व।

पत्रकारिता एवं साहित्य श्रेणी में रमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय

1. 2019- रवीश कुमार

2. 2007- पालगुम्मी साईनाथ

3. 1997- महाश्वेता देवी

4. 1992- रवि शंकर

5. 1991- के वी सुब्बना

6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण

7. 1982- अरुण शौरी

8. 1981- गौर किशोर घोष

9. 1975- बीजी वर्गीस

10. 1967- सत्यजित राय

11. 1961- अमिताभ चौधरी

Birthday Special : जानिए इनकी दिलचस्प लव स्टोरी, पहली बार यहां हुई विद्या बालन-सिद्धार्थ कपूर की मुलाकात

0

बॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर इंडस्ट्री के नामी हस्त‍ियों में से एक हैं। बॉलीवुड में पीहू, दंगल, सत्याग्रह, चेन्नई एक्सप्रेस, हीरोइन, और बर्फी जैसे सफल फिल्मों देने वाले सिद्धार्थ कपूर बीटाउन के पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं।

आपको दें कि सिद्धार्थ का जन्म आज 2 अगस्त 1974 को हुआ था। सिद्धार्थ ने साल 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की मुलाकात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बैकस्टेज में हुई थी और दोनों की प्यार की कहानी यहीं से शुरु हुई थी।

बताते चले की करण जौहर सिद्धार्थ और विद्या के कॉमन फ्रेंड थे और दूसरी बार दोनों की मुलाकात करण ने ही करवाई थी। दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई और सिद्धार्थ ने विद्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

सिद्धार्थ और विद्या की शादी साउथ इंडियन और पंजाबी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई थी। सिद्धार्थ का पारिवार ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा हुआ था। उनकी मां सलोमी रॉय कपूर विख्यात डांसर, डांस इंस्ट्रक्टर, स्टेज कोरियोग्राफर और पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं।

इसी के साथ सिद्धार्थ के भाईयों की जाए तो उनके भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर भी फिल्मों से जुड़े हैं। आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

वहीं कुणाल रॉय कपूर की बात करे तो उन्होंने डेल्ही बेली, नौटंकी साला, ये जवानी है दिवानी, अजहर, कालाकांडी, लव पर स्क्वायर फुट, 3 देव जैसी फिल्मों में नोटेबल काम किया है।

सिद्धार्थ अपनी अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- जिंदगी का सबसे खराब समय था

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में काम किया। इसका निर्देशन भी मनीष शर्मा ने किया था। दोनों के अफेयर की कई खबरें सामने आई थीं, बाद में दोनों अलग हो गए। 

एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम लिए बिना बताया कि वह ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया है।

परिणीति ने बताया, ‘मैं दिल टूटने के एक लंबे दौर से गुजर चुकी हूं और मुझे लगता है कि यह एक ही बार हुआ होगा। ईमानदारी से कहूं तो, मैं बहुत परेशान थी। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा समय था क्योंकि मैंने तब तक इस तरह के रिजेक्शन का सामना नहीं किया था। उस समय मुझे अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत थी।’

परिणीति चोपड़ा ने कहा, लेकिन यदि परिपक्वता के मामले में कुछ भी बदला है, तो यह सब उसी के कारण है। मैं भगवान को यह मेरी लाइफ के शुरुआती स्टेज में देने के लिए धन्यवाद देती हूं।

परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट दिखेंगी। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं। इसे लेकर लोगों का रिस्पॉन्स भी अच्छा है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए तैयारी कर रही हैं।