Home Blog Page 2903

व्यापार : वाहन उद्योग की चाल हुई सुस्त, जुलाई की बिक्री में भारी गिरावट

0

नयी दिल्ली। वाहन उद्योग क्षेत्र में मंदी का रुख बरकरार है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी समेत हुंदै, महिंद्रा, होंडा कार्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स जैसी प्रमुख वाहन कंपनियों की बिक्री में जुलाई में दहाई अंक की गिरावट दर्ज की गयी है। मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री जुलाई महीने में पिछले साल के 1,54,150 वाहनों की तुलना में 36.30 प्रतिशत गिरकर 98,210 इकाई रही। यह जून 2017 के बाद पहला ऐसा मौका है जब कंपनी की मासिक घरेलू बिक्री एक लाख इकाई से नीचे रही है। इस दौरान आल्टो और वैगनआर समेत मिनी कारों की बिक्री पिछले साल के 37,710 इकाइयों की तुलना में 69.30 प्रतिशत गिरकर 11,577 इकाइयों पर आ गयी।

स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर समेत कॉम्पैक्ट श्रेणी के वाहनों की बिक्री भी पिछले साल की 74,373 इकाइयों से 22.70 प्रतिशत गिरकर 57,512 इकाइयों पर आ गयी। विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और एर्टिगा समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी 38.10 प्रतिशत गिरकर 15,178 इकाइयों पर आ गयी। ठीक इसी तरह प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की जुलाई महीने में घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत गिरकर 39,010 वाहन रही। जुलाई 2018 में कंपनी ने 43,481 गाड़ियां बेची थीं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की भी घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत टूटकर 37,474 वाहन रही जो पिछले साल 44,605 इकाई थी। कंपनी के यूटिलिटी, कार और वैन समेत यात्री वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 16,831 वाहन रही। यह पिछले साल इसी दौरान 17,781 वाहन थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन प्रमुख (वाहन विभाग) वीजे राम नाकरा ने कहा कि विभिन्न कारणों के चलते ग्राहकों की मांग कम रहने से वाहन उद्योग के सामने चुनौतियां बनी हुई हैं। ग्राहकों की मांग बढ़ाने के लिए उद्योग को प्रोत्साहन की जरूरत है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की घरेलू बिक्री जुलाई में 48.67 प्रतिशत घटकर 10,250 इकाई रही। पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 19,970 वाहन था। कंपनी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा कि मंदी और खरीदारों की मांग धारणा कमजोर पड़ने से पिछले महीने वाहन उद्योग में जारी गिरावट और गहराई है। हम भी खरीद में देरी के कई मामलों का सामना कर रहे हैं। जुलाई में हुई गिरावट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की गिरावट से भी ज्यादा चिंताजनक है। जबकि पिछले साल जुलाई में भी गिरावट दर्ज की गयी थी। उन्होंने कहा कि बाजार परिस्थितियां वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण बनी रहेंगी। वहीं इस दौरान टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की घरेलू बिक्री पिछले साल के 13,677 वाहन के मुकाबले 24 प्रतिशत गिरकर 10,423 वाहन पर आ गयी।

दोपहिया क्षेत्र में भी मंदी का आलम दिखा। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री पिछले साल के 2,37,511 वाहनों की तुलना में 13 प्रतिशत गिरकर 2,05,470 दोपहिया वाहन रही। इसी तरह टीवीएस मोटर कंपनी की कुल घरेलू वाहन बिक्री जुलाई माह में 2,08,489 वाहन रही जो पिछले साल इसी अवधि की 2,47,382 वाहन की बिक्री से 15.72 प्रतिशत कम है। हालांकि दोपहिया वाहन क्षेत्र में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की घरेलू बिक्री जुलाई में 17 प्रतिशत बढ़कर 62,366 वाहन रही जो पिछले साल जुलाई में 53,321 वाहन थी।

कंपनी के उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा कि जुलाई हमारे लिए बहुत बेहतर महीना रहा है। हमने मोटर साइकिल और स्कूटर दोनों श्रेणी में नए उत्पाद और मॉडल पेश किए हैं। हम आगे भी भारतीय ग्राहकों के अनुरूप अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करते रहेंगे।

आसानी से पचने वाला फल है पपीता, शरीर के लिए है रामौशधि, जानें खासियत

0

पपीते की गिनती ऐसे फल के रूप में होती है, जिसे खाने के लिए आपको किसी खास मौसम का इंतजार नहीं करना पडता। बारह महीने मिलने वाला यह फल आपको बहुत सी बीमारियों से बचाता है। तो चलिए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में-

अगर आपको हाईबीपी की समस्या है तो पपीते के सेवन से आप अपने ब्लड प्रेशर को आसानी से कंटोल कर सकते हैं।
पपीता हर तरह के लोगों के लिए फायदेमंद है। चूंकि यह आसानी से पचने पचने वाला फल है। इसलिए इसे वो लोग भी खा सकते हैंए जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है।
अगर आपको कब्ज की शिकायत अक्सर रहती हैं तो भी आपको पपीते का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।


सर्दी के मौसम में पपीते का सेवन काफी अच्छा अच्छा माना जाता है। इसे खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम आदि बीमारियां नहीं होती है।
पपीता में विटामिन ए, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हाई कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है।

हिम्मत है तो गोडसे को आतंकी कहिए, अमित शाह को कपिल सिब्बल ने दी चुनौती

0

 राज्यसभा में गुरुवार को यूएपीए यानि अनलॉफुल एक्टिविटीज अमेंडमेंट बिल को पेश किया गया। इस बिल पर सदन में जोरदार चर्चा हुई। बिल पर आज सदन में वोटिंग कराई जाएगी। वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। खुद गृह मंत्री अमित शाह आज इस बिल पर जवाब देंगे। इससे पहले गुरुवार को बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और तीखे सवालों की बौछार कर दी। कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सरकार पर हमला बोलने का जिम्मा संभाला।

नाथूराम को आतंकी कहिए

कपिल सिब्बल ने सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी आरोपी को आतंकी घोषित करने के लिए सरकार की ओर से क्या पैमाना तैयार किया गया है। अगर वह हाफिज सईद है तो वह आतंकी है, लेकिन नाथूराम गोडसे है तो क्या वह आतंकी नहीं है। सिब्बल ने शाह से कहा कि अगर आपके अंदर हिम्मत है तो सदन में खड़े होकर कह दीजिए गोडसे आतंकी है। उन्होंने कहा कि 1947 से आजतक आपके पास गोडसे को आतंकी कहने की हिम्मत नहीं हुई।

सब नजरिए की बात है

सिब्बल ने कहा कि गृह मंत्री जी यह सब नजरिए की बात है, आप जिस नजरिए से देखते हैं वो आतंकी हो जाता है। सरकार ने जिन लोगों को आज जेल में रखा है वह शिक्षाविद हैं और संयुक्त राष्ट्र से उन्हें फंडिंग की जाती है। संभव है कि आप इन लोगों को कल आतंकी घोषित कर दें, यह पूरी तरह से आपके विचार पर निर्भर है। सिब्बल ने कहा कि इस बात का कहीं भी जिक्र नहीं किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को कब और क्यों आतंकी घोषित किया जाएगा। आखिर आप किसी आरोपी को जांच के किस चरण में आतंकी घोषित करेंगे। जब आप उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे या फिर चार्जशीट के बाद, या फिर ट्रायल के बाद, इस पूरे मसले का बिल में कोई भी जिक्र नहीं है।

बिल मे संशोधन की जरूरत

कपिल सिब्बल ने कहा कि हमारे कानून में कोई व्यक्ति तबतक निर्दोष है जबतक कि उसे उपर दोष साबित नहीं हो जाता है, लिहाजा इस बिल में संशोधन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हर कोई आपके साथ मजबूती से खड़ा है, लेकिन इसके लिए सच को भी जानना बेहद जरूरी है। ऐसे बिल को कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए, अन्यथा लोग कोर्ट का रुख करेंगे।

इस सलाद में है सभी प्रकार के पोषक तत्वों की भरमार

0

अमूमन लोग अपने खाने के साथ सलाद खाना पसंद करते हैं। इससे न सिर्फ उनके भोजन में वैरायटी आती है, बल्कि उनके भोजन का स्वाद भी बढ जाता है लेकिन अगर आप सोचते हैं कि सलाद सिर्फ आपके भोजन का स्वाद बढाने में ही मददगार होता है तो आप गलत हैं। वास्तव में इसके और भी बहुत से फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं उन्हीं फायदों के बारे में-

  • जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें सलाद को अधिक से अधिक अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है, साथ ही इससे आपको आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद फाइबर के कारण आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती।
  • वहीं रोज सलाद खाने से कोलेस्ट्रोल कम रहता है जिससे दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।
  • सलाद में अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। इसकी मदद से हम तंदरूस्त को रहते हैं ही, साथ ही हमें काम करने की उर्जा भी प्राप्त होती है। दरअसल, एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में थकावट नहीं होने देती है।
  • सलाद खाने से हमारे रक्त का संचार बढ़ता है। सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन मिलते हैं।

कमलनाथ के मंत्री ने दिया बड़ा बयान, टूट जाएंगे मध्य प्रदेश बीजेपी के 32 विधायक?

0

कर्नाटक में बीजेपी द्वारा अनपे मंसूबों में कामयाब होने के बाद उसकी साजिश का कांग्रेस ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने बीजेपी नेता गोपाल भार्गव पर पलटवार किया है। जीतू पटवारी ने बीजेपी को संभलने की हिदायत देते हुए आगे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। मंत्री पटवारी ने कहा कि बीजेपी की ऐसी ही हरकत रही तो उसकी ‘बत्तीसी’ टूट जाएगी। गोपाल भार्गव के बयान पर पलटवार करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “न तो हम लोहे के चने चबाएंगे और न ही दांत तुड़वाएंगे, अभी तो दो दांत टूटे हैं आपके (बीजेपी के), आने वाले समय में ऐसी ही हरकतें चलती रहीं तो बत्तीसी भी टूट जाएगी।”

अपने बयान में जीतू पटवारी उन दो विधायकों का जिक्र किया, जिन्होंने कुछ दिन पहले कमलनाथ सरकार के पक्ष में विधानसभा में एक बिल के समर्थन में वोट दिया था। पटवारी ने इन्हीं दोनों विधायकों को बीजेपी के दो दांत बताया। साथ ही उन्होंने इशारे में ये भी कहा कि अभी तो ये दो विधायक टूटे हैं, अगर ऐसा ही रहा तो बीजेपी के 32 और विधायक टूट जाएंगे।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलथान सरकार के मंसूबों पर सवाल खड़े करते हुए बीजेपी विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, बीजेपी के आर्थिक तौर पर कमजोर और कमजोर तबके के विधायकों को बहला-फुसलाकर प्रलोभन देकर इस कोशिश में है कि उन्हें समर्थन दे दें, लेकिन ऐसा नहीं होना वाला है, क्योंकि बीजेपी के विधायक लोहे के चने के समान हैं, जिन्हें जो भी चबाने की कोशिश करेगा, उसके दांत टूट जाएंगे। गोपाल भार्गव के इसी बयान पर जूती पटवारी ने पलटवार किया है।

डॉनल्ड ट्रंप ने लगाया चीनी आयात वस्तुओं पर नया टैरिफ

0

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump ) ने चीन (China ) से वस्तुओं के आयात पर नए टैरिफ (new tariffs )लगाने की घोषणा की, जो 1 सितंबर से प्रभावी होगा। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि हमारे प्रतिनिधि अभी चीन से लौटे हैं जहां उन्होंने एक भविष्य के व्यापार सौदे के संबंध में रचनात्मक वार्ता की थी। हमने सोचा था कि हमने तीन महीने पहले चीन के साथ एक सौदा कर लिया, लेकिन दुख की बात है कि चीन ने हस्ताक्षर करने से पहले सौदे पर फिर से बातचीत करने का फैसला किया।
राष्ट्रपति ने लिखा कि व्यापार वार्ता जारी है और वार्ता के दौरान अमेरिका 1 सितंबर को शेष 300 अरब डॉलर के माल और उत्पादों पर 10 प्रतिशत का एक छोटा अतिरिक्त शुल्क चीन से आने वाली वस्तुओं पर लगाएगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन मनुचिन के नेतृत्व में एक टीम ने शंघाई में मंगलवार और बुधवार को एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने फोस्र्ड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, बौद्धिक संपदा अधिकारों, सेवाओं, नॉन-टैरिफ संबंधी बाधाओं और कृषि जैसे विषयों पर चर्चा की।” व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर में समझौता नहीं हुआ, लेकिन वार्ता सकारात्मक रही। 

कमलनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, निकाले गए संविदा कर्मचारियों को फिर मिलेगी नौकरी

0

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। कमलनाथ सरकार ने अपने वचन पत्र का एक और वादा पूरा करते हुए उन संविदा कर्मियों को सेवा में वापस लेने का फैसला किया है जिनको पिछली सरकार के समय निकाला गया था। 
गुरुवार को कमलनाथ कैबिनेट में संविदा कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। ऐसे संविदाकर्मी जिनके प्रोजेक्ट खत्म हो चुके हैं, उन्हें नए प्रोजेक्ट और खाली पदों पर भर्ती किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसके पूरा मसौदा एक हफ्ते में तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों में मिलाने की कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के दौरान संविदा कर्मियों ने वेतन में विसंगति को लेकर भी मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित पद का 90 फीसदी वेतन देने के निर्देश दिए।

दुबई में भारत के प्राचीन खेल मलखम्भ का डंका बजाने पहुंचेंगे रतलाम के दो खिलाड़ी

0

भारत का पारंपरिक खेल मलखम्भ अब विदेशों में भी अपना दमखम दिखा रहा है. रतलाम के मलखम्ब खिलाड़ी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में पहले भी मलखम्ब का प्रदर्शन कर चुके है और अब दुबई में आयोजित अराउंड द वर्ल्ड कल्चरल प्रोग्राम दुबई 2019 में भारत से मलखम्भ का डंका बजाने रतलाम के 2 खिलाड़ी पहुंचेंगे.

बता दें कि मलखम्भ हिदुस्तान का पारंपरिक खेल है. बीते समय में इस खेल में रुचि कम होने से यह विलुप्त होता जा रहा था, लेकिन रतलाम के मलखम्भ हुनरबाज़ों ने एक बार फिर इस भारतीय परंपरा को एक नई ऊंचाई दी है और न सिर्फ देश मे मलखम्भ खेल से अपना नाम रोशन किया बल्कि विदेशों में भी मलखम्भ का डंका बजाया है.

रतलाम के मलखम्भ खिलाड़ी जितेंद्र सिंह राणावत व अमन सिंह सिसोदिया का भारत की और से दुबई में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में मलखम्भ के लिए चयन हुआ है. दुबई में 2 अगस्त से 9 अगस्त तक यह आयोजन चलेगा. रतलाम के मलखम्भ खिलाड़ियों जितेंद्र व अमन का चयन अहमदाबाद की रंगसागर संस्था द्वारा हुआ है, शुक्रवार को यह दोनों अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां से हवाई यात्रा कर दुबई पहुंचेंगे. दुबई में आयोजित प्रोग्राम में अलग लग कई देशों के कल्चर का प्रदर्शन किया जाएगा , जिसमे भारत के जितेंद्र व अमन मलखम्भ का प्रदर्शन कर भारतीय प्राचीन पारम्परिक खेल मलखम्भ से पूरे विश्व को रूबरू करवाएंगे.

विपरीत परिस्थितयो व बगैर संसाधनों के बावजूद रतलाम के मलखम्भ खिलाड़ियों ने भारतीय प्राचीन मलखम्ब खेल को बढ़ावा देने के लिए और इसे आगे बढ़ाने के लिए नए बच्चों को मलखम्भ के लिए प्रेरित कर इस कला को सिखाने का रहे है.

रतलाम के मलखम्भ खिलाड़ी जितेंद्र राणावत ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाये बल्कि अलग अलग कई टीवी कार्यक्रम में भी अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर चयनित हुए. रतलाम के अंतराष्टीय मलखम्भ खिलाड़ी इस खेल के प्रति सरकार की उदासीनता से नाखुश है. खिलाड़ियों की मांग ही कि प्रदेश सरकार मलखम्भ खिलाड़ियों को मदद करे, लेकिन विदेशों तक मलखम्भ से भारत के नाम को रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी अब तक सरकार से प्रोत्साहन तक नहीं मिला है.

मलखम्भ खिलाड़ी बगैर गद्दों के मलखम्भ पर प्रशिक्षण करते है ऐसे में ज्यादा चोटिल होने की आशंका बनी रहती है. रतलाम खेल विभाग इन मलखम्भ खिलाड़ियों के उत्साह से खुश है और इनकी सराहना भी कर रहा है लेकिन मलखम्भ के खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया करवाने के सिर्फ दावे हि किये जा रहे है खेल विभाग का कहना हैं कि मलखम्भ को जल्द ही सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

महिला हो या पुरुष एक बार जरूर जान लें, शराब पीने के 10 फायदे

0

शराब का नाम सुनते ही जो लोग शराब नहीं पीते हैं उन्हें खराब लगता है. हालांकि शराब का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं और शराब से नफरत करते हैं. शराब उसके लिए नुकसानदायक होता है जो शराब का अधिक सेवन करते हैं.
\

सही मायने में कहा जाए तो किसी चीज का अति खराब होता है. चाहे वह दाल, चावल का ही सेवन क्यों ना हो. अगर ज्यादा मात्रा में दाल, चावल का भी सेवन किया जाता है तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और सही मात्रा में सेवन किया जाता है तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि कोई भी व्यक्ति दाल, चावल के बिना नहीं रह सकता है.

अब बात आती है शराब की तो शराब का भी अति सेवन करना नुकसानदायक होता है. लेकिन यदि एक लिमिट में शराब का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यहां तक कि कई डॉक्टर लोग भी शराब पीने की सलाह देते हैं.
चलिए जानते हैं शराब पीने के 10 फायदे- 
1 .दिमाग को रखता है सक्रिय- 
शराब पीने से दिमाग की सक्रियता में बढ़ोतरी होती है. इससे दिमाग की सोचने समझने की क्षमता थोड़ी बढ़ जाती है.
2 .किडनी स्टोन से करता है बचाव- 
बियर पीने से किडनी में स्टोन नहीं बनता है. क्योंकि बियर पीने से बार- बार पेशाब आता है. जिससे किडनी में स्टोन बनने की संभावना बहुत कम हो जाती है.
3 .कम करता है हार्ट अटैक का खतरा- 
वाइन का खाना खाने के बाद सप्ताह में एक पेग पीना हार्ट अटैक और अल्जाइमर जैसे खतरों को कम कर देता है.
4 .ब्लड शुगर को रखता है नियंत्रित- 
नियमित और सही मात्रा में वाइन का सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज के शिकार होने से बचा जा सकता है. क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर संतुलित हो जाता है.
5 .संबंध इच्छा को देता है बढ़ावा- 
रेड वाइन का सेवन करने से महिलाओं में यौन क्रिया करने की चाह पुरुषों से अधिक हो जाती है. इसलिए शादीशुदा दंपति इसका सेवन करके अपना जीवन सुखद अनुभव के साथ बिता सकते हैं.
6 .बढ़ती है याददाश्त शक्ति- 
रेड वाइन का सेवन करने से आदमी अपनी याददास्त को बढ़ा सकता है.
7 .तनाव को करता है कम- 
बोदका का सेवन करने से इंसान अपने तनाव से मुक्ति पा सकता है. इसके सेवन के बाद एक अच्छी और सुकून भरी नींद आती है जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है.
8 .त्वचा को बनाएं चमकदार- 
रेड वाइन का सेवन करने से त्वचा सुंदर और चमकदार बनती है. रूखी त्वचा को प्राकृतिक नमी और चमक देता है.
9 .हड्डियों को करता है मजबूत- 
बियर का नियमित सीमित मात्रा में सेवन करने से हड्डियों की डेंसिटी में बढ़ोतरी हो जाती है और बोदका को घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है.
10 .बनाये रखता है जवान- 
वाइन के नियमित सेवन करने से आप जल्दी बुढे नहीं होते हैं. इसका मतलब है कि आपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में यह मददगार होता है.

लाल चींटियों के घर में होने के 4 नुकसान और 5 फायदे

0

चींटियां मूलत: दो रंगों की होती है लाल और काली। काली चींटी को शुभ माना जाता है, लेकिन लाल को नहीं। लाल को क्यों अशुभ माना जाता है? आओ जानते हैं इस बारे में 5 शुभ और अशुभ मान्यता के बारे में।

घर में होने के नुकसान

1.लाल चिंटियों के बारे में कहा जाता है कि घर में उसकी संख्‍या बढ़ने से कर्ज भी बढ़ता जाता है

2.यह भी मान्यता है कि इनके घर में होने का मतलब है निकट भविष्य में कोई संकट आने वाला है। मतलब यहकि घर में यदि अचानक दाना इकठ्ठा करती हुई चींटियां पैदा हो जाए तो कहा जाता है कि आने वाले समय में आपके घर में कुछ बुरा होने वाला है।

3.लाल चिंटियों के घर में रहने से घरेलू पौधे, भोजन, ड्रायफूड, टाइल्स आदि को भी नुकसान होता है।

4.लाल चिंटियां काटने वाली होती है। उनके काटने से काटने वाली जगह पर लाल फुं‍सी हो जाती हैं जहां बहुत देर तक खुजली चलती रहती है।

बाहर होने के फायदे

1.लाल चींटियों की कतार मुंह में अंडे दबाए निकलते देखना शुभ है। सारा दिन शुभ और सुखद बना रहता है।

2.जो चींटी को आटा देते हैं और छोटी-छोटी चिड़ियों को चावल देते हैं, वे वैकुंठ जाते हैं।

3.कर्ज से परेशान लोग चींटियों को शकर और आटा डालें। ऐसा करने पर कर्ज की समाप्ति जल्दी हो जाती है।

4.चींटियों को शकर मिला आटा डालते रहने से व्यक्ति हर तरह के बंधन और संकट से मुक्त हो जाता है।

5.अगर काफी सारी चींटियां एक साथ एक लाइन में चले तो ये भारी और तेज बारिश होने का संकेत है। इसके साथ ही ये अच्छी फसल होने का संकेत भी देती है।

चींटियों की हत्या से लगता है पाप

चींटियों के मारने की दाव से सारी लाल चींटियों को मार देने वाले लोगों को पाप लगता है। हजारों चींटियों की हत्या करने से आपको उनका दोष भी लगता है। इसका मतलब यह कि एक समस्या से छुटकारा मिला तो दूसरे में फंसे। लाल चींटियों के चक्कर में काली भी मारी जाती है। ऐसे में आप क्या करेंगे?

लाल चींटियों को भागाने का तरीका

लाल चींटियों को किसी दवाई से मारे नहीं बल्कि एक आसान सा तरीका अपनाएं। आपके घर में नींबू तो होगा ही। बस उसके कुछ छिलके निकालकर उसके टूकड़े टूकड़े करके उन्हें लाल चींटियों वाले स्थान पर रख दें। कुछ ही समय में वे चींटियां वहां से भाग जाएगी। दूसरा उपाय तेजपत्ता के टूकड़े भी डाल सकते हैं। इसी तरह और लौंग या कालीमिर्च का उपयोग भी कर सकते हैं।