Home Blog Page 2904

नाशपातीखाने से होते हैं 5 लाभ, चौथा लाभ है बहुत ही बेमिसाल

0

नाशपाती एक फल है। नाशपाती भी सेब से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है, लेकिन इसमें शर्करा अधिक तथा अम्ल कम पाया जाता है। यह एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है जो 10-17 मीटर तक पहुंचता है, प्रायः ऊपर ऊंचा, संकरा किरीट आकार होता है। इसकी कुछ प्रजातियां झाड़ रूपी भी होती हैं, जिनकी ऊंचाई अधिक नहीं होती। नाशपाती में बहुत से विटामिन्स और खनिज होते हैं इसलिए इसको खाने से हमारे शरीर को विटामिन्स और आहारीय खनिजों की पूर्ति हो जाती है। नाशपाती में आहारीय रेशे की अच्छी मात्रा होती है, जोकि पाचन तन्त्र को मजबूत बनाता है। आज हम नाशपाती के 5 फायदे जानते हैं। आइये जानते हैं उन फायदों के बारे में।

नाशपाती के फायदे

1. नाशपाती खाने से शरीर का ग्लूकोज एनर्जी में परिवर्तित हो जाता हैं। जब भी आप थका महसूस करे तो नाशपाती खाए तुरंत आपको एनर्जी मिलेगी। नाशपाती का जूस शरीर के तापमान को कम करके बुखार में राहत पहुचाता हैं।

2.नाशपाती का जूस आर्थराइटिस के रोगियो के लिए फायदेमंद होता हैं। यह सूजन को ठीक करता हैं। आर्थराइटिस से परेशान मरीज़ो को नाशपाती का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

3.नाशपाती में अधिक मात्रा में बोरोन होता हैं। बोरोन हड्डियो में कैल्शियम बनाए रखने में मदद करता हैं। इसलिए नाशपाती का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस होने का ख़तरा कम हो जाता हैं।

4.नाशपाती पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता हैं। इसका रेशे पेट के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं। नाशपाती के सेवन से पीरियड्स के बाद महिलाओं में होने वाले कैंसर का ख़तरा कम हो जाता हैं। नाशपाती में विटामिन सी और कॉपर होते हैं जो कई प्रकार के कैंसर जैसे कोलन, ब्रेस्ट, प्रॉस्टेट और फेफड़े के कैंसर के ख़तरे को काफ़ी काफ़ी कम कर देते हैं।

5.नाशपाती में मौज़ूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बना कर जुकाम, फ़्लू और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

कोर्ट ने आरबीआई से पूछा : नोटों, सिक्कों के आकार में बार-बार बदलाव क्यों हो रहे हैं?

0

बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से पूछा है कि वह समय-समय पर नोटों और सिक्कों के आकार और उनकी विशिष्टताओं में बदलाव क्यों कर रहा है। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एनएम जामदार की पीठ ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड (एनएबी) की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह सवाल पूछा है। एनएबी की याचिका में दावा किया गया है कि आरबीआई ने जो नए नोट और सिक्के जारी किए हैं उनसे दृष्टिहीनों को उन्हें पहचानने और उनमें अंतर करने में दिक्कत हो रही है। मुख्य न्यायाधीश नंदराजोग ने कहा, ‘हम आरबीआई से जानना चाहते हैं कि नोटों में आकार जैसी विशिष्टताओं में लगातार बदलाव करने के पीछे क्या मजबूरी है।’ अदालत ने कहा कि दुनिया में कोई अन्य देश अपने नोटों के आकार और विशिष्टताओं में इतनी जल्दी-जल्दी बदलाव नहीं करता है। अदालत को बताया गया कि इस साल मार्च में आरबीआई ने जो नए सिक्के और नोट जारी किए थे उनमें दृष्टिहीन लोगों को उनमें फर्क करने के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं।

अदालत ने शीर्ष बैंक को इस मामले पर छह हफ्तों के अंदर हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका में केंद्रीय बैंक से नए सिक्कों और नोटों में विशिष्ट विशेषताओं को शामिल करने के लिए दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। बता दें कि नोटबंदी के बाद से आरबीआई ने कई पुराने नोटों के स्थान पर नए नोट जारी किए थे।

शादी करने जा रही हैं ये एक्ट्रेस 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से….

0

बीते काफी दिनों से कई सेलेब्रिटीज के लिंकअप-ब्रेकअप की खबरें आपने सुनी-पढ़ी होंगी. हाल ही में इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है. बताया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस खुद से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं. इस एक्ट्रेस ने कभी मीडिया के सामने अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली लेकिन सोशल मीडिया पर अकसर बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करती दिखाई दी हैं. कुछ समय पहले ही इस एक्ट्रेस के भाई की शादी हुई थी. इस शादी में भी दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी. और तो और एक्ट्रेस की फैमिली फोटोज में भी उनका ये बॉयफ्रेंड था.

अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सुष्मिता सेन की. दरअसल, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 43 वर्षीय सुष्मिता सेन खुद से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी करने जा रही हैं. एक जानी-मानी मैगजीन में छपी खबर की मानें तो दोनों इस साल नवंबर में शादी करने वाले हैं. रोहमन सुष्मिता को पहले ही प्रपोज कर चुके हैं और एक्ट्रेस भी उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर चुकी हैं.

बीते दिनों जब सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की शादी हुई थी तब सुष्मिता के बॉयफ्रेंड फैमिली के सदस्य के तौर पर हर फंक्शन में शामिल हुए थे. शादी का कोई ईवेंट हो या फिर फैमिली फोटो रोहमन हर जगह मौजूद दिखाई दिए. ऐसे में ये समझना मुश्किल नहीं है कि रोहमन, सुष्मिता के परिवार और उनकी बेटियों के कितने करीबी हैं. सुष्मिता सेन की दो प्यारी बेटियां भी हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया था.

बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं. हालांकि ऐसी खबरों का जवाब सुष्मिता ने रोहमन के साथ तस्वीर शेयर करके दे दिया था. अब फैंस को इंतजार है तो बस सुष्मिता की शादी का. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सुष्मिता जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकती हैं.

भाजपा मालामाल, कांग्रेस बेहाल; जानें बाकी पार्टियों का हाल

0

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर (ADR) ने हाल ही में अपनी सालाना रिपोर्ट पेश की है. इसके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी फिलवक्त देश की सबसे अमीर पार्टी है.

एडीआर कीइस रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस की संपत्ति में पिछले कुछ समय में भारी कमी आयी है. मालूम हो कि एडीआर हर साल देश के राष्ट्रीय दलों की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट जारी करता है.

इस रिपोर्ट में साल 2016-17 से 2017-18 के बीच सात राष्ट्रीय दलों (भाजपा, कांग्रेस, राकांपा, बसपा, सीपीआई, सीपीएम और एआईटीसी) की घोषित संपत्ति और देनदारियों की जानकारी दी गई है. इस बार की रिपोर्ट में ज्यादातर राष्ट्रीय दलों की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2016-17 में सातों राष्ट्रीय दलों की कुल औसत संपत्ति 465.83 करोड़ थी जो वित्तीय वर्ष 2017-18 तक बढ़कर 493.81 करोड़ हो गई.

सत्तारूढ़ भाजपा की कुल संपत्ति सबसे अधिक है और इसके साथ ही पार्टी की कुल संपत्ति में 22.27 फीसदी की बढ़त हुई है. वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भाजपा की कुल संपत्ति 1213.13 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में बढ़कर 1483.35 करोड़ रुपये हो गई है.

राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित वार्षिक संपत्ति में केवल कांग्रेस और राकांपा की संपत्ति में कमी देखी गई. कांग्रेस की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 854.75 करोड़ रुपये थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह घटकर 724.35 करोड़ रुपए हो गई.

कांग्रेस की संपत्ति में 15.26 फीसदी गिरावट देखी गई है. वहीं, दूसरी तरफ राकांपा की संपत्ति वित्तीय वर्ष 2016-17 में 11.41 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 16.39 फीसदी घटकर 9.54 करोड़ रुपये हो गई.

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की संपत्ति 2016-17 के दौरान 26.25 करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 10.86 फीसदी बढ़कर 29.10 करोड़ रुपये हो गई.

2017-18 में सबसे अधिक देनदारी कांग्रेस ने घोषित की है. कांग्रेस के ऊपर 324.20 करोड़ रुपये की देनदारी है. वहीं भाजपा के ऊपर 21.38 करोड़ रुपये और तृणमूल कांग्रेस के ऊपर 10.65 करोड़ रुपये की देनदारी है.

आखिर किन्नर का अंतिम संस्कार आम आदमी क्यों नहीं देख सकते, जाने होश उड़ा देने वाली सच्चाई

0

दुनिया में कई धर्म और जातियों के लोग रहते हैं। इनमे सिर्फ तीन ही जेंडर मिलते हैं, पुरुष, महिला और किन्नर। सभी की अपनी लाइफस्टाइल अलग है, सभी के अपने काम करने के तौर तरीके और नियम अलग हैं। आज मैं खासतौर पर बात किन्नरों की करने जा रहा हूँ। इनकी लाइफस्टाइल सभी से भिन्न होती है। इनके रहन सहन से लेकर अंतिम संस्कार तक के नियम और कायदे अलग होते हैं। आज मैं इस पोस्ट में किन्नरों की लाइफस्टाइल से जुड़ी बहुत ही रोचक बात बताने जा रहा हूँ और उस बात को जानकर शायद आपको भी आश्चर्य जरूर होगा। जी हाँ दोस्तों, मैं बात कर रहा हूँ किन्नरों के अंतिम संस्कार के बारे में। किन्नरों के अंतिम संस्कार को आम आदमी नहीं देख सकता है। ऐसा क्यों हैं ? आइये जानते हैं इस सच्चाई के बारे में।

किन्नरों के अंतिम संस्कार को आम आदमी क्यों नहीं देख सकता 

किन्नरों की मृत्यु के बाद इनका अंतिम संस्कार आम आदमी से बिल्कुल अगल होता है। ज्यादातर धर्मों के लोगों का मरने के बाद अंतिम संस्कार दिन में किया जाता है और इसके विपरीत किन्नरों का अंतिम संस्कार रात के समय किया जाता है। इस की मुख्य वजह यही है कि इनके अंतिम संस्कार को कोई भी आम आदमी न देख सके। इनका मानना है यदि कोई व्यक्ति किन्नर का अंतिम संस्कार को देखेगा तो वो किन्नर फिर से किन्नर का ही जन्म लेता है। किन्नर के अंतिम संस्कार के पहले मजूद सभी किन्नर मृत किन्नर की डेड बॉडी को जूते चप्पल से भी पीटते हैं।

डिस्काउंट नहीं रियल प्राइज इसके बाद भी सबसे सस्ता : े

अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि आखिर किन्नर के अंतिम संस्कार के पहले डेड बॉडी को जूते और चप्पल से क्यों पीटा जाता है। यह सच्चाई जानकर आपको हैरानी होगी कि किन्नर ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उस जन्म में किए सारे पापों का प्रायश्चित हो सके और वो इंसान दोबारा किन्नर के रूप में दोबारा जन्म न लें। खैर ये तो अपने-अपने जीने और मरने के तरीके हैं, कौन किस रूप में जीवित से मृत तक अपनी लाइफस्टाइल कैसे जीता है। ये अपना अलग-अलग तरीका है, किन्तु किन्नरों का ये तरीका जरूर आश्चर्यचकित कर देने वाला है।

कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई, करिश्मा ने इंस्टा पर शेयर कीं सगाई की तस्वीरें

0

कपूर खानदान में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। करिश्मा कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। करिश्मा के कजिन और एक्टर अरमान जैन ने गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सगाई कर ली है। सगाई की रोमांटिक तस्वीरें करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

सगाई बीते 30 जुलाई को हुई। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पहले अरमान ने अनीसा को प्रपोज किया। वो घुटनों के बल बैठे हैं और अनीसा का हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- ‘सिर्फ प्यार।’

एक दूसरी तस्वीर में अरमान जैन और अनीसा मिलकर केक काट रहे हैं। सगाई में करिश्मा भी शामिल हुईं हालांकि करीना पहुंची थीं या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि अरमान और अनीसा मल्होत्रा लंबे समय से साथ में हैं। साल 2014 में दोनों के रिश्ते पर खबर आई थी लेकिन उस वक्त अरमान ने इन खबरों को नकार दिया था।

उस वक्त अरमान ने कहा था कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। अरमान और अनीसा कई मौकों पर स्पॉट होते रहे हैं। अब सगाई के बाद माना जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंद जाएगा। बता दें कि अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।

अरमान ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में बतौर असिस्टेंट काम किया था। साल 2014 में अरमान ने फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी जिसके बाद अरमान का करियर आगे नहीं बढ़ सका।

सुष्मिता सेन की भाभी ने खोली पोल, बोलीं- चुप थी तो सब ठीक था लेकिन बोलते ही…

0

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा की एक डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी. दोनों का हनीमून कुछ दिन पहले ही खत्म हुआ है. लेकिन इस छोटे से समय में ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. सु‌ष्मिता की भाभी ने शायराना अंदाज में अपने और पति के बीच के रिश्ते के बारे में लिखा, ‘चुप थे तो जिंदगी चल रही थी लाजवाब, खामोशियां बोलने लगी तो बवाल हो गया.’

इतना ही नहीं सुष्मिता के भाई राजीव और भाभी चारू ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों अब एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं. आलम ये हो गया है कि दोनों शादी के डेढ़ महीने के भीतर ही अपने सोशल अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरों को हटा लिया है. दोनों ने ही हाल ही में अपनी प्रोफाइल फोटो में शादी की तस्वीरों को हटाकर अपनी अकेले की तस्वीरें लगा ली हैं.

इसी साल 16 जून को हुई थी शादी सुष्मिता के भाई राजीव ने अभी महज डेढ़ महीने पहले मशहूर टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी. इसके बाद दोनों हनीमून पर गए थे. दोनों की हनीमून की तस्वीरें बीते दिनों टीवी जगत और सोशल मीडिया दोनों जगहों पर छाई रहीं थीं. लेकिन अचानक दोनों में अजीब किस्म की दूरी पैदा हो गई है. जबकि सुष्मिता सेन चारू बहुत मानती हैं. वह चारू के परिवार से भी काफी जुड़ी हुई हैं.

हाल‌िया दूरियों पर सुष्मिता की भाभी ज्यादा सक्रिय हैं. वो लगातार इशारों में अपनी बातों को सोशल मीडिया में रख रही हैं. चुप रहने वाले बयान के बाद उन्होंने बेहद मशहूर गजल की कुछ लाइनों को लिखा. चारू ने कहा, हम लबो से कह ना पाए उनसे हाल-ए-दिल कभी, और वो समझे नहीं कि खामोशी क्या चीज है.

दोनों के बीच सोशल मीडिया पर चल रहे इस उहापोह के बीच फैन्स ने दोनों से सवाल पूछना शुरू कर दिया है. इस पर कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि शादी के बारे में अगर राजीव से कोई यूजर सवाल पूछ रहा है तो वे उस यूजर को तत्काल ब्लॉक कर दे रहे हैं.

भारत में फिर हुई ये भयानक घटना 33 साल बाद, देख लोग छोड़ कर जाने

0

राज्यों के बीच नदी जल विवाद को जल्दी सुलझाने वाले अंतरराज्यीय नदी जल विवाद (संशोधन) विधेयक 2019 को लोकसभा में बुधवार को ध्वनिमत से पारित किया गया। इसमें 1956 में बने विधेयक में संशोधन का प्रावधान होगा और इसके तहत पूरे देश में एकल न्यायाधिकरण बनाया जाएगा जिसकी अलग-अलग पीठ होंगी।

मामलों के निपटान के लिए अधिकतम दो साल की समयसीमा तय की जाएगी। इस न्यायाधिकरण का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिल पर चर्चा के दौरान कहा, मौजूदा न्यायाधिकरण जल विवाद के मामले निपटाने में असफल रहा है इस लिए यह विधेयक बेहद जरूरी है

कुछ राज्यों के बीच विवाद पिछले 33 साल से जस का तस है। इस बीच कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि इसमें राज्यों की राय लेने का प्रावधान नहीं किया गया है, यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।

इसके जवाब में शेखावत ने कहा, बिल को लेकर राज्यों से 2013 में ही चर्चा कर ली गई थी इसके बाद बिल को तैयार कर प्रवर समिति के पास भेजा गया था। समिति की सिफारिशों को बिल में शामिल भी किया गया।

उन्होंने कहा, राज्यों के बीच लंबे समय से लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए लाया जा रहा है इस लिए लिए सभी दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। अभी देश में नौ न्यायाधिकरण हैं जिनमें कावेरी, महादायी, रावी और ब्यास, वंसधारा और कृष्णा नदी शामिल हैं।

शेखावत ने कहा, हमें 2050 में देश की जरूरतों को ध्यान में रखना होगा, यह बिल इसी आधार पर तैयार किया गया है। सदस्यों की तमाम चिंताओं को समझते हुए शेखावत ने कहा देश में दुनिया की 18 फीसदी आबादी है लेकिन इसके पास कुल चार फीसदी पानी है। जलवायु परिवर्तन की तरह यह भी एक बड़ी समस्या बन जाएगा ऐसे में इस विधेयक को लाना बेहद जरूरी है।

जानिए महिलाओं के लिए उत्तम हैं स्तनपान कराना

0

कई बार देखा और सुना गया हैं कि महिलाएं प्रसव के बाद अपने बच्चों को दुध नहीं पिलाती हैं। उनकी सोच इतरह की होती हैं कि दुध पिलाने से शरीर कमजोर और उनके स्तन का आकार खराब हो जायेगा। इस भ्रम में माताऐं फँस कर अपना और बच्चे दोनों का स्वास्थ खराब कर लेती हैं। बच्चे को दूध पिलाना के मां लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि नियमित स्तनपान कराने से उनका वजन संतुलन में होता हैं और माँ व बच्चे के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है। मां का दूध बच्चे के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए बहुत जरूरी है, मां के दूध में वो सभी पौस्टिक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों को सेहतमंद रखता हैं।

मां के दूध से बच्चे की रागे प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता हैं और यह बच्चा को पीलिया, कमजोरी, कुपोषण जैसे रोगोगो से दूर रखता है।-

सामान्य प्रसव में बच्चे को जन्म के आधा घंटे के अंदर मां का दूध पिलाना लाभकारी होता हैं। सीजेरियन डिलेवरी के दौरान भी जन्म के 4 घंटे बाद बच्चे को मां का दूध पिलाया जा सकता है। क्याकि सीजेरियन डिलेवरी के दौरान दिए गए एनेस्थिसिया का असर 4 घंटे में समाप्त हो जाता है।

हॉट फोटोशूट के कारण हो गईं बुरी तरह ट्रोल, यूजर्स बोले- हद में रहो!

0

हाल में ही अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक दम हॉट और ग्लैमरस फोटोशूट कराया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. लेकिन कुछ यूजर्स को उनकी तस्वीरें पसंद नहीं आईं. जिसके कारण उन्होंने विराट कोहली से रिलेट करके खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.

दरअसल अनुष्का कई स्टाइलिश ड्रेसेस में नजर आईं. लेकिन वह एक तस्वीर में बैकलेस ग्रीन कलर की शीर ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस ड्रेस के साथ उनका हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंस हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. मेकअप की बात करें तो अपने सिजलिंग लुक को स्मोकी आइज और ग्लोसी लिप्स के साथ कंप्लीट किया है.

अनुष्का का ये फोटोशूट कई यूजर्स को पसंद नहीं आया तो उन्होंने अनुष्का को याद दिलाने की कोशिश कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी है. इसलिए इस तरह का फोटोशूट न कराए. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की पत्नी हैं, कुछ तो शर्म करो. एक दूसरे यूजर ने लिखा- अनुष्का आपको ऐसी ड्रेस बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए.

अनुष्का की पहली तस्वीर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का शार्ट लैदर जंपशूट पहना था. जिसके साथ उन्होंने चॉकलेटी ब्राउन का ओवर कोट पहना था. यह खूबसूरत आउटफिट Allia Al Rufai के कलेक्शन में से एक है. इस लुक के साथ अनुष्का ने लाइट मेकअप, बोल्ड स्नोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक साथ ह्लके कर्ल हेयर स्टाइल रखा था.