छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री आज यहां मुख्यमंत्री निवास, गांधी उद्यान तिराहे और साक्षरता तिराहे में नागरिकों को सम्बोधित करते हुए हरेली तिहार की बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने हरेली तिहार के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए हरेली को सामान्य अवकाश घोषित किया है और इसे छत्तीसगढ़ी की परम्परा के अनुरूप नये स्वरूप में व्यापक स्तर पर जनभागीदारी के साथ मनाने का निर्णय लिया है। यह खेती-किसानी की दृष्टि से छत्तीसगढ़ पहला महत्वपूर्ण पर्व है। छत्तीसगढ़ में कृषि संस्कृति के अनुसार त्यौहारों की शुरूआत हरेली से होती है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया गौ माता के साथ ही गैंती, नांगर, फावड़ा की पूजा, नाचा, गम्मत के सांस्कृतिक कार्यक्रम और फुगड़ी, कबड्डी, भौंरा जैसे ग्रामीण खेलकूद के आयोजन करें और पौधरोपण भी करें। ठेठरी, खुरमी, पपची, चीला, फरा जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा दें।
मुख्यमंत्री ने कहा गेड़ी नाच और गेड़ी दौड़ हरेली तिहार का मुख्य आकर्षण होती है। गेड़ी हर उम्र के लोगों को लुभाती है। किसान इस दिन कृषि औजारों नांगर, गैती, कुदाली, रापा आदि की पूजा कर कृषि कार्य के लिए दुगुने उत्साह से जुटने का प्रण लेते हैं। घरों में इस दिन किसान कुल देवता की पूजा करते हैं। महिलाएं चांवल और गुड का चीला और अन्य पकवान बनाती हैं। इस दिन अनिष्ट से रक्षा और सौभाग्य की कामना तथा प्रकृति के साथ संबंध को प्रदर्शित करते हुए घरों में नीम की डालियां भी बांधते हैं।
राज्य सरकार ने ग्रामीण जनजीवन को खुशहाल बनाने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की है। योजना में पशुधन के संवर्धन के लिए गौठान और चारागाह का निर्माण के साथ ही बायोगैस संयंत्र, दुग्ध उत्पादन, जैविक खाद बनाने जैसी आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके माध्यम से मौसमी नदी, नालों के पुनर्जीवन और जल संचयन के कार्य प्रारंभ किए गए। जैविक खाद बनाने और बाड़ी कार्यक्रम के तहत घरों में जैविक सब्जियों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में कहा कि आवव, हम अपन परंपरा ला, नवा जीवन देबर हरेली ला खूब धूम धाम से मनावन। गोठान के साफ सफाई करन। गऊ माता अउ पसुधन के जतन करन. नांगर, रापा, कुदारी के पूजा करन अउ गुड़-चीला के भोग चढ़ावन लइका-जवान मन गेंड़ी चढ़ैं। गांव देहात के पारंपरिक खेल कूद के आयोजन करन। हरेली के रंग ला उत्साह ले भरना हे ।
मुख्यमंत्री ने कहा भाई बहिनी अउ सब्बो सियान मन से मनुहार करत हंव कि आवव एक नवा सुरुआत करन अउ हरेली ला हम अपन बर अउ नवा पीढ़ी बर छत्तीसगढ़ के संस्कृति के पहिचान बनावन। हमन छत्तीसगढ़ म नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी योजना सुरु करे हन, उखरो उद्देस्य इही हे। मोला विस्वास हे कि इही योजना हा छत्तीसगढ़ के चारो चिन्हारी ला फेर से जीवन दीही अउ हम सबके सपना साकार होही।
पाकिस्तान में आम खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने देशभर में रोटी और नान की कीमतों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मामलों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ. फिरदौस अशिक अवान ने कहा, “प्रधानमंत्री इमरान खान ने कड़ा रुख अपनाते हुए नान और रोटी की बढ़ी कीमतों को उसकी मूल दरों पर लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया है।”
रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को संघीय मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पूरे देश में नान और रोटी की कीमतों को उनकी पिछली दरों पर लाने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवान ने कहा, “कैबिनेट बैठक के अलावा, प्रधानमंत्री ने गैस दरों के साथ नान और रोटी की दरों के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति ईसीसी) की एक बैठक बुलाई थी। इसका उद्देश्य खासकर तंदूरवालों के लिए गैस की दरों को कम करने के साथ गेहूं व आटे पर लगने वाले कर को कम करना था। वर्तमान में नान देश के विभिन्न शहरों में 12 से 15 रुपये तक बिक रही है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, गैस के दाम और गेहूं के आटे की दरों में वृद्धि से पहले नान की कीमत आठ से 10 रुपये के बीच थी। इसी तरह से रोटी, जो फिलहाल 10 से 12 रुपये में उपलब्ध है. वह पहले सात से आठ रुपये में मिल रही थी।
प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने बाद से कई नए नोट बाजार में आ चुके हैं. 2000, 500, 200, 100, 50 रुपए के नोटों के बाद अब जल्द आपके हाथ में होगा 20 रुपए का नया नोट. इस नोट में गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे और नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नए नोटों की पहली खेप कानपुर स्थित रिजर्व बैंक के रिजलन ऑफिस में पहुंच चुकी है. जल्द ही 20 के इन नए नोटों की गड्डियां बैंकों में पहुंचाया जाएगा.
पुराने नोट भी रहेंगे चलन में इस नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि 20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे. यानी 20 रुपये के नए नोट आने से पुराने नोट पहले की तरह चलते रहेंगे.
आरबीआई द्वारा पेश किए गए 20 रुपये के इस नए नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है. इसी साइड नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा और RBI, भारत, India और 20 माइक्रो लेटर्स के रूप में होंगे. सुरक्षा पट्टी पर भारत और RBI लिखा होगा.
नोट के अगले हिस्से पर गारंटी क्लॉज, गवर्नर के हस्ताक्षर, आरबीआई का प्रतीक चिन्ह महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिनी तरफ होगा और नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ होगा. नोट का नंबर बायें से दाहिनी तरफ बढ़ते आकार में छपा हुआ होगा.
ऐसा दिखेगा पीछे का हिस्सा नोट के पिछले हिस्से पर बायीं तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा की पट्टी होगी. नोट के पिछले हिस्से पर एलोरा के गुफाओं का चित्र भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा. नोट 63मिमी चौड़ा और 129 मिमी लंबा होगा.
देश के विभाजन के वक्त भारत के साथ रहने का फैसला करने वाले राजवाड़े के ‘राजा’ द्वारा घोषित की गई निजी संपत्तियों का हकदार उसके तमाम वारिश होंगे न कि सिर्फ वह, जिसने गद्दी संभाली हो, यह सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला है. सच कहा जाए तो सुप्रीम कोर्ट का 47 साल बाद ऐतिहासिक फैसला आया है.
कोर्ट ने कहा कि ऐसे राजवाड़े के राजाओं की निजी संपत्तियां की हिस्सेदारी पर्सनल लॉ के तहत होंगी. कोर्ट ने कहा,’ यह ऐसी ‘गद्दी है जिसका न तो कई साम्राज्य है और न ही उसकी कोई प्रजा है.कोर्ट के मुताबिक विलय के बाद इन राजवाड़ों के ‘राजा’ राजा नहीं रहे, लिहाजा उनकी निजी संपत्तियां उनके तमाम वारिशों के बीच साझा होंगी.’
सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, ‘भारत में विलय होने का करार करने वाले राजवाड़े के राजाओं की संप्रभूता नहीं है. उनकी कोई सर्वोच्चता नहीं होती. निजी संपत्तियों के अलावा उनकी कोई भूमि नहीं है. उसकी कोई प्रजा नहीं है और वे सिर्फ नाम के राजा हैं.
साथ ही कोर्ट ने कहा कि ये राजा, सिर्फ नाम के राजा हैं. ये राजा या महाराजा बिना किसी साम्राज्य के हैं और न ही उनकी कोई प्रजा है. सुप्रीम कोर्ट ने यह व्यवस्था रामपुर के तत्कालीन ‘राजा’ नवाब राजा अली खान की निजी संपत्तियों उसके वारिशों के बीच बंटवारा करते हुए दी है. कोर्ट ने कहा है कि उनकी संपत्तियों का बंटवारा पर्सनल लॉ के तहत होगा.
कोर्ट ने कहा है कि नवाब राजा अली खान की संपत्तियों का हकदार उनके तमाम वारिश होंगे. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को बदल दिया है जिसमें कहा गया कि नवाब राजा अली खान की संपत्तियों पर उसका अधिकार है, जिसे उनकी मौत के बाद गद्दी सौंपी गई थी. नवाब राजा अली खान की 1966 में मृत्यु हो गई थी. उन्होंने कोई वसीहतनामा नहीं बनाया था.
बाद में उनके बड़े बेटे नवाब सैयद मुर्तजा अली खान को राजवाड़े की ‘गद्दी’ सौंपी गई थी. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद नवाब राजा अली खान की संपत्तियों पर उसके तमाम वारिशों का हक होगा.
अमेरिका के एक अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में 36 नर्सें एक साथ प्रेग्नेंट हुई हैं. मामला मिसूरी के चिल्ड्रन मर्सी कैनसेस सिटी हॉस्पिटल का है. ये अमेरिका का बेस्ट चिल्ड्रन हॉस्पिटल है. यहां इंटेसिव केयर यूनिट(NICU) की 36 नर्सें एक ही साल में प्रेग्नेंट हुईं. अब तक 20 नर्सों की डिलिवरी हो चुकी हैं. इस साल के अंत तक बाकी बची नर्सों की डिलिवरी होने वाली है.
इस हॉस्पिटल ने अपने फेसबुक पेज पर नर्सों की ग्रुप फोटो शेयर की है. इसमें कैप्शन लिखा है, ‘हमारे इंटेसिव केयर नर्सरी की नर्स ने यहां आने वाले बच्चों के लिए दिन-रात बिताए. वो भी उस समय जब वे खुद प्रेग्नेंट थीं. ICN की इन फैमिली को बधाई.’
बता दें कि ये तस्वीर जून में ली गई थी, ये सभी इन नर्सों के साल 2019 में पैदा हुए बच्चों और कुछ पैदा होने वाले बच्चों (बेबी बम्प) की है. अब तक जन्म लेने वाले 20 बच्चों में सिर्फ 2 ही लड़कियां हैं.
अमेरिका’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी हॉस्पिटल की एक नर्स एलिसन रोन्को ने एक मज़ाकिया वाकया शेयर किया. उन्होंने कहा कि यहां के पेशेंट हंसी उड़ाते हैं कि इस जगह का पानी तभी पीना, जब आपको प्रेग्नेंट होना हो. बता दें कि एलिसन रोन्को ने 7 जनवरी, 2019 को एक बेटे को जन्म दिया है.
इन नर्सों को कहना है कि हम सभी एक-दूसरे की देखभाल करते हैं और एक-दूसरे के बच्चों की देखरेख भी करते हैं, क्योंकि हमें बच्चे बेहद पसंद हैं.
उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अहम फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि उन्नाव रेप और एक्सीडेंट से जुड़े सभी मामले दिल्ली ट्रांसफर किए जा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को भी तलब किया. कोर्ट ने कहा कि अगर सीबीआई ओपन कोर्ट में जानकारी साझा नहीं करना चाहती तो चेंबर कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.
बता दें कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता और वकील दोनों मरीजों की हालत अभी भी गंभीर है. दोनों अभी भी होश में नहीं हैं. CBI ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई मनोज सिंह सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें यूपी के एक मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है. ये कार्रवाई उन्नाव रेप पीड़िता की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई है.
2 बजे होगा केस ट्रांसफर पर फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोपहर 2 बजे इस बात पर फैसला करेंगे कि इस मामले से जुड़े सभी पांचों केस दिल्ली ट्रांसफर किए जाएंगे या नहीं. साथ ही पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली एयरलिफ्ट किए जाने पर भी फैसला लिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता और उसके वकील की मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की है. कोर्ट ने कहा- डॉक्टर सबसे अच्छे जज हैं, वही फैसला करेंगे कि पीड़िता और उसके वकील को दिल्ली लाया जा सकता है या नहीं.
पीड़िता को किया जा सकता है एयरलिफ्ट
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता की हालत के बारे में भी पूछा और कहा कि क्या पीड़िता की हालत एयरलिफ्ट करने की है? सुप्रीम कोर्ट के इस सवाल पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वो अभी वेंटिलेटर पर है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम एम्स से इस बारे में बात कर सकते हैं और पीड़िता को एयरलिफ्ट किया जा सकता है.
सीबीआई को एक हफ्ते में जांच के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई अधिकारियों को तलब करने के बाद सुनवाई शुरू करते हुए सीबीआई को एक हफ्ते के भीतर अपनी जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुशार मेहता को पूछा कि आप इस केस की जांच में कितना वक्त चाहते हैं. इसके जवाब में मेहता ने कहा, एक महीने में जांच पूरी हो जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने उनके इस जवाब पर कहा – एक महीना? एक हफ्ते में जांच पूरी कीजिए.
आरोपी विधायक सेंगर की बीजेपी से छुट्टी
बीजेपी ने उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आखिरकार पार्टी से निकाल दिया है. इससे पहले बीजेपी ने सेंगर को पार्टी से सस्पेंड करने की बात कही थी. लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख अब ये कार्रवाई की गई है.
पीड़िता के 3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
उन्नाव रेप पीड़िता के साथ सुरक्षा में तैनात 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. कॉन्स्टेबल सुदेश पटेल, महिला कॉन्स्टेबल सुनीता और रूबी कुमारी पर एसपी उन्नाव ने लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की है.
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीबीआई अधिकारी
सुप्रीम कोर्ट में उन्नाव मामले को लेकर हुई सुनवाई में सीबीआई को तलब करने के बाद अब सीबीआई अधिकारी कोर्ट पहुंच चुके हैं. सीबीआई की ज्वाइंट डायरेक्टर सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं. अब कुछ ही देर में सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई शुरू होगी.
चेंबर कोर्ट में जानकारी दे सकती है सीबीआई: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर सीबीआई खुली अदालत में जानकारी साझा नहीं करना चाहती है तो इसके लिए चेंबर कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी. सीबीआई अधिकारियों को दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.
उन्नाव से जुड़े सभी केस यूपी से बाहर हो सकते हैं ट्रांसफर: सुप्रीम कोर्ट
उन्नाव रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी केस यूपी से बाहर ट्रांसफर करने का संकेत दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसरों को भी तलब किया.
पीड़िता की चिट्ठी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
उन्नाव रेप पीड़िता की चिट्ठी पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. पीड़िता ने सड़क हादसे से कुछ ही दिन पहले चीफ जस्टिस को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने विधायक के भाई की तरफ से मिल रही धमकियों का जिक्र किया था. हालांकि सीजेआई ने खुद इस बात का खुलासा किया कि ये चिट्ठी उन्हें काफी देरी से मिली.
पीड़िता के वकील के ससुर की तबीयत बिगड़ी
उन्नाव रेप केस पीड़िता के वकील के ससुर की हॉस्पिटल में अचानक तबीयत खराब हो गई. वो एक्सीडेंट के बाद से ही वकील और पीड़िता के साथ मौजूद थे. उन्हें ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वकील के ससुर अपने घायल दामाद के साथ पिछले कई दिनों से थे. बताया जा रहा है कि वो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं.
घायल वकील को कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाकर देखा गया था: KGMU
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने कहा, घायल वकील को आज भी दिन में कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाकर देखा गया था, इस दौरान उनकी तबीयत स्थिर रही. बाद में फिर उन्हें वेंटिलेटर पर कर दिया गया.
उनसे जब पूछा गया कि क्या इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाने की कोई योजना है, तो उन्होंने कहा कि केजीएमयू के पास विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी नहीं है. लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो शहर के दूसरे अस्पतालों (संजय गांधी पीजीआई और लोहिया अस्पताल) के डॉक्टरों को भी बुला सकते हैं.
उन्नाव रेप पीड़िता, वकील की हालत में खास सुधार नहीं
लखनऊ स्थित केजीएमयू ने कहा है कि रेप पीड़िता और वकील दोनों मरीजों की हालत अभी भी गंभीर है. हालांकि केजीएमयू ने ये भी कहा कि उन्नाव गैंगरेप केस की पीड़िता और उनके वकील की हालत में कुछ खास सुधार नहीं है. दोनों अभी भी होश में नहीं हैं. पीड़िता अभी भी वेंटिलेटर पर है जबकि उसके वकील को आज भी कुछ देर के लिए वेंटिलेटर से हटाकर देखा गया.डॉ. संदीप तिवारी, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटरपीड़िता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं, साथ ही सीने में भी चोट है. आज पीड़िता की हालत में बहुत थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता. पीड़िता को अभी तक होश नहीं आई है.
उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को पीड़िता का सीटी स्कैन कराया गया था लेकिन सिर में कोई चोट फिलहाल नजर नहीं आई थी. लेकिन इसके बावजूद सिर में जख्म से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि बहुत सी सिर की चोटें सीटी स्कैन में नजर नहीं आतीं. पीड़िता की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे से उसकी निगरानी कर रही है. अभी भी वह वेंटिलेटर पर है.”
मामले पर कार्रवाई होती, तो दो लोगों की जान बच जाती: रेप पीड़िता की चचेरी बहन
रेप पीड़िता की चचेरी बहन ने कहा, “अगर मामले पर कार्रवाई हुई होती, तो आज दो लोगों (पीड़िता के चाची और मौसी) की जान नहीं गई होती. पीड़िता के चाचा को इंसाफ देने के बजाए उन्हें सजा दी गई. क्या यही न्याय है? ये कहां का न्याय है?“
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष की खोज कर रही कांग्रेस को इस हफ्ते के आखिर में आंतरिम अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। इसके लिए राहुल गांधी ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक की।
इस बैठक में राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि गांधी परिवार का कोई भी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा। उनके कहने का आशय पार्टी की महासचिव व उनकी बहन प्रियंका गांधी से है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रियंका की राजनीतिक सक्रियता से प्रभावित हैं और उन्हें ही पार्टी का अध्यक्ष चाहते हैं। पार्टी के ही वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी प्रियंका को अध्यक्ष के लिए सबसे उपयुक्त नेता मानते हैं। वह उन्हें करिश्माई नेता कहते हैं।
बात अगर पार्टी में आंतरिम अध्यक्षों के नामों की करें तो कई लोगों का नाम सामने आ रहा है। इनमें राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे और केसी गोपाल।
राहुल गांधी लगातार पार्टी के आला नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। खुद के अध्यक्ष बनने पर वह सीधा मना कर देते हैं। उनके मना करने के पीछे कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार है। जहां कांग्रेस के खाते में महज 52 सीटें आई थी। राहुल खुद बहुचर्चित अमेठी की सीट हार गए थे।
चेन्नई में एक अनोखा मामला सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, यहां एक दंत चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच घंटे तक सर्जरी के बाद सात साल के एक बच्चे के दाहिने तरफ के निचले जबड़े से 526 दांत निकाले हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि यह दुनिया का पहला मामला है, जब इतनी ज्यादा संख्या में एक जगह दांत मिले हों और उसे निकाला गया हो. सविता डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ओरल एवं मैक्सीलोफेसियल पैथोलॉजी की प्रमुख डॉक्टर प्रतिभा रमानी ने बताया कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया उस समय उसका जबड़ा सूजा हुआ था.
रमानी ने बताया कि बच्चे के तीन साल होने के बाद दिक्कत का पता चला. लेकिन, उस वक्त इसे नजरअंदाज कर दिया गया क्यों वह इसे निकलवाने के लिए तैयार नहीं था. चार साल बाद भी बच्चे को सर्जरी के लिए तैयार करने में काफी प्रयास करना पड़ा क्योंकि जबड़े का सूजन बढ़ता जा रहा था.
बच्चे को सर्जरी के तीन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी.
अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना रहे आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत की खबर आ रही है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमजा की मौत अमेरिका के हाथों हुई या फिर किसी और कारण से वह मरा.
रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने फिलहाल इस जानकारी को उजागर नहीं किया है कि हमजा की मौत किस स्थान पर हुई. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की. उनसे जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.
आपको बता दें कि अमेरिका ने हमजा की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्कार देने की घोषणा की थी. अमेरिका की ओर से कहा गया था कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने की तैयारी कर रहा है और वह किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकता है. अमेरिका ने कहा था कि ओसामा का बेटा हमजा बिन-लादेन आतंकवाद के नये चेहरे के रूप में ऊभर रहा है जो खतरा बन सकता है.
‘जिहाद के युवराज’ के नाम से हमजा की पहचान होती थी जिसके ठिकाने की जानकारी किसी को नहीं थी. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि हमजा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया को ठिकाना बनाये हुए है या फिर ईरान में वह नजरबंद है. हालांकि अब उसके मारे जाने की सूचना सामने आयी है.
लहसुन खाने के स्वाद में तेजी बढ़ाता है. बिना लहसुन के खाने का स्वाद एकदम फीका लगता है. ज्यादातर लोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करते हैं, इससे जायका काफी कुछ बदल जाता है, लेकिन लहसुन स्वाद के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है. खाली पेट लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं इसके फायदे:
डाइबिटीज, डिप्रेशन और कैंसर में खाएं लहसुन: लहसुन शरीर को परजीवियों और कीड़ों से बचाता है, कई बीमारियां जैसे डाइबिटीज, डिप्रेशन और कैंसर की रोकथाम में सहायक सहायक होता है. लहसुन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी कम हो सकती है. इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है.
पाचन के लिए अच्छा है लहसुन: लहसुन खाने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी होती है. यह पेट की समस्याओं जैसे कि डायरिया, कब्ज और गैस में भी राहत देता है. इसके लिए खौलते हुए पानी में लहसुन की 4 से 5 कलियां डालकर ठंडा कर लें फिर रात भर इसे रखा रहने दें. सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी जाएं. इससे पेट की दिक्कतें कम हो जाएंगी.
एंटीबैक्टिरियल गुणों से भरपूर है लहसुन: रोजाना लहसुन खाने से बार-बार जुकाम नहीं होता है. इसका एंटीबैक्टिरियल गुण गले के दर्द से राहत दिलाता है. इसके अलावा यह अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस जैसी परेशानियों में भी काफी फायदेमंद है.
दिल रहेगा दुरुस्त: लहसुन ह्रदय की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इससे ह्रदय घात की संभावना बेहद कम हो जाती है इसकी वजह है कि यह खून का जमना (ब्लॉकेज) कम करता है.