Home Blog Page 2914

अब दिया तीन तलाक़ तो होगी इतनी सजा, भरना होगा जुर्माना भी

0

राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 और बिल के खिलाफ 84 वोट पड़े हैं. इस बिल के पास होने के बाद तीन तलाक की प्रथा पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगी.

तीन तलाक बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हो गया है. राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 और बिल के खिलाफ 84 वोट पड़े हैं. इस बिल के पास होने के बाद तीन तलाक की प्रथा पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगी. हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि अब ट्रिपल तलाक देने के मामले में किसी आरोपी को कितनी सजा मिलने का प्रावधान किया गया है?

तीन तलाक बिल का पूरा नाम मुस्लिम महिला (महिला अधिकार संरक्षण कानून) बिल, 2019 है. इस बिल के कानून बन जाने के बाद मौखिक, लिखित और अन्य सभी माध्यमों में तीन तलाक देना अपराध घोषित हो चुका है. ऐसे में अगर कोई शख्स अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक देता है तो यह जुर्म होगा और ऐसे में उसके खिलाफ इस कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकेगी.

तीन तलाक देने पर होगी 3 साल की जेल और जुर्माना तीन तलाक बिल में तीन तलाक देने पर किसी शख्स के खिलाफ 3 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है. इसके साथ ही उस शख्स पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. ट्रिपल तलाक के मामले में जमानत के लिए मजिस्ट्रेट के पास जाना होगा.

अगर किसी महिला को ट्रिपल तलाक दिया जाता है तो वह अपने पति से मुआवजे की मांग कर सकती है. हालांकि इन मामलों में किसी निश्चित राशि को मुआवजे के तौर पर तय नहीं किया गया है और पीड़ित महिला को कितना मुआवजा देना है, इसे मजिस्ट्रेट सुनवाई के बाद तय करेंगे. 
इस बिल में कहा गया है कि पीड़िता को नाबालिग बच्चों की कस्टडी की मांग कर सकती है. साथ ही बच्चे किस के पास रहेंगे इसका फैसला भी मजिस्ट्रेट सुनवाई के बाद करेंगे.

देश में बाघ तो बढ़े, पर उनके रहने के लिए पर्याप्त नहीं जंगल, मनुष्यों के साथ बढ़ रहा संघर्ष

0

तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक बाघ को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। दो सप्ताह पहले असम के एक घर के बेडरूम में बाघ आराम करता पाया गया। हाल में आई बाढ़ में कई बाघ डूब गए, तो कुछ ट्रेन से कटकर मर गए। उत्तराखंड में तो अक्सर बाघ का मनुष्यों से सामना हो जाता है। पिछले साल हुई बाघों की जनगणना के मुताबिक, देश में इनकी संख्या तो 33 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन उनके लिए पर्याप्त जंगल न होना बड़ी समस्या है। यही वजह है कि लगभग एक चौथाई बाघ जंगलों से बाहर रह रहे हैं और मनुष्यों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट टाइगर के पूर्व निदेशक राजेश गोपाल का कहना है कि बाघों के लिए जंगल कम पड़ रहे हैं। इनको बचाने के लिए बनी अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल टाइगर फंड के मौजूदा प्रमुख गोपाल के मुताबिक, देश के जंगलों में जितने बाघ रह सकते हैं, अब उससे कहीं ज्यादा संख्या में बाघ हो गए हैं। इसकी वजह बाघों की संख्या में वृद्धि तो है ही, साथ ही सघन जंगल के क्षेत्रफल में आई कमी भी है।

वन और पर्यावरण मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा के लिए बनी संसदीय समिति की 12 फरवरी को संसद में पेश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल 7.08 लाख वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। इसका लगभग 44 प्रतिशत हिस्सा अत्यंत कम आच्छादित (10 से 40 प्रतिशत सघनता वाला) वन क्षेत्र है। यह बाघ जैसे वन्यप्राणी के लिए उचित जगह नहीं है।

लगभग 42 प्रतिशत हिस्सा कम आच्छादित (40 से 70 प्रतिशत सघन) है, जबकि अत्यंत सघन (70 प्रतिशत से अधिक आच्छादित) वन क्षेत्र महज 14 प्रतिशत ही है। यही वजह है कि देश के 2967 बाघों में से 22-24 प्रतिशत बाघ जंगल छोड़कर बाहर विचरण कर रहे हैं। सबसे ताजा उदाहरण केदारनाथ वन क्षेत्र का है, जहां पहली बार ट्रैप कैमरों में एक बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है।

इसलिए कम पड़ रहे हैं जंगल एक स्वस्थ नर बाघ के लिए 50 से 60 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र जरूरी होता है, जबकि मादा बाघ का गुजारा 15 से 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में चल जाता है। बाघों पर कई अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाले वन्य जीव विशेषज्ञ अजय सूरी कहते हैं कि एक नर बाघ के इलाके में तीन से चार बाघिन रहती हैं। लेकिन बाघों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उनमें अपने दबदबे वाले इलाके के लिए आपसी संघर्ष होने लगा है, जिसमें कई बाघ मारे जा रहे हैं।

वन क्षेत्र बढ़ाने का प्रयास केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश में दो प्रतिशत वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है। इसे तेजी से आगे बढ़ावे का प्रयास होगा ताकि बाघों को निवास की कमी न पड़े। लेकिन बाघ संरक्षण परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दिक्कत वन क्षेत्र की नहीं है, बल्कि बाघों के लिए जरूरी सघन वन क्षेत्र की है, जो विभिन्न कारणों से कम होता जा रहा है।

15 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम खेलकर जीते 7.5 Cr रुपए

0

15 साल के जेडन एशमैन ने फर्स्ट फोर्टनाइट वर्ल्ड कप में दूसरा स्थान प्राप्त कर 7.7 करोड़ रुपए जीते। फोर्ट नाइट एक ऑनलाइन बैटल गेम हैं। दुनियाभर में इसे 25 करोड़ से ज्यादा लोग खेलते हैं।

जेडन ने यह खेल डच सहयोगी डेवे जोंग के साथ खेला था। दोनों को 2.25 मिलियन डॉलर (15.50 करोड़ से अधिक) की राशि मिली जो दो हिस्सों में बंट जाएगी।

जेडन ने कहा, मेरी मां अक्सर गुस्सा होती थी। उन्हें लगता था, मैं रूम में बैठकर 8-8 घंटे गेम खेलता हूं। मैं अपना वक्त बर्बाद कर रहा हूं। एक बार मां ने मुझे गुस्से में एक्सबॉक्स (वीडियो गेम का कंट्रोलर) मारा था।

भारत की चार सबसे किफायती कारें, माइलेज 25 के पार और कीमत 2.76 लाख से शुरू

0

ऑटो सेक्टर पिछले 8 महीनों से मंदी की चपेट में है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस फेस्टिव सीजन में वाहनों की अच्छी बिक्री होगी। और वैसे भी भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान ही लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं। तो शुरूआत करते है सबसे किफायती कारों से, जी हां यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नई और किफायती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ही कारों की नई लिस्ट लेकर आये हैं।

कम कीमत, बेहतर स्पेस और स्पोर्टी लुक्स की वजह से KWID जब से भारत में आई है तब से लेकर आज तक यह कार लोगों के दिलों पर राज कर रही है। जो लोग क्विड को पसंद करते हैं वो किसी अन्य कार को खरीदना पसंद नहीं करते (कुछ ग्राहकों से बातचीत के बाद)। इस कार में 800cc का इंजन लगा है जो 54PS की पावर और 72Nm टॉर्क देता है यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबिक्स से लैस है यह इंजन एक लीटर पेट्रोल में 25.17 की माइलेज देता है। कार में 13 इंच के टायर्स लगे हैं। दिल्ली में इस कार की कीमत 2.76 लाख रुपये से शुरू होती है।

छोटी कारों में Datsun की redi-GO भी ग्राहकों को अपने स्टाइलिश लुक की मदद से लुभा रही है। इस कार में 800cc का इंजन लगा है जो 54PS की पावर और 72Nm टॉर्क देता है यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 23km की माइलेज देती है। कार में 13 इंच के टायर्स लगे हैं। इसमें स्पेस अच्छा है, 5 लोगों के बैठने की जगह इसमें दी गई है।

कम कीमत में बेहतर स्पेस और बढ़िया इंजन इस कार पहचान है। Datsun ने नई GO को पहले से बेहतर करके कुछ समय पहले ही उतारा था दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 3.32 लाख रुपये है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 68PS पावर और 104 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा भी है । एक लीटर पेट्रोल में यह कार 20 किलोमीटर का सफ़र तय करती है।

जानिए, अगर कटता है PF तो रिटायरमेंट पर आपको कितना पैसा मिलेगा, अपनी सैलरी स्लिप से कर सकते हैं चेक

0

अगर आप भी उनमें से हैं जो संगठित क्षेत्र में नौकरी करते हैं और कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के सदस्‍य हैं तो जाहिर है कि आपका पीएफ तो अवश्य कटता ही होगा. लेकिन, जो पैसा कटता है वो रिटायरमेंट के वक्त कितना होगा और अगर बीच में कोई विथड्रॉल नहीं है तो कितना पैसा मिलेगा.

दरअसल आप चाहें तो पता कर सकते हैं कि जब आप 58 साल की उम्र में रिटायर होंगे तो आपके पीएफ अकाउंट में कितना पैसा होगा. जी हां, और आप इसके आधार पर यह तय कर सकते हैं कि आपकी रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों के लिए यह पैसा पर्याप्‍त होगा या नहीं.

दरअसल अगर आपको लगता है कि आप का पैसा आपकी रिटायरमेंट की जरूरतों के लिए पूरा नहीं होगा तो आप पीएफ फंड में अपना कंट्रीब्‍यूशन बढ़ा भी सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको अपनी कंपनी के एचआर से बात करनी होगी. आपको बता दें कि आप चाहें तो अपने कंट्रीब्यूशन को डबल भी कर सकते हैं. दरअसल इससे आपको यह फायदा होगा कि आपका फंड भी दोगुना हो जाएगा.

इस प्रकार चेक करें कितना मिलेगा फंड

इसको कुछ ऐसे समझें कि आपको हर महीने सैलरी स्लिप तो मिलती ही होगी. दरअसल आप अपनी सैलरी स्लिप में देख सकते हैं कि आपकी बेसिक सैलरी और डीए कितना है. मालूम हो कि हर कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्‍लस डीए का 12% पीएफ अकाउंट में जाता है.

बता दें कि इसके अलावा कंपनी भी बेसिक सैलरी प्‍लस डीए का 12% कंट्रीब्‍यूट करती है. मालूम हो कि दोनों फंड को मिलाकर जो पैसा इकट्ठा होता है उस पर आपको ब्याज मिलता है. आपको बता दें कि ब्याज की समीक्षा हर साल होती है, लेकिन इसका फायदा यह है कि कंपाउंडिंग ब्याज होने से ब्याज में भी डबल फायदा होता है.

10 हजार बेसिक सैलरी पर आपका पीएफ होगा

पीएफ मेंबर की उम्र 25 साल
रिटायरमेंट की उम्र 58 साल
बेसिक सैलरी 10,000 रुपए
इंटरेस्‍ट रेट 8.65%
सैलरी में सालाना इजाफा 10%
कुल फंड 1.48 करोड़ रुपए

15, 000 बेसिक सैलरी पर कितना होगा आपका PF

पीएफ मेंबर की उम्र 25 साल
रिटायरमेंट की उम्र 58 साल
बेसिक सैलरी 15000 रुपए
इंटरेस्‍ट रेट 8.65%
सैलरी में सालाना इजाफा 10%
कुल फंड 2.32 करोड़ रुपए

नोट: जानकारी के लिए बता दें कि यह कैलकुलेशन ईपीएफ पर मौजूदा इंटरेस्‍ट रेट 8.65 % पर किया गया है.

मिली बड़ी जिम्मेदारी,सरकार की पोल खोलने वाली वर्षा का निलंबन रद्द

0

साल 2003 में छत्तीसगढ़ व्यापम (PSC) में हुए हुए घोटाले की पोल खोलते हुए उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर और जेलों में हो रहे भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तत्कालीन भाजपा सरकार की नाक में दम करने वाली वर्षा डोंगरे का निलंबन रद्द करते हुए सरकार ने कोरबा जेल के सहायक अधीक्षक की जिम्मेदारी दी है।

मालूम हो कि, वर्षा डोंगरे ने जेल में होने वाले अत्याचार को लेकर फेसबुक में कमेन्ट किया था, जिससे नाराज होकर तत्कालीन बीजेपी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उनको निलंबित हुए दो वर्ष से ज्यादा समय हो चुका था। इस दौरान वह रायपुर सेन्ट्रल जेल में डिप्टी जेलर के तौर पर ही अटैच रहीं।

बता दें कि, मध्यप्रदेश की छत्तीसगढ़ में भी भाजपा शासन रे दौरान व्यापम घोटाला हुआ था।छग में 2003 में हुए व्यापम (PSC) घोटाले को वर्षा डोंगरे ने ही उठाया था और हाईकोर्ट में उसे चुनौती भी दी थी। वर्षा की ही याचिका पर ही छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणामों में चयनित 147 अभ्यर्थियों के चयन को लेकर हाइकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने 26 अगस्त 2016 को आदेश दिया था कि, पुरानी सूची को स्कैन करने, स्कैलिंग कर नये सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने और रिवाइज कर नौकरी दी जावे।

इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सरकार बौखला गई, वर्षा से खफा हो गई। कई डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर की नौकरी पर बन आयी थी। नयी मेरिट सूची बनते ही ये तय था कि राज्य पुलिस सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों की नौकरी चली जाती, लिहाजा हाईकोर्ट के आदेश को चंदन संजय त्रिपाठी सहित अन्य अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। साथ ही हाईकोर्ट में स्पेशल पिटीशन भी फाइल की गयी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे लगा दिया।

याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद सभी 147 डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी को नोटिस जारी किया गया है। पिछले कई महीनों से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में ये मामला पेंडिंग पड़ा हुआ था।

हॉट बिकिनी तस्वीरें शेयर कर मदिरा बेदी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखें तस्वीरें

0

मंदिरा बेदी मालदीव में वैकेशन इंजॉय करने गईं थी. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव से कुछ बिकिनी तस्वीरें शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है. मंदिरा बेदी 47 की उम्र में भी पूरी तरह से फिट है. वह एक्ट्रेस और एंकर है.

मंदिरा बेदी हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौट आई है. लेकिन उन्होंने मालदीप वेकेशन की कई बिकनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है.

मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 908k फॉलोअर्स हैं. आप मंदिरा बेदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ऐसी ही और तस्वीरें भी देख सकते हैं.

एक तस्वीर में मंदिरा बेदी एनिमल प्रिंट की बिकनी पहने हुए झूला झूलते हुए दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सनग्लासेस भी कैरी किए हुए हैं. एक और तस्वीर में मंदिरा बेदी रेड हॉल्टर नेक बिकनी में पोज देती हुई दिख रही है.

मंदिरा बेदी पानी के बीच ड्रिंक्स का मजा लेते हुए भी नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने बिकनी के ऊपर लाइफ जैकेट पहने हुए तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पानी में उतरने के लिए तैयार खड़ी हुई दिख रही है. इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि उन्होंने मालदीप में खूब मस्ती की.

जानिए क्या रही आज की कीमत, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

0

वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं में रही तेजी के बल दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 160 रुपये चढ़करर 35,880 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी 150 रुपये की तेजी के साथ 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर आज सोना हाजिर 0.08 प्रतिशत बढक़र 1427.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.59 प्रतिशत बढक़र 1,428.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 30 और 31 जुलाई को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद दिख रही है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.12 प्रतिशत चढक़र 16.47 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 160 रुपये चढक़र 35,880 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढक़र 35,710रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,500 रुपये पर स्थिर रही। चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 150 रुपये चढक़र 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

चांदी वायदा चढक़र 41,229 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक एक हजार रुपये चढक़र क्रमश: 85 हजार और 86 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे : सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,880 रुपये सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,710 रुपये चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 42,050 रुपये चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,229 रुपये सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपये सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपये गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपये।

पश्चिम बंगाल : सुंदरवन में केकड़ा पकड़ रहे व्यक्ति को घसीटकर ले गया बाघ

0

पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में एक बाघ केकड़ा पकड़ रहे एक व्यक्ति को घसीट कर ले गया. यह जानकारी वन अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि घटना दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में सोमवार को हुई. सोमवार को ही अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस था. अधिकारी ने बताया कि बाघ ने 48 वर्षीय अर्जुन मंडल को गले से उस समय खींचा, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ सदेशखाली वन के पास केकड़े पकड़ रहा था.

अधिकारी ने बताया कि अर्जुन के दोस्त धुर्बा मंडल और परितोष मृदा बाघ के पीछे-पीछे गये लेकिन अर्जुन को बचा नहीं सके. उसके दोस्तों ने ही अर्जुन मंडल के परिवार और सजनखली रेंज कार्यालय को घटना की जानकारी. इसके बाद उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. अधिकारी ने बताया कि सुंदरवन में बाघ द्वारा इस महीने मानव पर किया गया यह तीसरा हमला है.

कमजोर पुरुष जरूर करें इसका इस्तेमाल, शरीर की सारी नसों को खोल देती है ये अनोखी चीज

0

मानव शरीर एक मानव जीव की संपूर्ण संरचना है, जिसमें एक सिर, गर्दन, धड़, दो हाथ और दो पैर होते हैं। किसी मानव के वयस्क होने तक उसका शरीर लगभग 50 ट्रिलियन कोशिकाओं, जो कि जीवन की आधारभूत इकाई हैं, से मिल कर बना होता है। इन कोशिकाओं के जीववैज्ञानिक संगठन से अंतत: पूरे शरीर की रचना होती है।
आज मैं आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने वाली हूँ। जिसका नियमित सेवन आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर में रक्तसंचार की प्रक्रिया को तेज और बेहतर करता है।
मैं जिस चीज की बात कर रही हूँ। वह चीज है चुकंदर, इसके बारे में बहुत से लोग जानते होंगे लेकिन इसके बेमिसाल फायदों के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। यह आसानी से आपको सब्जी की दुकानों में मिल जाता है।
इसके सेवन करने के कई तरीके हैं। आप हर दिन एक गिलास चुकंदर का जूस पी सकते हैं। या फिर आप चुकंदर को भोजन के साथ सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। चुकंदर ऐसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर में रक्तप्रवाह को बेहतर कर देता है। यदि आप लगातार एक महीने या उससे अधिक समय तक इसका सेवन करते हैं तो आपको फर्क महसूस होने लगता है। और शरीर अंदर से ताकतवर बनता है।