अमेरिकी परिवहन सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को वाशिंगटन क्षेत्र में स्थित एक हवाईअड्डे पर तलाशी के दौरान एक बैग से एक मिसाइल लांचर बरामद किया. इसे रखने वाले टेक्सास के एक व्यक्ति ने कहा कि उसके लिए यह कुवैत से लाया गया ‘एक स्मारक चिह्न’ है.
परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) की प्रवक्ता लीजा फारबस्टीन ने ट्वीट किया कि बाल्टीमोर/वाशिंगटन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज सुबह लांचर मिला. उसने लिखा, ‘व्यक्ति ने कहा कि वह इसे कुवैत से एक स्मारक चिह्न के तौर पर ला रहा था.’ टीएसए ने इस घटना पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वह व्यक्ति टेक्सास के जैक्सनविले का निवासी है. उसने अधिकारियों को बताया कि वह एक सैन्यकर्मी है.
बयान में कहा गया कि सौभाग्य से वह वस्तु एक लाइव उपकरण नहीं थी. उसे जब्त कर लिया गया और उसके सुरक्षित निपटान के लिए उसे राज्य के फायर मार्शल को सौंप दिया गया. व्यक्ति को उसकी उड़ान पकड़ने की अनुमति दे दी गई.’
दोस्तों आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर पुरुष अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते है। जिसके कारण उनका शरीर पतला और कमजोर हो जाता हैं। कमजोर शरीर के कारण हर पुरूष काफी परेशान रहते है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम पुरुषों के लिए ऐसी 3 चीजें का सेवन लेकर आए हैं।जिसको अगर 1 महीने तक लगातार खाया जाए तो शरीर चोड़ा और ताकतवर बन जायेगा।
1) आंवला का सेवन :-
आंवला में विटामिन सी, ऐंटीऔक्सीडैंट और ऐटिफ्लेमेट्री तत्व भरभूर मात्रा में पाए जाते है। जो पुरुषों के शरीर को जवान बनाये रखने में काफी मदद करते हैं। इससे पुरुषों के बाल हमेशा काले रहते है तथा उनकी त्वचा पर हमेशा कशाव बना रहता है।इसलिए हर पुरूष को आंवले का मुरब्बा या आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए।
2) खजूर :-
खजूर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के , केल्सियम, मैग्नीशियम, आयरन यह सभी पोषक तत्व भरभूर मात्रा में पाए जाते है। जो पुरुषों के शरीर को चोड़ा तथा ताकतवर बनाने में काफी मदद करते हैं। हर पुरूष को दूध में कुछ खजूर मिलाकर नियमित सेवन करना चाहिए। इससे पुरुषों की मांसपेशियों काफी मजबूत बनती है।
3) किशमिश :-
किशमिश में आयरन, पोटेशियम, केल्सियम, मैग्नीशियम और फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो पुरुषों की सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसका नियमित सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर रहती है। पुरुषों के लिए किशमिश का सेवन उनकी सभी शारिरीक कमजोरी की समस्या को दूर करता है।
जवां दिलों की धड़कन और लोकप्रिय पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा पर कनाडा के वैंकुवर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है, इस हमले में रंधावा बुरी तरह घायल हो गए हैं, गुरु रंधावा पर ये हमला सोमवार रात उस वक्त हुआ जब वो एक शो को खत्म कर लौट रहे थे, गुरु रंधावा के दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस हमले की जानकारी दी है, सिर पर चोट लगने से गुरु रंधावा जख्मी हो गए थे फिलहाल वो अब खतरे से बाहर हैं।
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा पर हुआ जानलेवा हमला
उनके करीबी दोस्त और पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने गुरु रंधावा की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें रंधावा अपने चेहरे के जख्म पर तौलिया लगाए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि गुरु रंधावा के साथ मारपीट की गयी है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक गुरु रंधावा या उनकी टीम की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है।
पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने दी घटने की जानकारी
प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखा ‘मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं, वह बहुत सच्चा इंसान है, वह हमेशा दूसरों की रिस्पेस्ट करता है, पता नहीं किसने और क्यों ऐसा किया, बताया जा रहा है कि प्रीत हरपाल भी उस समय वहीं पर थे जब गुरु रंधावा पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।
भारतीय पार्श्व गायक हैं गुरु रंधावा
गौरतलब है कि 27 साल के गुरु रंधावा एक भारतीय पार्श्व गायक और संगीत लेखक हैं, जो पंजाबी सिनेमा सहित बॉलीवुड में सक्रिय हैं। गुरु रंधावा अपने बेहतरीन गानों लाहोर, पटोला, हाईरेटेड गबरू, बन जा रानी, मेड इन इंडिया जैसे हिट नबंर्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं।
हिट नबंर्स से जीता लोगों का दिल
इनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के निकट हुआ था। रंधावा ने अपना पहला गाना यू ट्यूब पर ‘सेम गर्ल’ के नाम से अपलोड किया था। यहीं से उनके करियर की शुरुआत भी मानी जाती है।
करियर
गुरु ने हिंदी सिनेमा में अपना सिंगिंग डेब्यू फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से किया था। इस फिल्म में उन्होंने “तेनु सूट सूट करदा” गाना गाया था, इसके बाद फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ में तू मेरी रानी और फिल्म नवाबजादे में हाईरेटड गबरू जैसे गाने गाकर लोगों के दिलों में जगह बना ली है, आज की डेट में वे भारत के बेहतरीन गायकों में शामिल हैं।
सोशल साइट टिक-टॉक के लिए वीडियो बनाना बिहार के एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। टिक-टॉक के लिए स्टंट कर वीडियो बनाने के चक्कर में युवक की जान चली गई। घटना हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के पुरानी गंडक पुल के पास की है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिहार के दरभंगा में बाढ़ के पानी में टिक-टॉक के लिए स्टंट कर वीडियो बनाने में एक युवक की जान ही चली गई थी।
क्या है मामला
मीडिया खबर के मुताबिक, मामला बिहार के हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के पुरानी गंडक पुल के पास का है। बता दें कि विवेक कुमार (18) रामप्रवेश सिंह का इकलौता पुत्र था। मंगलवार को वह अपने कुछ मित्रों के साथ सोनपुर पुराना पुल रोड में दौड़ने गया था। इसी दौरान वह हाजीपुर से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन का टिक टॉक वीडियो बनाने लगा। उसे पता नहीं चला कि ट्रेन एकदम करीब आ गई है और जब तक वह संभलता तब तक उसे ट्रेन से इस कदर झटका लगा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि विवेक कुमार इंटर का छात्र था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।
यदि आप किसी ऐसी ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं जिसके अंदर से आप बर्फबारी का आनंद ले सकें, जिसकी छत से भी आप बाहर का मौसम देख सकें तो ये खबर आपके लिए ही है. भारतीय रेल कश्मीर घाटी में जल्द ही विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन शुरू करने वाली है. इससे घाटी के सैलानियों को अलग ही अंदाज़ में बर्फबारी देखने का आनंद मिलेगा. विस्टाडोम कोच की छत कांच की बनी होती है साथ ही इसकी खिड़कियां भी ज़्यादा बड़ी होती हैं ताकि ट्रेन से बाहर के नज़ारे का लुत्फ़ उठाया जा सके.
इस वजह से नहीं शुरू हो पा रही थी ट्रेन साल 2017 के बजट में ही कश्मीर घाटी में एसी ट्रेन शुरू करने का ऐलान किया गया था. लेकिन पिछले साल इस ट्रेन का ट्रायल होने का बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा सका है. इसीलिए करीब 1 साल से विस्टाडोम कोच वाली एसी ट्रेन बडगाम स्टेशन पर खड़ी है. दरअसल विस्टाडोम कोच वाले इस एसी ट्रेन को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेलवे को आशंका थी कि घाटी में बिगड़े माहौल में ट्रेन पर पत्थरबाज़ी होने से ट्रेन के साथ ही इसमें सवार मुसाफिरों को ख़तरा हो सकता है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ उसके बाद रेलवे को यह ट्रेन शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है.
कश्मीर घाटी में बनिहाल से बारामुला के बीच 137 किलोमीटर तक रेल सेवा चल रही है. यह ट्रेन बनिहाल, काज़ीगुंड, अनंतनाग, श्रीनगर, बडगाम, सोपोर होते हुए बारामुला तक जाती है. कानून और व्यवस्था के बिगड़े हालात की वजह से यहां पिछले साल 60 बार ट्रेन सेवा को आंशिक रूप से बंद करना बड़ा था जबकि करीब 30 बार यह रेल सेवा पूरी तरह से बंद करनी पड़ी थी.
सैलानियों को इस ट्रेन के अंदर से कश्मीर के खुबसूरत नज़ारे और बर्फ़बारी को देखने का मौका मिलेगा. इससे कश्मीर घाटी में पर्यटन को भी खूब बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों के लिए यह ट्रेन काफ़ी फायदेमंद हो सकती है. चेयर कार वाली इस ट्रेन में पैंट्री कार कार की भी सुविधा होगी और सर्दियों के दौरान ट्रेन के अंदर हीटर भी चलाया जाएगा जिसके लिए ट्रेन के आगे और पीछे खास कोच लगाए गए हैं. विस्टाडोम कोच होने के कारण इसका किराया कुछ अधिक रखा जाएगा.
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मंगलवार को बीजेपी नेत्री उमा भारती ने महाकाल के दर्शन किए. उमा महकाल की बड़ी भक्त हैं और हर साल सावन में एक बार महाकाल के दर्शन के लिए जरूर आती हैं. वहीं इस बार महाकाल मंदिर के पुजारी ने उमा भारती के ड्रेस कोड पर सवाल खड़े कर दिए. इस पर उमा भारती ने भी अपनी गलती मानते हुए कहा कि अगर पुजारी जी कह रहे हैं, तो वे सही ही कह रहे होंगे. उमा ने कहा कि ‘अगली बार आऊंगी तो ध्यान रखूंगी.’ दरअसल, उमा भारती साध्वियों की ड्रेस अचला धोती पहनकर गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर रही थीं, लेकिन नियम के मुताबिक गर्भगृह में प्रवेश के दौरान महिलाएं साड़ी में और पुरुष धोती और सोला पहनकर ही प्रवेश कर सकते है.
गर्भ गृह में प्रवेश करने के लिए महिलाओं व पुरुषों के लिए होती है ड्रेस कोड
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मात्र महाकाल मंदिर ही ऐसा है जहां सुबह भस्म आरती की जाती है. इसके लिए बाकायदा महिलाओं और पुरुश के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड है. साथ ही जब मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश बंद होता है तब भी अगर अंदर जाकर दर्शन करना हो तो महिलाएं गर्भ ग्रह में सिर्फ साड़ी में ही प्रवेश कर सकती हैं. वहीं पुरुष सोला और धोती में प्रवेश कर सकते हैं. हालांकि कुछ साध्वी अचला धोती और सन्यासी ड्रेस के ऊपर जैकेट पहन कर ही प्रवेश कर जाती हैं.
लिहाजा, इसी बात को लेकर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं अभा पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने उमा भारती के ड्रेस कोड पर सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने उमा को कहा कि मंदिर समिति का महिलाओं के लिए ड्रेस कोड साड़ी-ब्लाउज है. इसे साध्वियों पर भी लागू करना चाहिए. पं. महेश पुजारी का कहना है कि न सिर्फ साध्वी उमा भारती बल्कि मंदिर में आने वाली सभी साध्वियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए. हालांकि उमा भारती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अगर पंडित जी कह रहे हैं तो अगली बार साड़ी पहनकर ही आऊंगी.
उत्तरी दिल्ली के गीता कॉलोनी पुल से रविवार सुबह कथित तौर पर यमुना में कूदने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति के मरने की आशंका है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मोटरसाइकिल को पुल पर खड़ा किया, अपना हेलमेट बांधा और नदी में कूद गया।
पुलिस ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वह आदमी कथित तौर पर डिप्रेशन में था क्योंकि उसने 5 लाख का कर्ज लिया था और उसे चुका नहीं पा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ राहगीरों ने पुल से छलांग लगाते हुए देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 10:30 बजे सूचित किया। इसके बाद, बोट क्लब से अग्निशमन विभाग और गोताखोरों की बचाव टीमों को बुलाया गया। उन्होंने नदी में एक तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उस व्यक्ति का शव नहीं मिला।
बताया जा रहा है की इस व्यक्ति का नाम कपिल शर्मा था जो पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर का निवासी था। वह व्यक्ति अपनी पत्नी, दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। वह दिल्ली के आनंद परबत में एक कारखाने का मालिक था।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा एक मॉल में मूवी देखने गई थी. इस दौरान भीड़ कम था. छात्रा का आरोप है कि सिक्योरिटी इंचार्ज ने उसके साथ खेड़खाड़ की और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. साथ ही उसे डरा धमकाकर पैसे भी वसूले गए. फिलहाल छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर में पढ़ाई करने वाली छात्रा से 36 सिटी सेंटर मॉल में हुई छेड़छाड़. छात्रा का आरोप है कि मॉल के मूवी थेयटर सिक्योरिटी इंचार्ज ने उससे छेड़छाड़ की है. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने पुरुष दोस्त के साथ मूवी देखने गयी थी छात्रा.
छात्रा का आरोप है कि सोमवार को थिएटर में भीड़ कम होने का फायदा उठाकर छात्रा और उसके दोस्त का सिक्योरिटी इंचार्ज ने बनाया वीडियो. छात्रा कॉलेज के यूनिफार्म में थी. वीडियो बनाने के बाद परिजनों को दिखाने और वायरल करने की धमकी सिक्योरिटी इंचार्ज ने दी. साथ ही छात्रा ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती उसका मोबाइल छीनकर लिया गया.दोनों से डरा धमकाकर पांच हजार रुपए भी ले लिया गया. फिलहाल इस मामले की शिकायत छात्रा ने महिला थाने में कर दी है
छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. दो यात्री बसें आपस में भिड़ गईं. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि करीब 45 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके का जायजा लेने धमतरी के पुलिस कप्तान सहित अन्य आला अधिकारी भी पहुंचे. उन्होंने घायलों को तत्काल सुविधा दिलाने के निर्देश भी दिए.
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े गए. एक बस ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा हुआ रह गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. बताया जा रहा कि एक बस रायपुर से जगदपुर की ओर और दूसरी बस जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी. धमतरी के नजदीक पहुंचते ही चिटोद के पास दोनो बसों में जबरदस्त टक्कर हुई. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मदद के लिए जुटी.
राहत कार्य जारी
धमतरी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. वहां घायलों को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाने की कवायद की गई. इसके बाद मृतकों का शव निकालने का काम किया गया है. घायलों का इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में चल रहा है.
यदि आप रेलवे की लोकल ट्रेन के नियमित यात्री हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गुजरने वाली 13 ट्रेनें 1 से 31 अगस्त के बीच रद्द रहेंगी. बिलासपुर-रायपुर और दुर्ग-गोंदिया-कलमना रेल खंडों में आवश्यक रखरखाव के चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं. इसके तहत 9 और 23 अगस्त को डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 9 और 23 अगस्त को बिलासपुर-रायपुर मेमू, 9 और 23 अगस्त को रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, 10 और 24 अगस्त को डोंगरगढ़-रायपुर मेमू और 9 और 23 अगस्त को रायपुर-दुर्ग मेमू रद्द रहेगी. मानसून के दौरान भी रेलवे प्रशासन कई रूटों पर रखरखाव व निर्माण कार्य करेगा. इसके अलावा इलाहाबाद स्टेशन का भी आधुनिकीकरण होने के साथ ही इलाहाबाद और प्रयाग के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है. 28 जुलाई से 7 अगस्त तक यह काम चलना प्रस्तावित है. इसके कारण दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अप-डाउन में दो दिनों तक रद्द रहेगी. 1 अगस्त को छपरा से चलने वाली छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी. इसी तरह 31 जुलाई को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी.
ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित इसी तरह 2, 16 और 23 अगस्त को इतवारी-टाटानगर पैसेंजर इतवारी से सवा दो घंटे की देरी से रवाना की जाएगी. कुछ ट्रेनों को बीच में ही रोक लिया जाएगा. 9 एवं 23 अगस्त को रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू और 10 एवं 24 अगस्त को गोंदिया-रायपुर मेमू भी दुर्ग तक ही चलेगी. 9 और 23 अगस्त को गेवरारोड-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को 1 घंटे 45 मिनट तक रोकी जाएगी. इसी तिथियों में टाटानगर-इतवारी इंटरसिटी को भी 2 घंटे 25 मिनट तक रोका जाएगा.