Home Blog Page 2919

परिणीति ने सिगरेट फूंकती प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर दिया ये जवाब

0

प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीतीं नजर आईं तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. देसी गर्ल को इन तस्वीरों के लिए काफी ट्रोल किया गया. लोगों ने उन्हें पाखंडी कहा क्योंकि प्रियंका खुद को अस्थमा पेशेंट बताकर दीवाली पर पटाखों के खिलाफ कैंपेन चला चुकी हैं. प्रियंका की जो तस्वीर वायरल हुई थी उसमें उनकी मां मधु चोपड़ा, निक जोनास भी नजर आ रहे थे. वो दोनों सिगार पी रहे थे और प्रियंका सिगरेट पी रही थीं. ये मामला काफी उछला लेकिन इन तस्वीरों पर कहीं से किसी का कोई रिएक्शन नहीं आया. अब जब प्रियंका, डॉक्टर मां मधु चोपड़ा की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो प्रियंका की बहन परिणीति से सवाल किया गया. परिणीति से फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की प्रमोशन के दौरान ये सवाल किया गया. परिणीति ने बेहद समझदारी से इस सवाल को संभाला.

बातचीत के दौरान परिणीति से प्रियंका की तस्वीर को लेकर सवाल किया गया. इस पर परिणीति ने कहा, मैं इसका जवाब ये कहकर दूंगी कि मुझे इस सवाल का जवाब देने का कोई हक नहीं है, तो मैं जवाब नहीं दूंगी.

View image on Twitter

केवल स्मोकिंग ही नहीं प्रियंका मियामी हॉलिडे की वजह से भी लोगों के गुस्से का शिकार हुईं. दरअसल असम में बाढ़ के हालात हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि प्रियंका ने बतौर असम की ब्रांड अंबेसडर के तौर पर क्या किया है? सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि प्रियंका असंवेदनशील हैं. उन्हें असम का ब्रांड अंबेसडर होना ही नहीं चाहिए.

Wipro के मालिक अजीम प्रेमजी आज हो रहे हैं रिटायर, जानिए उनसे अमीर बनने के सीक्रेट

0

भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स अजीम प्रेमजी आज 30 जुलाई को विप्रो के चेयरमैन पद से रिटायर होने वाले हैं. इसके बाद कंपनी की कमान उनके बेटे रिशद को मिल जाएगी. जानिए उनका अमीर बनने का सीक्रेट.

भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स अजीम प्रेमजी आज 30 जुलाई को विप्रो के चेयरमैन पद से रिटायर होने वाले हैं. इसके बाद कंपनी की कमान उनके बेटे रिशद को मिल जाएगी. अजीम प्रेमजी का जन्म मुंबई के एक गुजराती मुस्लिम परिवार में 24 जुलाई 1945 को हुआ था. अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्‍स के मुताबिक वर्ष 1999 से 2005 तक अजीम प्रेमजी भारत के सबसे धनी व्यक्ति रह चुके हैं. अजीम प्रेमजी के परिवार में पत्नी यास्मिन और दो बच्चे रिषाद और तारिक हैं. आइए आपको बताते हैं अजीम प्रेमजी की सक्सेस की कहानी और कुछ ऐसे सीक्रेट्स जो शायद किसी को नहीं पता होंगे.

>> विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन प्रेमजी लग्जरी होटलों की जगह अगर कंपनी गेस्ट हाउस उपलब्ध हो तो उसी में ठहरना पसंद करते हैं.

विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी से जुड़ी एक खास बात है कि वो हवाई जहाज की इकोनॉमी क्लास में सफर करना पसंद करते हैं.

>> प्रेमजी ने 52750 करोड़ के शेयर दान करने का फैसला किया है. वह अब तक 1.45 लाख करोड़ रुपये दान कर चुके हैं.

अजीम प्रेमजी आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन हैं. अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने विप्रो लिमिटेड की 34 फीसदी हिस्सेदारी यानी 52,750 करोड़ रुपये के शेयर परोपकार कार्य के लिए दान कर दिए हैं. इस दान के बाद अजीम प्रेमजी द्वारा परोपकार और धर्मार्थ गतिविधियों के लिए दान की गई रकम बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.वर्ष 1966 में प्रेमजी के सिर से पिता एम.एच. प्रेमजी का साया उठने के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी. महज 21 साल की उम्र में उन्होंने पारिवारिक कारोबार अपने हाथों में ले ली. प्रेमजी ने जब कारोबार संभाला उस समय उनकी कंपनी वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल प्रोडक्ट कंपनी हाइड्रोजनेटेड वेजिटेबल आयल बनाती थी.

प्रेमजी की अगुवाई में साबुन तेल बनानी वाली वेस्टर्न इंडिया वेजिटेबल ने विप्रो का रूप लिया और विभिन्न उत्पादों के साथ ही विप्रो ने आईटी क्षेत्र में अपना खास मुकाम बनाया.समाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए साल 2005 में भारत सरकार के अजीम प्रेमजी को पद्म भूषण से सम्मानित किया.

प्रेमजी की संस्था ‘दि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन’ गरीब बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने में योगदान देती है. प्रेमजी का मानना है कि गुणवत्ता, लागत और डिलीवरी में अंतरराष्ट्रीय मानकों की उत्कृष्टता के बारे में सोचना चाहिए और जब तक हम उन मानकों से ऊपर ना चले जाएं, विश्राम न करें.

छत्तीसगढ़ : 2 डिप्टी कलेक्टरों ने सरकारी स्कूल में कराया अपने बच्चों का एडमिशन…

0

सरकारी स्कूलों के प्रति आम पालकों के घटते विश्वास के बीच रायपुर में पदस्थ दो डिप्टी कलेक्टरों ने अपने बच्चों का नाम सरकारी स्कूल में लिखवाया है। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार शहर के सरकारी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल शांति नगर में रायपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर राजीव पाण्डेय ने अपनी दो बेटियों अवंतिका पाण्डेय को कक्षा दो और आशी को नर्सरी में दाखिला दिलाया है।

वहीं डिप्टी कलेक्टर उज्ज्वल पोरवाल ने अपने बेटे सक्षम पोरवाल का नर्सरी में दाखिल कराया है। बता दें कि रायपुर में यह पहला ऐसा सरकारी स्कूल है, जहां पर प्री नर्सरी की भी कक्षाएं लगती हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां संयुक्त कलेक्टर राजीव पाण्डेय की धर्मपत्नी प्रीति पाण्डेय अपने बच्चों को रोज स्कूल लेकर आती हैं और तीन से चार घंटे तक दूसरे बच्चों के लिए भी कक्षाएं लेती हैं।

भाजपा नेता की पत्नी ने ही किया था अश्लील वीडियो वायरल, संभलने के लिए दोनों को दिया था 4 महीने का समय

0

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के लिए सिरदर्द बने बंजार के अश्लील वीडियो पर से रहस्य का पर्दा उठ गया है। साफ हो गया है कि भाजपा के युवा नेता के साथ भाजपा की नेत्री ने अपने अंतरंग पलों का वीडियो खुद ही बनाया था और उसे भाजपा नेता के पास खुद ही व्हॉट्सऐप पर भेजा था। इस बात का खुलासा विवादों में आई महिला नेत्री व युवा नेता की पत्नी के मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो लीक होने के बाद हुआ है। अश्लील वीडियो के बाद अब दोनों की आपसी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब युवा नेता की पत्नी के साथ महिला नेत्री के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत के 13 मिनट पांच सेकेंड के ऑडियो ने कई बातों के ऊपर से पर्दा उठा दिया है। इस बीच बंजार पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा नेत्री ने खुद ही बनाया था वीडियो

इस बातचीत में खुलासा हुआ है कि महिला नेत्री ने वीडियो 26 फरवरी के आपसपास ही बना लिया था और युवा भाजपा नेता को यह वीडियो व्हॉट्सऐप पर भी भेजा है। यह सारी वारदात कुल्लू के सरकारी गेस्ट हाऊस में हुई। उसके बाद महिला नेत्री ने वीडियो को भाजपा नेता के पास भेजा, लेकिन यह वीडियो भाजपा नेता की पत्नी के हाथ लग गया। उसने दोनों को ही कुछ नहीं बोला। भाजपा नेता की पत्नी ने दोनों को संभलने का मौका भी दिया। चार महीने का इंतजार किया, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता खत्म नहीं हुआ। दोनों शिमला भी गए थे। उसके बाद भी जब दोनों में आपसी मेल मिलाप चलता रहा तो यह वीडियो पत्नी ने तंग आकर वायरल कर दिया।

‘जूते खोल उसके मुंह पर मारती’

बातचीत में भाजपा नेता की पत्नी विवादों में घिरी महिला नेत्री से कहती है महिला का मतलब होता जब मेरे पति तुम्हारे पास गए तुम सच्ची महिला होती तो पैजामा के बजाए जूते खोल उसके मुंह पर मारती, मैं एक आदर्श पत्नी और आदर्श मां हूं, जबसे तुम्हारे साथ उसने रंगरलियां मनाई मैंने उसे छूने नहीं दिया खुद को, मेरे पास एक 6 साल की बेटी है। मैं मेहनत कर उसे पाल लूंगी, लेकिन उस व्यक्ति का साया अपनी बच्ची पर आने नहीं दूंगी, जिसने अपनी संस्कृति और अपने परिवार का नाम कलंकित किया है, लेकिन तुम तो खुद बर्बाद हुई, तुम अपने पति की नजर में गिर गई, अपने 7 साल के बेटे को क्या मुंह दिखाओगी। तुम और मेरे पति ने दो परिवार को कलंकित किया है। दो मासूम बच्चों की जिंदगी बर्बाद की। पूरा देश हंस रहा है। इज्जत और आने वाले भविष्य का सत्यानाश कर दिया। सिर्फ 12 मिनट के हवस में सिर्फ हवस में।

महिला नेत्री बार-बार माफी मांगती रही

बातचीत में महिला नेत्री बारबार अपनी गलती के लिए माफी मांगती है। जब बात ज्यादा बढ़ती है तो युवा नेता पर केस करने की धमकियां भी देती हुई नजर आ रही हैं। वह कहती है कि उसका वीडियो वायरल कर उसे बदनाम किया गया है। वहीं, अब जिस तरह से ऑडियो में यह खुलासा हुआ है कि भाजपा महिला मोर्चे की नेत्री ने अपने मोबाइल से जिस तरह से वीडियो बनाया है उससे कहीं न कहीं महिला नेत्री की मंशा पर यह सवाल उठ रहे हैं कि इस वीडियो को बनाकर युवा नेता को ब्लैकमेल करने का इरादा था।

युवक के मना करने पर करती खौफनाक हाल, BF को जबरन वियाग्रा खिला बनाती थी संबंध

0

दुनिया के लगभग हर देश में पुरुषों द्वारा महिलाओं से जबरन संबंध बनाने को रेप कहा जाता है लेकिन हैरानी की बात ये है कि कई देशों में अगर महिलाएं किसी पुरुष के साथ जबरन संबंध बनाए तो उसे कानून में रेप नहीं माना जाता है। हालांकि, कई बार पुरुषों को महिलाओं की ओर से भयंकर हिंसा का सामना करना पड़ता है। इसी मुद्दे को सामने लाने के लिए इंग्लैंड के लैंकास्टर यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल ने एक रिसर्च की है। इस रिसर्च में ऐसे करीब 30 पुरुषों से बात की गई है जिनके साथ जबरन संबंध बनाए गए।

बीबीसी इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च में तमाम पुरुषों से मई 2018 से जुलाई 2019 के बीच बात की गई। ऐसे ही एक पुरुष ने बताया कि उनकी पार्टनर बार-बार जबरन संबंध बनाने की मांग करती थी और फिर हिंसा भी करने लगी। यूनाइटेड किंगडम में ‘पुरुषों को संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के अनुभव’ टाइटल से रिसर्च को प्रकाशित किया गया है। इसकी लेखिका और लेक्चरर सिओभन वीअर का कहना है कि पुरुषों के साथ जबरन संबंध बनाने को भी रेप कहा जाना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनकी पार्टनर शुरुआत में खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगी।

इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन इसके छह महीने बाद वह उनके साथ ही मारपीट करने लगी। पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उनकी पार्टनर काम करके आती थी और सीधे संबंध बनाने की मांग करती। वह हिंसक हो जाती। एक रात जब वह उठे तो उन्होंने खुद को हथकड़ी से जकड़ा पाया और तभी गर्लफ्रेंड उनपर स्पीकर उठाकर हमला करने लगी। गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने के बाद कुछ दिनों तक बॉयफ्रेंड के साथ हिंसा नहीं हुई. लेकिन फिर अचानक एक रात बॉयफ्रेंड ने खुद को हथकड़ी से बंधा पाया। गर्लफ्रेंड ने जबरन उन्हें वियाग्रा खिला दिया। पीड़ित ने कहा कि उस वक्त वे बचाव के लिए कुछ भी नहीं कर पा रहे थे। बाद में साथियों को घटना की जानकारी देने पर पीड़ित शख्स से पूछा गया कि उन्होंने घर क्यों नहीं छोड़ा, उन्होंने वापस उसे क्यों नहीं पीटा?

इस पर पीड़ित बॉयफ्रेंड का कहना है कि वह उनका अपना घर था जो उन्होंने बच्चों के लिए खरीदा था। वे रिलेशनशिप में फंसे हुए महसूस कर रहे थे। सिओभन वीअर की रिसर्च में इस बात को गलत साबित किया गया है कि पुरुष हमेशा महिला से मजबूत होते हैं और उनका बलपूर्वक शोषण नहीं हो सकता । रिसर्च में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि कई बार काउंसलर पुरुषों के साथ होने वाली घटनाओं में मदद करने के लिए पहले से तैयार नहीं होते। ऐसे में पुरुषों के लिए मदद लेना मुश्किल हो जाता है। रिसर्च की लेखिका के मुताबिक, ज्यादातर पीड़ितों ने खुद के साथ हुई हिंसा को रेप माना। लेकिन कानून के तहत रेप का मामला दर्ज न करा पाने पर अफसोस जाहिर किया। बता दें कि अमेरिका के कुछ राज्यों में रेप को लेकर ऐसे कानून बनाए गए हैं जिसमें गैर सहमति से संबंध बनाने पर महिलाओं पर भी मुकदमे हो सकते हैं।

अब सीधे हवा से मिलेगा खाना, न जमीन की जरूरत न पानी की

0

कई बार विज्ञान के करिश्मों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. क्या आप भरोसा कर सकते हैं कि अब हवा से मिलेगा खाना? सिर्फ हवा के जरिए खाना हासिल किया जा सकता है इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है. लेकिन ये सच है कि अब हवा से खाना मिलना संभव होने जा रहा है.

फिनलैंड की एक कंपनी सोलर फूड बनाने जा रही है. ऐसे फूड के लिए सिर्फ कार्बन डाइऑक्साइड, पानी और बिजली की जरूरत होगी. हवा, पानी और बिजली से सोलीन (solein) नाम का प्रोटीन पाउडर बनने जा रहा है.

दिखने में आटे जैसा, स्वाद भी आटे जैसा
हवा से बनने वाला सोलीन प्रोटीन पाउडर दिखने में आटे जैसा होगा. हाई प्रोटीन वाले इस फूड में 50 फीसदी प्रोटीन, 5 से 10 फीसदी फैट और 20 से 25 फीसदी कार्ब कंटेट्स होंगे. कंपनी का दावा है कि ये दिखने में भी आटे जैसा होगा और इसका टेस्ट भी आटे जैसा होगा. फिनलैंड की कंपनी हवा से बनाए जाने वाले इस फूड के लिए मार्केट तलाश रही है. इससे कई तरह का खाना बनाया जा सकता है. कंपनी वर्ष 2021 तक इसे मार्केट में उतार सकती है. ये अपने तरह का पहला प्रयोग है. इसे साइंस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि पहले पहल मार्केट में इसे प्रोटीन शेक और योगर्ट के तौर पर उतारा जाएगा. हवा से मिलने वाले फूड सोलीन बनाने का प्रोसेस कॉर्बन न्यूट्रल होगा. कंपनी का कहना है कि दुनिया में पहले से ही ग्रीन हाउस गैसेज़ की वजह से समस्याएं पैदा हो रही हैं. क्यों न इसके इस्तेमाल की बात सोची जाए. सोलीन बनाने की प्रक्रिया इसी दिशा में एक कदम है.

कैसे बनाया जाएगा हवा से खानासोलीन फूड बनाने के लिए हवा से कार्बन डाइऑक्साइड लिया जाएगा. इसके लिए कार्बन कैप्चर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके बाद इसमें पानी, विटामिंस और न्यूट्रीएन्ट्स मिलाया जाएगा. इसके बाद सोलर एनर्जी के इस्तेमाल से सोलीन बनाया जाएगा. इसे बनाने की प्रक्रिया नेचुरल फरमंटेशन की तरह होगी, जिस तरह से यीस्ट और लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया बनाया जाता है.

न जमीन की जरूरत न पानी की
सोलर फूड बनाने के लिए न खेती वाली जमीन की जरूरत होगी और न ही पानी की. पानी भी हवा से ही लिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि इससे खेती की जो लिमिटेशंस हैं, वो खत्म हो जाएंगी. खाना पैदा करने की ये नई तकनीक हैरान करने वाली है. आमतौर पर खेती से खाने लायक चीजें मिलती हैं. लेकिन उसके लिए खेती लायक जमीन, पानी और खेती के अनुकूल मौसम की जरूरत पड़ती है. सोलर फूड में इनमें से किसी की आवश्यकता नहीं होगी.

सोलीन नासा का ओरिजनल आइडिया
कहा जा रहा है कि सोलीन नासा का ओरिजनल आइडिया है. लेकिन इस पर अब फिनलैंड की कंपनी काम कर रही है. इसके लिए कंपनी यूरोपियन स्पेस एजेंसी के साथ मिलकर काम कर रही है. ये अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बड़े काम की साबित हो सकती है. इससे उस क्षेत्र में खाना मिलना आसान हो जाएगा, जहां पर खेती की संभावना नामुमकिन है.

बढ़ती आबादी और बदलते मौसम ने हमारी सामने कई तरह की चुनौतियां पेश कर दी हैं. इन्हीं में से एक है पूरी आबादी के लिए जरूरत भर खाना. इस नए प्रयोग से इस दिशा में सामने आई चुनौती से निपटा जा सकता है. बिना खेती किए फूड प्रोडक्ट पैदा किए जा सकते हैं. लोगों के खाने की जरूरतभर का फूड सिर्फ हवा के जरिए बनाया जा सकता है.

प्रोटीन मार्केट में कंपनी की बड़ी योजना
फिनलैंड की कंपनी इस दिशा में जोर-शोर से लगी है. कंपनी सोलीन को 2021 में दुनियाभर के मार्केट में उतार सकती है. उसकी 2 मिलियन मील्स सालाना बनाने की योजना है. इससे कंपनी को साल में करीब 800 मिलियन डॉलर का मुनाफा हो सकता है. साल 2023 तक ये बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर हो जाएगा. कंपनी की योजना है कि वो 2050 तक करीब 9 बिलियन लोगों को सोलर फूड उपलब्ध करवा सके. इससे कंपनी को करीब 500 बिलियन डॉलर सालाना की आमदनी होगी. प्रोटीन मार्केट पर पूरी तरह से इस कंपनी का कब्जा होगा.

सोलीन बनाने पर 2018 से ही काम चल रहा है. इस साल कंपनी तीन चीजों पर फोकस कर रही है. वो पहले सोलीन लॉन्च करेगी. इसके बाद इसे सर्टिफाई करवाया जाएगा. फूड सेफ्टी के पैमानों पर ये कितना खरा उतरता है इसकी जांच होगी. इसके बाद 1000 मिट्रिक टन सालाना सोलीन उत्पादन करने की फैक्ट्री लगाई जाएगी. इससे 500 मिलिय़न मील्स सालाना का उत्पादन हो पाएगा.

वीडियो पहुंचा पोर्न वेबसाइट पर- लाखों लोगों ने देखा, दिल्ली मेट्रो में इंटिमेट हो रहे कपल का वीडियो

0

दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर अंतरंग हो रहे जोड़े का विडियो पॉर्न साइट पर डाले जाने का मामला सामने आया है। पॉर्न साइट पर मौजूद विडियो से पता चला है कि यह दिल्ली मेट्रो के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 18 जुलाई को दोपहर 2.22 बजे किसी ने लाइव फीड से मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है।

इसके बाद यह विडियो पॉर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया और अब तक इसे एक लाख से अधिक व्यू मिल चुका है। डीएमआरसी ने घटना की पुष्टि करते हुए आजादपुर पुलिस थाने में अज्ञात जोड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, ‘डीएमआरसी ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। हमने सभी संबंधित जानकारी, ब्योरा और घटना का फुटेज साझा किया है तथा जांच में हर संभव मदद कर रहे हैं।’

दयाल ने कहा, ‘हम लोगों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो सिस्टम में ऐसी हरकत न करें।’ क्या डीएमआरसी ने विडियो बनाने वाले शख्स की पहचान की है, इस पर दयाल ने कहा, ‘हम मामले में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।’

हालांकि, अभी देखा जाना है कि अज्ञात जोड़े के खिलाफ एफआईआर पर क्या कार्रवाई होती है, लेकिन सीसीटीवी कंट्रोल रूम से विडियो रिकॉर्ड होने और फिर उसे पॉर्न साइट पर डाल देने की घटना लोगों की निजता के लिए चिंता की बात है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की दुल्हन बनेगी हरियाणा की बेटी शामिया, अगले माह होगा निकाह

0

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद अब देश की एक और बेटी पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हन बनने जा रही है. निकाह अगले महीने यानी 20 अगस्‍त को होगी. हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया आरजू पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर है. शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्मे हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी शामिया का निकाह दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा. 17 अगस्त को दुबई जाएगा परिवार
अमर उजाला की खबर के अनुसार शामिया के परिवार के करीब दस सदस्य 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं. उनके पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है, चाहे भारत हो या पाकिस्तान, इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा ‌कि बंटवारे के समय उनके काफी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे, जिनसे आज भी वह संपर्क में हैं. 

शामिया का रिश्ता उनके परदादा के परिवार के जरिये हुआ. लियाकत अली ने बताया पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा सगे भाई थे. बंटवारे के बाद उनके दादा यहीं हिंदुस्‍तान में रह गए और उनके भाई पाकिस्तान चले गए. उनका परिवार आज पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहता है और उनके जरिए ही रिश्ता तय हुआ. शामिया ने मानव रचना यूनिवर्सिटी से ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. पहले वह जेट एयरवेज में थी. फिलहाल तीन साल में वह एयर अमीरात में काम कर ही हैं

इस खास तकनीक से रोकी जाएंगी गाड़ियों की चोरियां, सरकार का मास्टरप्लान

0

गाड़ियों की चोरी खत्म करने के लिए सरकार ने एक जबरदस्त कदम उठाया है. इसके लागू हो जाने के बाद से गाड़ियों की चोरी में भारी कमी आने के आसार हैं. दरअसल सरकार का प्लान है कि देश में वाहन अब अदृश्य माइक्रोडॉट्स के साथ आएंगे. इससे उन्हें चोरी से बचाने एवं फर्जी कल-पुर्जों के इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

मोटर वाहन नियमों में संशोधन के लिए सरकार की ओर से सोमवार को जारी मसौदा अधिसूचना में इस नई तकनीक को अपनाने की बात कही गयी है. केवल पराबैंगनी प्रकाश या सूक्ष्मदर्शी की सहायता से ही देखा जा सकेगा यह नंबर
मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ‘केंद्रीय मोटर वाहन नियम में संशोधन को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी मसौदा अधिसूचना जीएसआर 521 (ई) के तहत वाहन, उनके कल-पुर्जों पर लगभग अदृश्य माइक्रोडॉट लगाने की बात है. इन सूक्ष्म बिन्दुओं को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकेगा. उसके लिए सूक्ष्मदर्शी या पराबैंगनी प्रकाश स्रोत की जरूरत होगी.’ 
माइक्रोडॉट तकनीक के तहत वाहन के कल-पुर्जों या किसी भी मशीन पर बिल्कुल छोटे बिन्दु स्प्रे किये जाते हैं. यह अनूठी पहचान प्रदान करता है.

इस प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से वाहन चोरी पर नजर रखने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही नकली कलपुर्जों का इस्तेमाल होने से भी बचा जा सकेगा. मंत्रालय ने इस मसौदा अधिसूचना पर 30 दिन के भीतर संबद्ध पक्षों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं.अगर यह तकनीक प्रयोग में आ जाती है तो वह दिन दूर नहीं जब वाहन चोर किसी वाहन को चुराने से घबराएंगे क्योंकि उनका पकड़ा जाना बहुत आसान होगा. वाहन चोर किसी वाहन को कितने भी एहतियात से बेचें उनका पकड़ा जाना इस तकनीक के चलते बहुत आसान हो जाएगा.

हुआ अरबपतियों के क्लब में शामिल, एक मोबाइल एप ने बदली इस शिक्षक की जिंदगी

0

सात साल पहले पेशे से शिक्षक बायजू रविंद्रन का नाम देश भर में कोई नहीं जानता था। लेकिन देश में बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए एक मोबाइल एप की शुरुआत करने के बाद से अब वो इसकी मदद से अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

10 अरब के पार मिली फंडिंग

रविंद्रन की कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड को 10 अरब रुपये की फंडिंग मिली। इसके बाद रविंद्रन अरबपतियों के क्लब में शामिल हो गए। इससे बायजूस एप को संचालित वाली कंपनी की कुल वैल्यू 3.92 हजार करोड़ रुपये के पार चली गई। रविंद्रन की इस कंपनी में 21 फीसदी की हिस्सेदारी है।

अमेरिका में होगा लॉन्च

अगले साल तक 37 साल के रविंद्रन अपने एप को वॉल्ट डिजनी के साथ मिलकर के अमेरिका में लॉन्च करेंगे। बायजूस एक स्टार्टअप कंपनी है, जिसे सात साल पहले बंगलूरू में शुरू किया गया था। भारत में ऑनलाइन शिक्षा देने का बाजार धीरे-धीरे तेजी से बढ़ रहा है। सरकार से मिले सहयोग के कारण अब एक से लेकर के 12वीं तक की शिक्षा लेने के लिए बच्चों को एप से ही सारे विषय पढ़ने को मिल रहे हैं।

30 अरब के पार कमाई

बायजूस की कमाई मार्च 2020 तक 30 अरब रुपये के पार जा सकती है। फिलहाल कंपनी हालिया संपन्न हुए क्रिकेट विश्व कप में भी सह प्रायोजक था। रविंद्रन का बचपन एक गांव में बीता, जहां उसके माता-पिता भी एक स्कूल में पढ़ाते थे। पेशे से इंजीनियर रविंद्रन अपने दोस्तों को आईआईएम और आईआईटी की परीक्षा पास कराने में मदद किया करते थे। क्लास में भीड़ होने के बाद वो स्टेडियम में पढ़ाया करते थे।