Home Blog Page 2957

अमिताभ बच्चन को मिठाई खिलाने का झांसा देकर ऐसे ठग लिए डेढ़ लाख रुपए

0

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को मिठाई खिलाने का झांसा देकर शातिर ठग ने बॉडी मिस्त्री से 1 लाख 62 हजार रूपए ठग लिए। शातिर के जाल में प्रार्थी इस कदर फंसा रहा कि अलगअलग समय में 18 बैंक खातों में रूपए ट्रांसफर करने के दौरान भी उसे स्वयं के ठगे जाने का अहसास नहीं हुआ। जब शातिर का मोबाइल बंद हुआ तब उसने इस मामले में ठगी का अहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अब पुलिस अधिकारी इस मामले में इस्तेमाल हुए बैंक खाते और मोबाइल नम्बर की जांच कर शातिर आरोपी तक पहुंचने की कवायद में जुटे हुए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया का है। शहर के नजदीक स्थित इस गांव के निवासी कैलाश शर्मा पिता मुकदेव शर्मा,वाहन के बॉडी रिपेयरिंग का काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 2017 में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। इसमें आन लाइन केबीसी गेम में उनके नाम से 25 लाख का लाटरी निकलने की बात कहते हुए कॉलर ने बधाई देते हुए अपने जाल में फांस लिया। पीड़ित के मुताबिक पहली बार आए इस काल में उनसे किसी तरह की कोई मांग नहीं की गई थी।

कुछ देर के बाद अज्ञात कॉलर ने पुन: कॉल करके बताया कि इस लॉटरी ड्रा की खुशी में अमिताभ बच्चन और विक्रम सिंह को मिठाई खिलाना है। इसके लिए 81 सौ रूपए बैंक खाते में आपकों देना होगा। झांसे में आकर प्रार्थी कैलाश शर्मा ने बताए गए खाते में रूपए ट्रांसफरर कर दिया। इसके बाद लॉटरी के रकम का लालच देकर शातिर ने 18 बार अलग—अलग बैंक खातों में प्रार्थी से कुल 1 लाख 62 हजार रूपए ट्रांसफर करा लिए।

इस बीच पीड़ित को कभी स्वयं के ठगे जाने का अहसास नहीं हुआ। कैलाश शर्मा के मुताबिक अंतिम बार जब इस अज्ञात ठग से उसकी बात हुई तो उसने गम्हरिया स्थित उसके दुकान के लोकेशन के साथ उसके काम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस बात को सुनकर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली जशपुर के साथ आईजी सरगुजा,एसपी जशपुर,साईबर सेल से की।

कोतवाली प्रभारी जशपुर के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस शातिर ठग द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के साथ बैंक खातों की जांच भी कर रही है, लेकिन जांच की प्रक्रिया लंबा होने से इस पूरे मामले में देरी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं पीड़ित का कहना है कि शातिर ठग उसके जैसे किसी और को अपना शिकार ना बना पाए,इसी उद्देश्य से उसने मामले की शिकायत की है।

पूर्व सांसद अनुसुइया उइके छत्‍तीसगढ़ की राज्‍यपाल नियुक्‍त

0

पूर्व राज्‍यसभा सांसद अनुसुइया उइके को छत्‍तीसगढ़ की राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह नियुक्ति की है। अभी मध्‍यप्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल यह दायित्‍व भी संभाल रही थी। वे अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष भी रही हैं।

उल्‍लेखनीय है कि अनुसुइया उइके भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेताओं में गिनी जाती हैं। उनका ताल्‍लुक छिंदवाड़ा से है।

सिरफिरे ने अपनी पत्नी को पहाड़ से दिया धक्का, उसके बाद खींचने लगा तस्वीरें

0

महाराष्ट्र के नासिक में खुद पति ने ही अपनी पत्नी को पहाड़ की चोटी से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबूलाल काडे ने रविवार को नंदूरी पहाड़ से अपनी पत्नी कविता को धक्का दिया। बता दें कि नंदूरी पहाड़ पर देवी सप्तश्रृंगी का प्रसिद्ध मंदिर है जहां वो अपनी पत्नी को घुमाने का बहाना करके लाया था। पुलिस ने बताया कि पत्नी को धक्का देने के बाद बाबूलाल ने उसकी तस्वीरें भी खींची। ऐसे करते देख कुछ श्रद्धालुओं ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

दंपति मध्यप्रदेश का रहने वाला है। घटना के बाद खाई से कविता के शव को निकाला जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि अपराध के कारणों की जांच की जा रही है। बाबूलाल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

20वीं कारगिल बरसी पर बोले वायुसेना प्रमुख, ‘अगर फिर ऐसा हुआ हम पूरी तरह तैयार हैं’

0

कारगिल युद्ध की 20वीं बरसी पर भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा है कि अगर कारगिल जैसी घटना दोबारा होती है तो हम उसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। धनोआ ने कहा, ‘हर अच्छे जनरल की तरह, हम अंतिम युद्ध लड़ने के लिए तैयार हैं। अगर कारगिल दोबारा होता है, तो हम उसता सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘अगर जरूरत पड़ती है तो हर मौसम में बमबारी कर सकते हैं, यहां तक कि बादलों के होने पर भी हम सटीक निशाने पर बम गिरा सकते हैं। 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयरस्ट्राइक यह दिखाती है कि हम बड़ी दूरी से भी सटीक प्रहार करने में सक्षम हैं।’

अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने के लिए इस खिलाड़ी ने 40 अरब रुपए का जेट प्लेन भेज दिया था

0

दोस्तों दुनिया के सबसे अमीर बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर जब भी कुछ खरीदते हैं तो वो हमेशा खबरें बनती हैं। मेवेदर हमेशा से महंगी चीजों के शौकीन रहे हैं। हाल के दिनों में महंगी चीजों पर काफी पैसे खर्च किए हैं। दुनिया के सबसे अमीर एथलीट फ्लॉयड मेवेदर ने एक बार अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए करीब 40 अरब रुपए का अपना जेट प्लेन भेजा था। तब इनकी चर्चा बहुत हुई थी।

दरअसल ​करीब 4500 करोड़ रुपए से अधिक के मालिक मेवेदर को खुद से आधी उम्र की एक शॉप गर्ल से प्यार हो गया है। फ्लॉयड ने 40 अरब रुपए का अपना जेट प्लेन भेजकर मर्नी नाम की इस लड़की को मिलने के लिए बुलाया। मर्नी ने एटलांटिक टूर के दौरान का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में मर्नी के कंधे पर हाथ रखते हुए मेवेदर कहते हैं- उनसे अपनी स्टोरी कह दो। इनके अकाउंट में 123 मिलियन डॉलर यानी करीब 785 करोड़ रुपयें हैं। उनके पास कई लग्जरी कार हैं। लास वेगास के घर में सभी व्हाइट कार रहती हैं जबकि मियामी वाले घर में एक से एक लग्जरी ब्लैक कार पार्क हैं।

वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी

0

पूरी दुनिया में कई ऐसे कुंड हैं जो वैज्ञानिकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं। ऐसा ही एक जलकुंड भारत में भी है जिसका रहस्य आज तक कोई सुलझा नहीं सका है। इस कुंड के रहस्य को जानकर आप दांतो तले उंगलिया दबा लेंगे। आईए जानते हैं इस कुंड के रहस्य के बारे में.

रहस्य से भरा ये कुंड झारखंड के बोकारो जिल में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर आप कुंड के सामने ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है।

देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि मानों पानी उबल रहा हो। ऐसा क्योँ होता है इस बात का पता आज तक भू-वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। यह कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। कहते हैं कि इस कुंड में से गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है।

यह भी एक रहस्य ही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कुंड के नहाने वाले लोगों के चर्म रोग सही हो जाता है। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि इसमें गंधक और हीलियम गैस मिला हुआ है।

इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति पर मेला लगता है। दूर-दूर से लोग यहां नहाने के लिए आते हैं। इस रहस्यमयी कुंड के पास ही दलाही गोसाईं नामक देवता का स्थान है, जहां हर रविवार को लोग पूजा करने के लिए आते हैं।

औरैया में खुदाई के दौरान निकली, प्राचीन बुद्ध प्रतिमा

0

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में स्थित पुराने खेड़े पर जेसीबी से खुदाई करने के दौरान भगवान गौतम बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा निकली है। ग्रामीणों द्वारा इस खेड़े में और भी मूर्तियां एवं शिलालेख निकलने की सम्भावना जतायी हैए जिसके चलते खेड़े की खुदाई बन्द करा दी गयी है। मूर्ति को देखने के लिए आसपास के ग्रामों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

सूत्रों के अनुसार जिले के बिधूना तहसील के सहायल क्षेत्र में धुपकरी एवं भोलापुर गांव के बीच स्थित एक पुराने खेड़े में रविवार रात्रि जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। उसी समय भगवान बुद्ध की एक प्राचीन प्रतिमा निकलीए जिसकी ऊंचाई लगभग चार फीट है। प्रतिमा निकलने की भनक लगते ही सोमवार को आसपास के गांवों के लोगों भीड़ खेड़े पर उमड़ पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रतिमा को दूसरे स्थान पर ले जाने का भी प्रयास कियाए लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों की सर्तकता से उसे सुरक्षित बचाकर खेड़े के समीप एक नीम के पेड़ के नीचे रखवा दिया

इस प्राचीन खेड़े में बुद्ध प्रतिमा मिलने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी बिधूना रमापति और तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति को सूचना दे दी गयी है । सूचना पर वहां पहुंचे तहसीलदार ने कहा है कि मौका मुआयना कर इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जायेगी। पुरातत्व विभाग को भी अवगत कराया जायेगा।

मुंगेली में भी शुरू हुआ मिड-डे-मील में अंडा देने का विरोध

0

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में अंडा परोसने का विरोध मुंगेली जिले में भी शुरू हो गया है. मुंगेली में कबीरपंथी समाज के लोगों ने नगर में रैली निकाली और बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट का घेराव करने सोमवार को पहुंचे. कबीर पंथियों का साफ कहना है कि स्कूल में मध्याह्न भोजन के मीनू से अंडे को हटाया जाये. इससे मांसाहार को बढ़ावा मिलेगा. इसे तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए.

मुंगेली के ​कलेक्टोरे में विरोध करने पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मिड डे मील से अंडा हटाये जाने की मांग की है. शिकायतकर्ताओं में शामिल हेमेन्द्र गुरु गोस्वामी ने बताया कि यदि मिड डे मिल में अंडा बांटने पर प्रतिबंध नहीं लगाने पर प्रदर्शन भी किया जााएगा. इस योजना से कबीरपंथियों की भावना को ठेस पहुंचा है. जैन समाज, ब्राह्मण समाज सहित कई समाज कबीरपंथियों के साथ मिलकर इसके विरोध में सामने आ रहा है. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

विधानसभा में भी उठा मामला
बता दें कि विधानसभा के मॉनसून सत्र में स्कूलों में मिड-डे-मील में अंडा परोसने का मामला जमकर उछला. विपक्षी दल बीजेपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश की. अब सरकार इसको लेकर कुछ ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रही है.

नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव पर बीजेपी का फोकस, तैयार हुआ ये नया एजेंडा

0

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने दलित राजनीति में दोहरी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके तहत सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को दलित बस्ती में ले जाकर वहां लोगों को सदस्य बनाने की तैयारी चल रही है. वहीं दूसरी तरफ परंपरागत बीजेपी के समर्थक दलित मतदाताओं की गोलबंदी की जा रही है. सूबे में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी ने दलित वोटों के लिए बस्तियों का नया एजेंडा तैयार किया है. पिछले विधानसभा और लोकसभा के नतीजों से ये साफ हो गया है कि अब बीजेपी की कांग्रेस से सीधी टक्कर गलियों और गांवों में रहने वाले दलित मतदाताओं के लिए होगी. दलित वोट को इस बार अपनी तरफ खींचने के लिए बीजेपी ने विशेष रणनीति के तहत शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में दलित बस्तियों में जाकर वहां लोगों के साथ जलपान करने और उन्हे सदस्यता दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया है. सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी संतोष पाण्डेय का कहना है कि 18 जुलाई को सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह रायपुर आएंगे और दलित बस्ती में सदस्यता आंदोलन में शामिल होंगे

कांग्रेस ने कही ये बात सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने और प्रदेश में बीजेपी सरकार के समय दलितों का आरक्षण 2 फीसदी कम करने के बाद ये माना जा रहा था कि दलित वोटर्स बीजेपी से दूर हो रहे है. ऐसे में सदस्यता अभियान के जरिए दलितों के करीब जाने की कोशिश की बीजेपी कर सकती है.

दलित बस्तियों में जाकर लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने के इस अभियान को कांग्रेस ने महज दिखावा बताया है. कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी का कहना है कि विधानसभा में जितने बीजेपी के सदस्य थे उतना वोट भी उन्हे नहीं मिला. इस बात की समीक्षा बीजेपी को करनी चाहिए.

विधानसभा का मॉनसून सत्र : BJP ने भी की तैयारी, आज अपनी ही सरकार को घेरेंगे कांग्रेस के 15 विधायक

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मॉनसून सत्र का तीसरे दिन मंगलवार को सदन में हंगामें के आसार हैं. सरकारी स्कूलों में मिड डे मील में अंडा परोसने का मुद्दे को लेकर लगातार दूसरे दिन भी विपक्षीय दल हंगामें के मूड में है. इसके अलावा किसानों का कार्ज माफ करने के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश विपक्ष करेगा. इन सबके अलावा तीसरे दिन सत्ता पक्ष कांग्रेस के 15 विधायकों के सवालों का जवाब आज सदन में सरकार देगी. ये विधायक आज अपनी पार्टी के सरकार को घेरते नजर आ सकते हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन के तय शेड्यूल के अनुसार नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक राजनांदगांव जिले के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मुद्दा सदन में उठाएंगे. इसके अलावा सत्ता पक्ष के विधायक अरुण वोरा प्रदेश में अमानक खाद बीज के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरेंगे. इसके साथ ही चार संसोधन विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे. इनमें से 3 उच्च शिक्षा, 1 नगरीय प्रशासन का विधेयक रहेगा विधेयक. उद्योग मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ स्टेट वेवरेजेस करपोरेशन का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2017-18 का पटल पर रखेंगे.

पक्ष और विपक्ष ने की तैयारी
बता दें कि विधानसभा सत्र के दौरान बचे दिनों में खुद को मजबूत साबित करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ने रणनीति तैयार की. इसके लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक की तो बीजेपी ने नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास में विधायक दल की बैठक कर सरकार को घेरने की योजना बनाई. बता दें कि सत्र के दूसरे दिन बीते सोमवार को प्रदेश में नक्सल समस्या को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया था. इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हंगामा भी हुआ. इसके बाद दोनों ने दलों ने विधायक दल की बैठक कर रणनीति तैयार की है.